Tuesday, 10 Nov 2026 | 02:11 AM

Trending :

‘ब्रेकिंग बैड’ एक्टर आरजे मिटे ने किया सुसाइड:34 साल उम्र थी, अमेरिकी सीरीज में वॉल्टर व्हाइट जूनियर का किरदार निभाया था

मशहूर अमेरिकी टीवी सीरीज ब्रेकिंग बैड में वॉल्टर व्हाइट के बेटे का किरदार निभाने वाले अभिनेता आरजे मिटे की 34 साल की उम्र में मौत हो गई। अमेरिकी एंटरटेनमेंट वेबसाइट TMZ के अनुसार, एक्टर ने सोमवार को टेक्सास में आत्महत्या की। आरजे मिटे को 14 साल की उम्र में ब्रेकिंग बैड के पायलट एपिसोड में काम मिला था। उन्होंने सीरीज के 56 एपिसोड में वॉल्टर व्हाइट जूनियर का किरदार निभाया। मिटे को सेरेब्रल पाल्सी था यानी उनको बचपन से चलने-फिरने और शरीर की गतिविधियों को नियंत्रित करने में परेशानी होती थी। उन्होंने अपने अनुभव का इस्तेमाल हॉलीवुड में दिव्यांग कलाकारों के अधिकारों की आवाज उठाने के लिए किया था। मिटे के रिप्रेजेंटेटिव ने कहा, “बहुत दुख के साथ हम प्यारे अभिनेता, समाजसेवी और दिव्यांग अधिकारों के उत्साही समर्थक आरजे मिटे के दुखद निधन की जानकारी दे रहे हैं।” रिप्रेजेंटेटिव ने आगे कहा, “दुनियाभर में दोस्तों और परिवार का मनोरंजन करने के अलावा, उन्होंने यूनाइटेड सेरेब्रल पाल्सी और श्राइनर्स चिल्ड्रन्स के एंबेसडर के तौर पर काम किया।” विन्स गिलिगन की बनाई इस सीरीज के लिए मिटे ने 13 साल की उम्र में ऑडिशन दिया था। वह 14 साल के थे, जब उन्होंने इसके पायलट एपिसोड की शूटिंग की। ब्रेकिंग बैड ने अपने कलाकारों को दुनियाभर में पहचान दिलाई। मिटे ने सीरीज में ब्रायन क्रैंस्टन और अन्ना गन के साथ काम किया। सीरीज में दोनों ने उनके ऑन-स्क्रीन माता-पिता का किरदार निभाया था। मिटे ने बाद में द ओक रूम, द गार्डियंस ऑफ जस्टिस और ट्रायम्फ में भी काम किया। अभिनेता की आखिरी सार्वजनिक मौजूदगी ब्रेकिंग बैड के सह-कलाकार लुइस मोनकाडा के साथ अल्बुकर्क के बैलून फिएस्टा में थी। ब्रायन क्रैंस्टन ने जताया दुख ‘ब्रेकिंग बैड’ के लीड एक्टर ब्रायन क्रैंस्टन ने मिटे के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि कुछ हफ्ते पहले ही दोनों लंच पर मिलने की योजना बना रहे थे। क्रैंस्टन ने लिखा, “आज रात यह लिखते हुए मैं गहरे दुख में हूं। ब्रेकिंग बैड में मेरे प्यारे बेटे आरजे मिटे का निधन हो गया।” उन्होंने लिखा, “जब वह सिर्फ 14 साल के थे, तब मैं उनसे मिला था। उन्हें वॉल्टर व्हाइट जूनियर के किरदार के लिए चुना गया था। उन्होंने यह भूमिका खुशी और उत्साह के साथ निभाई।” क्रैंस्टन ने कहा, “सेरेब्रल पाल्सी के साथ जन्म लेने के बावजूद, आरजे ने कभी इस चुनौती को किसी काम के लिए बहाना नहीं बनने दिया।” उन्होंने आगे लिखा, “उन्होंने शूटिंग के कठिन शेड्यूल का पूरी दृढ़ता से सामना किया। वह अपनी टीवी मां अन्ना गन और मुझसे मिली सलाह हमेशा सुनते थे, लेकिन किशोर होने के नाते, वह कभी-कभी शरारत से हमारी सलाह नजरअंदाज भी कर देते थे। वह मुश्किल तरीके से सीखना चाहते थे। वह एक हिट टीवी शो के सितारों में से एक थे, लेकिन फिर भी एक बच्चे थे।” क्रैंस्टन ने कहा कि जब मिटे टीम से जुड़े थे, तब वह अभिनय में कच्चे थे। बाद में वह एक बेहतरीन अभिनेता बने। उन्होंने कहा कि मिटे ने शो में अपने अनुभव का इस्तेमाल दिव्यांग कलाकारों के लिए खुलकर आवाज उठाने में किया। क्रैंस्टन ने लिखा, “उनकी सारी उम्मीद और क्षमता अब खो गई है। यह जानना बेहद दुखद है कि उन्होंने अपनी जान ले ली। क्यों?”

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
83 साल के अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती हुए:दावा- नानावटी अस्पताल के ए-विंग में 2 दिनों से हैं भर्ती, अभिषेक बच्चन भी हाल जानने हॉस्पिटल पहुंचे

May 19, 2026/
11:33 pm

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं। पत्रकार विक्की ललवानी ने यूट्यूब अकाउंट से दावा...

Swiggy & Zomato Platform Fee Hike

March 24, 2026/
8:10 pm

नई दिल्ली1 घंटे पहले कॉपी लिंक ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो के बाद अब स्विगी से भी खाना मंगाना महंगा...

'बंगाल में सामुदायिक ताकतों का मजबूत होना गहरी चिंता', बीजेपी सरकार ने दिया बड़ा बयान

May 26, 2026/
7:02 am

रसायन विज्ञान की केंद्रीय समिति (सीसी) ने आंध्र प्रदेश के चुनावी नतीजों को लेकर राजनीतिक, विचारधारा और शैक्षिक सिद्धांतों की...

रीमेक की बेड़ियों से आजाद हुई 'दृश्यम 3':अजय और जयदीप के बीच होगी साइकोलॉजिकल वॉर, गोवा में फिल्माया जाएगा हाई-वोल्टेज फेस-ऑफ

February 19, 2026/
2:43 pm

इंडियन सिनेमा में सस्पेंस और थ्रिलर की परिभाषा बदलने वाली फ्रेंचाइज दृश्यम अपने तीसरे और सबसे घातक चैप्टर की ओर...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: 2344 प्रतिशत किसकी बढ़ी संपत्ति? बंगाल चुनाव के रिकॉर्ड की महिमा के आंकड़े, जानें पूर्वजों के पास कितने पैसे

April 17, 2026/
10:09 pm

पश्चिम बंगाल की जंगीपुर सीट से ऑर्थोडॉक्स कांग्रेस के उम्मीदवार जाकिर हुसैन ने 2021 के चुनाव में 67 करोड़ रुपये...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

‘ब्रेकिंग बैड’ एक्टर आरजे मिटे ने किया सुसाइड:34 साल उम्र थी, अमेरिकी सीरीज में वॉल्टर व्हाइट जूनियर का किरदार निभाया था

‘ब्रेकिंग बैड’ एक्टर आरजे मिटे ने किया सुसाइड:34 साल उम्र थी, अमेरिकी सीरीज में वॉल्टर व्हाइट जूनियर का किरदार निभाया था

मशहूर अमेरिकी टीवी सीरीज ब्रेकिंग बैड में वॉल्टर व्हाइट के बेटे का किरदार निभाने वाले अभिनेता आरजे मिटे की 34 साल की उम्र में मौत हो गई। अमेरिकी एंटरटेनमेंट वेबसाइट TMZ के अनुसार, एक्टर ने सोमवार को टेक्सास में आत्महत्या की। आरजे मिटे को 14 साल की उम्र में ब्रेकिंग बैड के पायलट एपिसोड में काम मिला था। उन्होंने सीरीज के 56 एपिसोड में वॉल्टर व्हाइट जूनियर का किरदार निभाया। मिटे को सेरेब्रल पाल्सी था यानी उनको बचपन से चलने-फिरने और शरीर की गतिविधियों को नियंत्रित करने में परेशानी होती थी। उन्होंने अपने अनुभव का इस्तेमाल हॉलीवुड में दिव्यांग कलाकारों के अधिकारों की आवाज उठाने के लिए किया था। मिटे के रिप्रेजेंटेटिव ने कहा, “बहुत दुख के साथ हम प्यारे अभिनेता, समाजसेवी और दिव्यांग अधिकारों के उत्साही समर्थक आरजे मिटे के दुखद निधन की जानकारी दे रहे हैं।” रिप्रेजेंटेटिव ने आगे कहा, “दुनियाभर में दोस्तों और परिवार का मनोरंजन करने के अलावा, उन्होंने यूनाइटेड सेरेब्रल पाल्सी और श्राइनर्स चिल्ड्रन्स के एंबेसडर के तौर पर काम किया।” विन्स गिलिगन की बनाई इस सीरीज के लिए मिटे ने 13 साल की उम्र में ऑडिशन दिया था। वह 14 साल के थे, जब उन्होंने इसके पायलट एपिसोड की शूटिंग की। ब्रेकिंग बैड ने अपने कलाकारों को दुनियाभर में पहचान दिलाई। मिटे ने सीरीज में ब्रायन क्रैंस्टन और अन्ना गन के साथ काम किया। सीरीज में दोनों ने उनके ऑन-स्क्रीन माता-पिता का किरदार निभाया था। मिटे ने बाद में द ओक रूम, द गार्डियंस ऑफ जस्टिस और ट्रायम्फ में भी काम किया। अभिनेता की आखिरी सार्वजनिक मौजूदगी ब्रेकिंग बैड के सह-कलाकार लुइस मोनकाडा के साथ अल्बुकर्क के बैलून फिएस्टा में थी। ब्रायन क्रैंस्टन ने जताया दुख ‘ब्रेकिंग बैड’ के लीड एक्टर ब्रायन क्रैंस्टन ने मिटे के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि कुछ हफ्ते पहले ही दोनों लंच पर मिलने की योजना बना रहे थे। क्रैंस्टन ने लिखा, “आज रात यह लिखते हुए मैं गहरे दुख में हूं। ब्रेकिंग बैड में मेरे प्यारे बेटे आरजे मिटे का निधन हो गया।” उन्होंने लिखा, “जब वह सिर्फ 14 साल के थे, तब मैं उनसे मिला था। उन्हें वॉल्टर व्हाइट जूनियर के किरदार के लिए चुना गया था। उन्होंने यह भूमिका खुशी और उत्साह के साथ निभाई।” क्रैंस्टन ने कहा, “सेरेब्रल पाल्सी के साथ जन्म लेने के बावजूद, आरजे ने कभी इस चुनौती को किसी काम के लिए बहाना नहीं बनने दिया।” उन्होंने आगे लिखा, “उन्होंने शूटिंग के कठिन शेड्यूल का पूरी दृढ़ता से सामना किया। वह अपनी टीवी मां अन्ना गन और मुझसे मिली सलाह हमेशा सुनते थे, लेकिन किशोर होने के नाते, वह कभी-कभी शरारत से हमारी सलाह नजरअंदाज भी कर देते थे। वह मुश्किल तरीके से सीखना चाहते थे। वह एक हिट टीवी शो के सितारों में से एक थे, लेकिन फिर भी एक बच्चे थे।” क्रैंस्टन ने कहा कि जब मिटे टीम से जुड़े थे, तब वह अभिनय में कच्चे थे। बाद में वह एक बेहतरीन अभिनेता बने। उन्होंने कहा कि मिटे ने शो में अपने अनुभव का इस्तेमाल दिव्यांग कलाकारों के लिए खुलकर आवाज उठाने में किया। क्रैंस्टन ने लिखा, “उनकी सारी उम्मीद और क्षमता अब खो गई है। यह जानना बेहद दुखद है कि उन्होंने अपनी जान ले ली। क्यों?”

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket