Thursday, 16 Apr 2026 | 04:06 AM

Trending :

Dry Vs Soaked Raisins: भीगी हुई या सूखी? क्या है किशमिश खाने का सही तरीका, जानें फायदे भारत को रूसी तेल पर अमेरिकी छूट नहीं मिलेगी:US ट्रेजरी सेक्रेटरी बोले- जनरल लाइसेंस रिन्यू नहीं होगा; 11 अप्रैल तक मिली थी राहत डायबिटीज मरीजों के लिए जरूरी टिप्स, खाने में रखें इन बातों का ध्यान, पूरी गर्मी कंट्रोल रहेगा शुगर भोपाल में बिजनेसमैन की संदिग्ध हालात में मौत:पूल में नहाते समय साइलेंट अटैक का अंदेशा, स्विमिंग करते हुए बेसुध हो गए ग्वालियर में डॉक्टर को आया हार्ट अटैक:कॉर्डियोलॉजी में इको कराने आया था, डॉक्टरों ने बचाई जान; 3 दिन पहले हुआ था एक्सीडेंट याचिका-प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा में अपात्रों को दिए बोनस अंक:जबलपुर हाईकोर्ट ने कहा- मेरिट लिस्ट होगी फैसले के अधीन; दो सप्ताह में जवाब पेश करो
EXCLUSIVE

वाराणसी में आतंकियों को फंडिंग में डॉक्टर के घर रेड:बेटे से पूछताछ में जुटी ATS, लैपटॉप-मोबाइल में मिला पाकिस्तान से कनेक्शन

वाराणसी में आतंकियों को फंडिंग में डॉक्टर के घर रेड:बेटे से पूछताछ में जुटी ATS, लैपटॉप-मोबाइल में मिला पाकिस्तान से कनेक्शन

वाराणसी में आतंकियों को फंडिंग करने वाले डॉक्टर के घर पर यूपी-मुंबई ATS और इंटेलिजेंस ब्यूरो की रेड चल रही है। टीम मंगलवार सुबह डॉक्टर के घर पहुंची और उसके मोबाइल-लैपटॉप को कब्जे में लिया। इसके बाद डॉक्टर के घरवालों से पूछताछ की। मोबाइल, लैपटॉप और बैंक अकाउंट की डिटेल में लाखों रुपए के टर्न ओवर की जानकारी मिली है। साथ ही डॉक्टर का पाकिस्तानी लोगों और कश्मीर के संगठनों से कनेक्शन भी मिला है। वह कई संदिग्धों के टच में है। उनके नंबर फोन में सेव मिले हैं। मौके पर आईबी के अधिकारी भी मौजूद हैं। डॉक्टर के घर के बाहर पुलिस फोर्स तैनात है। इस कार्रवाई के पीछे लखनऊ में पकड़े 4 आतंकियों से मिला इनपुट बताया जा रहा है। मामला आदमपुर थाना क्षेत्र का है। 2 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला वाराणसी के पठानी टोला इलाके के आदमपुर में डॉ. डॉ. आरिफ अंसारी रहता है। डॉ. आरिफ अंसारी बाल रोग विशेषज्ञ हैं और हाजरा हॉस्पिटल चलाता है। उसके 3 भाई साड़ी का कारोबार करते हैं। इसके चलते उन लोगों का अक्सर बाहर आना-जाना लगा रहता है। डॉक्टर आरिफ अंसारी का 20 साल का बेटा अबु बकर NEET की तैयारी कर रहा है। ATS की टीम उससे पूछताछ में जुटी है। अबु बकर के भी मोबाइल और लैपटॉप की जांच की जा रही है। सूत्रों की मानें, तो अबु बकर पर एक कश्मीरी हैंडल से व्हाट्सएप चैट के जरिए बातचीत करने का आरोप है। वह पाकिस्तान के संदिग्ध लोगों के संपर्क में था। डॉक्टर के घर के बाहर पुलिस फोर्स तैनात डॉक्टर के घर पर रेड की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। इसके बाद डॉक्टर के घर के बाहर और आसपास पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है। जिस गली में टीम पहुंची है, उसमें स्थानीय लोगों का छोड़कर किसी को नहीं जाने दिया जा रहा है। पुलिस अफसरों ने भी हालात का जायजा लिया। हालांकि, इस मामले में एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह और आदमपुर इंस्पेक्टर विमल कुमार मिश्रा ने पुष्टि नहीं की है। रेड के बीच में ही ATS इंस्पेक्टर भारत भूषण डॉक्टर के घर से बाहर निकले। मीडिया के सवालों पर उन्होंने कहा कि हम नहीं कुछ भी बता नहीं सकते। अभी रेड चल रही है। लखनऊ से पकड़े गए संदिग्धों से जुड़ रहे तार 10 अप्रैल को लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन के पास से ATS ने 4 संदिग्ध पकड़े थे। जांच में इन चारों के संबंध पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई समेत अन्य आतंकी संगठन से होने के संकेत मिले हैं। एजेंसियों को यह भी इनपुट मिला कि मुंबई, लखनऊ और वाराणसी में टेरर फंडिंग के जरिए नेटवर्क सक्रिय किया जा रहा था। इन्हीं इनपुट के आधार पर एटीएस ने वाराणसी में छापेमारी की है। फिलहाल एजेंसियां इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की जांच, कॉल डिटेल, बैंक ट्रांजैक्शन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को खंगाल रही हैं। —————————– यह खबर भी पढ़ें… आगरा में BJP नेता का डांसर के साथ VIDEO, होटल संचालक को वसूली के लिए धमकाया आगरा में खुद को भाजपा नेता बताने वाले महिपाल चौधरी का अब होटल में डांसर के साथ वीडियो सामने आया है। इसमें महिपाल कुर्सी पर बैठा दिख रहा। कमरे में दो लड़कियां डांस कर रही हैं। हालांकि, ये वीडियो कब का है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर…

प्रियंका चोपड़ा-महेश बाबू की ‘वाराणसी’ की कहानी लीक:विलेन के मिशन पर टाइम ट्रैवल करेंगे महेश, इतिहास से 2027 तक का दिखेगा सफर

प्रियंका चोपड़ा-महेश बाबू की ‘वाराणसी’ की कहानी लीक:विलेन के मिशन पर टाइम ट्रैवल करेंगे महेश, इतिहास से 2027 तक का दिखेगा सफर

एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘वाराणसी’ फिल्म का प्लॉट लीक हो गया है। प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू स्टारर इस फिल्म की कहानी टाइम ट्रैवल पर आधारित होगी, जिसमें महेश बाबू एक शिव भक्त के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी का खुलासा किसी और ने नहीं, बल्कि इसमें विजुअल इफेक्ट्स का काम देख रही मशहूर कंपनी ‘सिनेसैट’ (Cinesite) ने किया है। यह वही कंपनी है जिसने ‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ जैसी हॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। स्टूडियो ने अपने पोर्टफोलियो में राजामौली के इस प्रोजेक्ट को जोड़ा और एक शॉर्ट डिटेल शेयर की, जिसमें फिल्म की कहानी की मुख्य कड़ियां बताई गई हैं। शिव भक्त और प्राचीन रहस्य की कहानी लीक हुए प्लॉट के मुताबिक, महेश बाबू एक शिव भक्त ‘रुद्र’ का किरदार निभा रहे हैं। वह एक ऐसी ब्रह्मांडीय वस्तु की तलाश में समय की यात्रा पर निकलते हैं, जिसमें असीम शक्ति है। सदियों पुराने रहस्यों को सुलझाते हुए उन्हें एहसास होता है कि उन्हें जिस मिशन पर भेजा गया है, उसके पीछे एक बड़ी साजिश है। जिस शक्ति ने उन्हें इस रास्ते पर भेजा है, वह असल में दुनिया पर राज करना चाहती है। पृथ्वीराज सुकुमारन बन सकते हैं विलेन फिल्म में विलेन के तौर पर पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आ सकते हैं। चर्चा है कि उनके किरदार का नाम ‘कुंभ’ है, जो महेश बाबू के किरदार रुद्र को इस खतरनाक मिशन पर भेजता है। जैसे-जैसे रुद्र की यात्रा आगे बढ़ती है, उसे पता चलता है कि कुंभ के इरादे नेक नहीं हैं। वह रामायण काल से जुड़ी एक रहस्यमयी वस्तु की मदद से पूरी दुनिया पर कब्जा करना चाहता है। हालांकि, वह वस्तु क्या है, यह अभी सस्पेंस बना हुआ है। प्रियंका बोलीं- भविष्य में जाने वाली कहानी नहीं फिल्म की लीड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि यह फिल्म हॉलीवुड की ‘बैक टू द फ्यूचर’ जैसी नहीं है। प्रियंका ने कहा, “फिल्म की कहानी प्राचीन इतिहास से लेकर भविष्य तक फैली हुई है। हम 7200 ईसा पूर्व से लेकर साल 2027 तक के समय में ट्रैवल कर रहे हैं। दर्शक उन अलग-अलग दुनियाओं और दौर को देखेंगे जिनमें किरदार रहते हैं।” नवंबर 2025 में आई थी पहली झलक इस मेगा बजट फिल्म की पहली झलक साल 2025 के नवंबर में सामने आई थी। तब से ही फिल्म के टाइम-ट्रैवल और एक्शन को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। एसएस राजामौली अपनी फिल्मों जैसे ‘बाहुबली’ और ‘आरआरआर’ के लिए जाने जाते हैं, इसलिए ‘वाराणसी’ से भी लोगों को काफी उम्मीदें हैं।

‘वाराणसी’ के लिए राजामौली ने रची विशाल सिनेमाई दुनिया:रत्नेश्वर मंदिर से घाटों तक 6 एकड़ में बना 'काशी', बारीक डिटेलिंग के साथ बनवाए सेट

‘वाराणसी’ के लिए राजामौली ने रची विशाल सिनेमाई दुनिया:रत्नेश्वर मंदिर से घाटों तक 6 एकड़ में बना 'काशी', बारीक डिटेलिंग के साथ बनवाए सेट

डायरेक्टर एसएस राजामौली एक बार फिर अपने भव्य विजन के साथ बड़े परदे पर नया इतिहास रचने की तैयारी में हैं। ‘बाहुबली’ के दोनों पार्ट और ‘आरआरआर’ की वैश्विक सफलता के बाद अब वह अपनी अगली मेगा फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए एक विशाल सिनेमाई दुनिया खड़ी कर चुके हैं। इस फिल्म की कहानी त्रेता युग से लेकर आधुनिक युग तक के समय को कवर करती है। ऐसे में वाराणसी को भी अलग-अलग समय के हिसाब से दिखाया जाएगा। फिल्म की टीम ने इसके लिए दो अलग-अलग वर्जन के सेट तैयार किए हैं। एक प्राचीन समय का और दूसरा आधुनिक दौर का। जरूरत के अनुसार सेट के हिस्सों को बदलकर अलग-अलग युगों की झलक दिखाई जाएगी। फिल्म “वाराणसी’ में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में नजर आएंगे। हॉलीवुड जैसा है आर्ट डायरेक्शन फिल्म का प्रोडक्शन इन दिनों हैदराबाद में चल रहा है, जहां मेकर्स ने ‘वाराणसी’ शहर का भव्य और डिटेल्ड सेट तैयार किया है। घाटों, मंदिरों और प्राचीन वास्तुकला को इतनी बारीकी से री-क्रिएट किया गया है कि यह सेट असली शहर का एहसास कराते हैं। बताया जा रहा है कि इस सेट डिजाइन में इंटरनेशनल लेवल की आर्ट डायरेक्शन टीम और VFX प्लानिंग को जोड़ा गया है, ताकि स्क्रीन पर एक रियल और इमर्सिव अनुभव दिया जा सके। झुका हुआ शिव मंदिर हूबहू बनाया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेट की सबसे खास बात है रत्नेश्वर महादेव मंदिर की प्रतिकृति, जो अपने झुके हुए ढांचे के लिए प्रसिद्ध है। फिल्म के सेट में इस मंदिर को उसी झुकाव और गहराई के साथ तैयार किया गया है, जो असली मंदिर में देखने को मिलती है। पूरा सेट लगभग 6 एकड़ में फैला हुआ है और इसे असली वाराणसी की तरह ही डिजाइन किया गया है। इसे करीब 30% स्केल डाउन किया गया है। हर छोटी-बड़ी डिटेल का खास ध्यान रखा गया है। इमारतों को असली वाराणसी की तस्वीरों और माप के आधार पर तैयार किया गया है, जिससे इसकी रियलिटी बरकरार रहे। इंटरनेशनल लेवल पर है खूब चर्चा फिल्म की शूटिंग तय समय पर चल रही है। फिलहाल राजामौली और उनकी टीम हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में एक एक्शन सीन शूट कर रही है। जिसमें महेश बाबू और खूंखार विलेन पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आएंगे। यह भी पता लगा कि, अगला शेड्यूल इसी साल के आखिर में आइसलैंड में होगा। राजामौली जल्द से जल्द शूटिंग पूरी करने की कोशिश में लगे हुए हैं। वहीं फिल्म ने रिलीज से पहले ही ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है। इसकी पहली झलक ले ग्रांड रेक्स में आयोजित ट्रेलर फेस्टिवल में दिखाई गई, जहां दर्शकों ने जबरदस्त रिस्पॉन्स दिया। यह रिएक्शन इस बात का संकेत है कि फिल्म सिर्फ भारतीय ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल मार्केट में भी बड़ा असर छोड़ सकती है।

वाराणसी पहुंचीं अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस:मां की अस्थियां गंगा में विसर्जित कीं, बोलीं- हमें सनातन धर्म बहुत पसंद

वाराणसी पहुंचीं अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस:मां की अस्थियां गंगा में विसर्जित कीं, बोलीं- हमें सनातन धर्म बहुत पसंद

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस रविवार को काशी पहुंचीं। यहां उन्होंने अपने पिता एलरॉय फर्नांडीज के साथ अपनी मां की अस्थियां गंगा में विधि-विधान के साथ विसर्जित कीं। इस दौरान जैकलिन ने कहा- हमें सनातन धर्म बहुत पसंद है, इसलिए हम अपनी मां की अस्थियां लेकर काशी आए हैं। काशी में गंगा के पवित्र जल में अस्थि विसर्जन करना हमारी मां को श्रद्धांजलि देने का एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक निर्णय है। उन्होंने यह यात्रा पूरी तरह निजी रखी। वह करीब डेढ़ घंटे वाराणसी में रुकीं। बता दें कि जैकलिन फर्नांडिस की मां किम फर्नांडिस का 6 अप्रैल 2025 को निधन हो गया था। चेहरा ढककर ताज होटल से घाट पहुंचीं जैकलिन फर्नांडिस अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस ताज होटल से सीधे गंगा घाट पहुंचीं। उन्होंने पहचान छिपाने के लिए अपने चेहरे को कपड़े से ढक रखा था, ताकि वह आम श्रद्धालुओं की तरह पूजा-अर्चना कर सकें। जैकलिन अपने पिता के साथ नाव से गंगा के बीच पहुंचीं। यहां काशी विश्वनाथ मंदिर के सामने पवित्र गंगा नदी में उन्होंने अपनी मां की अस्थियों का विसर्जन किया। यह धार्मिक अनुष्ठान वाराणसी के आचार्य विकास पाण्डेय के मार्गदर्शन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान काशी के अरुण भी मौजूद रहे। अनुष्ठान पूरा होने के तुरंत बाद जैकलिन वापस लौट गईं। 2022 में किम फर्नांडिस को पड़ा था हार्ट स्ट्रोक जैकलिन फर्नांडिस की मां किम फर्नांडिस को साल 2022 में हार्ट स्ट्रोक पड़ा था, जिसके बाद उनका इलाज बहरीन में कराया गया था। किम फर्नांडिस बहरीन की राजधानी मनामा में रहती थीं, जबकि जैकलिन अपने वर्क कमिटमेंट के कारण भारत में रहती हैं। एक इंटरव्यू में जैकलिन ने अपनी मां के बारे में कहा था- अगर उनका अपने पिता से कभी टकराव हो जाता था तो उनकी मां ही दोनों के बीच बात संभालती थीं। उनकी मां का कम्युनिकेशन स्किल बेहद शानदार था। अक्सर उनकी ही बात मानी जाती थी। जैकलिन ने यह भी कहा था कि अगर वह अपनी मां पर कभी किताब लिखेंगी तो उसका टाइटल ‘थ्रू हर आईज’ रखेंगी। उनकी मां को भारतीय कुर्तियां बहुत पसंद थीं। जैकलिन अक्सर भारत से उनके लिए कुर्तियां लेकर जाती थीं, जो उन्हें बेहद पसंद आती थीं। 13 दिन ICU में रहीं किम, 6 अप्रैल 2025 को निधन 24 मार्च को जैकलीन फर्नांडिस की मां किम फर्नांडिस को हार्ट स्ट्रोक आया था। इसके बाद उन्हें इमरजेंसी में मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उनकी हालत लगातार गंभीर बनी रही और उन्हें ICU में रखा गया। करीब 13 दिनों तक इलाज चला। इसके बाद 6 अप्रैल 2025 को उनका निधन हो गया। एयर होस्टेस रह चुकी थीं किम फर्नांडिस जैकलिन फर्नांडिस की मां किम फर्नांडिस मलेशिया की नागरिक थीं। वे पेशे से एयर होस्टेस रह चुकी थीं। उन्होंने श्रीलंकाई बिजनेसमैन एलरॉय फर्नांडिस से शादी की थी। किम और एलरॉय फर्नांडिस के चार बच्चे हैं, जिनमें जैकलिन फर्नांडिस भी शामिल हैं। ——————————- ये खबर भी पढ़ें… ‘देखा है पहली बार गोरखपुर की आंखों में प्यार’:माधुरी दीक्षित बोलीं- आपसे मिलकर बहुत खुशी हुई; धक-धक गाने पर फैंस झूमे गोरखपुर का प्यार हमेशा याद रहेगा। आपसे मिलकर बहुत खुशी हो रही है। आप की आंखों में एक प्यार झलक रहा है। यह देखकर मुझे अपनी ही फिल्म का डॉयलाग याद आ रहा है…देखा है पहली बार गोरखपुर की आंखों में प्यार। पढ़िए पूरी खबर

यूपी के मंत्री ने वाराणसी में मतदाता सूची में अनियमितता का आरोप लगाया, चुनाव आयोग को कोई बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी नहीं मिली | राजनीति समाचार

Pakistan vs New Zealand Live Cricket Score: PAK vs NZ T20 World Cup 2026 Match Scorecard Latest Updates Today (Picture Credit: AFP, AP)

आखरी अपडेट:फ़रवरी 17, 2026, 15:13 IST रवीन्द्र जयसवाल ने वाराणसी में मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए दावा किया कि उनके विधानसभा क्षेत्र से लगभग एक लाख वोट कम कर दिये गये। चुनाव आयोग (फोटो: पीटीआई) क्या वाराणसी निर्वाचन क्षेत्र से लगभग एक लाख वोट रहस्यमय तरीके से गायब हो गए, जिसे “वोट जिहाद” कहा गया, या आधिकारिक आंकड़े बहुत अलग कहानी बताते हैं? उत्तर प्रदेश में राजनीतिक विवाद तब पैदा हो गया है जब राज्य मंत्री रवींद्र जयसवाल ने वाराणसी में मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का आरोप लगाया और दावा किया कि उनके विधानसभा क्षेत्र से लगभग एक लाख वोट कम हो गए हैं। हालाँकि, भारत के चुनाव आयोग ने प्रारंभिक सत्यापन के बाद आरोप को खारिज कर दिया है। विवाद 12 फरवरी को शुरू हुआ जब जायसवाल ने वाराणसी में एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया, जिसमें मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर सवाल उठाए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि 30 से 40 वर्ष की आयु की विवाहित महिलाओं को उनके पिता के नाम पर पंजीकृत किया गया था और कुछ मतदाताओं को समान विवरण के साथ विभिन्न बूथों पर दो से तीन बार सूचीबद्ध किया गया था। उन्होंने इसे ”बड़ी अनियमितता” बताते हुए जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार को एक ज्ञापन सौंपा और व्यापक समीक्षा की मांग की. बढ़ती राजनीतिक गहमागहमी के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिनवा ने वाराणसी का दौरा किया और मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मंत्री द्वारा उपलब्ध करायी गयी कथित फर्जी या डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची की जांच की गयी है. रिनवा ने व्यापक हेरफेर के दावों का प्रभावी ढंग से विरोध करते हुए कहा, “सत्यापन के पहले चरण में, लगभग 4,500 मतदाताओं की जाँच की गई। केवल नौ ही डुप्लिकेट पाए गए।” अधिकारियों के मुताबिक, कुल 9,000 नाम जांच के लिए सौंपे गए थे। पाई गई अधिकांश विसंगतियों को जानबूझकर की गई धोखाधड़ी के बजाय दोहरे फॉर्म सबमिशन या तकनीकी ओवरलैप के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था। सीईओ ने कहा कि मतदाता सूची में छेड़छाड़ के किसी संगठित प्रयास का कोई सबूत नहीं है। राज्यव्यापी पुनरीक्षण अभ्यास पूरे उत्तर प्रदेश में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण के पैमाने का विवरण देते हुए, रिनवा ने कहा कि 6 जनवरी को प्रकाशित मसौदा सूची में, दो श्रेणियों के तहत पहचाने गए कुल 3.26 करोड़ मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं – ‘नो मैपिंग’ के तहत 1.04 करोड़ और ‘तार्किक विसंगतियों’ के तहत 2.22 करोड़। ‘नो मैपिंग’ उन मामलों को संदर्भित करता है जहां मतदाता का नाम वर्तमान मतदाता सूची में मौजूद है, लेकिन 2002 या 2005 के रिकॉर्ड के साथ मिलान नहीं किया जा सकता है, जिससे उन्हें अनमैप्ड श्रेणी में रखा जाता है। ‘तार्किक विसंगतियों’ में एक ही व्यक्ति का कई स्थानों पर पंजीकृत होना या उम्र, पता या पारिवारिक विवरण में बेमेल जैसी विसंगतियां शामिल हैं। अब तक लगभग 1.09 करोड़ नोटिस दिए जा चुके हैं और साथ ही सुनवाई भी की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि उचित सत्यापन के बाद ही कार्रवाई की जाएगी, इस बात पर जोर देते हुए कि अभ्यास का उद्देश्य मतदाता सूची में सटीकता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। कानूनी कार्रवाई और आश्वासन सीईओ ने स्पष्ट किया कि सख्त कार्रवाई तभी की जाएगी जब यह साबित हो जाए कि जानबूझकर गलत जानकारी दी गई है। गलत फॉर्म जमा करके सिस्टम में हेरफेर करने का कोई भी प्रयास लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 31 के तहत कार्यवाही को आमंत्रित कर सकता है। रिणवा ने कहा, “किसी भी निर्दोष मतदाता को परेशान नहीं किया जाएगा। कार्रवाई सख्ती से ठोस सबूतों पर आधारित होगी।” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मतदाता सूची की अखंडता और जनता का विश्वास बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पहले ड्राफ्ट में पूरे उत्तर प्रदेश में 12.55 करोड़ नाम सूचीबद्ध किए गए हैं। 86 लाख से अधिक आवेदनों पर पहले ही सुनवाई और कार्रवाई की जा चुकी है। पात्र मतदाताओं को शामिल करना सुनिश्चित करने के लिए सुधार की समय सीमा एक महीने बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि अंतिम मतदाता सूची 10 अप्रैल, 2026 को प्रकाशित की जाएगी और यह भविष्य के चुनावों के लिए एक स्थायी रिकॉर्ड के रूप में काम करेगी। चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना जगह : वाराणसी, भारत, भारत पहले प्रकाशित: फ़रवरी 17, 2026, 15:13 IST समाचार राजनीति यूपी के मंत्री ने वाराणसी में मतदाता सूची में अनियमितता का आरोप लगाया, चुनाव आयोग को बड़े पैमाने पर कोई धोखाधड़ी नहीं मिली अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)वाराणसी मतदाता सूची विवाद(टी)वोट जिहाद(टी)उत्तर प्रदेश मतदाता सूची(टी)मतदाता सूची संशोधन(टी)डुप्लिकेट मतदाता(टी)भारत निर्वाचन आयोग(टी)रवींद्र जयसवाल के आरोप(टी)मतदाता सूची सत्यापन