तमन्ना ने अन्नू कपूर के कमेंट पर तोड़ी चुप्पी:बोलीं- मैं इन चीजों पर ध्यान ही नहीं देती; एक्टर ने बॉडी पर दिया था आपत्तिजनक बयान

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने अन्नू कपूर के ‘दूधिया बदन’ वाले कमेंट पर पहली बार रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा कि वह ऐसी बातों के बजाय अपने काम पर ध्यान देती हैं। NDTV के एक इवेंट में तमन्ना से उनके रंग और बॉडी पर हुई टिप्पणियों के बारे में पूछा गया। एक्ट्रेस से यह भी पूछा गया कि क्या वह चाहती हैं कि दर्शक उन्हें सिर्फ स्क्रीन प्रेजेंस और बोल्ड इमेज से अलग देखें। उनसे हालिया फिल्मों को इमेज बदलने की कोशिश के तौर पर भी सवाल किया गया। तमन्ना ने कहा कि एक क्रिएटिव व्यक्ति के लिए सुनना जरूरी है। इसके साथ यह समझना भी जरूरी है कि किस बात को रखना है और किसे नजरअंदाज करना है। तमन्ना ने कहा, “आप भी एक महिला हैं, इसलिए समझ सकती हैं कि अगर हम ऐसी बातों को महत्व देने लगें, तो शायद जिंदगी में आगे बढ़ पाएंगे।” उन्होंने आगे कहा, “मैं इन चीजों पर ध्यान ही नहीं देती। मैं अपने काम पर ध्यान देती हूं। मैं उस चीज पर ध्यान देती हूं, जिसे बनाना चाहती हूं। मैं अपने एक्टिंग करियर पर ध्यान देती हूं।” तमन्ना ने अपने काम करने के तरीके पर भी बात की। उन्होंने कहा, “मेरे हिसाब से मैं अपना काम सेवा की तरह करना चाहती हूं।” उन्होंने कहा, “मैं ऐसा करती भी हूं। शायद इसी वजह से मेरा काम लोगों तक पहुंचता है, क्योंकि कहीं न कहीं यह सही जगह से आता है।” क्या है पूरा मामला दरअसल, पिछले साल शुभंकर मिश्रा के साथ बातचीत में अन्नू कपूर ने फिल्म ‘स्त्री 2’ के सुपरहिट गाने ‘आज की रात’ को लेकर बात की थी। शुभांकर ने अन्नू से पूछा था कि क्या उन्हें यह गाना पसंद आया। उन्होंने यह भी कहा था कि वह तमन्ना को पसंद करते हैं। इस पर अन्नू ने कहा था, “माशाअल्लाह, क्या दूधिया बदन है।” उन्होंने आगे कहा था, “बहन, अपने गाने से, अपने शरीर से, अपने दूधिया चेहरे से हमारे बच्चों को सुलाती हैं… बहुत अच्छी बात है।” अन्नू ने कहा था, “यह देश पर कृपा होगी, अगर हमारे देश के बच्चे अच्छी और स्वस्थ नींद सोएं।” उन्होंने आगे कहा था, “अगर और भी कुछ इच्छा है, तो भगवान उन्हें समर्थ करें कि उनकी इच्छा पूरी हो। यह मेरा उनके लिए आशीर्वाद है।” अन्नू कपूर ने बाद में अपने बयान पर सफाई दी थी अन्नू कपूर के कमेंट को लेकर उनकी ट्रोलिंग हुई थी। इसके बाद एक्टर अन्नू कपूर ने ‘दूधिया बदन’ वाले कमेंट पर सफाई दी थी। सिद्धार्थ कनन को दिए एक इंटरव्यू में अन्नू कपूर ने कहा था, “लोगों ने मुझे गालियां दीं, खूसट बूढ़ा और सठिया गया जैसी बातें कहीं। मेरा कहना सिर्फ इतना है कि अगर मैं ‘दूधिया बदन’ कहता हूं, तो बवाल मच जाता है, लेकिन अगर यही बात इंग्लिश में ‘मिल्की बॉडी’ कही जाए, तो किसी को कोई परेशानी नहीं होती।” अपनी सफाई के दौरान अन्नू ने यह भी कहा था कि अगर तमन्ना भाटिया खुद उनसे इस बारे में पूछेंगी, तो वे अपनी बात पर कायम रहेंगे। उन्होंने कहा, “अगर तमन्ना को मेरी बात बुरी लगी है, तो मैं उनके पैर छूने के लिए भी तैयार हूं। अगर एक 71 साल का आदमी उनके पैर छुएगा, तो वे क्या कहेंगी? मेरा इरादा बिल्कुल साफ है और मुझे अपनी सच्चाई पता है।”
तमन्ना ने अन्नू कपूर के कमेंट पर दिया रिएक्शन:बोलीं- मैं इन चीजों पर ध्यान ही नहीं देती; एक्टर ने बॉडी पर दिया था आपत्तिजनक बयान

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने अन्नू कपूर के ‘दूधिया बदन’ वाले कमेंट पर पहली बार रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा कि वह ऐसी बातों के बजाय अपने काम पर ध्यान देती हैं। NDTV के एक इवेंट में तमन्ना से उनके रंग और बॉडी पर हुई टिप्पणियों के बारे में पूछा गया। एक्ट्रेस से यह भी पूछा गया कि क्या वह चाहती हैं कि दर्शक उन्हें सिर्फ स्क्रीन प्रेजेंस और बोल्ड इमेज से अलग देखें। उनसे हालिया फिल्मों को इमेज बदलने की कोशिश के तौर पर भी सवाल किया गया। तमन्ना ने कहा कि एक क्रिएटिव व्यक्ति के लिए सुनना जरूरी है। इसके साथ यह समझना भी जरूरी है कि किस बात को रखना है और किसे नजरअंदाज करना है। तमन्ना ने कहा, “आप भी एक महिला हैं, इसलिए समझ सकती हैं कि अगर हम ऐसी बातों को महत्व देने लगें, तो शायद जिंदगी में आगे बढ़ पाएंगे।” उन्होंने आगे कहा, “मैं इन चीजों पर ध्यान ही नहीं देती। मैं अपने काम पर ध्यान देती हूं। मैं उस चीज पर ध्यान देती हूं, जिसे बनाना चाहती हूं। मैं अपने एक्टिंग करियर पर ध्यान देती हूं।” तमन्ना ने अपने काम करने के तरीके पर भी बात की। उन्होंने कहा, “मेरे हिसाब से मैं अपना काम सेवा की तरह करना चाहती हूं।” उन्होंने कहा, “मैं ऐसा करती भी हूं। शायद इसी वजह से मेरा काम लोगों तक पहुंचता है, क्योंकि कहीं न कहीं यह सही जगह से आता है।” क्या है पूरा मामला दरअसल, पिछले साल शुभंकर मिश्रा के साथ बातचीत में अन्नू कपूर ने फिल्म ‘स्त्री 2’ के सुपरहिट गाने ‘आज की रात’ को लेकर बात की थी। शुभांकर ने अन्नू से पूछा था कि क्या उन्हें यह गाना पसंद आया। उन्होंने यह भी कहा था कि वह तमन्ना को पसंद करते हैं। इस पर अन्नू ने कहा था, “माशाअल्लाह, क्या दूधिया बदन है।” उन्होंने आगे कहा था, “बहन, अपने गाने से, अपने शरीर से, अपने दूधिया चेहरे से हमारे बच्चों को सुलाती हैं… बहुत अच्छी बात है।” अन्नू ने कहा था, “यह देश पर कृपा होगी, अगर हमारे देश के बच्चे अच्छी और स्वस्थ नींद सोएं।” उन्होंने आगे कहा था, “अगर और भी कुछ इच्छा है, तो भगवान उन्हें समर्थ करें कि उनकी इच्छा पूरी हो। यह मेरा उनके लिए आशीर्वाद है।” अन्नू कपूर ने बाद में अपने बयान पर सफाई दी थी अन्नू कपूर के कमेंट को लेकर उनकी ट्रोलिंग हुई थी। इसके बाद कपूर ने अपने कमेंट पर सफाई दी थी। सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में कपूर ने कहा था, “लोगों ने मुझे गालियां दीं, खूसट बूढ़ा और सठिया गया जैसी बातें कहीं। मेरा कहना सिर्फ इतना है कि अगर मैं ‘दूधिया बदन’ कहता हूं, तो बवाल मच जाता है, लेकिन अगर यही बात इंग्लिश में ‘मिल्की बॉडी’ कही जाए, तो किसी को कोई परेशानी नहीं होती।” अपनी सफाई के दौरान अन्नू ने यह भी कहा था कि अगर तमन्ना भाटिया खुद उनसे इस बारे में पूछेंगी, तो वे अपनी बात पर कायम रहेंगे। उन्होंने कहा था, “अगर तमन्ना को मेरी बात बुरी लगी है, तो मैं उनके पैर छूने के लिए भी तैयार हूं। अगर एक 71 साल का आदमी उनके पैर छुएगा, तो वे क्या कहेंगी? मेरा इरादा बिल्कुल साफ है और मुझे अपनी सच्चाई पता है।”
Lockup 2 Madhuri Jain Grover Controversial Statement On Rich Poor Kids

19 मिनट पहले कॉपी लिंक नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ में बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर के एक बयान पर विवाद हो गया है। शो में एलिमिनेशन से बचने के लिए माधुरी ने अपनी पर्सनल जिंदगी से जुड़ा एक सीक्रेट शेयर किया। इस दौरान उन्होंने अमीर और गरीब लोगों के बच्चे पैदा करने को लेकर एक विवादित टिप्पणी कर दी। माधुरी का यह सीक्रेट उन्हें शो से बाहर होने से तो बचा गया, लेकिन उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें लगातार ट्रोल कर रहे हैं। तीसरा बच्चा चाहते थे अशनीर ग्रोवर माधुरी जैन ग्रोवर ने शो के दौरान अपने परिवार से जुड़ा एक सच सामने रखा। उन्होंने बताया कि वे और अशनीर ग्रोवर एक तीसरा बच्चा चाहते थे। शुरुआत में उनका परिवार इस विचार के खिलाफ था, जिसके कारण उन्होंने अपना फैसला टाल दिया। बाद में जब दोनों ने दोबारा तीसरे बच्चे के लिए मन बनाया, तब तक काफी देर हो चुकी थी। माधुरी ने कहा कि तीसरा बच्चा आपको जवान रखता है। शाहरुख खान समेत जितने भी अमीर लोग हैं, उनके तीन बच्चे हैं। ‘हम दो हमारे दो’ का यह कॉन्सेप्ट हर किसी पर लागू नहीं होता है। अमीर और गरीब बच्चों पर टिप्पणी से बढ़ा विवाद अपने सीक्रेट को बताते हुए माधुरी ने आगे कहा कि जितने अमीर लोग बच्चे पैदा करेंगे तो अमीरी बढ़ेगी और गरीब पैदा करेंगे तो गरीबी बढ़ेगी। माधुरी के इसी बयान को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। यूजर्स का कहना है कि यह सोच पूरी तरह से भेदभाव से भरी है। एक यूजर ने लिखा कि यह बयान दिखाता है कि अमीरों का घमंड किस स्तर पर है। इसमें इंसान की गरिमा को उसके बैंक बैलेंस से तौला गया है, जैसे बच्चे पैदा करने का अधिकार सिर्फ अमीर लोगों को ही हो। होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख पर भी उठे सवाल सोशल मीडिया पर माधुरी जैन ग्रोवर की आलोचना करने के साथ ही यूजर्स शो के होस्ट पर भी निशाना साध रहे हैं। इस सीजन को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि माधुरी के इतना बड़ा बयान देने के बाद भी शो के होस्ट कुछ नहीं बोल पाए और पूरी तरह चुप रहे। लोगों का कहना है कि भले ही होस्ट इस बात से असहमत रहे हों, लेकिन उन्हें इस तरह के कमेंट पर टोकना चाहिए था। नेटफ्लिक्स के शो से जुड़े ये विवाद भी पढ़िए- राम कपूर ने चीटिंग को किया जस्टिफाई- राम कपूर ने हाल ही में शो में कहा है कि अगर पति-पत्नी के बीच सच्चा प्यार हो तो धोखा देने के बाद भी रिश्ता खत्म नहीं होता। ये बयान उन्होंने को-कंटेस्टेंट श्रेया कालरा के उस सवाल पर दिया, जिसमें उन्होंने पूछा कि ‘अगर आपका पार्टनर चीट करे, तो क्या आप रिश्ता खत्म करेंगे’? इस पर राम ने कहा- आप कनेक्शन फिर ढूंढिए। अगर आप प्यार करते हैं तो रिश्ता खत्म नहीं होता। शादी मुश्किल सफर है। हमें शादी पर रोज काम करना होता है। 20-25 साल की शादी में आपको उतार-चढ़ाव देखने पड़ते हैं। बुरे समय में अगर गलती से किसी एक से कुछ हो जाए, अगर आप उनके बगैर नहीं जी सकते और अपने बच्चों के बगैर नहीं जी सकते, तो समय के साथ चीजें सुधर जाती हैं। कभी-कभी ये गलती से हो जाता है। आकांक्षा चमोला ने बायसेक्शुअल होने की बात कबूली- ये शो 27 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा रहा है। शो शुरुआत से ही कॉन्सेप्ट कम और विवादों से सुर्खियों में है। शो के प्रीमियर में ही आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना से तलाक अनाउंस कर दिया, जिसे कई यूजर्स ने फेक कहा। अब हाल ही में आकांक्षा ने शो में बायसेक्शुअल होने की बात स्वीकार की है। उन्होंने कहा है कि शादी से पहले उनके लड़कियों से भी रिश्ते रहे हैं और वो लड़कियों की तरफ आकर्षित होती हैं। सवालों में नेटफ्लिक्स की स्ट्रेटजी आमतौर पर ऐसे रियलिटी शोज में खाने और टास्क पर झगड़े होते हैं, लेकिन इससे इतर नेटफ्लिक्स के नए रियलिटी शो में लगातार विवादों और झगड़ों को ही हाईलाइट किया जा रहा है। शो में भाषा, गाली-गलौज और आपत्तिजनक शब्दों पर भी कोई सेंसर नहीं है। ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि दुनिया भर की बड़ी फिल्में और सीरीज स्ट्रीम करने वाले नेटफ्लिक्स को भारत में सर्वाइव करने और व्यूज बटोरने के लिए विवादों की जरुरत क्यों पड़ रही है। ये खबर भी पढ़ें नेटफ्लिक्स के शो लॉकअप-2 में फूट-फूटकर रोईं सुनीता:कहा- सूप कौए के पेशाब जैसा; डायबिटीज है फिर भी भूखी रहीं; शो से निकलने की मांग की नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर हो रहे रियलिटी शो लॉक-अप 2 में कंटेस्टेंट्स ने दिए जा रहे खाने की क्वालिटी पर संगीन आरोप लगाए हैं। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा, खराब खाना मिलने से रो पड़ीं और दावा किया कि शो में दिया जा रहा सूप, कौए की पेशाब जैसा है। इसके अलावा राम कपूर समेत शो के अन्य कंटेस्टेंट्स भी विरोध में उतर गए और एक रात बिना खाए सोए। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Pappu Yadav Clarifies Controversial Statement; Nitish vs Modi

पटना14 मिनट पहले कॉपी लिंक महिलाओं पर दिए बयान के बाद पूर्णिया सांसद चारों ओर से घिर गए हैं। गुरुवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपनी सफाई दी। सांसद ने कहा, “मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है।” उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार ने भी विधानसभा में महिलाओं को लेकर बयान दिया था, उसे याद कीजिए। उनका बयान कुछ और था, लेकिन बीजेपी वालों ने कुछ और बना दिया। नीतीश जी को भी मोदी जी ने गाली दी थी।” सांसद ने कहा, “मेरी पत्नी और बेटी को क्यों गाली दी जा रही है? जो लोग मेरी मां, पत्नी और बेटी को गाली दे रहे हैं, वे ठीक नहीं कर रहे हैं। मैं मर्द हूं, जरूर लड़ूंगा। अब कह दिया है तो जब तक जिंदा रहूंगा, यह लड़ाई लड़ता रहूंगा।” उन्होंने दावा किया, “दबे शब्दों में पूरा देश कहता है कि पप्पू यादव ने सही कहा है। बड़े-बड़े चैनलों के मालिक एंकरों का शोषण करते हैं। बड़े-बड़े नेता महिलाओं का शोषण करते हैं। अभिनेत्री करिश्मा कपूर का भी शोषण हुआ था, उन्होंने खुद बताया था। बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया पप्पू यादव ने आगे कहा, “बिहार में पिछले कुछ दिनों में दर्जनों दुष्कर्म की घटनाएं हुई हैं। कई मामले सामने भी नहीं आ पाते हैं। थानेदार कहते हैं, ‘अरे, गई होगी, एंजॉय करके आ जाएगी।” उन्होंने कहा, “मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। मैं हमेशा महिलाओं के मान-सम्मान के साथ खड़ा रहा हूं। अगर मेरे किसी बयान से राजनीति में सक्रिय महिलाओं को ठेस पहुंची है तो मैं उनसे क्षमा मांगता हूं, लेकिन उन भ्रष्ट नेताओं से नहीं जो बेटियों का शोषण करते हैं। पप्पू यादव का बयान देखिए जिसकी वजह से बवाल मचा पप्पू यादव ने 20 अप्रैल को महिला आरक्षण पर विवादित बयान दिया था। पप्पू यादव ने कहा था कि महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। देश में यौन शोषण के मामलों में नेताओं की बड़ी भूमिका है और कई सांसदों पर गंभीर आरोप लगे हैं। पप्पू यादव ने कहा कि 90% महिलाओं का राजनीतिक करियर नेताओं के बेड से शुरू होता है। उन्होंने महिला नेताओं पर दिए अपने बयान को 21 अप्रैल को भी दोहराया। फेसबुक लाइव आकर यादव ने कहा- ‘राजनीति में अधिकांश महिलाओं की शुरुआत प्रभावशाली लोगों के जरिए होती है।’ बिहार महिला आयोग ने भेजा नोटिस पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के बयान पर बिहार राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। इसमें लिखा है- “राजनीतिक क्षेत्र में काम कर रही महिलाओं के प्रति आपके द्वारा घृणित बयान दिया गया है। जिसमें आपके द्वारा यह बात कही गई है कि राजनीति में कार्य कर रही महिलां किसी न किसी राजनेताओं के साथ बेड शेयर करके ही आती है।” जो महिलाओं के आत्मसम्मान एवं सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाती है। इस पर बिहार राज्य महिला आयोग स्वतः संज्ञान लेते हुए आपसे यह जबाव की मांग करती है कि आपके द्वारा इस तरह की घृणित बयान क्यों दिया गया। साथ ही क्यों नहीं आपके खिलाफ लोकसभा की सदस्यता रद्द करने हेतु लोकसभा अध्यक्ष से अनुशंसा की जाए। अतः अपने उक्त घृणित बयान के संबंध में स्पष्ट जबाव पत्र प्राप्ति के तीन दिनों के अंदर उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।’ 21 अप्रैल को फेसबुक लाइव के बाद पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ गई। वे अभी बंगाल में कांग्रेस का चुनाव प्रचार कर रहे थे। पप्पू यादव के बयान पर रिएक्शन अनंत सिंह का पलटवार, पूछा- पहले अपनी पत्नी से पूछें मोकामा विधायक अनंत सिंह ने पप्पू यादव से तीखे सवाल पूछे हैं। बाहुबली ने कहा, ’जब सांसद ने कहा कि 90% महिलाएं राजनीति में आने के लिए बेड का सहारा लेती हैं तो पहले पप्पू यादव अपनी पत्नी से तो पूछे वो कैसे गई थीं।’ प्रतिमा दास बोलीं- पप्पू यादव माफी मांगे कांग्रेस नेता और पूर्व MLA प्रतिमा दास ने कहा, अगर इस तरह की बात उन्होंने कहा है तो बहुत ही दुखद और शर्मनाक बात है। इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना हमारा देश का संविधान और हमारे देश की महिलाएं अधिकार नहीं देती है। जो पप्पू यादव ने कहा कि 90% महिलाएं नेताओं के बेड से होकर गुजरती हैं, आखिर वह मर्द है कौन इसका जवाब भी उन्हें देना चाहिए था। यह लोग सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए कुछ भी अनाप-शनाप बोलते हैं। मैं उनके इस बयान का विरोध करती हूं और उन्हें माफी मांगना चाहिए। ये महिलाओं के सम्मान पर चोटः कांग्रेस नेता कांग्रेस नेता मुमताज पटेल ने सांसद के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे ‘शर्मनाक’ करार दिया है। उन्होंने कहा, ‘मैंने वो बयान सुना और यह बेहद चौंकाने वाला है। एक महिला होने के नाते मैं पूछना चाहती हूं कि जब हमारा देश दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्रों में शामिल है, तब इस तरह की सोच क्यों? भारत ने दुनिया को पहली महिला प्रधानमंत्री दी है, दो महिला राष्ट्रपति और एक महिला कांग्रेस अध्यक्ष भी रही हैं। देश में आज भी कई प्रतिभाशाली और सक्षम महिलाएं नेतृत्व कर रही हैं।’ —————————– ये खबर भी पढ़िए… बिहार की 23 महिला विधायकों का पप्पू यादव को जवाब:भास्कर से बोलीं- इसी वजह से सांसद पत्नी ने छोड़ दिया, महिलाओं के लिए उनका नजरिया घटिया ‘पप्पू यादव की मानसिक स्थिति खराब हो गई है। उनके घर की मां और पत्नी दोनों राजनीति से जुड़ी रही हैं, क्या इसी तरह करके आगे बढ़ीं। उनका बयान उनका दिमागी दिवालियापन दिखा रहा है। इनका सार्वजनिक विरोध होना चाहिए। ये महिला विरोधी हैं। इनके खिलाफ हम सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाएंगे।’ ये नाराजगी बिहार की महिला विधायकों की है। बिहार की सत्ताधारी और विपक्ष की सभी विधायकों ने एक स्वर में पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के बयान की आलोचना की है। पप्पू के एक विवादास्पद बयान के बाद महिला नेत्रियों में आक्रोश है। भास्कर ने बिहार की सभी 29 महिला विधायकों से बात की। एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में पढ़िए, पप्पू यादव के बयान पर बिहार की विधायकों ने क्या कहा… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Pak Punjabi Womans Controversial Statement on Sikhs with Muslim Husband| Viral Video

लाइव वीडियो में बोलती सरबजीत कौर और साथ में उसका पाकिस्तानी पति नासिर हुसैन। सिख श्रद्धालुओं की आड़ में पाकिस्तान जाकर मुस्लिम व्यक्ति से निकाह करने वाली पंजाबी महिला सरबजीत का नया VIDEO सामने आया है। यह वीडियो टिकटॉक पर बनाया गया है, जिसमें सरबजीत के साथ उसका मुस्लिम पति नासिर हुसैन भी नजर आ रहा है। इस वीडियो में सरबजीत सिखों . वह सिखों के पाकिस्तान आने पर सवाल उठाने के साथ कह रही है कि अगर पाकिस्तान वाले एक हो जाएं तो इनकी रोजी-रोटी बंद हो जाए। इससे पहले सरबजीत को खालिस्तानियों का सपोर्ट का वीडियो सामने आया था। जिसमें उन्होंने सरबजीत को बुआ और उसके मुस्लिम पति नासिर को अपना फुफ्फड़ बताते हुए मदद का भरोसा दिया था। वहीं सरबजीत के पहले पंजाबी NRI पति करनैल सिंह ने भी लाहौर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर रखी है। जिसमें उसने दावा किया कि पाकिस्तानी नासिर हुसैन ने ब्लैकमेल कर सरबजीत को पाकिस्तान बुलाया। फिर उसके साथ जबरदस्ती शादी की। उसने हाईकोर्ट में नासिर पर रेप केस दर्ज कर सरबजीत को भारत लौटाने की मांग की है। इस पर कोर्ट ने उससे जुड़े सारे डॉक्यूमेंट्स तलब किए हैं। टिकटॉक के लाइव वीडियो में बोलती सरबजीत कौर, इस दौरान उसका पाकिस्तानी पति भी पीछे बैठा हुआ है। पहले जानिए, वीडियो में सरबजीत क्या कह रही सरबजीत अपने पाकिस्तानी पति नासिर हुसैन के साथ टिकटॉक पर लाइव आई, उस समय दोनों को 200 से ज्यादा लोग लाइव देख रहे थे। इस दौरान सरबजीत कहती है- अगर इस्लाम वाले एक हो जाएं ना, तो इनका रोटी-पानी बंद हो जाएगा। हमने इनसे कुछ लेकर खाना है क्या? अगर सरदार होंगे तो अपने घर में होंगे। ये तो मेरी @$%# के बराबर हैं — मेरी टूटी @$%# , जिसे मैंने कूड़े में फेंक दिया है। इसके बाद वह आगे कहती है- ये लोग पाकिस्तान क्यों आते हैं? पाकिस्तान तो हमारा है, मुसलमानों का है। मैं यहां अपना घर बसाने के लिए आई हूं ऐश करने के लिए नहीं। इस दौरान लाइव में एक व्यक्ति कमेंट करता है- स्वाद लेते-लेते लाहौर पहुंच गई। इतने में सरबजीत का पाकिस्तानी पति तंज भरे लहजे में बोलता है, अगर कोई और भी है, तो उसे भी इधर भेज देना। इसके बाद उनके लाइव में जुड़ा एक व्यक्ति कहता है- यहां 200 लोग देख रहे हैं, नीचे कमेंट कर दो कि इसने सही किया या गलत, लोग जवाब देंगे। दूसरा व्यक्ति सरबजीत के पक्ष में कहता है- इसमें गलत क्या है? यह उसकी निजी जिंदगी है। क्या वह लोगों से पूछकर अपनी जिंदगी गुजारेगी?। फिर पहले वाला व्यक्ति पूछता है- जो इसके भारत में बच्चे हैं, उनका क्या? इस पर सरबजीत भड़क जाती है, वह कहती है- तू कौन होता है मुझे बोलने वाला? इस दौरान उसका पाकिस्तानी पति नासिर उसे चुप कराने की कोशिश करता है, लेकिन सरबजीत इतनी गुस्से में आ जाती है कि उस व्यक्ति को मां-बहन की गालियां देने लगती है। इसके बाद सरबजीत गुस्से में कहती हैं, आप लोग लाहौर, पाकिस्तान क्यों आते हो? ननकाना साहिब गुरुद्वारा में क्या करने आते हो? तब तो मिन्नतें करते हो कि हमारा वीजा लगवा दो। आखिर में वह धमकी देते हुए कहती है कि अब अगर पाकिस्तान आए ना, तो इनकी लाशें ही भारत जाएंगी। हालांकि दैनिक भास्कर इस वीडियो में कही बातों की पुष्टि नहीं करता। मुस्लिम पति नासिर हुसैन के साथ खुश नजर आती सरबजीत कौर। सरबजीत पाकिस्तान कैसे पहुंची, 3 पॉइंट में जानिए सिख श्रद्धालुओं के साथ गई, वापस नहीं आई: सरबजीत कौर 4 नवंबर 2025 को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर 1932 श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ अटारी बॉर्डर के जरिए पाकिस्तान गई थी। जत्था 10 दिनों तक विभिन्न गुरुधामों के दर्शन करने के बाद भारत लौट आया। लेकिन वापसी के समय 1922 श्रद्धालु ही लौटे। सरबजीत कौर जत्थे में शामिल नहीं मिलीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित भारतीय एजेंसियों ने सरबजीत कौर की तलाश शुरू की। निकाहनामा वायरल होने से खुलासा हुआ: भारतीय दूतावास और पाकिस्तान स्थित अधिकारियों से भी संपर्क साधा गया ताकि महिला का पता लगाया जा सके। इसी बीच सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के शेखुपुरा की मस्जिद में हुआ निकाहनामा वायरल हुआ। जिसके बाद दावा किया गया कि सरबजीत कौर ने इस्लाम स्वीकार कर नाम बदलकर ‘नूर हुसैन’ रख लिया है। उसने नासिर हुसैन नाम के पाकिस्तानी नागरिक से निकाह कर लिया। पाकिस्तान पुलिस ने कस्टडी में लिया, फिर छोड़ दिया: पाकिस्तान में भी सरबजीत को लेकर सवाल उठे क्योंकि उसके पास पाकिस्तान में रहने की परमिशन नहीं थी। जिसको लेकर मामला कोर्ट तक पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने उसे ननकाना साहिब से अरेस्ट किया। फिर कुछ दिन लाहौर के शेल्टर होम में रखा। इसके कुछ दिन बाद वह रिहा हो गई। पुलिस के हिरासत में लेने के बाद सरबजीत इस तरह से नजर आई थी। सरबजीत ने बताई लव स्टोरी, 2 पॉइंट में जानिए मुंह में दांत न भी रहते तो पाकिस्तान जाती: सरबजीत कौर की रिहाई के बाद पहली बार उसकी बातचीत का वीडियो सामने आया। इसमें पाकिस्तानी मीडिया से बात करते हुए सरबजीत ने कहा कि अगर सच्चा प्यार होता है, तो दिल में यह एहसास जरूर रहता है कि हम एक-दूसरे से मिलेंगे। हमारा प्यार आज का नहीं, बल्कि पिछले 8 साल से है। अगर मुंह में दांत भी न रहते, तब भी मैं पाकिस्तान जरूर आती। फेसबुक पर दोस्ती, फिर प्यार हुआ, पति UK रहता: इसके बाद पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल को इंटरव्यू में सरबजीत ने अपनी लव स्टोरी भी बताई थी। सरबजीत ने कहा था- नासिर हुसैन से बातचीत 2016 में फेसबुक के जरिए शुरू हुई थी, जो बाद में दोस्ती से प्यार में बदल गई और 2025 के अंत तक शादी कर ली। सरबजीत ने बताया कि उसका पति 22 साल से यूके में है और वह मोबाइल अपने बच्चों से छिपाकर रखती थी। पाकिस्तान के यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में सरबजीत लव स्टोरी बताते हुए खुश नजर आई थी। पहला पति लाहौर हाईकोर्ट पहुंचा, बोला- ब्लैकमेल-रेप किया इस मामले में सरबजीत के पहले पति करनैल सिंह की भी एंट्री हो चुकी है। करनैल ने लाहौर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा
हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने सरपंच को धमकाया, VIDEO:मंच से उतारकर बोले- MLA-मंत्री तक को कुछ नहीं समझता, भीड़ से भी धक्का-मुक्की की

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एक लाइव शो के दौरान उन्होंने स्टेज पर खड़े पूर्व सरपंच व समर्थकों पर चिल्लाते हुए नीचे उतरने को कह दिया। सिंगर ने कहा- मेरे गाने के प्रोग्राम के बीच में कोई सरपंच हो, कोई एमएलए हो, कोई मंत्री हो, मैं किसी ने कुछ नहीं मानता। आप चाहे सरपंच हो मेरा परफॉर्मेंस नीचे बैठकर देखो। मासूम का यह लाइव शो उनकी खुद की बहन-बहनाई की मैरिज एनिवर्सिरी पर था। सिंगर के इस तरह सबके सामने टोकने पर गांव मुआना के पूर्व सरपंच भी नाराज दिखे। उन्होंने जवाब दिया कि हां, नीचे उतर रहे हैं। फिर मासूम शर्मा कहते हैं कि हां तो नीचे बैठकर देखो। देखना है तो देखो, नहीं तो जाओ। इसके साथ ही सिंगर अपना गाना बोल तेरे मीठे-मीठे बोल, बात तेरी साच्ची लागै सै शुरू कर देते हैं। पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पहले जानिए किस शो में हंगामा हुआ 25वीं सालगिरह पर था प्रोग्राम दरअसल, 18 फरवरी को सिंगर मासूम शर्मा की बहन कविता शर्मा व बहनोई धर्मवीर की शादी की 25वीं वर्षगांठ यानी सिल्वर जुबली थी। इस खुशी में जींद के सफीदो रोड स्थित दीप पैलेस में प्रोग्राम रखा गया। धर्मवीर यूटयूबर हैं, जिसमें वो धरमू के नाम से फेमस हैं। प्रोग्राम में धरमू के रिश्तेदार, परिवार व गांव मुआना के कुछ करीबी लोग शामिल थे। धरमू ही पूर्व सरपंच व अन्य युवाओं को लेकर आए थे। विवाद रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ और घंटेभर प्रोग्राम चला। मासूम ने एक ही गाना गाया था, तभी विवाद हो गया। करीब 400 लोग आए हुए थे। एक घंटा ही चल पाया शो यह शो करीब एक घंटा ही चल पाया। उस वक्त स्टेज से युवाओं को उतारते समय हंगामा हो गया। शो में जींद व मुआना से कई युवा आए हुए थे। युवाओं की बाउंसरों के साथ धक्का-मुक्की हो गई और मारपीट तक नौबत आ गई। ऐसे में शो को बीच में बंद करना पड़ा, इससे विवाद बढ़ गया। मासूम शर्मा की बहन कविता की जींद के मुआना में यूटयूबर धरमू के साथ शादी हो रखी है और उनके दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा व बेटी। 25वीं सालगिराह पर पहली बार ही प्रोग्राम रखा था। इसमें करीबियों को बुलाया गया था और गांव में कार्ड बांटे थे। अब सिलसिलेवार ढंग से जानिएं क्यों विवाद हुआ… पहले से स्टेज पर बैठे थे पूर्व सरपंच दरअसल, मासूम के आने से पहले महिला कलाकार व अन्य कलाकार शो कर रहे थे। पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा व कुछ युवा पहले से ही स्टेज पर थे और वहीं से शो देख रहे थे। कुछ देर बाद सिंगर मासूम शर्मा परफॉर्मेंस देने स्टेज पर आए। वो मंच पर बैठे लोगों के देखकर भड़क गए। सिंगर ने उन्हें सीधा स्टेज से नीचे उतरने को कहा। इसी बात पर युवाओं को गुस्सा आ गया और ये ठीक बात न होने की बात भी कही। मासूम शर्मा नहीं माने और स्टेज से नीचे उतारने की जिद पर अड़े रहे। पूर्व सरपंच व युवा भी मासूम की बहन के ससुराल से परिवार में नजदीकियों में हैं। गुस्से में बोलने पर वे भी आक्रोशित हो गए और पूर्व सरपंच को इस तरह टोकने पर विवाद खड़ा हो गया। पूर्व सरपंच बोले- मासूम बड़बोला इस पूरे घटनाक्रम को लेकर दैनिक भास्कर एप ने पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा से बातचीत की। उन्होंने बताया कि शादी की सिल्वर जुबली पर धरमू ने ही उन्हें प्रोग्राम में बुलाया था। जैसे ही मासूम शर्मा गाना गाने आया, तो बोला-स्टेज खाली करो। गांव के ही किसी युवा ने मासूम से कह दिया कि दादा ये गांव के सरपंच हैं। ये मासूम बड़बोला है और बोला-गाने के बीच में किसी को कुछ नहीं समझता। इस पर युवाओं की बाउंसरों से कहासुनी हो गई और मारपीट हो गई। मासूम के भाई ने मांगी माफी बाद में सिंगर मासूम शर्मा के भाई विकास शर्मा व बहनोई धरमू ने पूर्व सरपंच व गांव के युवाओं को समझाया और माफी मांगने पर मामला शांत हुआ। उन्होंने कहा- ये परिवार का मसला था। बोलने का तरीका होना चाहिए और मान-सम्मान सब चाहते हैं। धरमू ने भी कहा- मासूम की गलती है, कोई बात नहीं। देखें विवाद की PHOTOS… समर्थक बोले- इतना अहंकार ठीक नहीं मासूम शर्मा की इस वायरल वीडियो पर समर्थकों और लोगों के काफी कमेंट आ रहे हैं। किसी ने लिखा है कि सिंगर को इतना अहंकार ठीक नहीं प्रोग्राम में 100 200 लोग ही थे। बाकी सिंगर हजारों की भीड़ में कार्यक्रम करते हैं, उनमें कोई अहंकार नहीं होता। हांलाकि इसके अलावा घटना से जुड़ी एक अन्य वीडियो भी सामने आई है, जिसमें मासूम शर्मा ने सरपंच को कहा कि स्टेज से नीचे चले जाइए। स्टेज पर सरपंच का क्या काम है, स्टेज कलाकारों के लिए है। पहले भी मासूम शर्मा विवादों में रह चुके फैन का फोन छीनकर जमीन पर पटका था इससे पहले भी सिंगर मासूम शर्मा विवादों में रह चुके हैं। हाल ही में हिसार में शो था, जिसमें एक समर्थक सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था तो मासूम शर्मा ने उसका फोन छीनकर जमीन पर पटक दिया था। समर्थकों ने इसकी पुलिस थाने में भी शिकायत दी थी, जो काफी चर्चाओं में रहा था। फैन की गर्दन पकड़ खींचा इससे पहले 22 मार्च 2025 को गुरुग्राम में मैं एक कॉन्सर्ट में गया हुआ था। वहां हरियाणा कार्निवल चल रहा था। आपने सोशल मीडिया पर देखा होगा कि कॉन्सर्ट में मासूम शर्मा अपने एक फैन को गुद्दी (गर्दन) से पकड़ लेते हैं। मुझे समझ भी नहीं आया कि मैं उनके साथ सेल्फी ले रहा हूं, और वह अचानक गुद्दी से मुझे पकड़ लेते हैं और गाली देने लगते हैं।









