IPL का समीकरण- राजस्थान टॉप-4 में पहुंची:मुंबई से जीत टीम को प्लेऑफ में पहुंचा देगी; कोलकाता के लिए करो या मरो का मुकाबला

IPL 2026 के लीग स्टेज में सिर्फ 6 मैच बाकी हैं। मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर पॉइंट्स टेबल के टॉप-4 में जगह बना ली। टीम के 13 मैचों में अब 14 पॉइंट्स हो गए हैं। राजस्थान का आखिरी लीग मुकाबला 24 मई को मुंबई इंडियंस से है। उस मैच में जीत टीम को प्लेऑफ का टिकट दिला सकती है। दूसरी ओर, लखनऊ को सीजन की 9वीं हार मिली। टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी थी। लखनऊ 13 मैचों में 8 पॉइंट्स के साथ आखिरी स्थान पर है। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा स्थिति… सभी टीमों का समीकरण राजस्थान की टॉप-4 में एंट्री लखनऊ पर जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को पीछे छोड़ दिया। टीम के अब 14 पॉइंट्स हो गए हैं। राजस्थान को अपना आखिरी मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना है। जीत मिलने पर टीम 16 पॉइंट्स तक पहुंच जाएगी और प्लेऑफ में जगह पक्की कर लेगी। कोलकाता के लिए आज जीत जरूरी कोलकाता नाइट राइडर्स 11 पॉइंट्स के साथ आठवें स्थान पर है। टीम का मुकाबला आज मुंबई इंडियंस से है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए कोलकाता को यह मैच हर हाल में जीतना होगा। हार के साथ टीम की उम्मीदें लगभग खत्म हो जाएंगी। पंजाब पांचवें स्थान पर खिसकी पंजाब किंग्स अब 13 पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर खिसक गई है। टीम लगातार 6 मुकाबले हार चुकी है। पंजाब को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए लखनऊ के खिलाफ आखिरी मैच हर हाल में जीतना होगा। साथ ही राजस्थान और मुंबई के मैच में राजस्थान के हारने की दुआ भी करनी होगी। बेंगलुरु टॉप पर कायम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 18 पॉइंट्स और +1.065 नेट रनरेट के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है। टीम पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है और उसका क्वालिफायर-1 खेलना लगभग तय माना जा रहा है। RCB का आखिरी लीग मैच सनराइजर्स हैदराबाद से है। गुजरात और हैदराबाद में टॉप-2 की जंग सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर अपने साथ गुजरात टाइटंस की भी प्लेऑफ में जगह पक्की करा दी। दोनों टीमों के 16-16 पॉइंट्स हैं और वे दूसरे और तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। गुजरात का आखिरी लीग मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से होगा, जबकि हैदराबाद को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना करना है। दोनों टीमों की नजर अब टॉप-2 में जगह बनाकर क्वालिफायर-1 खेलने पर होगी। चेन्नई और दिल्ली की राह मुश्किल चेन्नई सुपर किंग्स 12 पॉइंट्स के साथ छठे स्थान पर है। टीम का आखिरी मुकाबला गुजरात से है। CSK को प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए यह मैच बड़े अंतर से जीतना होगा। दिल्ली कैपिटल्स भी 12 पॉइंट्स के साथ सातवें स्थान पर है। टीम का नेट रनरेट (-0.871) काफी खराब है। दिल्ली को कोलकाता के खिलाफ जीत के साथ दूसरी टीमों के नतीजों का भी इंतजार करना पड़ेगा। मुंबई और लखनऊ पहले ही बाहर मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं। मुंबई के 8 पॉइंट्स हैं, जबकि लखनऊ भी 8 अंक के साथ आखिरी स्थान पर है। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स… सूर्यवंशी ऑरेंज कैप होल्डर बने राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके 13 मैचों में 579 रन हो गए हैं और उन्होंने हेनरिक क्लासन को पीछे छोड़कर ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली। सूर्यवंशी इस सीजन 236.32 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने अब तक 1 शतक, 3 अर्धशतक और 53 छक्के लगाए हैं, जो इस सीजन सबसे ज्यादा हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के मिचेल मार्श 563 रन के साथ दूसरे, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासन 555 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं। भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप बरकरार बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार 24 विकेट के साथ पर्पल कैप होल्डर बने हुए हैं। गुजरात के कगिसो रबाडा 21 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। चेन्नई के अंशुल कम्बोज 20 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर बने हुए हैं।

IPL 2026 CSK vs LSG, RCB vs MI

स्पोर्ट्स डेस्क19 मिनट पहले कॉपी लिंक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु IPL के मौजूदा सीजन की पॉइंट्स टेबल के टॉप पर आ गई है। उसने रविवार के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस पर 2 विकेट की रोमांचक जीत दर्ज की। इस हार के बाद मुंबई प्लेऑफ रेस से बाहर हो गई है। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में आखिरी बॉल तक चले मैच का टॉस बेंगलुरु ने जीता था। मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 166 रन बनाए। 167 रन का टारगेट बेंगलुरु ने 8 विकेट पर हासिल कर लिया। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन 2 हार के बाद जीता बेंगलुरु, मुंबई की 8वीं हार बेंगलुरु को लगातार दो हार झेलने के बाद जीत मिली है। जबकि, मुंबई की टीम सीजन में 8वां मैच हारी है। बेंगलुरु ने अब तक 11 मैच खेल लिए हैं। इनमें से टीम को 7 में जीत मिली है, जबकि उसने 4 मैच गंवाए हैं। फिलहाल, बेंगलुरु की टीम 14 अंक लेकर पॉइंट्स टेबल के पहले स्थान पर है। इतने ही अंक हैदराबाद और गुजरात के पास भी हैं, लेकिन बेंगलुरु का नेट रन रेट उनसे बेहतर है। मुंबई पिछले दो मैच सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेली। टीम 11 में से 8 मैच हार चुकी है और 6 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल के 9वें स्थान पर है। इंडियंस की टीम अपने बचे हुए मैच जीतकर 12 तक ही पहुंच सकती है, जोकि प्लेऑफ में पहुंचने के लिए काफी नहीं हैं। ऐसे में मुंबई ज्यादा से ज्यादा मैच जीतकर फाइनल टेबल में बेहतर रैंक हासिल करना चाहेगी। आज के मैच का हाल पंजाब के पास टॉप पर पहुंचने का मौका पंजाब किंग्स के 10 मैचों में 6 जीत और 1 बेनतीजा मुकाबले के साथ 13 पॉइंट्स हैं। आज दिल्ली को हराकर टीम पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर पहुंच सकती है। प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए टीम को बचे 4 मैचों में 2 और जीत चाहिए। दिल्ली के लिए हर मैच जीतना बेहद जरूरी दिल्ली कैपिटल्स 11 मैचों में 4 जीत के साथ 8 पॉइंट्स लेकर आठवें स्थान पर है। टीम को पिछले 5 मैचों में 4 हार मिली हैं। आज की हार दिल्ली की प्लेऑफ उम्मीदों को लगभग खत्म कर सकती है। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स राहुल के पास पहुंच सकती है ऑरेंज कैप IPL के 19वें सीजन में हैदराबाद के हेनरिक क्लासन टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 494 रन बनाए हैं। उनकी टीम के ही अभिषेक शर्मा 475 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं। जबकि, दिल्ली के केएल 468 रन के साथ तीसरे नंबर पर हैं। वे 26वां रन बनाते ही नंबर-1 पर पहुंच जाएंगे। भुवनेश्वर 21 विकेट के साथ टॉप बरकरार बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार टूर्नामेंट के टॉप विकेट टेकर बने हुए हैं। उनके नाम 21 विकेट हैं। दूसरे नंबर पर चेन्नई के अंशुल कम्बोज और तीसरे पर गुजरात के कगिसो रबाडा हैं। —————————————————— IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL- मुंबई आखिरी बॉल पर हारी, प्लेऑफ रेस से बाहर, बेंगलुरु ने 2 विकेट से हराया रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL में रविवार को मुंबई इंडियंस पर 2 विकेट की रोमांचक जीत दर्ज की। बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में मुंबई ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 166 रन बनाए। 167 रन का टारगेट बेंगलुरु ने 20 ओवर में 8 विकेट पर हासिल किया। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
IPL 2026 CSK vs LSG, RCB vs MI

स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु IPL के मौजूदा सीजन की पॉइंट्स टेबल के टॉप पर आ गई है। उसने रविवार के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस पर 2 विकेट की रोमांचक जीत दर्ज की। इस हार के बाद मुंबई प्लेऑफ रेस से बाहर हो गई है। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में आखिरी बॉल तक चले मैच का टॉस बेंगलुरु ने जीता था। मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 166 रन बनाए। 167 रन का टारगेट बेंगलुरु ने 8 विकेट पर हासिल कर लिया। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन 2 हार के बाद जीता बेंगलुरु, मुंबई की 8वीं हार बेंगलुरु को लगातार दो हार झेलने के बाद जीत मिली है। जबकि, मुंबई की टीम सीजन में 8वां मैच हारी है। बेंगलुरु ने अब तक 11 मैच खेल लिए हैं। इनमें से टीम को 7 में जीत मिली है, जबकि उसने 4 मैच गंवाए हैं। फिलहाल, बेंगलुरु की टीम 14 अंक लेकर पॉइंट्स टेबल के पहले स्थान पर है। इतने ही अंक हैदराबाद और गुजरात के पास भी हैं, लेकिन बेंगलुरु का नेट रन रेट उनसे बेहतर है। मुंबई पिछले दो मैच सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेली। टीम 11 में से 8 मैच हार चुकी है और 6 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल के 9वें स्थान पर है। इंडियंस की टीम अपने बचे हुए मैच जीतकर 12 तक ही पहुंच सकती है, जोकि प्लेऑफ में पहुंचने के लिए काफी नहीं हैं। ऐसे में मुंबई ज्यादा से ज्यादा मैच जीतकर फाइनल टेबल में बेहतर रैंक हासिल करना चाहेगी। आज के मैच का हाल पंजाब के पास टॉप पर पहुंचने का मौका पंजाब किंग्स के 10 मैचों में 6 जीत और 1 बेनतीजा मुकाबले के साथ 13 पॉइंट्स हैं। आज दिल्ली को हराकर टीम पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर पहुंच सकती है। प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए टीम को बचे 4 मैचों में 2 और जीत चाहिए। दिल्ली के लिए हर मैच जीतना बेहद जरूरी दिल्ली कैपिटल्स 11 मैचों में 4 जीत के साथ 8 पॉइंट्स लेकर आठवें स्थान पर है। टीम को पिछले 5 मैचों में 4 हार मिली हैं। आज की हार दिल्ली की प्लेऑफ उम्मीदों को लगभग खत्म कर सकती है। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स राहुल के पास पहुंच सकती है ऑरेंज कैप IPL के 19वें सीजन में हैदराबाद के हेनरिक क्लासन टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 494 रन बनाए हैं। उनकी टीम के ही अभिषेक शर्मा 475 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं। जबकि, दिल्ली के केएल 468 रन के साथ तीसरे नंबर पर हैं। वे 26वां रन बनाते ही नंबर-1 पर पहुंच जाएंगे। भुवनेश्वर 21 विकेट के साथ टॉप बरकरार बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार टूर्नामेंट के टॉप विकेट टेकर बने हुए हैं। उनके नाम 21 विकेट हैं। दूसरे नंबर पर चेन्नई के अंशुल कम्बोज और तीसरे पर गुजरात के कगिसो रबाडा हैं। —————————————————— IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL- मुंबई आखिरी बॉल पर हारी, प्लेऑफ रेस से बाहर, बेंगलुरु ने 2 विकेट से हराया रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL में रविवार को मुंबई इंडियंस पर 2 विकेट की रोमांचक जीत दर्ज की। बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में मुंबई ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 166 रन बनाए। 167 रन का टारगेट बेंगलुरु ने 20 ओवर में 8 विकेट पर हासिल किया। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…