Mouni Roys First Cannes 2026 Look

12 मिनट पहले कॉपी लिंक पति सूरज नांबियार से अलग होने की घोषणा करने के ठीक चार दिन बाद एक्ट्रेस मौनी रॉय कांस फिल्म फेस्टिवल में पहुंच गई हैं। 18 मई को उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने पहले लुक की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने इसके साथ कैप्शन लिखा, ‘कांसऔर अफरातफरी, बोंजूर’। कांस 2026 के अपने पहले लुक के लिए मौनी रॉय ने क्लासिक और मॉडर्न स्टाइल को चुना। उन्होंने सफेद हॉल्टर नेक कॉलर वाली ब्लैक शॉर्ट ड्रेस पहनी थी। इसके साथ उन्होंने कंधों पर ओवरसाइज्ड ब्लैक ट्रेंच कोट कैरी किया था। मौनी यहां अपने नए प्रोजेक्ट ‘बॉम्बे स्टोरीज’ के प्रमोशन के लिए पहुंची हैं। देखें कांस में मौनी की तस्वीरें.… मौनी ने सफेद हॉल्टर नेक कॉलर वाली ब्लैक शॉर्ट ड्रेस पहनी। कांस 2026 के लिए मौनी रॉय ने क्लासिक और मॉडर्न स्टाइल को चुना। मौनी का मेकअप काफी सिंपल था, जिसमें डाइमंड नेकलेस भी शामिल था । बॉम्बे स्टोरीज प्रोजेक्ट के लिए पहुंचीं कांस मौनी रॉय कांस फिल्म फेस्टिवल में अपने आने वाले प्रोजेक्ट ‘बॉम्बे स्टोरीज’ को शोकेस करने के लिए पहुंची हैं। यह प्रोजेक्ट लेखक सादत हसन मंटो के काम पर आधारित एक सटायर (व्यंग्य) है। मौनी के लिए यह प्लेटफॉर्म इसलिए भी खास है क्योंकि वह इससे पहले साल 2023 और 2025 में भी कांस के रेड कार्पेट पर हिस्सा ले चुकी हैं। पिछले सालों में जहां उनका लुक हाई-फैशन ड्रामा से भरपूर था, वहीं इस साल का लुक उनके मजबूत पर्सनल अंदाज को दिखाता है। चार दिन पहले ही किया था तलाक का ऐलान तस्वीरें पोस्ट करने से ठीक चार दिन पहले यानी 14 मई को मौनी और सूरज नांबियार ने एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी किया था। इसमें दोनों ने अपनी चार साल पुरानी शादी को खत्म करने की बात कही थी। इस मुश्किल समय में मौनी ने मीडिया और फैंस से प्राइवेसी और सम्मान बनाए रखने की अपील की थी। उन्होंने लोगों से उनके रिश्ते को लेकर झूठी कहानियां न बनाने का भी अनुरोध किया था। पर्सनल लाइफ में चल रहे इस बदलाव के बीच अपने काम को प्राथमिकता देना उनके करियर के प्रति समर्पण को दिखाता है। साल 2022 में हुई थी दोनों की शादी मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी जनवरी 2022 में गोवा में हुई थी। दोनों की शादी बंगाली और साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से हुई थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। दोनों की मुलाकात साल 2018 में दुबई के एक क्लब में हुई थी, जिसके बाद उन्होंने करीब तीन साल तक एक-दूसरे को डेट किया। शादी के चार साल पूरे होने से पहले ही दोनों ने पिछले हफ्ते एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर तलाक का ऐलान किया था। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
तलाक पर बोले मौनी के पति सूरज:हमारे बीच कोई विवाद या एलिमनी का लेनदेन नहीं; अफवाहें फैलाना बंद करे

एक्ट्रेस मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार ने पिछले गुरुवार को अलग होने का फैसला किया था। अब इस मामले पर बिजनेसमैन सूरज नांबियार का स्टेटमेंट सामने आया है। सोमवार को जारी किए गए इस बयान में सूरज ने मीडिया में चल रही अफवाहों पर नाराजगी जताई है। उन्होंने साफ किया है कि उनके अलग होने के फैसले में कोई विवाद, एलिमनी (गुजारा भत्ता) या कोई तीसरा शख्स शामिल नहीं है। दोनों ने आपसी सहमति और सम्मान के साथ अलग होने का फैसला किया है। मौनी रॉय ने भी इस पोस्ट को दोबारा शेयर किया है। अफवाहों को बताया बेबुनियाद और गलत सूरज नांबियार ने अपने ऑफिशियल बयान में कहा कि मीडिया के कुछ हिस्सों की तरफ से हमारी पर्सनल लाइफ में जरूरत से ज्यादा दखल दिया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से हमारे अलग होने को लेकर जो भी खबरें चलाई जा रही हैं, वे पूरी तरह से गलत और बेबुनियाद हैं। सूरज ने कहा कि हम दोनों आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं और इस मामले को निजी तौर पर सुलझाने के लिए समय ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर चल रही मनगढ़ंत बातें सिर्फ लोगों को बदनाम करने की कोशिश हैं। गुरुवार को अलग होने की घोषणा की थी गुरुवार को मौनी और सूरज ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट नोट जारी कर बताया था कि वे अपनी शादी खत्म कर रहे हैं। मौनी और सूरज ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, हमें दुख है कि मीडिया के कुछ लोगों ने हमारी निजी जिंदगी में बेवजह और जरूरत से ज्यादा दखल दिया है। हम यह कहना चाहते हैं कि हमने अलग होने का फैसला किया है और इस समय को शांति और समझदारी के साथ निजी तौर पर संभाल रहे हैं। हमारी निजी जिंदगी को लेकर कई झूठी कहानियां और गलत बातें फैलाई गई हैं, जो हमारे रिश्ते की सच्चाई नहीं दिखातीं। काफी सोच-विचार के बाद हमने आपसी सम्मान और समझदारी के साथ अलग-अलग रास्तों पर आगे बढ़ने का फैसला किया है। न कोई विवाद है और न ही एलिमनी का मामला सूरज ने सोशल मीडिया पर चल रहे दावों को खारिज करते हुए लिखा कि मैं कुछ बातें बिल्कुल साफ कर देना चाहता हूं। हमारे बीच कोई एलिमनी का लेनदेन नहीं हो रहा है। हमारे बीच किसी तरह का कोई झगड़ा या विवाद नहीं है। इस अलगाव के पीछे कोई तीसरा शख्स भी नहीं है। मौनी और मैंने एक-दूसरे की भलाई को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया है। यही सच है और इसके अलावा जो कुछ भी मीडिया में दिखाया जा रहा है, वह सिर्फ काल्पनिक है। चुप रहना सही नहीं समझा सूरज ने आगे लिखा कि इस मुश्किल समय में मौनी और मैंने हमेशा गरिमा बनाए रखी है। हम मीडिया से भी इसी सम्मान की उम्मीद करते हैं। मैं इन अफवाहों का जवाब सीधे तौर पर इसलिए दे रहा हूं क्योंकि जानबूझकर फैलाई जा रही झूठी खबरों पर चुप रहना मुझे सही नहीं लगा। गलत जानकारी के खिलाफ बोलना बेहद जरूरी था। इस पूरे बयान को एक्ट्रेस मौनी रॉय ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर री-शेयर किया है। साल 2022 में हुई थी दोनों की शादी मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी जनवरी 2022 में गोवा में हुई थी। दोनों की शादी बंगाली और साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से हुई थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। दोनों की मुलाकात साल 2018 में दुबई के एक क्लब में हुई थी, जिसके बाद उन्होंने करीब तीन साल तक एक-दूसरे को डेट किया। शादी के चार साल पूरे होने से पहले ही दोनों ने पिछले हफ्ते एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर तलाक का ऐलान किया था।
Mouni Roy & Suraj Nambiar Instagram Follow Back Update

1 मिनट पहले कॉपी लिंक मौनी और सूरज ने शादी के तुरंत बाद फरवरी 2022 में साथ मिलकर ‘अल्टीमेट गुरुस’ नाम का एक एजुकेशनल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया था। एक्ट्रेस मौनी रॉय और बिजनेसमैन सूरज नांबियार ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फिर से फॉलो करना शुरू कर दिया। हाल ही में दोनों के अलग होने की खबरों के बीच दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया था। पहले नोटिस किया गया था कि मौनी और सूरज इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो नहीं कर रहे थे। हालांकि, अब दोनों फिर से एक-दूसरे की फॉलोइंग लिस्ट में दिखाई दे रहे हैं। मौनी ने अपनी शादी की तस्वीरें और सूरज के साथ पुराने पोस्ट भी अकाउंट से नहीं हटाए हैं। एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अब भी शादी और पुराने पलों की कई तस्वीरें मौजूद हैं। वहीं, सूरज के प्रोफाइल पर मौनी से जुड़ी सिर्फ एक तस्वीर दिखाई दे रही है, जिसमें उनका चेहरा नजर नहीं आता। इंस्टाग्राम पर मौनी और सूरज एक-दूसरे को फॉलो कर रहे हैं। गुरुवार को अलग होने की घोषणा की थी गुरुवार को मौनी और सूरज ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट नोट जारी कर बताया था कि वे अपनी शादी खत्म कर रहे हैं। मौनी और सूरज ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, हमें दुख है कि मीडिया के कुछ लोगों ने हमारी निजी जिंदगी में बेवजह और जरूरत से ज्यादा दखल दिया है। हम यह कहना चाहते हैं कि हमने अलग होने का फैसला किया है और इस समय को शांति और समझदारी के साथ निजी तौर पर संभाल रहे हैं। हमारी निजी जिंदगी को लेकर कई झूठी कहानियां और गलत बातें फैलाई गई हैं, जो हमारे रिश्ते की सच्चाई नहीं दिखातीं। काफी सोच-विचार के बाद हमने आपसी सम्मान और समझदारी के साथ अलग-अलग रास्तों पर आगे बढ़ने का फैसला किया है। नोट में आगे कहा गया था, इस समय हम इस दौर को शांति और निजी तरीके से संभालने पर ध्यान दे रहे हैं। हम आने वाले समय में अपनी दोस्ती को हमेशा संभालकर रखने की कोशिश करेंगे। हम आप सभी की समझ, हमारी प्राइवेसी का सम्मान करने और इस समय में मिले लगातार प्यार और सपोर्ट के लिए दिल से धन्यवाद करते हैं। मौनी और सूरज 2018 में दुबई में हुई थी पहली मुलाकात मौनी रॉय और दुबई के बिजनेसमैन सूरज नांबियार के रिश्ते की शुरुआत 2018 में हुई थी। दोनों पहली बार दुबई में मिले थे और करीब चार साल तक एक-दूसरे को डेट किया। इसके बाद 27 जनवरी 2022 को उन्होंने गोवा में शादी की थी। मौनी और सूरज की शादी बंगाली और मलयाली दोनों रीति-रिवाजों से संपन्न हुई थी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
मौनी रॉय और सूरज नांबियार का तलाक:शादी के 4 साल बाद अलग होने का फैसला; बोले- आपसी सहमति से शादी खत्म की

एक्ट्रेस मौनी रॉय और बिजनेसमैन सूरज नांबियार ने अनबन की खबरों के बीच अब आधिकारिक तौर पर अपने तलाक की पुष्टि कर दी है। गुरुवार को मौनी और सूरज ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट नोट जारी कर बताया कि वे अपनी शादी खत्म कर रहे हैं। दोनों ने इस मुश्किल समय में प्राइवेसी की मांग की है और मीडिया में चल रही खबरों पर नाराजगी भी जताई है। मौनी और सूरज ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए कमेंट्स सेक्शन को बंद कर दिया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हम सभी से विनम्र निवेदन करते हैं कि हमें प्राइवेसी और गरिमा दें। मेरे या सूरज के बारे में कोई झूठी कहानियां न फैलाएं। उम्मीद है कि आप इस मुश्किल समय में हमें निजी समय देंगे।” बोले- आपसी सहमति से फैसला लिया अपने नोट में कपल ने बताया कि उन्होंने आपसी समझ और सम्मान के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया है। उन्होंने लिखा, “मीडिया के कुछ हिस्सों द्वारा हमारी पर्सनल लाइफ में अनावश्यक दखल दिया जा रहा है। हमने आपसी सहमति से अपने रास्ते अलग करने का फैसला किया है और हम निजी तौर पर इस मामले को सुलझाने के लिए समय ले रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा कि जो बातें फैलाई जा रही हैं, वे हकीकत से कोसों दूर हैं और वे भविष्य में भी अपनी दोस्ती को बनाए रखने की कोशिश करेंगे। अनफॉलो करने से शुरू हुईं अनबन की चर्चा तलाक की ये खबरें तब शुरू हुईं जब फैंस ने गौर किया कि मौनी और सूरज ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। बात सिर्फ अनफॉलो करने तक ही सीमित नहीं रही, सूरज ने अपनी प्रोफाइल से शादी की कई पुरानी तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं। हालांकि, मौनी की प्रोफाइल पर अब भी कुछ तस्वीरें मौजूद हैं। 2018 में दुबई में हुई थी पहली मुलाकात मौनी रॉय और दुबई के बिजनेसमैन सूरज नांबियार के रिश्ते की शुरुआत 2018 में हुई थी। दोनों पहली बार दुबई में मिले थे और करीब चार साल तक एक-दूसरे को डेट किया। इसके बाद 27 जनवरी 2022 को उन्होंने गोवा में शादी की थी। उनकी शादी काफी चर्चा में रही थी क्योंकि उन्होंने मलियाली और बंगाली, दोनों रीति-रिवाजों से रस्में निभाई थीं।

तलाक की चर्चा पर मौनी रॉय ने तोड़ी चुप्पी:बोलीं- हमें प्राइवेसी दें, गलत खबरें न फैलाएं; सोशल मीडिया पर पति को अनफॉलो किया

एक्ट्रेस मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार के तलाक की खबरों के बीच अब मोनी ने चुप्पी तोड़ी है। मोनी ने सोशल मीडिया पर लोगों से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की है। मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नोट शेयर करते हुए लिखा “सभी मीडिया हाउस से विनम्र निवेदन है कि वे गलत खबरें न फैलाएं। हमें स्पेस और प्राइवेसी दें, प्लीज।” अनफॉलो करने और फोटो डिलीट करने से शुरू हुआ विवाद तलाक की ये खबरें तब शुरू हुईं जब फैंस ने गौर किया कि मौनी और सूरज ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। बात सिर्फ अनफॉलो करने तक ही सीमित नहीं रही, सूरज ने अपनी प्रोफाइल से शादी की कई पुरानी तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं। हालांकि, मौनी की प्रोफाइल पर अब भी कुछ तस्वीरें मौजूद हैं। 2022 में गोवा में हुई थी शादी मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने 27 जनवरी 2022 को गोवा में एक ग्रैंड सेरेमनी में शादी की थी। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। इस शादी में मलयाली और बंगाली दोनों परंपराओं का पालन किया गया था। सूरज दुबई बेस्ड बिजनेसमैन हैं और दोनों लंबे समय तक डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंधे थे। मौनी रॉय के पास हैं कई फिल्में साल 2025 में मौनी रॉय फिल्म भूतनी में नजर आई थीं। जल्द ही वो तमिल फिल्म विश्वंभरा में कैमियो करती दिखेंगी। इसके अलावा वो है जवानी तो इश्क होना है और द वाइव्स जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं।

तलाक की खबरों से सुर्खियों में मौनी रॉय:पति को सोशल मीडिया से किया अनफॉलो, तस्वीरें भी हटाईं; 2022 में गोवा में की थी शादी

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय तलाक की अफवाहों से चर्चा में हैं। इसी बीच मौनी रॉय ने सोशल मीडिया से पति को अनफॉलो कर तलाक की खबरों को और तेज कर दिया है। मौनी रॉय के तलाक की खबरें सोशल मीडिया से शुरू हुईं। सामने आया कि कपल को लंबे समय से एक-दूसरे के साथ पब्लिकली स्पॉट नहीं किया गया है। इसी बीच मौनी रॉय की सोशल मीडिया फॉलोविंग और फॉलोवर्स लिस्ट देखने से सामने आया कि वो पति सूरज नांबियार को फॉलो ही नहीं कर रही हैं। ठीक इसी तरह उनके पति भी उन्हें फॉलो नहीं करते। हालांकि ये साफ नहीं है कि ये सिलसिला पहले से चला आ रहा है या कपल ने हाल ही में एक-दूसरे को अनफॉलो किया है। इसके अलावा मौनी का इंस्टाग्राम अकाउंट खंगालने से सामने आया है कि उन्होंने पति के साथ पोस्ट की हुईं सभी तस्वीरें हटा दी हैं। साल 2024 तक उनके अकाउंट में पति की कोई तस्वीर ही नहीं है। सूरज नांबियार का इंस्टाग्राम खंगालने पर सामने आया कि वो सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं हैं। उन्होंने मौनी के साथ आखिरी पोस्ट 2024 में पोस्ट की थी, जिसके बाद उनके अकाउंट की आखिरी पोस्ट अप्रैल 2025 की है। 2022 में हुई थी मौनी-सूरज की शादी मौनी रॉय ने 22 जनवरी 2022 में बिजनेसमैन सूरज नांबियार से गोवा में शादी की थी। ये शादी मलयाली रीति-रिवाजों से हुई। इसके बाद मौनी ने सोशल मीडिया पर पति के साथ वेकेशन की कई खूबूसरत तस्वीरें भी शेयर की थीं। मौनी रॉय के पास हैं कई फिल्में साल 2025 में मौनी रॉय फिल्म भूतनी में नजर आई थीं। जल्द ही वो तमिल फिल्म विश्वंभरा में कैमियो करती दिखेंगी। इसके अलावा वो है जवानी तो इश्क होना है और द वाइव्स जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं।

Cannes 2026 History Interesting Facts; Indian Celebs List & Movies

28 मिनट पहले कॉपी लिंक दुनियाभर का सबसे प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल और कल्चरल इवेंट कांस 12-23 मई तक फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा में आयोजित हो रहा है। देश-दुनिया की कई बड़ी हस्तियां कांस के भव्य रेड कार्पेट पर अपने स्टाइल से छाप छोड़ेंगी, वहीं दुनियाभर की कई फिल्मों की स्क्रीनिंग भी यहां रखी जाएगी। फेस्टिवल के आगाज के साथ जानिए, इस साल भारत के कौन से सेलेब्स रेड कार्पेट पर पहुंचेंगे, कौन सी फिल्में दिखाई जाएंगी, भारत की कांस में क्या अचीवमेंट्स हैं और क्या है कांस का भव्य इतिहास। साथ ही देखेंगे इंडियन सेलेब्स के कांस से कुछ चुनिंदा लुक्स- ये इंडियन सेलेब्स कांस में हो रहे हैं शामिल इस साल भारत से आलिया भट्ट, ऐश्वर्या राय, मौनी रॉय, अदिति राव हैदरी और एहसास चन्ना कांस के रेड कार्पेट में पहुंचेंगी। एक्ट्रेस तारा सुतारिया भी कांस रेड कार्पेट पर डेब्यू करने वाली हैं। आलिया भट्ट, लोरियल पेरिस की तरफ से कांस में आई हैं। कांस 2026 में छाएगा भारत का रीजनल सिनेमा कांस में इंडो-अमेरिकन फिल्म बॉम्बे स्टोरीज की स्क्रीनिंग भी कांस में होगी। ये फिल्म मंटों के उपन्यास पर बनी है, जो 1930 के दशक की बॉम्बे में रहनेवालीं सेक्स वर्कर्स की कहानी दिखाती है। फिल्म को राहत शाह काजमी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान एक्ट्रेस मौनी रॉय कांस में मौजूद रहेंगी। इसके क्लासिकल सेगमेंट में 40 साल पुरानी मलयाली फिल्म अम्मा अरियन की भी कांस में स्क्रीनिंग होगी। रीजनल सिनेमा की ये फिल्में भी कांस पहुंचीं- पंजाबी सिनेमा- पॉपुलर सिंगर और एक्टर एमी विर्क की फिल्म चारदिकला की स्क्रीनिंग कांस में होनी है। इसकी स्क्रीनिंग के लिए एमी विर्क कांस में डेब्यू करेंगे। उनके साथ को-स्टार रूपी गिल भी कांस में पहुंचेंगी। मलयाली सिनेमा- मलयाली फिल्ममेकर चिदंबरम की फिल्म बालनः द बॉय की स्क्रीनिंग कांस में होनी है। फिल्म बालनः द बॉय की स्क्रीनिंग 14 मई को होगी। गुजराती सिनेमा- एक्ट्रेस मानसी पारेख इस साल प्रोड्यूसर पार्थिव गोहिल के साथ कांस में शामिल होने वाली हैं। गुजराती फिल्म लालोः कृष्णा सदा सहायते की भी कांस में स्क्रीनिंग होगी। मराठी सिनेमा- मराठी फिल्म इंडस्ट्री से एक्टर अशोक सराफ, निवेदिता सरफा, एक्ट्रेस प्राजक्ता माली और प्रोड्यूसर केदार जोशी कांस का हिस्सा बनेंगे। पायल कपाड़िया ज्यूरी बनीं, आशुतोष गोवारिकर ऑफिशियल डेलिगेट्स लगान बना चुके आशुतोष गोवारिकल इस साल भारत के ऑफिशियल डेलिगेट बनकर कांस का हिस्सा बनेंगे। 2021 और 2024 में कांस के दो अवॉर्ड ग्रैंड प्रिक्स और गोल्डन आई अवॉर्ड जीत चुकीं पायल कपाड़िया इस साल ज्यूरी बनकर कांस में शामिल हो रही हैं। वो क्रिटिक्स वीक कैटेगरी की ज्यूरी रहेंगी। कांस 2025 में ऑल वी इमेजिन एज लाइट की टीम के साथ पायल कपाड़िया। कांस की ज्यूरी बनने वाली पहली इंडियन एक्ट्रेस रहीं ऐश्वर्या राय हर साल दुनियाभर के चुनिंदा लोगों को ज्यूरी में शामिल किया जाता है। मृणाल सेन पहले भारतीय थे, जिन्हें 1982 में ज्यूरी में शामिल किया गया था। इसके अलावा ज्यूरी बनने वाली पहली भारतीय महिला डायरेक्टर मीरा नायर रहीं। ऐश्वर्या राय पहली इंडियन एक्ट्रेस हैं, जिन्हें कांस में ज्यूरी बनाया गया। हालांकि अब दीपिका पादुकोण, विद्या बालन और शर्मिला टैगोर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। सेरेमनी के आखिरी दिन मिलेगा पाम डिओर पाम डिओर, कांस का सबसे बड़ा और प्रतिष्ठित अवॉर्ड है। यह पुरस्कार फेस्टिवल की मुख्य प्रतियोगिता में चुनी गई सर्वश्रेष्ठ फिल्म को दिया जाता है। इसे कांस का सर्वोच्च सम्मान माना जाता है। इस साल 12-23 मई तक चलने वाले इस फेस्टिवल में 23 मई को पाम डिओर अवॉर्ड दिया जाएगा। कांस के इतिहास में भारत की उपलब्धियां- 80 साल पहले भारत को मिला पहला पाम डिओर, आज भी रिकॉर्ड कायम कांस फिल्म फेस्टिवल में जाने वाली पहली भारतीय फिल्म नीचा नगर थी। चेतन आनंद के निर्देशन में बनी ये फिल्म संयोग से कभी भारत में रिलीज ही नहीं हुई। इसका प्रसारण सिर्फ दूरदर्शन में ही किया गया था। अमीर-गरीब की जिंदगी दर्शाने वाली इस फिल्म को कांस फिल्म फेस्टिवल का सर्वश्रेष्ठ पाम डिओर अवॉर्ड मिला था। नीचा नगर ये अवॉर्ड जीतने वाली भारत की इकलौती फिल्म है। इसके अलावा दो बीघा जमीन (1954), बूट पॉलिश, पाथेर पांचाली, सलाम बॉम्बे, लंच बॉक्स जैसी करीब 21 फिल्मों को कांस फिल्म फेस्टिवल में अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्ड मिले हैं। जबकि अब तक भारत को कुल 38 नॉमिनेशन मिल चुके हैं। नॉमिनेशन हासिल करने वाली फिल्मों में राज कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म आवारा भी शामिल है। जब कांस के रेड कार्पेट पर ट्रेडिशनल अवतार में पहुंचे सेलेब्स 2002 में ऐश्वर्या राय ने कांस में पीली साड़ी पहनी थी। वो फिल्म देवदास की टीम के साथ पहुंची थीं। कांस 2025 में मनीष मल्होत्रा की डिजाइनर कस्टम साड़ी में ऐश्वर्या राय। 2010 में दीपिका पादुकोण ने ऑफ व्हाइट और गोल्डन साड़ी में कांस डेब्यू किया। कांस 2022 में दीपिका पादुकोण ज्यूरी में शामिल हुई थीं। 2022 में कांस की क्लोजिंग सेरेमनी के रेड कार्पेट पर दीपिका रफल्ड व्हाइट साड़ी पहनी थी। कांस 2013 के रेड कार्पेट पर विद्या बालन ने साड़ी पहनी थी। कांस 2005 में बतौर ज्यूरी कांस में पहुंची एक्ट्रेस और डायरेक्टर नंदिता दास। 2025 में लोरियल की तरफ से कांस में पहुंचीं अदिति राव हैदरी। 2009 में बतौर ज्यूरी कांस पहुंचीं शर्मिला टैगोर। कांस 2013 में अनामिका खन्ना की डिजाइनर साड़ी में सोनम कपूर। कांस 2014 में सोनम कपूर ने पिंक इंडो-वेस्टर्न साड़ी पहनी थी। कांस 1976 में शबाना आजमी, स्मिता पाटिल और श्याम बेनेगल। कांस रेड कार्पेट पर सेलेब्स के इन लुक्स का उड़ा मजाक ऐश्वर्या राय की कांस रेड कार्पेट पर पहनी गई इस ड्रेस की जमकर ट्रोलिंग हुई थी। ट्रोलर्स ने इसे बर्थडे डेकोरेशन से कंपेयर किया था। कांस 2019 में दीपिका पादुकोण ने गियामबट्टिस्टा वाल्ली की नियोन ग्रीन लॉन्ग ट्रेल ड्रेस पहनी थी, जिसका काफी मजाक बनाया गया था। कांस रेड कार्पेट पर ब्लू-पर्पल लिपस्टिक लगाने पर ऐश्वर्या की काफी आलोचना हुई थी। कांस 2025 में मल्टीकलर हैवी गाउन पहनने पर उर्वशी वजनी लगने पर ट्रोल हुई थीं। कांस 2025 में नरेंद्र मोदी का नेकपीस पहनकर रुचि गुज्जर काफी ट्रोल हुई थीं। एक नजर कांस के बेहतरीन इतिहास पर- हिटलर की तानाशाही के खिलाफ शुरू हुआ कांस 1938 में वेनिस फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत की गई थी, लेकिन उस समय जर्मनी के