पाक ISI के ₹4 लाख के लालच में ASI-होमगार्ड मर्डर:मुठभेड़ में एक आरोपी ढेर, दूसरा फरार, 5 मुलाजिम घायल; परिवार बोला- एनकाउंटर फर्जी

गुरदासपुर में पुलिस चौकी में ASI और होमगार्ड जवान का कत्ल करने वाले एक आरोपी रणजीत सिंह को पुलिस ने सुबह एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। उसका दूसरा साथी इंद्रजीत सिंह फरार हो गया। वहीं तीसरा आरोपी दिलावर सिंह पुलिस की गिरफ्त में है। एनकाउंटर के बाद DIG संदीप गोयल ने कहा कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI ने 4 लाख रुपए का लालच देकर यह मर्डर कराया। तीनों आरोपी, रणजीत सिंह, दिलावर सिंह और इंद्रजीत सिंह पाकिस्तान में बैठे ISI हैंडलर्स के टच में थे। उधर, पुलिस के एक्शन पर रणजीत सिंह के परिवार ने सवाल उठाए और फर्जी एनकाउंटर के आरोप लगाए। रंजीत की मां सुखविंदर कौर ने कहा कि उनका बेटा निर्दोष है और पुलिसकर्मियों ने अपनी वाहवाही के लिए उसे झूठा फंसाया। उन्होंने कहा कि आज तड़के ही कुछ पुलिसकर्मी उनके घर आए और बेटे को जबरन उठा कर ले गए। कुछ देर बाद उसके एनकाउंटर की खबर मिली। वहीं, पुलिस ने बताया कि एनकाउंटर बुधवार तड़के करीब 3 बजे हुआ। रणजीत को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसे हथियार की बरामदगी के लिए लेकर गए थे, लेकिन वहां SHO की गाड़ी पलटने से वह फरार हो गया। इसके बाद CIA की टीम ने उसे पुराना शाला इलाके में घेर लिया। पुलिस को देख उसने फायरिंग कर भागने की कोशिश की। इसी दौरान क्रॉस फायरिंग में रणजीत की गोली लगने से मौत हो गई। वहीं CIA के इंचार्ज इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह समेत 5 मुलाजिम घायल हो गए। CM भगवंत मान ने भी जालंधर PAP में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि पुलिस चौकी में मारे जवानों का बदला ले लिया है। आरोपियों का लिंक पाकिस्तान से जुड़ा हुआ मिला। पाकिस्तान ने इनको स्पॉन्सर किया था, ताकि पंजाब में दहशत फैलाई जा सके। कुछ दिन पहले गुरदासपुर के गांव आदियां पुलिस चौकी में होमगार्ड के जवान अशोक कुमार और एएसआई गुरनाम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। ASI की लाश कुर्सी पर और होमगार्ड की रजाई के भीतर मिली थी। DIG की जुबानी, कत्ल की साजिश-एनकाउंटर की पूरी कहानी डॉक्टर बोले- 5 पुलिसकर्मी घायल हुए सिविल अस्पताल गुरदासपुर के SMO ने बताया कि हमारे पास आज सुबह 5 पुलिस वाले एडमिट हुए हैं। एक पुलिस कर्मी सीआईए स्टाफ के गुरमीत सिंह को बांह में गोली लगी है। रणजीत सिंह को गोली लगने के कारण दाखिल करवाया गया था। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। 4 अन्य पुलिस वालों के माइनर इंजरी है। सभी घायल स्टेबल हैं। घायल पुलिस वालों की पहचान संदीप सिंह, बनारसी दास, निरंजन सिंह और सिमरनजीत सिंह के रूप में हुई है। जानिए ASI-होमगार्ड मर्डर में इससे पहले क्या हुआ… PAK बॉर्डर के पास चौकी में लाश मिली गुरदासपुर में 22 फरवरी को आदियां पुलिस चौकी में ASI गुरनाम सिंह और होमगार्ड जवान अशोक कुमार शामिल की लाश मिली थी। वह भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर से महज डेढ़ किमी दूर है। दोनों पुलिसकर्मियों की ड्यूटी इसी पुलिस चौकी में थी। इनके अलावा कोई तीसरा यहां तैनात नहीं था। सरपंच ने पुलिस को सूचना दी पुलिस की शुरुआती जांच के बाद वहां से करीब 4 खोल मिले। गांव के सरपंच से दोनों की मौत के बारे में पता चलते ही भारी पुलिस फोर्स वहां पहुंची। PAK बॉर्डर से नजदीक की चौकी में पुलिसकर्मियों की हत्या को लेकर BSF भी अलर्ट है। BSF के DIG एके विरदी ने चौकी पहुंचकर पूरे मामले के बारे में जानकारी ली थी। आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी ली घटना के बाद शाम को ASI और होमगार्ड जवान जवान की मौत की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान नाम के आतंकी संगठन ने ली है। संगठन की ओर से इसके लिए बाकायदा एक पोस्टर जारी किया गया, जिसमें लिखा है- आज 22 फरवरी 2026 को तड़के गजवा-ए-हिंद में एक और सफलता हासिल हुई, जब तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान के अल-बुर्क ब्रिगेड ने दुरंगला पुलिस स्टेशन पर हमला किया। तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान ने इस हमले की जिम्मेदारी स्वीकार की है, जिसमें दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए। भविष्य में भारतीय सरकारी वर्दीधारी अधिकारियों के खिलाफ ऐसे हमले और भी तीव्र रूप से जारी रहेंगे। जनता को सलाह दी जाती है कि वे सेना, पुलिस और बीएसएफ बलों से इस्तीफा दे दें, अन्यथा उन्हें उनके घरों में निशाना बनाया जाएगा। हालांकि दैनिक भास्कर इसकी पुष्टि नहीं करता। तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान की वायरल पोस्ट…. दूसरे दिन पाक डॉन ने कत्ल का वीडियो जारी किया घटना के दूसरे दिन यानी 23 फरवरी पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने कत्ल का वीडियो जारी किया है। इसमें दिख रहा है कि ASI गुरनाम सिंह को सिर से सटाकर गोली मारी गई। ASI गुरनाम कुर्सी पर बैठे नींद में नजर आ रहे हैं। इसके बाद पिस्टल पर साइलेंसर लगाकर पॉइंट ब्लैंक रेंज से सिर में गोली मारी गई। गोली लगते ही ASI की आंखें खुलती हैं और फिर बंद हो जाती हैं। इसमें एक आरोपी गोली मार रहा है, जबकि दूसरा वीडियो बना रहा है। हालांकि, दैनिक भास्कर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। लॉरेंस गैंग ने आतंकियों को दी धमकी इसके बाद उसी दिन यानी 23 फरवरी को ही इस मामले में लॉरेंस गैंग की भी एंट्री हो गई है। लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि हमारे देश के 2 काबिल व ईमानदार अफसरों को आतंकियों ने शहीद किया है। हम इसका बदला खून से लेंगे। तुमने 2 शहीद किए हैं, हम 10 मारेंगे। इन आतंकियों का साथ देने वाले गद्दार गैंगस्टरों का गला काटेंगे। 23 फरवरी का ही CM भगवंत मान ने दोनों के परिवार के लिए 2-2 करोड़ रुपए का ऐलान किया है। मान ने कहा कि सरकार उनकी कुर्बानी को सलाम करती है।
इश्क, इंतकाम या कुछ और? तरनतारन लॉ कॉलेज में छात्रा की हत्या के बाद आरोपी ने खुद को मारी गोली

Last Updated:February 09, 2026, 14:06 IST Tarn Taran News: पंजाब के तरनतारन जिले में लॉ कॉलेज की छात्रा की क्लासरूम के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक ने खुद को भी गोली मार ली. पुलिस ने दोनों की पहचान कर जांच शुरू कर दी है और घटना के कारणों की तलाश की जा रही है. पुलिस मामले की कई एंगल से जांच कर रही है. Punjab News: पंजाब के तरनतारन जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां पढ़ाई और भविष्य बनाने की जगह समझे जाने वाले कॉलेज कैंपस में अचानक गोलियों की आवाज गूंज उठी. क्लासरूम के भीतर हुई इस वारदात ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया. लॉ कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना इतनी अचानक और खौफनाक थी कि कॉलेज में मौजूद छात्र-छात्राएं और स्टाफ भी कुछ समझ नहीं पाए. इस वारदात ने कॉलेज सुरक्षा व्यवस्था और युवाओं के बीच बढ़ते विवादों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. घटना के बाद मामला और सनसनीखेज तब हो गया जब छात्रा को गोली मारने वाले युवक ने खुद को भी गोली मार ली. दो जिंदगियां कुछ ही मिनटों में खत्म हो गईं. पुलिस के मुताबिक दोनों मृतकों की पहचान कर ली गई है और मामले की जांच कई एंगल से की जा रही है. शुरुआती जानकारी के अनुसार आरोपी और छात्रा एक-दूसरे को जानते थे. हालांकि घटना के पीछे की असली वजह अभी साफ नहीं हो सकी है. पुलिस घटनास्थल से सबूत जुटाकर पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है. संदीप कौर की मां ने क्या कहा? मृतक छात्रा संदीप कौर की मां हरजिंदर कौर ने बताया कि उनकी बेटी सुबह ठीक तरह से तैयार होकर घर से कॉलेज गई थी और उसका किसी से कोई झगड़ा नहीं था. उन्होंने कहा कि कॉलेज की मैडम का फोन आया कि उनकी बेटी को गंभीर चोट लगी है और उन्हें तुरंत आने को कहा गया. जब वह कॉलेज पहुंचीं तो देखा कि उनकी बेटी की मौत हो चुकी थी और उसका शव पूरी तरह खून से लथपथ था. परिजनों के मुताबिक संदीप कौर के सिर में गोली मारी गई थी. उन्हें जानकारी मिली है कि तरनतारन के एक युवक ने गोली चलाई और पिस्टल भी मौके पर ही मिली. बताया गया कि छात्रा के पिता का पहले ही निधन हो चुका है और परिवार में उसकी छह बहनें और एक छोटा भाई है. तरनतारन जिले के गांव उस्मा स्थित लॉ कॉलेज में यह वारदात हुई. पुलिस के अनुसार मृत छात्रा की पहचान नौशेरा पन्नुआं की रहने वाली संदीप कौर के रूप में हुई है. वहीं आरोपी युवक की पहचान गांव मल्लियां निवासी प्रिंस राज सिंह के तौर पर की गई है. बताया जा रहा है कि आरोपी युवक कॉलेज पहुंचा और क्लासरूम के भीतर छात्रा पर गोली चला दी. गोली लगते ही छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक ने खुद को भी गोली मार ली. गोली की आवाज सुनकर कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस टीम ने घटनास्थल से हथियार और अन्य सबूत कब्जे में ले लिए हैं. फिलहाल पुलिस दोनों के बीच संबंधों और घटना के कारणों की जांच कर रही है. फोरेंसिक टीम भी मौके से जरूरी सबूत इकट्ठा कर रही है. घटना कब और कहां हुई? यह घटना पंजाब के तरनतारन जिले के गांव उस्मा स्थित लॉ कॉलेज में हुई. आरोपी युवक कॉलेज परिसर में पहुंचा और क्लासरूम के अंदर छात्रा को गोली मार दी. घटना दिन के समय हुई, जिससे कॉलेज परिसर में दहशत फैल गई. मृतकों की पहचान क्या है? पुलिस ने मृत छात्रा की पहचान संदीप कौर के रूप में की है, जो नौशेरा पन्नुआं की रहने वाली थी और लॉ कॉलेज की छात्रा थी. वहीं आरोपी युवक की पहचान प्रिंस राज सिंह के रूप में हुई है, जो गांव मल्लियां का निवासी बताया जा रहा है. पुलिस जांच में अब तक क्या सामने आया है? पुलिस मामले की कई एंगल से जांच कर रही है. शुरुआती जांच में दोनों के बीच जान-पहचान होने की बात सामने आई है. पुलिस घटनास्थल से हथियार और अन्य सबूत जुटा चुकी है. फोरेंसिक जांच भी जारी है और घटना के पीछे की वजह तलाशने की कोशिश की जा रही है. पुलिस जांच जारी, रिश्तों की पड़ताल शुरू पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस मामले को गंभीरता से लिया गया है. जांच में यह भी देखा जा रहा है कि आरोपी युवक कॉलेज तक कैसे पहुंचा और वारदात की योजना पहले से बनाई गई थी या नहीं. पुलिस दोनों परिवारों और कॉलेज प्रशासन से भी पूछताछ कर रही है. इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. About the Author Sumit Kumar सुमित कुमार News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वे पिछले 3 साल से यहां सेंट्रल डेस्क टीम से जुड़े हुए हैं. उनके पास जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री है. News18 हिंदी में काम करने से पहले, उन्ह…और पढ़ें First Published : February 09, 2026, 12:23 IST









