Wednesday, 10 Jun 2026 | 02:03 AM

Trending :

एक-पार्टी के प्रभुत्व से 24/7 डिजिटल विच्छेदन तक: पीएम मोदी ने ‘अलग भारत’ में पीएम नेहरू के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया | भारत समाचार पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री उज्ज्वल बिस्वास ‘तिरपाल हेराफेरी’ मामले में गिरफ्तार | न्यूज18 पीएम मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधान मंत्री बनने पर बुधवार को एनडीए की बड़ी बैठक | भारत समाचार पोर्टफोलियो आवंटन को लेकर जारी खींचतान के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार दिल्ली रवाना | भारत समाचार भारतीय गुट संविधान की शपथ लेता है लेकिन बेशर्मी से अराजकता पर दांव लगाता है? | कठिन तथ्य | न्यूज18 भारत का ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट: सुरक्षा बढ़ाने और ड्रैगन से मुकाबला करने का मास्टरस्ट्रोक? | सही स्टैंड
EXCLUSIVE

What is the right way to eat watermelon: तरबूज खाने का सही तरीका

authorimg

Last Updated:May 16, 2026, 23:16 IST Watermelon Eating Tips: तरबूज खाने से कई लोगों की गंभीर रूप से तबीयत बिगड़ने और मौत की खबर लगातार आ रही है. ऐसे में ये लेख आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. यहां आप तरबूज खाने का सही तरीका जान सकते हैं, जो सेहत को बनाएं रखने के लिए बहुत जरूरी हैं. ख़बरें फटाफट गर्मी के मौसम में लोग सबसे ज्यादा तरबूज और खरबूजा खाना पसंद करते हैं. ये दोनों फल शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ पानी की कमी भी पूरी करते हैं. तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच ये फल शरीर को तरोताजा रखने में मदद करते हैं. हालांकि, इन फलों को सही तरीके से खाना बहुत जरूरी होता है. अगर इन्हें गलत चीजों के साथ खाया जाए, तो फायदा मिलने की जगह पेट से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं. आयुर्वेद में कुछ खाद्य पदार्थों को एक साथ खाने से मना किया गया है. इसे ‘विरुद्ध आहार’ कहा जाता है. इसका मतलब है ऐसी चीजें जिन्हें साथ खाने से पाचन खराब हो सकता है. तरबूज और खरबूजा भी ऐसे फल हैं जिन्हें सोच-समझकर खाना चाहिए. खासतौर पर इनके साथ दूध, दही या दूसरी डेयरी चीजें नहीं खानी चाहिए. ऐसा करने से खाना ठीक से पच नहीं पाता और गैस, पेट दर्द या भारीपन जैसी समस्याएं हो सकती हैं. तरबूज खाने का सही तरीका बहुत से लोग गर्मियों में ठंडे फल खाने के साथ तला-भुना खाना भी पसंद करते हैं, लेकिन यह आदत नुकसान पहुंचा सकती है. तरबूज और खरबूजे जैसे पानी से भरपूर फलों के साथ ज्यादा ऑयली या मसालेदार खाना खाने से पेट पर असर पड़ सकता है. इससे अपच, एसिडिटी और पेट में जलन जैसी दिक्कतें बढ़ सकती हैं. गर्मी में शरीर पहले ही गर्म रहता है, इसलिए हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन करना ज्यादा अच्छा माना जाता है. इन फलों को भारी भोजन या ज्यादा अनाज के साथ भी नहीं खाना चाहिए. अगर आप खाना खाने के तुरंत बाद तरबूज या खरबूजा खाते हैं, तो पाचन तंत्र पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है. इससे शरीर में आलस, भारीपन और बेचैनी महसूस हो सकती है. इसलिए इन्हें अकेले खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. बहुत ठंडे पेय पदार्थों के साथ भी तरबूज और खरबूजा खाना सही नहीं माना जाता. कुछ लोग इन फलों के साथ आइस्ड ड्रिंक या बर्फ वाला पानी पी लेते हैं, जिससे पेट की प्राकृतिक प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है. इससे दस्त, पेट दर्द या पाचन संबंधी दूसरी समस्याएं हो सकती हैं. आयुर्वेद के अनुसार, पानी वाले फलों को अकेले या फिर उसी तरह के दूसरे फलों के साथ खाना बेहतर होता है. इससे शरीर को पोषण सही तरीके से मिलता है और पाचन भी अच्छा रहता है. ये हैं हेल्दी विकल्पअगर किसी कारण से आप तरबूज या खरबूजा नहीं खा सकते, तो गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए दूसरे विकल्प भी अपनाए जा सकते हैं. नारियल पानी, बेल का शरबत, नींबू पानी और छाछ जैसी चीजें शरीर को ठंडक देने और पानी की कमी दूर करने में मदद करती हैं. इसके साथ ही सही खानपान, पर्याप्त पानी और आराम भी गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए बहुत जरूरी है. About the Author शारदा सिंहSenior Sub Editor शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : New Delhi,Delhi Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

सुबह खाली पेट भूलकर भी न खाएं ये फल, वरना पेट से लेकर शुगर तक हो सकती है गड़बड़

authorimg

सुबह का समय शरीर के लिए सबसे अहम माना जाता है. रातभर खाली रहने के बाद हमारा पाचन तंत्र सुबह काफी संवेदनशील स्थिति में होता है, इसलिए इस समय क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, इसका सीधा असर पूरे दिन की सेहत पर पड़ सकता है. कई लोग दिन की शुरुआत हेल्दी बनाने के लिए खाली पेट फल खाते हैं, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि हर फल सुबह खाली पेट खाना फायदेमंद नहीं होता. कुछ फल पेट में एसिडिटी, गैस, ब्लोटिंग और ब्लड शुगर बढ़ाने जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं. यही वजह है कि फलों को सही समय और सही तरीके से खाना बेहद जरूरी माना जाता है. Healthians की रिपोर्ट के अनुसार, संतरा, मौसमी, अनानास और अंगूर जैसे खट्टे फलों में प्राकृतिक एसिड की मात्रा काफी ज्यादा होती है. सुबह खाली पेट इन्हें खाने से पेट की अंदरूनी परत पर असर पड़ सकता है, जिससे एसिडिटी, जलन और गैस जैसी समस्याएं महसूस हो सकती हैं. जिन लोगों को पहले से पाचन संबंधी दिक्कतें रहती हैं, उनके लिए यह परेशानी और बढ़ सकती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार खट्टे फलों को हल्का नाश्ता करने के बाद खाना ज्यादा बेहतर माना जाता है. इससे शरीर को इनके पोषक तत्व भी मिल जाते हैं और पेट पर अतिरिक्त दबाव भी नहीं पड़ता. क्या खाली पेट केला खाना सही है?केला सबसे ज्यादा खाए जाने वाले फलों में से एक है. लोग इसे इंस्टेंट एनर्जी का अच्छा स्रोत मानते हैं, लेकिन कई एक्सपर्ट्स का कहना है कि सुबह खाली पेट केला खाना हर किसी के लिए सही नहीं माना जाता. केले में प्राकृतिक शुगर और मैग्नीशियम होता है, जो कुछ लोगों में ब्लड शुगर तेजी से बढ़ा सकता है. इसके अलावा खाली पेट केला खाने से कुछ लोगों को पेट भारी लग सकता है या सुस्ती महसूस हो सकती है. हालांकि अगर इसे ड्राई फ्रूट्स, ओट्स या दूसरे फूड्स के साथ खाया जाए, तो यह शरीर के लिए ज्यादा संतुलित विकल्प बन सकता है. तरबूज और खरबूजा भी सोच-समझकर खाएंगर्मियों में लोग सुबह सबसे पहले तरबूज और खरबूजा खाना पसंद करते हैं, क्योंकि इनमें पानी की मात्रा काफी अधिक होती है. हालांकि बहुत ज्यादा मात्रा में खाली पेट इन्हें खाने से कुछ लोगों को पेट फूलना, जल्दी भूख लगना या पाचन संबंधी परेशानी महसूस हो सकती है. विशेषज्ञ मानते हैं कि जिन लोगों का पाचन कमजोर है, उन्हें इन फलों का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए. साथ ही इन्हें दूसरे भारी भोजन के साथ मिक्स करके खाने से भी बचना बेहतर माना जाता है. ज्यादा मीठे फल भी बढ़ा सकते हैं शुगरआम, चीकू और अंगूर जैसे फलों में प्राकृतिक शुगर ज्यादा मात्रा में होती है. सुबह खाली पेट इनका अधिक सेवन ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकता है. खासतौर पर डायबिटीज या इंसुलिन रेजिस्टेंस से जूझ रहे लोगों को ऐसे फलों को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार फल हेल्दी जरूर होते हैं, लेकिन उनका सेवन हमेशा संतुलित मात्रा में करना चाहिए. सुबह खाली पेट क्या खाना माना जाता है बेहतर?सुबह खाली पेट हल्के और आसानी से पचने वाले फल ज्यादा अच्छे माने जाते हैं. पपीता, सेब और भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स के साथ फल खाना शरीर के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है. इसके अलावा सुबह उठते ही पहले पानी पीना और कुछ देर बाद फल खाना पाचन के लिए अच्छा माना जाता है. शरीर की जरूरत को समझना है जरूरीहर व्यक्ति का शरीर अलग तरह से काम करता है. कोई फल किसी एक व्यक्ति को फायदा दे सकता है, जबकि वही फल दूसरे को परेशानी दे सकता है. इसलिए शरीर के संकेतों को समझना बेहद जरूरी माना जाता है. अगर किसी फल को खाने के बाद पेट में जलन, गैस या असहजता महसूस हो, तो उसे खाली पेट खाने से बचना चाहिए.