Sachin Tendulkar Son Arjun Wedding

मुंबई3 घंटे पहले कॉपी लिंक अर्जुन तेंदुलकर ने बिजनेसमैन रवि घई की पोती सानिया चंडोक के साथ शादी की है। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की आज सानिया चंडोक के साथ मुंबई में शादी हुई। समारोह में अमिताभ बच्चन, मुकेश अंबानी और जय शाह पहुंचे। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी पत्नी साक्षी के साथ आए। वहीं, पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, हरभजन सिंह भी मौजूद रहे। शादी के फंक्शन 3 मार्च से ही चल रहे हैं। अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक के प्री-वेडिंग फंक्शन 27 फरवरी को गुजरात के जामनगर में अंबानी परिवार के घर में हुए थे। दोनों ने अगस्त 2025 में सगाई की थी। सानिया चंडोक ग्रैविस ग्रुप के चेयरमैन रवि घई की पोती हैं। अर्जुन की बहन सारा की करीबी दोस्त भी हैं। शादी की 5 तस्वीरें शादी के दौरान सचिन पत्नी अंजलि के साथ वर-वधु पर फूल बरसाते दिखे। शादी से पहले लड़की वालों ने अर्जुन तेंदुलकर को टीका लगाया। अर्जुन तेंदुलकर ने लाल शेरवानी पहनी थी। शादी की सभी रस्में मराठी रीति रिवाज से की गई। शादी के बाद बेटे-बहू और परिवार के साथ सचिन तेंदुलकर। शादी में पहुंचे मेहमानों की 19 तस्वीरें बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन पत्नी जया के साथ शादी में पहुंचे। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, पत्नी नीता ,बेटे आकाश और बहू श्लोका के साथ शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे। अभिनेता शाहरुख खान पत्नी गौरी और बेटी सुहाना के साथ पहुंचे। अभिनेता अभिषेक बच्चन पत्नी एश्वर्या के साथ शादी में पहुंचे। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान भी शादी समारोह में शामिल हुए। महेंद्र सिंह धोनी पत्नी साक्षी के साथ शादी समारोह में पहुंचे। पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह पत्नी हेजल के साथ शादी में पहुंचे। राहुल द्रविड़ पत्नी विजेता के साथ शादी में पहुंचे। क्रिकेटर सुरेश रैना पत्नी के साथ शादी में पहुंचे। इरफान पठान पत्नी के साथ शादी में नजर आए। सुनील गावस्कर पत्नी के साथ शादी में शामिल होने पहुंचे। पूर्व क्रिकेटर किरण मोरे पत्नी के साथ शादी में पहुंचे। ICC के चेयरमैन जय शाह पत्नी के साथ शादी समारोह में पहुंचे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के चीफ सिलेक्टर अजित आगरकर पत्नी के साथ शादी समारोह में पहुंचे हैं। पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद परिवार के साथ शादी में पहुंचे। यूसुफ पठान पत्नी आफरीन और BCCI वाइस प्रसिडेंट राजीव शुक्ला पत्नी अनुराधा प्रसाद के साथ शादी समारोह में पहुंचे। एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल परिवार के साथ शादी में पहुंचे। MNS प्रमुख राज ठाकरे पत्नी के साथ शादी में पहुंचे। बिजनेसमैन गौतम सिंघानिया भी शादी समारोह में पहुंचे। पैट स्पा सेंटर की डायरेक्टर है सानिया सानिया चंडोक मशहूर बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद सानिया लाइमलाइट से दूर रहती हैं। वे मुंबई में ही मिस्टर पॉज पैट स्पा एंड स्टोर एलएलपी (Mr. Paws Pet Spa & Store LLP) की पार्टनर और डायरेक्टर हैं। यह पशुओं की स्किनकेयर, ग्रूमिंग और इससे रिलेटेड प्रोडक्ट्स की सेवाएं देता है। सानिया ने इसकी शुरुआत 2022 में एक लाख रुपए से की थी। अपने पैट स्पा सेंटर में सानिया चंडोक। सानिया की फैमिली यानी घई परिवार हॉस्पिटैलिटी और फूड वर्ल्ड में जाना-माना नाम है। उनका इंटरकॉन्टिनेंटल होटल्स ग्रुप है, जिसकी मल्टीनेशनल वैल्यू 18.43 बिलियन डॉलर (1.6 लाख करोड़ रुपए) है। वहीं मुंबई में इंटरकॉन्टिनेंटल होटल है। चंडोक परिवार फेमस आइसक्रीम ब्रांड ब्रूकलिन क्रीमरी का भी मालिक है। ———————————- ये खबर भी पढ़ें… तेंदुलकर ने मोदी को बेटे की शादी का न्योता दिया:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अमित शाह और राहुल गांधी से भी मिले; PHOTOS सचिन तेंदुलकर ने पीएम नरेंद्र मोदी से मिलकर बेटे अर्जुन की शादी का न्योता दिया। सचिन तेंदुलकर मंगलवार (10 फरवरी 2026) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले और उन्हें अपने बेटे अर्जुन और सानिया चंडोक की शादी का न्योता दिया। सचिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। सचिन ने लिखा, “प्रधानमंत्री को शादी का निमंत्रण देना हमारे लिए सम्मान की बात है।” सचिन ने युवा जोड़े को प्रधानमंत्री से मिले आशीर्वाद के लिए धन्यवाद भी दिया। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
करणवीर बोहरा के पिता और प्रोड्यूसर महेंद्र बोहरा का निधन:एक्टर ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी; तेजा, टक्कर जैसी फिल्में प्रोड्यूस की थीं

एक्टर करणवीर बोहरा के पिता और फिल्म प्रोड्यूसर महेंद्र बोहरा का निधन हो गया है। उनके निधन की जानकारी बेटे करणवीर ने सोशल मीडिया के जरिए दी। महेंद्र बोहरा लंबे समय से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए थे। उन्होंने प्रोड्यूसर के तौर पर तेजा और प्यार का कर्ज जैसी फिल्मों में काम किया था। करणवीर ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपने पिता को याद किया। उन्होंने लिखा, “लव यू डैड। मैं आपको शब्दों से ज्यादा मिस करूंगा। जिसने भी अपने माता-पिता को खोया है, वह जानता है कि यह दर्द कैसा होता है, लेकिन इस दुख के बीच मुझे सुकून है कि आपने एक अच्छी और पूरी जिंदगी जी।” उन्होंने आगे लिखा, “आप हमेशा कहते थे कि आप इस दुनिया से शांति से जाना चाहते हैं और बिना किसी तकलीफ के। ऐसा ही हुआ। आप मजबूत थे और आपने हमेशा अपनी शर्तों पर जिंदगी जी।” एक्टर ने कहा- पिता ने उम्मीद रखना सिखाया करणवीर बोहरा ने बताया कि उनके पिता ने उन्हें जिंदगी की कई अहम बातें सिखाईं। उन्होंने कहा, “आपने मुझे और दीदी को सिखाया कि हालात कितने भी मुश्किल हों, उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए। अगर गिरो तो दोबारा खड़े होना चाहिए। जिंदगी को जोश और पॉजिटिविटी के साथ जीना चाहिए।” करणवीर ने यह भी कहा कि उनके पिता ने उन्हें सपने देखना और मेहनत करना सिखाया। उन्होंने लिखा, “आपने मुझे सिखाया कि एक प्रोड्यूसर के एक्टर बनो और अपना शॉट पूरा किए बिना सेट मत छोड़ो। आपने मुझे क्रिएट करना सिखाया। आपने सिखाया कि लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए।” एक्टर ने पोस्ट में यह भी लिखा कि जो भी उनके पिता के बारे में बात करता है, वही कहता है कि वह बहुत अच्छे इंसान थे। उन्होंने कहा कि वह खुद को खुशकिस्मत मानते हैं कि उन्हें ऐसा पिता मिला। कई दशकों तक फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव रहे महेंद्र बोहरा कई दशकों तक हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव रहे। वह फिल्म प्रोड्यूसर रामकुमार बोहरा के बेटे थे। अपने करियर में महेंद्र ने कई हिंदी फिल्मों का निर्माण किया। इनमें तेजा, लश्कर, टक्कर, प्यार का कर्ज और हमें तुमसे प्यार कितना जैसी फिल्में शामिल हैं। बोहरा ने कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया। उन्होंने नसीरुद्दीन शाह, संजय दत्त, सुनील शेट्टी और सोनाली बेंद्रे जैसे सितारों के साथ फिल्में बनाई।
चांदी 2 दिन में ₹26 हजार सस्ती हुई:₹2.64 लाख किलो पर आई, 10 ग्राम सोना ₹7 हजार गिरकर ₹1.62 लाख का हुआ

सोने और चांदी के दामों में आज यानी 5 मार्च को लगातार दूसरे दिन गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2 हजार रुपए घटकर ₹1.60 लाख पर आ गया है। इससे पहले इसकी कीमत 1.62 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी। सोना 2 दिन में 7 हजार रुपए सस्ता हुआ है। वहीं, एक किलो चांदी 7 हजार रुपए गिरकर ₹2.64 लाख पर आ गई है। इससे पहले इसकी कीमत ₹2.71 लाख रुपए प्रति किलो थी। ये दो दिन में 26 हजार रुपए सस्ती हुई है। सोना चांदी के दाम में ये गिरावट प्रॉफिट बुकिंग की वजह से आई है। सोना इस साल ₹26 हजार और चांदी ₹27 हजार महंगी इस साल सोने-चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिली है। बीते साल के आखिर में सोना 1.33 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो अब 1.60 लाख रुपए पर है। यानी इसकी कीमत इस साल अब तक 27 हजार बढ़ चुकी है। वहीं चांदी भी इस दौरान 24 हजार रुपए महंगी हुई है। इस साल अब तक सोने-चांदी की चाल अमेरिका-ईरान तनाव पर निर्भर रहेगा बाजार जानकारों का मानना है कि सोने-चांदी की अगली चाल इन दो बातों पर निर्भर करेगी: ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।
एपल ने लॉन्च किया सबसे सस्ता लैपटॉप मैकबुक नियो:शुरुआती कीमत ₹69,990; इसमें आईफोन वाली A18 प्रो चिप, 11 मार्च से सेल

दिग्गज टेक कंपनी एपल ने अपना अब तक का सबसे किफायती लैपटॉप ‘मैकबुक नियो’ लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे उन यूजर्स के लिए पेश किया है जो कम बजट में मैकबुक का अनुभव लेना चाहते हैं। इसकी शुरुआती कीमत भारत में 69,990 रुपए रखी गई है। आईफोन वाली चिप के साथ आएगा लैपटॉप मैकबुक नियो में A18 प्रो चिपसेट दिया गया है। ये 6-कोर CPU और 5-कोर GPU के साथ आता है। इसमें 16-कोर वाला न्यूरल इंजन (NPU) भी है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टास्क को तेजी से प्रोसेस करता है। ये चिप आईफोन 16 प्रो में मिलती थी। एपल का दावा है कि स्मार्टफोन चिपसेट होने के बावजूद यह लैपटॉप ब्राउजिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग, फोटो एडिटिंग और डेली ऑफिस वर्क को बड़ी आसानी से हैंडल कर सकता है। 13-इंच की स्क्रीन और चार कलर्स डिजाइन के मामले में यह काफी हद तक मैकबुक एयर जैसा दिखता है। इसमें 13-इंच की लिक्विड रेटिना (IPS LCD) डिस्प्ले दी गई है। इसे टिकाऊ एल्युमिनियम एनक्लोजर से बनाया गया है और यह चार कलर्स- ब्लश, इंडिगो, सिल्वर और सिट्रस में उपलब्ध होगा। बैटरी लाइफ और स्टोरेज ऑप्शन्स एपल के मुताबिक, मैकबुक नियो को एक बार फुल चार्ज करने पर 16 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम मिलता है। इसमें 36.5Wh की बैटरी लगी है। इसे बॉक्स में मिलने वाले 20W के USB-C पावर अडैप्टर से चार्ज किया जा सकता है। कनेक्टिविटी और एक्सटर्नल डिस्प्ले सपोर्ट इसमें एक USB 3 टाइप-सी पोर्ट दिया गया है, जो डिस्प्ले पोर्ट की तरह भी काम करता है। इसके अलावा एक दूसरा USB 2 टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक भी मिलता है। यह 60Hz रिफ्रेश रेट पर एक एक्सटर्नल 4K डिस्प्ले को सपोर्ट कर सकता है। कीमत और उपलब्धता भारत में मैकबुक नियो की शुरुआती कीमत 69,990 रुपए है। इसके लिए प्री-ऑर्डर एपल की वेबसाइट पर शुरू हो गए हैं। इसकी बिक्री 11 मार्च से शुरू होगी। यह लेटेस्ट macOS पर काम करेगा। वीडियो कॉल के लिए इसमें 1080p फेसटाइम HD कैमरा और स्पेशियल ऑडियो सपोर्ट वाले डुअल स्पीकर दिए गए हैं। किसके लिए है यह लैपटॉप? स्टूडेंट्स के लिए: पढ़ाई, प्रोजेक्ट्स और ऑनलाइन क्लासेज के लिए यह बेस्ट है। बेसिक ऑफिस वर्क: अगर आपका काम केवल ईमेल, एक्सेल और ब्राउजिंग का है। एपल इकोसिस्टम: जो लोग कम बजट में पहली बार विंडोज से मैक पर शिफ्ट होना चाहते हैं। इन्फो-बॉक्स: क्या है A18 प्रो चिप? यह वही प्रोसेसर है जो एपल के आईफोन 16 प्रो में मिलता है। यह बहुत ही कम बिजली की खपत करता है, जिससे लैपटॉप गर्म नहीं होता और बैटरी ज्यादा चलती है।
नीतीश कुमार राज्यसभा में जाने के लिए तैयार: बिहार के अगले मुख्यमंत्री के रूप में उनका स्थान कौन लेगा? सबसे आगे रहने वालों पर एक नजर | राजनीति समाचार

आखरी अपडेट:मार्च 05, 2026, 11:34 IST जैसा कि नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की उम्मीद है, बिहार के अगले मुख्यमंत्री के भाजपा से होने की अटकलें जोरों पर हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो) बिहार की राजनीति में एक नए चरण को चिह्नित करते हुए, नीतीश कुमार राज्यसभा जाने के लिए तैयार हैं और गुरुवार को चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करने की उम्मीद है। पिछले साल हुए विधानसभा चुनावों में एनडीए की भारी जीत के बाद बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में रिकॉर्ड 10वीं बार शपथ लेने के लगभग चार महीने बाद यह घटनाक्रम सामने आया। कुमार के संसद के उच्च सदन में जाने के फैसले के साथ, बिहार के अगले मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से होने की अटकलें राज्य के राजनीतिक हलकों में चल रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार का अगला मुख्यमंत्री बीजेपी से होने की संभावना है क्योंकि 243 सीटों वाली विधानसभा में 89 सीटों के साथ बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि जेडीयू ने 85 सीटों पर अपनी जीत दर्ज की है। बिहार के अगले मुख्यमंत्री की दौड़ में सबसे आगे! रिपोर्टों के अनुसार, भाजपा बिहार में अगली सरकार का नेतृत्व कर सकती है, सत्ता-साझाकरण व्यवस्था के तहत जद (यू) को दो उपमुख्यमंत्री पद मिलने की उम्मीद है। जबकि नीतीश कुमार राज्यसभा जाने के लिए तैयार हैं, उनके बेटे निशांत कुमार, जो लंबे समय से सुर्खियों से दूर हैं, के राजनीतिक पदार्पण की संभावना है और वह बिहार के उपमुख्यमंत्री पद के लिए अगले संभावित उम्मीदवार हो सकते हैं। बिहार के अगले मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा शामिल हैं। इसके अलावा बिहार के मंत्री दिलीप जयसवाल और दीघा से बीजेपी विधायक संजीव चौरसिया के भी मुख्यमंत्री चेहरे की दौड़ में होने की अटकलें हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की नजर भी कथित तौर पर मुख्यमंत्री पद पर है. नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री! बिहार में संभावित नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच, नीतीश कुमार के बेटे निशांत भी राजनीति में प्रवेश करने के लिए तैयार हैं, हालांकि उनकी सटीक भूमिका अभी तय नहीं हुई है। श्रवण कुमार ने बताया, “होली की पूर्व संध्या पर, मेरे पास बिहार के लोगों के साथ साझा करने के लिए कुछ अच्छी खबरें हैं। कुछ समय से जदयू के भीतर से और राज्य के युवाओं के बीच से मांग उठ रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत राजनीति में आएं। इसके लिए रास्ता साफ हो गया है और एक या दो दिन में औपचारिक घोषणा की जाएगी।” समाचार एजेंसी पीटीआई. इस बीच, नीतीश कुमार के करीबी सहयोगी इस बारे में स्पष्ट नहीं हैं कि क्या वह अपने बेटे निशांत को अपने स्वाभाविक उत्तराधिकारी के रूप में पेश करेंगे, खासकर जब से उन्होंने लगातार वंशवाद की राजनीति की आलोचना की है। जगह : बिहार, भारत, भारत पहले प्रकाशित: मार्च 05, 2026, 10:57 IST समाचार राजनीति नीतीश कुमार राज्यसभा में जाने के लिए तैयार: बिहार के अगले मुख्यमंत्री के रूप में उनका स्थान कौन लेगा? सबसे आगे रहने वालों पर एक नजर अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)बिहार(टी)नीतीश कुमार(टी)राज्यसभा(टी)बिहार के मुख्यमंत्री(टी)बिहार के सीएम(टी)नीतीश कुमार राज्यसभा में
‘मेरे दिल में इच्छा…’: नीतीश कुमार ने बिहार के मतदाताओं को संदेश में राज्यसभा जाने की पुष्टि की | राजनीति समाचार

आखरी अपडेट:मार्च 05, 2026, 11:31 IST खबरों के मुताबिक, नीतीश कुमार आज सुबह 11 बजे के आसपास राज्य विधानसभा में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। जेडीयू सुप्रीमो नीतीश कुमार (पीटीआई) नीतीश कुमार ने गुरुवार को अपनी राज्यसभा उम्मीदवारी की पुष्टि करते हुए कहा कि वह “संसद के उच्च सदन में जाना चाहते हैं”। खबरों के मुताबिक, बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में रिकॉर्ड 10वीं बार शपथ लेने के लगभग चार महीने बाद, बिहार के मुख्यमंत्री आज राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल करने के लिए तैयार हैं। अपने राज्यसभा स्थानांतरण पर स्थिति स्पष्ट करते हुए, जेडीयू सुप्रीमो ने उन पर भरोसा दिखाने के लिए बिहार के लोगों को धन्यवाद देने के लिए एक्स का सहारा लिया और लिखा, “मेरी संसदीय यात्रा की शुरुआत से ही, मेरे दिल में बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों के साथ-साथ संसद के दोनों सदनों का सदस्य बनने की इच्छा रही है।” उन्होंने कहा, “इस आकांक्षा को ध्यान में रखते हुए, मैं इस बार होने वाले चुनावों में राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं।” उन्होंने बिहार में नई सरकार के गठन में अपने समर्थन और सहयोग का आश्वासन दिया और बिहार और इसके लोगों के विकास के लिए काम करना जारी रखने का वादा किया। पिछले दो दशकों से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास और समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, और उसी के बल पर हम बिहार की और आप सभी लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा करते हैं। आपके विश्वास और समर्थन की ताकत ही थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में…- नीतीश कुमार (@NitishKumar) 5 मार्च 2026 नीतीश कुमार आज राज्यसभा नामांकन दाखिल कर सकते हैं नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की पुष्टि के साथ ही, नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी की सुगबुगाहट तेज होने के साथ ही पटना के राजनीतिक मैदान में एक तीव्र राजनीतिक गतिविधि होने वाली है। कुमार आज राज्य विधानसभा में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई अपने सूत्रों का हवाला देते हुए रिपोर्ट की गई। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन भी राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. नामांकन पत्र दाखिल करने के समय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी मौजूद रहने की उम्मीद है. जैसे ही नीतीश कुमार राज्यसभा में जाने के लिए तैयार हैं, जेडीयू ने देर रात तक कई बैठकें कीं, जिसमें वरिष्ठ नेता आधी रात के बाद पार्टी नेता संजय झा के आवास पर पहुंचे। बीजेपी को शीर्ष पद पर कब्ज़ा करने की उम्मीद जैसे ही नीतीश कुमार ने राज्यसभा में जाने की पुष्टि की, अटकलें तेज हो गईं कि भाजपा नेता के शीर्ष पद संभालने की संभावना है। यदि कुमार के इस्तीफे के बाद भाजपा शीर्ष पद पर आसीन होती है, तो बिहार को अपना पहला भाजपा मुख्यमंत्री मिलेगा। विशेष रूप से, बिहार देश का एकमात्र हिंदी हार्टलैंड राज्य है जहां पार्टी ने अब तक कार्यालय नहीं रखा है। जबकि नीतीश कुमार राज्यसभा जाने के लिए तैयार हैं, उनके बेटे निशांत कुमार, जो लंबे समय से सुर्खियों से दूर हैं, के राजनीतिक पदार्पण की संभावना है और वह बिहार के उपमुख्यमंत्री बन सकते हैं। बिहार से 5 राज्यसभा सीटें बिहार की कुल पांच राज्यसभा सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान होगा। चुनाव जद (यू) के हरिवंश नारायण सिंह और राम नाथ ठाकुर, राजद के प्रेम चंद गुप्ता और अमरेंद्र धारी सिंह और आरएलएम के उपेंद्र कुशवाहा का कार्यकाल समाप्त होने के बाद होंगे। बिहार विधानसभा चुनाव पिछले साल हुए बिहार विधानसभा चुनावों में प्रचंड जीत में, एनडीए ने 243 में से 202 सीटें हासिल कीं, जिसमें भाजपा 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। दूसरी ओर, जद (यू) ने 85 सीटें जीतीं – जो पिछले चुनाव से 42 सीटों की बढ़ोतरी है। नीतीश कुमार ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. जगह : बिहार, भारत, भारत पहले प्रकाशित: मार्च 05, 2026, 11:07 IST समाचार राजनीति ‘मेरे दिल में इच्छा…’: नीतीश कुमार ने बिहार के मतदाताओं को संदेश में राज्यसभा जाने की पुष्टि की अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें
Ayesha Khan Sexual Comments & Rape Threats On Social Media

12 घंटे पहले कॉपी लिंक एक्ट्रेस आयशा खान ने हाल ही में बताया कि सोशल मीडिया पर अक्सर उन्हें बॉडी को लेकर सेक्शुअल कमेंट्स मिलते हैं और लगभग हर दिन उन्हें रेप की धमकियां भी दी जाती हैं। मोजो स्टोरी की समिट में आयशा ने कहा कि हाल ही में उन्होंने फिल्म धुरंधर के गाने शरारत की शूटिंग से जुड़ा एक अनुभव शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि उस गाने की शूटिंग उन्होंने पीरियड्स के दौरान की थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया। आयशा ने कहा कि उन्हें लगा कि उनके पीरियड्स पर होना अचानक एक नेशनल जोक बन गया है। एक्ट्रेस ने कहा कि सोशल मीडिया पर लोग उनके कपड़ों को लेकर भी कमेंट करते हैं। उन्होंने कहा, “मैं इंस्टाग्राम पर लगभग हर दिन अपनी बॉडी को लेकर सेक्शुअल कमेंट्स का सामना करती हूं। अगर मैं नॉर्मल टॉप पहनती हूं तो लोगों को समस्या होती है। अगर मैं स्कर्ट पहनती हूं तो भी लोगों को दिक्कत होती है। मुझे कुछ पोस्ट करने से पहले भी सोचना पड़ता है।” उन्होंने कहा कि कई बार इस तरह की बातें उन्हें इमोशनली परेशान करती हैं। उनके मुताबिक अगर किसी को कपड़े पहनने या फोटो पोस्ट करने से पहले सोचना पड़े, सिर्फ इसलिए कि लोग उसे सेक्शुअल तरीके से देखेंगे, तो यह एक दुखद स्थिति है। आयशा खान फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने ‘शरारत’ में नजर आईं, जिसके लिए उन्हें काफी सराहना मिली। गलत कमेंट्स से डर लगता है: आयशा आयशा ने कहा कि कुछ दिनों में वह इन बातों को नजरअंदाज कर देती हैं, लेकिन कई बार ऐसे कमेंट्स ज्यादा परेशान करते हैं, खासकर जब लोग हिंसा की बात करते हैं। उन्होंने कहा, “जब लोग लिखते हैं कि अगर उनके पास ताकत होती तो वह कुछ भी कर सकते थे, तो यह डराने वाला होता है। क्योंकि यह असली लोग हैं जो हमारे आसपास ही रहते हैं।” लगभग हर दिन रेप की धमकियां भी मिलती हैं: आयशा समिट के दौरान आयशा से पूछा गया कि क्या उन्हें ऑनलाइन रेप की धमकियां मिलती हैं? इस पर उन्होंने कहा, “हां, लगभग हर दिन। मैं अभी अपना फोन खोलकर दिखा सकती हूं। यह अब बहुत नॉर्मल हो गया है।” उन्होंने कहा कि इंटरव्यू और सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के सवाल अक्सर उठते हैं, लेकिन इस पर ज्यादा कार्रवाई नहीं होती। उनके मुताबिक यह कोई नई समस्या नहीं है। यह काफी समय से चली आ रही है। आयशा ने यह भी कहा कि यह समस्या सिर्फ उनके साथ नहीं है। पब्लिक लाइफ में रहने वाली लगभग हर महिला को इस तरह की ट्रोलिंग और धमकियों का सामना करना पड़ता है। एक्ट्रेस ने बताया- उनके साथ रेप की कोशिश हुई आयशा ने अपने जीवन की एक निजी घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उनके साथ एक बार रेप की कोशिश भी हो चुकी है। उन्होंने कहा, “मैंने पहले भी एक इंटरव्यू में इसके बारे में बात की है। मैं इस विषय पर ज्यादा नहीं जाना चाहती। कुछ दिन ऐसे होते हैं जब यह घटना फिर याद आ जाती है और मन को परेशान करती है।” आयशा खान एक्ट्रेस, मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जिन्हें रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ से पहचान मिली। आयशा ने कहा कि ऑनलाइन धमकियों के असल जिंदगी में सच हो जाने का डर भी उन्हें रहता है। उन्होंने कहा कि जब कोई महिला सफर कर रही होती है या किसी फिल्म के सेट पर काम कर रही होती है, तब भी उसे याद रहता है कि ऐसे कमेंट करने वाले लोग असल में आसपास ही मौजूद हो सकते हैं। आयशा ने एक घटना का भी जिक्र किया जो शूटिंग के दौरान हुई थी। उन्होंने बताया कि वह एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं और उस दिन उनके पिता भी सेट पर मौजूद थे। उसी समय उन्होंने इंस्टाग्राम खोला। वहां एक ऐसा मैसेज दिखा जो उन्हें लंबे समय से मिल रहा था। उसमें वॉइस नोट भी थे। बाद में उन्हें पता चला कि वह मैसेज सेट पर काम करने वाले एक स्पॉट बॉय का था। उन्होंने तुरंत अपने पिता और प्रोडक्शन टीम को इसकी जानकारी दी। इसके बाद उस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की गई। आयशा ने कहा कि इस घटना से उन्हें यह एहसास हुआ कि ऑनलाइन ट्रोलिंग और धमकियां कभी-कभी असल जिंदगी के बहुत करीब भी हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति पब्लिक लाइफ में है और सोशल मीडिया अकाउंट पब्लिक है, तो वह हमेशा लोगों की नजर में रहता है। ऐसे में ट्रोलिंग और गलत कमेंट्स का खतरा भी बढ़ जाता है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
मैट हेनरी बोले- गेंदबाजों ने काम आसान किया:साउथ अफ्रीका को 169 पर रोकना बड़ी बात, फिन एलन ने मैजिकल सेंचुरी लगाई

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराने के बाद न्यूजीलैंड टीम में जश्न का माहौल है। कीवी तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने टीम की इस जीत का श्रेय गेंदबाजों को दिया। हेनरी ने कहा, कोलकाता के ईडन गार्डन्स जैसे मैदान पर साउथ अफ्रीका को 169 पर रोकना चमत्कार से कम नहीं है। यहां की बाउंड्री छोटी है, लेकिन गेंदबाजों ने कमाल दिखाया। हेनरी की नजर में जीत के 3 बड़े कारण… 1. छोटे मैदान पर भी कंट्रोल रखा हेनरी ने कहा, “ईडन गार्डन्स में बाउंड्री छोटी हैं और साउथ अफ्रीका के पास बड़े हिटर मौजूद थे। ऐसे में उन्हें 169 के स्कोर पर रोकना हमारे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि रही। गेंदबाजों ने जिस तरह से खेल को कंट्रोल किया, उसी ने मैच का मोमेंटम हमारी ओर शिफ्ट कर दिया।” 2. फिन एलन का मैजिकल शो गेंदबाजी के बाद बैटिंग में फिन एलन के शतक ने साउथ अफ्रीका को मैच से बाहर कर दिया। हेनरी ने एलन की पारी की तारीफ करते हुए कहा, “फिन ने जो किया वह मैजिकल था। उनकी बैटिंग ने हमारा काम और भी आसान बना दिया।” 3. फाइनल का टिकट बेहद खास न्यूजीलैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप में दूसरी बार ही फाइनल में जगह बनाई। हेनरी बोले, “एक और वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचना हमारे लिए बहुत खास अहसास है। फिलहाल टीम इस मोमेंट को एंजॉय कर रही है। हम थोड़ा रेस्ट करने के बाद फाइनल की तैयारी शुरू करेंगे।” टर्निंग पॉइंट: हेनरी का आखिरी ओवर 33 गेंद पर 100 रन बनाने वाले फिन एलन जरूर प्लेयर ऑफ द मैच रहे, लेकिन न्यूजीलैंड का काम गेंदबाजों ने ज्यादा आसान बनाया। पावरप्ले के दूसरे ही ओवर में कोल मैकॉन्ची ने 2 विकेट झटक लिए, उन्होंने क्विंटन डी कॉक और रायन रिकेल्टन को पवेलियन भेजा। 20वें ओवर में फिर मैट हेनरी ने महज 6 रन देकर 2 विकेट लिए और साउथ अफ्रीका को 170 के पार नहीं जाने दिया। गुरुवार को कोलकाता में पहले बैटिंग करते हुए साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट खोकर 169 रन बनाए। मार्को यानसन ने फिफ्टी लगाई। न्यूजीलैंड ने 12.5 ओवर में 1 ही विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया। एलन ने वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी लगाई। हेनरी के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा पूरा सप्ताह 27 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी सुपर-8 मैच के बाद मैट हेनरी न्यूजीलैंड लौट गए। वे अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण घर लौटे थे। सेमीफाइनल के लिए उनका लौटना मुश्किल लग रहा था, लेकिन घर पर स्थिति संभालने के बाद वे मुकाबले से ठीक पहले भारत आ गए। उन्होंने सेमीफाइनल खेला और टीम को जीत भी दिलाई। ————————————— क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ———————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… एलन ने सबसे तेज सेंचुरी लगाई फिन एलन ने 33 गेंदों में नाबाद 100 रन की पारी खेली और टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक भी अपने नाम कर लिया। पढ़ें पूरी खबर…
Congress 6 Rajya Sabha Candidates Named

Hindi News National Congress 6 Rajya Sabha Candidates Named | Abhishek Singhvi, Phoolo Devi Netam नई दिल्ली19 मिनट पहले कॉपी लिंक राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरुवार को 6 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी और छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम को दोबारा उम्मीदवार बनाया है। दोनों वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं। पार्टी ने हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध और हिमाचल प्रदेश से अनुराग शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। अनुराग कांगड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं। उन्हें हिमाचल सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का करीबी माना जाता है। तेलंगाना की दूसरी सीट के लिए कांग्रेस ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के करीबी माने जाने वाले वीम नरेंद्र रेड्डी को मैदान में उतारा है। तमिलनाडु में स्टालिन की पार्टी DMK ने कांग्रेस को एक राज्यसभा सीट दी है। कांग्रेस ने यहां से एम. क्रिस्टोफर तिलक को उम्मीदवार बनाया है। इधर, भाजपा भी दो बार में 13 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है। 4 मार्च: भाजपा ने 4 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 4 प्रत्याशियों के नाम वाली दूसरी लिस्ट जारी की। इसमें केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और माया चिंतामन इवनाते और रामराव वडकुते के नाम हैं। 3 मार्च: 9 प्रत्याशियों के नाम की पहली लिस्ट एक दिन पहले भाजपा ने राज्यसभा के लिए पार्टी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें 6 राज्यों से 9 नाम शामिल थे। अब 7 राज्यों से कुल 13 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान हो चुका है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी बिहार से राज्यसभा भेजे जाएंगे। उनके अलावा बिहार से शिवेश कुमार का भी नाम है। छत्तीसगढ़ से भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को उम्मीदवार बनाया है। असम से तेराश गोवाला, जोगेन मोहन, हरियाणा से संजय भाटिया, ओडिशा मनमोहन सामल, सुजीत कुमार और पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा उम्मीदवार हैं। 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव कराया जाएगा। 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच वोटिंग होगी और उसी दिन शाम 5 बजे वोटों की गिनती की जाएगी। राज्यसभा के मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल पूरा ये सभी सीटें संबंधित सदस्यों के कार्यकाल पूरा होने के कारण रिक्त हो रही हैं। राज्यसभा का कार्यकाल छह साल का होता है। जिन सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल 2026 में समाप्त हो रहा है, उनकी सीटों पर ये चुनाव कराए जा रहे हैं। निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल उनके शपथ ग्रहण की तिथि से आगामी छह वर्षों, यानी 2032 तक रहेगा। संबंधित राज्यों की जिन सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, वहीं ये सीटें रिक्त मानी जाएंगी। 37 सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव चुनाव आयोग ने 18 फरवरी को 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। 37 सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव होना है। जो सीटें खाली हो रही हैं, उनमें 12 एनडीए के पास हैं, 25 पर विपक्षका कब्जा है। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र की 7, तमिलनाडु की 6 और पश्चिम बंगाल-बिहार की 5-5 सीटों पर चुनाव कराया जाना है। शरद पवार, रामदास अठावले, कणिमोझी, तिरुचि शिवा, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश का कार्यकाल 2 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच वोटिंग होगी और उसी दिन शाम 5 बजे वोटों की गिनती की जाएगी। बैलेट पेपर पर खास पेन से होगी वोटिंग चुनाव आयोग ने कहा है कि वोट डालते समय केवल रिटर्निंग ऑफिसर की ओर से दिए गए तय मानक का वॉयलेट रंग का स्केच पेन ही इस्तेमाल होगा। किसी अन्य पेन का उपयोग मान्य नहीं होगा। आयोग ने कहा है कि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे। चुनाव आयोग ने असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में EVM और VVPAT को लेकर जागरूकता अभियान भी शुरू किया है। आयोग के मुताबिक 5 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में 1.20 लाख से ज्यादा लोगों ने डेमो कैंप में हिस्सा लिया। 1.16 लाख से ज्यादा लोगों ने मॉक वोट डाले। 10 फरवरी तक 29 हजार से ज्यादा पोलिंग स्टेशन लोकेशन मोबाइल डेमो वैन से कवर किए जा चुके हैं। यह अभियान EVM डेमो सेंटर और मोबाइल वैन के जरिए चलाया जा रहा है। ऐसे होता है राज्यसभा चुनाव राज्यसभा सांसदों के लिए चुनाव की प्रक्रिया दूसरे चुनावों से काफी अलग है। राज्यसभा के सदस्य अप्रत्यक्ष रूप से चुने जाते हैं यानी जनता नहीं बल्कि विधायक इन्हें चुनते हैं। चुनाव हर दो साल में होते हैं, क्योंकि राज्यसभा एक स्थायी सदन है और इसके एक-तिहाई सदस्य हर दो साल में रिटायर होते हैं। राज्यसभा सीटों की कुल संख्या 245 हैं। इनमें से 233 सीटों पर अप्रत्यक्ष रूप से चुनाव होते हैं और 12 सदस्यों को राष्ट्रपति मनोनीत करते हैं। राज्यसभा चुनाव में जीत के लिए कितने वोटों की जरूरत होती है, ये पहले से ही तय होता है। वोटों की संख्या का कैलकुलेशन कुल विधायकों की संख्या और राज्यसभा सीटों की संख्या के आधार पर होता है। इसमें एक विधायक की वोट की वैल्यू 100 होती है। महाराष्ट्र की 7 सीटों के उदाहरण से फॉर्मूला समझते हैं राज्यसभा चुनाव में किसी भी उम्मीदवार को जीतने के लिए एक निश्चित संख्या में मतों की आवश्यकता होती है, जिसे जीतने का कोटा (Quota) कहा जाता है। महाराष्ट्र विधानसभा में कुल 288 विधायक हैं। खाली हो रही सीटें 7 हैं। कुल विधायकों की संख्या x 100/ (राज्यसभा की सीटें+1) = +1 288X100/(7+1)= +1 28800/8= +1 3600= +1 3601 चूंकि एक विधायक के वोट की वैल्यू 100 होती है। इसलिए महाराष्ट्र में अभी एक राज्यसभा सीट पर जीत के लिए कम से कम 36 विधायकों की जरूरत होगी। ………………………………. ये खबर भी पढ़ें… TMC ने राज्यसभा के लिए 4 कैंडिडेट का ऐलान किया:इनमें सुप्रीम कोर्ट के वकील मेनका गुरुस्वामी का नाम; जीते तो पहले LGBTQ सांसद होंगे तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार शाम को राज्यसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। इनमें मंत्री बाबुल सुप्रियो, बंगाल के पूर्व DGP राजीव कुमार, सीनियर एडवोकेट मेनका गुरुस्वामी और एक्ट्रेस कोयल मल्लिक का नाम शामिल है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर
दुबई में फंसे लोगों के लिए सोनू सूद आए आगे:लोगों को मुफ्त में ठहरने की सुविधा देंगे, मदद पाने के लिए करना होगा मैसेज

इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध की वजह से दुबई में फंसे लोगों के लिए बॉलीवुड एक्टर सूद आगे आए हैं। उन्होंने लोगों को फ्री में रहने की जगह मुहैया करवाने की बात कही है। चाहे ये लोग भारत के रहने वाले हों या किसी अन्य देश से संबंधित हों, वह सबकी मदद करेंगे। इसके लिए उन्हें सिर्फ मैसेज करना होगा। सोनू सूद अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट डाली है। इसमें उन्होंने लिखा है कि युद्ध की वजह से कई यात्री दुबई में फंस गए हैं। अगर आप या आपका कोई जानने वाला वहां है और रहने की जगह नहीं है, तो हम फ्री में सुरक्षित ठहरने की सुविधा दे रहे हैं। कोई शर्त नहीं, कोई राष्ट्रीयता की पाबंदी नहीं। बस इंसानियत के नाते मदद की जा रही है। अगर आपको मदद चाहिए तो इंस्टाग्राम पर @dugastaproperties को मैसेज करें। अधिकतर पंजाबी भी दुबई में फंसे पंजाब के भी कई लोग इस समय दुबई में फंसे हुए हैं। पंजाब सरकार का कहना है कि वहां कितने लोग फंसे हैं, इसकी पक्की जानकारी अभी नहीं है। सरकार की तरफ से बनाए गए कंट्रोल रूम पर अब तक 150 से ज्यादा कॉल दुबई में फंसे लोगों की आ चुकी हैं। मंत्री डॉ रवजोत सिंह ने बताया था कि ज्यादातर लोग दुबई में होटलों में रुके हुए हैं। करीब 150 कॉल मिली हैं, लेकिन वहां काम करने वाले किसी भी व्यक्ति ने अब तक फोन नहीं किया है। उन्होंने कहा कि नवंबर से मार्च तक टूरिस्ट सीजन होता है। ऐसे में ज्यादातर लोग घूमने के लिए दुबई गए थे और वहीं फंस गए। बाढ़ के समय भी मदद को आगे आए पंजाब में बाढ़ के समय भी बॉलीवुड एक्टर साेनू सूद मदद के लिए आगे आए थे। अगस्त 2025 में जब पंजाब में भयंकर बाढ़ आई थी और 37 साल बाद ऐसे हालात बने थे, तब भी उन्होंने लोगों का साथ नहीं छोड़ा। वह अपनी बहन मालविका सूद के साथ खुद बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे । मोगा, धर्मकोट, फाजिल्का, खमाणों और संगेरा जैसे क्षेत्रों में जाकर उन्होंने पीड़ित परिवारों की मदद की। इस दौरान लोगों को पीने का पानी, खाने का राशन, बेबी न्यूट्रिशन किट, कंबल, तिरपाल, हाइजीन किट, मच्छरदानी और पशुओं के लिए चारा बांटा गया। इसके अलावा मेडिकल कैंप भी लगाए गए। उन्होंने एक बच्चे का किडनी की बीमारी का इलाज भी करवाया। निचले इलाकों जैसे धर्मकोट और फाजिल्का में राशन पहुंचाने और रेस्क्यू के लिए दो नावें भी भेजी गईं। साथ ही प्रभावित परिवारों की आजीविका फिर से शुरू हो सके, इसके लिए 100 भैंसें देने का वादा भी किया गया। कोरोना काल भी उन्होंने लोगों की दिल खोलकर मदद की।








