Saturday, 12 Sep 2026 | 12:15 PM

Trending :

‘क्या गुजरात बांग्लादेश या पाकिस्तान में है’:परेश रावल ने नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स गुजरात में होने का सपोर्ट किया, राज ठाकरे ने जताई थी आपत्ति SSC CPO Recruitment 2026 | Delhi Police & CAPF Vacancy Apply Online इजराइली PM के मेकअप पर ₹4 करोड़ खर्च:2023 जंग के दौरान 3 महीने में बालों पर ₹22 लाख लगे; हेयर स्टाइलिस्ट का नाम छिपाया इजराइली PM के मेकअप पर ₹4 करोड़ खर्च:2023 जंग के दौरान 3 महीने में बालों पर ₹22 लाख लगे; हेयर स्टाइलिस्ट का नाम छिपाया प्रभास की ‘स्पिरिट’ के रिव्यू को लेकर समीक्षकों को चुनौती:संदीप रेड्डी वांगा के भाई प्रणय बोले- फिल्म आएगी, तब देखेंगे कैसी समीक्षा करते हैं आलिया भट्ट के बॉडीगार्ड ने फैन को किया साइड:सेल्फी लेने करीब पहुंच गया था शख्स, एक्ट्रेस दूसरे फैन्स के साथ तस्वीरें खिंचवा रही थीं
EXCLUSIVE
SSC CPO Recruitment 2026 | Delhi Police & CAPF Vacancy Apply Online

SSC CPO Recruitment 2026 | Delhi Police & CAPF Vacancy Apply Online

Hindi News Career SSC CPO Recruitment 2026 | Delhi Police & CAPF Vacancy Apply Online 15 मिनट पहले कॉपी लिंक कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ (CAPF) में सब इंस्पेक्टर (CPO) भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 8-10 अक्टूबर 2026 तक फॉर्म में करेक्शन का मौका मिलेगा। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : ग्रेजुएशन की डिग्री। वैलिड LMV ड्राइविंग लाइसेंस। एज लिमिट : न्यूनतम : 20 साल अधिकतम : 30 साल एससी/एसटी : अधिकतम उम्र में 5 साल की छूट ओबीसी : 3 साल की छूट एक्स सर्विसमैन : 3 साल की छूट फीस : सामान्य : 100 रुपए महिला, एससी, एसटी, एक्स सर्विसमैन : नि:शुल्क पेपर – 1 में निगेटिव मार्किंग होगी। हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे। हर गलत उत्तर पर 0.50 अंक काटा जाएगा। पुरुष उम्मीदवारों के लिए फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट 100 मीटर दौड़ : 16 सेकंड 1.6 किलोमीटर दौड़ : 6.5 मिनट लॉन्ग जंप : 3.65 मीटर, 3 चांस हाई जंप : 1.2 मीटर, 3 चांस शॉट पुट : 4.5 मीटर, 3 चांस महिला उम्मीदवारों के लिए फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट 100 मीटर दौड़ : 18 सेकंड 800 मीटर दौड़ : 4 मिनट लॉन्ग जंप : 2.7 मीटर, 3 चांस हाई जंप : 0.9 मीटर, 3 चांस ऐसे करें आवेदन : एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं। होम पेज पर दिए गए अप्लाई टैब पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन करके एप्लीकेशन फॉर्म भरें। मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ये खबर भी पढ़ें नोएडा में SSC CHSL एग्जाम रद्द:सर्वर डाउन हुआ, नाराज छात्रों ने किया हंगामा; 2500 छात्रों के लिए 13 सितंबर को होगा पेपर ग्रेटर नोएडा सेक्टर-155 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र पर SSC CHT परीक्षा रद्द कर दी गई है। मंगलवार को परीक्षा देने पहुंचे उम्मीदवारों को तकनीकी खराबी के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा। सर्वर में दिक्कत आने से कई उम्मीदवारों के कंप्यूटर सिस्टम में तय समय पर लॉगिन नहीं हो सका। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Read More »
BRICS 2026 New Delhi Summit

BRICS 2026 New Delhi Summit

Hindi News Career BRICS 2026 New Delhi Summit | India France Space Technology Partnership 5 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. BRICS समिट आज से नई दिल्ली में शुरू होगी 12 सितंबर को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में ब्रिक्स (BRICS) 2026 समिट शुरू होगी। इससे पहले कल पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भारत मंडप्पम में मुलाकात की। भारत चौथी बार ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है। इससे पहले भारत ने 2012, 2016 और 2021 में इसकी अध्यक्षता की थी। इस बार ब्रिक्स की थीम ‘बिल्डिंग फॉर रेसिलेंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन एंड सन्सटेनिबलिटी’ है। साल 2026 में ब्रिक्स की स्थापना के 20 साल पूरे हो रहे हैं। इस सम्मेलन में ब्रिक्स के सभी 11 मुख्य सदस्य देश हिस्सा ले रहे हैं ब्रिक्स में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के अलावा चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ईरान के दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस भाग ले रहे हैं। ब्रिक्स के 11 सदस्य देशों में भारत, ब्राजील, रूस, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) शामिल हैं। ब्रिक्स के भागीदार देशों में बेलारूस, क्यूबा, बोलीविया, कजाकिस्तान, मलेशिया, नाइजीरिया, थाईलैंड, युगांडा, उज्बेकिस्तान और वियतनाम शामिल हैं प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को तिरुक्कुरल किताब की रूसी भाषा में अनुवाद की एक प्रति भेंट की। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 2. भारत-मलेशिया नौसैन्य अभ्यास ‘समुद्र लक्ष्मण 2026’ शुरू 11 सितंबर को भारतीय नौसेना का युद्धपोत INS मैसूर (INS Mysore) मलेशिया के लुमुत बंदरगाह पहुंचा। INS मैसूर की ये यात्रा भारत और मलेशिया के बीच होने वाले द्विपक्षीय नौसैन्य अभ्यास ‘समुद्र लक्ष्मण’ के चौथे संस्करण से जुड़ी है। भारत और मलेशिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू हुआ। इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग और इंटरऑपरेबिलिटी को बढ़ाना है। इसमें दोनों नौसेनाएं समुद्री संचालन, संचार और सामरिक अभ्यास के जरिए अपनी क्षमताओं को मजबूत करने पर काम करेंगी। ये अभ्यास भारत की एक्स ईस्ट पॉलिसी और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सहयोग को मजबूत करने के प्रयासों से भी जुड़ा है। भारत और मलेशिया के बीच रक्षा सहयोग में नौसैनिक अभ्यास, सैन्य प्रशिक्षण और समुद्री सुरक्षा महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं। INS मैसूर भारतीय नौसेना का एक निर्देशित मिसाइल विनाशक युद्धपोत है इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए यह अभ्यास महत्वपूर्ण है। 3. भारत और फ्रांस के बीच स्पेस से जुड़े 3 MoU हुए 11 सितंबर को भारत और फ्रांस ने स्पेस सेक्टर में सहयोग बढ़ाने के लिए 3 MoU पर साइन किए। इनकी घोषणा पेरिस में हुए इंटरनेशनल स्पेस समिट के दौरान की गई। ये MoU भारत की ISRO और फ्रांस की अंतरिक्ष एजेंसी सीएनईएस (CNES) के बीच हुआ है। इन MoU का मुख्य उद्देश्य सैटेलाइट टेक्नोलॉजी, स्पेस रिसर्च और जॉइंट प्रोग्रामों पर केंद्रित है। भारत की प्रस्तावित 52-सैटेलाइट स्पेस सर्विलांस कंसल्टेशन में इन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होगा। इस कंसल्टेशन के तहत सैटेलाइट्स को 2027–2030 के बीच इसे पूरा किया जाएगा। ये समझौते भारत की स्वदेशी और रणनीतिक अंतरिक्ष क्षमताओं को मजबूत करने में मदद करेंगे। भारत और फ्रांस का अंतरिक्ष सहयोग पांच दशकों से ज्यादा पुराना है और रणनीतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण है। नए MoU कमर्शियल स्पेस टेक्नोलॉजी एक्टिविटीज और साइंटिफिक डेटा शेयरिंग को बढ़ावा देना है। फ्रांस यूरोप में भारत का एक प्रमुख रणनीतिक और हाई टेक्नोलॉजी पार्टनर है। निधन (DEATH) 4. पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री भगत चुन्नी लाल का निधन 11 सितंबर को पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता भगत चुन्नी लाल का निधन हो गया। वे 94 वर्ष के थे। भगत चुन्नी लाल जालंधर की राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहे। उन्होंने 1997, 2007 और 2012 में विधायक चुने गए। चुन्नी लाल 2011 में पंजाब विधानसभा के उपाध्यक्ष बने और 2012 में प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व वाली SAD-BJP सरकार में कैबिनेट मंत्री बने। चुन्नी लाल के पास स्थानीय निकाय, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान, श्रम तथा वन एवं वन्यजीव जैसे विभाग रहे। चुन्नी लाल ने 2017 में चुनावी राजनीति से संन्यास लिया था। मिसलीनियस 5. TRAI ने 12 मिनट एडवर्टाइजमेंट के फैसले को रद्द किया 10 सितंबर को टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) द्वारा टीवी विज्ञापनों पर 12 मिनट की सीमा का नियम रद्द किया। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने 2012 के टीवी विज्ञापन नियमों को निरस्त किया। ट्राई द्वारा निरस्त किए गए नियम के तहत प्रति घंटे टीवी पर अधिकतम 12 मिनट के विज्ञापन की सीमा को अब हटा दिया गया है। 22 अगस्त को सरकार ने टेलीविजन चैनलों के लिए 12 मिनट की विज्ञापन अवधि सीमा को हटाने का नोटिफिकेशन जारी किया था। मंत्रालय का मानना ​​है कि टेलीविजन उद्योग और डिजिटल मीडिया के बीच पर्याप्त प्रतिस्पर्धा मौजूद है। टेलीविजन के लिए एडवर्टाइज की टाइम लिमिट साल 2006 में केबल टेलीविजन नेटवर्क नियम, 1994 के तहत लागू की गई थी। हालांकि अब टीवी चैनल बढ़ गए हैं 2006 में इनकी संख्या 62 थी जो अब बढ़कर 900 हो गई है। उस समय, टीवी चैनलों को प्रसारित करने के मुख्य माध्यम केबल टीवी की प्रसारण क्षमता सीमित थी और उपभोक्ताओं के पास बहुत कम विकल्प थे। केबल टीवी क्षेत्र के डिजिटलीकरण के बाद, डीटीएच, एच.आई.एस.टी. और आई.पी.टीवी. सहित सभी प्लेटफॉर्म अब डिजिटल हैं। ट्राई (TRAI) भारत में दूरसंचार और प्रसारण (Broadcasting) सेवाओं का नियामक निकाय है। आज का इतिहास 1931 में महात्मा गांधी सेकेंड गोलमेज सम्मेलन में हिस्सा लेने लंदन पहुंचे। 1959 में सोवियत संघ का अंतरिक्ष यान ‘लूना-2’ चंद्रमा की सतह पर पहुंचा था। यह चंद्रमा पर पहुँचने वाली पहली मानव निर्मित वस्तु थी। ——————————– ये खबर भी पढ़ें… 11 सितंबर के करेंट अफेयर्स:शी जिनपिंग BRICS में हिस्सा लेने भारत आएंगे, पैरा आर्चर शीतल देवी ने गोल्ड जीता आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Read More »
Chhindwara School Mid Day Meal Controversy

Chhindwara School Mid Day Meal Controversy

Hindi News Career Chhindwara School Mid Day Meal Controversy | Rotten Potatoes Video 15 मिनट पहले कॉपी लिंक एमपी के छिंदवाड़ा के मानेगांव में स्कूली बच्चों के मध्यान भोजन यानी मिड डे मील में खाने की गुणवत्ता, सामग्री और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए गए हैं। स्कूल का वीडियो सामने आया है जिसमें स्टूडेंट्स को कच्चे आलू खिलाए जा रहे थे जिनकी क्वालिटी भी बेहद खराब थी। मिड डे मील की ग्रामीणों ने शिकायत की थी मानेगांव के इस स्कूल में बच्चों को खराब खाना मिलने की शिकायत ग्रामीणों ने की थी कि बच्चों को स्कूल में बेहद घटिया क्वालिटी का खाना दिया जा रहा है। मिड डे मील बनाने वाली वर्कर ने प्रिंसिपल की शिकायत भी की है। उनका कहना है कि प्रिंसिपल मेडम हमें कोई भी राशन उपलब्ध नहीं करवाती हैं जिससे हम अच्छा और जरूरत के मुताबिक खाना बना सकें। प्रिंसिपल के मुताबिक स्कूल में मिड डे मील बनाने की व्यवस्था स्कूल प्रबंधन ही देखता है इसीलिए हम खाने में क्वालिटी बेहतर हो इसका ध्यान रखते हैं। कहीं खाने में बाल, कीड़े आते हैं इसी हफ्ते डिंडौरी विकासखंड के देवरी मिंगडी एकीकृत माध्यमिक स्कूल में बच्चों को मैन्यू के मुताबिक मध्यान्ह भोजन नहीं मिलने की शिकायत भी सामने आई थी। छात्राओं ने खाने की क्वालिटी पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि कभी-कभी खाने में बाल और कीड़े भी मिलते हैं। बुधवार को स्कूल में कढ़ी-चावल परोसे गए थे। रसोइयों से पूछने पर उनका कहना था कि जैसा राशन मिलता है, उसी के अनुसार भोजन बनाया जाता है। यूपी के हमीरपुर के स्कूल का भी वीडियो वायरल 7 सितंबर को यूपी के हमीरपुर में बच्चे चावल और दाल का पानी खाते नजर आए। बच्चों को मिड-डे मील के नाम पर केवल चावल, हल्दी, जीरा और पानी परोसे जाने का वीडियो और मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें सब्जी या दाल की जगह केवल हल्दी-पानी जैसा घोल मिलने के आरोप लगे। इससे पहले भी पूनिया देवली गांव के एक सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद 27 छात्र बीमार पड़ गए थे। बच्चों ने जी मिचलाने, उल्टी, पेट दर्द और चक्कर आने की शिकायत की थी। प्रिंसिपल- शिकायत की तो, केस कर देंगे गुरुवार 10 सितंबर को बिहार के चाकंद ग्राम में उर्दू मध्य विद्यालय अमराहा के छात्रों ने खराब मिड डे मील के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था। छात्रों का आरोप है कि मिड डे मील की क्वालिटी बहुत ज्यादा खराब है। स्कूल में शिकायत करने पर प्रिंसिपल कहते हैं कि ‘खाना है तो खाओ, वर्ना घर चले जाओ’ । साथ ही बच्चों को धमकाया जाता है कि अगर कहीं शिकायत की तो केस कर देंगे। बिहार में कहीं नमक की जगह डिटर्जेंट, कहीं सब्जी में कीड़े बीते हफ्ते बिहार के सिर्फ अरवल जिले के सदर प्रखंड के करीब 75 सरकारी स्कूलों में बच्चों को दिए गए खाने में कीड़े मिलने की शिकायत सामने आई थी। खाने में कीड़े देखकर बच्चों ने खाना खाने से इंकार कर दिया था। कई जगहों पर प्लेटों में रखा खाना बच्चों ने फेंक दिया। स्कूल में खाना परोसने के दौरान कई स्कूलों में सब्जी के अंदर छोटे-छोटे सफेद कीड़े दिखाई दिए। खाने में कीड़े देखने के बाद शिक्षा विभाग में शिकायत की गई। बिहार के नालंदा में स्कूल में मिड डे मील में नमक की जगह डिटर्जेंट पाउडर मिलाने की खबर सामने आई थी। मिड-डे-मील खाने के बाद 34 बच्चों के बीमार पड़े थे और जिला शिक्षा पदाधिकारी ने स्कूल के प्रधानाध्यापक शैलेंद्र कुमार सिंह को निलंबित कर दिया था। राजस्थान में गंदे कंटेनर में खाना जोधपुर के कुछ सरकारी स्कूलों में बच्चों को परोसे जा रहे मिड-डे मील का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें बच्चों के लिए लाए जा रहे खाने के बर्तन (ड्रम) बेहद गंदे और खाना (रोटियां व सब्जियां) खराब व जली हुई स्थिति में थीं। मामले के तूल पकड़ने और वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने तुरंत संज्ञान लेते हुए एक जांच कमेटी का गठन किया था। केंद्र सरकार के मुताबिक मिड डे मील का फॉर्मेट मिड-डे मील का साप्ताहिक मैन्यु और खाने की मात्रा राज्य सरकार और केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक तय किया जाता है। देशभर में 10.35 लाख से ज्यादा सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूल हैं जहां रोज लगभग 8.5 करोड़ बच्चे स्कूल में मिड डे मील खाते हैं। ———————— ये खबर भी पढ़ें.. ‘इतनी फोर्स लगाऊंगा कि ठंडा कर दूंगा’:गोरखपुर की यूनिवर्सिटी में छात्रों को धमकाते SI का वीडियो वायरल, एक महीने में 10 से ज्यादा कॉलेज प्रोटेस्‍ट दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी यानी DDU कैंपस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सब इंस्पेक्टर (दरोगा) स्टूडेंट्स को धमकाते हुए कह रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें.. दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Read More »
Begusarai Muskan Kumari BPSC Success Story | Achieves Rank 80

Begusarai Muskan Kumari BPSC Success Story | Achieves Rank 80

Hindi News Career Begusarai Muskan Kumari BPSC Success Story | Achieves Rank 80 | News 12 मिनट पहले कॉपी लिंक बिहार के बेगुसराय में बखरी निवासी मुस्कान कुमारी ने बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) 70वें एग्जाम में 80वीं रैंक हासिल की है। इस रैंक में पास कैंडिडेट्स को SDM पद पर नियुक्ति मिलती है, लेकिन चाहने के बाद भी मुस्कान कुमारी SDM नहीं बन पाई। मुस्कान क्यों नहीं बन पाई SDM BPSC के नियमानुसार SDM पद पर जॉइन करने के लिए मिनिमम एज लिमिट 22 साल होती है। लेकिन मुस्कान की उम्र 21 साल है। ऐसे में उसका चयन SDM पद के लिए नहीं हो सका। उसकी पोस्टिंग असिस्टेंट प्लानिंग ऑफिसर के पद पर हुई। बचपन से ही पढ़ाई में गहरी रूचि मुस्कान कुमारी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गृह जिले से ही प्राप्त की। बचपन से ही पढ़ाई में इंटेलिजेंट रही मुस्कान का लक्ष्य सिविल सेवा में जाना था। मुस्कान ने 10वीं और 12वीं बिहार बोर्ड से की। वे इन दोनों परीक्षाओं में जिला टॉपर रहीं। मुस्कान ने 69वीं BPSC एग्जाम भी दी थी। लेकिन उनका चयन नहीं हो पाया। उसके बाद उन्होंने 70वीं BPSC एग्जाम दी। इसमें उनकी 80वीं रैंक बनी। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, पति और ससुराल के सदस्यों को दिया। मुस्कान की सफलता पर उन्हें बिहार सरकार के मंत्री संजय पासवान ने सम्मानित किया। साथ ही तैलिक वैश्य संघ के अभिनंदन समारोह में उन्हें भामाशाह रत्न सम्मान से नवाजा जा चुका है। ससुराल और बच्चे की जिम्मेदारी के साथ की पढ़ाई प्रीति कुमारी इसी साल जून में बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा पास करके सरकारी शिक्षिका से सब डिवीजन ऑफिसर बन गईं। प्रीति बिहार के नवादा की बेटी और मुजफ्फरपुर की बहू है। प्रीति ने इस साल BPSC में पूरे राज्य में 166वीं रैंक हासिल की। खास बात यह है कि पहले प्रयास में प्रीति प्रीलिम्स एग्जाम के बाद मेन्स क्लियर नहीं कर पाई थी। उन्होंने दोबारा एग्जाम दी। उनका दूसरे प्रयास में सिलेक्शन हुआ। प्रीति ने 12वीं तक की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय, दरभंगा से पूरी की। भुवनेश्वर के रीजनल कॉलेज से बीएससी और बीएड की डिग्री ली। इसके बाद दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से लाइफ साइंस में एमएससी की पढ़ाई की। करीब तीन साल तक वह नवोदय विद्यालय और दिल्ली में सरकारी टीचर के रूप में कार्यरत रहीं। ————————————————————————– ये खबर भी पढ़ें नोएडा में SSC CHSL एग्जाम रद्द:सर्वर डाउन हुआ, नाराज छात्रों ने किया हंगामा; 2500 छात्रों के लिए 13 सितंबर को होगा पेपर ग्रेटर नोएडा सेक्टर-155 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र पर SSC CHT परीक्षा रद्द कर दी गई है। मंगलवार को परीक्षा देने पहुंचे उम्मीदवारों को तकनीकी खराबी के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा। सर्वर में दिक्कत आने से कई उम्मीदवारों के कंप्यूटर सिस्टम में तय समय पर लॉगिन नहीं हो सका। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Read More »
Indian Army Agniveer Recruitment Tattoo Policy

Indian Army Agniveer Recruitment Tattoo Policy

Hindi News Career Indian Army Agniveer Recruitment Tattoo Policy | Rules & Restrictions 4 मिनट पहले कॉपी लिंक इंडियन आर्मी ने अग्निवीर रैली के लिए टैटू पॉलिसी जारी की है। इसमें बताया गया है कि शरीर पर कहां टैटू बनवाया जा सकता है और कहां नहीं। अग्निवीर भर्ती में शारीरिक गतिविधियों के साथ उम्मीदवारों के पूरे शरीर की जांच की जाती है। साथ में शरीर पर टैटू भी देखा जाता है क्योंकि सेना में टैटू को लेकर कड़े नियम तय किए गए हैं। अगर बॉडी पर किसी भी ऐसी जगह टैटू है, जो सेना की पॉलिसी में प्रतिबंधित है तो उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित कर दिया जाता है। हालांकि टैटू बनवाने के कुछ मालमों में छूट दी गई है। लेकिन इसके लिए उम्मीदवार को सर्टिफिकेट जमा करने होंगे। हाल ही में भारतीय सेना भर्ती महानिदेशालय की तरफ से इसके बारे में बताया गया है। भारतीय सेना में कौन से टैटू परमिसिबल ट्राइबल कम्युनिटी जनजातिय क्षेत्र और समुदाय के उम्मीदवार जिन्होंने अपने रीति-रिवाज को मानते हुए अपने शरीर पर परमानेंट टैटू बनवाए हैं, उनकी अनुमति होगी। लेकिन ऐसे उम्मीदवारों को सेल्फ सर्टिफिकेशन सर्टिफिकेट (Appendix E-I) और ट्राइबल टैटू परमिशन सर्टिफिकेट (Appendix E-II) जो DC/DM/SDM से हस्ताक्षरित हो, उसे जमा कराना होगा। धार्मिक टैटू: ट्राइबल कम्युनिटी के अलावा शरीर की कुछ जगह पर धार्मिक टैटू पर अलाउड होंगे। लेकिन ये कोहनी से कलाई और हाथ के पिछले वाले हिस्से पर ही मान्य होंगे। सेना की नीति में टैटू का कंटेंट भी खास है। भारतीय सैनिक पारंपरिक टैटू, धार्मिक महत्व वाले टैटू, नाम या पारंपरिक चिन्ह और समुदाय की परंपरा से जुड़े टैटू बनवाए जा सकते हैं। भारतीय नौसेना के लिए टैटू नियम भारतीय नौसेना में सामान्य उम्मीदवारों के लिए परमानेंट टैटू आमतौर पर केवल कोहनी से कलाई की अंदरूनी सतह पर बना टैटू और हाथ के पिछले हिस्से में बने टैटू मान्य हैं। शरीर के बाकी हिस्सों पर बने टैटू मान्य नहीं हैं। हालांकि ट्राइबल कम्युनिटीज को परंपरा के आधार पर विशेष रियायत मिल सकती है। भारतीय वायुसेना में टैटू नियम वायुसेना के भर्ती नियमों के अनुसार आमतौर पर परमानेंट टैटू की अनुमति नहीं है। हालांकि कोहनी से कलाई की अंदरूनी सतह पर बना टैटू, हाथ के पिछले हिस्से पर बने टैटू और आदिवासी उम्मीदवारों के ट्रेडिशन टैटू मान्य हो सकते हैं। लेकिन टैटू को लेकर आखिरी फैसला भारतीय वायुसेना के सिलेक्शन सेंटर के पास होता है। अगर आप अग्निवीर, एनडीए, सीडीएस, आर्मी भर्ती रैली, इंडियन नेवी या अग्निवीर वायु की तैयारी कर रहे हैं और आपके शरीर पर पहले से टैटू है, तो उसे छिपाने के बजाय भर्ती के दौरान सही जानकारी दें। हर भर्ती नोटिफिकेशन की टैटू पॉलिस अलग एंट्री और सेवा के अनुसार बदल सकती है। लेकिन आखिरी फैसला मेडिकल बोर्ड/सिलेक्शन अथॉरिटी का ही होता है। 2022 से शामिल किए गए टैटू नियम 11 मई 2015 से भारतीय सशस्त्र बलों में टैटू से जुड़े दिशा-निर्देश लागू हुए। 14 जून 2022 को केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना को मंजूरी दी। इसके बाद 2022 से शुरू हुई अग्निवीर भर्ती में पहले से मौजूद सेना के टैटू नियमों को भर्ती शर्तों में शामिल किया गया। अग्निवीरों को फायर सर्विस, जेल विभाग भर्ती में 20% आरक्षण अग्निवीरों की पहली पारी ने अभी अपनी ट्रेनिंग पूरी भी नहीं की है ओर सरकार ने उनके लिए कई क्षेत्रों में आरक्षण सहित अन्य सुविधाएं दिए जाने की घोषणा की है। पिछले दिनों दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने पूर्व अग्निवीरों को राहत देते हुए दिल्ली सरकार के 2 प्रमुख विभागों में सीधी भर्ती के दौरान 20% आरक्षण देने का फैसला मंजूर कर लिया है। यह निर्णय भारत सरकार की तरफ से पूर्व अग्निवीरों के पुनर्वास के लिए बनाई गई नीति के तहत लिया गया है। दिल्ली गृह विभाग ने इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। इस फैसले से न केवल युवाओं को सेना से आने के बाद दिल्ली में स्थायी सरकारी नौकरी मिलेगी, बल्कि भर्ती प्रक्रिया में उम्र सीमा और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में भी विशेष छूट मिलेगी। संविधान के अनुच्छेद 309 के तहत उपराज्यपाल ने भर्ती नियमों में यह प्रावधान दिया है। CAPF में 50% आरक्षण की घोषणा पिछले महीने ही केंद्र सरकार ने पूर्व अग्निवीरों के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) और असम राइफल्स में कॉन्स्टेबल (GD) और राइफलमैन (GD) के पदों पर 50% आरक्षण देने की घोषणा की थी। इसके साथ ही कई राज्य सरकारों जैसे हरियाणा, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश ने अपनी पुलिस व अन्य सुरक्षा सेवाओं में भी अग्निवीरों के लिए विशेष आरक्षण और आयु सीमा में छूट की घोषणा की है। गृह मंत्रालय के अनुसार, पूर्व अग्निवीरों को फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और लिखित परीक्षा से भी छूट दी जाएगी। यानी उनकी भर्ती प्रक्रिया को पहले की तुलना में अधिक आसान बनाया गया है। ये खबर भी पढ़ें नोएडा में SSC CHSL एग्जाम रद्द:सर्वर डाउन हुआ, नाराज छात्रों ने किया हंगामा; 2500 छात्रों के लिए 13 सितंबर को होगा पेपर ग्रेटर नोएडा सेक्टर-155 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र पर SSC CHT परीक्षा रद्द कर दी गई है। मंगलवार को परीक्षा देने पहुंचे उम्मीदवारों को तकनीकी खराबी के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा। सर्वर में दिक्कत आने से कई उम्मीदवारों के कंप्यूटर सिस्टम में तय समय पर लॉगिन नहीं हो सका। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Read More »
UPSSSC Recruitment 2026 | Lucknow Veterinary Officer Vacancy Jobs

UPSSSC Recruitment 2026 | Lucknow Veterinary Officer Vacancy Jobs

Hindi News Career UPSSSC Recruitment 2026 | Lucknow Veterinary Officer Vacancy Jobs 12 मिनट पहले कॉपी लिंक उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ ने पशुधन प्रसार अधिकारी के पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती पशुपालन निदेशालय, उत्तर प्रदेश के तहत की जाएगी। इसमें 1,248 पद सामान्य भर्ती और 3 पद विशेष चयन के लिए हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : बायोलॉजी के साथ 12वीं पास एज लिमिट : 21 से 40 वर्ष आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस : उम्मीदवारों का चयन पीईटी-2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर मेरिट के अनुसार किया जाएगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सैलरी : 29,200 से 92,300 रुपए प्रतिमाह कुल प्रश्न: 100 एमसीक्यू कुल अंक: 100 समय: 2 घंटे हर प्रश्न के लिए : 1 अंक Negative Marking: हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। होमपेज पर “Live Advertisement” सेक्शन में संबंधित विज्ञापन पर क्लिक करें। PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन करें। आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें। मांगे गए डिटेल्स दर्ज करें। फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। फीस का भुगतान करें। फॉर्म सब्मिट कर प्रिंटआउट निकाल लें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ————————————————————————– ये खबर भी पढ़ें यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी में 225 पदों पर भर्ती:ग्रेजुएट्स से लेकर इंजीनियर को मौका, सैलरी 1 लाख से ज्यादा यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में 225 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की ऑफिशियल वेबसाइट uiic.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Read More »
Xi Jinping India Visit BRICS 2026

Xi Jinping India Visit BRICS 2026

Hindi News Career Xi Jinping India Visit BRICS 2026 | India US Joint Military Exercise 5 मिनट पहले कॉपी लिंक 1. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत आएंगे 11 सितंबर को चीन के विदेश मंत्रालय के मुताबिक चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने भारत आएंगे। नई दिल्ली में 12-13 सितंबर को BRICS शिखर सम्मेलन होना है। इसमें चीन-रूस समेत 11 देश शामिल होंगे। रूस के राष्ट्रपति पुतिन भी इसमें शामिल होने भारत आ रहे हैं। यदि दोनों प्रमुखों के बीच ये बैठक होती है तो जून 2020 में हुई गलवान हिंसा के बाद दोनों नेताओं की भारत में पहली द्विपक्षीय बातचीत होगी। पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में हुई झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हुए थे। चीन ने बाद में अपने 4 सैनिकों की मौत की बात मानी थी। BRICS 2026 जनवरी को भारत ने ऑफिशियली 18वें ब्रिक्स (BRICS) 2026 की अध्यक्षता संभाली थी। भारत इस साल चौथी बार ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है। इससे पहले साल 2012, 2016 और 2021 में भारत ने ब्रिक्स की अध्यक्षता की है। 2026 में ब्रिक्स की स्थापना के 20 साल पूरे हुए हैं। 2009 में ब्रिक्स की पहली समिट रूस में हुई थी। ब्रिक्स के दौरान पीएम मोदी और जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक होने की भी संभावना है। 2. पीएम मोदी ने प्रिंस रहीम आगा खान V से मुलाकात की 10 सितंबर को पीएम मोदी ने नई दिल्ली में जाने-माने समाजसेवी और इस्लामी समाज के 50वें इमाम प्रिंस रहीम आगा खान V से मुलाकात की। पीएम ने हेल्थ सर्विस, एग्रीकल्चर, रूरल डेवलपमेंट और युवाओं व महिलाओं के सशक्तिकरण के क्षेत्रों में आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क के साथ भारत की साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा की। इस्माइली मुस्लिम समुदाय के 50वें वंशानुगत इमाम और आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क के चेयरमैन, प्रिंस रहीम आगा खान V भारत की अपनी पहली यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे हैं। प्रिंस रहीम आगा खान की ये यात्रा सामाजिक विकास और विरासत संरक्षण को बढ़ाने के लिए है। इमाम प्रिंस रहीम ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से भी मुलाकात की। वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस यात्रा के हिस्से के रूप में, वे अहमदाबाद, मुंबई और हैदराबाद की यात्रा भी करेंगे। इस्माइली समुदाय के 50वें इमाम के रूप में पदभार संभालने के बाद प्रिंस रहीम आगा खान V की यह भारत की पहली यात्रा है। स्पोर्ट्स (SPORTS) 3. पैरा आर्चर शीतल देवी ने गोल्ड जीता 9 सितंबर को भारत की स्टार पैरा आर्चर शीतल देवी ने वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में गोल्ड जीता। शीतल ने पैरा कंपाउंड महिला व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में कजाकिस्तान की आइजादा सेइदान को हराया। ये ये सीरीज अहमदाबाद में आयोजित की गई थी और शीतल देवी का ये वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में पहला व्यक्तिगत गोल्ड है। शीतल वर्तमान में मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन और वर्ल्ड नंबर-1 पैरा कंपाउंड आर्चर हैं। प्रतियोगिता की क्वालिफिकेशन में शीतल 698 अंक के सीजन-बेस्ट स्कोर के साथ टॉप रैंकिंग हासिल की। भारत ने सीरीज के फाइनल में 2 गोल्ड और 4 ब्रॉन्ज समेत कुल 6 मेडल जीते हैं। टेस्टिंग (TESTING) 4. ISRO ने CE 20 क्रायोजेनिक इंजन का किया सफल परीक्षण 10 सितंबर को SRO ने CE-20 क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण किया। CE-20 इंजन का उपयोग LVM3 (लॉन्च व्हीकल मार्क-3) रॉकेट के ऊपरी हिस्से में किया जाता है। LVM3 का उपयोग भारत के मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम गगनयान समेत विभिन्न महत्वपूर्ण मिशनों के लिए किया जा रहा है। CE-20 इंजन क्रायोजेनिक टेक्नोलॉजी पर आधारित है और इसमें ईंधन के तौर पर लिक्विड हाइड्रोजन (LH2) और लिक्विड ऑक्सीजन (LOX) का उपयोग किया जाता है। CE-20 को ISRO के लिक्विड प्रो पॉल्यूशन सिस्टम सेंटर (LPSC) ने डेवलप किया है। LVM3 भारत का भारी-भरकम लॉन्चिंग मशीन है। ISRO की स्थापना वर्ष 1969 में हुई थी और इसका मुख्यालय बेंगलुरु, कर्नाटक में स्थित है। ये टेस्टिंग भारत की भारी उपग्रह प्रक्षेपण क्षमता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। 5. भारत और अमेरिका के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास होगा 10 सितंबर को भारत और अमेरिका के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास आयोजित होने का ऐलान हुआ। ये इस ‘युद्ध अभ्यास’ का 22वां संस्करण होगा। पहली बार दो अलग-अलग थिएटर राजस्थान के रेगिस्तान और उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में युद्ध अभ्यास किया जाएगा। इस ‘युद्ध अभ्यास’ की शुरुआत 2004 में हुई थी। 2026 का अभ्यास अपनी तरह का विशेष संस्करण होगा। इस अभ्यास का पहला चरण महाजन फील्ड फायरिंग रेंज, बीकानेर, राजस्थान में किया जाएगा। इसके बाद औली, उत्तराखंड के ऊंचाई वाले हिमालयी क्षेत्र में प्रशिक्षण किया जाएगा। इसका उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच इंटरऑपरेबिलिटी और संयुक्त सैन्य क्षमता को मजबूत करना है। अभ्यास में ड्रोन और काउंटर-ड्रोन ऑपरेशन, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर तथा निगरानी क्षमताओं पर भी जोर रहेगा। यह अभ्यास भारत-अमेरिका के बीच बढ़ते रक्षा सहयोग और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाएगा। आज का इतिहास 1906 में महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत की। 1948 में मुस्लिम लीग के अध्यक्ष और प्रमुख नेता मोहम्मद अली जिन्ना का निधन हुआ। ——————— ये खबर भी पढ़ें.. दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Read More »
Bhopal School Protest | Divyang Students Demand Teachers & Facilities

Bhopal School Protest | Divyang Students Demand Teachers & Facilities

Hindi News Career Bhopal School Protest | Divyang Students Demand Teachers & Facilities 12 मिनट पहले कॉपी लिंक पिछले 2 महीनों में यह दिव्यांग छात्रों के प्रदर्शन की तीसरी घटना है जब वे अपनी मांगों को लेकर आक्रोशित हैं और आंदोलन करने को मजबूर भी। दिव्यांगों का यह आंदोलन भोपाल में पिछले दिनों हुआ। मूक – बधिर से लेकर दृष्टिबाधित छात्रों के ऐसे ही आंदोलन चंडीगढ़ और देहरादून में भी हुए। 7 सितंबर 2026 को शासकीय दृष्टि बाधित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोपाल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने स्कूल के बदतर हालात के खिलाफ प्रदर्शन किया। बच्चों का आरोप है कि स्कूल में पर्याप्त शिक्षक नहीं हैं, नियमित कक्षाएं नहीं लगतीं और कई बार शिक्षक पढ़ाने के बजाय मोबाइल चलाते रहते हैं। स्थिति यह है कि पहली से 12वीं तक की पढ़ाई वाले इस स्कूल में करीब 190 विद्यार्थी हैं, जबकि शिक्षक सिर्फ 3 हैं। सबसे गंभीर स्थिति श्रवण बाधित विद्यार्थियों की है। बच्चों का कहना है कि शिक्षकों को साइन लैंग्वेज तक नहीं आती। स्कूल में उनकी बात समझने के लिए इंटरप्रेटर भी नहीं है। शिक्षक तीन, कक्षाएं पहली से 12वीं तक स्कूल प्रबंधन के अनुसार यहां पहली से 12वीं तक कक्षाएं संचालित होती हैं। दृष्टि बाधित और श्रवण बाधित विद्यार्थियों को मिलाकर करीब 190 बच्चे पढ़ते हैं। स्कूल में शिक्षक के पांच पद हैं, इसके अलावा दो व्याख्याता और प्रशिक्षकों के पद भी हैं। लेकिन फिलहाल 3 शिक्षक ही उपलब्ध हैं। प्राचार्य मोहम्मद इरफान ने बताया कि छत्तीसगढ़ से प्रतिनियुक्ति पर आए तीन शिक्षकों को वहां की सरकार ने वापस बुला लिया। इसके बाद शिक्षकों की कमी हुई। उन्होंने बताया कि खाली पदों को भरने के लिए अतिथि शिक्षक रखने की प्रक्रिया चल रही है और जल्द चार और शिक्षक रखे जाने की उम्मीद है। एक कमरे में दो-दो, तीन-तीन कक्षाएं प्राचार्य ने खुद माना कि स्कूल में कमरों की कमी है और कई बार एक कमरे में दो से तीन कक्षाएं लगानी पड़ती हैं। स्कूल में कंप्यूटर, ड्राइंग और सिलाई जैसे प्रशिक्षणों के लिए प्रशिक्षकों की जरूरत भी बताई गई है। प्रबंधन के अनुसार इसके लिए शासन से अनुमति की जरूरत है। टीचर फोन चलाते हैं, पढ़ाते नहीं विद्यार्थियों ने शिक्षकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार शिक्षक कक्षा में मोबाइल फोन चलाते रहते हैं और पढ़ाई नहीं कराते। एक छात्रा ने आरोप लगाया कि शिक्षक फोन पर स्क्रॉल करते रहते हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि उन्हें पढ़ाई के लिए जिस मदद की जरूरत है, वह नहीं मिल रही। साइन लैंग्वेज नहीं आती तो बच्चे पढ़ेंगे कैसे? इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल श्रवण बाधित विद्यार्थियों की पढ़ाई और संवाद को लेकर है। बच्चों के अनुसार स्कूल के शिक्षकों को साइन लैंग्वेज नहीं आती और कोई इंटरप्रेटर भी उपलब्ध नहीं है। ऐसे में व्यवस्था पर सीधा सवाल खड़ा होता है, जिस विद्यार्थी की भाषा साइन लैंग्वेज है, उसके शिक्षक को वही भाषा नहीं आती तो शिक्षा का अधिकार जमीन पर कैसे लागू होगा? बच्चों का कहना है कि वे अपनी समस्याएं समझाने की कोशिश करते हैं, लेकिन संवाद की व्यवस्था ही नहीं होने के कारण उनकी आवाज जिम्मेदार लोगों तक नहीं पहुंच पाती। बच्चों का कहना है कि वे लंबे समय से समस्याओं का सामना कर रहे हैं और बार-बार अपनी बात रखने के बावजूद समाधान नहीं हुआ। इसी वजह से वे आंदोलन की राह पर आए हैं। चंडीगढ़ में हुआ दिव्यांगों का ऐसा ही आंदोलन 12 अगस्त 2026 को चंडीगढ़ के सेक्टर-19 स्थित वटिका स्पेशल स्कूल के मूक-बधिर स्टूडेंट्स ने स्कूल के बाहर करीब 3 घंटे प्रदर्शन किया। ये बच्चे बोल और सुन नहीं सकते। ऐसे में अपनी आवाज उठाने के लिए उन्होंने शोर मचाना शुरू किया। छात्रों ने अपनी मांगों का ज्ञापन प्रबंधन को दिया। प्रदर्शन में स्कूल के कुछ पूर्व विद्यार्थी और पेरेंट्स भी शामिल हुए। बस चार्जिंग की सुविधा स्कूल में एक इलेक्ट्रिक बस उपलब्ध है, लेकिन छात्रों के मुताबिक कैंपस में चार्जिंग की व्यवस्था न होने से उसका नियमित इस्तेमाल नहीं हो रहा है। स्कूल प्रिंसिपल ने कहा कि चार्जिंग की समस्या को दूर किया जा रहा है। प्रशासन ने सुनी शिकायतें प्रदर्शन के दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों की शिकायतें समझने के लिए सोशल वेलफेयर विभाग की मदद ली। विभाग के अधिकारी ने छात्रों की शिकायतें सुनीं। स्कूल प्रिंसिपल ने भी कहा कि अब शिकायतों को लेकर विभाग के साथ समाधान की कोशिश की जाएगी। प्रिंसिपल कविता सोबती ने कहा कि छात्रों ने इससे पहले लिखित शिकायत नहीं दी थी। अब सोशल वेलफेयर विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर समाधान का प्रयास किया जाएगा। पिछले महीने देहरादून में भी दिव्यांगों का आंदोलन राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान (NIEPVD), देहरादून में दृष्टिबाधित छात्र-छात्राएं बीते पांच दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। ये बच्चे अच्छी शिक्षा, शिक्षक और किताबों जैसी सुविधाओं को लेकर सिस्टम के खिलाफ नारे लगा रहे हैं। 10 अगस्त 2026 को प्रकाशित रिपोर्ट में छात्रों ने संस्थान में हो रहे बुरे बर्ताव और शारीरिक हिंसा के गंभीर आरोप लगाए हैं। एक छात्रा के अनुसार, अलग-अलग प्रकार की दिव्यांगता वाले बच्चों के लिए अलग-अलग देखभाल और स्पेशल स्टाफ की जरूरत है, लेकिन ऐसी व्यवस्था पर्याप्त नहीं है। एक अन्य छात्रा ने आरोप लगाया कि कुछ बच्चों को चोट पहुंचाई जाती है और लात-घूंसों से मारपीट की जाती है। छात्रों का कहना है कि प्रशासन के साथ दो दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ। इसलिए उन्होंने आंदोलन जारी रखने का फैसला किया है। छात्रों ने भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी भी दी है। NIEPVD का देहरादून मॉडल स्कूल नर्सरी से कक्षा 12वीं तक दृष्टिबाधित बच्चों को शिक्षा देता है। इस समय वहां 247 बच्चे पढ़ रहे हैं। छात्राओं ने बताया कि संस्थान में किताबों के लिए पर्याप्त आर्थिक सहायता, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, प्रशिक्षित प्रशिक्षक और स्थायी निदेशक जैसी सुविधाएं नहीं हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि डिस्पेंसरी में उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है और छात्रावास के खाने की क्वालिटी लगातार खराब बनी हुई है। इसके अतिरिक्त, किताबों की बढ़ती कीमतों को लेकर भी छात्र परेशान हैं। मल्टी डिसेबल बच्चों के लिए अलग यूनिट नहीं प्रदर्शन में शामिल एक दिव्यांग छात्रा ने कहा कि इस

Read More »
MP Police Constable Recruitment 2026 | Apply for 7500 Posts

MP Police Constable Recruitment 2026 | Apply for 7500 Posts

Hindi News Career MP Police Constable Recruitment 2026 | Apply For 7500 Posts | Salary 9 मिनट पहले कॉपी लिंक मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी/GD) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के माध्यम से कॉन्स्टेबल के 7,500 पदों पर नियुक्तियां होंगी। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 10वीं या 12वीं पास। अनुसूचित जनजाति के लिए योग्यता 8वीं पास। सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन टेस्ट फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एज लिमिट : 18 – 33 साल आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। सैलरी : 19500-62000 रुपए प्रतिमाह अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा। फीस : सामान्य : 500 रुपए एमपी के एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 250 रुपए परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट में रिपोर्टिंग का समय सुबह 8 से 9 बजे तक होगा। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। दूसरी शिफ्ट में रिपोर्टिंग दोपहर 1 से 2 बजे तक होगी। परीक्षा दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होगी। उम्मीदवार की बिना चश्मे की दृष्टि एक आंख में कम से कम 6/9 और दूसरी आंख में 6/12 होनी चाहिए। रंगों की पहचान करते आना चाहिए। नॉक-नी और फ्लैट फुट जैसी स्थितियों के लिए भी मेडिकल जांच होगी। ऐसे करें आवेदन : MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं। होम पेज पर पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें। नया पेज खुलने के बाद अपने पर्सनल डिटेल्स के साथ रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस का भुगतान करें। सभी डिटेल्स की जांच करने के बाद फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक ————————————————————— ये खबर भी पढ़ें यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी में 225 पदों पर भर्ती:ग्रेजुएट्स से लेकर इंजीनियर को मौका, सैलरी 1 लाख से ज्यादा यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में 225 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की ऑफिशियल वेबसाइट uiic.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Read More »
Patna University Protest | AISF Students Hunger Strike & Campus Shutdown

Patna University Protest | AISF Students Hunger Strike & Campus Shutdown

पटना7 मिनट पहले कॉपी लिंक पटना यूनिवर्सिटी में आज छात्रों ने विश्वविद्यालय बंद करने का ऐलान किया है। AISF के छात्र गुरुवार को यूनिवर्सिटी के ऑफिस में काम बंद कराने पहुंचे और दफ्तर में लाइट्स भी बंद कर दी। अकादमिक काउंसिल में ताला बंद कर दिया। AISF के छात्र पिछले 4 दिन से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। दरअसल, बुधवार को भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को कुलपति प्रो. अजय कुमार सिंह ने वार्ता के लिए बुलाया, लेकिन उनकी वार्ता विफल रही। एआईएसएफ के 5 सदस्यी प्रतिनिधिमंडल कुलपति कार्यालय में गए थे, काफी लंबी बातचीत हुई, लेकिन वह बेनतीजा रही। इसके बाद छात्रों ने आज यूनिवर्सिटी बंद करने का फैसला लिया है। यूनिवर्सिटी से कुछ तस्वीरें… यूनिवर्सिटी में काम बंद कराने पहुंचे छात्र। यूनिवर्सिटी ऑफिस में घुसकर लाइट बंद की। छात्रों ने आकादमिक काउंसिल में ताला लगा दिया है। छात्रों ने कुलपति का घेराव भी किया था एलएलबी प्रवेश परीक्षा में पेपर लीक, पीजी में हुई व्यापक फीस वृद्धि, अब तक MFA (Master of Fine Arts) की पढ़ाई शुरू नहीं होने सहित छात्रों की अन्य मांगों को लेकर AISF के छात्र 4 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों की तबीयत बिगड़ रही है। हालांकि, उनकी जांच चिकित्सकों की टीम कर रही है। बुधवार को छात्रों ने कुलपति का घेराव भी किया था। एआईएसएफ ने विश्वविद्यालय में छात्रों के बीच पहुंचकर भूख हड़ताल का समर्थन भी मांगा। कई छात्रों ने भूख हड़ताल को अपना समर्थन दिया है। इससे पहले भी AISF ने विरोध मार्च निकाला था। PU के कुलपति को हटाने की मांग एआईएसएफ पटना जिला सचिव मीर सैफ अली ने कहा कि संगठन की 10 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू हुई थी। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांगों पर विचार कर शीघ्र समाधान करने की अपील की। साथ ही कहा कि यदि मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं की गई, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। हमारी मांग है कि पटना विश्वविद्यालय के तानाशाह भ्रष्ट कुलपति को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। पटना यूनिवर्सिटी बंद करवाने से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए लाइव अपडेट्स 15 मिनट पहले कॉपी लिंक संगठन का दावा- छात्रों का समर्थन मिल रहा है एआईएसएफ पटना जिला सचिव मीर सैफ अली ने कहा कि छात्रों का समर्थन बुधवार से ही मिलना शुरू हो गया था। क्योंकि स्टूडेंट्स भूख हड़ताल पर बैठे थे। अगर यूजी करके यहां से निकलेंगे उन्हें पीजी में एडमिशन नहीं मिलने जा रहा है। पीजी में जाएंगे तो फीस ज्यादा होगी। वीसी तानाशाह रवैया अपना रहे हैं। 25 मिनट पहले कॉपी लिंक पढ़ाई बंद करवाकर क्लासरूम से बच्चों को निकाला आंदोलनकारी छात्र पटना यूनिवर्सिटी का दफ्तर बंद करवाने के बाद क्लासरूम भी खाली करवा रहे हैं। 28 मिनट पहले कॉपी लिंक पटना यूनिवर्सिटी बंद पर अपडेट दे रही हैं शिवांजलि छाया आंदोलनकारी छात्र ऑफिस बंद कराने के बाद अब पटना कॉलेज के क्लास में पहुंच रहे हैं। दूसरे छात्रों का समर्थन भी मिल रहा है। 30 मिनट पहले कॉपी लिंक आंदोलनकारी छात्र बोला-हमारी बात नहीं सुनी जा रही है बिट्‌टू भारद्वाज ने कहा कि हम भूख हड़ताल पर हैं। कल हमारी बात कुलपति से हुई, पर वे सिर्फ बात को घुमा रहे थे। किसी निष्कर्स पर नहीं पहुंच रहे थे। एक भी मुद्दे पर वो बात नहीं मान रहे थे। उनका घेराव हुआ तब जाकर हमें बात करने के लिए बुलाया था। बात विफल रही, इसलिए हमलोगों ने विवि को बंद करने का फैसला लिया। 33 मिनट पहले कॉपी लिंक छात्रों ने टीचर के सामने क्लास बंद करवा दिया आंदोलनकारी छात्र क्लास में घुसकर टीचर की मौजूदगी में क्लास बंद करवा रहे हैं 38 मिनट पहले कॉपी लिंक एकेडमिक काउंसिल में लगाया ताला छात्रों ने एकेडमिक काउंसिल में ताला लगवा दिया है। छात्रों ने ऐलान किया है कि वो आज पटना यूनिवर्सिटी को बंद करेंगे। 39 मिनट पहले कॉपी लिंक AISA के छात्र पटना यूनिवर्सिटी बंद करवा रहे हैं छात्र अपनी मांगों को लेकर पटना यूनिवर्सिटी को आज बंद करवा रहे हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Read More »

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
न्यूजीलैंड ने दूसरे टी-20 में साउथ अफ्रीका को हराया:6 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके, सीरीज 1-1 से बराबर,

March 17, 2026/
4:17 pm

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी-20 में साउथ अफ्रीका को 68 रन से हराकर सीरीज में वापसी कर ली है। इस जीत...

बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच अग्निमित्रा पॉल का बड़ा बयान- 'जनता को नहीं चाहिए विचारधारा की सरकार, जिताएं तो...'

April 23, 2026/
9:46 am

बंगाल चुनाव 2026: आसनसोल दक्षिण से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने पश्चिम बंगाल चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत...

पहलाज निहलानी का 76 साल की उम्र में निधन:शोला और शबनम, आंखें जैसी बेहतरीन फिल्में बनाईं, कभी खून की उल्टी होने की शिकायत थी

June 4, 2026/
12:07 pm

डायरेक्टर- प्रोड्यूसर और CBFC (सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन) के अध्यक्ष रहे पहलाज निहलानी का 76 साल की उम्र में...

2030 तक खत्म हो जाएगा अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन का सफर:नासा प्रशांत महासागर में गिराएगी मलबा, 9500 करोड़ रुपए का आएगा खर्च

June 10, 2026/
2:45 am

पृथ्वी से करीब 400 किलोमीटर ऊपर पिछले 25 वर्षों से मानवता की सबसे बड़ी अंतरिक्ष प्रयोगशाला के रूप में काम...

जॉब - शिक्षा

राजनीति