Saturday, 25 Jul 2026 | 03:54 PM

Trending :

EXCLUSIVE
WI Fightback: Hope, Greaves Stand Strong

WI Fightback: Hope, Greaves Stand Strong

8 मिनट पहले कॉपी लिंक जस्टिन ग्रीव्स और शाई होप ने नाबाद शतकीय साझेदारी की। श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने मैच में मजबूत वापसी कर ली।शाई होप और जस्टिन ग्रीव्स पांचवें विकेट के लिए नाबाद 174 रन जोड़कर टीम को संकट से बाहर ले आए। दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज पहली पारी में श्रीलंका से 231 रन पीछे है और फॉलो-ऑन टालने के लिए उसे सिर्फ 31 रन और चाहिए। तीसरे दिन स्टंप्स के समय शाई होप 173 गेंदों पर 86 रन और जस्टिन ग्रीव्स 162 गेंदों पर 85 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद हैं। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। श्रीलंका ने अपनी पहली पारी 549/9 के स्कोर पर घोषित की थी। सुबह कैंपबेल का विकेट, फिर मैच पलटा एक विकेट पर 58 रन से आगे खेलते हुए श्रीलंका ने लंच तक 2 विकेट के नुकसान पर 138 रन बना लिए थे। दिन की शुरुआत में जॉन कैंपबेल और कावेम हॉज ने 234 गेंदों में 89 रन जोड़े। लंच से पहले असिथा फर्नांडो ने कैंपबेल को आउट कर श्रीलंका को सफलता दिलाई। लंच के बाद जयसूर्या ने दो विकेट लेकर दबाव बनाया, लेकिन होप और ग्रीव्स की साझेदारी ने श्रीलंका की वापसी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। 141 रन पर 4 विकेट, फिर होप-ग्रीव्स ने संभाला मोर्चा लंच के बाद प्रभात जयसूर्या ने आमिर जांगू और कावेम हॉज को आउट कर वेस्टइंडीज का स्कोर 141/4 कर दिया। आमिर जांगू ने 9 और कावेम हॉज ने 31 रन बनाए। इसके बाद होप और ग्रीव्स ने बिना जोखिम उठाए बल्लेबाजी की और दिन खत्म होने तक अटूट 174 रन जोड़ दिए। स्टंप्स के समय होप 86 और ग्रीव्स 85 रन बनाकर नाबाद थे। जॉन कैंपबेल और कावेम हॉज के बीच दूसरे विकेट के लिए 233 गेंदों पर 89 रन की पार्टनरशिप हुई। धीमी बल्लेबाजी से श्रीलंका को किया बेअसर दोनों बल्लेबाजों ने धैर्य के साथ बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के गेंदबाजों को लंबा स्पेल फेंकने पर मजबूर किया। पिच से ज्यादा मदद नहीं मिलने के कारण श्रीलंकाई गेंदबाज इस साझेदारी को नहीं तोड़ सके। तीसरे दिन यह वेस्टइंडीज की पारी का पहला ऐसा सेशन रहा, जिसमें श्रीलंका को एक भी विकेट नहीं मिला। सुबह कैंपबेल का विकेट, फिर मैच पलटा दिन की शुरुआत में जॉन कैंपबेल और कावेम हॉज ने 234 गेंदों में 89 रन जोड़े। लंच से पहले असिथा फर्नांडो ने कैंपबेल को आउट कर श्रीलंका को सफलता दिलाई। लंच के बाद जयसूर्या ने दो विकेट लेकर दबाव बनाया, लेकिन होप और ग्रीव्स की साझेदारी ने श्रीलंका की वापसी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Read More »
wimbledon 2026 Djokovic Sets Wimbledon Record: 106 Wins, 17th Quarter-Final

wimbledon 2026 Djokovic Sets Wimbledon Record: 106 Wins, 17th Quarter-Final

Hindi News Sports Wimbledon 2026 Djokovic Sets Wimbledon Record: 106 Wins, 17th Quarter Final 20 मिनट पहले कॉपी लिंक नोवाक जोकोविच विंबलडन के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। चौथे दौर में 39 साल के जोकोविच ने रूस के क्वालिफायर रोमान सफीउलिन को 7-6 (8-6), 6-3, 3-6, 6-3 से हराकर अपनी 106वीं जीत दर्ज की। इसके साथ ही उन्होंने रोजर फेडरर (105 जीत) का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। अब पूरे विंबलडन इतिहास में उनसे आगे केवल मार्टिना नवरातिलोवा हैं, जिनके नाम 120 जीत हैं। 17वीं बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचे इस जीत के साथ जोकोविच ने रिकॉर्ड 17वीं बार विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अब उनका मुकाबला कनाडा के फेलिक्स ऑगर-अलियासिमे से होगा। मैच के दौरान गुस्से में गेंद मार दी 132वीं रैंकिंग के रोमान सफीउलिन ने जोकोविच को कड़ी टक्कर दी। मैच की शुरुआत में जोकोविच को आंखों में परेशानी हुई। तीसरे सेट में सफीउलिन ने उनकी सर्विस ब्रेक की तो जोकोविच गुस्से में गेंद को दूसरी ओर मार बैठे। अंपायर ने उन्हें चेतावनी दी, जबकि दर्शकों ने भी हूटिंग की। मैच के बाद नोवाक जोकोविच ने रोमान सफीउलिन से गले मिला। मैच के बाद बोले- गुस्से के लिए माफी चाहता हूं मैच के बाद जोकोविच ने अपनी हरकत पर माफी मांगी। उन्होंने कहा, ‘मैं अपने गुस्से और चिड़चिड़ेपन के लिए जाना जाता हूं। आज भी ऐसा ही हुआ, जिसके लिए माफी चाहता हूं। हमारा दिमाग बार-बार भटकता है। उसे वर्तमान में बनाए रखना आसान नहीं होता। जो ऐसा कर पाता है, वही आखिर में जीतता है।’ चोट से लौटे सफीउलिन ने किया परेशान 28 साल के सफीउलिन छह महीने पहले गंभीर चोट से जूझ रहे थे, लेकिन उन्होंने जोकोविच को तीन घंटे से ज्यादा समय तक कोर्ट पर संघर्ष करने के लिए मजबूर किया। पहले सेट में उन्होंने 5-3 की बढ़त भी बना ली थी, हालांकि जोकोविच ने वापसी कर टाई-ब्रेकर में सेट जीत लिया। तीसरे सेट में सफीउलिन ने मेडिकल टाइमआउट लिया, फिर भी 6-3 से सेट जीतकर मुकाबला चौथे सेट तक पहुंचाया। आखिर में अनुभव के दम पर जोकोविच ने मैच अपने नाम कर लिया। सिनर भी क्वार्टर फाइनल में पहुंचे दूसरी ओर, मौजूदा चैंपियन और दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी जैनिक सिनर ने जापान के क्वालिफायर शिंतारो मोचिजुकी को 6-3, 7-6 (7-0), 6-3 से हराकर लगातार पांचवीं बार विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अब उनका मुकाबला जर्मनी के जान-लेनार्ड स्ट्रफ से होगा। यदि सिनर और जोकोविच अपने-अपने क्वार्टर फाइनल जीतते हैं तो सेमीफाइनल में दोनों आमने-सामने हो सकते हैं। फेडरर के 8 खिताब की बराबरी पर नजर जोकोविच इस बार खिताब जीतकर रोजर फेडरर के आठ विंबलडन खिताब के रिकॉर्ड की बराबरी करना चाहेंगे। साथ ही वह अपने करियर का 25वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के भी करीब हैं। हालांकि इस बार खेले गए चार मैचों में से तीन में उन्हें जीत के लिए चार सेट तक खेलना पड़ा है। ओसाका ने नंबर-1 सबालेंका को हराया, पहली बार विंबलडन क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं ऑल इंग्लैंड क्लब में सोमवार को महिला सिंगल्स का सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला। जापान की चार बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन नाओमी ओसाका ने दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी आर्यना सबालेंका को 6-2, 7-6 (7-2) से हराकर पहली बार विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। नेओमी ओसाका (बाएं) ने चौथे दौर में दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी आर्यना सबालेंका को सीधे सेटों में हराया। मैच के बाद दोनों खिलाड़ियों ने नेट पर हाथ मिलाया। तीन महीने में चौथी भिड़ंत, ओसाका ने पहली बार सबालेंका को हराया पिछले तीन महीनों में ओसाका और सबालेंका के बीच यह चौथी भिड़ंत थी। इससे पहले हुए तीनों मुकाबलों में सबालेंका ने जीत दर्ज की थी। लेकिन सेंटर कोर्ट पर इस बार ओसाका शुरुआत से ही हावी रहीं। उन्होंने दमदार सर्विस और सटीक फोरहैंड की मदद से बेसलाइन रैलियों में सबालेंका को पीछे रखा और केवल 32 मिनट में पहला सेट 6-2 से जीत लिया। कोको गॉफ और पेगुला भी अंतिम-8 में एक अन्य मुकाबले में अमेरिका की कोको गॉफ ने स्विट्जरलैंड की बेलिंडा बेनसिच को 4-6, 6-3, 6-4 से हराया। मुकाबला स्थानीय समयानुसार रात 11 बजे के कर्फ्यू से दो मिनट पहले खत्म हुआ। अब क्वार्टर फाइनल में गॉफ का सामना अपनी डबल्स पार्टनर और चौथी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला से होगा। पेगुला ने इवा जोविक को 4-6, 6-3, 6-1 से हराकर अंतिम-8 में जगह बनाई। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Read More »
Haaland Brace Sends Norway to World Cup Quarters; Brazil Out, Neymar Retires

Haaland Brace Sends Norway to World Cup Quarters; Brazil Out, Neymar Retires

Hindi News Sports Haaland Brace Sends Norway To World Cup Quarters; Brazil Out, Neymar Retires ईस्ट रदरफोर्ड (न्यू जर्सी)।23 मिनट पहले कॉपी लिंक 5 बार की चैंपियन ब्राजील फुटबॉल वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है। उसे सोमवार सुबह नॉर्वे ने राउंड ऑफ 16 मैच में ब्राजील को 2-1 से हराया। नॉर्वे पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा है। उसका मुकाबला इंग्लैंड और मैक्सिको की विनर से होगा। न्यू जर्सी स्टेडियम में ब्राजील की ओर से जूनियर नेमार ने गोल किया। जबकि, नॉर्वे की ओर से एरलिंग हालैंड ने डबल गोल किए। इस हार के बाद ब्राजील के स्टार फुटबॉलर जूनियर नेमार ने संन्यास ले लिया है। 34 साल नेमार ने कहा, ‘मैंने पूरी कोशिश की। मेरा सफर यहीं से शुरू हुआ था और अब यहीं खत्म हो गया। अब ब्राजील के लिए मेरा अध्याय समाप्त हो चुका है।’ उन्होंने 2010 में इसी मैदान (तत्कालीन मेटलाइफ स्टेडियम) पर अमेरिका के खिलाफ ब्राजील के लिए डेब्यू किया था। हार से निराश होकर ब्राजील के नेमार मैदान पर घुटनों के बल बैठ गए।। नेमार ने मैच के बाद रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। नार्वे की टीम ने जीत के बाद वाइकिंग रो सेलिब्रेशन किया। पेनल्टी पर गोल नहीं कर सकी ब्राजील पहले हाफ में ब्राजील के पास 15वें मिनट के करीब बढ़त लेने का सुनहरा मौका मिला। VAR समीक्षा के बाद टीम को पेनल्टी मिली, लेकिन ब्रूनो गुइमारेस का शॉट नॉर्वे के अनुभवी गोलकीपर ऑर्जन नीलैंड ने शानदार डाइव लगाकर रोक दिया। नीलैंड ने इसके बाद भी गेब्रियल मार्टिनेली और विनीसियस जूनियर के प्रयास नाकाम किए और पहले हाफ में स्कोर 0-0 बनाए रखा। हालैंड ने दो गोल कर मैच पलटा दूसरे हाफ में ब्राजील के युवा स्ट्राइकर एंड्रिक ने आसान मौका गंवाया। इसके बाद नॉर्वे ने जवाबी हमला बोला। 72वें मिनट में एंड्रियास शेल्डरप ने बाएं छोर से बेहतरीन क्रॉस दिया, जिस पर एरलिंग हालैंड ने जोरदार हेडर लगाकर नॉर्वे को 1-0 की बढ़त दिलाई। इंजरी टाइम से ठीक पहले हालैंड ने दूसरा गोल करते हुए डिफेंडर डेनिलो के पैरों के बीच से गेंद निकालकर गोल दागा और स्कोर 2-0 कर दिया। यह इस टूर्नामेंट में उनका छठा और सातवां गोल रहा। इसके साथ ही वह गोल्डन बूट की दौड़ में लियोनेल मेसी और किलियन एमबाप्पे की बराबरी पर पहुंच गए। गोल सेलिब्रेट करते एरलिंग हालैंड और साथ खिलाड़ी। नेमार का गोल भी नहीं बचा सका ब्राजील इंजरी टाइम के 10वें मिनट में नेमार ने पेनल्टी पर गोल कर स्कोर 2-1 जरूर किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। यह गोल सिर्फ हार का अंतर कम कर सका। ब्राजील 1990 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप से इतने शुरुआती चरण में बाहर हुआ। जूनियर नेमार ने फ्री किक पर गोल दागा। नेमार का शानदार इंटरनेशनल करियर समाप्त लगातार चोटों से जूझ रहे नेमार इस वर्ल्ड कप में सिर्फ दो मैच खेल सके। नॉर्वे के खिलाफ वे दूसरे हाफ में उतरे और पेनल्टी पर गोल किया। ब्राजील के कप्तान मार्किन्योस ने कहा, ‘अब नई पीढ़ी के खिलाड़ियों का समय है। हमें उम्मीद है कि ब्राजील के फैंस उन्हें धैर्य और पूरा समर्थन देंगे।’ —————————————— फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल के सामने स्पेन, FIFA वर्ल्ड कप में तीसरी बार भिड़ेंगे FIFA वर्ल्ड कप 2026 के ‘राउंड ऑफ 16’ में क्रिस्टियानों रोनाल्डो की पुर्तगाल का सामना स्पेन से होगा। 2018 के वर्ल्ड कप में आखिरी बार दोनों की भिड़ंत हुई थी। तब मैच 3-3 से ड्रॉ रहा था। इस मैच में रोनाल्डो ने हैट्रिक गोल मारे थे। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Read More »
क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल के सामने स्पेन:FIFA वर्ल्ड कप में तीसरी बार भिड़ेंगे; मेजबान अमेरिका का बेल्जियम से मुकाबला

क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल के सामने स्पेन:FIFA वर्ल्ड कप में तीसरी बार भिड़ेंगे; मेजबान अमेरिका का बेल्जियम से मुकाबला

FIFA वर्ल्ड कप 2026 के ‘राउंड ऑफ 16’ में क्रिस्टियानों रोनाल्डो की पुर्तगाल का सामना स्पेन से होगा। 2018 के वर्ल्ड कप में आखिरी बार दोनों की भिड़ंत हुई थी। तब मैच 3-3 से ड्रॉ रहा था। इस मैच में रोनाल्डो ने हैट्रिक गोल मारे थे। पुर्तगाल के स्ट्राइकर रोनाल्डो शानदार फॉर्म में हैं। वे इस टूर्नामेंट में 3 गोल कर चुके हैं। यह मैच डलास स्टेडियम में आज रात 12:30 बजे से खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला मेजबान अमेरिका और बेल्जियम के बीच होगा। मैच सुबह 5:30 बजे से सिएटल स्टेडियम में होगा। मैच 93- पुर्तगाल और स्पेन के बीच वर्ल्ड कप में तीसरी भिड़ंत पुर्तगाल और स्पेन के बीच 41 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें स्पेन ने 18 और पुर्तगाल ने 7 मैच जीते हैं। 16 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। FIFA वर्ल्ड कप में दोनों टीमें तीसरी बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले 2018 के वर्ल्ड कप में मुकाबला 3-3 से ड्रा रहा था। वहीं 2010 वर्ल्ड कप में स्पेन ने 1-0 से जीत दर्ज की थी। दोनों टीमें अब तक एक भी मैच नहीं हारीं पुर्तगाल और स्पेन दोनों ही टीमें इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है। पुर्तगाल को 4 मैचों में 2 जीत मिली। 2 मुकाबले ड्रॉ रहे। ग्रुप स्टेज में टीम ने उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया। वहीं कोलंबिया से 0-0 और कांगो डीआर से 1-1 से ड्रॉ खेला। राउंड ऑफ 32 में टीम ने क्रोएशिया को 2-1 से हराया। दूसरी ओर स्पेन के खिलाफ कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी है। टीम ने ग्रुप स्टेज में सऊदी अरब को 4-0, उरुग्वे को 1-0 से हराया। काबो वर्डे से मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा। स्पेन ने राउंड ऑफ 32 में ऑस्ट्रिया को 3-0 से हराया। पुर्तगाल को स्टार खिलाड़ी और कप्तान रोनाल्डो से गोल की उम्मीद होगी। वहीं स्पेन की टीम अपने युवा स्टार विंगर लामीन यमाल और अभेद डिफेंस पर निर्भर होगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग-11: पुर्तगाल: डियोगो कोस्टा, जोआओ कानसेलो, रूबेन डियास, एंटोनियो सिल्वा, नूनो मेंडेस, जोआओ पाल्हिन्हा, वितिन्हा, ब्रूनो फर्नांडीस, बर्नार्डो सिल्वा, राफा लेआओ, क्रिस्टियानो रोनाल्डो। स्पेन: डेविड राया, डैनी कार्वहाल, रॉबिन ले नॉर्मैंड, अयामेरिक लापोर्टे, मार्क कुकुरेला, रोड्रि, फैबियन रुइज, पेड्रि, लामीन यमाल, अल्वैरो मोराटा, निको विलियम्स। मैच 94- अमेरिका के खिलाफ बेल्जियम का पलड़ा भारी अमेरिका और बेल्जियम के बीच 7 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें बेल्जियम ने 6 मैच जीते हैं। अमेरिका को सिर्फ 1 मैच में जीत मिली है। FIFA वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच यह तीसरी भिड़ंत होगी। इससे पहले 1930 के वर्ल्ड कप में अमेरिका जीता था। 2014 वर्ल्ड कप में राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में बेल्जियम ने 2-1 से जीत दर्ज की थी। अमेरिका एक मैच हारी, बेल्जियम अजेय अमेरिका ने 4 मैचों में 3 में जीत दर्ज की हैं। एक में उसे हार मिली। राउंड ऑफ 32 में अमेरिका ने बोस्निया एंड हर्जेगोविना को 2-0 से हराया था। इससे पहले ग्रुप स्टेज में टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 2-0 और पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी थी। तुर्की के खिलाफ उसे 3-2 से एकमात्र हार मिली थी। बेल्जियम बिना कोई मैच हारे राउंड ऑफ 16 में पहुंची है। टीम ने 2 मैच जीते, जबकि 2 ड्रॉ रहे। राउंड ऑफ 32 के रोमांचक मुकाबले में बेल्जियम ने सेनेगल को 3-2 से हराया था। इससे पहले ग्रुप स्टेज में टीम ने न्यूजीलैंड को 5-1 से हराया। टीम ने ईरान से 0-0 और मिस्र से 1-1 से ड्रॉ खेला। अमेरिकी को अपने घरेलू मैदान और फैंस के सामने स्टार विंगर क्रिश्चियन पुलिसिक से गोल की उम्मीद होगी। वहीं बेल्जियम स्टार मिडफील्डर केविन डी ब्रुइन और स्ट्राइकर रोमेलु लुकाकू की जोड़ी के दम पर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने उतरेगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग-11: अमेरिका: टर्नर, स्काली, रिचर्ड्स, रीम, रॉबिन्सन, मैकेनी, एडम्स, मूसाह, वेआ, राइट, पोलिस। बेल्जियम: कास्टील्स, फाएश, वर्तोंघेन, थीएट, कास्टाग्ने, ओनाना, मोंगाला, डोकू, डी ब्रुइन, ट्रोसार्ड, लुकाकू।

Read More »
Jasprit Bumrah Red Ball Practice

Jasprit Bumrah Red Ball Practice

अहमदाबाद16 मिनट पहले कॉपी लिंक बुमराह ने सोशल मीडिया पर प्रैक्टिस की तस्वीरें शेयर की। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने रेड बॉल क्रिकेट की तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को उन्होंने अहमदाबाद में लाल एसजी बॉल से गेंदबाजी करते हुए तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। बुमराह IPL से ब्रेक के बाद गुजरात डोमेस्टिक टीम के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं। उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से आराम दिया गया है। वे इंग्लैंड के खिलाफ 14 जुलाई से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से इंटरनेशनल में वापसी कर रहे हैं। 968 दिन बाद खेलेंगे वनडे बुमराह ने आखिरी वनडे 19 नवंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल में खेला था। इंग्लैंड सीरीज के साथ वह 968 दिन बाद वनडे क्रिकेट में वापसी करेंगे। इसके अलावा उन्हें एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है। वे अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में भी नहीं खेले थे। 2023 वर्ल्ड कप फाइनल में बुमराह ने 2 विकेट लिए थे। बुमराह IPL 2026 में फ्लॉप रहे बुमराह ने मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए IPL 2026 में 13 मैचों में सिर्फ 4 विकेट लिए। उनका औसत 102.50, इकोनॉमी 8.36 और बेस्ट प्रदर्शन 15 रन देकर 1 विकेट रहा। टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लिए बुमराह ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 8 पारियों में 14 विकेट लेकर टूर्नामेंट के टॉप विकेट टेकर बने। उन्होंने फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 15 रन देकर 4 विकेट लिए थे। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। श्रीलंका टेस्ट सीरीज पर भी नजर इंग्लैंड वनडे सीरीज के बाद भारत 15 से 27 अगस्त तक श्रीलंका में दो टेस्ट मैच खेलेगा। पहला टेस्ट गॉल और दूसरा कोलंबो में होगा। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में भारत के लिए बुमराह की वापसी बेहद अहम है। ——————————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… डेब्यू कैप मिलते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी:भारत के सबसे युवा क्रिकेटर बने, इंग्लैंड का भारत के खिलाफ सबसे बड़ा रनचेज वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बन गए। उन्होंने 15 साल 99 दिन में पहला मैच खेलकर सचिन तेंदुलकर और शेफाली वर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Read More »
Jasprit Bumrah Red Ball Practice

Jasprit Bumrah Red Ball Practice

अहमदाबाद38 मिनट पहले कॉपी लिंक बुमराह ने सोशल मीडिया पर प्रैक्टिस की तस्वीरें शेयर की। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने रेड बॉल क्रिकेट की तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को उन्होंने अहमदाबाद में लाल एसजी बॉल से गेंदबाजी करते हुए तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। बुमराह IPL से ब्रेक के बाद गुजरात डोमेस्टिक टीम के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं। उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से आराम दिया गया है। वे इंग्लैंड के खिलाफ 14 जुलाई से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से इंटरनेशनल में वापसी कर रहे हैं। 968 दिन बाद खेलेंगे वनडे बुमराह ने आखिरी वनडे 19 नवंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल में खेला था। इंग्लैंड सीरीज के साथ वह 968 दिन बाद वनडे क्रिकेट में वापसी करेंगे। इसके अलावा उन्हें एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है। वे अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में भी नहीं खेले थे। 2023 वर्ल्ड कप फाइनल में बुमराह ने 2 विकेट लिए थे। बुमराह IPL 2026 में फ्लॉप रहे बुमराह ने मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए IPL 2026 में 13 मैचों में सिर्फ 4 विकेट लिए। उनका औसत 102.50, इकोनॉमी 8.36 और बेस्ट प्रदर्शन 15 रन देकर 1 विकेट रहा। टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लिए बुमराह ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 8 पारियों में 14 विकेट लेकर टूर्नामेंट के टॉप विकेट टेकर बने। उन्होंने फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 15 रन देकर 4 विकेट लिए थे। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। श्रीलंका टेस्ट सीरीज पर भी नजर इंग्लैंड वनडे सीरीज के बाद भारत 15 से 27 अगस्त तक श्रीलंका में दो टेस्ट मैच खेलेगा। पहला टेस्ट गॉल और दूसरा कोलंबो में होगा। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में भारत के लिए बुमराह की वापसी बेहद अहम है। ——————————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… डेब्यू कैप मिलते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी:भारत के सबसे युवा क्रिकेटर बने, इंग्लैंड का भारत के खिलाफ सबसे बड़ा रनचेज वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बन गए। उन्होंने 15 साल 99 दिन में पहला मैच खेलकर सचिन तेंदुलकर और शेफाली वर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Read More »
भारत-A ने श्रीलंका-A को 10 विकेट से हराया:बरार ने दूसरे टेस्ट में 10 विकेट लिए, सुदर्शन के 168 रन; 1-0 से सीरीज जीती

भारत-A ने श्रीलंका-A को 10 विकेट से हराया:बरार ने दूसरे टेस्ट में 10 विकेट लिए, सुदर्शन के 168 रन; 1-0 से सीरीज जीती

भारत-A ने श्रीलंका-A को दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में 10 विकेट से हराकर दो मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। रविवार को गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में मुकाबले के चौथे और आखिरी दिन तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने दूसरी पारी में 6 विकेट लेकर मैच में कुल 10 विकेट पूरे किए। पहली पारी में 168 रन बनाने वाले साई सुदर्शन ने दूसरी पारी में भी नाबाद 25 रन बनाए। सीरीज का पहला मुकाबला ड्रॉ रहा था। इससे पहले भारत-A ने अफगानिस्तान-A और श्रीलंका-A वाली वनडे ट्राई सीरीज भी जीती थी। टॉप परफॉर्मर गुरनूर बरार की फोटोज… भारत ने 177 रन की बढ़त लेकर पारी घोषित की भारत-A ने चौथे दिन 541/8 से आगे खेलना शुरू किया। सिर्फ 9 गेंद खेलने के बाद यश ठाकुर के आउट होते ही टीम ने 543/9 पर पारी घोषित कर दी। सारांश जैन 70 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि चोटिल ऋतुराज गायकवाड़ बल्लेबाजी के लिए नहीं आए। पहली पारी के आधार पर भारत-A को 177 रन की बढ़त मिली। श्रीलंका-A ने पहली पारी में 366 रन बनाए थे। गुरनूर ने नई गेंद से विकेट लिए श्रीलंका-A की शुरुआत बेहद खराब रही। बरार ने शुरुआती तीन ओवर में सोहन डी लिवेरा और नुवानिडु फर्नांडो को आउट किया। वहीं आकिब नबी ने पवन्था वीरसिंघे का विकेट लिया। मेजबान टीम सिर्फ 9 रन पर 3 विकेट गंवा चुकी थी। अशेन बंडारा की फिफ्टी शुरुआती झटकों के बाद अशेन बंडारा ने तेज बल्लेबाजी की। उन्होंने गुरनूर के एक ओवर में लगातार तीन चौके लगाए और सिर्फ 47 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। कप्तान सहान अराच्चिगे ने भी कुछ अच्छे शॉट खेले, लेकिन यश ठाकुर ने उन्हें आउट कर दिया। लंच तक श्रीलंका-A का स्कोर 115/4 था। दूसरे सेशन में गुरनूर ने खत्म किया मैच लंच के बाद गुरनूर बरार ने फिर विकेट लिए। उन्होंने अंजला बंडारा और अशेन बंडारा (87) को आउट कर दिया। केशारा नुवांथा (26) और दिलुम सुदीरा (21) ने कुछ संघर्ष किया, लेकिन लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे। सारांश जैन ने भी 2 विकेट लिए। आखिर में गुरनूर ने सुदीरा और दुलाज समुधिता को आउट कर दूसरी पारी 68 रन पर 6 विकेट लिए। पहली पारी में उन्होंने 4 विकेट लिए थे। बरार ने मैच में 145 रन देकर 10 विकेट लिए। श्रीलंका-A दूसरी पारी में 209 रन ही बना सकी। 33 रन का टारगेट 6.2 ओवर में हासिल भारत-A को जीत के लिए सिर्फ 33 रन चाहिए थे। साई सुदर्शन ने 22 गेंदों में नाबाद 25 रन बनाए और चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई। अमन मोखाडे 11 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत-A ने 6.2 ओवर में बिना विकेट खोए लक्ष्य हासिल कर 10 विकेट से मुकाबला और 1-0 से सीरीज अपने नाम कर ली।

Read More »
फीफा वर्ल्ड-कप का दिलचस्प आंकड़ा:हैरी केन-हालेंड के बिना 30% मैच भी नहीं जीत पा रहीं उनकी टीमें; मेसी-रोनाल्डो की टीमें उनके बिना भी मजबूत

फीफा वर्ल्ड-कप का दिलचस्प आंकड़ा:हैरी केन-हालेंड के बिना 30% मैच भी नहीं जीत पा रहीं उनकी टीमें; मेसी-रोनाल्डो की टीमें उनके बिना भी मजबूत

2026 फीफा पुरुष वर्ल्ड कप में सुपरस्टार खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं। अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी 4 मैचों में 7 गोल कर गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे हैं, लेकिन इस टूर्नामेंट में सिर्फ गोलों की नहीं, एक और दिलचस्प कहानी सामने आई है। 2022 वर्ल्ड कप के बाद ये अब तक के आंकड़े बताते हैं कि हर टीम अपने स्टार खिलाड़ी पर बराबर निर्भर नहीं है। आइए जानते हैं किस टीम की जीत अपने सबसे बड़े सितारे पर ज्यादा टिकी है और कौन सी टीम उनके बिना भी ताकतवर है… नॉर्वे नॉर्वे के स्टार प्लेयर अर्लिंग हालेंड के साथ टीम 69% मैच जीतती है, लेकिन उनके बिना जीत का प्रतिशत सिर्फ 25% रह जाता है। हालेंड ने 30 मैचों में 39 गोल किए हैं और 2022 के बाद नॉर्वे के 40% गोल अकेले उनके नाम हैं। टीम ने उनके साथ 74 गोल किए, जबकि उनके बिना सिर्फ 21 गोल ही कर सकी। इंग्लैंड इंग्लैंड की कहानी अलग है। हैरी केन के मैदान पर रहने पर टीम 76% मैच जीतती है, जबकि उनके बिना यह आंकड़ा सिर्फ 29% रह जाता है। 2022 के बाद इंग्लैंड ने केन के साथ 73 गोल किए, जबकि उनके बिना सिर्फ 19 गोल कर पाया। केन अकेले टीम के 32% गोल कर चुके हैं। साफ है कि इंग्लैंड का हमला काफी हद तक अपने कप्तान पर टिका है। अर्जेंटीना अब बात लियोनेल मेसी की। वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना के 10 में से 7 गोल मेसी ने किए हैं। इसके बावजूद आंकड़े बताते हैं कि मेसी के साथ और उनके बिना भी अर्जेंटीना की जीत का प्रतिशत 83 है। मेसी ने 30 मैचों में 25 गोल और नौ असिस्ट किए हैं, लेकिन टीम उनके बिना भी लगातार मैच जीतने में सफल रही है। यानी अर्जेंटीना सिर्फ एक खिलाड़ी के भरोसे नहीं चलती। ब्राजील ब्राजील के लिए विनिसियस जूनियर वर्ल्ड फुटबॉल के बड़े सितारे हैं, लेकिन राष्ट्रीय टीम के साथ उनके आंकड़े उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे। दिलचस्प बात यह है कि ब्राजील उनके बिना 63% और उनके साथ सिर्फ 44% मैच जीता है। यानी क्लब फुटबॉल जैसा असर वह अभी तक राष्ट्रीय टीम में नहीं छोड़ पाए हैं। स्पेन स्पेन के लामिने यमाल भविष्य के बड़े खिलाड़ी माने जा रहे हैं, लेकिन फिलहाल स्पेन उनके बिना भी मजबूत है। टीम उनके बिना 75% व उनके साथ 71% मैच जीतती है। यमाल ने अब तक स्पेन के कुल गोलों में सिर्फ 6% योगदान दिया है। यमाल के खेलने पर स्पेन ने 59 गोल किए, जबकि उनके बिना टीम ने 54 गोल किए। फ्रांस फ्रांस किलियन एमबापे के साथ 71% मैच जीतता है, जबकि बिना उनके जीत प्रतिशत 50% रह जाता है। एमबापे ने 24 गोल और 17 असिस्ट किए हैं। हालांकि फ्रांस के पास डेम्बेले, माइकल ओलिसे, देजिरे डुए और ब्रैडली बारकोला जैसे कई आक्रामक खिलाड़ी हैं, इसलिए टीम पूरी तरह सिर्फ एमबापे पर निर्भर नहीं दिखती। पुर्तगाल पुर्तगाल में भी तस्वीर कुछ ऐसी ही है। टीम के स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 35 मैचों में 27 गोल किए हैं, लेकिन टीम की जीत का प्रतिशत उनके साथ 67% और बिना उनके 63% है। यानी रोनाल्डो अहम हैं, लेकिन पुर्तगाल के पास दूसरे मैच विजेता खिलाड़ी भी मौजूद हैं।

Read More »
बाबर 3 साल बाद पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान बने:शान मसूद को खराब प्रदर्शन के कारण हटाया, विंडीज से 2 मैच की सीरीज

बाबर 3 साल बाद पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान बने:शान मसूद को खराब प्रदर्शन के कारण हटाया, विंडीज से 2 मैच की सीरीज

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए टेस्ट टीम का ऐलान करते हुए बड़ा फैसला लिया है। शान मसूद को टेस्ट कप्तानी से हटा दिया गया है। बाबर आजम को दूसरी बार टीम की कमान सौंपी गई है। पाकिस्तान इस महीने के अंत में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगा। शान मसूद को खराब प्रदर्शन के बाद हटाया गया है। पाकिस्तान लगातार अपने पिछले सात टेस्ट मैच भी हार चुका है, जो टीम के इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे लंबी हार की श्रृंखला है। करीब 3 साल पहले बाबर की जगह टेस्ट कप्तान बनाए गए शान मसूद ने 16 टेस्ट मैचों में कप्तानी की, जिसमें से टीम को 12 हार का सामना करना पड़ा। टेस्ट इतिहास में कोई भी कप्तान अपने शुरुआती 16 टेस्ट में 12 मैच नहीं हारा था। PCB ने इस पोस्ट के जरिए टेस्ट टीम का ऐलान किया… आकिब जावेद ने बोले- कप्तान मैच खत्म नहीं करा पाए पाकिस्तान के हाई-परफॉर्मेंस डायरेक्टर आकिब जावेद ने कहा- ‘टीम बार-बार जीते हुए मैच गंवा रही है। शान मसूद की कप्तानी में लीडरशिप नजर नहीं आती है। जावेद ने कहा, ‘शान का व्यक्तिगत प्रदर्शन अच्छा रहा, लेकिन कप्तान के रूप में वे टीम को नतीजे नहीं दिला सके। कप्तान की जिम्मेदारी सिर्फ टॉस तक सीमित नहीं होती, बल्कि मैच को खत्म करना, डीआरएस लेना और टीम को सही दिशा देना भी उसकी जिम्मेदारी है।’ मसूद की कप्तानी गई, टीम में रहेंगे जावेद ने साफ किया है कि कप्तानी से हटाए जाने के बाद शान मसूद टेस्ट टीम का हिस्सा रहेंगे। जावेद ने कहा- कप्तान बदलने का फैसला शान मसूद के बल्लेबाजी प्रदर्शन से जुड़ा नहीं है। कप्तान बनने के बाद उनका बल्लेबाजी औसत पहले से बेहतर हुआ और उन्होंने इस दौरान दो शतक तथा सात अर्धशतक लगाए। बाबर आजम दूसरी बार कप्तान बने बाबर आजम दूसरी बार पाकिस्तान की टेस्ट टीम की कप्तानी संभालेंगे। इससे पहले उनके नेतृत्व में पाकिस्तान ने 20 टेस्ट में 10 जीत दर्ज की थीं। उनकी कप्तानी में टीम ने दक्षिण अफ्रीका को घरेलू सीरीज में 2-0 से हराया था, जबकि बांग्लादेश और श्रीलंका में भी टेस्ट सीरीज जीती थी। हालांकि उनके कार्यकाल में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर 3-0 की ऐतिहासिक हार भी मिली थी। ——————————————————-

Read More »
बाबर 3 साल बाद पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान बने:शान मसूद को खराब प्रदर्शन के कारण हटाया, विंडीज से 2 मैच की सीरीज

बाबर 3 साल बाद पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान बने:शान मसूद को खराब प्रदर्शन के कारण हटाया, विंडीज से 2 मैच की सीरीज

बाबर आजम एक बार फिर पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान बनाए गए हैं। उन्हें दूसरी बार टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई है। जबकि, शान मसूद को टीम के खराब प्रदर्शन के कारण कप्तानी से हटा दिया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने रविवार को टेस्ट टीम का ऐलान किया। PCB के हाई-परफॉर्मेंस डायरेक्टर आकिब जावेद ने कहा- ‘टीम बार-बार जीते हुए मैच गंवा रही है। शान मसूद की कप्तानी में लीडरशिप नजर नहीं आती है। पाकिस्तानी टीम इस महीने के अंत में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। पहला मैच 25 से तारोबा में और दूसरा मैच 2 अगस्त से पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जाएगा। इसके बाद पाकिस्तानी टीम इंग्लैंड दौरे पर जाएगी। PCB ने इस पोस्ट के जरिए टेस्ट टीम का ऐलान किया… मसूद की कप्तानी गई, टीम में रहेंगे कप्तानी से हटाने के बाद शान मसूद टेस्ट टीम का हिस्सा हैं। आकिब जावेद ने कहा, ‘शान का व्यक्तिगत प्रदर्शन अच्छा रहा, लेकिन कप्तान के रूप में वे टीम को नतीजे नहीं दिला सके। कप्तान की जिम्मेदारी सिर्फ टॉस तक सीमित नहीं होती, बल्कि मैच को खत्म करना, DRS लेना और टीम को सही दिशा देना भी उसकी जिम्मेदारी है।’ बता दें कि कप्तान बनने के बाद उनका बैटिंग औसत पहले से बेहतर हुआ। उन्होंने दो शतक तथा सात अर्धशतक लगाए। मसूद खराब प्रदर्शन के बाद हटाए गए शान मसूद की कप्तानी में पाकिस्तान लगातार अपने पिछले सात टेस्ट मैच भी हार चुका है। जो टीम के इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे लंबी हार की श्रृंखला है। करीब 3 साल पहले टेस्ट कप्तान बनाए गए शान मसूद ने 16 मैचों में कप्तानी की, जिसमें से टीम को 12 हार का सामना करना पड़ा। टेस्ट इतिहास में कोई भी कप्तान अपने शुरुआती 16 टेस्ट में 12 मैच नहीं हारा है। बाबर आजम दूसरी बार कप्तानी करेंगे बाबर आजम दूसरी बार पाकिस्तान की टेस्ट टीम की कप्तानी संभालेंगे। इससे पहले उनके नेतृत्व में पाकिस्तान ने 20 टेस्ट में 10 जीत दर्ज की थीं। उनकी कप्तानी में टीम ने दक्षिण अफ्रीका को घरेलू सीरीज में 2-0 से हराया था, जबकि बांग्लादेश और श्रीलंका में भी टेस्ट सीरीज जीती थी। हालांकि उनके कार्यकाल में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर 3-0 की ऐतिहासिक हार भी मिली थी। ——————————————————-

Read More »

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
सुप्रीम कोर्ट स्टाफ को 2 दिन का वर्क फ्रॉम होम:जज कार पूलिंग करके कोर्ट जाएंगे; मोदी की ईंधन बचाने की अपील पर फैसला

May 15, 2026/
5:43 pm

PM मोदी की ईंधन बचत की अपील पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने वर्किंग को लेकर नई गाइडलाइन जारी की...

खामेनेई के पार्थिव शरीर को आज कोम ले जाया जाएगा:यहीं से खामेनेई ने धार्मिक शिक्षा हासिल की थी; शिया धर्मगुरु और छात्र शामिल होंगे

July 7, 2026/
7:21 am

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का पार्थिव शरीर सोमवार शाम तेहरान से कोम पहुंच गया। ईरान के...

Mamata Banerjee Changes Profile to Chief Minister of West Bengal

May 9, 2026/
2:03 pm

कोलकाता2 मिनट पहले कॉपी लिंक पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आखिर शनिवार को सोशल मीडिया प्रोफाइल में...

पश्चिम बंगाल चुनाव की गिनती से पहले टीएमसी और बीजेपी के बीच झड़प: धमकी और हिंसा के आरोप

May 2, 2026/
9:33 pm

जैसे ही पश्चिम बंगाल 4 मई को विधानसभा चुनाव मतगणना दिवस के लिए तैयार हो रहा है, मतदाताओं को डराने-धमकाने...

धुरंधर 2 ने दुनियाभर में ₹500 करोड़ कमाए:तीसरे दिन ₹113 करोड़ का कलेक्शन किया, जवान-बाहुबली 2 और दंगल को पीछे छोड़ा

March 22, 2026/
10:00 am

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने रिलीज के तीसरे दिन यानी शनिवार को भारत में 113 करोड़ रुपए की...

अडाणी केस तुरंत खारिज करने से अमेरिकी जज का इनकार:बोले- सिर्फ सपाट बयान से केस नहीं हटेगा; सरकार को पूरा एक्सप्लेनेशन देना होगा

June 27, 2026/
10:40 am

अमेरिकी जज ने शुक्रवार को जस्टिस डिपार्टमेंट को निर्देश दिया है कि वे भारतीय बिजनेसमैन और बिलिनेयर गौतम अडाणी के...

rajya sabha election odisha congress mla bribe offer dk shivakumar

March 16, 2026/
3:36 am

बेंगलुरु22 मिनट पहले कॉपी लिंक कर्नाटक के बेंगलुरु में राज्यसभा चुनाव से पहले डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने आरोप लगाया...

जॉब - शिक्षा

राजनीति