Saturday, 11 Apr 2026 | 07:01 PM

Trending :

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर बालाघाट में चर्चा:महिलाएं बोलीं- संसद में 33 प्रतिशत आरक्षण से बढ़ेगी राजनीतिक भागीदारी, 16 अप्रैल से विशेष सत्र मासूम शर्मा ने फिर स्टेज से गालियां दीं,VIDEO:देहरादून शो में बोले- गुंडा मारने आया, मैंने उसे कहा, हरियाणा छोड़कर यहां आ नरसिंहपुर की प्रीति को 800 मीटर में रजत पदक:इंडियन एथलेटिक्स सीरीज-3 में दिल्ली की धाविका से हुआ कड़ा मुकाबला थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ ऑनलाइन लीक:पूजा हेगड़े ने पाइरेसी के खिलाफ सख्त संदेश दिया, बोलीं- फिल्म हजारों लोगों मेहनत नतीजा, बड़े पर्दे पर देखें थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ ऑनलाइन लीक:पूजा हेगड़े ने पाइरेसी के खिलाफ सख्त संदेश दिया, बोलीं- फिल्म हजारों लोगों मेहनत नतीजा, बड़े पर्दे पर देखें ‘अगर बीजेपी असम हार जाती है’: हिमंत की राष्ट्रीय महत्वाकांक्षाओं और पीएम मोदी की पूर्वोत्तर रणनीति के लिए इसका क्या मतलब होगा? | चुनाव समाचार
EXCLUSIVE

Iran Missile Attack on US-Israel

Iran Missile Attack on US-Israel

तेल अवीव/तेहरान8 घंटे पहले कॉपी लिंक यूएस सेंट्रल कमांड ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें ईरान के मोबाइल मिसाइल लॉन्च ट्रक को उड़ाया। ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल हमले का आज छठा दिन है। इजराइली और अमेरिकी सेनाओं ने गुरुवार को भी ईरान के अहम ठिकानों पर मिसाइलें दागीं। ईरान के इजराइल और गल्फ देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों के साथ अन्य जगहों पर भी हमले जारी हैं। 28 फरवरी को शुरू हुई इस जंग में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामनेई की मौत हो चुकी है। अमेरिका-इजराइल तीन दिन में 2000 से ज्यादा बम गिरा चुके हैं। इससे ईरान में 1,045 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 21 फोटोज में देखें, हमलों के बाद के हालात… जंग के बीच नई शुरुआत मिशा नाम के एक शख्स ने बुधवार को इजराइल के तेल अवीव स्थित एक भूमिगत बम शेल्टर में शादी की। इस दौरान अपनी दुल्हन लियोर के चेहरे पर घूंघट डाला। यह शादी पहले पेटाह टिकवा में होने वाली थी, लेकिन जंग की वजह से इसे बम शेल्टर में शिफ्ट किया गया। मिशा ने कहा- हालात कैसे भी हों नई शुरुआत होनी चाहिए। जिंदगी रुकना नहीं चाहिए। धमाकों के बीच उत्सव इजराइल में यहूदी पर्व पुरिम ( Purim) मनाया जा रहा है। इस मौके पर तेल अवीव के एक बम शेल्टर में स्थानीय लोग एकत्रित हुए। पुरिम पर्व प्राचीन फारस में यहूदियों के नरसंहार से बचाए जाने की स्मृति में मनाया जाता है। यरूशलम के एक बंकर में स्थानीय लोगों ने नाचते- गाते पुरिम पर्व मनाया। यहां के लोगों का कहना है कि जंग के दौरान भी खुशी मनाना उनके अस्तित्व का प्रमाण है। यरूशलम में बुधवार को पुरिम पर्व मनाने के लिए सैंकड़ों की तादाद में लोग जमा हुए। इस दौरान इजराइल लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर बम बरसा रहा था। उधर, हिजबुल्लाह भी पलटवार कर रहा था। डर और मजबूरी इजराइल के बेइत शेमेश में बुधवार को सारा एलिमेलेक और उनकी बेटी रोनित के अंतिम संस्कार में शामिल लोग। इस दौरान यहां हवाई हमले के सायरन बजने लगे तो ये अलर्ट हो गए। यह फोटो लेबनान के बेरूत का है। कई परिवार इजराइली हमलों से बचने के लिए पिछले 5 दिनों से सड़कों पर रात बिता रहे हैं। इजराइल यहां हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बना रहा है। जंग से बर्बादी अमेरिका और इजराइल ने बुधवार रात ईरान की राजधानी तेहरान में कई जगह बमबारी की। ईरान के तेहरान में एक पुलिस स्टेशन के मलबे में रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मारे गए लोग। यहां पिछले 2 दिन से मलबे में दबे लोगों को तलाशा जा रहा है। 3 मार्च को इजराइल की एक मिसाइल ने पुलिस स्टेशन को उड़ा दिया था। बताया जा रहा है कि यहां 10 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। यह फोटो लेबनान के टायर शहर स्थित सोलर फार्म और बिजली उत्पादन केंद्र की है। यहां सिविल डिफेंस फोर्स के लोग आग को बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। दरअसल, बुधवार को इजराइल हमले में इसमें आग लग गई थी। लेबनान के बेरूत में बुधवार को इजराइल ने हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाया। हमलों में एक इमारत को भी नुकसान पहुंचा। ईरानी युद्धपोत पर अमेरिकी हमला अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बुधवार शाम बताया कि हिंद महासागर में अमेरिकी पनडुब्बी ने ईरानी जहाज को टॉरपीडो से निशाना बनाकर डुबा दिया। यह जहाज भारत से युद्ध अभ्यास में शामिल होकर लौट रहा था। यह ईरानी युद्धपोत पिछले महीने भारत के विशाखापट्टनम में आयोजित 2026 इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू में हिस्सा लेकर लौट रहा था। श्रीलंका के गाले शहर से 400 किमी दूर समुद्र में इसे निशाना बनाया गया। ईरानी युद्धपोत पर सवार 87 ईरानी नौसैनिक मारे गए हैं। जहाज पर लगभग 180 नौसैनिक थे। 32 सैनिकों को श्रीलंका की नेवी ने रेस्क्यू किया। रेस्क्यू किए गए ईरानी नौसैनिकों को श्रीलंका के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहली बार PrSM मिसाइल का इस्तेमाल अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बुधवार को बताया कि ऑपरेशन एपिक फ्यूरी (भयंकर गुस्सा) के दौरान पहली बार युद्ध में लंबी दूरी की प्रिसिजन स्ट्राइक मिसाइल (PrSM) का इस्तेमाल किया गया। यह नई पीढ़ी की लंबी दूरी की अत्यधिक सटीक बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसकी मारक क्षमता लगभग 500 किमी या उससे अधिक बताई जाती है। यूएस सेंट्रल कमांड ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। लिखा, ‘ईरान की मोबाइल मिसाइल लॉन्च क्षमता को खत्म किया जा रहा है। हम इन खतरों को ढूंढकर घातक सटीकता के साथ नष्ट कर रहे हैं।’ USS Delbert D. Black अमेरिका का आधुनिक युद्धपोत है। इस फोटो में एक अज्ञात स्थान से ईरान पर टॉमहॉक लैंड अटैक मिसाइल (TLAM) दागता हुआ दिखाई दिया। इजराइल का AH-64 अपाचे हेलिकॉप्टर। बुधवार को इजराइली एयरफोर्स ने लेबनान में हिजबुल्लाह के कई ठिकानों पर रॉकेट और मिसाइलें दागीं। यह तस्वीर पूर्वी सीरिया के कामिशली शहर के बाहरी इलाके की है। यहां ईरान से दागा एक रॉकेट खुले इलाके में जा गिरा। अब इसे देखने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। तुर्की के दक्षिणी हताय प्रांत के डोर्टयोल में बुधवार को नाटो एयर-डिफेंस सिस्टम के उस मलबे को देखा जा सकता है, जिसने ईरान से दागी गई एक मिसाइल को रास्ते में ही नष्ट कर दिया था। कहीं समर्थन तो कहीं विरोध लंदन में संसद भवन के सामने 4 मार्च को सैंकड़ों लोगों ने ईरान के इस्लामी शासन के खिलाफ रैली निकाली। ये लोग हाथों में तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन करते दिखाई दिए। कश्मीर में पिछले पांच दिनों से ईरान जंग के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है। बुधवार को बड़गाम में लोगों ने ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की हत्या का विरोध किया। ——————– ये खबर भी पढ़ें… भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत पर अमेरिका का हमला: श्रीलंका के पास डूबा, 87 सैनिकों की मौत; 32 का रेस्क्यू किया अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज पांचवां दिन है। अमेरिका ने भारत से लौट रहे एक ईरानी युद्धपोत IRIS देना को श्रीलंका के पास हमला कर डुबा दिया है। हमले में अब तक 87 ईरानी नौसैनिक मारे गए हैं। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Iran Offers Secret Talks to US; Trump Says Time Ran Out

Iran Offers Secret Talks to US; Trump Says Time Ran Out

तेल अवीव/तेहरान19 मिनट पहले कॉपी लिंक अजरबैजान ने खुद पर हुए ड्रोन हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया है। राष्ट्रपति इलहाम अलीयेव ने कहा कि इस घटना पर ईरान को माफी मांगनी चाहिए। इसके अलावा ईरानी राजदूत को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। अजरबैजान के विदेश मंत्रालय के अनुसार एक ड्रोन नखचिवान इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन से टकराया, जबकि दूसरा शकराबाद गांव में एक स्कूल के पास गिरा। इस घटना में एयरपोर्ट टर्मिनल को नुकसान पहुंचा और दो नागरिक घायल हो गए। राष्ट्रपति अलीयेव ने इस घटना को ‘कायराना हमला’ बताते हुए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि ईरान ने इस ड्रोन हमले में हाथ होने से इनकार किया है और कहा है कि इस घटना की जांच की जा रही है। फुटेज अजरबैजान में नखचिवान इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमले का है। भारत ने खामेनेई की मौत पर शोक जताया भारत ने पहली बार ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर शोक जताया है। भारत सरकार की ओर से विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने नई दिल्ली स्थित ईरान दूतावास जाकर खामेनेई के निधन पर संवेदना जताई। उन्होंने कंडोलेंस बुक (शोक पुस्तिका) पर हस्ताक्षर कर श्रद्धांजलि दी। अमेरिका-इजराइल के हमले में 28 फरवरी को खामेनेई की मौत हो गई थी। ईरान ने एक दिन बाद इसकी आधिकारिक घोषणा की थी। खामेनेई के निधन के बाद दुनियाभर के कई देशों से शोक संदेश भेजे जा रहे हैं। भारत सरकार की ओर से विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने आज नई दिल्ली स्थित ईरान दूतावास में शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए। न्यूजीलैंड में ईरानी दूतावास ने दैनिक भास्कर का कार्टून शेयर किया। यह ईरान में स्कूल पर हमले से जुड़ा था, जिसमें 170 छात्राओं की मौत हो गई थी। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी तस्वीरें… अमेरिका और इजराइल ने बुधवार रात ईरान की राजधानी तेहरान में कई जगह बमबारी की। ईरानी हथियारों पर अमेरिकी हमले का सैटेलाइट फुटेज। बेरूत के दक्षिणी इलाके दहियाह में हिजबुल्लाह नेता नईम कासिम के भाषण के दौरान लोगों ने हवा में गोलियां चलाईं, जिससे आसमान में गोलियों की रोशनी दिखाई दी। बेरूत के दक्षिणी इलाके दहियाह में इजराइली हवाई हमले के बाद उठता धुआं। ईरान पर हमले के लिए उड़ान भरता अमेरिकी फाइटर जेट। इजराइल-ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए… लाइव अपडेट्स 20 मिनट पहले कॉपी लिंक अजरबैजान ने ईरान बॉर्डर के पास एयरस्पेस बंद किया अजरबैजान ने ईरान बॉर्डर के पास अपने एयरस्पेस का एक हिस्सा 12 घंटे के लिए बंद कर दिया है। यह फैसला उस घटना के बाद लिया गया जब अजरबैजान ने दावा किया कि ईरान से आए ड्रोन उसके नखचिवान स्वायत्त क्षेत्र में घुस आए और कुछ इलाकों में नुकसान पहुंचाया। 36 मिनट पहले कॉपी लिंक इजराइल बोला- जंग में ईरान के 300 मिसाइल लॉन्चर नष्ट किए इजराइल की सेना ने कहा है कि जंग के दौरान उसकी वायुसेना ने ईरान के 300 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चरों को नष्ट कर दिया है। इनमें से ज्यादातर मिसाइल लॉन्चर पश्चिमी ईरान में मौजूद थे। इसका मकसद ईरान की मिसाइल दागने की क्षमता को कम करना था। 52 मिनट पहले कॉपी लिंक ईरान बोला- अमेरिका-इजराइल के हमलों से 11 अस्पतालों को नुकसान ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि अमेरिका और इजराइल के हमलों में देश के 11 अस्पताल, सात आपात केंद्र, नौ एंबुलेंस और चार अन्य मेडिकल सुविधाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। मंत्रालय के अनुसार इन हमलों के दौरान कई अस्पतालों के साथ-साथ आपात चिकित्सा केंद्र और एंबुलेंस भी प्रभावित हुए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी ईरान में स्वास्थ्य ढांचे पर कम से कम 13 हमलों की पुष्टि की है, जिनमें अस्पतालों और मेडिकल सुविधाओं को नुकसान पहुंचा है। WHO ने कहा कि संघर्ष के दौरान अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवाओं को निशाना बनना गंभीर चिंता का विषय है और अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के तहत इन संस्थानों की सुरक्षा जरूरी है। 02:49 PM5 मार्च 2026 कॉपी लिंक ब्रिटेन साइप्रस में एंटी-ड्रोन हेलिकॉप्टर भेजेगा ब्रिटेन ने साइप्रस में सुरक्षा बढ़ाने के लिए एंटी-ड्रोन क्षमता से लैस वाइल्डकैट हेलिकॉप्टर भेजने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि ये हेलिकॉप्टर शुक्रवार को साइप्रस पहुंचेंगे। स्टार्मर ने बताया कि ब्रिटेन के रक्षा मंत्री फिलहाल साइप्रस में मौजूद हैं और वहां सैन्य अभियानों के समन्वय के साथ सैनिकों से मुलाकात कर रहे हैं। ब्रिटेन सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पूर्वी भूमध्यसागर में अपने युद्धपोत HMS ड्रैगन को भी तैनात कर रहा है। 02:28 PM5 मार्च 2026 कॉपी लिंक ईरान बोला- अजरबैजान पर ड्रोन हमले में हमारा हाथ नहीं ईरान ने अजरबैजान में हुए ड्रोन हमले में अपनी किसी भी भूमिका से इनकार किया है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अपने अजरबैजानी समकक्ष से फोन पर बातचीत में कहा कि तेहरान ने अजरबैजान की ओर कोई ड्रोन या अन्य प्रोजेक्टाइल नहीं दागा। उन्होंने बताया कि ईरान की सेना इस घटना की जांच कर रही है। अराघची ने यह भी कहा कि ऐसे हमलों के पीछे इजराइल की भूमिका हो सकती है, जिसका उद्देश्य ईरान और उसके पड़ोसी देशों के बीच संबंध खराब करना है। इससे पहले अजरबैजान ने नखचिवान क्षेत्र में हुए ड्रोन हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया था। 02:12 PM5 मार्च 2026 कॉपी लिंक ईरान बोला- इराक में अमेरिकी बेस पर ड्रोन हमला किया ईरान की सेना ने कहा है कि उसने उत्तरी इराक के एरबिल में अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर ड्रोन हमला किया है। यह जानकारी ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी ने दी है। रिपोर्ट में दावा किया गया कि इस हमले में अमेरिकी ठिकाने को काफी नुकसान हुआ है। हालांकि इस दावे की पुष्टि नहीं हो सकी है। 01:58 PM5 मार्च 2026 कॉपी लिंक अजरबैजान बोला- ड्रोन हमले पर माफी मांगे ईरान अजरबैजान के राष्ट्रपति इलहाम अलीयेव ने कहा है कि नखचिवान क्षेत्र में हुए ड्रोन हमले को लेकर ईरान को माफी मांगनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों को सजा दी जानी चाहिए। अलीयेव के मुताबिक नखचिवान अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे, उसके टर्मिनल, एक स्कूल और अन्य नागरिक इलाकों को ड्रोन से निशाना बनाया गया, जिसमें दो लोग घायल हुए। उन्होंने इस घटना को “कायराना हमला” बताते हुए इसकी

Haryana Boxer Simran Jaglan Gets Big Break With Badshahs Titteri Song

Haryana Boxer Simran Jaglan Gets Big Break With Badshahs Titteri Song

टटीरी सॉन्ग के प्रमोशन के दौरान रैपर बादशाह के साथ सिमरन जागलान। बॉलीवुड रैपर-सिंगर बादशाह ने हरियाणवी फोक सॉन्ग ‘टटीरी’ लॉन्च किया है। इस गाने में कैथल की रहने वाली सिमरन जागलान ने अपनी आवाज दी है। सिमरन, हरियाणवी सिंगर कर्मबीर फौजी की बेटी हैं, जिन्होंने फेमस हरियाणवी सॉन्ग ‘पानी आली पानी प्यादे’ गाया है। . सिमरन एक बॉक्सर भी हैं और स्टेट चैंपियन रह चुकी हैं। अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए वह सिंगिंग भी कर रही हैं। तीन साल पहले बनाए गए ‘टटीरी’ गाने पर बादशाह की नजर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने 1 मार्च को इसका रीमिक्स वर्जन रिलीज किया। इस गाने को अभी तक यूट्यूब पर 2 मिलियन से ज्यादा लोग सुन चुके हैं। गाने की शूटिंग जींद के सच्चा खेड़ा, नरवाना और दुबई में हुई है। 26 फरवरी को बादशाह इस गाने के प्रमोशन के लिए हरियाणा के कैथल और सोनीपत पहुंचे थे। अब 14 मार्च को सिमरन, बादशाह के साथ मुंबई में एक शो करेंगी। टटीरी सॉन्ग में अलका शर्मा, अर्हाना, इशिका, दीपाल, मन्नस्वी और शिवानी समेत अन्य ने डांस किया है। जानिए कौन हैं सिमरन जागलान जिन्होंने बादशाह संग गाना गाया… पिता भी हरियाणवी सिंगर 20 साल की सिमरन जागलान कैथल जिले के पट्‌टी अफगान गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता कर्मबीर फौजी भी हरियाणवी सिंगर हैं। सिमरन चार बेटियों में तीसरे नंबर पर है। सिमरन कैथल के आरकेएसडी कॉलेज में बीए फाइनल ईयर की स्टूडेंट हैं। वह कैथल में ही गुरमीत कोच के पास बॉक्सिंग की प्रैक्टिस करती हैं। वह स्टेट और नेशनल चैंपियन भी रह चुकी हैं। कॉल आई तो विश्वास नहीं हुआ सिमरन ने बताया कि जब मुझे बादशाह के साथ गाने का मौका मिला तो पहले मुझे विश्वास ही नहीं हुआ। मुझे लगा कि शायद कोई प्रैंक कॉल या प्रमोशन कॉल है। बाद में जब पुष्टि हुई तो परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बादशाह को उनकी ट्रेडिशनल स्टाइल में गाई हुई आवाज पसंद आई। इसी वजह से मुझे ‘टटीरी’ में मौका मिला। 3 साल पहले बनाया था टटीरी गाना सिमरन ने बताया कि करीब तीन साल पहले मैंने अपने पिता की कंपनी में ही ‘टटीरी’ गाना गाया था। वही गाना बादशाह को पसंद आया और उन्होंने इसे रिमिक्स कर मॉडर्न ट्विस्ट दिया। अब 2026 में यह गाना नए रूप में रिलीज हुआ है। मैंने अभी तक करीब 300 फोक सॉन्ग गाए हैं। मैं फोक सॉन्ग और भजन गाती हूं। मैंने सिंगिंग लाइन की शुरुआत अपने पिता के साथ की। मेहनत का फल जरूर मिलता है सिमरन ने कहा कि मैं बॉक्सर हूं। सिंगिंग पिता की प्रेरणा से शुरू हुई। जब भी पिता कहते थे कि गाना गाना है, तो मैं मना नहीं करती थी। मैं कहती हूं कि अगर हम साफ-सुथरा गा रहे हैं और मेहनत कर रहे हैं तो उसका फल एक दिन जरूर मिलता है। मैं अपनी सफलता का सारा श्रेय अपने पिता को देती हूं। अपने बेटी सिमरन और शिवानी जागलान के साथ कर्मबीर फौजी। अब जानिए कर्मबीर फौजी ने क्या कहा… सभी बच्चे बॉक्सिंग करते हैं सिमरन के पिता कर्मबीर फौजी ने बताया कि परिवार के बच्चे बॉक्सिंग खेलते हैं। सिमरन खेलो इंडिया में नेशनल खेल चुकी है। सबसे बड़ी बेटी शीतल भी ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी में मेडल हासिल किया है। शीतल से छोटी शिवानी जागलान ने नेशनल बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीता है। बादशाह के मैनेजर का कॉल आया था कर्मबीर ने कहा कि हमारे पास बादशाह के मैनेजर का कॉल आया था। उन्होंने टटीरी सॉन्ग को लेकर बातचीत की थी। बाद में बादशाह से बात करवाई। जब बादशाह को यह पता चला कि सिमरन हरियाणवी सिंगर कर्मबीर फौजी की बेटी है तो वे और भी ज्यादा खुश हुए। बेटी की आवाज आज बॉलीवुड में गूंज रही है। यह उसके लिए बहुत बड़ा ब्रेक है। फोक सॉन्ग संस्कृति की पहचान उन्होंने कहा कि बेटी सिमरन सिंगिंग और बॉक्सिंग दोनों में अच्छा कर रही है। अब यह बेटी पर ही डिपेंड करेगा कि वो अपना करियर किस तरफ लेकर जाती है। बेटी की बाजू में थोड़ी इंजरी भी है। बेटी से फोक सॉन्ग गवाने का उद्देश्य सिर्फ इतना था कि हमारे पुराने गीत जिंदा रहे, क्येंकि ये हमारी संस्कृति की पहचान हैं। —————————– ये खबर भी पढ़ें :- हरियाणवी सॉन्ग ‘टटीरी’ का रैप वर्जन लाए सिंगर बादशाह:सोनीपत में सरपंचों के वेलकम पर बोले- मासूम शर्मा वाली वीडियो देखी है बॉलीवुड रैपर-सिंगर बादशाह ने हरियाणवी फॉक सॉन्ग टटीरी का रैप वर्जन रिकॉर्ड किया है। इसी सिलसिले में सिंगर अपनी टीम के साथ सोनीपत के गांव असदनपुर-नांदनोर पहुंचे, यहां उन्हें बैल-बुग्गी पर बैठाकर गांव की गलियों में घुमाया गया। सरपंच मुकेश उर्फ बल्लू के घर पर देसी खाना खाया। पढ़ें पूरी खबर…

Bhaskar Investigation Reveals Nigerian students Alleged Sex Racket in Ludhiana| Video

Bhaskar Investigation Reveals Nigerian students Alleged Sex Racket in Ludhiana| Video

पूरी रात साथ रहना है तो एक युवती के 7 हजार रुपए लगेंगे, अनलिमिटेड शॉट, अगर पार्टी का सामान यानी शराब-चिकन ले आते हो तो 1500 रुपए लेंगे, लेकिन सिर्फ एक शॉट ही मिलेगा। पुलिस का कोई डर नहीं, उनसे बचाने की गारंटी हमारी। . शारीरिक संबंध बनाने का यह रेट लुधियाना में चल रहे विदेशी युवतियों के सेक्स रैकेट का है। ये युवतियां नाइजीरियन मूल की हैं और यहां पर खुलेआम रैकेट चला रही हैं। रात के अंधेरे में ये अपना मोबाइल नंबर देती हैं। फिर मोबाइल पर युवतियों की फोटो भेजकर रेट फिक्स करती हैं। इसके बाद लोकेशन भेजकर अपने फ्लैट पर बुलाती हैं। यहां तक कि वह दूसरी जगह जाने को भी तैयार रहती हैं। अगर नाइजीरियन पसंद नहीं आती तो रशियन लड़की तक उपलब्ध कराने का दावा करती हैं। दैनिक भास्कर को लगातार इसके बारे में इनपुट मिल रहे थे, जिसके बाद भास्कर ने इस रैकेट को पूरी तरह एक्सपोज करने का कॉल लिया। अंडरकवर रिपोर्टर ने कस्टमर बनकर नाइजीरियन युवती से इसी तरह संपर्क किया। इसके बाद उसके ठिकाने तक पहुंचा। इस दौरान पता चला कि बिना किसी डर या रोक-टोक के यह धंधा कैसे चलाया जा रहा है। रुपए वसूलने की भूख ऐसी कि कस्टमर से ज्यादा युवतियां संबंध बनाने के लिए उतावली नजर आती हैं। उनके ठिकाने पर आया कस्टमर कहीं लौट न जाए, इसके लिए वह खुद शराब पीकर अश्लील डांस और हरकतें करती हैं। फिर कस्टमर को भी शराब पिलाती हैं। कैसे हुई युवती से डील? उसने कहां बुलाया? वहां क्या सीन था? रिपोर्टर वहां से कैसे निकला? इसके बारे में जानने के लिए पढ़िए पूरी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्ट… अपने अपार्टमेंट में युवती लगातार मोबाइल स्क्रॉल करती हुई दिखी। सबसे पहले डीलिंग के बारे में जानिए रात साढ़े 11 बजे मॉल के पास मिली युवती, बोली- साथ चलना है तो बताओ भास्कर रिपोर्टर सोमवार रात 11 बजे फिरोजपुर रोड पर निकला। यहां ग्रैंड वॉक मॉल के पास एक युवती टहलती दिखी। भास्कर रिपोर्टर ने उससे पूछा- क्या आपको कोई मदद चाहिए। इसके जवाब में युवती ने कहा- आप बताओ, अगर मेरे साथ चलना है तो। वह युवती नाइजीरियन मूल की थी। उसने ऑफ कैमरा कहा कि D-मार्ट के पीछे उसका किराए का रूम है। वहां आ सकते हो तो चलो। बिना मांगे उसने रिपोर्टर को अपना मोबाइल नंबर भी दे दिया। इसके बाद वह वहां से चली गई। जाने से पहले उसने बताया कि वह एक स्टूडेंट है, जो यहां की प्राइवेट यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करती है। शराब पीने के बाद विदेशी युवती कुछ इस तरह से डांस करती नजर आई। अगले दिन बोली- मेरा रेट 5 हजार, शराब-चिकन लाए तो कम, फोटो भेजी इसके अगले दिन यानी मंगलवार शाम करीब 6 बजे भास्कर रिपोर्टर ने उसे फोन किया, जिसमें युवती ने बेबाकी से बात करते हुए पूरी डीलिंग की। युवती ने कहा- वह शारीरिक संबंध बनाने के लिए प्रति घंटा 5 हजार रुपए लेती है। हां, अगर ड्रिंक (शराब) और चिकन कस्टमर लेकर आए तो फिर उससे 1500 रुपए ही लेते है। इसके बाद उसने रिपोर्टर को अपनी फोटो वॉट्सएप पर भेज दी। उसने कहा- अगर मैं पसंद नहीं आ रही तो कोई बात नहीं, मेरे साथ और भी कई गर्ल्स स्टूडेंट्स हैं। मेरे यहां आओ और अपनी मनपसंद की चुन सकते हो। इसमें कोई एतराज नहीं है। पुलिस रेड का डर नहीं, गूगल लोकेशन भेजी रिपोर्टर ने पूछा कि कहीं पुलिस की रेड तो नहीं हो जाएगी? इस पर युवती ने कहा कि हमारी जगह बिल्कुल सेफ है। यहां पुलिस की रेड का कोई डर नहीं है। यहां कभी पुलिस नहीं आती। इसके बाद रिपोर्टर ने उसके ठिकाने के बारे में पूछा तो युवती ने अपने अपार्टमेंट वाली बिल्डिंग की फोटो और उसके साथ गूगल लोकेशन भी भेज दी। उसने कहा कि इस लोकेशन पर आ जाओ। इसी बीच बातचीत आगे बढ़ी तो युवती ने कहा कि अगर पूरी रात की बुकिंग करनी है तो फिर वह 7 हजार रुपए लेगी। अगर 2 युवक हैं और 2 युवतियां चाहिए तो एक रात के 14 हजार रुपए लगेंगे। उसने यहां तक ऑफर किया कि अगर आपके पास कोई फ्लैट है तो वह रात के लिए वहां भी आ जाएंगी। इसका कोई एक्सट्रा चार्जेस नहीं लगेगा। हमें बस अपनी गूगल लोकेशन भेज देना, हम आपके बताए टाइम पर वहां पहुंच जाएंगे। मैं पसंद नहीं तो दूसरी भी है, रशियन का भी इंतजाम मोबाइल पर बातचीत के दौरान ही रिपोर्टर ने दूसरे देशों की लड़कियों के बारे में पूछा तो युवती वह भी अरेंज कराने के लिए राजी हो गई। युवती ने कहा कि उनके पास रशियन गर्ल्स भी हैं। उनके कई कस्टमर हैं जो अलग-अलग तरह की डिमांड करते हैं। अगर नाइजीरियन नहीं चाहिए तो हम फिर उन्हें दूसरे देश की लड़की का इंतजाम करके देते हैं। हमने इसके लिए पूरा नेटवर्क बना रखा है। इस दौरान युवती ने मोबाइल पर बातचीत में ही कह दिया कि प्रोटेक्शन का सामान अपना लेकर आना। हम इसे अरेंज नहीं करेंगे, वह खुद ही लेकर आना पड़ेगा। इसके अलावा हमारे पास आते वक्त पार्टी का सामान भी लाना, जिसमें उन्होंने गिनाते हुए कहा कि उन्हें एक शराब की बोतल, चिकन बिरयानी, सोडा, आइस, लेज चिप्स के पैकेट चाहिए। सेक्स रैकेट को उजागर करने के लिए भास्कर रिपोर्टर उनकी बताई लोकेशन पर पहुंच गया। साेफे पर बैठकर बात करती विदेशी युवती। रिपोर्टर ठिकाने पर पहुंचा तो उसके बाद जानिए क्या हुआ… इसके बाद भास्कर रिपोर्टर विदेशी युवती की भेजी लोकेशन पर फिरोजपुर रोड पर पहुंचा। उनके अपार्टमेंट के बाहर काले रंग की कार में 2 विदेशी युवक पहले से बैठे थे। इस पर हमें कुछ शक हुआ। इसलिए युवती को फोन पर बातचीत की। रिपोर्टर: यहां पहले से 2 लड़के बाहर खड़े हैं। क्या अंदर आना सेफ है? युवती: हां, यहां पर और भी अपार्टमेंट्स हैं। ये लड़के उनमें रहते हैं। कोई प्रॉब्लम नहीं है। आप फर्स्ट फ्लोर पर आ जाओ। (उसके बाद रिपोर्टर फर्स्ट फ्लोर पर पहुंचा तो कमरे में दो विदेशी लड़कियां थीं।) रिपोर्टर: कहां होगी पार्टी? युवती: रूम पर ही कर लेते हैं या लॉन में बैठते हैं। रिपोर्टर: रूम में ही पार्टी कर लेते हैं। युवती: नहीं, लॉन में पार्टी करते

कोरोना में पंजाबियों की सेवा की मुरीद हुई ऑस्ट्रेलियन नर्स:बोलीं- मैं पंजाब की बेटी, पटियाला शादी में पहुंची, गोल्डन टेंपल को सुकून वाली जगह बताया

कोरोना में पंजाबियों की सेवा की मुरीद हुई ऑस्ट्रेलियन नर्स:बोलीं- मैं पंजाब की बेटी, पटियाला शादी में पहुंची, गोल्डन टेंपल को सुकून वाली जगह बताया

पंजाबियों की सेवा देखकर ऑस्ट्रेलिया की नर्स इतनी इंप्रेस व मोटिवेट हुई कि वह खुद को पंजाब की बेटी बता रही है। नर्स निकोले का कहना है कि कोरोना काल में जिस तरह से पंजाबी नर्सों ने अपनी जान पर खेलकर ऑस्ट्रेलियाई बुजुर्गों की जान बचाई, उसके लिए वह मरते दम तक पंजाबियों की कर्जदार रहेंगी। निकोले पंजाबी कल्चर को जानने के लिए इसी साल पंजाब पहुंचीं। यहां उन्होंने बाजारों में शॉपिंग की और फिर एक पंजाबी शादी में भी शामिल हुईं। पटियाला के बनूड़ में वह बुजुर्गों से बात करते दिखीं। पंजाब से प्रभावित निकोले अब पंजाबी भी सीख रही हैं। उनका कहना है कि उन्होंने सत श्री अकाल के बाद तुसी किद्दां हों जैसे शब्द बोलने सीख लिए हैं। वह गोल्डन टेंपल अमृतसर भी पहुंचीं। जिसके बाद निकोले ने कहा कि ये सच में सुकून वाली जगह है। मेरी यहां आने की बहुत इच्छा थी। इस दौरान निकोले ने ऑस्ट्रेलिया में पंजाबी नर्स के तौर पर काम कर रहे हरमनजीत पर हमला करने का भी कड़ा विरोध किया। निकोले ने कहा कि हमलावरों की परवरिश सही नहीं हुई। हरमनजीत पर जिम से बाहर आते वक्त कुछ ऑस्ट्रेलियाई युवकों ने हमला किया था। जिसमें वह बुरी तरह से जख्मी हुए थे। ऑस्ट्रेलियाई नर्स ने पंजाब-पंजाबियों के बारे में क्या कहा… पंजाबी नर्स पर हमले को लेकर निकोले ने क्या कहा

हैदराबाद में हुआ विजय-रश्मिका का रिसेप्शन:लाल साड़ी में एक्ट्रेस ने रखा ट्रेडिशनल लुक, कर्नाटक के डिप्टी CM समेत कई बड़े स्टार्स पहुंचे, PHOTOS

हैदराबाद में हुआ विजय-रश्मिका का रिसेप्शन:लाल साड़ी में एक्ट्रेस ने रखा ट्रेडिशनल लुक, कर्नाटक के डिप्टी CM समेत कई बड़े स्टार्स पहुंचे, PHOTOS

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का रिसेप्शन 4 मार्च, गुरुवार को हैदराबाद के होटल ताज कृष्णा में हुआ। कपल ने 26 फरवरी को उदयपुर में इंटिमेट वेडिंग की थी, जिसके बाद अब कपल ने ग्रैंड रिसेप्शन दिया है। रिसेप्शन में बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियों के अलावा कई राजनेता शामिल हुए। बॉलीवुड से करण जौहर, कृति सेनन समेत कई लोग रिसेप्शन में पहुंचें, वहीं साउथ से चिरंजीवी, नागार्जुन, रामचरण जैसे की स्टार्स ने भी शिरकत की। विजय देवरकोंडा बोले- अंडरग्राउंड हो जाऊंगा रिसेप्शन में तस्वीरें क्लिक करवाते हुए विजय देवरकोंडा ने कहा है कि ये उनकी शादी से जुड़ी आखिरी सेरेमनी है, इसके बाद वो अंडरग्राउंड हो जाएंगे। रिसेप्शन से विजय-रश्मिका की ये तस्वीरें भी देखें- बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से कई सेलेब्स रिसेप्शन में हैदराबाद पहुंचे रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलेब्स हैदराबाद पहुंचे हैं, जिनमें फिल्ममेकर करण जौहर, एक्ट्रेस कृति सेनन, रिया चक्रवर्ती, कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा, एक्ट्रेस नीना गुप्ता भी शामिल हैं। साउथ इंडस्ट्री के तमाम बड़े स्टार्स रिसेप्शन में पहुंचे रश्मिका मंदाना के रिसेप्शन में उनके पुष्पा को-स्टार अल्लू अर्जुन भी पहुंचे। इसके अलावा कपल के रिसेप्शन में रामचरण, चिरंजीवी, नागार्जुन, वेंकटेश, कार्थी समेत साउथ के हर बड़े स्टार ने शिरकत की है। रिसेप्शन में थी कड़ी सुरक्षा, बिना कार्ड के एंट्री पर थी रोक हाई-प्रोफाइल गेस्ट लिस्ट होने के चलते विजय-रश्मिका के रिसेप्शन की सिक्योरिटी बेहद टाइट रखी गई थी। रिसेप्शन से पहले ही कपल ने एक आधिकारिक नोट जारी कर कहा था कि बिना वैलिड इन्विटेशन कार्ड के वेन्यू में एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी। 26 फरवरी को उदयपुर के आईटीसी ममेंटोस एकाया रिसोर्ट में हुई शादी विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी को उदयपुर में शादी की है। ये इंटिमेट वेडिंग आईटीसी ममेंटोस एकाया रिसॉर्ट में हुई, जिसमें महज 250 गेस्ट शामिल हुए थे। ये शादी तेलुगु और कोडवा जैसी दो अलग-अलग परंपराओं से संपन्न हुई।रश्मिका ने लाल साड़ी और सोने के आभूषण पहने, जबकि विजय ने आइवरी धोती और लाल अंगवस्त्रम धारण किया। शादी के बाद कपल ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट की थीं। देखिए विजय-रश्मिका की शादी की तस्वीरें- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी शादी की शुभकामनाएं पीएम नरेंद्र मोदी ने रश्मिका और विजय को बधाई संदेश भेजा था। उन्होंने दोनों को आशीर्वाद दिया है। संदेश में ‘सखा सप्तपदी भव’ का जिक्र करते हुए कहा कि सात कदम साथ चलने के बाद दूल्हा-दुल्हन जीवन भर के साथी और सच्चे दोस्त बन जाते हैं। ये रिश्ता सिर्फ दो लोगों का नहीं, बल्कि दो परिवारों का भी होता है। उन्होंने इस बंधन को विश्वास और प्यार से भरी शुरुआत बताया। प्रधानमंत्री ने विजय और रश्मिका के फिल्मी सफर का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा- विजय और रश्मिका दोनों ही अपनी फिल्मों की स्क्रिप्ट और कहानियों के लिए नए नहीं हैं, वह पर्दे पर जादू करना जानते हैं। लेकिन उनकी असल जिंदगी का यह नया अध्याय, जो प्यार और भरोसे से भरा है, निश्चित रूप से सिल्वर स्क्रीन पर उनके द्वारा बनाए गए जादू से भी कहीं ज्यादा चमकेगा। 24 फरवरी को हुई संगीत सेरेमनी विजय रश्मिका की संगीत सेरेमनी आईटीसी ममेंटोस रिसोर्ट में 24 फरवरी को हुई। इस दौरान विजय-रश्मिका ने कई डांस परफॉर्मेंस दी हैं। संगीत में रश्मिका मंदाना ने फाल्गुनी शेन का डिजाइनर लहंगा पहना था। देखिए संगीत सेरेमनी की तस्वीरें- प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में कपल्स ने खेले गेम्स 26 फरवरी को हुई शादी से 2 दिन पहले 23 फरवरी को ही रश्मिका-विजय उदयपुर के ममेंटोज एकाय रिसोर्ट पहुंचे थे। यहां प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन हुआ। इस दौरान लड़के वालों और लड़की वालों के बीच गई गेम्स भी हुए। प्री-वेडिंग से लेकर हल्दी सेरेमनी तक की तस्वीरें भी उदयपुर से लगातार सामने आईं। देखिए प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की तस्वीरें-

Iran Ship Rescue Sri Lanka

Iran Ship Rescue Sri Lanka

Hindi News Career Iran Ship Rescue Sri Lanka | 32 Sailors Saved; March 5 Current Affairs 2 घंटे पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. ऑक्‍सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने 16वीं सदी की कांस्‍य प्रतिमा भारत को लौटाई 4 मार्च को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के एशमोलियन म्‍यूजियम ने संत थिरुमनकाई अलवर की तांबे की मूर्ति भारत को लौटा दी। संत थिरुमनकाई अलवर की कांस्य प्रतिमा 16वीं शताब्दी की है। ये प्रतिमा तमिलनाडु के थाडिकोम्बु स्थित श्री सौंदराजा पेरुमल मंदिर को वापस कर दी जाएगी। ये मूर्ति उन चार पवित्र कलाकृतियों में से एक थी जो 1957 और 1967 के बीच मंदिर से चोरी हो गई थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, मूर्ति की कीमत करोड़ों में है। इन मूर्तियों को तस्करों ने अवैध रूप से बेचा था और विदेशों में तस्करी की थी। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के एशमोलियन म्‍यूजियम ने मूर्ति की उत्‍पत्ति की जांच की, जिसके बाद इसे भारत को लौटाने पर सहमति दी। म्‍यूजियम ने 1967 में सोथबी (Sotheby’s) की नीलामी में इस कांस्य प्रतिमा को प्राप्त किया था। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 2. Open AI ने ChatGPT 5.3 Instant पेश किया 4 मार्च को Open AI ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट ChatGPT का नया वर्जन 5.3 Instant लॉन्‍च किया। Open AI का दावा है कि नया वर्जन पहले से ज्यादा सटीक, कम ड्रामेटिक और ज्यादा नेचुरल बातचीत करने में सक्षम है। OpenAI के अनुसार, नए मॉडल में बेवजह के डिस्क्लेमर और ओवर-ड्रामेटिक भाषा को कम किया गया है ताकि बातचीत ज्यादा इंसानी और सहज लगे। OpenAI का दावा है कि नए वर्जन में हैलुसिनेशन यानी गलत जानकारी देने में 26.8 प्रतिशत तक कमी आई है। नया मॉडल अब Stop, Take a breath जैसे अनावश्यक वाक्यों का इस्तेमाल कम करेगा। OpenAI का GPT-5.3 Instant अब ChatGPT में सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सरकारी एजेंसियों को OpenAI की प्रतिद्वंद्वी कंपनी Anthropic के Claude के इस्तेमाल को बंद करने का आदेश दिया है। Anthropic ने कंपनी की हथियारों और मास सर्विलांस के लिए AI के उपयोग से संबंधित अपनी पॉलिसी बदलने से इनकार कर दिया था।सैम ऑल्‍टमैन OpenAI के CEO हैं। 3. श्रीलंका ने डूबते ईरानी जहाज से 32 सेलर्स रेस्‍क्‍यू किए 4 मार्च को श्रीलंका नेवी ने ईरानी नेवल शिप ISIS देना से 32 सेलर्स को रेस्‍क्‍यू किया। इजराइल का ‘ISIS देना’ बुधवार को डूब गया। इस जहाज से गंभीर रूप से घायल 32 सेलर्स को बचाया जा सका। ‘ISIS देना’ श्रीलंका के टेरिटोरियल वार्टस के ठीक बाहर दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसके बाद उसने मदद का संदेश भेजा था। श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिथा हेराथ ने सेलर्स को बचाने की जानकारी दी। विदेश मंत्री हेराथ के अनुसार, अभी जहाज के डूबने का कारण पता नहीं चल पाया है। इस जहाज पर 180 लोगों का क्रू था। इनमें से 32 की जान बचाई जा सकी है। रेस्‍क्‍यू के लिए 2 श्रीलंकन जहाज और एक एयरक्राफ्ट भेजा गया था। श्रीलंका की नेवी या एयरफोर्स ने रेस्‍क्‍यू के फुटेज जारी नहीं किए हैं, क्‍योंकि इसमें एक दूसरी मिलेट्री शामिल है। निधन (DEATH) 4. एक्‍टर विजय कृष्‍णा का निधन 4 मार्च को एक्‍टर विजय कृष्‍णा का 81 साल की उम्र में निधन हो गया। विजय ने संजय लीला भंसाली की फिल्‍म देवदास में शाहरुख खान के पिता का रोल निभाया था। विजय ने फिल्‍म गुजारिश, गांधी और Pk में भी रोल निभाए थे। एक्टिंग के अलावा, विजय गोदरेज फैमिली बिजनेस में एग्जिक्‍यूटिव डायरेक्‍टर रहे और 2021 में रिटायर हुए। अनुपम खेर समेत कई कलाकारों ने उनकी मौत पर सोशल मीडिया पोस्‍ट के जरिए श्रृद्धांजलि दी है। विजय फिल्‍म देवदास में अपने रोल के लिए मशहूर थे। आज का इतिहास 5 मार्च 1913 में शास्‍त्रीय संगीत गायिका पद्मविभूषण गंगूबाई हंगल का जन्‍म हुआ। 1931 में महात्‍मा गांधी और लॉर्ड इरविन के बीच चर्चित गांधी-इरविन समझौता हुआ। ————————- ये खबरें भी पढ़ें… पाकिस्‍तान ने क्रिकेट टीम पर खराब खेलने का जुर्माना लगाया: पूर्व केंद्रीय मंत्री उन्‍नीकृष्‍णन का 89 की उम्र में निधन, 4 मार्च के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Holi Skincare Home Remedies; Synthetic Colour Chemicals Health Risks

Holi Skincare Home Remedies; Synthetic Colour Chemicals Health Risks

14 घंटे पहलेलेखक: गौरव तिवारी कॉपी लिंक होली के मौके पर रंग खेलने में आनंद तो खूब आता है, लेकिन यह स्किन के लिए किसी ‘केमिकल वॉर’ से कम नहीं है। सिंथेटिक रंगों में मौजूद खतरनाक केमिकल्स हमारी स्किन और हेल्थ पर गंभीर असर डाल सकते हैं। कुछ केमिकल्स आंखों, फेफड़ों और स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। बच्चों, बुजुर्गों और जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव है, उन्हें इसका जोखिम ज्यादा होता है। सिंथेटिक रंगों के कारण स्किन पर लाल चकत्ते, दाने और असहनीय खुजली हो सकती है। कुछ लोग रंग खेलने के बाद स्किन को साबुन से रगड़कर साफ करने लगते हैं, जिससे स्किन डैमेज हो सकती है। इसलिए जरूरत की खबर में आज होली के रंगों से होने वाले नुकसानों की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- किस रंग में कौन-सा केमिकल होता है? किस केमिकल से क्या हेल्थ रिस्क होता है? इससे हुए नुकसान के लिए घरेलू इलाज क्या है? एक्सपर्ट: डॉ. पद्मा सिंह, रिटायर्ड लेक्चरर, केमिस्ट्री, प्रयागराज सवाल- होली के सिंथेटिक रंगों में कौन-से खतरनाक केमिकल्स होते हैं? जवाब- होली के सिंथेटिक रंगों में लेड ऑक्साइड, कॉपर सल्फेट, मरकरी सल्फाइड और एल्युमिनियम ब्रोमाइड जैसे केमिकल्स होते हैं। ग्राफिक में देखिए किस रंग में कौन-सा केमिकल होता है- सवाल- इन केमिकल्स के कारण क्या हेल्थ रिस्क हो सकता है? जवाब- सिंथेटिक रंगों में मौजूद ये केमिकल्स शरीर के लिए ‘स्लो पॉइजन’ की तरह होते हैं। स्किन बर्न और एलर्जी: लेड और मरकरी से स्किन पर गहरे जख्म, लाल चकत्ते और डर्मेटाइटिस (एक्जिमा) हो सकता है। आंखों को खतरा: कॉपर सल्फेट और सिलिका (केमिकल्स) आंखों की पुतली (कॉर्निया) को डैमेज कर सकते हैं, जिससे अंधापन या गंभीर संक्रमण का रिस्क रहता है। लंग्स डैमेज: सांस के जरिए ये बारीक कण फेफड़ों में पहुंचने से अस्थमा का रिस्क बढ़ता है। लिवर डैमेज: अगर ये रंग स्किन के जरिए एब्जॉर्ब होकर अंदर जाते हैं तो किडनी और लिवर की कार्यक्षमता को भी प्रभावित कर सकते हैं। सवाल- होली खेलने के बाद कुछ लोगों की स्किन पर रैशेज, दाने क्यों हो जाते हैं? जवाब- स्किन पर रैशेज और दाने आमतौर पर रंगों में मिले तेज केमिकल्स की वजह से होते हैं। कई सिंथेटिक रंगों में ऐसे तत्व होते हैं, जो स्किन की ऊपरी प्रोटेक्टिव लेयर को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे खुजली, जलन, लाल चकत्ते और छोटे-छोटे दाने निकल सकते हैं। अगर रंग देर तक स्किन पर लगा रहे या रंगों को रगड़कर धुला जाए, तो समस्या बढ़ सकती है। जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव है या जिन्हें पहले से एलर्जी है, उन्हें ज्यादा दिक्कत हो सकती है। सवाल- किन लोगों को रंगों से एलर्जी या स्किन रिएक्शन का रिस्क ज्यादा होता है? जवाब- जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव है, जिन्हें एक्जिमा, एलर्जी या ड्राई स्किन की समस्या है। उन्हें रंगों से रिएक्शन का ज्यादा खतरा होता है। छोटे बच्चे और बुजुर्ग भी अधिक संवेदनशील होते हैं, क्योंकि उनकी स्किन की सेफ्टी लेयर कमजोर होती है और जल्दी प्रभावित हो सकती है। सिंथेटिक रंगो के रिस्क ग्राफिक में देखिए- सवाल- अगर होली खेलने के बाद स्किन पर दाने या रैशेज हो जाएं तो तुरंत क्या करना चाहिए? जवाब- रंगों से हुई स्किन एलर्जी को नजरअंदाज न करें, तुरंत जरूरी देखभाल करें। सबसे पहले स्किन को ठंडे या नॉर्मल पानी से धीरे-धीरे धोएं। माइल्ड क्लींजर का इस्तेमाल करें, स्किन को रगड़ने से बचें। प्रभावित जगह पर कैलामाइन लोशन या एलोवेरा जेल लगाएं। खुजली हो तो डॉक्टर की सलाह से एंटी-एलर्जिक दवा लें। स्किन को मॉइश्चराइज रखें, ताकि बैरियर रिपेयर हो सके। धूप और गर्मी से बचें, इससे जलन बढ़ सकती है। लक्षण बढ़े या पस/सूजन दिखे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। सवाल- क्या दाने या रैशेज होने पर कोई घरेलू इलाज कारगर होता है? जवाब- हल्के रैशेज में घरेलू उपाय राहत दे सकते हैं, लेकिन सावधानी जरूरी है। ठंडे पानी से स्किन को साफ करें, जलन कम होती है। एलोवेरा जेल लगाने से सूजन और खुजली में राहत मिलती है। नारियल तेल स्किन की नमी बनाए रखता है और बैरियर (स्किन को प्रोटेक्ट करने वाली लेयर) सुधारता है। ठंडी दूध की पट्टी (कम्प्रेस) लगाने से जलन शांत होती है। ओटमील (जई) का लेप स्किन को राहत देता है। खुजलाने से बचें, इससे इंफेक्शन बढ़ सकता है। नोट: ये उपाय हल्की-फुल्की समस्याओं के लिए होते हैं। अगर लक्षण गंभीर हो रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें। ग्राफिक में देखिए, किस समस्या में क्या घरेलू उपाय कर सकते हैं- सवाल- स्किन पर दिख रहे कौन-से लक्षण सामान्य हैं और किन संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए? जवाब- होली के बाद स्किन पर हल्के रिएक्शन आम हैं, लेकिन कुछ लक्षण गंभीर भी हो सकते हैं। इन्हें पहचानना जरूरी है, ताकि समय पर इलाज मिल सके। ग्राफिक में देखिए- सवाल- क्या बार-बार रंग लगने से स्किन की नेचुरल प्रोटेक्टिव लेयर कमजोर हो सकती है? जवाब- हां, बार-बार रंग लगाने से स्किन की प्रोटेक्टिव लेयर कमजोर हो सकती है। सिंथेटिक रंगों के केमिकल्स स्किन की बाहरी परत (लिपिड बैरियर) को नुकसान पहुंचाते हैं। यह बैरियर कमजोर होने पर स्किन ज्यादा संवेदनशील हो जाती है। इसके कारण खुजली, रैशेज और जलन हो सकती है। स्किन में रूखापन हो सकता है और कटे हुए छोटे निशान बन सकते हैं। संक्रमण या एलर्जी का रिस्क बढ़ जाता है। सवाल- सिंथेटिक कलर्स के अलावा हमारी किन गलतियों से स्किन डैमेज का रिस्क बढ़ता है? जवाब- स्किन डैमेज का रिस्क सिर्फ सिंथेटिक रंगों से नहीं, बल्कि कुछ आदतों और गलतियों से भी बढ़ता है- रंग खेलने के तुरंत बाद साबुन से जोर-जोर से रगड़ना। रंगों से पहले स्किन पर तेल या मॉइश्चराइजर न लगाना। आंख, मुंह या नाक में रंग जाने से। बार-बार गर्म पानी या हार्श केमिकल क्लींजर का इस्तेमाल करना। रंग खेलने के बाद पर्याप्त मॉइश्चराइजर न लगाना। धूप में बिना सनस्क्रीन लगाए निकलना। संवेदनशील स्किन या एलर्जी होने पर भी सावधानी न बरतना। सवाल- हेल्दी और चमकदार स्किन के लिए क्या करना चाहिए? जवाब- सही आदतें और सुरक्षा उपाय अपनाकर स्किन को अंदर और बाहर दोनों तरह से हेल्दी रखा जा सकता है। संतुलित आहार लें- फल, सब्जियां, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स स्किन को पोषण देते हैं। पर्याप्त पानी पिएं- हाइड्रेशन से स्किन नरम और चमकदार

Child Performance Anxiety; Social Shyness Vs Confidence

Child Performance Anxiety; Social Shyness Vs Confidence

Hindi News Lifestyle Child Performance Anxiety; Social Shyness Vs Confidence | Healthy Parenting Tips 14 घंटे पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल कॉपी लिंक सवाल- मैं दिल्ली से हूं। मेरा 6 साल का बेटा बहुत तेज और समझदार है। उसे कविताएं, कहानियां और स्कूल का काम बहुत अच्छे से याद रहता है। घर में वह पूरे आत्मविश्वास के साथ हमें सुनाता भी है, एक्टिंग भी करता है। लेकिन जैसे ही घर में मेहमान आते हैं या हम किसी रिश्तेदार के यहां जाते हैं और कोई उससे कुछ सुनाने या बोलने के लिए कहता है, तो उसका व्यवहार अचानक बदल जाता है। वह चुप हो जाता है, मेरे पीछे छिप जाता है या वहां से हटने की कोशिश करता है। कई बार लोग उसे ‘शर्मीला’ कहते हैं। मैं समझ नहीं पा रही हूं कि यह सिर्फ सामान्य शर्मीलापन है या कुछ और। एक मां के रूप में मुझे इस स्थिति को कैसे समझना और संभालना चाहिए? एक्सपर्ट: डॉ. अमिता श्रृंगी, साइकोलॉजिस्ट, फैमिली एंड चाइल्ड काउंसलर, जयपुर जवाब- सबसे पहले तो मैं आपसे यह कहना चाहूंगी कि इसमें घबराने की बात नहीं है। 6 साल की उम्र में बच्चों का ऐसा व्यवहार सामान्य है। बेटा घर में आपके सामने खुलकर बोलता है। इसका मतलब है कि उसके अंदर क्षमता और कॉन्फिडेंस दोनों हैं। मेहमानों के सामने जो बदलाव आप उसमें देख रही हैं, वह अक्सर ‘सोशल शाइनेस‘ या ‘परफॉर्मेंस एंग्जाइटी‘ से जुड़ा होता है। बच्चों को जब लगता है कि लोग उन्हें देख रहे हैं, जज कर रहे हैं या उनसे उम्मीद कर रहे हैं तो वे असहज महसूस करते हैं। यह कोई कमजोरी नहीं, बल्कि बच्चों में विकास की स्वाभाविक प्रक्रिया है। हम इस बारे में विस्तार से बात करेंगे, लेकिन इसके पहले कुछ जरूरी बातें समझिए- अक्सर हम अनजाने में अपने बच्चे को एक ‘परफॉर्मिंग आर्टिस्ट’ की तरह देखने लगते हैं, जिससे हमें हर महफिल में उससे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने की उम्मीद होने लगती है। कई बार बच्चा हमारी ‘सोशल इमेज’ को बेहतर बनाने का एक जरिया मात्र बनकर रह जाता है, जहां हम चाहते हैं कि वह मेहमानों के सामने अच्छा परफॉर्म करे ताकि हमारी पेरेंटिंग की तारीफ हो। हमें यह समझना होगा कि बच्चा कोई ‘रोबोट’ नहीं है, जो रिमोट का बटन दबते ही हंसने लगे या कविता सुनाने लगे। हर बच्चे का अपना एक स्वभाव और इच्छा होती है। उसे यह हक है कि जब उसका मन न हो, तो वह चुप रहे या अपने लिए थोड़ा एकांत चुन सके। एक 6 साल के मासूम के लिए अजनबियों की भीड़ और उनकी उम्मीद भरी नजरें काफी डरावनी हो सकती हैं। कभी-कभी बच्चे के मन में यह डर भी आ सकता है कि अगर उसने कोई गलती की या लाइन भूल गया, तो बाद में उसे डांट या नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। कुल मिलाकर, हमें बच्चे के मानसिक दायरे और उसकी सहजता का सम्मान करना चाहिए, ताकि वह दबाव में नहीं बल्कि खुशी से अपनी बात रख सके। दबाव बनाना, पेरेंटिंग का हेल्दी तरीका नहीं अक्सर पेरेंट्स मेहमानों के सामने बच्चे की प्रतिभा का प्रदर्शन करके ‘गुड पेरेंटिंग’ का सर्टिफिकेट चाहते हैं। वे चाहते हैं कि लोग कहें, “वाह! आपका बच्चा कितना टैलेंटेड है।” लेकिन इस दिखावे की दौड़ में हम यह भूल जाते हैं कि बच्चा कोई ‘परफॉर्मिंग आर्टिस्ट’ नहीं है। जब हम बच्चे को सबके सामने परफॉर्म करने के लिए मजबूर करते हैं, तो अनजाने में उसे यह मैसेज दे रहे होते हैं कि उसकी वैल्यू तभी है, जब वह दूसरों को खुश करे या ‘परफॉर्म’ करे। इसलिए सबसे पहले तो आप मेहमानों के सामने जबरदस्ती कुछ सुनाने का प्रेशर देना बंद करें। ये पेरेंटिंग का हेल्दी तरीका नहीं है। आइए, अब बच्चे की चुप्पी का कारण समझते हैं। बच्चे की चुप्पी का कारण समझें बच्चा जब मेहमानों के सामने छिपता है तो वह खुद को ‘इनसिक्योर’ महसूस करता है। 6 साल की उम्र में बच्चे अपनी पहचान को लेकर जागरूक होने लगते हैं। उन्हें डर होता है कि अगर उन्होंने कुछ गलत सुनाया, तो लोग क्या सोचेंगे या उस पर हंसेंगे? बच्चे अपने घर में पेरेंट्स के सामने तो सहज होते हैं, लेकिन बाहरी माहौल में उन्हें थोड़ी इनसिक्योरिटी महसूस हो सकती है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। क्या यह चिंता की बात है? अगर आपका बच्चा स्कूल में सामान्य रूप से बात करता है, दोस्तों के साथ खेलता है और घर में खुलकर बात करता है तो यह केवल ‘सिचुएशनल शाइनेस’ हो सकती है। यह स्थिति तब चिंताजनक हो सकती है, जब बच्चा हर वक्त, हर जगह चुप रहे, दोस्तों से भी न मिले या लगातार डरा हुआ दिखे। आपके बताए अनुसार, अभी यह एक सामान्य सामाजिक झिझक लगती है। आइए, अब समझते हैं कि इस स्थिति को कैसे हैंडल करना चाहिए। बच्चे में साेशल कॉन्फिडेंस कैसे बढ़ाएं? बच्चे को किसी ‘परफॉर्मिंग आर्टिस्ट’ की तरह पेश करने की बजाय उसे मेहमानों के सामने सहज महसूस कराना जरूरी है। जब वह मेहमानों के सामने चुप हो तो ये काम न करें- उसे डांटें नहीं। ‘शर्मीला’ न कहें। इसके बजाय उसका सपोर्ट करें। साथ ही कुछ बातों का खास ख्याल रखें। आइए, अब कुछ जरूरी पॉइंट्स को विस्तार से समझते हैं। उसे ‘शर्मीला’ न कहें जब आप मेहमानों के सामने कहती हैं, “पता नहीं इसे क्या हो गया, ये बहुत शर्मीला है,” तो बच्चा मान लेता है कि वह वाकई ऐसा ही है। वह इस ‘शर्मीलेपन’ को अपनी पहचान बना लेता है। इसके बजाय कहें, “इसे अभी थोड़ा समय चाहिए, यह थोड़ी देर में बात करेगा।” मेहमानों को ‘ऑडियंस’ न बनाएं अक्सर हम बच्चे से कहते हैं, “चलो अंकल को पोएम सुनाओ।” इससे बच्चे को लगता है कि उसे जज किया जा रहा है। इसके बजाय बातचीत को सामान्य रखें। उसे सीधे कुछ सुनाने को कहने के बजाय मेहमानों के साथ बैठने को कहें। इससे उसकी झिझक कम होगी। प्रैक्टिस को मजेदार बनाएं घर पर ‘फेक पार्टी’ का खेल खेलें। आप मेहमान बनें और उसे होस्ट बनाएं। बच्चे को सिखाएं कि नमस्ते कैसे करते हैं या नाम कैसे बताते हैं। जब वह खेल-खेल में यह सीखेगा, तो मेहमानों के सामने उसे डर नहीं लगेगा। जबरदस्ती न करें अगर बच्चा रो रहा है या

हैदराबाद में हुआ विजय-रश्मिका का रिसेप्शन:लाल साड़ी में एक्ट्रेस ने रखा ट्रेडिशनल लुक, कर्नाटक के डिप्टी CM समेत कई बड़े स्टार्स पहुंचे, PHOTOS

हैदराबाद में हुआ विजय-रश्मिका का रिसेप्शन:लाल साड़ी में एक्ट्रेस ने रखा ट्रेडिशनल लुक, कर्नाटक के डिप्टी CM समेत कई बड़े स्टार्स पहुंचे, PHOTOS

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का रिसेप्शन 4 मार्च, गुरुवार को हैदराबाद के होटल ताज कृष्णा में हुआ। कपल ने 26 फरवरी को उदयपुर में इंटिमेट वेडिंग की थी, जिसके बाद अब कपल ने ग्रैंड रिसेप्शन दिया है। रिसेप्शन में बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियों के अलावा कई राजनेता शामिल हुए। बॉलीवुड से करण जौहर, कृति सेनन समेत कई लोग रिसेप्शन में पहुंचें, वहीं साउथ से चिरंजीवी, नागार्जुन, रामचरण जैसे की स्टार्स ने भी शिरकत की। विजय देवरकोंडा बोले- अंडरग्राउंड हो जाऊंगा रिसेप्शन में तस्वीरें क्लिक करवाते हुए विजय देवरकोंडा ने कहा है कि ये उनकी शादी से जुड़ी आखिरी सेरेमनी है, इसके बाद वो अंडरग्राउंड हो जाएंगे। रिसेप्शन से विजय-रश्मिका की ये तस्वीरें भी देखें- बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से कई सेलेब्स रिसेप्शन में हैदराबाद पहुंचे रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलेब्स हैदराबाद पहुंचे हैं, जिनमें फिल्ममेकर करण जौहर, एक्ट्रेस कृति सेनन, रिया चक्रवर्ती, कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा, एक्ट्रेस नीना गुप्ता भी शामिल हैं। साउथ इंडस्ट्री के तमाम बड़े स्टार्स रिसेप्शन में पहुंचे रश्मिका मंदाना के रिसेप्शन में उनके पुष्पा को-स्टार अल्लू अर्जुन भी पहुंचे। इसके अलावा कपल के रिसेप्शन में रामचरण, चिरंजीवी, नागार्जुन, वेंकटेश, कार्थी समेत साउथ के हर बड़े स्टार ने शिरकत की है। रिसेप्शन में थी कड़ी सुरक्षा, बिना कार्ड के एंट्री पर थी रोक हाई-प्रोफाइल गेस्ट लिस्ट होने के चलते विजय-रश्मिका के रिसेप्शन की सिक्योरिटी बेहद टाइट रखी गई थी। रिसेप्शन से पहले ही कपल ने एक आधिकारिक नोट जारी कर कहा था कि बिना वैलिड इन्विटेशन कार्ड के वेन्यू में एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी। 26 फरवरी को उदयपुर के आईटीसी ममेंटोस एकाया रिसोर्ट में हुई शादी विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी को उदयपुर में शादी की है। ये इंटिमेट वेडिंग आईटीसी ममेंटोस एकाया रिसॉर्ट में हुई, जिसमें महज 250 गेस्ट शामिल हुए थे। ये शादी तेलुगु और कोडवा जैसी दो अलग-अलग परंपराओं से संपन्न हुई।रश्मिका ने लाल साड़ी और सोने के आभूषण पहने, जबकि विजय ने आइवरी धोती और लाल अंगवस्त्रम धारण किया। शादी के बाद कपल ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट की थीं। देखिए विजय-रश्मिका की शादी की तस्वीरें- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी शादी की शुभकामनाएं पीएम नरेंद्र मोदी ने रश्मिका और विजय को बधाई संदेश भेजा था। उन्होंने दोनों को आशीर्वाद दिया है। संदेश में ‘सखा सप्तपदी भव’ का जिक्र करते हुए कहा कि सात कदम साथ चलने के बाद दूल्हा-दुल्हन जीवन भर के साथी और सच्चे दोस्त बन जाते हैं। ये रिश्ता सिर्फ दो लोगों का नहीं, बल्कि दो परिवारों का भी होता है। उन्होंने इस बंधन को विश्वास और प्यार से भरी शुरुआत बताया। प्रधानमंत्री ने विजय और रश्मिका के फिल्मी सफर का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा- विजय और रश्मिका दोनों ही अपनी फिल्मों की स्क्रिप्ट और कहानियों के लिए नए नहीं हैं, वह पर्दे पर जादू करना जानते हैं। लेकिन उनकी असल जिंदगी का यह नया अध्याय, जो प्यार और भरोसे से भरा है, निश्चित रूप से सिल्वर स्क्रीन पर उनके द्वारा बनाए गए जादू से भी कहीं ज्यादा चमकेगा। 24 फरवरी को हुई संगीत सेरेमनी विजय रश्मिका की संगीत सेरेमनी आईटीसी ममेंटोस रिसोर्ट में 24 फरवरी को हुई। इस दौरान विजय-रश्मिका ने कई डांस परफॉर्मेंस दी हैं। संगीत में रश्मिका मंदाना ने फाल्गुनी शेन का डिजाइनर लहंगा पहना था। देखिए संगीत सेरेमनी की तस्वीरें- प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में कपल्स ने खेले गेम्स 26 फरवरी को हुई शादी से 2 दिन पहले 23 फरवरी को ही रश्मिका-विजय उदयपुर के ममेंटोज एकाय रिसोर्ट पहुंचे थे। यहां प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन हुआ। इस दौरान लड़के वालों और लड़की वालों के बीच गई गेम्स भी हुए। प्री-वेडिंग से लेकर हल्दी सेरेमनी तक की तस्वीरें भी उदयपुर से लगातार सामने आईं। देखिए प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की तस्वीरें-