शाहरुख खान ने फिल्म सूबेदार की तारीफ की:अनिल कपूर की एक्टिंग को लेकर कहा-वे हर किरदार में अपना पूरा दम लगा देते हैं

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने शनिवार को अनिल कपूर स्टारर फिल्म ‘सूबेदार’ को लेकर प्रतिक्रिया दी। फिल्म की तारीफ करते हुए उन्होंने अनिल कपूर के अभिनय को प्रभावी बताया। बता दें कि ‘सूबेदार’ 5 मार्च को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। शाहरुख खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “सूबेदार पूरी तरह से एंजॉय की। पर हमेशा भरोसा किया जा सकता है कि वे हर रोल में अपना पूरा दम लगा देते हैं। उनका शांत लेकिन प्रभावी अभिनय प्रेरणादायक है और एक्शन भी बहुत शानदार है। आदित्य रावल, सौरभ शुक्ला, मोना सिंह, फैजल मलिक, राधिका मदान, हर किरदार को अलग-अलग स्टाइल में बनाया गया है और आप सभी ने शानदार काम किया है। सुरेश त्रिवेणी और पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई और ढेर सारा प्यार।” फिल्म को लेकर इंडस्ट्री के अन्य लोगों ने भी प्रतिक्रिया दी है। फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘सूबेदार’ को सिनेमाघरों में रिलीज होना चाहिए था। उनके अनुसार फिल्म को बड़े पर्दे के लिए अनामॉर्फिक फॉर्मेट में शूट किया गया है। उन्होंने यह भी लिखा कि डायरेक्टर सुरेश त्रिवेणी ने बुंदेलखंड और चंबल के माहौल को दिखाया है, जहां पितृसत्ता और सामाजिक ढांचे की झलक मिलती है। ‘सूबेदार’ की कहानी रिटायर्ड सैनिक अर्जुन मौर्य (अनिल कपूर) के इर्द-गिर्द घूमती है। मध्य प्रदेश की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म में दिखाया गया है कि घर लौटने के बाद वह सामान्य जीवन में ढलने की कोशिश करता है। साथ ही वह अपने इलाके में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई भी लड़ता है। फिल्म में अर्जुन मौर्य की बेटी श्यामा का किरदार राधिका मदान ने निभाया है। कहानी में अर्जुन अपनी मिलिट्री ट्रेनिंग का उपयोग कर परिवार की रक्षा करता है। अनिल कपूर और राधिका मदान के अलावा फिल्म में खुशबू सुंदर, सौरभ शुक्ला, आदित्य रावल, मोना सिंह और फैसल मलिक भी अहम भूमिकाओं में हैं।
Companies Increase Rates By Up To 15% Due To Raw Material Costs

Hindi News Business AC Price Hike: Companies Increase Rates By Up To 15% Due To Raw Material Costs नई दिल्ली7 घंटे पहले कॉपी लिंक गर्मी से पहले AC खरीदना महंगा हो गया है। AC डाइकिन, वोल्टास और ब्लू स्टार जैसी बड़ी कंपनियों ने कीमतें 15% तक बढ़ा दी है। कंपनियों का कहना है कि कच्चे माल जैसे कॉपर, एल्युमीनियम की बढ़ती कीमतों और माल ढुलाई के खर्च में इजाफे की वजह से दाम बढ़ाए हैं। 8 सवाल-जवाब में पूरा मामला समझें… सवाल 1: एसी की कीमतों में कितनी बढ़ोतरी हुई है और कौन सी कंपनियां दाम बढ़ा रही हैं? जवाब: प्रमुख एसी मैन्युफैक्चर्स ने कीमतों में 5% से 15% तक का इजाफा किया है। इसमें टाटा ग्रुप की कंपनी वोल्टास, डाइकिन, ब्लू स्टार, LG, हायर और मित्सुबिशी जैसे बड़े नाम शामिल हैं। सवाल 2: एसी के दाम अचानक क्यों बढ़ रहे हैं? जवाब: इसके पीछे 4 मुख्य कारण हैं: कॉपर और एल्युमीनियम जैसे कच्चे माल के दाम काफी बढ़ गए हैं। भारतीय रुपया कमजोर हुआ है, जिससे पुर्जों का आयात महंगा हो गया है। बीते कुछ दिनों में माल ढुलाई का खर्च बढ़ गया है। 1 जनवरी 2026 से लागू हुए BEE के नए एनर्जी-एफिशिएंसी नियम। 1 जनवरी से ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) के नए स्टार रेटिंग नियम लागू किया था। सवाल 3: क्या नए एनर्जी नियमों से ग्राहकों को कोई फायदा भी होगा? जवाब: हां, बिल्कुल। एलजी इंडिया के डायरेक्टर संजय चितकरा के अनुसार, नए नियमों के तहत आने वाले एसी पहले के मुकाबले करीब 11% ज्यादा बिजली बचाएंगे। यानी, भले ही खरीदने के समय ज्यादा पैसे देने पड़ें, लेकिन लंबे समय में बिजली बचेगी। सवाल 4: डाइकिन इंडिया के प्रमुख का इस बढ़ोतरी पर क्या कहना है? जवाब: डाइकिन इंडिया के चेयरमैन कंवलजीत जावा ने कहा कि नए एनर्जी नियमों ने प्रोडक्ट्स को पहले से बेहतर बनाया है, लेकिन ये महंगा हो गया है। कॉपर के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। डॉलर की वजह से लागत बहुत बढ़ गई है। वैश्विक स्तर पर जारी उथल-पुथल से इंपोर्ट महंगा हुआ है, इसलिए कीमतें बढ़ाने के अलावा कोई और रास्ता नहीं था। सवाल 5: क्या बढ़ी हुई कीमतें बाजार में तुरंत दिखने लगेंगी? जवाब: ब्लू स्टार के एमडी बी. त्यागराजन ने बताया कि उन्होंने फरवरी के मध्य में ही 8-10% की बढ़ोतरी कर दी थी। हालांकि, इसका असर बाजार में दिखने में थोड़ा समय लगेगा। डीलर्स ने पुराने रेट पर काफी स्टॉक उठा लिया था। जब तक ये पुराना स्टॉक खत्म नहीं हो जाता तब तक ग्राहकों को कुछ राहत मिल सकती है। सवाल 6: क्या लोग महंगा एसी खरीदेंगे, कंपनियों को क्या उम्मीद है? जवाब: दाम बढ़ने के बावजूद कंपनियों को उम्मीद है कि 2026 में रिकॉर्ड बिक्री होगी। मौसम विभाग के गर्मी के पूर्वानुमान को देखते हुए डाइकिन को उम्मीद है कि इस साल एसी इंडस्ट्री 15% की ग्रोथ दर्ज करेगी। कंपनियों को लगता है कि यह साल 2024 के रिकॉर्ड स्तर को भी छू सकता है। सवाल 7: भारतीय एसी मार्केट का साइज कितना है और मुख्य कॉम्पिटिशन किसके बीच है? जवाब: भारत में रूम एयर-कंडीशनर का बाजार सालाना लगभग 1.35 करोड़ यूनिट्स का है। बाजार में अपनी वोल्टास, एलजी, डाइकिन, ब्लू स्टार, हिताची, पैनासोनिक और लॉयड जैसी कंपनियों के बीच कड़ी टक्कर रहती है। साल 2025 एसी कंपनियों के लिए काफी सुस्त रहा था। सवाल 8: क्या GST में कटौती से ग्राहकों को कोई राहत मिली है? जवाब: एलजी के अधिकारियों का कहना है कि जीएसटी को 28% से घटाकर 18% किए जाने से बढ़ी हुई लागत का असर काफी हद तक कम हुआ है। इससे कंपनियों के लिए बिजली बचाने वाले एसी ग्राहकों तक पहुंचाना थोड़ा आसान हुआ है। नॉलेज पार्ट: क्या हैं नए BEE स्टार रेटिंग नियम? 1 जनवरी 2026 से ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) ने AC के लिए नए मानक लागू किए हैं। इसके तहत अब 5-स्टार एसी पुराने 5-स्टार एसी की तुलना में 10% से 11% अधिक एनर्जी एफिशिएंट हैं। आसान शब्दों में कहें तो नया एसी कम बिजली में ज्यादा कूलिंग देगा। AC के लिए स्मार्ट बाइंग टिप्स पुराना स्टॉक चेक करें: मार्च के अंत तक कई डीलर्स के पास पुराना स्टॉक बचा हो सकता है, जो पुराने रेट पर मिल जाएगा। ऑफ-सीजन डिस्काउंट: मार्च खत्म होने से पहले खरीदारी करना अप्रैल की पीक गर्मी से सस्ता पड़ सकता है। 5-स्टार ही चुनें: अगर आपका एसी रोजाना 6-8 घंटे चलता है, तो 5-स्टार एसी लेना ही समझदारी है, क्योंकि बिजली बिल में हुई बचत 1-2 साल में एसी की बढ़ी हुई कीमत को वसूल कर देगी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
IND vs NZ T20 World Cup Final; Jaipur Ahmedabad Flight Price

अहमदाबाद में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप-2026 के फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से करारी शिकस्त दी। इसके साथ ही टीम इंडिया लगातार दूसरी बार और कुल तीसरी बार टी-20 विश्वकप जीत लिया। टीम इंडिया की जीत के साथ ही जयपुर समेत कई शहरों में जश्न श . 8 मार्च को जयपुर के SMS स्टेडियम में स्पेशल स्क्रीनिंग में खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के साथ कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत, जोगाराम पटेल के साथ ही कांग्रेस विधायकों रफीक खान और मनीष यादव ने मैच देखा। भारत के मैच जीतते ही अविनाश गहलोत, रफीक खान और मनीष यादव झूमने लगे। भारत की जीत के बाद जयपुर में अमर जवान ज्योति पर बड़ी संख्या में लोग जश्न मनाने जुटे। लोगों ने जमकर डांस किया और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। बड़ी संख्या में लोगों के सड़क पर निकलने के कारण शहर में जगह-जगह जाम लग गया। इससे पहले फाइनल मैच दिखाने के लिए जयपुर, जोधपुर सहित कई शहरों में रेस्टोरेंट्स व होटल्स में बड़ी स्क्रीन्स लगाई गई। जालोर में एक शादी के दौरान भी फाइनल मुकाबले का क्रैज दिखा। यहां घराती और बाराती एक साथ बड़ी स्क्रीन पर मैच देखते नजर आए। भारतीय टीम की जीत के लिए राजस्थान के मंदिरों में हवन और भजन-कीर्तन किए गए। टीम की जीत की कामना करते हुए भक्तों ने खाटूश्याम मंदिर में तिरंगा भी चढ़ाया। भारत के टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद जश्न से जुड़ीं PHOTOS… भारत के मैच जीतते ही कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत, कांग्रेस विधायक रफीक खान और मनीष यादव झूमने लगे। शिवम दुबे ने चौके-छक्के लगाए तो खुशी में कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत नाचने लगे। भारत के मैच जीतने के साथ ही SMS स्टेडियम में जमकर आतिशबाजी की गई। टीम इंडिया के फाइनल मुकाबला जीतने के साथ ही सीकर में फैंस ने आतिशबाजी शुरू कर दी। भारत के टी-20 वर्ल्डकप जीतने के बाद सीकर में फैंस ने भारत का झंडा लहराया और खुशी में झूमने लगे। जयपुर में अमर जवान ज्योति पर बड़ी संख्या में लोगों ने ढोल पर नाचकर और पटाखे जलाकर जश्न मनाया। जालोर में एक शादी में भी फाइनल मुकाबले का क्रेज दिखा। यहां घराती-बाराती एक साथ बड़ी स्क्रीन पर मैच देखते नजर आए। न्यूजीलैंड की पारी के दौरान विकेट पर मंत्री अविनाश गहलोत और कांग्रेस विधायक रफीक खान ने भारत का झंडा लहराया। बाड़मेर में क्रिकेट फैंस हर शॉट पर इंडिया का झंडा लहराते नजर आए। इसके साथ ही फैंस ने डांस करके भी एन्जॉय किया। बीकानेर में रामपुरिया हवेली के पास मिस्टर बीकानेर अनिल बोड़ा और उनकी टीम ने पारंपरिक वेशभूषा पहनकर वीडियो शूट किया। उन्होंने भारत की जीत का दावा किया। जयपुर के वैशाली नगर में श्री शांत क्रांति जैन संघ के सदस्यों ने भारतीय टीम के समर्थन में हूटिंग की। भीलवाड़ा में T20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच के लिए कई जगहों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई। यहां क्रिकेट फैन्स अपने परिवार के साथ पहुंचे। जयपुर के SMS स्टेडियम में वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग की गई। खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के साथ कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत भी मैच देखने पहुंचे। टीम इंडिया की जीत के लिए राजस्थान के सभी बड़े मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। खाटूश्यामजी मंदिर में भक्तों ने तिरंगा चढ़ाकर जीत की प्रार्थना की। क्रिकेटर हरभजन सिंह रविवार को जयपुर पहुंचे। वे वुमेंस डे के एक कार्यक्रम में शामिल हुए। जयपुर में क्रिकेट की ट्रेनिंग ले रहे नन्हे खिलाड़ियों ने मैदान में एकत्र होकर टीम इंडिया के लिए जीत की कामना की। बाड़मेर शहर में एक मंदिर में भक्तों ने टीम इंडिया की जीत के लिए हवन किया। पल-पल का अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
तलाक विवाद पर थलापति विजय का पहला रिएक्शन:कहा- जो दिक्कत है, उसकी चिंता मत करिए, मैं इसे संभाल लूंगा, आप ये बोझ न लें

साउथ एक्टर और राजनेता थलापति विजय इन दिनों तलाक के चलते विवादों में हैं। उनकी पत्नी ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाते हुए तलाक की अर्जी दी है और अब एलीमनी की भी चर्चा है। इसी बीच एक्टर ने पहली बार इस पूरे विवाद पर पब्लिकली बात की है। उन्होंने फैंस से कहा है कि उनकी निजी जिंदगी में चल रहीं समस्याएं वो खुद हल कर लेंगे, इसमें समय बर्बाद करने की जरुरत नहीं है। थलापति विजय हाल ही में चेन्नई में अपनी पॉलिटिकल पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम के महिला दिवस इवेंट में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद सभी फैंस को संबोधित करते हुए तलाक के विवाद पर कहा, “हाल ही में मेरे आसपास जो समस्याएं चल रही हैं, प्लीज उनकी चिंता मत कीजिए। वे बातें आपके समय के लायक नहीं हैं। मैं उन्हें खुद संभाल लूंगा।” आगे एक्टर ने कहा, “मुझे सबसे ज्यादा दुख तब होता है जब मैं देखता हूं कि मेरी वजह से आप उदास या परेशान हो जाते हैं। कृपया मेरी समस्याओं का बोझ अपने ऊपर मत लीजिए।” शादी के 26 साल बाद पत्नी ने मांगा तलाक थलापति विजय की पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने हाल ही में तलाक की अर्जी दी है। उन्होंने आरोप लगाए हैं कि विजय का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है, जो उनके तलाक की वजह है। तलाक की खबरों के बीच रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ दिखे एक्टर थलापति विजय का नाम लंबे समय से साउथ एक्ट्रेस त्रिषा के साथ जोड़ा जा रहा है। तलाक की खबरें सामने आने के बाद विजय, त्रिषा के साथ एक शादी में पहुंचे। दोनों ने साथ एंट्री लीं और साथ तस्वीरें क्लिक करवाईं, जिससे उनके रिलेशनशिप की खबरें और बढ़ चुकी हैं।
शिवपुरी NH-27 पर 5 ऊंटों को कुचला, मौत:दो दिन बाद भी मालिक लापता, हाईवे से 300 मीटर दूर मिले शव

शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-27 (NH-27) पर एक भीषण सड़क हादसे में पांच ऊंटों की दर्दनाक मौत हो गई। शुक्रवार रात पड़ौरा चौराहे के पास (झांसी की ओर) एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क से गुजर रहे ऊंटों के झुंड को बेरहमी से कुचल दिया। हैरानी की बात यह है कि हादसे के दो दिन बीत जाने के बाद भी ऊंटों का मालिक सामने नहीं आया है और न ही पुलिस में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई गई है। घटना का खुलासा तब हुआ जब वहां से गुजर रहे एक कार चालक ने सड़क पर मृत पड़े ऊंटों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शनिवार को जब कोलारस पुलिस वीडियो के आधार पर मौके पर पहुंची, तो हाईवे पर ऊंटों के शव नहीं मिले। आखिरकार, रविवार सुबह (आज) हाईवे से करीब 300 मीटर दूर पांचों ऊंटों के शव पड़े हुए दिखाई दिए। लाखों का नुकसान, फिर भी शिकायत करने नहीं पहुंचा ऊंट पालक एक साथ पांच ऊंटों की मौत से लाखों रुपये का भारी नुकसान हुआ है, इसके बावजूद अब तक ऊंट पालक ने कोलारस थाने पहुंचकर कोई एफआईआर (FIR) या शिकायत दर्ज नहीं कराई है। फिलहाल पुलिस के लिए यह एक पहेली बना हुआ है कि ये ऊंट किसके थे, उनका मालिक कहां का रहने वाला है और इतने बड़े नुकसान के बावजूद वह सामने क्यों नहीं आ रहा है? राजस्थान के चरवाहों के होने की प्रबल आशंका स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, अक्सर गर्मियों के मौसम में राजस्थान से कई चरवाहे और बंजारे अपने ऊंट और भेड़ों के झुंड लेकर शिवपुरी जिले की सीमा में चराने के लिए आते हैं। मजबूत अंदेशा जताया जा रहा है कि मृत ऊंट भी उन्हीं राजस्थानी चरवाहों के हो सकते हैं, जो शायद कानूनी पचड़े से बचने के लिए मौके से चले गए। फिलहाल कोलारस पुलिस अज्ञात वाहन और ऊंटों के मालिक की तलाश में जुट गई है।
World News Updates; Trump Pakistan China

6 घंटे पहले कॉपी लिंक प्रशांत महासागर में रविवार को 6 रिक्टर तीव्रता का भूकंप आया। इसकी जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने दी। NCS ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि भूकंप भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2.58 बजे आया। इसकी गहराई 130 किलोमीटर दर्ज की गई। प्रशांत महासागर के किनारे का इलाका ‘पैसिफीक रिंग ऑफ फायर’ के नाम से जाना जाता है। यह दुनिया का सबसे एक्टिव भूकंपीय क्षेत्र है, जहां पृथ्वी के लगभग 81% बड़े भूकंप आते हैं। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… नॉर्वो के ओस्लो में अमेरिकी एम्बेसी के बाहर धमाका, पुलिस विस्फोट के कारणों की जांच में जुटी नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में रविवार सुबह US एम्बेसी में धमाका हुआ है। यह धमाका बिल्डिंग के पब्लिक एंट्रेंस पर हुआ। नॉर्वो पुलिस ने बताया कि घटना के बारे में पता चलते ही इलाके में भारी बल तैनात किए गए। हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि विस्फोट कैसे हुआ या इसके पीछे कौन हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एम्बेसी को मामूली नुकसान हुआ है। न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी के घर के बाहर स्मोक बम फेंके, एंटी-इस्लाम विरोध प्रदर्शन के दौरान हमला, 6 गिरफ्तार न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी के घर के बाहर शनिवार को हुए एक प्रदर्शन के दौरान स्मोक बम फेंके गए। उस समय ममदानी और उनका परिवार घर के अंदर ही मौजूद थे, लेकिन इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई। घटना के बाद पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट (NYPD) के अनुसार, यह घटना एक छोटे एंटी-इस्लाम प्रदर्शन और उसके खिलाफ हुए बड़े काउंटर-प्रोटेस्ट के दौरान हुई। पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, एंटी-इस्लाम प्रदर्शन में करीब 20 लोग शामिल थे, जबकि इसके विरोध में हुए काउंटर-प्रोटेस्ट में लगभग 125 लोग पहुंचे थे। घटना के बाद एनवाईपीडी के बम स्क्वाड ने मौके से बरामद उपकरणों की जांच की। अधिकारियों का कहना है कि अभी यह साफ नहीं है कि ये असली विस्फोटक थे या सिर्फ डराने के लिए बनाए गए उपकरण। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने कहा कि न्यूयॉर्क शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार का सम्मान करता है, लेकिन नफरत और हिंसा के लिए यहां कोई जगह नहीं है ट्रम्प बोले- क्यूबाई सरकार जल्द गिर सकती है, समझौते के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री को भेजूंगा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि क्यूबा की सरकार जल्द गिर सकती है और अमेरिका उसके साथ समझौते की दिशा में आगे बढ़ सकता है। CNN को दिए फोन इंटरव्यू में ट्रम्प ने कहा, “क्यूबा का बहुत जल्द पतन होने वाला है। वे हमसे समझौता करना चाहते हैं, इसलिए मैं विदेश मंत्री मार्को रूबियो को वहां भेजूंगा और देखेंगे क्या होता है।” हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल अमेरिकी प्रशासन की प्राथमिकता ईरान से जुड़ा मौजूदा संघर्ष है। ट्रम्प ने कहा कि क्यूबा पर ध्यान बाद में दिया जाएगा। ट्रम्प ने आगे बताया कि “मैं क्यूबा को 50 साल से देख रहा हूं और अब ये मेरी गोद में आ गिरा है।” अमेरिका और क्यूबा के बीच संबंध पिछले कई दशकों से तनावपूर्ण रहे हैं, जिनमें राजनीतिक टकराव और आर्थिक प्रतिबंध शामिल रहे हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
President Murmu Calls Mamata Banerjee Sister

Hindi News National President Murmu Calls Mamata Banerjee Sister | Bengal Conference Venue Issue कोलकाता/नई दिल्ली2 दिन पहले कॉपी लिंक राष्ट्रपति मुर्मू 7 मार्च को गोपालपुरा में 9वें अंतरराष्ट्रीय संथाल कॉन्फ्रेंस में शामिल हुई थीं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पश्चिम बंगाल दौरे में प्रोटोकॉल फॉलो नहीं करने के मामले में केंद्र ने राज्य के मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांगी है। सूत्रों के मुताबिक, गृह सचिव ने रिपोर्ट में कहा कि राष्ट्रपति के लिए बनाए गए वॉशरूम में पानी नहीं था। प्रशासन ने जो रास्ता चुना था, वह कचरे से भरा था। अधिकारियों के मुताबिक, यह रिपोर्ट आज गृह मंत्रालय को भेजने के निर्देश दिए गए। उधर, पीएम मोदी और भाजपा ने इसे राष्ट्रपति का अपमान बताया है। मोदी कहा था कि ये शर्मानाक, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। पहले पूरा मामला समझिए राष्ट्रपति मुर्मू को 7 मार्च को आदिवासी समुदाय के हर साल होने वाले प्रोग्राम 9वें अंतरराष्ट्रीय संथाल कॉन्फ्रेंस में बुलाया गया था। कार्यक्रम सिलीगुड़ी के बिधाननगर में होना तय था। हालांकि सुरक्षा और दूसरे लॉजिस्टिक कारणों का हवाला देते हुए, अधिकारियों ने जगह को बागडोगरा एयरपोर्ट के पास गोपालपुर में शिफ्ट कर दिया। राष्ट्रपति मुर्मू ने कार्यक्रम स्थल बदले जाने पर नाराजगी जताई। कहा कि मुझे लगता है बंगाल सरकार आदिवासियों का भला नहीं चाहतीं। नॉर्थ बंगाल दौरे पर न तो मुख्यमंत्री और न ही कोई मंत्री मुझे रिसीव करने आया। मुझे नहीं पता कि ममता मुझसे नाराज हैं या नहीं। वैसे, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। आप सब ठीक रहें। राष्ट्रपति बोलीं- ममता मेरी छोटी बहन जैसीं; 4 बड़ी बातें ममता बनर्जी मेरी छोटी बहन जैसी हैं। मैं भी बंगाल की बेटी हूं। अगर प्रोग्राम बिधाननगर में होता, तो बेहतर होता। वहां काफी जगह है और बहुत से लोग आ सकते थे। लेकिन मुझे नहीं पता कि राज्य प्रशासन ने वहां मीटिंग की इजाजत क्यों नहीं दी। गोशाईपुर में जगह छोटी होने की वजह से कई लोग कार्यक्रम में नहीं आ सके। कार्यक्रम ऐसी जगह रखा गया जहां लोगों का पहुंचना मुश्किल था। ऐसा लगता है कि आदिवासी समुदाय के लोगों को कार्यक्रम में आने से रोका गया। ऐसा लग रहा था जैसे कुछ लोग इस इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस को होने नहीं देना चाहते थे। शायद कुछ लोग नहीं चाहते कि संथाल समुदाय आगे बढ़े और मजबूत बने। केंद्र ने गृहसचिव ने 4 मुद्दों पर जवाब मांगा… राष्ट्रपति को रिसीव करने और विदा करने के लिए मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक क्यों मौजूद नहीं थे? राष्ट्रपति के लिए बनाए गए वॉशरूम में पानी नहीं था। प्रशासन ने जो रास्ता चुना था, वह कचरे से भरा था। दार्जिलिंग के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट, सिलीगुड़ी के पुलिस कमिश्नर और एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट इसके लिए जिम्मेदार हैं। पीएम मोदी बोले- प्रेसिडेंट का पद पॉलिटिक्स से ऊपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस विवाद पर X पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि जो लोग डेमोक्रेसी को मजबूत बनाने में यकीन रखते हैं और आदिवासी समुदाय, सभी बहुत दुखी हैं। उन्होंने कहा कि प्रेसिडेंट का पद पॉलिटिक्स से ऊपर है, और इस पद की गरिमा हमेशा बनी रहनी चाहिए। उम्मीद है कि पश्चिम बंगाल सरकार और तृणमूल कांग्रेस को होश आएगा। ममता बोलीं- राष्ट्रपति पहले भाजपा शासित राज्यों की हालत देखें राष्ट्रपति मुर्मू के बयान पर ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल पर कमेंट करने से पहले आपको BJP शासित राज्यों की हालत देखनी चाहिए। सिर्फ एक पॉलिटिकल पार्टी की बात सुनकर कमेंट करना सही नहीं है। CM ने कोलकाता में एक विरोध प्रदर्शन वाली जगह पर कहा कि BJP इतना नीचे गिर गई है कि वे राज्य को बदनाम करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का इस्तेमाल कर रहे हैं। राष्ट्रपति को उनके कार्यक्रम में राज्य के प्रतिनिधियों की गैरमौजूदगी के बारे में दी गई जानकारी गलत थी। ————————————- ये खबर भी पढ़ें… जैसलमेर में राष्ट्रपति ने प्रचंड हेलिकॉप्टर में देखा सोनार किला, 25 मिनट तक आसमान में उड़ान भरी जैसलमेर में 27 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर ‘प्रचंड’ में करीब 25 मिनट तक उड़ान भरी। वायुसेना स्टेशन जैसलमेर से हुई इस उड़ान में वह को पायलट के रूप में शामिल रहीं। दूसरे हेलिकॉप्टर में वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह भी साथ उड़े। उड़ान के दौरान राष्ट्रपति ने सोनार किला और पोकरण के शक्ति स्थल को आसमान से नमन किया और रेडियो के जरिए देश को संदेश दिया। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
‘भाजपा देश की सर्वोच्च कुर्सी का दुरुपयोग कर रही है’: राष्ट्रपति विवाद को लेकर ममता बनर्जी ने केंद्र पर हमला बोला | राजनीति समाचार

आखरी अपडेट:मार्च 08, 2026, 10:58 IST राष्ट्रपति मुर्मू ने सवाल किया था कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनका स्वागत क्यों नहीं किया और कार्यक्रम स्थल में बदलाव और कार्यक्रम में कम भीड़ की ओर भी इशारा किया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (छवि: पीटीआई) द्रौपदी मुर्मू द्वारा सिलीगुड़ी दौरे के दौरान व्यवस्थाओं पर चिंता जताए जाने के बाद राज्य विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल सरकार और केंद्र के बीच राजनीतिक टकराव तेज हो गया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र और भारतीय जनता पार्टी पर देश के सर्वोच्च पद का अपमान करने और राजनीतिक उद्देश्यों के लिए दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। राष्ट्रपति ने सवाल किया था कि मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत क्यों नहीं किया और कार्यक्रम स्थल में बदलाव और कार्यक्रम में कम भीड़ की ओर भी इशारा किया। ममता ने क्या कहा? एक सोशल मीडिया पोस्ट में, सीएम बनर्जी ने कहा कि जिला प्रशासन ने पहले ही कार्यक्रम के लिए चुने गए स्थल की व्यवस्थाओं पर चिंता व्यक्त कर दी थी। सिलीगुड़ी में 9वें अंतरराष्ट्रीय आदिवासी संताल सम्मेलन के लिए निजी संस्था इंटरनेशनल संताल काउंसिल की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. बनर्जी ने कहा कि उन्नत सुरक्षा संपर्क के बाद, जिला प्रशासन ने राष्ट्रपति सचिवालय को लिखित रूप में सूचित किया कि आयोजक अपर्याप्त रूप से तैयार दिखाई दे रहा है। फोन पर भी चिंता से अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति सचिवालय की अग्रिम टीम ने 5 मार्च, 2026 को दौरा किया और उन्हें व्यवस्थाओं की कमी के बारे में बताया गया, लेकिन कार्यक्रम निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहा। मुख्यमंत्री कहते हैं, ‘कोई प्रोटोकॉल चूक नहीं।’ ममता बनर्जी ने कहा कि राष्ट्रपति के सचिवालय द्वारा साझा किए गए अनुमोदित लाइनअप के अनुसार सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर, दार्जिलिंग के जिला मजिस्ट्रेट और सिलीगुड़ी पुलिस आयुक्त ने राष्ट्रपति का स्वागत किया और उन्हें विदा किया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री लाइनअप या मंच योजना का हिस्सा नहीं थीं और उन्होंने जोर देकर कहा कि जिला प्रशासन द्वारा प्रोटोकॉल में कोई चूक नहीं हुई थी। उन्होंने कहा, “भाजपा अपनी पार्टी के एजेंडे के लिए देश की सर्वोच्च कुर्सी का अपमान और दुरुपयोग कर रही है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।” राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति पर उठाए सवाल इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि आम तौर पर किसी यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों को राष्ट्रपति के स्वागत के लिए मौजूद रहना चाहिए. उन्होंने कहा, “आम तौर पर जब राष्ट्रपति आ रहे हों तो मुख्यमंत्री को स्वागत करना चाहिए और अन्य मंत्रियों को भी मौजूद रहना चाहिए। लेकिन वह नहीं आईं। राज्यपाल बदल गए हैं और नहीं आ सके। लेकिन तारीख तय हो गई थी इसलिए मैं आई हूं।” राष्ट्रपति ने आयोजन स्थल के चयन पर भी सवाल उठाया और कहा कि यह ऐसी जगह पर स्थित है जहां लोगों का पहुंचना मुश्किल है। उन्होंने इस बात पर भी आश्चर्य जताया कि क्या राज्य सरकार ने आदिवासी समुदायों को कार्यक्रम में भाग लेने से रोका था। मुर्मू ने कहा कि ममता बनर्जी उनकी छोटी बहन की तरह हैं और वह खुद भी बंगाल की बेटी हैं। प्रधानमंत्री ने घटना को बताया ‘शर्मनाक’ प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने घटनाक्रम को “शर्मनाक और अभूतपूर्व” बताया। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि जो लोग लोकतंत्र और आदिवासी समुदायों के सशक्तिकरण में विश्वास करते हैं वे बेहद निराश हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस सरकार ने सारी हदें पार कर दी हैं और राष्ट्रपति के अपमान के लिए उसका प्रशासन जिम्मेदार है। मोदी ने यह भी कहा कि राष्ट्रपति का पद राजनीति से ऊपर है और इसकी पवित्रता का हमेशा सम्मान किया जाना चाहिए। राजनीतिक आदान-प्रदान बढ़ता है यह आदान-प्रदान तब हुआ है जब आने वाले महीनों में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद है, जिसमें तृणमूल कांग्रेस और भाजपा ने राजनीतिक हमले तेज कर दिए हैं। प्रधानमंत्री को जवाब देते हुए, तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने एक्स पर लिखा, “पश्चिम बंगाल के लोग बनाम बीजेपी + ईसीआई + ईडी + आईटी + सीबीआई + एनआईए + सीएपीएफ + राज्यपाल + 20 केंद्रीय मंत्री + 10 सीएम + प्रधान मंत्री + आदरणीय राष्ट्रपति जी + गोदी मीडिया। जब पूरा प्रतिष्ठान बंगाल के खिलाफ खड़ा होता है, तो बंगाल मजबूत खड़ा होता है। आगे बढ़ें।” पहले प्रकाशित: मार्च 08, 2026, 10:58 IST समाचार राजनीति ‘बीजेपी देश की सर्वोच्च कुर्सी का दुरुपयोग कर रही है’: ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति विवाद पर केंद्र पर हमला किया अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)ममता बनर्जी(टी)ममता(टी)ममता बनर्जी ने केंद्र(टी)अध्यक्ष द्रौपदी मुर्मू(टी)द्रौपदी मुर्मू(टी)द्रौपदी मुर्मू सिलीगुड़ी पर हमला किया।संथाल दिवस
PNB Fraud Case FIR Filed Against Anil Ambani

मुंबई2 दिन पहले कॉपी लिंक केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) के पूर्व डायरेक्टर अनिल अंबानी और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का एक नया मामला दर्ज किया है। ANI के अनुसार ये कार्रवाई पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की शिकायत पर की गई है। बैंक का आरोप है कि अनिल अंबानी और उनकी कंपनी ने 2013 से 2017 के बीच बैंक के साथ 1,085 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है। CBI ने इस मामले में IPC की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 120B (आपराधिक साजिश) के तहत FIR दर्ज की है। PNB और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया से लिए फंड का गलत इस्तेमा PNB के मैनेजर संतोषकृष्ण अन्नवरपु की शिकायत के अनुसार, अनिल अंबानी और कंपनी के अन्य निदेशकों ने बैंक से लिए गए फंड का गलत इस्तेमाल किया। FIR में कहा गया है कि आरोपियों ने PNB को 621.39 करोड़ रुपए और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (जिसका अब PNB में विलय हो चुका है) को 463.80 करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचाया है। बैंक का दावा है कि कंपनी ने लोन की रकम को उन जगहों पर निवेश किया या भेजा, जिसकी जानकारी बैंक को नहीं दी गई थी। फरवरी में भी दर्ज हुआ था धोखाधड़ी का मामला इससे पहले फरवरी में भी अनिल अंबानी और उनकी कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCOM) के खिलाफ CBI ने धोखाधड़ी का एक नया मामला दर्ज किया है। जांच एजेंसी का आरोप है कि अनिल अंबानी और उनकी कंपनी ने साल 2013 से 2017 के बीच बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) के साथ 2,220 करोड़ रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी की है। 15 हजार करोड़ की प्रॉपर्टीज अटैच प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी के मुंबई स्थित बंगले ‘एबोड’ को अटैच यानी जब्त कर लिया है। PTI के अनुसार इसकी कीमत करीब 3,716 करोड़ रुपए आंकी गई है। अनिल अंबानी बैंक फ्रॉड मामले में अनिल अंबानी की कई प्रॉपर्टी अटैच हो चुकी हैं। अटैच की गई प्रॉपर्टीज दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, मुंबई, पुणे, ठाणे, हैदराबाद, चेन्नई, कांचीपुरम और ईस्ट गोदावरी जैसे शहरों में हैं। इनमें रेसिडेंशियल यूनिट्स, ऑफिस स्पेस और लैंड पार्सल शामिल हैं। अब तक करीब 15 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच हो चुकी है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग निरोधक कानून (PMLA) के तहत की गई है। मामला उनकी ग्रुप कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCOM) द्वारा किए गए कथित बैंक फ्रॉड से जुड़ा है। अनिल अंबानी पर 40 हजार करोड़ रुपए के बैंक फ्रॉड मामले में जांच चल रही है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
डोनाल्ड ट्रंप को कमल हासन की नसीहत:कहा- अपने काम से काम रखो, हम दूसरे देश के ऑर्डर नहीं लेते; जमकर हो रही है ट्रोलिंग

कमल हासन ने हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए एक ओपन लेटर लिखकर, उन्हें अपने देश पर ध्यान देने की नसीहत दी है। कमल हासन ने दबे शब्दों में डोनाल्ड ट्रंप की उस नसीहत पर तंज कसा है, जिसमें उन्होंने भारत को रशिया से तेल लेने की छूट दी है। कमल हासन ने आधिकारिक X अकाउंट (पहले ट्वविटर) से लिखा है, ‘सेवा में, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। माननीय राष्ट्रपति जी, हम भारत के लोग एक आजाद और अपने फैसले खुद लेने वाले देश के नागरिक हैं। अब हम किसी दूसरे देश से ऑर्डर नहीं लेते। कृपया अपने काम से काम रखें। देशों के बीच आपसी सम्मान ही दुनिया में शांति बनाए रखने का सही तरीका है। हम आपके देश और वहां के लोगों के लिए शांति और तरक्की की कामना करते हैं। कमल हासन- एक प्राउड भारतीय नागरिक। संस्थापक- मक्कल नीधि माइअम।’ क्या है पूरा मामला? मिडिल-ईस्ट में जंग के कारण स्थिति काफी गंभीर हो गई है। ईरान ने ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ को ब्लॉक कर दिया है, जहां से दुनिया की 20% तेल सप्लाई होती है। ऐसे में भारत में भी तेल के दाम बढ़ने का अनुमान था। इसी बीच भारत को 3 अप्रैल तक रूस से कच्चा तेल खरीदने की शर्तों के साथ छूट मिल गई है। अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रम्प के ऊर्जा एजेंडे के तहत यह अस्थायी कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका का एक महत्वपूर्ण पार्टनर हैं और ग्लोबल मार्केट में तेल की सप्लाई को स्थिर रखने के लिए यह छूट दी गई है। पोस्ट कर ट्रोल हो रहे हैं कमल हासन कमल हासन की पोस्ट सामने आने के बाद कई यूजर्स ये सवाल उठा रहे हैं कि वो किस हैसियत से इंडिया की तरफ से बयान दे रहे हैं। कई लोग इसे ड्रामा कह रहे हैं तो कुछ का ये भी कहना है कि भारत को किसी भी देश की तरफ से कोई ऑर्डर नहीं दिया गया है, जैसा कि कमल ने पोस्ट में कहा है।








