India Womens T20 Squad vs South Africa

Hindi News Sports Cricket India Womens T20 Squad Vs South Africa | Harmanpreet Kaur Captain, Smriti Mandhana Vice Captain 57 मिनट पहले कॉपी लिंक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की महिला चयन समिति ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली आगामी टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस दौरे के लिए 15 सदस्यीय टीम की कमान अनुभवी ऑलराउंडर हरमनप्रीत कौर के हाथों में सौंपी गई है, जबकि स्मृति मंधाना टीम की उपकप्तान होंगी। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की यह टी-20 सीरीज 17 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। शेफाली और जेमिमा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा चयनकर्ताओं ने टीम में अनुभव और युवा जोश का तालमेल बिठाने की कोशिश की है। टीम के बल्लेबाजी क्रम में शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स और ऋचा घोष जैसे विस्फोटक बल्लेबाज शामिल हैं। ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा भी टीम का अहम हिस्सा हैं, जो गेंद और बल्ले दोनों से मैच पलटने की क्षमता रखती हैं। ऋचा घोष और उमा छेत्री को विकेटकीपर के विकल्प के तौर पर टीम में जगह मिली है। गेंदबाजी में रेणुका और अरुंधति संभालेंगी कमान तेज गेंदबाजी विभाग की जिम्मेदारी रेणुका सिंह ठाकुर और अरुंधति रेड्डी पर होगी। स्पिन विभाग में श्रेयंका पाटिल और काश्वी गौतम जैसे उभरते हुए चेहरों को शामिल किया गया है। टीम में अन्य प्रमुख नामों में क्रांति गौड़, श्री चरणी, भारती फुलमाली और अनुष्का शर्मा शामिल हैं। चयन समिति ने इन खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट और पिछले दौरों पर किए गए अच्छे प्रदर्शन के आधार पर चुना है। डरबन और जोहान्सबर्ग में होंगे मुकाबले भारतीय टीम इस दौरे पर कुल 5 टी-20 मैच खेलेगी। सीरीज का आगाज 17 अप्रैल को डरबन में होगा। पहले दो मुकाबले इसी शहर में खेले जाएंगे। इसके बाद तीसरा और चौथा टी-20 जोहान्सबर्ग के मैदान पर होगा। सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच 27 अप्रैल को बेनोनी में खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका की उछाल भरी पिचों पर भारतीय बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा होने की उम्मीद है। मैच का समय समय के अनुसार 5.30 बजे शुरू होगी भारतीय दर्शकों के लिए अच्छी खबर यह है कि सीरीज के मैच शाम के समय आयोजित होंगे। शेड्यूल के मुताबिक, मैच भारतीय समय के अनुसार शाम 5:30 बजे और रात 9:30 बजे से शुरू होंगे। BCCI को उम्मीद है कि वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से यह दौरा टीम इंडिया के लिए काफी मददगार साबित होगा। —————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… सिनर ने तोड़ा जोकोविच का रिकॉर्ड:मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट्स में लगातार 26 सेट जीतने वाले पहले खिलाड़ी बनें, मियामी ओपन में मुटे को हराया इटली के टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने एटीपी मास्टर्स 1000 स्तर पर लगातार सबसे अधिक सेट जीतने के मामले में नोवाक जोकोविच का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सिनर ने मियामी ओपन के तीसरे राउंड में कोरेंटिन मूटे को 6-1, 6-4 से हराया। यह मुकाबला 1 घंटा 11 मिनट तक चला। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
बालाघाट में श्रीराम जन्मोत्सव, हनुमान चालीसा पाठ किया:सुंदरकांड पाठ होगा, 26 मार्च को शोभायात्रा निकलेगी

बालाघाट में चैत्र नवरात्र से श्रीराम जन्मोत्सव के छह दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। पुराना श्रीराम मंदिर ट्रस्ट और विश्व हिंदू परिषद मिलकर इन कार्यक्रमों का संचालन कर रहे हैं। इसी कड़ी में 23 मार्च को आंबेडकर चौक पर संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ हुआ, जबकि आज 24 मार्च को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। 23 मार्च को आंबेडकर चौक पर हुए संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ में स्वधारा म्यूजिकल ग्रुप के कलाकार मनीष परिहार और उनके साथियों ने झांकियों के साथ प्रस्तुति दी। इस दौरान बड़ी संख्या में सनातनी धर्मावलंबी उपस्थित रहे। विश्व हिंदू परिषद के प्रतिनिधि सुशील ठाकुर ने बताया कि श्रीराम जन्मोत्सव के तहत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 24 मार्च को आंबेडकर चौक में संगीतमय सुंदरकांड का पाठ होगा। इसके बाद, 25 मार्च को आंबेडकर चौक पर महाआरती की जाएगी। कार्यक्रमों का समापन 26 मार्च को होगा, जब पुराने श्रीराम मंदिर से भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा सायंकाल निकाली जाएगी। सुशील ठाकुर ने जिले के सभी सनातनी धर्मावलंबियों से इन रामकाज के कार्यक्रमों में शामिल होने का आह्वान किया है।
Dehradun Student Murder: UP B.Tech Student Killed, 3 Arrested

देहरादून में उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के छात्र दिव्यांशु जटराणा की हत्या कर दी गई। देहरादून में उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के छात्र दिव्यांशु जटराणा की सिर पर फावड़ा मारकर हत्या कर दी गई। दिव्यांशु यूपी के मुजफ्फरनगर से B.Tech करने देहरादून आया था। देहरादून पुलिस के अनुसार, छात्रों के दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प के दौरान यह घटना हुई। . एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, अन्य की तलाश की जा रही है। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। दिव्यांशु का शव कुछ ही देर में मुजफ्फरनगर उसके घर पहुंचेगा। पहले 3 तस्वीरें देखिए… दिव्यांशु जटराणा को छात्रों ने घेरकर पीटा। बदमाशों ने थार गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया। बीच सड़क पर दिव्यांशु जटराणा जमीन पर गिर गया। वह लोगों से मदद मांगता रहा। सिलसिलेवार पूरी खबर पढ़िए… छात्रों में थी पुरानी रंजिश घटना सोमवार (23 मार्च) रात करीब 8:30 बजे प्रेमनगर के केहरी गांव में हुई। यहां उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्रों के दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश और वर्चस्व को लेकर झगड़ा हो गया। देखते ही देखते झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया। फिर दोनों गुटों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। दिव्यांशु जटराणा के सिर में गंभीर चोट आई थी। 15 से ज्यादा युवकों ने हमला किया पुलिस के मुताबिक, केहरी गांव बैंड मेन रोड पर स्थित ‘बावा की रसोई’ में मुजफ्फरनगर निवासी छात्र दिव्यांशु जटराणा (22) खाना खाने गया था। वहां पहले से मौजूद कॉलेज के ही दूसरे गुट के छात्रों के साथ उसका विवाद हुआ। दिव्यांशु जटराणा के दोस्तों ने बताया कि देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि आर्यन शर्मा, शिवम शर्मा, मधुर, अंकुर, प्रह्यलादराज शान्तनू, उज्जवल, आकाश, वैभव मिश्रा, ऋतिक राजपुत, अकुर सिंह, वैभव शर्मा, अंकित भारद्वाज, युवराज चौहान, आदित्य राज समेत अज्ञात छात्रों ने षड्यंत्र करते हुए एक राय होकर लाठी-डंडों और फावड़े से दिव्यांशु पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद आस-पास मौजूद लोग उसे पहले प्रेमनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर दून अस्पताल रेफर किया गया। एम्बुलेंस खराब होने पर पुलिस ने अपने वाहन से उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। तीनों आरोपी प्रेमनगर में किराए पर रहते हैं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दिव्यांशु के घरवालों को सूचना दी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। दिव्यांशु के चाचा गौरव राणा की शिकायत पर प्रेमनगर पुलिस ने 15 नामजद छात्रों के खिलाफ हत्या, दंगा करने और साजिश रचने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान युवराज कुमार (BBA सेकेंड ईयर), मधुर खंडेलवाल (B.Tech थर्ड ईयर) और शिवम शर्मा (B.Tech थर्ड ईयर) के रूप में हुई है। तीनों छात्र प्रेमनगर क्षेत्र में किराए पर रह रहे थे। पुलिस ने मामले में कुछ बच्चों को हिरासत में भी ले लिया है। मुजफ्फरनगर का रहने वाला था दिव्यांशु मुजफ्फरनगर में रहने वाले अमित उर्फ सोनू जटराणा किसान हैं। उनके पास करीब 50 बीघा जमीन है। परिवार में अमित की पत्नी अलका और दो बेटे दिव्यांशु व लक्षित थे। लक्षित 11वीं का छात्र है। वहीं, दिवांशु ने पिछले साल देहरादून की उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया था। ————————— ये खबर भी पढ़ें… देहरादून में 8 लोगों को कार से कुचलने की कोशिश: बीच-बचाव करने आए लोगों पर भी चढ़ाई गाड़ी, बीच हाईवे पर लाठी से पीटा देहरादून में बीच सड़क पर 8 लोगों को कुचलने के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सहसपुर थाना क्षेत्र के धर्मावाला चौक की है, जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में करीब 43 सेकेंड तक हाईवे पर दो कारों में सवार 15 से ज्यादा युवक आपस में मारपीट करते नजर आ रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
जयपुर में मॉडल रह चुकी युवती की मौत, VIDEO:कार बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ी, सहेली के घर से लौट रही थी

जयपुर में सोमवार देर रात सड़क हादसे में मॉडल रह चुकी युवती की मौत हो गई। अभी स्टेज एंकरिंग करती थी। देर रात अपनी सहेली के घर से लौट रही थी। घर लौटते समय उसकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलटी खा गई। हादसे का वीडियो भी सामने आया है। एक्सीडेंट थाना (साउथ) के हेड कॉन्स्टेबल कैलाश ने बताया- हादसे में मानसरोवर की एसएफएस कॉलोनी निवासी हर्षिल कालिया (30) पुत्री अरविंद कालिया की मौत हो गई। रात करीब 11:30 बजे युवती कार से घर लौट रही थी। शिप्रापथ रोड पर नगर निगम कार्यालय के पास मोड़ पर कार बेकाबू हो गई, डिवाइडर पर चढ़ी और पलट गई। सिर में गंभीर चोट लगी थी कार पलटने के कारण युवती के सिर में गंभीर चोट लग गई थी। राहगीरों की सूचना पर शिप्रापथ और एक्सीडेंट साउथ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त कार को सीधा करवाया और घायल हर्षिल को गंभीर हालत में जयपुरिया अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिर फटने से हुई मौत हर्षिल अपनी सहेली से मिलकर वापस घर लौट रही थी। कार पलटने पर सिर सहित आधा हिस्सा खिड़की से बाहर आ गया। शरीर का आधा हिस्सा कार के अंदर था। सिर फटने से युवती मौत हो गई।
Iran War Fears Sink Sensex 1837 Points

नई दिल्ली5 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर सोना-चांदी की कीमत से जुड़ी रही। IBJA के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹7,649 घटकर ₹1.40 लाख पर आ गया। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत ₹13,104 गिरकर ₹2.19 लाख पर आ गई। पेट्रोलियम मंत्रालय ने 14.2 किलो वाले घरेलू LPG गैस सिलेंडर में 10 किलो गैस भरकर देने की खबर को अफवाह बताया है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. सोने में आज ₹8 हजार, चांदी में ₹13 हजार गिरावट: ईरान जंग से 24 दिन में सोना ₹20 हजार सस्ता, चांदी ₹47 हजार नीचे आई सोने-चांदी की कीमतों में 23 मार्च को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना सुबह 12,077 रुपए घटकर 1.35 लाख रुपए पर खुला, लेकिन शाम को 7,649 रुपए की गिरावट के साथ 1.40 लाख रुपए पर बंद हुआ। इससे पहले इसकी कीमत 1.47 लाख थी। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत सुबह 30,864 रुपए घटकर 2.01 लाख रुपए पर खुली, लेकिन शाम को 17,760 रुपए की रिकवरी के बाद 13,104 रुपए की गिरावट के साथ 2.19 पर बंद हुई। इससे पहले शुक्रवार को इसकी कीमत 2.32 लाख रुपए किलो थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. 14kg सिलेंडर को 10kg करने की खबर अफवाह: पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा- सप्लाई पूरी तरह नॉर्मल, होर्मुज से दो और LPG गैस टैंकर रवाना पेट्रोलियम मंत्रालय ने 14.2 किलो वाले घरेलू LPG गैस सिलेंडर में 10 किलो गैस भरकर देने की खबर को अफवाह बताया है। मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने बताया कि घरेलू LPG की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और लोगों को अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। सोमवार को प्रेस ब्रीफिंग में मंत्रालय ने ये भी बताया कि, होर्मूज रूट पार कर दो टैंकर 92,700 मीट्रिक टन गैस लेकर भारत की ओर रवाना हो गए हैं। इससे पहले कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सरकारी तेल कंपनियां (OMCs) 14.2 किलो वाले घरेलू LPG गैस सिलेंडर में 10 किलो गैस भरकर देने की तैयारी कर रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. सेंसेक्स 1837 अंक गिरकर 72,696 पर बंद: निफ्टी भी 602 अंक टूटा, बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में ज्यादा बिकवाली रही शेयर बाजार में सोमवार 23 मार्च को बड़ी गिरावट रही। सेंसेक्स 1837 अंक (2.46%) की गिरावट के साथ 72,696 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 602 अंक (2.60%) की गिरावट रही, ये 22,513 पर बंद हुआ। आज बैंकिंग, ऑटो, मेटल और FMCG शेयर्स में ज्यादा गिरावट रही। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
सिनर ने तोड़ा जोकोविच का रिकॉर्ड:मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट्स में लगातार 26 सेट जीतने वाले पहले खिलाड़ी बनें, मियामी ओपन में मुटे को हराया

इटली के टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने एटीपी मास्टर्स 1000 स्तर पर लगातार सबसे अधिक सेट जीतने के मामले में नोवाक जोकोविच का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सिनर ने मियामी ओपन के तीसरे राउंड में कोरेंटिन मूटे को 6-1, 6-4 से हराया। यह मुकाबला 1 घंटा 11 मिनट तक चला। इस जीत के साथ सिनर के लगातार जीते गए सेटों की संख्या 26 हो गई है, जबकि जोकोविच के नाम 24 सेट का रिकॉर्ड था। जोकोविच ने यह उपलब्धि 2016 में इंडियन वेल्स और मियामी के बीच हासिल की थी। नवंबर से जारी है अजेय रहने का सिलसिला सिनर का यह शानदार सफर पिछले साल नवंबर में पेरिस मास्टर्स से शुरू हुआ था। वहां उन्होंने बिना कोई सेट गंवाए खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद उन्होंने इसी महीने इंडियन वेल्स ओपन का खिताब भी जीता। म्यूटेट के खिलाफ जीत के साथ ही सिनर ने एटीपी मास्टर्स 1000 लेवल पर लगातार 13 मैच जीतने का रिकॉर्ड भी बना लिया है। मैच के बाद सिनर ने एटीपी की आधिकारिक वेबसाइट से कहा,’मैं बहुत खुश हूं। यह खेल अप्रत्याशित है, इसलिए हम जितना हो सके उतना ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करते हैं। अब देखते हैं कि अगले दौर में क्या होता है।’ उन्होंने आगे कहा कि वे हर मैच के लिए तकनीकी रूप से पूरी तरह तैयार रहने की कोशिश करते हैं। अगले दौर में एलेक्स मिचेलसन से होगा मुकाबला चौथे दौर में जैनिक सिनर का सामना अमेरिका के एलेक्स मिचेलसन से होगा। मिचेलसन ने अपने तीसरे दौर के मुकाबले में अलेजांद्रो ताबिलो को 3-6, 6-3, 6-4 से हराकर आगे कदम बढ़ाया है। सिनर जिस फॉर्म में चल रहे हैं, उन्हें टूर्नामेंट का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। मियामी ओपन में कार्लोस अल्कराज के बाहर होने के बाद सिनर के पास अपनी रैंकिंग और मजबूत करने का अच्छा मौका है। —————————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL गाइडलाइन- मैच के दिन प्रैक्टिस पर रोक:फिटनेस टेस्ट नहीं, जर्सी नंबर बदलने पर बताना होगा; ड्रेसिंग रूम में सिर्फ स्टाफ को एंट्री IPL 2026 के लिए BCCI ने नई गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत मैच के दिन कोई भी टीम प्रैक्टिस नहीं कर सकेगी। साथ ही खिलाड़ियों के लिए मैच-डे पर फिटनेस टेस्ट नहीं होगा। वहीं जर्सी नंबर बदलने से 24 घंटे पहले जानकारी देनी होगी और ड्रेसिंग रूम में सिर्फ स्टाफ को ही एंट्री मिलेगी। पूरी खबर
Rajasthan Board 10th Result 2026 Toppers List LIVE Update; RBSE

मंगलवार दोपहर करीब एक बजे राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट घोषित किए गए। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया। इस बार 94.23 प्रतिशत परिणाम रहा है। यह पिछले साल से 1.17 प्रतिशत अधिक है। पिछले साल 93.06 प्रतिशत परिणाम रहा था। लड़कों का 93.63 व लड़कियों का 94.90% रिजल्ट रहा है। . मंगलवार दोपहर करीब एक बजे माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अजमेर स्थित ऑफिस से शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने रिजल्ट की घोषणा की। हिन्दी, अंग्रेजी, सोशल साइंस, साइंस, मैथ्स, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी में कई स्टूडेंट्स को 100 में से 100 नंबर मिले हैं। उधर, रिजल्ट जारी होने के बाद माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट खुलने में कई जगह दिक्कत आ रही है। इस वजह से स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट नहीं देख पा रहे हैं। हालांकि, रिजल्ट्स उपलब्ध कराने वाली प्राइवेट वेबसाइट पर रिजल्ट दिख रहे हैं। ऐसा पहली बार हुआ, जब 10वीं का रिजल्ट 12वीं के रिजल्ट से पहले जारी हुआ है। बोर्ड इतिहास में भी ये पहला मौका है, जब मार्च में रिजल्ट आया है। इस साल बोर्ड की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू हुई थीं। दसवीं का एग्जाम 10 लाख 68 हजार 109 स्टूडेंट्स ने दिया था। 10वीं राजस्थान बोर्ड रिजल्ट- टॉप 5 जिले 1. झुंझुनूं 97.77% 2. डीडवाना-कुचामन 97.59 % 3. सीकर 97.43 % 4. नागौर 97. 09 % 5. जोधपुर 96. 48% 5 जिलों का रिजल्ट सबसे कम 1. प्रतापगढ़ 88.11% 2. बारां 89.72 % 3.झालावाड़ 89.94 % 4. बूंदी 90.21% 5. करौली 91.01% 95 प्रतिशत से ज्यादा नंबर लाने वाले स्टूडेंट्स इन नंबर पर जिले के अनुसार अपनी फोटो के साथ नाम, मार्कशीट की फोटो और स्कूल के नाम के साथ शेयर करें… राजस्थान में 5वीं और 8वीं बोर्ड का रिजल्ट भी जारी:शाला दर्पण पोर्टल नहीं खुल रहा, परिणाम देखने में आ रही परेशानी पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…
Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 23 मिनट पहले कॉपी लिंक श्री माता वैष्णो देवी के पवित्र मंदिर में चल रहे नवरात्रि उत्सव के दौरान तीर्थयात्रियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है; पहले छह दिनों में ही 2 लाख से ज्यादा भक्तों ने दर्शन कर लिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि भारी भीड़ के बावजूद यात्रा सुचारू रूप से चल रही है, और तीर्थयात्रियों के लगातार आने-जाने को संभालने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कटरा में बेस कैंप और भवन तक जाने वाला रास्ता दिन-रात भीड़ से भरा रहता है। नवरात्रि उत्सव के दौरान भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए, 21 मार्च की शाम को श्री माता वैष्णो देवी जी के पवित्र मंदिर की तीर्थयात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कुछ समय के लिए रोक दिया गया था, लेकिन 22 मार्च को सुबह 4 बजे तक इसे फिर से शुरू कर दिया गया। आज की बाकी बड़ी खबरें… पुणे के ऑटोमोबाइल हब में उत्पादन ठप एलपीजी, कच्चे माल और पुर्जों की भारी कमी का असर पुणे के ऑटोहब पर भी पड़ने लगा है। यहां उत्पादन बंद करने की नौबत आ गई है। ऑटो मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों के पास पुर्जों का आमतौर पर एक हफ्ते का स्टॉक होता है। आपूर्ति बंद होने के कारण अब बड़ी कंपनियों को भी अपना उत्पादन घटाना पड़ रहा है। विकास आयुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर स्थिति के मूल्यांकन के निर्देश दिए। वहीं, काम न होने से उत्तर भारतीय कामगारों ने भी अपने गांवों की ओर पलायन करना शुरू कर दिया है। अब प्रीलिम्स के बाद आंसर की जारी करेगा यूपीएससी केंद्र सरकार ने बताया कि यूपीएससी अब सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के बाद प्रोविजनल आंसर की जारी करेगा। यह व्यवस्था 2026 परीक्षा से लागू होगी। आंसर की पर उम्मीदवार आपत्ति भी दर्ज करा सकेंगे। हालांकि प्रीलिम्स के अंक अंतिम परिणाम के बाद ही जारी होंगे। अब सरल भाषा में मिलेगी आईपीओ की जानकारी सेबी ने आईपीओ से जुड़ी जानकारी को ज्यादा आसान और समझने लायक बनाने के लिए नए नियम लागू किए हैं। अब आईपीओ लाने जा रही कंपनियों को दस्तावेज के साथ एक संक्षिप्त सार ‘एब्रिज्ड प्रॉस्पेक्टस’ देना होगा। इसमें बिजनेस, वित्तीय स्थिति और जोखिम जैसी अहम जानकारी सरल भाषा और तय शब्दसीमा में देनी होगी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Indian Stock Market Rally | Banking, Auto, Metal, FMCG Shares Gain

मुंबई10 मिनट पहले कॉपी लिंक शेयर बाजार में आज यानी 24 मार्च को तेजी है। सेंसेक्स 1000 अंक (1.33%) की तेजी के साथ 73,700 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 350 अंक (1.62%) की तेजी है, ये 22,870 पर पहुंच गया है। आज बैंकिं और ऑटो शेयर्स में सबसे ज्यादा खरीदारी है। आज सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में तेजी और 1 में गिरावट है। बाजार बढ़ने की बड़ी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरानी पावर प्लांट्स पर किसी भी सैन्य हमले को फिलहाल पांच दिनों के लिए टाल दिया है। ट्रम्प ने यह फैसला पिछले दो दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच हुई बातचीत के बाद लिया है। इससे बाजार में पॉजिटिव सेंटीमेंट बने हैं। अब ग्लोबल मार्केट और क्रूड ऑयल का हाल जानें… 1. एशियाई बाजार में भी तेजी जापान का निक्केई इंडेक्स 0.77% चढ़कर 51,910 पर कारोबार कर रहा है। साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 1.74% चढ़कर 5,500 पर पहुंच गया है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.45% चढ़कर 24,735 पर पहुंच गया है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.95% चढ़कर 3,849 पर ट्रेड कर रहा है। 2. अमेरिकी बाजार में 23 मार्च को तेजी रही डाउ जोन्स 631 अंक (1.38%) चढ़कर 46,208 के स्तर पर बंद हुआ। टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 1.38% चढ़कर 21,946 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 74 अंक (1.15%) चढ़कर 6,581 पर बंद हुआ। 3. क्रूड की कीमतें 4% बढ़कर 104 डॉलर प्रति बैरल हुईं अमेरिका और इजराइल की ईरान के साथ जारी जंग में 5 दिन के पॉजे के बीच आज कच्चे तेल की कीमतों में तेजी है। ब्रेंट क्रूड आज 4% बढ़कर 104 डॉलर प्रति बैरल के पार कारोबार कर रहा है। वहीं इंडियन बास्केट की कीमतें 150 डॉलर प्रति बैरल तक आ गई हैं। कल जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरानी पावर प्लांट्स और ऊर्जा ढांचे पर किसी भी सैन्य हमले को फिलहाल पांच दिनों के लिए टालने की बात कही थी तो कच्चा तेल 113 डॉलर से घटर 100 डॉलर के भी नीचे आ गया था। हालांकि आज फिर इसमें तेजी है। सेंसेक्स कल 1837 अंक गिरकर 72,696 पर बंद हुआ था शेयर बाजार में आज यानी 23 मार्च को बड़ी गिरावट रही। सेंसेक्स 1837 अंक (2.46%) की गिरावट के साथ 72,696 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 602 अंक (2.60%) की गिरावट रही, ये 22,513 पर बंद हुआ। बैंकिंग, ऑटो, मेटल और FMCG शेयर्स में ज्यादा गिरावट रही। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Stock Market Update; BSE Sensex NSE Nifty

Hindi News Business Stock Market Update; BSE Sensex NSE Nifty | Banking Auto FMCG Share Price मुंबई26 मिनट पहले कॉपी लिंक शेयर बाजार में आज यानी 24 मार्च को तेजी है। सेंसेक्स 650 अंक (0.88%) की तेजी के साथ 73,300 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 200 अंक (0.86%) की तेजी है, ये 22,700 पर पहुंच गया है। आज बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में सबसे ज्यादा खरीदारी है। बाजार बढ़ने की बड़ी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरानी पावर प्लांट्स पर किसी भी सैन्य हमले को फिलहाल पांच दिनों के लिए टाल दिया है। ट्रम्प ने यह फैसला पिछले दो दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच हुई बातचीत के बाद लिया है। इससे बाजार में पॉजिटिव सेंटीमेंट बने हैं। अब ग्लोबल मार्केट, क्रूड ऑयल और रुपए का हाल जानें… 1. एशियाई बाजार में भी तेजी जापान का निक्केई इंडेक्स 0.77% चढ़कर 51,910 पर कारोबार कर रहा है। साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 1.74% चढ़कर 5,500 पर पहुंच गया है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.45% चढ़कर 24,735 पर पहुंच गया है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.95% चढ़कर 3,849 पर ट्रेड कर रहा है। 2. अमेरिकी बाजार में 23 मार्च को तेजी रही डाउ जोन्स 631 अंक (1.38%) चढ़कर 46,208 के स्तर पर बंद हुआ। टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 1.38% चढ़कर 21,946 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 74 अंक (1.15%) चढ़कर 6,581 पर बंद हुआ। 3. क्रूड की कीमतें 4% बढ़कर 104 डॉलर प्रति बैरल हुईं अमेरिका और इजराइल की ईरान के साथ जारी जंग में 5 दिन के पॉजे के बीच आज कच्चे तेल की कीमतों में तेजी है। ब्रेंट क्रूड आज 4% बढ़कर 104 डॉलर प्रति बैरल के पार कारोबार कर रहा है। वहीं इंडियन बास्केट की कीमतें 150 डॉलर प्रति बैरल तक आ गई हैं। कल जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरानी पावर प्लांट्स और ऊर्जा ढांचे पर किसी भी सैन्य हमले को फिलहाल पांच दिनों के लिए टालने की बात कही थी तो कच्चा तेल 113 डॉलर से घटर 100 डॉलर के भी नीचे आ गया था। हालांकि आज फिर इसमें तेजी है। 4. डॉलर के मुकाबले रुपया 34 पैसे चढ़कर 93.64 पर खुला भारतीय रुपए की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 34 पैसे चढ़कर 93.64 पर खुला, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 93.98 के स्तर पर बंद हुआ था। बाजार में डॉलर की कमजोरी का असर रुपए पर दिख रहा है। सेंसेक्स कल 1837 अंक गिरकर 72,696 पर बंद हुआ था शेयर बाजार में आज यानी 23 मार्च को बड़ी गिरावट रही। सेंसेक्स 1837 अंक (2.46%) की गिरावट के साथ 72,696 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 602 अंक (2.60%) की गिरावट रही, ये 22,513 पर बंद हुआ। बैंकिंग, ऑटो, मेटल और FMCG शेयर्स में ज्यादा गिरावट रही। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…









