Tuesday, 07 Apr 2026 | 01:53 PM

Trending :

EXCLUSIVE

सिंगरौली में बेमौसम बारिश से किसानों को चिंता:गेहूं की फसल पककर तैयार, नुकसान की आशंका; अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना

सिंगरौली में बेमौसम बारिश से किसानों को चिंता:गेहूं की फसल पककर तैयार, नुकसान की आशंका; अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना

सिंगरौली जिले में बुधवार सुबह अचानक मौसम बदल गया। बैढ़न सहित जिले के कई इलाकों में हल्की से तेज बारिश हुई। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और रुक-रुक कर बारिश होती रही। इस अचानक हुए मौसम परिवर्तन से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान लगभग 36 से 38 डिग्री के आसपास था। बुधवार को बारिश के कारण यह गिरकर करीब 30 से 32 डिग्री पर पहुंच गया। तापमान में आई इस गिरावट से मौसम सुहावना हो गया है। बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ाई हालांकि, इस बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इस समय जिले में गेहूं की फसल या तो पूरी तरह पककर खेतों में खड़ी है या कटाई के बाद खलिहानों में रखी हुई है। ऐसे में बारिश से फसल के खराब होने की आशंका बढ़ गई है। यदि बारिश का यह सिलसिला जारी रहता है, तो किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, जिले में अगले एक से दो दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन और कृषि विशेषज्ञ किसानों को सतर्क रहने और अपनी फसल को सुरक्षित रखने के उपाय अपनाने की सलाह दे रहे हैं।

मुरैना में तेज रफ्तार एंबुलेंस और बाइक में टक्कर:एक युवक गंभीर घायल, इलाज के लिए ग्वालियर रेफर

मुरैना में तेज रफ्तार एंबुलेंस और बाइक में टक्कर:एक युवक गंभीर घायल, इलाज के लिए ग्वालियर रेफर

नेशनल हाईवे 552 बागचीनी थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार एंबुलेंस और बाइक में आमने सामने से भिड़ंत हो गई जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया । घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है । युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है । पुलिस युवक की पहचान में जुट गई है । नेशनल हाईवे 552 पर हादसा बागचीनी थाना क्षेत्र के छैरा गांव के पास सबलगढ़ तरफ से आ रही तेज रफ्तार एंबुलेंस क्रमांक MP 07 DA 1326 और एक बाइक में आमने सामने से भिड़ंत हो गई । इस भिड़ंत में बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया जिसे प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है । युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है । रोड क्रास करते समय हादसा छैरा गांव के पास बाइक सवार युवक नेशनल हाईवे क्रमांक 552 को क्रास कर रहा था उसी समय सबलगढ़ तरफ से आ रही एंबुलेंस से टकरा गया । टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए । और युवक गंभीर घायल हो गया । इलाज आवश्यक बागचीनी थाना प्रभारी शशि कुमार के अनुसार युवक की पहचान जल्द कर ली जाएगी आस पास के किसी गांव का ही रहने वाला होगा सर्वप्रथम इलाज करवाना आवश्यक था इसलिए पुलिस ने यह सुनिश्चित किया । कार्यवाही की जा रही है ।

स्किन के लिए कौन सा विटामिन जरूरी? हेल्दी-ग्लोइंग त्वचा चाहिए, तो रोज थाली में परोसें ये 5 पोषक तत्व

authorimg

Skin Ke Liye Konsa Vitamin: उम्र के साथ त्वचा की रंगत और लचीलापन भी प्रभावित होता है. लेकिन अगर शरीर को सही पोषण मिलता रहे, तो त्वचा पर एजिंग की रफ्तार को कंट्रोल किया जा सकता है. सही पोषण न सिर्फ त्वचा को लंबे समय तक यूथफुल रखने में मदद करता है, बल्कि धूप, धूल और प्रदूषण से भी इसे प्रोटेक्ट करता है. ऐसे में महंगे क्रीम और लोशन पर खर्च करने की बजाय, अगर आप अपनी डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करें, तो आपकी त्वचा बढ़ती उम्र में भी खूबसूरत नजर आएगी. तो चलिए, आज हम आपको बताते हैं कि स्किन के लिए कौन सा विटामिन जरूरी है (skin ke liye konsa vitamin chahiye) और किन चीजों से इन पोषक तत्वों की कमी को पूरा किया जा सकता है. 1.विटामिन A: रिपेयरिंग के लिए जरूरीवेबएमडी के विशेषज्ञों के मुताबिक, त्वचा की ऊपरी और निचली, दोनों परतों को विटामिन A की जरूरत होती है. यह कोलेजन को टूटने से रोकता है और धूप से होने वाले नुकसान से बचाता है. इसकी कमी से त्वचा रूखी, खुजलीदार या दानेदार हो सकती है. स्रोत: पालक, आम, अमरूद, मछली, अंडे और पनीर. वेबएमडी के विशेषज्ञों के मुताबिक, त्वचा की ऊपरी और निचली, दोनों परतों को विटामिन A की जरूरत होती है. 2.विटामिन C: कोलेजन का साथीअगर आप पूछना चाहते हैं कि स्किन के लिए कौन सा विटामिन बेस्‍ट है(skin ke liye konsa vitamin best hai) तो इस लिस्ट में विटामिन C सबसे ऊपर आता है. यह कोलेजन को अपना आकार बनाए रखने में मदद करता है. यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो फ्री रेडिकल्स से लड़ता है. इसकी कमी से मसूड़ों से खून आना और घावों का धीरे भरना जैसी समस्या हो सकती है. स्रोत: खट्टे फल (संतरा, नींबू), कीवी, ब्रोकली और स्ट्रॉबेरी. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. 3.विटामिन E और जिंक (Zinc)-विटामिन ई स्किन पर हुए किसी भी तरह के सूजन को कम करता है और झुर्रियों व ढीली त्वचा से बचाता है. यह विटामिन C के साथ मिलकर कोशिका की दीवारों को मजबूती देता है. वहीं जिंक, त्वचा की बाहरी परत में नीचे वाली परत की तुलना में 5 गुना ज्यादा होता है. यह घावों को भरने और सेल्स के विभाजन में मदद करता है. 4.सेलेनियम (Selenium) त्‍वचा का रक्षकसेलेनियम एक ऐसा खनिज है जो एंटीऑक्सीडेंट्स को आपकी त्वचा की रक्षा करने में मदद करता है. अगर शरीर में इसकी कमी हो तो स्किन कैंसर का खतरा बढ़ सकता है. स्रोत: साबुत अनाज, केले, अंडे और मछली. 5.हेल्दी फैट्स: त्वचा पर नेचुरल ग्‍लो के लिएआपकी त्वचा को “ग्लो” देने का काम हेल्दी फैट्स करते हैं. अगर आपके आहार में फैट की कमी है, तो त्वचा सूखी और झुर्रियों वाली दिख सकती है. मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट्स: ये नट्स, बीज, एवोकैडो और मछली में पाए जाते हैं. ये त्वचा को नम और लचीला रखते हैं. ओमेगा-3 फैटी एसिड: यह शरीर खुद नहीं बना सकता, लेकिन कोशिका की दीवारों के निर्माण के लिए यह जरूरी है. यह सूजन (inflammation) को कम करता है और त्वचा के कैंसर से बचाने में भी सहायक हो सकता है. 6.प्रोटीन: स्किन स्ट्रक्चर का मुख्‍य आधारआपका शरीर प्रोटीन को अमीनो एसिड में बदलता है, जिससे कोलेजन (collagen) और केराटिन बनते हैं. ये त्वचा की बनावट को मजबूत करते हैं. कुछ अमीनो एसिड एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करते हैं, जो धूप की हानिकारक किरणों (UV rays) से स्किन सेल्स को बचाते हैं. कुल मिलाकर, यह ध्‍यान में रखना जरूरी है कि फल और सब्जियां आपकी त्वचा के सबसे अच्छे दोस्त हैं. ऐसे में मछली, अंडे, अलसी के बीज (flaxseeds) और जैतून का तेल आदि भी कुछ ऐसे सुपरफूड्स हैं जिनमें ये सभी विटामिन भरपूर मात्रा में मिलते हैं. लेकिन अगर आप किसी भी सप्लीमेंट (जैसे फिश ऑयल या जिंक) को शुरू करने की सोच रहे हैं, तो पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें. कुछ सप्लीमेंट्स आपकी अन्य दवाइयों (जैसे ब्लड थिनर या एंटीबायोटिक्स) के असर को कम कर सकते हैं.

छिंदवाड़ा में डिलीवरी पॉइंट पर नहीं पहुंचे सिलेंडर:हंगामें के बाद हरकत में आए अफसर, व्यवस्था सही करने का दावा

छिंदवाड़ा में डिलीवरी पॉइंट पर नहीं पहुंचे सिलेंडर:हंगामें के बाद हरकत में आए अफसर, व्यवस्था सही करने का दावा

छिंदवाड़ा: शहर में गैस सिलेंडर की आपूर्ति पर्याप्त होने के बावजूद वितरण व्यवस्था बिगड़ने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर परासिया रोड और शक्ति नगर क्षेत्र में समय पर सिलेंडर डिलीवरी नहीं होने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उपभोक्ताओं ने हंगामा कर दिया। गुस्साए उपभोक्ता सीधे गोदाम पहुंच गए, जहां उन्होंने एजेंसी संचालकों के खिलाफ जमकर विरोध जताया। लोगों का आरोप था कि समय पर डिलीवरी नहीं होने से उन्हें कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है, जबकि बुकिंग पहले से की जा चुकी है। मामले की जानकारी लगते ही आपूर्ति विभाग के अधिकारी सक्रिय हुए और व्यवस्था सुधारने के लिए तुरंत कदम उठाए। लंबित बुकिंग को कम करने के लिए एक ही दिन में 2600 से ज्यादा गैस सिलेंडर की डिलीवरी कराई गई। यह डिलीवरी प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में सुनिश्चित कराई गई, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो। अधिकारियों ने तीनों तेल कंपनियों की गैस एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि होम डिलीवरी नियमित रूप से की जाए और डिलीवरी पॉइंट पर वाहन तय समय पर पहुंचें। आमतौर पर जहां रोजाना करीब 1500 सिलेंडर की डिलीवरी होती थी, वहीं विशेष प्रयासों के चलते 2607 सिलेंडर वितरित किए गए। प्रशासन का कहना है कि आगे ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी और लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई भी की जाएगी।

Salman khan mobbed by fans in precident cup 2026 opening ceremony

Salman khan mobbed by fans in precident cup 2026 opening ceremony

7 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड एक्टर सलमान खान मंगलवार को टेनिस टूर्नामेंट प्रेसिडेंट कप 2026 का उद्घाटन करने पहुंचे थे। ये इवेंट मुंबई के थाणे स्थित दादोजे कोंडदेव स्टेडियम में आयोजित हुआ था, जहां महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहे। हालांकि एक्टर की मौजूदगी से भीड़ बेकाबू हो गई और एक्टर भीड़ में फंस गए। सलमान को कार तक पहुंचाने में उनकी सिक्योरिटी टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी है। देखिए इवेंट से जुड़ी तस्वीरें- सलमान खान इवेंट में लिनेन ब्राउन शर्ट और ग्रे बैगी जींस पहने पहुंचे थे। कुछ देर इवेंट में रुकने के बाद जैसे ही सलमान निकलने लगे, तो उन्हें फैंस ने घेर लिया। एक्टर की सिक्योरिटी टीम ने घेरा बनाकर उन्हें प्रोटेक्ट किया। इस दौरान एक्टर बेहद शांत नजर आए। स्टेडियम के गेट से निकलते हुए भीड़ बेकाबू हो गई, जिसके बाद सिक्योरिटी टीम को एक्टर को कार तक पहुंचाने में काफी दिक्कत हुई। जल्द ही मातृभूमि में नजर आएंगे सलमान खान सलमान खान फिल्म मातृभूमि जल्द रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का टाइटल पहले बैटल ऑफ गलवान रखा गया था, हालांकि कुछ लोगों की आपत्ति होने के बाद विवाद से बचने के लिए फिल्म का टाइटल मातृभूमि कर दिया गया है। फिलहाल इसकी रिलीज डेट अनाउंस नहीं हुई है। इसके अलावा सलमान खान, साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा के साथ एक अनटाइटल फिल्म भी शुरू करने वाले हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Salman khan mobbed by fans in precident cup 2026 opening ceremony

Salman khan mobbed by fans in precident cup 2026 opening ceremony

33 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड एक्टर सलमान खान मंगलवार को टेनिस टूर्नामेंट प्रेसिडेंट कप 2026 का उद्घाटन करने पहुंचे थे। ये इवेंट मुंबई के थाणे स्थित दादोजे कोंडदेव स्टेडियम में आयोजित हुआ था, जहां महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहे। हालांकि एक्टर की मौजूदगी से भीड़ बेकाबू हो गई और एक्टर भीड़ में फंस गए। सलमान को कार तक पहुंचाने में उनकी सिक्योरिटी टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी है। देखिए इवेंट से जुड़ी तस्वीरें- सलमान खान इवेंट में लिनेन ब्राउन शर्ट और ग्रे बैगी जींस पहने पहुंचे थे। एक्टर ने महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के साथ टूर्नामेंट ट्रॉफी रिवील की। कुछ देर इवेंट में रुकने के बाद जैसे ही सलमान निकलने लगे, तो उन्हें फैंस ने घेर लिया। एक्टर की सिक्योरिटी टीम ने घेरा बनाकर उन्हें प्रोटेक्ट किया। इस दौरान एक्टर बेहद शांत नजर आए। स्टेडियम के गेट से निकलते हुए भीड़ बेकाबू हो गई, जिसके बाद सिक्योरिटी टीम को एक्टर को कार तक पहुंचाने में काफी दिक्कत हुई। जल्द ही मातृभूमि में नजर आएंगे सलमान खान सलमान खान फिल्म मातृभूमि जल्द रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का टाइटल पहले बैटल ऑफ गलवान रखा गया था, हालांकि कुछ लोगों की आपत्ति होने के बाद विवाद से बचने के लिए फिल्म का टाइटल मातृभूमि कर दिया गया है। फिलहाल इसकी रिलीज डेट अनाउंस नहीं हुई है। इसके अलावा सलमान खान, साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा के साथ एक अनटाइटल फिल्म भी शुरू करने वाले हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

हैदराबाद में महिला ने अपने दो बच्चों की हत्या की:खुद भी सुसाइड किया; पति के दोबारा शादी करने से नाराज थी

हैदराबाद में महिला ने अपने दो बच्चों की हत्या की:खुद भी सुसाइड किया; पति के दोबारा शादी करने से नाराज थी

हैदराबाद में महिला ने दो बेटों की हत्या के बाद सुसाइड कर लिया। तीनों के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले। महिला के पति ने दूसरी शादी की थी, जिसके बाद से परिवार में झगड़ा था। पुलिस के मुताबिक घटना कुकाटपल्ली के राघवेंद्र कॉलोनी में 31 मार्च की दोपहर 1.30 बजे हुई। पुलिस के मुताबिक श्रावंती का पति प्रवीण दोपहर में जब घर लौटा तो मेन गेट बंद था। कई बार दरवाजा खटखटाने पर भी जब गेट नहीं खुला तो प्रवीण ने पड़ोसियों की मदद से गेट तोड़ा। अंदर श्रावंती (29) और दोनों बेटों कार्तिक (12) और कौशिक (10) के शव थे। दोपहर 2 बजे पुलिस को जानकारी मिली। वहीं, बेटी की मौत की खबर सुनकर वारंगल जिले के चेन्नारावपेट में श्रावंती के परिवार ने उसके ससुराल वाले घर और पशुशाला में आग लगा दी। जमकर हंगामा भी किया। पुलिस ने लोगों को शांत कराया। प्रवीण की दूसरी शादी से परेशान थी ACP नरेश रेड्डी के मुताबिक पारिवारिक विवाद में मर्डर और सुसाइड का मामला लग रहा है। जानकारी मिली है कि प्रवीण ने एक और शादी की थी। इसके बाद से श्रावंती और प्रवीण के बीच झगड़ा था। श्रावंती हैदराबाद वाला घर छोड़कर बेटों के साथ मायके चली गई थी। कुकटपल्ली DCP रीति राज के मुताबिक प्रवीण के खिलाफ BNS की धारा 108 के तहत खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।

हैदराबाद- महिला ने बेटों की हत्या के बाद सुसाइड किया:पति की दूसरी शादी से परेशान थी; गुस्साए परिजन ने ससुराल वाला घर फूंका

हैदराबाद में महिला ने अपने दो बच्चों की हत्या की:खुद भी सुसाइड किया; पति के दोबारा शादी करने से नाराज थी

हैदराबाद में महिला ने दो बेटों की हत्या के बाद सुसाइड कर लिया। तीनों के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले। महिला के पति ने दूसरी शादी की थी, जिसके बाद से परिवार में झगड़ा था। पुलिस के मुताबिक घटना कुकाटपल्ली के राघवेंद्र कॉलोनी में 31 मार्च की दोपहर 1.30 बजे हुई। पुलिस के मुताबिक श्रावंती का पति प्रवीण दोपहर में जब घर लौटा तो मेन गेट बंद था। कई बार दरवाजा खटखटाने पर भी जब गेट नहीं खुला तो प्रवीण ने पड़ोसियों की मदद से गेट तोड़ा। अंदर श्रावंती (29) और दोनों बेटों कार्तिक (12) और कौशिक (10) के शव थे। दोपहर 2 बजे पुलिस को जानकारी मिली। वहीं, बेटी की मौत की खबर सुनकर वारंगल जिले के चेन्नारावपेट में श्रावंती के परिवार ने उसके ससुराल वाले घर और पशुशाला में आग लगा दी। जमकर हंगामा भी किया। पुलिस ने लोगों को शांत कराया। प्रवीण की दूसरी शादी से परेशान थी ACP नरेश रेड्डी के मुताबिक पारिवारिक विवाद में मर्डर और सुसाइड का मामला लग रहा है। जानकारी मिली है कि प्रवीण ने एक और शादी की थी। इसके बाद से श्रावंती और प्रवीण के बीच झगड़ा था। श्रावंती हैदराबाद वाला घर छोड़कर बेटों के साथ मायके चली गई थी। कुकटपल्ली DCP रीति राज के मुताबिक प्रवीण के खिलाफ BNS की धारा 108 के तहत खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।

Australia Cricket Contract List 2026-27 Jake Weatherald Michael Neser

Australia Cricket Contract List 2026-27 Jake Weatherald Michael Neser

Hindi News Sports Australia Cricket Contract List 2026 27 Jake Weatherald Michael Neser स्पोर्ट्स डेस्क22 मिनट पहले कॉपी लिंक ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड (CA) ने 2026-27 सीजन के लिए 21 खिलाड़ियों की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी कर दी है। इस कॉन्ट्रैक्ट में खासतौर पर टेस्ट और मल्टी-फॉर्मेट खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी गई है। इस लिस्ट में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, झाय रिचर्डसन, लांस मॉरिस और रिटायर हो चुके उस्मान ख्वाजा को कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया है। युवा बल्लेबाज सैम कोंस्टास को भी मौका नहीं मिला। रिचर्डसन को तो पिछली बार ही कॉन्ट्रैक्ट मिला था, लेकिन एक साल के भीतर ही उन्हें बाहर कर दिया गया। वहीं ओपनर जैक वेदराल्ड और तेज गेंदबाज माइकल नेसर को टीम में शामिल किया गया है। नेसर ने हालिया एशेज सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके चलते उन्हें इस बार कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में जगह मिली है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया मेंस सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2026-27 जेवियर बार्टलेट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, ब्रेंडन डॉगेट, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुह्नेमन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लायन, मिचेल मार्श, टॉड मर्फी, माइकल नेसर, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, जैक वेदराल्ड, ब्यू वेबस्टर, एडम जम्पा। भारत दौरे पर आएगी ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया टीम अगले 12 महीनों में कुल 15 टेस्ट मैच खेलेगी। इसमें बांग्लादेश के खिलाफ घर पर 2 टेस्ट, साउथ अफ्रीका दौरे पर 3 टेस्ट, न्यूजीलैंड के खिलाफ घर पर 4 टेस्ट और भारत दौरे पर 5 टेस्ट मैच शामिल हैं। इसके अलावा मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर 150वीं वर्षगांठ का एक खास टेस्ट भी खेला जाएगा। इसके बाद 2027 के मिडिल में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेला जा सकता है, जबकि उसी साल इंग्लैंड दौरे पर पांच टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज भी होगी। व्हाइट-बॉल सीरीज भी खेलेगी टेस्ट क्रिकेट के अलावा ऑस्ट्रेलिया टीम जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के खिलाफ दौरों पर, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर व्हाइट-बॉल सीरीज भी खेलेगी। ——————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL- पंजाब ने गुजरात को 3 विकेट से हराया:डेब्यू मैच में कूपर कोनोली की फिफ्टी IPL के चौथे मैच में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हरा दिया। मुल्लांपुर में मंगलवार को PBKS ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। GT ने 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए। पंजाब ने 19.1 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल किया। पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

किडनी स्टोन का खतरा महिलाओं को ज्यादा होता है या पुरुषों को? इस बात में कितनी हकीकत, डॉक्टर से जानिए

authorimg

Last Updated:April 01, 2026, 09:22 IST Kidney Stone Risk Factors: किडनी स्टोन की परेशानी तेजी से बढ़ रही है और बड़ी संख्या में लोग इसका शिकार हो रहे हैं. डॉक्टर्स की मानें तो पुरुषों को किडनी स्टोन का रिस्क थोड़ा ज्यादा होता है, लेकिन महिलाएं भी इसकी चपेट में आ रही हैं. अगर लाइफस्टाइल और खानपान पर ध्यान दिया जाए, तो किडनी स्टोन से बचा जा सकता है. किडनी स्टोन का खतरा पुरुषों को थोड़ा ज्यादा होता है, लेकिन महिलाएं भी इसका शिकार हो जाती हैं. Kidney Stone Causes: जब हमारी किडनी में साल्ट इकट्ठा हो जाते हैं और बाहर नहीं निकल पाते हैं, तब ये स्टोन बन जाते हैं. किडनी स्टोन की समस्या आजकल तेजी से बढ़ रही है. बड़ी संख्या में युवा इसका शिकार हो रहे हैं. खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खानपान किडनी स्टोन की सबसे बड़ी वजह है. इसके कई अन्य रिस्क फैक्टर्स भी होते हैं. अक्सर यह सवाल पूछा जाता है कि क्या किडनी स्टोन की समस्या पुरुषों को ज्यादा होती है या महिलाओं को? चलिए इस बारे में डॉक्टर से जान लेते हैं. नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के वाइस चेयरमैन डॉ. अमरेंद्र पाठक ने News18 को बताया कि पुरुषों को महिलाओं की तुलना में किडनी स्टोन का रिस्क ज्यादा होता है. इसकी वजह उनकी शारीरिक संरचना और हार्मोनल बनावट है. पुरुषों के शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन होता है, जो लिवर में ऑक्सालेट के उत्पादन को बढ़ावा दे सकता है. इससे स्टोन का जोखिम बढ़ता है. इसके अलावा पुरुष आमतौर पर हाई प्रोटीन डाइट लेते हैं, जिसकी वजह से भी स्टोन बनने का खतरा बढ़ता है. हालांकि महिला और पुरुषों में यह अंतर बहुत ज्यादा नहीं होता है. उदाहरण के तौर पर अगर किडनी स्टोन के 1000 पेशेंट हैं, तो उनमें 550 पुरुष और 450 महिलाएं हो सकती हैं. आजकल महिलाएं भी किडनी स्टोन की चपेट में आ रही हैं. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. डॉक्टर ने बताया कि आजकल महिला और पुरुष दोनों की लाइफस्टाइल बिगड़ गई है. लोग जमकर जंक फूड का सेवन कर रहे हैं और शुगरी ड्रिंक्स पी रहे हैं. इसकी वजह से किडनी स्टोन के मामले बढ़ रहे हैं. इसके अलावा मेनोपॉज के बाद महिलाओं में एस्ट्रोजन हार्मोन की कमी हो जाती है, जो आमतौर पर किडनी की रक्षा करता है. एस्ट्रोजन कम होने से पेशाब में कैल्शियम का स्तर बढ़ सकता है, जिससे पथरी का जोखिम बढ़ जाता है. भले ही महिलाओं को स्टोन का खतरा पुरुषों की तुलना में कम होता है, लेकिन महिलाओं में यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (UTI) होने की आशंका बहुत अधिक होती है. एक्सपर्ट के अनुसार चाहे आप पुरुष हों या महिला, किडनी स्टोन से बचने के उपाय एक जैसे हैं. किडनी स्टोन से बचने के लिए अपने खानपान में सुधार करें और लाइफस्टाइल को बेहतर बनाएं. रोज 2 से 3 लीटर पानी पिएं, नमक का सेवन कम करें, नॉनवेज का सेवन कम करें और संतुलित मात्रा में कैल्शियम का सेवन करें. अगर आपको किडनी स्टोन के लक्षण नजर आएंगे, तो डॉक्टर से मिलकर अपनी जांच कराएं. वक्त रहते किडनी स्टोन का पता लग जाए, तो इसे दवाओं से बाहर निकाला जा सकता है. About the Author अमित उपाध्याय अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें First Published : April 01, 2026, 09:22 IST