Nari Shakti Vandan Act Amendment; Lok Sabha Seats Increase

Hindi News National Nari Shakti Vandan Act Amendment; Lok Sabha Seats Increase | BJP 3 Line Whip नई दिल्ली10 मिनट पहले कॉपी लिंक तमिलनाडु में सीएम एमके स्टालिन ने गुरुवार को परिसीमन बिल की प्रतियां जलाईं। उनकी पार्टी DMK पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन कर रही है। संसद में आज महिला आरक्षण कानून में संशोधन से जुड़े 3 बिल पेश किए जाएंगे। इन बिलों में महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 2029 से 33% आरक्षण देने का प्रस्ताव है। इसके लिए तीन दिन का विशेष सत्र बुलाया गया है। संशोधन बिल में लोकसभा सांसदों की संख्या 850 करने का प्रस्ताव है। मौजूदा संख्या 543 है। राज्यों में 815 और केंद्र शासित प्रदेशों में 35 तक सीटें होंगी। सीटों की सटीक संख्या तय करने के लिए परिसीमन भी किया जाएगा। 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। बिलों पर 16, 17 और 18 अप्रैल को चर्चा होगी। भाजपा, कांग्रेस समेत सभी दलों ने अपने सांसदों को संसद में मौजूद रहने का व्हिप भी जारी किया है। सरकार को बिलों को पास कराने के लिए दो तिहाई बहुमत की जरूरत होगी। संसद से मंजूरी मिलने के बाद यह कानून 31 मार्च 2029 से लागू होगा, और उसी साल होने वाले लोकसभा चुनाव में पहली बार प्रभावी होगा। विपक्ष परिसीमन का विरोध कर रहा है। सदन में हंगामा होने के आसार हैं। उधर, तमिलनाडु में सीएम एमके स्टालिन ने बिल की प्रतियां जलाईं। उनकी पार्टी DMK पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन कर रही है। लोकसभा में 18 घंटे तो राज्यसभा में 10 घंटे चर्चा कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल संविधान (131वां संशोधन) बिल और परिसीमन विधेयक (संशोधन) बिल पेश करेंगे, जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) बिल, 2026 बिल पेश करेंगे। इन पर चर्चा के लिए 18 घंटे का समय तय किया है। इसके बाद राज्यसभा में 10 घंटे चर्चा होगी। पीएम मोदी कल ही चर्चा के दौरान अपनी बात रख सकते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को विपक्षी नेताओं के साथ मीटिंग की। कहा कि विपक्ष महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं है लेकिन लोकसभा में सीटें बढ़ाने के खिलाफ है। पूरा विपक्ष संसद में इसके खिलाफ वोट करेगा। मीटिंग में राहुल गांधी और टीएमसी, आरजेडी, शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (शरद गुट), AAP के नेता शामिल हुए। लोकसभा कार्यवाही की पल-पल की जानकारी के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं… लाइव अपडेट्स 10 मिनट पहले कॉपी लिंक रिजिजू बोले- आरक्षण बिल पर लोगों को गुमराह किया जा रहा संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री राजनीति कर रहे हैं और यहां कुछ लोगों ने उन्हें गुमराह किया है। महिला आरक्षण के खिलाफ कोई नहीं है, लेकिन वे इसे हराने के लिए कोई बहाना ढूंढ़ रहे हैं, जो नहीं किया जाना चाहिए। अगर आप किसी बहाने से महिला आरक्षण को हराना चाहते हैं, तो यह सबसे दुर्भाग्यपूर्ण पल होगा। इसलिए, तमिलनाडु या किसी भी राज्य को चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्हें लोगों को गुमराह और भ्रमित नहीं करना चाहिए। 13 मिनट पहले कॉपी लिंक अखिलेश बोले- जिस तरह से बिल लाया जा रहा, हम उसके खिलाफ सपा सांसद अखिलेश यादव ने कहा, हम महिलाओं के लिए आरक्षण के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि जिस तरीके से यह बिल लाया जा रहा है, हम उसके खिलाफ हैं। वे दलितों, मुसलमानों और पिछड़े वर्गों के खिलाफ हैं। जब हम 33% आरक्षण की बात करते हैं, तो अगर हमारे पास सही आंकड़े ही नहीं हैं, तो हम आरक्षण कैसे दे सकते हैं? 15 मिनट पहले कॉपी लिंक कांग्रेस सांसद राहुल गांधी संसद पहुंचे, VIDEO 31 मिनट पहले कॉपी लिंक कांग्रेस का 131वें संविधान संशोधन बिल का विरोध, नोटिस दिया गुरुवार को कांग्रेस सांसद हिबी ईडन ने संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) बिल, 2026 पेश किए जाने का विरोध करने के लिए एक नोटिस दिया। उन्होंने इस बिल से दक्षिणी राज्यों को होने वाले नुकसान की बात रखी है। ईडन ने लोकसभा महासचिव को सौंपे अपने नोटिस में कहा,’यह बिल संविधान पर एक सीधा हमला है। संविधान के अनुच्छेद 82 और 334A में संशोधन करके, यह बिल उस संवैधानिक आधार को हटा देता है, जिसने ऐतिहासिक रूप से परिसीमन को नवीनतम जनगणना से जोड़ा था। इसलिए, यह बिल मनमाने ढंग से लोकसभा में सीटों की संख्या बढ़ाने और सीमाओं को फिर से निर्धारित करने का प्रयास करता है। इससे केरल जैसे दक्षिणी राज्यों को निश्चित रूप से नुकसान होगा और संघीय संतुलन हिंदी भाषी राज्यों के पक्ष में झुक जाएगा।’ 37 मिनट पहले कॉपी लिंक पीएम मोदी ने कहा- देश आज ऐतिहासिक कदम उठाने जा रहा है पीएम मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर लिखा, ‘आज से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र में हमारा देश महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाने के लिए तैयार है। हमारी माताओं और बहनों का सम्मान ही राष्ट्र का सम्मान है, और इसी भावना के साथ हम इस दिशा में दृढ़तापूर्वक आगे बढ़ रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘आप, जो अपनी उज्ज्वल किरणों से संसार को आलोकित करती हैं, दिव्य रूप से प्रकाशित होती हैं। ऋचाओं (स्तुतियों) के माध्यम से कण्वों ने आपका गुणगान किया है, हे उदार, समस्त का पोषण करने वाली।’ 40 मिनट पहले कॉपी लिंक केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने कहा- आज बहुत बड़ा दिन केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल विशेष संसद सत्र के लिए अपने आवास से निकल गए हैं। उन्होंने कहा कि यह महिला आरक्षण विधेयक के लिए एक बहुत बड़ा दिन है। सभी को बहुत-बहुत बधाई। 43 मिनट पहले कॉपी लिंक कांग्रेस सांसद ने कहा- भाजपा की नीति और मंशा दोनों ठीक नहीं कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन विधेयक पर कहा,’कांग्रेस पार्टी महिला आरक्षण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हमने 2023 में जब यह आया था, तब भी इसका समर्थन किया था।’ उन्होंने कहा, ‘भाजपा आरक्षण के नाम पर समाज में जहर घोलना चाहती है। वह लोकतंत्र को खत्म कर तानाशाही थोपना चाहती है। हम इसका विरोध करते हैं, क्योंकि परिसीमन के नाम पर जिस तरह जहर घोला गया है और जिस समय इसे लाया गया है, वह सवाल खड़े करता है।’ ‘ऐसे समय में विशेष सत्र बुलाना, जब भाजपा का दो राज्यों के
खबर हटके- 100 रोबोट मैराथन में दौड़ेंगे:सफाई में मिला सिक्का ₹1.37 करोड़ में बिका; चेहरा पढ़कर खाना देने वाला AI रेस्टोरेंट

चीन में 100 रोबोट 21 किलोमीटर की मैराथन में दौड़ेंगे। वहीं, ब्रिटेन में घर की सफाई के दौरान मिला सिक्का ₹1.37 करोड़ में बिका। उघर, चीन के एक रेस्टोरेंट में लोगों का चेहरा पढ़कर खाना दिया जा रहा। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
IMD Weather Update; Rajasthan MP UP Heatwave

Hindi News National IMD Weather Update; Rajasthan MP UP Heatwave | Jammu Kashmir Uttarakhand Snowfall Alert नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ2 घंटे पहले कॉपी लिंक देश के मध्य और दक्षिणी हिस्से में तेज गर्मी पड़ने लगी है। पिछले 2 दिन से राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली और महाराष्ट्र में पारा 40 से 44°C के बीच चल रहा है। बुधवार को महाराष्ट्र के अकोला में 44.2°C, राजस्थान के बाड़मेर में 42.8°C, मध्य प्रदेश के नौगांव में 42°C, आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में 43.4°C, छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में 43°C और उत्तर प्रदेश के बांदा में भी पारा 44°C रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अचानक गर्मी बढ़ने का सबसे बड़ा कारण पश्चिमी विक्षोभ का कमजोर पड़ना है। ऐसा मौसम 20 अप्रैल तक रहेगा, जिसके कारण पश्चिमी, मध्य और दक्षिण भारत में भीषण गर्मी पड़ेगी। गर्मी के असर से बच्चों को बचाने के लिए महाराष्ट्र के वर्धा में गुरुवार को सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया है। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर, हरदा, रतलाम में गर्मी के कारण स्कूलों का समय बदला गया है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गंगा से सटे बंगाल और नगालैंड में आज बिजली गिरने के साथ आंधी-बारिश होने का अनुमान है। जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी, पंजाब और हरियाणा में बारिश हो सकती है। जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में ओले भी गिर सकते हैं। अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम 17 अप्रैल: पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में हल्की से बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में बर्फबारी के साथ ओले गिरने की संभावना है। पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में लू चलेगी, जबकि पश्चिमी राजस्थान और झारखंड में भी हीटवेव की शुरुआत हो सकती है। 18 अप्रैल: छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और कर्नाटक में हीटवेव की चेतावनी है। वहीं गुजरात, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में गर्म और उमस भरा मौसम बना रहेगा। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है। राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान: बाड़मेर में पारा 42°C पार, रात का तापमान भी बढ़ा प्रदेश में अब रात में भी गर्मी बढ़ने लगी है। जयपुर समेत 4 जिलों में सीजन की सबसे गर्म रात रही। इन शहरों में रात का तापमान 28°C से ऊपर रिकॉर्ड किया गया। वहीं, बाड़मेर राज्य में सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 42.8°C था। मौसम विभाग के मुताबिक इस हफ्ते तापमान में 2 से 3°C तक और बढ़ोतरी हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर… मध्य प्रदेश: 16 जिलों में लू का अलर्ट, छतरपुर के नौगांव में तापमान 42°C प्रदेश के 16 जिलों में आज हीटवेव यानी, लू की चेतावनी जारी की गई है। सीजन में पहली बार 25 शहरों में दिन का तापमान 40°C से ऊपर चल रहा है। प्रदेश में छतरपुर का नौगांव सबसे गर्म रहा। यहां 42.4°C तापमान दर्ज किया गया। बुरहानपुर, हरदा, रतलाम में गर्मी के कारण स्कूलों का समय बदलवा दिया गया है। अगले 4 दिन तक प्रदेश के कई जिले लू की चपेट में रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर… उत्तर प्रदेश: सीजन में पहली बार पारा 44°C पार, बांदा सबसे गर्म बुधवार को सीजन में पहली बार तापमान 44°C के पार पहुंच गया। प्रदेश का बांदा जिला सबसे गर्म रहा, जहां दिन में पारा 44°C रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा 16 जिलों में तापमान 40°C और उससे ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। पश्चिमी हवा अब कमजोर पड़ रही है, इससे अगले 4-5 दिनों में अधिकांश जिलों में तापमान 45°C तक पहुंचने की आशंका है। पढ़ें पूरी खबर… छत्तीसगढ़: हीटवेव का अलर्ट, राजनांदगांव में तापमान 43 डिग्री पहुंचा प्रदेश में गर्मी लगातार बढ़ रही है। मध्य हिस्सों में खासकर 16 से 19 अप्रैल के बीच बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग में लू (हीटवेव) का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों में तापमान 1 से 2 डिग्री बढ़ा है और अगले 3 दिनों में 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ने की संभावना है। हालांकि राजनांदगांव में तापमान 43°C तक पहुंच चुका है। पढ़ें पूरी खबर… बिहार: पारा 40 पार करेगा, 17-18 अप्रैल को हल्की बारिश की संभावना, पर गर्मी से राहत नहीं राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले तीन-चार दिनों तक मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। दक्षिण और मध्य बिहार के जिलों में तापमान 40-42 डिग्री तक पहुंच सकता है। रोहतास के डेहरी में सबसे ज्यादा तापमान 41.8 डिग्री रहा। किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और कटिहार में 17-18 अप्रैल के आसपास हल्की बारिश की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर… हिमाचल प्रदेश: आज वेस्टर्न डिस्टरबेंस होगा एक्टिव, 4 दिन बारिश और ओले गिरने का अलर्ट गुरुवार से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। पहाड़ों पर इसका असर 19 अप्रैल तक नजर आएगा। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू व मंडी जिलों में भारी ओलावृष्टि, आंधी व तूफान का ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। इन जिलों में कुछ स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान चल सकता है। ऊंचे पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर… उत्तराखंड: पहाड़ों में बर्फबारी के आसार, देहरादून में तापमान 36°C के पार प्रदेश के तीन जिलों उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में आज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, यहां हल्की आंधी चल सकती है। 4000 मीटर या उससे ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। देहरादून में तापमान 36°C तक पहुंच गया है। रुद्रप्रयाग की केदारघाटी में मंगलवार को बर्फबारी हुई थी। हालांकि अब मौसम साफ है। पढ़ें पूरी खबर… झारखंड: 7 जिलों में बारिश की संभावना, रांची समेत 6 जिलों में चलेगी लू कई जिलों में पारा 40 डिग्री के आसपास है। पिछले 24 घंटे में सरायकेला 40.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं, रांची में अधिकतम तापमान 35.2 पर पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिन में पारे में 3-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के आसार हैं। 17-19 अप्रैल के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से (3-4) डिग्री सेल्सियस ऊपर रह सकता है। पढ़ें पूरी खबर… हरियाणा: अप्रैल के दूसरे हफ्ते में पारा 40 डिग्री
Wholesale Inflation Jumps To 3.88%; Gold Rises ₹2,854 To ₹1.53 Lakh, Silver Up ₹12,038

Hindi News Business Wholesale Inflation Jumps To 3.88%; Gold Rises ₹2,854 To ₹1.53 Lakh, Silver Up ₹12,038 नई दिल्ली31 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर थोक महंगाई से जुड़ी रही। मार्च में थोक महंगाई (WPI) बढ़कर 3.88% पर पहुंच गई है। फरवरी के यह 2.13% पर थी। यानी इसमें एक महीने के अंदर 1.75% की बढ़ोतरी हुई है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,854 रुपए बढ़कर 1.53 लाख रुपए पर पहुंच गया। एक किलो चांदी 12,038 रुपए बढ़कर 2.49 लाख रुपए पर पहुंच गई है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. थोक महंगाई 38 महीने में सबसे ज्यादा: मार्च में ये 3.88% पर पहुंची, रोजाना जरूरत का सामान और फ्यूल महंगा हुआ मार्च में थोक महंगाई (WPI) बढ़कर 3.88% पर पहुंच गई है। फरवरी के यह 2.13% पर थी। यानी इसमें एक महीने के अंदर 1.75% की बढ़ोतरी हुई है। थोक महंगाई ने 38 महीने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। जनवरी 2023 में थोक महंगाई 4.73% पर पहुंच गई थी। कॉमर्स मिनिस्ट्री ने आज यानी 15 अप्रैल को थोक महंगाई के आंकड़े जारी किए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. सोना ₹2,854 बढ़कर ₹1.53 लाख पर पहुंचा: इस साल कीमत ₹20 हजार बढ़ी; चांदी ₹12,038 महंगी होकर ₹2.49 लाख/किलो हुई सोना-चांदी के दाम में 15 अप्रैल को तेजी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,854 रुपए बढ़कर 1.53 लाख रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले 13 अप्रैल को इसकी कीमत 1.50 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, एक किलो चांदी 12,038 रुपए बढ़कर 2.49 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले सोमवार को इसकी कीमत 2.37 लाख रुपए प्रति किलो थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बातचीत फिर शुरू होगी: भारतीय डेलिगेशन अगले हफ्ते वॉशिंगटन रवाना होगा; नए टैरिफ स्ट्रक्चर पर चर्चा होगी भारत और अमेरिका के बीच रुकी अंतरिम ट्रेड डील पर बातचीत फिर शुरू होगी। केंद्र सरकार का हाई-लेवल डेलिगेशन अगले हफ्ते वॉशिंगटन जाएगा। यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब अमेरिका में टैरिफ नियमों और अदालती फैसलों से व्यापारिक समीकरण बदल गए हैं। PTI के अनुसार, बुधवार को सरकारी सूत्रों ने डेलिगेशन की यात्रा की पुष्टि की। पहले मार्च में समझौते पर हस्ताक्षर की उम्मीद थी, लेकिन डोनाल्ड ट्रम्प शासन के टैरिफ और अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले ने स्थिति कठिन बना दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. भारत की इकोनॉमी में गिरावट, 6वें नंबर पर आया: वजह- डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट, ब्रिटेन 5वें नंबर पर पहुंचा भारत की इकोनॉमी दुनिया की रैंकिंग में 5वें नंबर से गिरकर 6वें नंबर पर आ गई है। इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) के अनुसार अब ब्रिटेन (UK) एक बार फिर भारत से आगे निकल गया है। भारत की GDP में ये गिरावट डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने से आई है। इस साल की शुरुआत में डॉलर के मुकाबले रुपया 89.91 पर था जो अब 93.38 रुपए पर आ गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. गलत जानकारी वाले FASTag ब्लैकलिस्ट होंगे: NHAI ने बैंकों को व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर वेरीफाई करने के निर्देश दिए; पहले खत्म की थी KYV प्रोसेस केंद्र सरकार ने बुधवार को FASTag जारी करने वाले बैंकों के लिए एक नई गाइडलाइन जारी की है। सरकार ने बैंकों से कहा है कि वे टैग से जुड़े वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर (VRN) की तुरंत जांच करें। अगर किसी FASTag में गाड़ी का नंबर गलत पाया जाता है या वह डेटा से मैच नहीं करता है, तो उसे तुरंत ब्लैकलिस्ट कर दिया जाए। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने यह कदम टोल सिस्टम में डेटा की सटीकता और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए उठाया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Wholesale Inflation Jumps To 3.88%; Gold Rises ₹2,854 To ₹1.53 Lakh, Silver Up ₹12,038

Hindi News Business Wholesale Inflation Jumps To 3.88%; Gold Rises ₹2,854 To ₹1.53 Lakh, Silver Up ₹12,038 नई दिल्ली1 घंटे पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर थोक महंगाई से जुड़ी रही। मार्च में थोक महंगाई (WPI) बढ़कर 3.88% पर पहुंच गई है। फरवरी के यह 2.13% पर थी। यानी इसमें एक महीने के अंदर 1.75% की बढ़ोतरी हुई है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,854 रुपए बढ़कर 1.53 लाख रुपए पर पहुंच गया। एक किलो चांदी 12,038 रुपए बढ़कर 2.49 लाख रुपए पर पहुंच गई है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. थोक महंगाई 38 महीने में सबसे ज्यादा: मार्च में ये 3.88% पर पहुंची, रोजाना जरूरत का सामान और फ्यूल महंगा हुआ मार्च में थोक महंगाई (WPI) बढ़कर 3.88% पर पहुंच गई है। फरवरी के यह 2.13% पर थी। यानी इसमें एक महीने के अंदर 1.75% की बढ़ोतरी हुई है। थोक महंगाई ने 38 महीने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। जनवरी 2023 में थोक महंगाई 4.73% पर पहुंच गई थी। कॉमर्स मिनिस्ट्री ने आज यानी 15 अप्रैल को थोक महंगाई के आंकड़े जारी किए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. सोना ₹2,854 बढ़कर ₹1.53 लाख पर पहुंचा: इस साल कीमत ₹20 हजार बढ़ी; चांदी ₹12,038 महंगी होकर ₹2.49 लाख/किलो हुई सोना-चांदी के दाम में 15 अप्रैल को तेजी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,854 रुपए बढ़कर 1.53 लाख रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले 13 अप्रैल को इसकी कीमत 1.50 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, एक किलो चांदी 12,038 रुपए बढ़कर 2.49 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले सोमवार को इसकी कीमत 2.37 लाख रुपए प्रति किलो थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बातचीत फिर शुरू होगी: भारतीय डेलिगेशन अगले हफ्ते वॉशिंगटन रवाना होगा; नए टैरिफ स्ट्रक्चर पर चर्चा होगी भारत और अमेरिका के बीच रुकी अंतरिम ट्रेड डील पर बातचीत फिर शुरू होगी। केंद्र सरकार का हाई-लेवल डेलिगेशन अगले हफ्ते वॉशिंगटन जाएगा। यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब अमेरिका में टैरिफ नियमों और अदालती फैसलों से व्यापारिक समीकरण बदल गए हैं। PTI के अनुसार, बुधवार को सरकारी सूत्रों ने डेलिगेशन की यात्रा की पुष्टि की। पहले मार्च में समझौते पर हस्ताक्षर की उम्मीद थी, लेकिन डोनाल्ड ट्रम्प शासन के टैरिफ और अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले ने स्थिति कठिन बना दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. भारत की इकोनॉमी में गिरावट, 6वें नंबर पर आया: वजह- डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट, ब्रिटेन 5वें नंबर पर पहुंचा भारत की इकोनॉमी दुनिया की रैंकिंग में 5वें नंबर से गिरकर 6वें नंबर पर आ गई है। इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) के अनुसार अब ब्रिटेन (UK) एक बार फिर भारत से आगे निकल गया है। भारत की GDP में ये गिरावट डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने से आई है। इस साल की शुरुआत में डॉलर के मुकाबले रुपया 89.91 पर था जो अब 93.38 रुपए पर आ गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. गलत जानकारी वाले FASTag ब्लैकलिस्ट होंगे: NHAI ने बैंकों को व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर वेरीफाई करने के निर्देश दिए; पहले खत्म की थी KYV प्रोसेस केंद्र सरकार ने बुधवार को FASTag जारी करने वाले बैंकों के लिए एक नई गाइडलाइन जारी की है। सरकार ने बैंकों से कहा है कि वे टैग से जुड़े वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर (VRN) की तुरंत जांच करें। अगर किसी FASTag में गाड़ी का नंबर गलत पाया जाता है या वह डेटा से मैच नहीं करता है, तो उसे तुरंत ब्लैकलिस्ट कर दिया जाए। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने यह कदम टोल सिस्टम में डेटा की सटीकता और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए उठाया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
India Hosts BRICS Foreign Ministers

Hindi News Career India Hosts BRICS Foreign Ministers | April 16 Current Affairs; India Sends TB Vaccine Afghanistan 12 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. भारत ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की मेजबानी करेगा भारत मई में ब्रिक्स (BRICS) विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा। रिपोर्ट के मुताबिक भारत इस बैठक के जरिए क्षेत्रीय तनाव कम करने और बातचीत को आगे बढ़ाने की कोशिश करेगा। ब्रिक्स मंच पर सुरक्षा और ऊर्जा से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है। ब्रिक्स समिट से पहले अध्यक्षता करने वाले देश को ब्रिक्स की मंत्रिस्तरीय बैठकें करना होती हैं। ब्रिक्स की मंत्री स्तरीय बैठक में ग्लोबल कनफ्लिक्ट, (खासकर पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव) कलाइमेट फाइनेंस और सस्टेनेबल डेवलपमेंट पर बातचीत हो सकती है। ब्रिक्स की ये बैठक 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (2026) की रूपरेखा के लिए की जाएगी। 13 जनवरी को भारत ने ऑफिशियली 18वें ब्रिक्स 2026 की अध्यक्षता संभाली थी। इस साल ब्रिक्स की थीम ‘बिल्डिंग फॉर रिजिलेन्स, इनोवेशन कॉर्पोरेशन एंड सस्टेनेबिलिटी’ रखी गई है। 2026 में ब्रिक्स की स्थापना के 20 साल पूरे हुए हैं। 2009 में ब्रिक्स की पहली समिट रूस में हुई थी। ब्रिक्स नाम इसके संस्थापक सदस्य देशों- ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के शुरुआती अक्षरों से बना है। वहीं मिस्र, इथियोपिया, ईरान, यूएई और इंडोनेशिया बाद में ब्रिक्स फोरम के पूर्ण सदस्य बने। भारत मई के आखिरी हफ्ते में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी भी करेगा क्वाड बैठक में अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के प्रतिनिधि शामिल होंगे। क्वाड: क्वाडिलेटरल सिक्युरिटी डायलॉग (QUAD) एक इनफॉर्मल फोरम है। क्वाड मेंबर में भारत, अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की भी मई में भारत में बैठक हो सकती है। 13 जनवरी को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ब्रिक्स 2026 की थीम, लोगो और वेबसाइट का शुभारंभ किया था। 2. ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर स्टॉकर भारत की यात्रा पर आए 15 अप्रैल को ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर भारत के आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे। एयरपोर्ट पर युवा मामले और खेल मंत्री रक्षा खडसे ने उनका स्वागत किया। स्टॉकर का ये भारत का पहला आधिकारिक दौरा है। एयरपोर्ट पर युवा मामले और खेल मंत्री रक्षा खडसे ने उनका स्वागत किया। स्टॉकर इस यात्रा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में बिजनेस, इंवेस्टमेंट, ग्रीन टेक्नोलॉजी और जरूरी क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बातचीत होगी। दोनों पक्षों से एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, डिजिटल इनोवेशन और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे क्षेत्र में सहयोग को लेकर बात होने की उम्मीद है। इसके साथ ही स्टाकर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और विदेश मंत्री एस जय शंकर से भी मुलाकात करेंगे। 2024 में पीएम मोदी ऑस्ट्रिया दौरे पर गए थे। इससे पहले 1983 में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने ऑस्ट्रिया का दौरा किया था। फेडरल चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर की ये पहली भारत यात्रा है। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 3. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जर्मनी की यात्रा पर जाएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 अप्रैल से जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। वे जर्मन रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस के साथ बातचीत करेंगे। इस यात्रा के दौरान दोनों प्रमुखों के बीच सबमरीन सौदे पर भी बातचीत होगी। इस यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री जर्मन रक्षा प्रमुख थिसेनक्रुप मरीन सिस्टम्स से भी मुलाकात कर सकते हैं। सिंह टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप और इंवेस्टमेंट के लिए डिफेंस इंवेस्टमेंट समिट में भी हिस्सा ले सकते हैं। प्रोजेक्ट-75(AI) के तहत लगभग 10 अरब डॉलर की सबमरीन डील एक प्रमुख एजेंडा हो सकता है। भारत प्रोजेक्ट-75(AI) के तहत 6 सबमरीन चाहता है, ये लंबे समय तक पानी में रह सकती हैं। जर्मनी की कंपनी थिसेनक्रुप ने मझगांव शिपयार्ड लिमिटेड के साथ मिलकर इसे बनाने की बोली लगाई है। भारत इस यात्रा के दौरान जर्मनी को इनवाइट करेगा कि जर्मन कंपनियां भारत के साथ मिलकर सबमनरीन, नौसेना जे सिस्टम, ड्रोन और एयरोस्पेस पार्ट्स बनाएं। जून 2023 में जर्मनी के रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस ने भारत का दौरा किया था। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 4. सरकार जल्द ही जॉइंट थिएटर कमांड लाएगी सरकार तीनों सेनाओं के ढांचे में बड़ा बदलाव करने जा रही है। इसके तहत अब आर्मी, नेवी और एयरफोर्स की जॉइंट थिएटर कमांड के तौर पर काम करेंगी। रिपोर्ट के मुताबिक चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान की अगुवाई में एक ब्लूब्लूप्रिंट तैयार किया गया है। डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री अफेयर्स ने पिछले सैन्य संघर्षों के आधार पर ब्लूप्रिंट तैयार किए हैं। जॉइंट थिएटर कमांड का ब्लूप्रिंट ही अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पास भेजा जाएगा। फिर इस पर कैबिनेट कमेटी मंजूरी देगी। CDS जनरल चौहान का विस्तारित कार्यकाल मई के आखिर में पूरा हो रहा है। जनरल चौहान के रिटायर होने के बाद CDS के साथ-साथ वाइस CDS का पद भी बनाया जाएगा। नए ब्लूप्रिन्ट के तहत रक्षा बलों का भी विस्तार होगा। इसके अलावा, स्पेस और साइबर कमांड भी भी बनाई जाएगी। पाकिस्तान से निपटने के लिए वेस्टर्न और चीन से मुकाबले के लिए नार्दर्न थिएटर कमान होगी और हिंद महासागर के बड़े समुद्री क्षेत्र की रखवाली के लिए मैरीटाइम कमान बनाई जाएगी। जॉइंट थिएटर कमांड विषम परस्थितियों जैसे लॉजिसटिक ऑपरेशन और युद्ध की तैयारी के समय फैसला लेने के काम आएगी। जॉइंट थिएटर कमांड का उद्देश्य एक थिएटर में सभी बलों के लिए सिंगल कमांडर लाना है। 5. भारत ने अफगानिस्तान को TB वैक्सीन भेजीं 14 अप्रैल को भारत ने अफगानिस्तान के TB वैक्सीन प्रोग्राम में मदद के लिए 13 टन BCG (बैसिलस कैलमेट-गुएरिन) वैक्सीन और इससे जुड़े सामानों की खेप भेजी। ये खेप अफगानिस्तान स्वास्थ्य मंत्रालय को सौंपी गई। इसका उद्देश्य बच्चों के लिए लगाई जाने वाले वैक्सीन कार्यक्रमों को ये बढ़ाना है। ये वैक्सीन एक फ्रीज-ड्राइड (लायोफिलाइज्ड) सफेद पाउडर के तौर पर आती है, जो उपयोग से पहले तरल (डिलुएंट) के साथ मिलाई जाती है। ये शिपमेंट बाढ़, भूकंप और संघर्ष जैसे संकटों के बीच अफगानिस्तान को भारत की चल रही मानवीय सहायता का हिस्सा है। भारत ने इससे पहले 5 अप्रैल को अफगानिस्तान में बाढ़ और भूकंप पीड़ितों के लिए भी मदद भेजी थी। इससे पहले मार्च में भारत सरकार ने अफगानिस्तान को 2.5 टन आपातकालीन दवाएं,
Book Review; Bhawna: Jeevan Ka GPS

5 मिनट पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल कॉपी लिंक बुक का नाम: ‘भावना: जीवन का GPS’ (भावना योग के साथ अपनी राह खोजें) लेखक: मुनिश्री प्रमाणसागर जी महाराज प्रकाशक: निर्ग्रन्थ फाउंडेशन मूल्य: 150 रुपए आज इंसान के पास तेज दिमाग, आधुनिक साधन और मनोरंजन के कई विकल्प हैं, फिर भी वह उलझा हुआ है। कारण है कि हमने बाहर की दुनिया संभालना सीख लिया है, लेकिन भावनाओं को समझना बाकी है। जैन मुनि प्रमाणसागर जी की किताब ‘भावना: जीवन का GPS’ इस विषय पर प्रकाश डालती है। यह सिखाती है कि जीवन की असली दिशा बाहर नहीं, बल्कि भीतर तय होती है। मुनिश्री बताते हैं कि अगर हम अपनी भावनाओं को समझना और कंट्रोल करना सीख लें, तो पर्सनल और प्रोफेशनल सक्सेस दूर नहीं है। मुनिश्री बताते हैं कि- ‘’भावना चेतना की वह अदृश्य धारा है, जो हमारे जीवन को दिशा देती है। हम जो सोचते हैं, जो निर्णय लेते हैं और जो बनते हैं, उसके पीछे भावनाओं की ही भूमिका होती है।’’ किताब का उद्देश्य और महत्व किताब का उद्देश्य व्यक्ति को उसकी ‘भावनाओं से परिचित कराना और उन्हें सही दिशा देना’ है। किताब बताती है कि जीवन की ज्यादातर समस्याएं, ‘चाहे तनाव हो, रिश्तों की कड़वाहट हो या फैसले लेने में कठिनाई हो’, इनका मूल कारण अनियंत्रित भावनाएं हैं। हमारे जीवन के ज्यादातर निर्णय तर्क से नहीं, भावनाओं से प्रेरित होते हैं। जब हम भावनाओं को समझकर उन्हें शुद्ध और संतुलित करते हैं, तभी वास्तविक परिवर्तन होता है। भावना योग की प्रक्रिया से यह किताब व्यक्ति को आत्म-चिंतन, आत्म-शुद्धि और सेल्फ-ग्रोथ की दिशा में आगे बढ़ाती है। नीचे ग्राफिक में किताब के 8 जरूरी सबक देखिए- किताब में भावनाओं को तीन स्तरों में समझाया गया है- शारीरिक भावनाएं (भूख, थकान, भय) मानसिक भावनाएं (ईर्ष्या, अपेक्षा, निराशा) आध्यात्मिक भावनाएं (करुणा, शांति, क्षमा) मुनिश्री बताते हैं कि भावनाएं न अच्छी होती हैं न बुरी। उनका दिशा-निर्देशन ही उन्हें सकारात्मक या नकारात्मक बनाता है। नकारात्मक भावनाएं: समस्या की जड़ किताब का एक महत्वपूर्ण हिस्सा ‘विकृत भावनाओं की पहचान’ है। मुनिश्री बताते हैं कि कैसे हमारे ‘शुद्ध भाव’ विकृत (खराब) होकर हमें नुकसान पहुंचाते हैं। जैसेकि- प्रेम विकृत होकर आसक्ति (अधिकार और खोने का डर) में बदलता है। आत्मसम्मान विकृत होकर अहंकार में बदलता है। करुणा विकृत होकर ‘हीनता वाली दया’ में बदलती है। सावधानी विकृत होकर भय और चिंता में बदलती है। आत्मरक्षा विकृत होकर क्रोध और प्रतिशोध में बदलती है। यह हिस्सा समझाता है कि समस्याएं बाहरी नहीं, भीतर की भावनात्मक विकृतियों से पैदा होती हैं। भावना के चार स्तंभ: जीवन बदलने की प्रक्रिया किताब में भावना योग को चार चरणों में समझाया गया है- प्रार्थना– सकारात्मक शुरुआत। प्रतिक्रमण– आत्म-विश्लेषण और शुद्धि। प्रत्याख्यान– नकारात्मकता छोड़ने का संकल्प। सामायिक– वर्तमान में जीना और साक्षी भाव। ये चारों चरण आत्म-परिवर्तन की प्रक्रिया बनाते हैं। इन्हें रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपनाया जा सकता है। प्रार्थना जैन दर्शन में प्रार्थना का अर्थ केवल ईश्वर से कुछ मांगना नहीं, बल्कि भावनाओं के प्रति जागरूक होना और उन्हें स्वीकार करना है। जब व्यक्ति समझता है कि वह क्या महसूस कर रहा है तो समर्पण की भावना विकसित होती है। यह अहंकार को कम करके आत्म-जागरूकता बढ़ाती है और आंतरिक परिवर्तन की शुरुआत करती है। प्रतिक्रमण प्रतिक्रमण आत्म-विश्लेषण और भावनात्मक शुद्धि की प्रक्रिया है। इसमें व्यक्ति नकारात्मक भावनाओं (जैसे क्रोध, भय, ईर्ष्या या दोषबोध) को पहचानता है, कारण समझता है और उन्हें छोड़ने का प्रयास करता है। यह मानसिक बोझ हल्का करता है और सकारात्मकता के लिए जगह बनाता है। प्रत्याख्यान प्रत्याख्यान का मतलब है गलतियों और नकारात्मक पैटर्न को पहचानकर उन्हें दोहराने से बचने का संकल्प लेना। यह सोच तक सीमित नहीं रहता, बल्कि व्यवहार में बदलाव लाता है। इससे आत्म-अनुशासन मजबूत होता है और व्यक्ति बेहतर दिशा में बढ़ता है। सामायिक सामायिक वह अवस्था है, जहां व्यक्ति वर्तमान में स्थिर होकर साक्षी भाव से जीता है। इसमें न अतीत का बोझ होता है, न भविष्य की चिंता। मन शांत और संतुलित रहता है। यही समता की स्थिति है, जो भावना योग की अंतिम उपलब्धि मानी जाती है। सेल्फ मैनेजमेंट कैसे करें? यह किताब केवल भावनाओं की थ्योरी तक सीमित नहीं है। यह बताती है कि भावनाएं रोजमर्रा की जिंदगी के हर हिस्से को कैसे प्रभावित करती हैं। लेखक सेल्फ मैनेजमेंट को पांच क्षेत्रों में बांटते हैं, जो जीवन को व्यवस्थित और संतुलित बनाने का आधार हैं। विचार प्रबंधन हमारे विचार ही दिशा तय करते हैं। किताब सिखाती है कि नकारात्मक और व्यर्थ सोच से हटकर सकारात्मक और समाधान-केंद्रित सोच कैसे विकसित की जाए। भाव प्रबंधन हर भावना को पहचानना और समझना जरूरी है। जब हम जान लेते हैं कि इस समय भीतर क्या चल रहा है, तब हम भावनाओं के गुलाम नहीं, बल्कि उनके संचालक बनते हैं। वाणी प्रबंधन शब्द केवल आवाज नहीं, भावनाओं के वाहक होते हैं। लेखक बताते हैं कि सोच-समझकर, संयमित और संवेदनशील बोलना रिश्तों को बेहतर बनाता है। क्रिया प्रबंधन हमारे कर्म भावनाओं से प्रेरित होते हैं। अगर भावनाएं संतुलित हैं, तो निर्णय और कार्य सही दिशा में जाते हैं। ऊर्जा प्रबंधन हमारी मानसिक और भावनात्मक ऊर्जा सीमित होती है। किताब सिखाती है कि इसे व्यर्थ चिंता और नकारात्मकता में खर्च करने के बजाय सही जगह निवेश करना जीवन को प्रभावी बनाता है। रिश्ते मजबूत बनाने के पांच स्वर्णिम सूत्र किताब का एक प्रभावशाली पहलू है, रिश्तों को देखने का नजरिया। मुनिश्री कहते हैं कि रिश्ते केवल तर्क और लॉजिक से नहीं चलते, बल्कि भावनाओं की बुनियाद पर टिके होते हैं। इसे मजबूत करने के लिए पांच स्वर्णिम सूत्र दिए गए हैं। संवाद: केवल बोलना नहीं, बल्कि दिल से सुनना और समझना ही सच्चा संवाद है। आत्म-चिंतन: किसी भी प्रतिक्रिया से पहले अपने भीतर झांकना (मैं क्या और क्यों महसूस कर रहा हूं?) जरूरी है। सह-अस्तित्व: हर व्यक्ति अलग है, उसे बदलने के बजाय स्वीकार करना ही संबंधों की खूबसूरती है। क्षमा और नम्रता: अहंकार रिश्तों को तोड़ता है, जबकि क्षमा और विनम्रता उन्हें जोड़ती है। सचेत प्रयास: रिश्तों में हमेशा प्रयासरत रहना चाहिए। यह किताब क्यों पढ़नी चाहिए? अगर आप भावनाओं को समझना चाहते हैं, तो यह किताब आपके लिए है। कुछ लोगों के लिए यह सबक के तौर पर भी काम कर सकती है। इसे नीचे ग्राफिक से
मार्श का 102 मीटर लंबा सिक्स:पंत रिटायर हर्ट हुए, कोहली 49 पर आउट, जितेश के सिक्स पर बॉल बॉय का कैच; मोमेंट्स

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 के 23वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स को 5 विकेट से हराया। चिन्नास्वामी स्टेडियम में लखनऊ के मिचेल मार्श ने 102 मीटर लंबा सिक्स लगा दिया। कप्तान ऋषभ पंत चोटिल होकर रिटायर हर्ट हुए। बुधवार को विराट कोहली 49 रन पर आउट होकर अर्धशतक से चूक गए। मैच के दौरान एक दिलचस्प पल तब देखने को मिला, जब जितेश शर्मा के सिक्स पर बाउंड्री के बाहर खड़े बॉल बॉय ने बेहतरीन कैच लपक लिया। RCB Vs LSG मैच के टॉप-8 मोमेंट्स… 1. मार्श का 102 मीटर लंबा सिक्स स्टेडियम के बाहर गया लखनऊ की पारी के तीसरे ओवर में मिचेल मार्श ने भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर सिक्स लगा दिया। यह शॉट मिडविकेट के ऊपर से 102 मीटर दूर जाकर सीधे स्टेडियम के बाहर चला गया। भुवनेश्वर ने शॉर्ट बॉल फेंकी। मार्श ने बैकफुट पर जाकर गेंद को डीप मिडविकेट के पार भेज दिया। यह इतना लंबा सिक्स था कि नई गेंद मंगवानी पड़ी। 2. हेजलवुड की गेंद पर पंत चोटिल, रिटायर हर्ट होकर लौटे पारी के पांचवें ओवर में जोश हेजलवुड की गेंद ऋषभ पंत की कोहनी पर लग गई। यह गेंद ऑफ स्टंप के बाहर थी। पंत ने शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले से ठीक से कनेक्ट नहीं हुई और सीधे उनकी बाईं कोहनी पर लग गई। इसके बाद वे दर्द से कराहते नजर आए। फिजियो मैदान पर आए, लेकिन पंत रिटायर हर्ट होकर पवेलियन लौट गए। 3. पूरन-मार्श और मुकुल हुए बोल्ड लखनऊ की पारी में तीन अहम विकेट गिरे, जिससे टीम बैकफुट पर आ गई। सातवें ओवर की पहली ही गेंद पर जोश हेजलवुड ने निकोलस पूरन को बोल्ड कर दिया। बैक ऑफ लेंथ गेंद पर पूरन पुल शॉट खेलने गए। गेंद बल्ले का किनारा लेकर सीधे स्टंप्स पर जा लगी। पूरन सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद दसवें ओवर की पांचवीं गेंद पर क्रुणाल पंड्या ने मिचेल मार्श को बोल्ड किया। बाहर जाती गेंद पर मार्श ने क्रीज में पीछे रहकर कट शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद का अंदरूनी किनारा लेकर स्टंप्स बिखर गए। मार्श 32 गेंदों में 40 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अंत में 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर रसिख सलाम डार ने मुकुल चौधरी को बोल्ड कर लखनऊ को एक और झटका दिया। फुल लेंथ की गेंद पर मुकुल ऑन साइड में खेलने के लिए आगे बढ़े, लेकिन गेंद धीमी गति से अंदर आ गई और सीधे लेग स्टंप उखाड़ गई। मुकुल 28 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। 4. क्रुणाल पंड्या के 100 IPL विकेट पूरे 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर क्रुणाल पंड्या ने 100 IPL विकेट पूरे किए। उन्होंने अब्दुल समद को आउट कर यह खास उपलब्धि हासिल की। क्रुणाल ने पैड्स लाइन पर गेंद डाली। समद लेग साइड में खेलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन शॉट टाइम नहीं कर पाए और गेंद उनके बल्ले का लीडिंग एज लेकर कवर की दिशा में चली गई, जहां रजत पाटीदार ने आसान कैच पकड़ लिया। समद बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। 5. सॉल्ट ने लपका डाइविंग कैच, पंत आउट 16वें ओवर में ऋषभ पंत को पहले जीवनदान मिला, लेकिन कुछ ही गेंदों बाद वे पवेलियन लौट गए। दूसरी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने वाइड यॉर्कर डाली थी। पंत ने थर्ड मैन की ओर शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद हवा में उठी, लेकिन शॉर्ट थर्ड पर मौजूद सुयश आसान कैच नहीं पकड़ सके और पंत को जीवनदान मिल गया। हालांकि, ओवर की पांचवीं गेंद पर कहानी पूरी तरह बदल गई। भुवनेश्वर ने लो फुल टॉस डाली, जिस पर पंत ने मिडविकेट की ओर फ्लिक किया, लेकिन गेंद हवा में खड़ी हो गई। डीप से दौड़ते हुए फिल सॉल्ट ने आगे की ओर डाइव लगाई और शानदार लो कैच पकड़ लिया। पंत सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए। 6. डेविड का शानदार रनिंग कैच 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने लखनऊ को एक और विकेट लिया। भुवनेश्वर ने शॉर्ट गेंद डाली, जिस पर जॉर्ज लिंडे ने कट शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगी और बैकवर्ड पॉइंट के ऊपर हवा में चली गई। वहीं से टिम डेविड ने लंबी दूरी तय करते हुए पीछे की ओर दौड़ लगाई, गेंद पर नजर बनाए रखी और शानदार संतुलन के साथ अपने बाएं कंधे के ऊपर से कैच लपक लिया। यह एक मुश्किल रनिंग कैच था, जिसे डेविड ने शानदार तरीके से पूरा किया। लिंडे 7 रन बनाकर आउट हुए, और भुवनेश्वर को मैच में दूसरा विकेट मिला। 7. कोहली रनआउट से बचे, 49 पर कैच आउट पारी की शुरुआत में ही विराट कोहली को बड़ा जीवनदान मिला। पहले ओवर में मोहम्मद शमी की ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ गेंद पर कोहली ने पॉइंट की ओर हल्का सा पुश किया और रन के लिए दौड़ पड़े। इस दौरान उनके और फिल सॉल्ट के बीच कन्फ्यूजन हो गया और दोनों बल्लेबाज बीच पिच पर रुक गए। हालांकि, फील्डर गेंद को साफ तरीके से नहीं उठा सका और रनआउट का आसान मौका चूक गया। लेकिन इस जीवनदान का कोहली ज्यादा फायदा नहीं उठा सके। 11वें ओवर की पहली गेंद पर आवेश खान ने उन्हें पवेलियन भेज दिया। फुल लेंथ गेंद पर कोहली ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के अंदरूनी हिस्से पर लगकर सीधा लॉन्ग-ऑन की दिशा में चली गई, जहां निकोलस पूरन ने आसान कैच पकड़ लिया। कोहली 34 गेंदों में 49 रन बनाकर आउट हुए और अपने अर्धशतक से सिर्फ 1 रन दूर रह गए। उनकी पारी में 6 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। 8. जितेश के सिक्स पर बाउंड्री बॉल बॉय ने लपका कैच 11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जितेश शर्मा ने शानदार छक्का जड़ा, लेकिन इस शॉट का सबसे दिलचस्प पल बाउंड्री के बाहर देखने को मिला। दिग्वेश सिंह राठी ने ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ गेंद डाली, जिस पर जितेश ने आगे बढ़कर जोरदार शॉट खेला। उन्होंने इनसाइड-आउट शॉट लगाते हुए गेंद को वाइड लॉन्ग-ऑफ के ऊपर से स्टैंड्स में भेज दिया। वहीं, स्टैंड्स के पास मौजूद बॉल बॉय
AI Tools Side Effect; ChatGPT Homework Vs Child Brain

33 मिनट पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल कॉपी लिंक सवाल- मैं पटना का रहने वाला हूं। मेरी 13 साल की बेटी सातवीं कक्षा में पढ़ती है। पिछले कुछ समय से अपने होमवर्क और प्रोजेक्ट के लिए वह AI टूल्स का इस्तेमाल करने लगी है। उसे कुछ भी पूछना-जानना हो तो सीधे चैट जीपीटी से पूछकर जवाब कॉपी कर लेती है। खुद सोचने या मेहनत करने से बचने लगी है। मुझे लगता है कि जैसे वह अब इसी पर निर्भर हो गई है। हमें डर है कि कहीं इससे उसकी सोचने-समझने की क्षमता और लर्निंग एबिलिटी कम न हो जाए। हमें क्या करना चाहिए? एक्सपर्ट: डॉ. अमिता श्रृंगी, साइकोलॉजिस्ट, फैमिली एंड चाइल्ड काउंसलर, जयपुर जवाब- आपकी चिंता बिल्कुल वाजिब है। आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। इसलिए बच्चों का AI टूल यूज करना स्वाभाविक है। लेकिन उन्हें इसका सही इस्तेमाल सिखाना जरूरी है। अगर AI टूल्स का सही इस्तेमाल किया जाए तो ये सीखने का एक अच्छा मीडियम बन सकता है। लेकिन समस्या तब होती है, जब बच्चा पूरी तरह इस पर निर्भर हो जाता है। इससे उसकी सोचने-समझने और समस्या हल करने की क्षमता कम होने लगती है। AI का सही इस्तेमाल सिखाना जरूरी आपने बताया कि आपकी बेटी पढ़ाई में अच्छी है। लेकिन अब वह मेहनत से बचने के लिए सीधे AI टूल्स से जवाब लेने लगी है। यह डिपेंडेंसी का एक संकेत है। लेकिन आपने सही समय पर इसे नोटिस किया है। इसलिए चिंता की कोई बात नहीं है। इसे समझदारी के साथ आसानी से हैंडल किया जा सकता है। ध्यान रखें, AI एक महत्वपूर्ण तकनीक है और आगे इसका इस्तेमाल बढ़ेगा। इसलिए पेरेंट्स का उद्देश्य उसे AI से दूर रखना नहीं, बल्कि सही यूज सिखाना होना चाहिए। बच्चों को AI टूल्स क्यों मजेदार लगते हैं? इस उम्र में बच्चे स्वाभाविक रूप से तेज, आसान और दिलचस्प चीजों की ओर आकर्षित होते हैं। AI इन जरूरतों को एक साथ पूरा करता है। पहले जवाब के लिए किताबें पढ़नी पड़ती थीं या कई जगहों पर क्रॉस वेरिफाई करना होता था। अब AI कुछ सेकेंड में जवाब दे देता है। इससे बच्चों को तुरंत संतुष्टि मिलती है, जो उन्हें बार-बार इसका इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करती है। AI टूल्स जिज्ञासा को तुरंत शांत कर देते हैं। मनोवैज्ञानिक रूप से यह आकर्षण स्वाभाविक है। लेकिन सही दिशा न मिले तो यह आदत धीरे-धीरे निर्भरता बन सकती है। इसलिए पेरेंट्स का रोल यहां बेहद अहम हो जाता है। बच्चे के AI टूल्स की ओर आकर्षण के कई कारण हैं- बच्चे के AI टूल्स की ओर आकर्षित होने के कई कारण हैं- AI का यूज करना गलत नहीं है, लेकिन जब ये डिपेंडेंसी बन जाती है, तभी समस्या बढ़ती है। AI पर डिपेंडेंसी का बच्चे पर प्रभाव AI टूल्स पर जरूरत से ज्यादा निर्भरता बच्चे के सीखने की स्वाभाविक प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है। जब बच्चा हर सवाल का जवाब बिना खुद सोचे सीधे AI से लेता है तो उसकी समझ और बुद्धि कमजोर होने लगती है। मनोवैज्ञानिक रूप से हमारा दिमाग ‘यूज इट ऑर लूज इट’ के सिद्धांत पर काम करता है। यानी जितना हम सोचते-समझते और समस्या हल करते हैं, उतना ही दिमाग तेज और एक्टिव होता है। लेकिन जब यह प्रक्रिया कम होने लगती है, तो धीरे-धीरे सोचने-समझने और एनालिसिस करने की क्षमता कमजोर पड़ सकती है। इसके अलावा AI पर निर्भरता से बच्चे में धैर्य की कमी, जल्दी हार मानने की आदत और कॉपी-पेस्ट लर्निंग जैसी आदतें आ सकती हैं। ये आदतें आगे चलकर बच्चे की पढ़ाई और पर्सनैलिटी दोनों को प्रभावित करती हैं। बच्चों पर AI के नेगेटिव इफेक्ट्स ग्राफिक में देखिए- बच्चे को AI का सही उपयोग कैसे सिखाएं? पेरेंट्स बच्चे को समझाएं कि AI एक लर्निंग टूल है, जो उनकी पढ़ाई और समझ को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। लेकिन यह कभी भी टीचर या उनके अपने दिमाग का विकल्प नहीं बन सकता। बच्चे के बताएं कि जब वे खुद सोचते हैं, सवाल करते हैं, अलग-अलग संभावनाओं को समझते हैं और गलती करके उससे सीखते हैं। इसलिए जरूरी है कि AI का इस्तेमाल केवल गाइड या सपोर्ट के रूप में किया जाए, न कि शॉर्टकट के तौर पर। सवाल या होमवर्क में पहले खुद प्रयास करने के लिए प्रेरित करें। जब कहीं अटक जाए, तभी AI की मदद लेने को कहें। AI से मिला जवाब सीधे इस्तेमाल करने के बजाय उसे पढ़कर समझना और अपने शब्दों में लिखने को कहें। होमवर्क या पढ़ाई के दौरान AI का कब और कितना इस्तेमाल करना है, इसके लिए स्पष्ट नियम बनाएं। दिन का कुछ समय ऐसा तय करें, जब बच्चा बिना किसी डिजिटल मदद के खुद पढ़ाई और प्रैक्टिस करे। बच्चे को बताएं कि AI से बेहतर जवाब पाने के लिए सही और स्पष्ट सवाल पूछना भी एक स्किल है। AI हमेशा 100% सही नहीं होता। इसलिए किताब, टीचर या दूसरे सोर्स से जानकारी मिलान करना सिखाएं। सही AI यूज के लिए पेरेंट्स ग्राफिक में दिए कुछ आसान तरीके अपना सकते हैं। AI के सही यूज के साथ बच्चों में क्रिएटिव सोच भी डेवलप करना जरूरी है। बच्चों में क्रिएटिव सोच कैसे डेवलप करें? पेरेंट्स को चाहिए कि वे बच्चे की कोशिश और सोचने की प्रक्रिया को सराहें। आप अपनी बेटी से कह सकते हैं कि पहले वह खुद सवाल हल करने की कोशिश करे और बाद में AI से अपने जवाब की तुलना करे। इससे उसे दो फायदे होंगे- वह खुद सोच पाएगी। AI से नई जानकारी भी सीख पाएगी। इसके अलावा बच्ची को ऐसी एक्टिविटीज में शामिल करें, जो उसकी इमैजिनेशन और क्रिएटिविटी को बढ़ाए। इसे ग्राफिक में देखिए- बच्चे से बातचीत जरूरी इस उम्र में बच्चों के साथ बातचीत बहुत जरूरी होती है। अगर पेरेंट्स सीधे यह कहते हैं कि “AI मत यूज करो” तो बच्चा इससे चिड़चिड़ा हो सकता है। इसलिए बेहतर है कि आप अपनी बेटी से बातचीत करें और उससे पूछें कि ‘उसे AI में क्या अच्छा लगता है’, ’वह इसका इस्तेमाल क्यों करती है।’ जब बच्ची खुलकर अपनी बात बताएगी तो आप उसकी सोच को समझेंगे। आप उसे यह समझा सकते हैं कि AI से मदद
जरूरत की खबर- आपकी कमर का साइज क्या है:तोंद रहे कम तो घटता हार्ट अटैक का रिस्क, बेली फैट घटाने के 6 बेसिक रूल

बीते महीने बोस्टन में अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (AHA) की एक कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें ताइवान की ‘नेशनल यांग मिंग चियाओ तुंग यूनिवर्सिटी’ ने रिसर्च पेश की। इसके मुताबिक, बेली फैट (तोंद) के कारण हार्ट डिजीज, खासकर हार्ट फेल्योर का रिस्क बढ़ता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, मोटापा एपिडेमिक बन गया है। एपिडेमिक यानी ऐसी बीमारी, जो दुनिया में बहुत तेजी से फैल रही है। मोटापे के कारण जानलेवा बीमारियों से पूरी दुनिया में हर साल 28 लाख एडल्ट्स की मौत होती है। इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में बेली फैट की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट: डॉ. अमर सिंघल, डायरेक्टर, कार्डियोलॉजी, श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट, दिल्ली सवाल- हालिया रिसर्च में बेली फैट और हार्ट फेल्योर के बीच क्या कनेक्शन पता चला? जवाब- नई रिसर्च के मुताबिक, बेली फैट से हार्ट फेल्योर का खतरा बढ़ सकता है। बेली फैट के कारण हार्ट फेल्योर की सबसे बड़ी वजह इंफ्लेमेशन है- सवाल- BMI और बेली फैट में क्या फर्क है? जवाब- BMI (बॉडी मास इंडेक्स) और बेली फैट दोनों सेहत के लिए जरूरी पैरामीटर्स हैं, लेकिन इन दोनों से अलग-अलग चीजें पता चलती हैं। BMI यह मोटापे का पता लगाने के लिए जरूरी पैरामीटर है। इसमें लंबाई और वजन का रेशियो निकालकर तय किया जाता है कि व्यक्ति मोटा है या नहीं। हालांकि, BMI से यह नहीं पता चलता है कि शरीर में फैट कहां जमा है। इससे यह भी पता कर सकते हैं कि- बेली फैट बेली फैट का मतलब पेट के आसपास जमा चर्बी है। इसे वेस्ट साइज मापकर पता किया जा सकता है। कमर का साइज स्वस्थ व्यक्ति की लंबाई के आधे से कम होना चाहिए। उदाहरण के लिए अगर किसी की लंबाई 170 सेंटीमीटर है तो फिट व्यक्ति की कमर का साइज 85 सेंटीमीटर से कम होना चाहिए। सवाल- अमूमन लोग BMI को हेल्दी बॉडी का पैरामीटर मानते हैं। क्या ये साइंटिफिकली सही है? जवाब- BMI को लंबे समय से मोटापे का पता लगाने के लिए जरूरी टूल की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। यह इसलिए पॉपुलर हो गया क्योंकि आसान और सस्ता है। इससे रिस्क ट्रेंड समझने में मदद मिलती है, लेकिन यह उतना साइंटिफिक नहीं है। इसलिए इसकी लिमिट्स हैं- फैट और मसल का फर्क नहीं कर पाता फैट कहां जमा है, पता नहीं चलता सवाल- नई रिसर्च, साइंस स्टडीज बेली फैट को BMI से ज्यादा खतरनाक क्यों बता रही हैं? जवाब- डॉ. अमर सिंघल के मुताबिक, BMI से सिर्फ लंबाई के रेशियो में वजन का पता चलता है। इससे यह नहीं पता चलता है कि शरीर में फैट कहां जमा है। नई रिसर्च, स्टडीज में बेली फैट को क्यों ज्यादा खतरनाक माना है, ग्राफिक से समझिए- सवाल- क्या बेली फैट और विसरल फैट अलग होता है? जवाब- नहीं, ये अलग नहीं होते, बल्कि आपस में जुड़े हुए हैं, समझिए कैसे- बेली फैट क्या होता है? पेट के आसपास की चर्बी को बेली फैट कहते हैं। यह दो तरह का होता है- विसरल फैट क्या है? सवाल- पेट पर जमा चर्बी हार्ट को कैसे नुकसान पहुंचाती है? जवाब- बेली फैट अंदर-ही-अंदर हार्ट को कई तरह से नुकसान पहुंचाता है। इसे ग्राफिक में देखिए- सवाल- विसरल फैट बढ़ने का रिस्क किन्हें ज्यादा है? जवाब- विसरल फैट का रिस्क हर किसी को होता है, लेकिन कुछ लोगों में इसका रिस्क ज्यादा होता है। ग्राफिक में देखिए- सवाल- बेली फैट कम करने के लिए लाइफस्टाइल कैसी होनी चाहिए? जवाब- बेली फैट कम करने की कोई एक ट्रिक नहीं है। यह पूरी लाइफस्टाइल पर डिपेंड करता है। कुछ अच्छी आदतें अपनाकर इसे काफी हद तक कम किया जा सकता है। ग्राफिक में देखिए- सवाल- बेली फैट कम करने के लिए क्या खाएं और क्या न खाएं? जवाब- बेली फैट कम करने में डाइट का रोल सबसे अहम है। कोई क्या खाता-पीता है, इससे तय होता है कि शरीर में मसल्स बढ़ेगा या फैट। इसलिए समझिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं- क्या खाएं? 1. प्रोटीन 2. फाइबर 3. हेल्दी फैट 4. प्रोबायोटिक फूड डेयरी प्रोडक्ट- दही और छाछ। 5. पानी क्या न खाएं? 1.मीठा 2. रिफाइंड कार्ब 3. प्रोसेस्ड और जंक फूड ……………… ये खबर भी पढ़िए जरूरत की खबर- महिलाओं के लिए यूरिन रोकना खतरनाक: ब्लैडर को गंभीर नुकसान, बढ़ता इंफेक्शन का रिस्क, टॉयलेट हाइजीन के 11 टिप्स अक्सर महिलाएं काम की व्यस्तता, ट्रैफिक या गंदे पब्लिक टॉयलेट के डर से यूरिन लंबे समय तक रोककर रखती हैं। बार-बार ऐसा करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। लंबे समय तक यूरिन रोकने से यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) का खतरा बढ़ जाता है। आगे पढ़िए…









