Prayagraj ujjain former model Mahakumbh harsha richhariya takes sanyas swami harshanand giri Maharaj Anilanand video

उज्जैन में संन्यास को लेकर उठे विवाद पर स्वामी हर्षानंद गिरि (पूर्व में हर्षा रिछारिया) ने संतों के आरोपों का जवाब दिया है। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा- महाराज जी, मैं अभी उज्जैन में हूं। इससे पहले मैं 2019 से उत्तराखंड में थी। . क्या आपको पता है मैं वहां क्या कर रही थी? अपना काम छोड़कर वहां क्यों थी? मैं कौन सी साधना, कौन सी तपस्या और किस गुरु के सानिध्य में कर रही थी? कौन कितने साल तपस्या करके यहां संत बना है। किसी को कुछ नहीं पता है, महाराज जी। लेकिन कुछ लोगों के जब रिकॉर्ड निकलते हैं, तो वो रिकॉर्ड काफी डरावने होते हैं। अब यह मत कह दीजिएगा कि हर्षा रिछारिया ने संतों का अपमान किया। महाराज जी आप यह साबित कर दीजिए कि मुझे विदेश से फंडिंग हो रही है। अगर आप गलत साबित हुए, तो आपको मुझे मानहानि के रूप में 1 करोड़ रुपए देना होगा। बता दें कि महाकुंभ 2024 से सुर्खियों में आई हर्षा रिछारिया ने हाल ही में संन्यास लिया है वह अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी। वे आधिकारिक रूप से संन्यास ले चुकी हैं। उज्जैन के मौनी तीर्थ आश्रम में उन्हें महामंडलेश्वर सुमनानंदजी महाराज ने दीक्षा दिलाई। हालांकि, उनके संन्यास पर मध्य प्रदेश संत समिति के अध्यक्ष महाराज अनिलानंद को ऐतराज जताया था। स्वामी हर्षानंद गिरि ने कहा कि मैंने संन्यास ले लिया तो हम पर सवाल उठा रहे हैं। यूनिवर्सिटी के एक संत भाग रहे थे तब महाराज जी कहां थे हर्षा रिछारिया का शुक्रवार को वीडियो सामने आया। उन्होंने कहा- हर्षा रिछारिया लेंस लगाए। हर्षा रिछारिया मेकअप कर ले। हर्षा रिछारिया नजर का चश्मा लगाए, जो डॉक्टर ने दिया है और जो धूप में काला हो जाता है, क्योंकि मुझे दिन की रोशनी से आंखों में दिक्कत हो रही है। हर्षा रिछारिया ने फैशनेबल चश्मा लगा लिया है, मतलब हर्षा रिछारिया अपनी सेहत का ख़याल आपकी सोच के हिसाब से करे, है न पूजनीय महाराज जी? अगर इस लड़की ने संन्यास लिया है तो इसे 10 साल तक हिमालय पर तपस्या करनी पड़ेगी। महाराज जी मैंने तब विरोध किया, जब अशोक खेराज जैसे लोग अरेस्ट हुए। उनके वीडियो सामने आए। आपने तब हंगामा किया, जब किसी यूनिवर्सिटी के एक संत भागते-भागते फिर रहे थे। यौन शोषण के मामले में जब लड़कियां थाने तक पहुंच गई थीं। तब आपने विरोध किया था क्या? मुझे याद नहीं आ रहा महाराज जी। स्वामी हर्षानंद गिरि ने कहा कि महाराज जी ने जो आरोप लगाए हैं, उन्हें साबित करें। महाराज जी बताएं, मैंने कहां अपनी सीमाएं लांघीं? आज आप एक लड़की का विरोध कर रहे हैं कि ये संत कैसे बन गई। संत मैं अपने जीवन में बनी हूं। अपने जीवन का मैंने यहां पिंडदान किया है। आपको कुछ गलतफहमी हुई है। मेरा विरोध करने से पहले मेरे बारे में जानिए तो। मैंने कब कहा कि मैं संन्यासी हूं, मैं साध्वी हूं? प्रयागराज कुंभ से पहले या बाद में, मैंने तो मीडिया के जरिये पचासों बार इससे इनकार किया है। मुझे लगता है कि एक समझदार और बुद्धिमान व्यक्ति वही होता है, जो किसी पर आरोप लगाने से पहले पूरी जानकारी हासिल करता है। आप बार-बार कह रहे हैं कि मैंने प्रयागराज कुंभ को खराब किया। मैंने जाकर किसका अपमान किया? मैंने किसका विरोध किया? किसे अपमानित किया? कहां अपनी सीमाएं लांघीं? कहां अपने संस्कारों से हटी? मैं सनातन धर्म में मैं पैदा हुई हूं महाराज जी। ब्राह्मण परिवार, वशिष्ठ गोत्र में मेरा जन्म हुआ। अब मेरा गोत्र अच्युत है। जो सच्चा साधु-संत का होता है। मैं सभी सबूत लेकर मीडिया के सामने कब आऊं, ये मुझे महाराज जी बताएं। फॉरेन फंडिंग को साबित करें, मैं मीडिया के सामने बैंक डिटेल्स रखूंगी उन्होंने कहा- जहां तक फॉरेन फंडिंग की बात है। महाराज जी आप यह साबित कर दीजिए कि मुझे विदेश से फंडिंग हो रही है। भारतीय संस्कृति को नुकसान पहुंचाने के लिए। मैं अपनी पूरी बैंक डिटेल्स, प्रयागराज महाकुंभ से अब तक की सारी जानकारी, मीडिया और देश के सामने रखने को तैयार हूं। अगर यह साबित हो जाता है कि मुझे विदेश से या देश के भीतर से भी लाखों-करोड़ों की कोई बड़ी फंडिंग मिली है। तो मैं अपनी पूरी संपत्ति आपके चरणों में अर्पित कर दूंगी। लेकिन अगर आप गलत साबित हुए, तो आपको मुझे मानहानि के रूप में 1 करोड़ रुपए देना होगा। आरोप गलत हुए तो मुझे एक करोड़ रुपए दें क्योंकि अपमान आपने जरूरत से ज्यादा किया है। पहला आरोप, मैंने दो बार संन्यास लिया, जो पूरी तरह गलत है। दूसरा आरोप आपने नचनिया-कुदनिया जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया, जो एक लड़की के लिए अपमानजनक है। तीसरा फॉरेन फंडिंग का झूठा आरोप लगया और चौथा कि मैं महाकुंभ को खराब करने आई हूं। भारतीय संस्कृति को नुकसान पहुंचा रही हूं। आप ऐसे आरोप लगाकर उन लोगों के मन में भी भ्रम और नफरत पैदा कर रहे हैं, जो संतों में ईश्वर को देखते हैं। अब आप बताइए, मैं कब मीडिया के सामने अपनी बैंक डिटेल्स रखूं? कब पूरी सच्चाई बताऊं? ये खबर भी पढ़ें अनिलानंद ने कहा-900 चूहे खाकर बिल्ली हज को नहीं जा सकतीं महाराज अनिलानंद ने कहा- यह पूरा घटनाक्रम गलत और सनातन धर्म की मर्यादा के विपरीत है। 900 चूहे खाकर बिल्ली हज को नहीं जा सकती। प्रयागराज कुंभ के दौरान हर्षा ने संन्यास लेने का दावा किया, लेकिन बाद में सनातन धर्म के खिलाफ अपमानजनक बातें कहीं। ऐसे व्यक्ति का संन्यास लेना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि हर्षा को दीक्षा दिलाने वाले सुमनानंदजी महाराज की जांच हो। यहां पढ़ें पूरी खबर…
एक गलती.. लू, बुखार और डीहाइड्रेशन के हो सकते हैं शिकार, जानें क्या हैं लक्षण और बचाव के तरीके

होमताजा खबरlifestyle एक गलती.. लू, बुखार और डीहाइड्रेशन के हो सकते हैं शिकार, जानें लक्षण और बचाव Last Updated:April 25, 2026, 08:38 IST छतरपुर जिले में गर्मी का कहर जारी है. जिले में तापमान बढ़ता जा रहा है जिससे डिहाइड्रेशन और लू का खतरा बढ़ता जा रहा है. जिसके चलते अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है. एक्सपर्ट के मुताबिक अगर आप डीहाइड्रेशन मेंटेन करते हैं तो आप गर्मी से राहत पा सकते हैं तो आइए जानते हैं इसके लक्षण और उपाय. Health Tips. छतरपुर जिले में गर्मी होने की वजह से जिले के अस्पतालों में उल्टी और दस्त के मरीज बढ़ रहे हैं. दरअसल, जिले में तापमान बढ़ता जा रहा है जिससे डिहाइड्रेशन और लू का खतरा बढ़ता जा रहा है. डीहाइड्रेशन के चलते हर साल लोगों की डेथ भी हो जाती है. हालांकि, हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक डिहाइड्रेशन से आसानी से बचा जा सकता है. इसके लिए एक्सपर्ट कुछ टिप्स बताते हैं जिसे अपनाकर डिहाइड्रेशन के लक्षण पता कर सकते हैं. साथ ही इससे बचाव का तरीका भी अपना सकते हैं. आइए जानते हैं एक्सपर्ट से छतरपुर के गौरिहार ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ जीतेंद्र वर्मा लोकल 18 से बातचीत में बताते हैं कि जिले में हर दिन तापमान बढ़ रहा है. जिसके चलते लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है. हालांकि, काम करने के लिए लोगों को घर से बाहर तो निकलना ही होगा. ऐसे में लोगों को सबसे ज्यादा डिहाइड्रेशन मेंटेन करके रखना होगा. क्योंकि डिहाइड्रेशन होने से लोगों की डेथ भी हो जाती है. इसलिए आप चाहे बाइक से जा रहे हों या कार से या फिर पैदल ही क्यों न जा रहे हों. आपको पानी अपने साथ रखना हैं. 10 से 20 मिनट के अंतराल में पानी पीते रहें. शरीर में फुल कपड़े पहनने का प्रयास करें ताकि धूप सीधे शरीर के संपर्क में न आए. पानी पीने में न करें ये गलतीडॉ बताते हैं कि अगर आप कहीं जा रहे हैं और आपको बहुत ज्यादा प्यास लगी है और आपको तुरंत पानी नहीं मिल रहा जिसके चलते कुछ देर के लिए अपनी प्यास रोक ली है और फिर जैसे ही पानी मिलता है तो इकट्ठा 2-3 लीटर पानी पीने की कोशिश बिल्कुल न करें. अगर पानी बहुत ठंडा है तो फिर इससे बचें. आपको कोशिश यही करनी है कि दिन में पानी की फ्रीक्वेंसी ज्यादा रखनी है लेकिन एक बार में ही इकट्ठा पानी नहीं पीना है. ऐसे पता करें डिहाइड्रेशनडॉ बताते हैं आप अपने शरीर में डिहाइड्रेशन का पता भी कर सकते हैं. इसके लिए आपको टॉयलेट जाना है वहां अपने यूरीन का कलर देखें. अगर यूरिन पीली पास हो रही है तो आपकी बॉडी हाइड्रेट हो चुकी है. इसके लिए तुरंत आपको पानी की जरूरत है. ऐसे करें बॉडी हाइड्रेटडॉक्टर बताते हैं कि गर्मी के दिनों में मुंह सूखता है और शरीर में पसीना ज्यादा निकलता है जिसके चलते शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी होती है. दरअसल, ये इलेक्ट्रोलाइट्स ही शरीर के विटामिन होते हैं. इसलिए गर्मियों में फल और जूस का सेवन बढ़ा देना चाहिए. हालांकि, हर कोई जूस नहीं पी सकता है लेकिन 10 रुपए का गन्ना जूस तो सभी पी सकते हैं. इसमें नींबू और पुदीना रहता है. ये जूस शरीर को विटामिन सी के साथ पानी की कमी भी दूर करता है. लिक्विड लेते रहेंडॉक्टर बताते हैं कि गर्मी में कोशिश यहीं करें कि हर आधे घंटे में लिक्विड लेते रहें. चाहे आप पानी पीते रहें या दही लस्सी या छाछ या तरबूज, खरबूजा या अंगूर या किसी भी फल का जूस पी सकते हैं. About the Author Mohd Majid with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में सबमिट करें Location : Chhatarpur,Madhya Pradesh First Published : April 25, 2026, 08:38 IST
अभिषेक बनर्जी बोले- पहले फेज के बाद BJP में घबराहट:तेजस्वी के रोड शो में धक्का-मुक्की; आज राहुल गांधी की 3 रैलियां

TMC के महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने दावा किया है कि पहले चरण में उनकी पार्टी ने शतक लगा लिया है। डायमंड हार्बर में शुक्रवार रात रोड शो के दौरान उन्होंने कहा कि मैं कोई ज्योतिषी नहीं हूं, लेकिन जब भी मैंने चुनाव नतीजों को लेकर भविष्यवाणी की है, वह सही साबित हुई है। उन्होंने कहा कि 152 सीटों पर चुानव के बाद भाजपा के खेमे में घबराहट है। वे पत्रकारों को फोन कर यह नैरेटिव चलवाने की कोशिश कर रहे हैं कि भाजपा ने पहले फेज में अच्छा प्रदर्शन किया है। भाटपाड़ा में राजद नेता तेजस्वी यादव ने रोड शो किया। इस दौरान भारी भीड़ के बीच लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर अचानक धक्का-मुक्की और हलचल देखने को मिली। भीड़ बेकोबू होने के बाद स्थानीय प्रशासन हालात को संभाला। आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तीन रैलियां है। वे 3 बजे हुगली के में रैली करेंगे। इसके बाद 4.45 बजे कोलकाता के शहीद मीनार मैदान और 5.45 बजे दक्षिण 24 परगना के हाई स्कूल ग्राउंड में सभा को संबोधित करेंगे। 23 अप्रैल: बंगाल में पहले फेज में रिकॉर्ड 93% मतदान पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए 23 अप्रैल को वोटिंग हुई। बंगाल की 294 में से 152 सीटों पर पहले फेज में रिकॉर्ड 92.72% मतदान हुआ। तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर 85.14% वोटिंग हुई। दोनों राज्यों में आजादी के बाद अब तक सबसे ज्यादा वोटिंग हुई है। इससे पहले तमिलनाडु में सबसे ज्यादा मतदान 2011 में 78.29% था, जबकि बंगाल में 2011 में 84.72% मतदान दर्ज किया गया था। बंगाल में दो भाजपा कैंडिडेट पर हमला हुआ। एक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। वहीं, मुर्शिदाबाद के नौदा में बुधवार देर रात देसी बम से हमले में कई लोग घायल हो गए। नादौ में हुमायूं कबीर और उनके समर्थकों की टीएमसी के कार्यकर्ताओं के साथ झड़प हुई। वे नौदा के बाद जहां-जहां भी गए, वहां झड़प और हिंसा की घटनाएं हुईं। पूरी खबर पढ़ें… पश्चिम बंगाल में पहली बार 90% से ज्यादा वोटिंग
हिमंता बोले- बंगाल से घुसपैठियों को लात मारकर निकालेंगे:तेजस्वी के रोड शो में धक्का-मुक्की; आज राहुल गांधी की 3 रैलियां

असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने पश्चिम बंगाल के बागुईआटी में शुक्रवार को चुनावी रैली में कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ जो हुआ, उसे भुलाया नहीं जाएगा। बंगाल में भाजपा सरकार बनने पर घुसपैठियों और बांग्लादेशी मुसलमानों को बाहर लात मारकर बाहर निकालेंगे। भाटपाड़ा में राजद नेता तेजस्वी यादव ने रोड शो किया। इस दौरान भारी भीड़ के बीच लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर अचानक धक्का-मुक्की और हलचल देखने को मिली। भीड़ बेकोबू होने के बाद स्थानीय प्रशासन हालात को संभाला। आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तीन रैलियां है। वे 3 बजे हुगली के में रैली करेंगे। इसके बाद 4.45 बजे कोलकाता के शहीद मीनार मैदान और 5.45 बजे दक्षिण 24 परगना के हाई स्कूल ग्राउंड में सभा को संबोधित करेंगे। TMC नेता कुणाल घोष ने गृह मंत्री अमित शाह के 110 सीट जीतने के दावे को खारिज करते हुए कहा कि 152 सीटों में से TMC 125 से 135 सीटें जीतने वाली है। भाजपा के दावे हकीकत से दूर हैं। बंगाल चुनाव के 3 बड़े अपडेट्स…
Carlos Alcaraz Withdraws from French Open & Rome Masters Due to Wrist Injury

Hindi News Sports Carlos Alcaraz Withdraws From French Open & Rome Masters Due To Wrist Injury 52 मिनट पहले कॉपी लिंक अल्काराज को बार्सिलोना ओपन के पहले दौर में कलाई में चोट लगी थी। टेनिस स्टार और वर्ल्ड नंबर-2 कार्लोस अल्काराज इस साल फ्रेंच ओपन में नजर नहीं आएंगे। दो बार के मौजूदा चैंपियन अल्काराज ने कलाई की चोट से उबरने के लिए हटने का फैसला किया है। वे रोम मास्टर्स में भी हिस्सा नहीं लेंगे। फ्रेंच ओपन 18 मई से होना है। 22 साल के स्पेनिश खिलाड़ी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर जानकारी दी। अल्काराज ने बताया कि टीम ने तय किया कि पूरी तरह फिट हुए बिना वापसी जोखिम भरी हो सकती है, इसलिए रिकवरी पर ध्यान जरूरी है। बार्सिलोना ओपन के दौरान लगी थी चोट अल्काराज को इसी महीने बार्सिलोना ओपन के पहले दौर में कलाई में चोट लगी थी। ओटो विर्टानन के खिलाफ मैच जीतने के बाद दर्द बढ़ने पर उन्होंने टूर्नामेंट छोड़ दिया था। 17 अप्रैल को उन्होंने मैड्रिड मास्टर्स से भी नाम वापस ले लिया था, तभी से फ्रेंच ओपन खेलने पर सस्पेंस था। शुक्रवार के मेडिकल टेस्ट के बाद उन्होंने पेरिस न जाने की पुष्टि कर दी। कोच और टीम की सलाह- वापसी में जल्दबाजी न करें अल्काराज ने पोस्ट में लिखा, ‘हमने तय किया है कि सबसे समझदारी वाला काम सावधानी बरतना है। रोम या रोलां गैरो में हिस्सा न लेना एक कठिन फैसला है, लेकिन मुझे यकीन है कि मैं इस चोट से उबरकर और मजबूती से वापसी करूंगा।’ अल्काराज अब मेडिकल टीम की देखरेख में रिहैब करेंगे और रिकवरी की प्रोग्रेस देखने के बाद ही तय करेंगे कि वे किस टूर्नामेंट से वापसी करेंगे। कार्लोस अल्काराज 2025 फ्रेंच ओपन के विजेता हैं। शानदार रहा है सीजन, पिछले साल बचाई थी बादशाहत अल्काराज के लिए यह साल शानदार रहा है। उन्होंने जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर सबसे कम उम्र में करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने वाले पुरुष खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया था। इस सीजन में उनका रिकॉर्ड 22-3 रहा है और उन्होंने दोहा में एक खिताब जीता है। पिछले साल फ्रेंच ओपन फाइनल में उन्होंने जनिक सिनर के खिलाफ तीन चैंपियनशिप पॉइंट बचाकर खिताब जीता था। रैंकिंग पर पड़ेगा असर, सिनर को फायदा अल्काराज ने 12 अप्रैल को मोंटे कार्लो मास्टर्स फाइनल में जैनिक सिनर से हारकर वर्ल्ड नंबर-1 रैंकिंग गंवा दी थी। अब फ्रेंच ओपन से हटने के कारण उन्हें रैंकिंग पॉइंट्स का बड़ा नुकसान होगा, क्योंकि वे मौजूदा चैंपियन के तौर पर अपने पॉइंट्स डिफेंड करने वाले थे। उनकी गैर-मौजूदगी में सिनर और नोवाक जोकोविच के बीच खिताबी जंग और रोचक होगी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
मोहासा में डंपर की टक्कर से मौत, लगाया चक्काजाम:परमेशु बायोटेक से ड्यूटी से लौट रहा कर्मचारी, ढ़ाई घंटे रखा शव

नर्मदापुरम के मोहासा औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार रात 9 बजे एक डंपर की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही घायल ने दम तोड़ दिया। घटनास्थल पर खून का ढेर लग गया। मृतक की पहचान मडावन ग्राम के प्रीतम अहिरवार के रूप में हुई। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीणों को भीड़ लग गई। ग्रामीण आक्रोशित हो गए और चक्काजाम लगा दिए। कुछ देर बाद माखननगर थाना प्रभारी अनूप कुमार उइके बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर ग्रामीण अड़े रहे। जिसके चलते रात करीब 12 बजे तक भी शव को सड़क किनारे से नहीं हटाया गया था। मौके पर एंबुलेंस और पुलिस की गाड़ी मौके पर ही खड़ी रही। पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। मोहासा इंडस्ट्रियल के एंट्री गेट पर जाम लगने से गाड़ियां खड़ी रही। कंपनी के प्रतिनिधि को बुलाकर आश्वासन देने की मांग पर अड़े मडावन के रहने वाला मृतक प्रीतम अहिरवार परमेशु बायोटेक के चल रहे प्लांट के सिविल वर्क में काम करता था। रात 9 बजे ड्यूटी से बाइक से लौटने के दौरान ग्रीन टैक प्लांट के पीछे एमपीआईडीसी की पांच नम्बर पानी की टंकी के पास एक डंपर ने टक्कर मारी। मृतक टकराकर नीचे गिर गए। सिर में चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही माखननगर थाने से पुलिस स्टॉफ मौके पर पहुंचा। शव पोस्टमार्टम के लिए माखननगर ले जा रहे थे। परिजन और ग्रामीण ने शव को मोहासा इंडस्ट्रियल एरिया के मेन गेट पर शव रख, चक्काजाम करने लगे। परिजनों ने मांग की कि जिस कंपनी में मृतक काम करता था। उनके प्रतिनिधि को बुलाकर मुआवजा और नौकरी दी जाएं। एसडीएम जय सोलंकी के पहुंचने पर समझाइश दी। जिसके बाद शव को उठाया गया।
एग्जाम से 15 मिनट पहले पेपर बेचता पकड़ा गया एजेंट:ग्वालियर में फार्मेसी परीक्षा का वीडियो वायरल होने के बाद तीन गिरफ्तार

ग्वालियर में डिप्लोमा फार्मेसी परीक्षा के दौरान पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। ग्वालियर के झांसी रोड इलाके में वायरल वीडियो के आधार पर मुख्य आरोपी अंकेश धाकड़ समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। मामला 6 अप्रैल का है, जब राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित डिप्लोमा इन फार्मेसी परीक्षा का सेंटर झांसी रोड स्थित आरएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में था। सुबह 11 से 2 बजे के बीच “हॉस्पिटल एंड क्लिनिकल फार्मेसी” (कोड-8110) का पेपर होना था, लेकिन परीक्षा शुरू होने से करीब 15 मिनट पहले, यानी 10:45 बजे एक युवक सेंटर के बाहर मोबाइल में पेपर होने का दावा कर छात्रों से सौदा करता नजर आया। वीडियो में आरोपी नीली शर्ट पहनकर छात्रों को पेपर दिखाने और लीक करने की बात करता दिखाई दिया। झांसी रोड थाना प्रभारी शक्ति सिंह यादव के मुताबिक, केंद्र अध्यक्ष की शिकायत और वीडियो साक्ष्य के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और फरार लोगों की तलाश की जा रही है। वीडियो से खुलासा, 4 छात्रों की पहचान घटना का खुलासा तब हुआ जब जितेंद्र मिश्रा नाम के व्यक्ति ने परीक्षा नियंत्रक को व्हाट्सएप पर वीडियो भेजा। जांच में चार छात्रों सोहेल मलिक, वीरेंद्र सिंह धाकड़, किशन धाकड़ और दीपक धाकड़ की पहचान हुई। ये चारों मौके पर मौजूद थे। वीडियो के आधार पर पेपर लीक करने वाले की पहचान अंकेश धाकड़ के रूप में हुई, जिसके बाद पुलिस ने उसे और उसके दो साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। 10:54 बजे खोले गए थे सीलबंद पेपर केंद्र अध्यक्ष भूपेंद्र कुशवाह ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्र पूरी तरह सुरक्षित थे। सुबह 10:54 बजे फ्लाइंग स्क्वॉड और पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में सीलबंद पैकेट खोले गए थे और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी हुई थी। ऐसे में आरोपी ने छात्रों को भ्रमित कर अवैध लाभ कमाने की कोशिश की।
‘केजरीवाल की तानाशाही को झटका’: राघव चड्ढा के जाने पर दिल्ली के सीएम, कहा ‘कोई आम आदमी नहीं बचा’ | राजनीति समाचार

आखरी अपडेट:25 अप्रैल, 2026, 07:15 IST दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि जिस AAP की स्थापना ‘इंकलाब’ (क्रांति) के नारे के साथ हुई थी, अब उसका अंत अविश्वास और अलगाव में हो रहा है. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आम आदमी पार्टी (आप) में बड़े पैमाने पर राजनीतिक बदलाव के बीच, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों का पलायन अरविंद केजरीवाल की “तानाशाही” पर “सीधा झटका” है। शुक्रवार को AAP को उस समय भारी झटका लगा जब उसके सात राज्यसभा सांसदों – जिनमें राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक, हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, विक्रम साहनी और स्वाति मालीवाल शामिल थे – ने यह कहते हुए पार्टी छोड़ दी कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी अपने सिद्धांतों से भटक गई है। पार्टी छोड़ने के फैसले के बाद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। इस कदम पर प्रतिक्रिया देते हुए, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स को लिखा और लिखा कि AAP, जिसकी स्थापना ‘इंकलाब’ (क्रांति) के नारे के साथ हुई थी, अब अविश्वास और अलगाव में समाप्त हो रही है। उन्होंने कहा, “आपकी पार्टी में अब कोई आम आदमी नहीं बचा है, केवल भ्रष्ट लोग बचे हैं। केजरीवाल जी, दो-तिहाई राज्यसभा सांसदों का जाना आपकी तानाशाही पर सीधा झटका है। दिल्ली के बाद अब पंजाब की बारी है।” इंकलाब के नारे से ‘रात हुई’ आप का अंत अविश्वास और अविश्वास हो रहा है। आपकी पार्टी में अब आम आदमी नहीं है, सिर्फ घटिया आदमी बचा है। अब दिल्ली के बाद पंजाब की बारी है। – रेखा गुप्ता (@गुप्ता_रेखा) 24 अप्रैल 2026 आप ने सात सांसदों के इस्तीफे को “पंजाब के साथ विश्वासघात” करार दिया और भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों के डर का इस्तेमाल करके विभाजन की साजिश रचने का आरोप लगाया। चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना पहले प्रकाशित: 25 अप्रैल, 2026, 07:11 IST समाचार राजनीति ‘केजरीवाल की तानाशाही को झटका’: राघव चड्ढा के जाने पर दिल्ली के सीएम, कहा ‘कोई आम आदमी नहीं बचा’ अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें
अमेरिका-ईरान के बीच पाकिस्तान में बातचीत संभव:ईरानी विदेश मंत्री इस्लामाबाद पहुंचे, ट्रम्प ने अपने दामाद और विशेष दूत को भेजा

अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान में बातचीत हो सकती है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची शुक्रवार रात इस्लामाबाद पहुंच चुके हैं। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और दामाद जेरेड कुशनर को भी वहां भेजा है। वे आज पाकिस्तान पहुंचेंगे। हालांकि, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इस बार पाकिस्तान नहीं गए हैं, उन्हें स्टैंडबाय पर रखा गया है। जरूरत पड़ने पर वे इस्लामाबाद जा सकते हैं। दूसरी तरफ संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ भी इस बातचीत में शामिल नहीं हो रहे हैं। वे 11-12 अप्रैल को अमेरिका-ईरान की पहली बातचीत में डेलिगेशन के प्रमुख थे। व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिकी डेलिगेशन पाकिस्तान में ईरान के साथ सीधे शांति वार्ता करेंगे। लेकिन ईरान की तरफ से अलग बयान आया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई ने कहा कि ऐसी कोई बैठक तय ही नहीं है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि ईरान अपनी बात सीधे अमेरिका से नहीं, बल्कि पाकिस्तान के अधिकारियों के जरिए पहुंचाएगा। यानी बातचीत अगर होगी भी, तो आमने-सामने नहीं बल्कि बीच में पाकिस्तान मध्यस्थ का काम करेगा। यानी एक तरफ अमेरिका बातचीत की बात कर रहा है, दूसरी तरफ ईरान साफ इनकार कर रहा है। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
सिंधिया का 3 दिवसीय शिवपुरी दौरा आज से:छात्रावास, पंचायत भवन, सीवेज प्लांट और अदानी सीएसआर प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे

शिवपुरी में केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 25 अप्रैल से तीन दिन के शिवपुरी दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले में कई विकास कार्यों के भूमिपूजन और उद्घाटन के साथ-साथ जनसुनवाई, प्रेस कॉन्फ्रेंस और विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। अदानी सीएसआर परियोजना का उद्घाटन भी इस दौरे का प्रमुख आकर्षण रहेगा। 25 अप्रैल: कोलारस से बदरवास तक विकास कार्यों की शुरुआत सिंधिया सुबह 10:40 बजे टूरिस्ट विलेज शिवपुरी से कोलारस के न्यू बस स्टैंड पहुंचेंगे। यहां वे प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत बालक-बालिका छात्रावास, जनपद पंचायत भवन, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, नए बस स्टैंड और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का भूमिपूजन एवं उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे एप्रोच रोड और जैन बस्ती कोलारस में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दोपहर 12:35 बजे लुकवासा में जनसुनवाई करेंगे। दोपहर 2:50 बजे बदरवास के बुडा डोंगर में अदानी सीएसआर परियोजना का उद्घाटन किया जाएगा। इसके बाद सीएम राइज स्कूल परिसर में जनपद पंचायत भवन, आईटीआई भवन और छात्रावासों के भूमिपूजन एवं उद्घाटन होंगे। शाम होते-होते रन्नौद में तहसील भवन और 30 किमी लंबी सड़क परियोजना का भूमिपूजन होगा। रात तक गणेश कॉलोनी, फतेहपुर, रातौर, कृष्णपुरम कॉलोनी और झांसी तिराहा क्षेत्र में स्थानीय कार्यक्रम चलेंगे। रात्रि विश्राम टूरिस्ट विलेज में होगा। 26 अप्रैल: कलेक्ट्रेट से लेकर शहर तक विकास कार्यों की झड़ी सुबह 10:10 बजे कलेक्ट्रेट में दिशा बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। दोपहर में भोंती में जनसुनवाई और पिछोर में स्थानीय कार्यक्रम के बाद तहसील भवन का उद्घाटन किया जाएगा। शाम 6:30 बजे सीएम राइज स्कूल शिवपुरी में बड़े पैमाने पर विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन होगा, जिसमें शामिल हैं— इसके बाद शहर के वृंदावन कॉलोनी, न्यू पुलिस कंट्रोल रूम, पुरानी शिवपुरी, कोर्ट रोड, सिद्धेश्वर कॉलोनी और फिजिकल रोड क्षेत्र में देर रात तक कार्यक्रम होंगे। 27 अप्रैल: मेधावी छात्रों से संवाद के साथ दौरे का समापन सुबह टूरिस्ट विलेज में नाश्ते के बाद सिंधिया जिले के मेधावी छात्रों से संवाद करेंगे। इसके बाद ग्राम कोटा भगोरा में जनसुनवाई और एनटीपीसी कॉलेज सतनवाड़ा में इंजीनियरिंग कॉलेज का निरीक्षण व छात्रों से बातचीत करेंगे। इसके बाद वे ग्वालियर के लिए रवाना होंगे।








