Wednesday, 22 Jul 2026 | 01:39 PM

Trending :

EXCLUSIVE

वेस्टइंडीज-श्रीलंका दूसरा वनडे बारिश के कारण रद्द:टॉस के बाद एक भी बॉल नहीं डली, सीरीज 1-1 की बराबरी पर आई

वेस्टइंडीज-श्रीलंका दूसरा वनडे बारिश के कारण रद्द:टॉस के बाद एक भी बॉल नहीं डली, सीरीज 1-1 की बराबरी पर आई

श्रीलंका के वेस्टइंडीज दौरे का दूसरा वनडे बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। किंग्स्टन के सबीना पार्क स्टेडियम में शनिवार रात को टॉस के बाद एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। काफी देर इंतजार के बाद अंपायर्स ने मैच रद्द कर दिया। बारिश के कारण टॉस निर्धारित समय से 30 मिनट देरी से हुआ था। वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था, लेकिन इसके बाद खेल नहीं हो सका। विंडीज के लिए तीसरा मैच करो या मरो जैसा पहला वनडे हार चुकी वेस्टइंडीज के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा था। मैच रद्द होने के साथ ही उसकी सीरीज जीतने की संभावना समाप्त हो गई। मेजबान टीम सोमवार को तीसरा और अंतिम वनडे जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर कर सकती है। वेस्टइंडीज के लिए आखिरी मैच वर्ल्ड कप क्वालिफिकेशन के लिहाज से भी अहम होगा। वनडे रैंकिंग में सुधार टीम की वर्ल्ड कप राह आसान कर सकता है। शाई होप को स्पेशल जर्सी दी गई इस बीच कप्तान शाई होप ने अपने करियर का 150वां वनडे खेलने की उपलब्धि हासिल की। उन्हें मैच से पहले विशेष जर्सी देकर सम्मानित किया गया, लेकिन बारिश के कारण उनका यह यादगार दिन मैदान पर अधूरा रह गया। ———————————— श्रीलंका के वेस्टइंडीज दौरे की खबर भी पढ़िए… श्रीलंका ने पहला वनडे में वेस्टइंडीज को 41 रन से हराया श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को पहले वनडे में 41 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। किंग्सटन के सबीना पार्क स्टेडियम में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। श्रीलंका ने 7 विकेट पर 303 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज 262 रन पर ऑलआउट हो गई। दुष्मंथा चमीरा ने 4 विकेट लिए। कप्तान कुसल मेंडिस प्लेयर ऑफ द मैच रहे। पढ़ें पूरी खबर

ईरान का आरोप- अमेरिका ने सीजफायर तोड़ा:कहा- उसकी वजह से इलाके की सुरक्षा खतरे में, अब जो हालात बनेंगे उसके लिए US जिम्मेदार

ईरान का आरोप- अमेरिका ने सीजफायर तोड़ा:कहा- उसकी वजह से इलाके की सुरक्षा खतरे में, अब जो हालात बनेंगे उसके लिए US जिम्मेदार

ईरान के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को अमेरिका पर सीजफायर तोड़ने का आरोप लगाया है। मंत्रालय का कहना है कि अमेरिका तनाव कम करने के बजाय अपनी सैन्य कार्रवाई से पूरे क्षेत्र की सुरक्षा को खतरे में डाल रहा है। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में कहा कि अमेरिका ने सीरिक क्षेत्र और केश्म द्वीप पर ईरान के तटीय रडार और निगरानी केंद्रों पर हमला किया, जो सीजफायर का साफ उल्लंघन है। ईरान ने कहा कि इन हमलों के बाद जो भी हालात पैदा होंगे और उसके जो भी नतीजे होंगे, उनकी पूरी जिम्मेदारी अमेरिका की होगी।

ईरान का आरोप- अमेरिका ने सीजफायर तोड़ा:कहा- उसकी वजह से इलाके की सुरक्षा खतरे में, अब जो हालात बनेंगे, उसके लिए US जिम्मेदार

ईरान का आरोप- अमेरिका ने सीजफायर तोड़ा:कहा- उसकी वजह से इलाके की सुरक्षा खतरे में, अब जो हालात बनेंगे, उसके लिए US जिम्मेदार

ईरान के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को अमेरिका पर सीजफायर तोड़ने का आरोप लगाया। ईरानी फॉरेन मिनिस्ट्री का कहना है कि अमेरिका तनाव कम करने के बजाय अपनी सैन्य कार्रवाई से पूरे क्षेत्र की सुरक्षा को खतरे में डाल रहा है। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में कहा कि अमेरिका ने सीरिक क्षेत्र और केश्म द्वीप पर ईरान के तटीय रडार और निगरानी केंद्रों पर हमला किया, जो सीजफायर का साफ उल्लंघन है। ईरान ने कहा कि इन हमलों के बाद जो भी हालात पैदा होंगे और उसके जो भी नतीजे होंगे, उनकी पूरी जिम्मेदारी अमेरिका की होगी। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… 1. लेबनान में मौतों का आंकड़ा 3,593 पहुंचा: 2 मार्च से जारी इजराइली हमलों में अब तक 3,593 लोगों की मौत और 10,990 लोग घायल हुए हैं। पिछले 24 घंटे में 35 लोगों की जान गई और 120 घायल हुए। 2. दक्षिणी लेबनान में इजराइली हमले तेज, 10 लोगों की मौत: शनिवार को इजराइली हमलों में लेबनानी सेना के एक ब्रिगेडियर जनरल समेत 10 लोगों की मौत हुई। हमलों के बाद कई इलाकों में लोगों को घर खाली करने के आदेश दिए गए। 3. अमेरिका ने 4 ईरानी ड्रोन मार गिराने का दावा किया: अमेरिका ने होर्मुज की ओर बढ़ रहे 4 ईरानी ड्रोन मार गिराने और केश्म आइलैंड की रडार साइट्स पर हमला करने का दावा किया। जवाब में ईरान ने कुवैत और बहरीन की ओर 7 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जिन्हें इंटरसेप्ट करने का दावा किया गया। 4. ईरान बोला- सीजफायर अमेरिका ने तोड़ा: तेहरान ने आरोप लगाया कि अमेरिका ने सीरिक और केश्म द्वीप पर तटीय रडार ठिकानों पर हमला कर युद्धविराम का उल्लंघन किया। ईरान ने कहा कि इसके बाद पैदा होने वाले हालात की जिम्मेदारी अमेरिका की होगी। 5. ईरान-अमेरिका डील 24 अरब डॉलर पर अटकी: CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, संभावित शांति समझौता ईरान की 24 अरब डॉलर (करीब ₹2.29 लाख करोड़) की फ्रीज संपत्ति जारी होने पर टिका है। ईरान चाहता है कि समझौते के साथ ही 12 अरब डॉलर जारी किए जाएं, जबकि अमेरिका इस पर अभी सहमत नहीं है। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिका के ओहियो में स्ट्रीट फेस्टिवल के दौरान फायरिंग, कई लोगों को लगी गोली; हमलावरों की तलाश जारी

वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिका के ओहियो में स्ट्रीट फेस्टिवल के दौरान फायरिंग, कई लोगों को लगी गोली; हमलावरों की तलाश जारी

अमेरिका के ओहियो राज्य के टोलेडो शहर में शनिवार को एक स्ट्रीट फेस्टिवल के दौरान फायरिंग हुई। घटना में कई लोग घायल हो गए। घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि संदिग्धों की तलाश जारी है। टोलेडो पुलिस के अनुसार, शाम करीब 5:30 बजे ओल्ड वेस्ट एंड फेस्टिवल के पास गोली चलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर पुलिस को कई लोग गोली लगने से घायल मिले। हालांकि अधिकारियों ने अभी यह नहीं बताया है कि कुल कितने लोग घायल हुए हैं और उनकी हालत कैसी है। पुलिस ने घटना के कारणों या संदिग्धों के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी है। घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें लगातार फायरिंग की आवाज सुनाई दी। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग चीखते हुए इधर-उधर भागते दिखे। एक प्रत्यक्षदर्शी केविन बेरी ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ पास के आर्बोरेटम में लाइव म्यूजिक सुन रहे थे, तभी अचानक कई गोलियों की आवाज सुनाई दी। कई लोग लोग जमीन पर लेट गए। कुछ भागे। बेरी के अनुसार, उन्होंने पांच घायलों को देखा, जिन्हें गोली लगी थी। एक हथियार भी पड़ा था, जिसे किसी ने फेंक दिया था।

वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिका के ओहियो में स्ट्रीट फेस्टिवल के दौरान फायरिंग, कई लोगों को लगी गोली; हमलावरों की तलाश जारी

वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिका के ओहियो में स्ट्रीट फेस्टिवल के दौरान फायरिंग, कई लोगों को लगी गोली; हमलावरों की तलाश जारी

अमेरिका के ओहियो राज्य के टोलेडो शहर में शनिवार को एक स्ट्रीट फेस्टिवल के दौरान फायरिंग हुई। घटना में कई लोग घायल हो गए। घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि संदिग्धों की तलाश जारी है। टोलेडो पुलिस के अनुसार, शाम करीब 5:30 बजे ओल्ड वेस्ट एंड फेस्टिवल के पास गोली चलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर पुलिस को कई लोग गोली लगने से घायल मिले। हालांकि अधिकारियों ने अभी यह नहीं बताया है कि कुल कितने लोग घायल हुए हैं और उनकी हालत कैसी है। पुलिस ने घटना के कारणों या संदिग्धों के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी है। घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें लगातार फायरिंग की आवाज सुनाई दी। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग चीखते हुए इधर-उधर भागते दिखे। एक प्रत्यक्षदर्शी केविन बेरी ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ पास के आर्बोरेटम में लाइव म्यूजिक सुन रहे थे, तभी अचानक कई गोलियों की आवाज सुनाई दी। कई लोग लोग जमीन पर लेट गए। कुछ भागे। बेरी के अनुसार, उन्होंने पांच घायलों को देखा, जिन्हें गोली लगी थी। एक हथियार भी पड़ा था, जिसे किसी ने फेंक दिया था।

India vs Afghanistan Cricket | Chandigarh Test Day 2: Gill & Pant Lead India

India vs Afghanistan Cricket | Chandigarh Test Day 2: Gill & Pant Lead India

इंडिया-अफगानिस्तान मैच के दूसरे दिन पहुंचे फैंस। न्यू चंडीगढ़ के स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान टेस्ट मैच का दूसरा दिन है। यहां ज्यादातर फैंस लोकल बॉय शुभमन गिल को देखने के लिए पहुंचे। . हालांकि कल के 103 रन से आगे खेलने उतरे गिल 23 रन और बनाकर 126 पर आउट हो गए। इससे फैंस के बीच मायूसी नजर आई। वहीं संडे की वजह से आज मैच में कल, शनिवार के मुकाबले ज्यादा फैंस नजर आए। इस स्टेडियम में यह पहला ही टेस्ट मैच है। दर्शकों को गर्मी में दिक्कत न आए, इसलिए स्टेडियम के हर गेट पर ठंडे पानी से भरे वाटर कैंपर रखे गए हैं। मैच देखने पहुंचे फैंस के PHOTOS… चंडीगढ़ की मोनिका शर्मा खास हैट पहनकर मैच देखने पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि कप्तान शुभमन गिल अपना शतक पूरा कर चुके हैं और आज उनसे तेज बल्लेबाजी की उम्मीद है। उनका मानना है कि भारतीय टीम बड़ा स्कोर खड़ा कर विपक्षी टीम के सामने मजबूत चुनौती पेश करेगी। रोपड़ की हरमनप्रीत कौर ने कहा कि वह और उसका भाई धोनी और कोहली के प्रशंसक है, लेकिन आज शुभमन गिल के लिए मैदान में आए हैं। उन्हें उम्मीद है कि गिल आज अच्छा खेलेगा। न्यू चंडीगढ़ में आज सुबह से ही तेज धूप है। हालांकि बारिश का मौसम विभाग ने अनुमान बताया था। ऐसे मे लोग गमछे ओढ़कर पहुंच रहे है। ताकि वह मैच का आनंद उठा पाए। भारत और अफगानिस्तान के बीच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में मुकाबला देखने के लिए बड़ी संख्या में बच्चे पहुंचे हैं। बच्चे अपने छोटे-छोटे रंग-बिरंगे छाते लेकर स्टेडियम पहुंचे, जिससे माहौल और भी आकर्षक नजर आया। मैच को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। गर्मी में दर्शकों को दिक्कत न आए। इसके लिए पीसीए की तरफ से हर गेट पर वाटर कैंपर का इंतजाम किया गया है। मैच खत्म होने के बाद बाहर आ रहे शुभमन गिल के पैर छूता फैन शनिवार को टेस्ट मैच की औपचारिक शुरूआत करते बरनाला से आम आदमी पार्टी के लोकसभा सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर। देश का 31वां स्टेडियम, जहां टेस्ट मैच हो रहा न्यू चंडीगढ़ के इस स्टेडियम पर यह पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। यह देश का 31वां टेस्ट क्रिकेट मैदान है, जबकि पंजाब में यह तीसरा ऐसा क्रिकेट मैदान है जहां टेस्ट मैच खेले जा रहे हैं। इससे पहले मोहाली के आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम और जालंधर के गांधी स्टेडियम में भी टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं। पहले दिन कई खिलाड़ियों के परिवार मैच देखने पहुंचे पहले दिन के मैच के दौरान कई खिलाड़ियों के परिवार भी स्टेडियम में देखे गए। इसमें शुभमन गिल की माता कीरत गिल और पिता लखविंदर सिंह पहुंचे हुए थे। इसके अलावा गुरनूर का परिवार भी मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंचा था। *********** मैच का लाइव स्कोरकार्ड यहां देखें: चंडीगढ़ टेस्ट का दूसरा दिन

डेढ़ लाख गंवाने के बाद भी नहीं टूटा हौसला:फर्जी वादों और इंडस्ट्री के धोखों पर बोले 'द पिरामिड स्कीम' के सितारे

डेढ़ लाख गंवाने के बाद भी नहीं टूटा हौसला:फर्जी वादों और इंडस्ट्री के धोखों पर बोले 'द पिरामिड स्कीम' के सितारे

पिरामिड स्कीम्स सिर्फ पैसे नहीं डुबोतीं, बल्कि रिश्तों और भरोसे को भी तोड़ देती हैं। TVF की नई वेब सीरीज ‘द पिरामिड स्कीम’ इसी सच्चाई को दिखाती है। दैनिक भास्कर से बातचीत में रणवीर शौरी, अल्फिया जाफरी, परमवीर सिंह चीमा और क्रिएटर-निर्देशक श्रेयांश पांडे ने अपने अनुभव साझा किए। किसी ने मॉडलिंग के नाम पर लाखों रुपए गंवाए, तो किसी ने झूठे वादों और फर्जी ऑफर्स का सामना किया। कलाकारों ने भरोसा टूटने, संघर्ष, इंडस्ट्री की हकीकत और पिरामिड स्कीम्स के असर पर बात की। सवाल: क्या कभी किसी ने आपसे कहा कि बस यह काम कर लो, फिर जिंदगी बदल जाएगी? जवाब/रणवीर शौरी: हमारी इंडस्ट्री में यह बात अक्सर सुनने को मिलती है। कहा जाता है कि यह लाइफ-चेंजिंग रोल है, इसके बाद सब बदल जाएगा। जिंदगी बदलती है, लेकिन उतनी नहीं जितनी बताई जाती है। हर प्रोजेक्ट के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है। एक बार नीचे गिर जाएं तो दो-तीन साल दोबारा खड़े होने में लग जाते हैं। सवाल: क्या आप कभी किसी स्कीम या झांसे में फंसे हैं? जवाब/परमवीर सिंह चीमा: हां, शुरुआती दिनों में मैं एक फोटोग्राफर के झांसे में आ गया था। मॉडलिंग के लिए पोर्टफोलियो बनवाने की सलाह दी गई। बताया गया कि वह फोटोग्राफर आमतौर पर 2 लाख रुपए लेता है, लेकिन मुझसे 1.25 लाख लेगा। मैंने पैसे दिए और शूट कराया। बाद में पता चला कि वह फोटोग्राफर मुफ्त में शूट करता था। स्टाइलिस्ट को अलग से 25 हजार रुपए दिए। कुल मिलाकर डेढ़ लाख रुपए खर्च हो गए। सवाल: उस घटना का सबसे ज्यादा दुख किस बात का था? जवाब/परमवीर सिंह चीमा: पैसों का नुकसान था, लेकिन उससे ज्यादा दुख विश्वास टूटने का था। मुझे लगा था कि लोग मेरी मदद कर रहे हैं, लेकिन बाद में पता चला कि मेरे साथ खेल हुआ है। सवाल: अल्फिया, क्या आप कभी ऐसी किसी स्कीम का शिकार हुई हैं? जवाब/अल्फिया जाफरी: सीधे तौर पर नहीं। लेकिन बचपन से सुनती आई हूं कि बस थोड़ी बड़ी हो जाओ, तुम्हें लॉन्च कर देंगे, हीरोइन बना देंगे। ऐसे कई वादे किए गए, लेकिन कुछ नहीं हुआ। एक समय ऐसा आया कि मैंने सोचा कि मुझे यह सब नहीं करना है। सवाल: श्रेयांश, ‘द पिरामिड स्कीम’ बनाने का विचार कहां से आया? जवाब/श्रेयांश पांडे: हमने इस विषय पर काफी रिसर्च की। कॉलेज के दिनों में ऐसी कई कंपनियों को करीब से देखा, जो युवाओं को बड़े सपने दिखाती थीं। उन्हें बताया जाता था कि उनकी पर्सनैलिटी डेवलप होगी, नौकरी मिल जाएगी और जिंदगी बदल जाएगी। लेकिन असल में पूरा सिस्टम लोगों को फंसाने के लिए बनाया जाता था। सवाल: पिरामिड स्कीम में सबसे बड़ा नुकसान क्या होता है? जवाब/श्रेयांश पांडे: सिर्फ पैसों का नुकसान नहीं होता। सबसे बड़ा नुकसान रिश्तों का होता है। लोग अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को जोड़ते हैं। जब स्कीम टूटती है तो रिश्ते भी टूट जाते हैं। पैसा वापस कमाया जा सकता है, लेकिन टूटा भरोसा वापस नहीं आता। सवाल: रणवीर, क्या आपने भी कभी पोर्टफोलियो शूट कराया था? जवाब/रणवीर शौरी: हां, मैंने भी पोर्टफोलियो बनवाया था, लेकिन परमवीर जैसा अनुभव नहीं रहा। मेरे लिए सबसे अहम बात यह है कि जब कोई आपकी मासूमियत और भरोसे का फायदा उठाता है, तो वही सबसे ज्यादा तकलीफ देता है। सवाल: क्या आपके साथ कभी भरोसा टूटने वाली कोई घटना हुई? जवाब/रणवीर शौरी: फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा मेरे साथ ज्यादा नहीं हुआ, क्योंकि मैं बचपन से इस माहौल को देखता आया हूं। यहां की चालबाजियों और स्कीम्स के बारे में पहले से जानता था। इसलिए मुझे बेवकूफ बनाना आसान नहीं है। सवाल: अल्फिया, जब भरोसा टूटता है तो उससे कैसे उबरना चाहिए? जवाब/अल्फिया जाफरी: हर इंसान अलग तरह से चीजों को देखता है। मैं पहले बहुत लोगों पर भरोसा करती थी, लेकिन कुछ अनुभवों के बाद लोगों पर भरोसा करना कम कर दिया। आज मेरे बहुत कम दोस्त हैं। मेरे लिए आगे बढ़ना आसान नहीं था, लेकिन हर किसी का तरीका अलग होता है। सवाल: परमवीर, भरोसा टूटने के बाद क्या बदलाव आया? जवाब/परमवीर सिंह चीमा: जब बार-बार ऐसे अनुभव होते हैं, तो इंसान लोगों से दूरी बनाने लगता है। कई बार सही लोगों पर भी भरोसा नहीं कर पाता। मेरे साथ भी ऐसा हुआ था। सवाल: क्या समय के साथ इंसान मजबूत हो जाता है? जवाब/रणवीर शौरी: बिल्कुल। उम्र और अनुभव के साथ आपकी ‘स्किन मोटी’ हो जाती है। बार-बार चोट खाने के बाद आप चीजों को बेहतर तरीके से समझने लगते हैं। सवाल: आपने पिरामिड स्कीम से जुड़ी सबसे अजीब चीज क्या देखी? जवाब/श्रेयांश पांडे: हमने इंटरनेट पर ऐसी कई वीडियो देखीं। एक महिला दावा कर रही थी कि वह इतनी विदेश यात्राएं करती है कि अब पासपोर्ट और वीजा की जरूरत नहीं पड़ती। ऐसे दावे सुनकर हैरानी होती है। सवाल: इंडस्ट्री में नेटवर्किंग ज्यादा जरूरी है या टैलेंट? जवाब/रणवीर शौरी: दोनों जरूरी हैं। परमवीर सिंह चीमा: अनुभव भी जरूरी है। अल्फिया जाफरी: मैं उम्मीद करती हूं कि मेरे मामले में टैलेंट ज्यादा महत्वपूर्ण हो। सवाल: क्या सिर्फ कॉन्टैक्ट्स होने से सब कुछ संभव हो जाता है? जवाब/रणवीर शौरी: यह सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री की नहीं, बल्कि देश की भी हकीकत है कि कॉन्टैक्ट्स कई जगह काम आते हैं। सवाल: क्या कभी फेक कास्टिंग कॉल या झूठे वादे का सामना करना पड़ा? जवाब/अल्फिया जाफरी: हां। एक बार मुझे कॉल आया कि मुझे ‘हाउस ऑफ द ड्रैगन’ के लिए कास्ट करना चाहते हैं। मैं बहुत उत्साहित हो गई थी, लेकिन बाद में पता चला कि वह फर्जी कॉल था। सवाल: आखिर में, इंडस्ट्री में ज्यादा एक्टिंग कैमरे के सामने होती है या पीछे? जवाब/रणवीर शौरी: कैमरे के सामने ही होती है। शुरुआत में लोग कैमरे के पीछे भी एक्टिंग करते हैं, लेकिन बाद में समझ आ जाता है कि उसका कोई फायदा नहीं है। सवाल: दर्शकों को ‘द पिरामिड स्कीम’ क्यों देखनी चाहिए? जवाब/श्रेयांश पांडे: क्योंकि यह सिर्फ एक स्कैम की कहानी नहीं है। यह उन लोगों की कहानी है, जिन्होंने अपने सपनों, पैसों और सबसे बढ़कर रिश्तों को दांव पर लगा दिया।

UP Lower PCS Jobs & Coalfields Vacancies; 4,689 Govt Jobs This Week

UP Lower PCS Jobs & Coalfields Vacancies; 4,689 Govt Jobs This Week

Hindi News Career UP Lower PCS Jobs & Coalfields Vacancies; 4,689 Govt Jobs This Week 6 मिनट पहले कॉपी लिंक इस हफ्ते निकली हैं UPSSSC और BSNL समेत कई विभागों में 4,689 पदों पर नौकरियां। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इन 5 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी 5 ग्राफिक्स के जरिए जानिए: पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें.. ————————– . दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… भारत को मिला चौथा रूसी S-400 एयर डिफेंस स्क्वाड्रन: पूर्व CBFC चेयरमैन पहलाज निहलानी का निधन; 5 जून के करेंट अफेयर्स 1:45Play video Play video जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर भारतीयों को जर्मनी में नहीं लेना होगा ट्रांजिट वीजा: एंटी रेडिएशन मिसाइल रुद्रम-2 की टेस्टिंग सफल; 4 जून के करेंट अफेयर्स 1:30Play video Play video जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर पहली वर्ल्‍ड योगासन चैंपियनशिप अहमदाबाद में शुरू होगी: काजीरंगा नेशनल पार्क के हैंडलूम अब Amazon पर मिलेंगे; 3 जून के करेंट अफेयर्स 1:49Play video Play video जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर 4 हाईकोर्ट के मुख्‍य न्‍यायाधीश सुप्रीम कोर्ट भेजे गए: भारत में FIFA वर्ल्ड कप टेलिकास्ट करेगा ZEE नेटवर्क; 2 जून के करेंट अफेयर्स 1:51Play video Play video जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर

भारत ने पहले दिन 368 रन बनाए:गिल शतक लगाकर पंत के साथ नाबाद; सुदर्शन की फिफ्टी; अफगानिस्तान से सलीम को 2 विकेट

भारत ने पहले दिन 368 रन बनाए:गिल शतक लगाकर पंत के साथ नाबाद; सुदर्शन की फिफ्टी; अफगानिस्तान से सलीम को 2 विकेट

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी। न्यू चंडीगढ़ में पहले दिन भारत ने 3 विकेट पर 368 रन बनाए थे। कप्तान शुभमन गिल 103 और ऋषभ पंत 50 रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी हो चुकी है। दूसरे दिन का खेल सुबह 9:30 बजे शुरू होगा। अफगानिस्तान के लिए सलीम सफी ने 2 विकेट हासिल किए। जियाउर रहमान शरीफी को एक विकेट मिला। सुदर्शन-राहुल की शतकीय साझेदारी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। यशस्वी जायसवाल 32 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए । उस समय टीम का स्कोर 41 रन था। इसके बाद केएल राहुल और साई सुदर्शन ने दूसरे विकेट के लिए 139 रन जोड़कर पारी को संभाला। सुदर्शन ने 104 गेंदों में 81 रन बनाए, जिसमें 13 चौके शामिल रहे। सुदर्शन और जायसवाल को सलीम सफी ने आउट किया। राहुल का 12वां टेस्ट शतक केएल राहुल ने अपने टेस्ट करियर का 12वां शतक लगाया। उन्होंने 165 गेंदों में 100 रन बनाए, जिसमें 11 चौके शामिल रहे। यह बतौर ओपनर उनका 11वां टेस्ट शतक है। राहुल सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय ओपनर्स में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। गिल का कप्तानी में नया रिकॉर्ड शुभमन गिल ने 138 गेंदों में अपना 11वां टेस्ट शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने बतौर भारतीय कप्तान सबसे तेज 1000 टेस्ट रन पूरे करने वाले दूसरे खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड भी बनाया। दिन का खेल खत्म होने तक वह 143 गेंदों में 103 रन बनाकर नाबाद हैं। पंत का 50वें टेस्ट में अर्धशतक अपना 50वां टेस्ट खेल रहे ऋषभ पंत ने तेजी से बल्लेबाजी की। उन्होंने अब्दुल मलिक के एक ओवर में तीन छक्के लगाए और 70 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। पंत ने अपनी पारी में 2 चौके और 3 छक्के लगाए। दोनों टीमों की प्लेइंग-XI भारत: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा। अफगानिस्तान- सेदीकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर जजई, अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खारोटे, जियाउर रहमत शरीफी और मोहम्मद सलीम सफी।

घरेलू LPG सिलेंडर ₹29 महंगा होने की खबर:3 महीने में दूसरी बार दाम बढ़े; दिल्ली में 14.2kg के सिलेंडर ₹942 में मिलेंगे

घरेलू LPG सिलेंडर ₹29 महंगा होने की खबर:3 महीने में दूसरी बार दाम बढ़े; दिल्ली में 14.2kg के सिलेंडर ₹942 में मिलेंगे

घरेलू रसोई गैस (LPG) के दामों में 29 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई है। न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि नई दरें 7 जून से लागू होंगी। इसके बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत ₹913 से बढ़कर ₹942 हो जाएगी। यह तीन महीने में दूसरी बार LPG की कीमत बढ़ाई गई है। तेल कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ी ऊर्जा लागत और घरेलू बिक्री पर हो रहे नुकसान के कारण कीमतों में संशोधन करना पड़ा है। पेट्रोल, डीजल और CNG के दाम भी हाल के सप्ताहों में बढ़े हैं। यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…