विमेंस वर्ल्डकप में भारत का सेमीफाइनल पहुंचना मुश्किल:ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश को हराना पड़ेगा; टूर्नामेंट से 4 टीमें बाहर हो चुकी

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में ग्रुप-A का समीकरण पूरी तरह बदल गया है। मंगलवार को मैनचेस्टर में खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में उसकी पहली हार दी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 158/7 रन बनाए थे। आखिरी ओवर में साउथ अफ्रीका ने टारगेट हासिल कर लिया। इस हार के बाद भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल हो गया है। टीम को अब अपने बाकी दोनों मुकाबले बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीतने ही होंगे। दूसरी ओर पाकिस्तान, नीदरलैंड्स, आयरलैंड और स्कॉटलैंड टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। अब तक का पॉइंट्स टेबल समीकरण क्या है? ग्रुप-A में ऑस्ट्रेलिया, भारत, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच सेमीफाइनल की जंग जारी है। ऑस्ट्रेलिया का रनरेट (+4.391) सबसे बेहतर है। भारत का रनरेट साउथ अफ्रीका से बेहतर है। ग्रुप-B में मेजबान इंग्लैंड और वेस्टइंडीज मजबूत स्थिति में है। भारत कैसे पहुंच सकता है सेमीफाइनल? साउथ अफ्रीका से हार के बाद भारत के दोनों मैच नॉकआउट जैसे हो गए हैं। टीम अपना अगला मुकाबला 25 जून को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद 28 जून को उसका सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। भारत के लिए बांग्लादेश के मुकाबले ऑस्ट्रेलिया को हराना कहीं ज्यादा मुश्किल होगा। आंकड़े भी यही बताते हैं। भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 23 में से 20 टी-20 जीते हैं। वहीं टी-20 वर्ल्डकप में भी भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले सभी तीन मुकाबले अपने नाम किए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। दोनों टीमों के बीच 38 टी-20 मैचों में भारत को सिर्फ 9 जीत मिली हैं। वहीं टी-20 वर्ल्ड कप में भी ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच खेले गए 7 मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया ने 5 और भारत ने सिर्फ 2 मैच जीते हैं। भारत सेमीफाइनल में पहुंचेगा अगर… ऑस्ट्रेलिया के सामने क्या समीकरण है? ऑस्ट्रेलिया फिलहाल 3 मैचों में 3 जीत और 6 पॉइंट्स के साथ ग्रुप-A में टॉप पर है। टीम का रनरेट सबसे ज्यादा +4.391 है। ऑस्ट्रेलिया के दो मैच पाकिस्तान (23 जून) और भारत (28 जून) के खिलाफ हैं। पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया के 8 पॉइंट्स हो जाएंगे और उसकी सेमीफाइनल की जगह लगभग पक्की हो जाएगी। हालांकि अगर ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान के खिलाफ उलटफेर का शिकार हो जाती है, तो भारत के खिलाफ उसको आखिरी लीग मैच जीतना ही होगा। फिर भी मौजूदा फॉर्म और नेट रनरेट को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया की स्थिति भारत, साउथ अफ्रीका के मुकाबले काफी मजबूत नजर आ रही है। ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंचेगा अगर… साउथ अफ्रीका की राह कैसी है? साउथ अफ्रीका के 3 मैचों में 2 जीत और 4 पॉइंट्स हैं। टीम ने पाकिस्तान और भारत को हराया, लेकिन ऑस्ट्रेलिया से 65 रन की बड़ी हार के कारण उसका नेट रनरेट -0.546 है। अब उसे अपने आखिरी दो मुकाबले नीदरलैंड्स (25 जून) और बांग्लादेश (28 जून) के खिलाफ खेलने हैं। भारत के लिए परेशानी की बात यह है कि साउथ अफ्रीका के बाकी दोनों मुकाबले कमजोर टीमों के खिलाफ हैं। ऐसे में उसके 8 पॉइंट्स तक पहुंचने की संभावना ज्यादा है। साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंचेगा अगर… बांग्लादेश के पास भी मौका बांग्लादेश को भारत और साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना है। टीम ने अब तक 3 मैचों में 2 जीत हासिल की हैं और उसके 4 पॉइंट्स हैं। सेमीफाइनल के लिए बांग्लादेश को दोनों बचे मैच जीतने होंगे। अगर टीम भारत और साउथ अफ्रीका दोनों को हरा देती है तो उसके 8 पॉइंट्स हो जाएंगे और सेमीफाइनल जाना लगभग तय हो जाएगा। भारत और साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच सिर्फ बांग्लादेश के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे ग्रुप-A की तस्वीर तय कर सकते हैं। अगर बांग्लादेश इनमें से किसी एक टीम को भी हरा देता है तो सेमीफाइनल की दौड़ और दिलचस्प हो जाएगी। बांग्लादेश सेमीफाइनल में पहुंचेगा अगर… ग्रुप-B में इंग्लैंड सबसे मजबूत दावेदार इंग्लैंड ने अब तक अपने तीनों मुकाबले जीते हैं। टीम के 3 मैचों में 6 पॉइंट्स हैं। हालांकि ग्रुप-बी में इंग्लैंड की राह अभी पूरी तरह आसान नहीं है। उसे अपने आखिरी दो मुकाबले वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने हैं। अगर इंग्लैंड वेस्टइंडीज को हरा देता है तो उसके 8 पॉइंट्स हो जाएंगे और सेमीफाइनल का टिकट पक्का हो जाएगा। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी मैच ग्रुप की टॉप-2 रैंकिंग तय कर सकता है। इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचेगा अगर… वेस्टइंडीज को सिर्फ एक जीत की जरूरत वेस्टइंडीज भी तीनों मुकाबले जीत चुका है। टीम के 3 मैचों में 6 पॉइंट्स हैं। अब वेस्टइंडीज के सामने दो बड़े मुकाबले हैं। टीम 24 जून को इंग्लैंड और 27 जून को आयरलैंड से भिड़ेगी। इनमें से आयरलैंड के खिलाफ मैच आसान माना जा रहा है, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला ग्रुप-बी की तस्वीर बदल सकता है। अगर वेस्टइंडीज इंग्लैंड को हरा देती है तो उसके 8 पॉइंट्स हो जाएंगे और सेमीफाइनल तय हो जाएगा। वहीं आयरलैंड पर जीत के साथ टीम 10 पॉइंट्स तक पहुंच सकती है। दूसरी ओर इंग्लैंड से हारने की स्थिति में भी वेस्टइंडीज के पास आयरलैंड के खिलाफ जीत दर्ज कर 8 पॉइंट्स तक पहुंचने का मौका रहेगा। वेस्टइंडीज सेमीफाइनल में पहुंचेगा अगर… न्यूजीलैंड-श्रीलंका की उम्मीदें जिंदा, लेकिन दूसरों पर निर्भर न्यूजीलैंड और श्रीलंका की सेमीफाइनल की उम्मीदें अभी कायम हैं, लेकिन अब दोनों टीमों को अपने प्रदर्शन के साथ-साथ दूसरे मैचों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा। न्यूजीलैंड ने स्कॉटलैंड को हराकर 4 मैचों में 4 पॉइंट्स हासिल कर लिए हैं और उसका आखिरी मुकाबला 27 जून को इंग्लैंड से है। वहीं, श्रीलंका ने आयरलैंड को 9 विकेट से हराकर 4 मैचों में 4 पॉइंट्स कर लिए हैं। टीम का आखिरी मैच 26 जून को स्कॉटलैंड के खिलाफ है। दोनों टीमें अधिकतम 6 पॉइंट्स तक पहुंच सकती हैं। ऐसे में उनके लिए सबसे अहम मुकाबला 24 जून को होने वाला इंग्लैंड और वेस्टइंडीज का मैच होगा। अगर इस मैच में हारने वाली टीम अपना अगला मुकाबला भी हार जाती है, तो न्यूजीलैंड और श्रीलंका के लिए सेमीफाइनल की राह खुली रहेगी। तब दूसरे सेमीफाइनलिस्ट का फैसला 6-6 पॉइंट्स पर नेट रनरेट से हो सकता है। पाकिस्तान, नीदरलैंड्स, आयरलैंड और स्कॉटलैंड बाहर ग्रुप-A में पाकिस्तान और नीदरलैंड्स की टीमें
Morocco Unbeaten Streak vs Haiti, Scotland Faces Brazil

Hindi News Sports FIFA World Cup 2026: Morocco Unbeaten Streak Vs Haiti, Scotland Faces Brazil स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले कॉपी लिंक FIFA वर्ल्ड कप 2026 में आज रात ब्राजील का सामना स्कॉटलैंड से होगा। स्कॉटलैंड इंटरनेशनल फुटबॉल में कभी ब्राजील को हरा नहीं पाई है। यह मैच रात 3:30 बजे से मियामी स्टेडियम में खेला जाएगा। मोरक्को का मुकाबला हैती से रात 3:30 बजे से अटलांटा स्टेडिम में खेला जाएगा। मोरक्को 39 इंटरनेशनल मैचों से नहीं हारी है। वहीं 2 मैच हार चुकी हैती टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। इन दोनों मुकाबलों से पहले मजबूत स्विट्जरलैंड का सामना कनाडा से होगा। यह मैच जीतने वाली टीम ग्रुप-B में टॉप करेगी। कुल 6 मुकाबले खेले जाएंगे। ये सभी मैच भारतीय समयानुसार 25 जून को खेले जाएंगे। मैच-49: वर्ल्ड कप में पहली बार स्विट्जरलैंड Vs कनाडा ग्रुप-B में शामिल स्विट्जरलैंड और कनाडा के 4-4 अंक हैं। कनाडा बेहतर गोल अंतर के कारण पहले और स्विट्जरलैंड दूसरे स्थान पर है। दोनों टीमों के बीच 1 इंटरनेशनल मैच खेला गया है। इसमें कनाडा ने जीत दर्ज की थी। वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच यह पहली भिड़ंत होगी। स्विट्जरलैंड को शानदार फॉर्म में चल रहे अनुभवी ग्रेनिट झाका से उम्मीद होगी। वहीं कनाडा की निगाहें जोनाथन डेविड पर टिकी होंगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग-11 स्विट्जरलैंड: कोबेल, विडमेर, जैक्वेज, अकांजी, रोड्रिगेज, एबिशर, झाका, फ्रायलर, एनडोय, एम्बोलो, वर्गास। कनाडा: क्रेपो, जॉनस्टन, बॉम्बिटो, सिगुर, लारिया, बुकानन, यूस्टाक्वियो, सालिबा, अहमद, डेविड, लारिन। मैच-50: पहली जीत की तलाश में बोस्निया और कतर ग्रुप-B में शामिल बोस्निया एंड हर्जेगोविना और कतर के 1-1 अंक हैं। दोनों को पहली जीत की तलाश है। दोनों देशों के बीच इंटरनेशनल में यह पहली भिड़ंत होगी। इनके बीच 2 फ्रेंडली मुकाबले खेले गए हैं। कतर ने एक मैच जीता, जबकि एक मुकाबला ड्रॉ रहा था। बोस्निया के स्टार स्ट्राइकर एडिन डजेको टीम को फ्रंट से लीड करेंगे। वहीं कतर की उम्मीदें उनके फॉरवर्ड अकरम अफीफ पर टिकी होंगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग-11 बोस्निया: वासिल, डेडिक, कांटिक, हदजिकादुनिक, कोलासिनाक, अलाजबेगोविच, सुंजिक, ताहिरोविच, मेमिक, डजेको, डेमिरोविच। कतर: अबुनादा, अल उई, खूखी, मिगुएल, अल ब्रेक, लाये, गाबेर, बौदियाफ, एडमिल्सन, अब्दुलरीसाग, अफीफ। मैच-51: ब्राजील के खिलाफ स्कॉटलैंड को चमत्कार की उम्मीद ग्रुप-C में शामिल ब्राजील का स्कॉटलैंड के खिलाफ एकतरफा बढ़त है। इनके बीच खेले कुल 10 इंटरनेशनल मैचों में 8 मैच ब्राजील ने जीते हैं। 2 मैच ड्रॉ रहे हैं। वर्ल्ड कप इतिहास में दोनों टीमों के बीच यह 5वीं भिड़ंत होगी। पिछले 4 मैचों में ब्राजील ने 3 जीते हैं। 1 मुकाबला ड्रॉ रहा है। स्कॉटलैंड को मिडफील्ड में स्कॉट मैकटोमिने के जुझारू खेल पर भरोसा होगा। वहीं ब्राजील को अपने जादुई विंगर विनीसियस जूनियर से गोल की उम्मीद होगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग-11 स्कॉटलैंड: गन, राल्स्टन, हेंड्री, पोर्टियस, रॉबर्टसन, मैकटोमिने, गिलमोर, मैकग्रेगर, मैकगिन, एडम्स, शेंकलैंड। ब्राजील: एलिसन, डैनिलो, मिलिटाओ, मार्विनहोस, अरैना, गुइमारेस, गोम्स, पाक्वेटा, रोड्रिगो, एंड्रिक, विनीसियस जूनियर। मैच-52: मोरक्को के सामने टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैती मोरक्को और हैती ग्रुप-C में शामिल हैं। मोरक्को 4 अंक के साथ ग्रुप में दूसरे नंबर पर है। मोरक्को पिछले 39 इंटरेनशल मैच से नहीं हारी है। वहीं हैती लगातार 2 हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है। इंटरनेशनल में दोनों देशों यह पहली भिड़ंत होगी। मोरक्को को स्टार विंगर ब्राहिम डियाज से गोलों की उम्मीद होगी। वहीं हैती के लिए उनके कप्तान और गोलकीपर जॉनी प्लेसाइड से उम्मीदें होगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग-11 मोरक्को: बोनो, हकीमी, डियोप, रियाद, मजरौई, अल ऐनाउई, बुआद्दी, ब्राहिम डियाज, औनाही, अल खन्नौस, सैबारी। हैती: प्लेसाइड, आर्कस, डेलक्रिक्स, एडे, एक्सपीरियंस, डीडसन, बेलेगार्ड, जीन जैक्स, प्रोविडेंस, इसिडोर, पियरोट। मैच-53: अजेय मेक्सिको को रोकने उतरेगा चेक रिपब्लिक ग्रुप-A में शामिल मेक्सिको और चेक रिपब्लिक के बीच इंटरनेशनल में यह पहली भिड़ंत होगी। स्वतंत्र देश के तौर पर चेक रिपब्लिक ने 2000 में मेक्सिको को एक फ्रेंडली मैच में 2-1 से हराया था। इस टूर्नामेंट में 6 अंकों के साथ मेजबान मेक्सिको टॉप पर है। वह अगले नॉकआउट के लिए क्वालिफाई कर चुका है। वहीं चेक रिपब्लिक 2 मैचों में 1 अंक पर है। उसे अगले राउंड के लिए उम्मीदें कायम रखने के लिए यह मैच हर हाल में जीतना होगा। चेक रिपब्लिक को स्टार स्ट्राइकर पैट्रिक शिक से गोल की उम्मीद होगी। वहीं मेक्सिको की उम्मीदें उनके धाकड़ फॉरवर्ड सैंटियागो गिमेनेज पर टिकी रहेंगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग-11 चेकिया: कोवार, होल्स, हरानाक, क्रेज्ची, कौफाल, डारिडा, सर्व, सादिलेक, सोज्का, पैट्रिक शिक, ह्लोजेक। मेक्सिको: रंगेल, सांचेज, रेयेस, वास्केज़, ग्यार्डो, गुटियरेज, लीरा, रोमो, अल्वराडो, सैंटियागो गिमेनेज, क्विनोनेस। मैच-54: साउथ अफ्रीका और साउथ कोरिया के बीच ‘करो या मरो’ का मैच ग्रुप-A में शामिल साउथ अफ्रीका और साउथ कोरिया की सीनियर टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। साउथ कोरिया 3 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। उसे आगे बढ़ने के लिए सिर्फ एक ड्रॉ की जरूरत है। वहीं साउथ अफ्रीका (1 अंक) को हर हाल में जीत चाहिए। साउथ अफ्रीका को अपने मिडफील्डर तेबोहो मोकोएना से करिश्मे की उम्मीद होगी। वहीं साउथ कोरिया को सुपरस्टार और कप्तान सोन ह्युंग-मिन से बड़ी गोल की उम्मीद होगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन साउथ अफ्रीका: विलियम्स, मुदौ, ककुलाना, म्वाला, मोदबा, मोकोएना, सिथोले, जुवाने, ताऊ, माकगोपा, मोरिबा। साउथ कोरिया: जो ह्यून-वू, सेओल यंग-वू, किम मिन-जे, क्वोन क्युंग-वोन, किम जिन-सु, ह्वांग इन-बेओम, पार्क योंग-वू, ली कांग-इन, जेओंग वू-येंग, सोन ह्युंग-मिन, चो गुए-सुंग। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Womens T20 World Cup 2026

लंदन2 घंटे पहले कॉपी लिंक विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में आज मेजबान इंग्लैंड का सामना वेस्टइंडीज से होगा। दोनों टीमों ने टूर्नामेंट में अपने सभी तीनों मुकाबले जीते हैं। यह मैच जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में जगह पक्की कर लेगी। ग्रुप-B में शामिल इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के 6-6 पॉइंट्स हैं। इंग्लैंड बेहतर रनरेट के हिसाब से टॉप पर मौजूद है। इंग्लैंड ने श्रीलंका, आयरलैंड और स्कॉटलैंड को हराया था। वहीं वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड और श्रीलंका से जीत दर्ज की। हेड टू हेड में इंग्लैंड का पलड़ा भारी टी-20 इंटरनेशनल में दोनों टीमें अब तक 32 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इंग्लैंड ने 22 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं वेस्टइंडीज सिर्फ 9 मुकाबले अपने नाम कर सकी। 1 मैच टाई रहा। इंग्लैंड को रेगुलर कप्तान नैट सीवर-ब्रंट काफ मसल इंजरी की वजह से दो मैचों के लिए बाहर हैं। उनकी जगह चार्ली डीन कप्तानी कर रही हैं। दोनों टीमों की टॉप प्लेयर्स डेनियल व्याट इंग्लैंड की टॉप स्कोरर इस वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के लिए डेनियल व्याट हॉज ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 3 मैचों में 143.82 की स्ट्राइक रेट से 128 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 105* रन है। वहीं गेंदबाजी में सोफी एक्लेस्टन ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 3 मैचों में 6.00 की किफायती इकोनॉमी से रन देते हुए 7 विकेट चटकाए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 22 रन देकर 3 विकेट है। आलिया अलीन ने 8 विकेट लिए वेस्टइंडीज के लिए इस टूर्नामेंट में शेमाइन कैंपबेल सबसे सफल बल्लेबाज रही हैं। उन्होंने 3 मैचों में 130.00 की स्ट्राइक रेट से 130 रन जोड़े हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 90* रन रहा है। गेंदबाजी में आलिया अलीन ने शानदार परफॉर्मेंस दी हैं। उन्होंने 3 मैचों में 6.62 की इकोनॉमी से 8 विकेट लिए हैं। वे टूर्नामेंट की दूसरी टॉप विकेट टेकर हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 27 रन देकर 4 विकेट है। पिच रिपोर्ट एंड वेदर कंडीशन लॉर्ड्स की पिच तेज गेंदबाजों को मदद करती है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को अच्छी स्विंग और मूवमेंट मिलेगी। लंदन में तापमान 17°C से 19°C के बीच रहेगा। आसमान में हल्के बादल रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना न के बराबर है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 इंग्लैंड: एमी जोन्स (विकेटकीपर), डैनी व्याट-हॉज, सोफिया डंकली, एलिस कैप्स, हीथर नाइट, फ्रेया केम्प, डैनी गिब्सन, चार्ली डीन (कप्तान), सोफी एक्लेस्टन, लिन्से स्मिथ, लॉरेन बेल। वेस्टइंडीज: हेली मैथ्यूज (कप्तान), डेंड्रा डॉटिन, शेमाइन कैंपबेल (विकेटकीपर), स्टेफनी टेलर, जहजारा क्लैक्सटन, चिनेल हेनरी, जेनिलीया ग्लासगो, आलिया अलीन, अफी फ्लेचर, करिश्मा रामहरैक, अश्मिनी मुनिसर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Pakistan Army Chief Conspires War Against India

12 मिनट पहले कॉपी लिंक भारत ने सिंधु नदी का पानी रोक कर पाकिस्तान को तरसा दिया है। पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में छेड़े ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद सिंधु का पानी रोकने से पाक की कमर टूट गई है। पानी के लिए अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में भी मुंह की खाने के बाद जहां पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ जंग छेड़ने की भभकियां दे रहे हैं। वहीं, जंग का मंसूबा पाले आर्मी चीफ आसिम मुनीर साजिश रचने में जुटे हैं। एलओसी (नियंत्रण रेखा) पर पाक सेना की 8 ब्रिगेड ने 35 एंटी ड्रोन यूनिट तैनात की हैं। पाक ने एआई फेंसिंग भी की है। इसके तहत टारगेटिंग और सर्विलांस को तेज किया गया है। पाकिस्तान ने हाल में इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और काउंटर ड्रोन ग्रिड भी तैयार किया है। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान ने अफगानिस्तान से जुड़ी अपनी सीमाओं से 5 बटालियन को इस महीने की शुरुआत में ही मूव करा कर एलओसी के रावलाकोट, कोटली और भीम्बर सेक्टर में तैनात किया है। बता दें कि इन्हीं जगहों से पाक भारत में आतंकियों की घुसपैठ भी करता रहा है। चीन 5वीं जेनरेशन का फाइटर जेट देगा ऑपरेशन सिंदूर के बाद चीन ने पाक को 36 मल्टी रोल जे-सीरीज फाइटर जेट की सप्लाई की है। पेंटागन की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी एफ-35 जेट का चीनी वर्जन जे-35 भी साल के अंत तक पाकिस्तान को मिलने वाला है। इस जेट की टेस्ट फ्लाइट्स हो चुकी हैं। तुर्किये ड्रोन प्लांट लगा रहा है, MILGEM सबमरीन भी देगा पाक को ड्रोन सप्लाई करने के बाद अब तुर्किये कराची के पास साझा कॉम्बैट ड्रोन असेंबली प्लांट भी लगाया है। यहां हर साल 700 ड्रोन बनेंगे। पाकिस्तान ने इन ड्रोन को बांग्लादेश को एक्सपोर्ट करने का एमओयू भी किया है। तुर्किये पाक के लिए मिलजैम क्लास पनडुब्बी भी बना रहा है। पाकिस्तान को इस पनडुब्बी की साल के अंत तक डिलीवरी भी मिल जाएगी। दो दिन पहले पाकिस्तानी रक्षामंत्री बोले थे- भारत के खिलाफ जंग छेड़ सकते हैं पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सिंधु जल संधि स्थगित रहने को लेकर भारत को धमकी दी थी। पाकिस्तानी चैनल ARY न्यूज से बातचीत में आसिफ ने कहा कि अगर पाकिस्तान को लगा कि उसकी जल सुरक्षा खतरे में है, तो वह भारत के खिलाफ जंग छेड़ सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत पाकिस्तान के हिस्से के पानी के प्रवाह में दखल दे रहा है और रणनीतिक हथियार के तौर पर इसका इस्तेमाल कर रहा है। हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि पिछले एक साल में इस मामले में क्या नए घटनाक्रम हुए हैं, इसकी उन्हें पूरी जानकारी नहीं है। अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत ने 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया था। भारत का कहना है कि जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं करता, तब तक संधि बहाल नहीं की जाएगी। भारत-पाकिस्तान के बीच का सिंधु जल समझौता क्या है? सिंधु नदी प्रणाली में कुल 6 नदियां हैं- सिंधु, झेलम, चिनाब, रावी, ब्यास और सतलुज। इनके किनारे का इलाका करीब 11.2 लाख वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इसमें 47% जमीन पाकिस्तान, 39% जमीन भारत, 8% जमीन चीन और 6% जमीन अफगानिस्तान में है। इन सभी देशों के करीब 30 करोड़ लोग इन इलाकों में रहते हैं। 1947 में भारत और पाकिस्तान के बंटवारे के पहले से ही भारत के पंजाब और पाकिस्तान के सिंध प्रांत के बीच नदियों के पानी के बंटवारे का झगड़ा शुरू हो गया था। 1947 में भारत और पाक के इंजीनियरों के बीच ‘स्टैंडस्टिल समझौता’ हुआ। इसके तहत दो मुख्य नहरों से पाकिस्तान को पानी मिलता रहा। ये समझौता 31 मार्च 1948 तक चला। 1 अप्रैल 1948 को जब समझौता लागू नहीं रहा तो भारत ने दोनों नहरों का पानी रोक दिया। इससे पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की 17 लाख एकड़ जमीन पर खेती बर्बाद हो गई। दोबारा हुए समझौते में भारत पानी देने को राजी हो गया। इसके बाद 1951 से लेकर 1960 तक वर्ल्ड बैंक की मध्यस्थता में भारत पाकिस्तान में पानी के बंटवारे को लेकर बातचीत चली और आखिरकार 19 सितंबर 1960 को कराची में भारत के PM नेहरू और पाकिस्तान के राष्ट्रपति अयूब खान के बीच दस्तखत हुए। इसे इंडस वाटर ट्रीटी या सिंधु जल संधि कहा जाता है। ———————————– ये खबर भी पढ़ें… भारत बोला- PAK राष्ट्रपति का बयान नफरत फैलाने वाला: हमारे मामलों में दखल न दें पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के भारत की मस्जिद को लेकर दिए भड़काऊ बयान पर भारत ने रिएक्शन दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, पाकिस्तान को भारत के आंतरिक मामलों पर कमेंट करने का कोई अधिकार नहीं है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Pakistan Army Chief Conspires War Against India

2 घंटे पहले कॉपी लिंक भारत ने सिंधु नदी का पानी रोक कर पाकिस्तान को तरसा दिया है। पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में छेड़े ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद सिंधु का पानी रोकने से पाक की कमर टूट गई है। पानी के लिए अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में भी मुंह की खाने के बाद जहां पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ जंग छेड़ने की भभकियां दे रहे हैं। वहीं, जंग का मंसूबा पाले आर्मी चीफ आसिम मुनीर साजिश रचने में जुटे हैं। एलओसी (नियंत्रण रेखा) पर पाक सेना की 8 ब्रिगेड ने 35 एंटी ड्रोन यूनिट तैनात की हैं। पाक ने एआई फेंसिंग भी की है। इसके तहत टारगेटिंग और सर्विलांस को तेज किया गया है। पाकिस्तान ने हाल में इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और काउंटर ड्रोन ग्रिड भी तैयार किया है। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान ने अफगानिस्तान से जुड़ी अपनी सीमाओं से 5 बटालियन को इस महीने की शुरुआत में ही मूव करा कर एलओसी के रावलाकोट, कोटली और भीम्बर सेक्टर में तैनात किया है। बता दें कि इन्हीं जगहों से पाक भारत में आतंकियों की घुसपैठ भी करता रहा है। चीन 5वीं जेनरेशन का फाइटर जेट देगा ऑपरेशन सिंदूर के बाद चीन ने पाक को 36 मल्टी रोल जे-सीरीज फाइटर जेट की सप्लाई की है। पेंटागन की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी एफ-35 जेट का चीनी वर्जन जे-35 भी साल के अंत तक पाकिस्तान को मिलने वाला है। इस जेट की टेस्ट फ्लाइट्स हो चुकी हैं। तुर्किये ड्रोन प्लांट लगा रहा है, MILGEM सबमरीन भी देगा पाक को ड्रोन सप्लाई करने के बाद अब तुर्किये कराची के पास साझा कॉम्बैट ड्रोन असेंबली प्लांट भी लगाया है। यहां हर साल 700 ड्रोन बनेंगे। पाकिस्तान ने इन ड्रोन को बांग्लादेश को एक्सपोर्ट करने का एमओयू भी किया है। तुर्किये पाक के लिए मिलजैम क्लास पनडुब्बी भी बना रहा है। पाकिस्तान को इस पनडुब्बी की साल के अंत तक डिलीवरी भी मिल जाएगी। दो दिन पहले पाकिस्तानी रक्षामंत्री बोले थे- भारत के खिलाफ जंग छेड़ सकते हैं पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सिंधु जल संधि स्थगित रहने को लेकर भारत को धमकी दी थी। पाकिस्तानी चैनल ARY न्यूज से बातचीत में आसिफ ने कहा कि अगर पाकिस्तान को लगा कि उसकी जल सुरक्षा खतरे में है, तो वह भारत के खिलाफ जंग छेड़ सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत पाकिस्तान के हिस्से के पानी के प्रवाह में दखल दे रहा है और रणनीतिक हथियार के तौर पर इसका इस्तेमाल कर रहा है। हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि पिछले एक साल में इस मामले में क्या नए घटनाक्रम हुए हैं, इसकी उन्हें पूरी जानकारी नहीं है। अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत ने 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया था। भारत का कहना है कि जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं करता, तब तक संधि बहाल नहीं की जाएगी। भारत-पाकिस्तान के बीच का सिंधु जल समझौता क्या है? सिंधु नदी प्रणाली में कुल 6 नदियां हैं- सिंधु, झेलम, चिनाब, रावी, ब्यास और सतलुज। इनके किनारे का इलाका करीब 11.2 लाख वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इसमें 47% जमीन पाकिस्तान, 39% जमीन भारत, 8% जमीन चीन और 6% जमीन अफगानिस्तान में है। इन सभी देशों के करीब 30 करोड़ लोग इन इलाकों में रहते हैं। 1947 में भारत और पाकिस्तान के बंटवारे के पहले से ही भारत के पंजाब और पाकिस्तान के सिंध प्रांत के बीच नदियों के पानी के बंटवारे का झगड़ा शुरू हो गया था। 1947 में भारत और पाक के इंजीनियरों के बीच ‘स्टैंडस्टिल समझौता’ हुआ। इसके तहत दो मुख्य नहरों से पाकिस्तान को पानी मिलता रहा। ये समझौता 31 मार्च 1948 तक चला। 1 अप्रैल 1948 को जब समझौता लागू नहीं रहा तो भारत ने दोनों नहरों का पानी रोक दिया। इससे पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की 17 लाख एकड़ जमीन पर खेती बर्बाद हो गई। दोबारा हुए समझौते में भारत पानी देने को राजी हो गया। इसके बाद 1951 से लेकर 1960 तक वर्ल्ड बैंक की मध्यस्थता में भारत पाकिस्तान में पानी के बंटवारे को लेकर बातचीत चली और आखिरकार 19 सितंबर 1960 को कराची में भारत के PM नेहरू और पाकिस्तान के राष्ट्रपति अयूब खान के बीच दस्तखत हुए। इसे इंडस वाटर ट्रीटी या सिंधु जल संधि कहा जाता है। ———————————– ये खबर भी पढ़ें… भारत बोला- PAK राष्ट्रपति का बयान नफरत फैलाने वाला: हमारे मामलों में दखल न दें पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के भारत की मस्जिद को लेकर दिए भड़काऊ बयान पर भारत ने रिएक्शन दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, पाकिस्तान को भारत के आंतरिक मामलों पर कमेंट करने का कोई अधिकार नहीं है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Telecom Ban Lifted, Telegram Message Edit Restricted Till June 30

Hindi News Business NEET Exam: Telecom Ban Lifted, Telegram Message Edit Restricted Till June 30 नई दिल्ली4 मिनट पहले कॉपी लिंक इंस्टेंट मैसेजिंग एप टेलीग्राम 7 दिन बाद भारत में फिर से चालू हो गया है। नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (NEET) के नकली और लीक पेपर सर्कुलेट होने के विवाद के बाद केंद्र सरकार ने एप और उससे जुड़ी वेब सर्विसेज को 22 जून तक ब्लॉक कर दिया था। 21 जून को NEET री-एग्जाम होने के बाद एप पर लगा अस्थायी प्रतिबंध खत्म हो गया है। इसके बाद 23 जून की सुबह से एप गूगल प्ले स्टोर पर दोबारा दिखने तो लगा, लेकिन कई यूजर्स ने एप डाउनलोड नहीं हो पाने की शिकायत की। वहीं, कुछ यूजर्स ने कहा कि ‘एप डाउनलोड करने के बाद वे साइन अप नहीं कर पा रहे हैं या चैट एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। कुछ मामलों में यह समस्या जियो और एयरटेल दोनों नेटवर्क के यूजर्स हुई। वहीं, आईफोन यूजर्स के लिए टेलीग्राम एप स्टोर पर अवेलेबल नहीं था। हालांकि, मंगलवार देर रात कंपनी ने पोस्ट कर सभी तरह की सर्विस चालू होने की जानकारी दी। यूजर्स 30 जून तक मैसेज एडिट नहीं कर पाएंगे भले ही टेलीग्राम की भारत में वापसी हो गई है, लेकिन सरकार ने कंपनी को आगामी 30 जून तक अपने प्लेटफॉर्म पर ‘मैसेज-एडिटिंग’ फीचर की सुविधा बंद रखने के निर्देश दिए हैं। यानी यूजर भेजे गए मैसेज में कोई बदलाव नहीं कर पाएंगे। सरकार ने टेलीग्राम को ब्लॉक क्यों किया? केंद्र सरकार ने टेलीग्राम और उससे जुड़ी वेब सर्विसेज पर 22 जून तक के लिए ब्लंकेट ब्लॉक यानी पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था। सरकार का आरोप था कि यह प्लेटफॉर्म नीट परीक्षा से जुड़े लीक और फर्जी पेपर्स, भ्रामक कंटेंट और परीक्षा में धोखाधड़ी से जुड़ी अन्य गतिविधियों को रोकने में पूरी तरह नाकाम रहा था। यह प्रतिबंध 21 जून को हुई नीट की दोबारा परीक्षा के समय लागू रखा गया, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके। अधिकारियों के मुताबिक, इस री-एग्जामिनेशन के दौरान किसी भी गड़बड़ी की खबर सामने नहीं आई है। दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा मामला, सरकार के फैसले को सही माना सरकार के ऑर्डर को टेलीग्राम ने दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। हालांकि, पिछले हफ्ते मामले की सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने सरकार के प्रतिबंध को सही ठहराया। अदालत ने कहा कि देश के इतने बड़े नेशनल-लेवल मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम की गरिमा और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सरकार की पाबंदियां जरूरी हैं। कोर्ट ने टेलीग्राम की उस दलील को भी खारिज कर दिया, जिसमें कंपनी ने कहा था कि बैन लगाने में तय कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। टेलीग्राम बैन किया तो वॉट्सएप क्यों नहीं? टेलीग्राम पर अपराधियों को पहचान छिपाने और लाखों का ग्रुप बनाने की आजादी मिलने के कारण, इस पर अस्थायी प्रतिबंध लगाना पड़ा। वहीं, वॉट्सएप भारतीय नियमों को मानता है। यहां यूजर को ट्रैक करना आसान है… वॉट्सएप टेलीग्राम मोबाइल नंबर जरूरी ‘यूजरनेम’ से पहचान छिपती है वॉट्सएपम में चैट डिफॉल्ट एन्क्रिप्टेड और ग्रुप मेंबर्स सीमित (1,024) हैं टेलीग्राम में असीमित लोग जुड़ सकते हैं, जिससे पेपर जल्दी वायरल होते हैं भारत में ऑफिस। एआई से निगरानी होती है वहीं टेलीग्राम में इसकी कमी है —————— ये भी पढ़ें… टेलीग्राम पर NEET का फर्जी पेपर बेचने वाला गिरफ्तार: राजस्थान में अमेरिकी नेटवर्क यूज कर रहा था; दिल्ली हाईकोर्ट बोला- टेलीग्राम पर रोक जारी रहेगी टेलीग्राम पर रोक के बाद भी राजस्थान के भीलवाड़ा से NEET का फर्जी पेपर बेचने की कोशिश की गई है। इस मामले में पुलिस एक स्टूडेंट को हिरासत में लिया है। आरोपी टेलीग्राम का इस्तेमाल अमेरिका के वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) के जरिए कर रहा था। उसके टेलीग्राम चैनल का नाम पेपर माफिया है। उधर, टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक जारी रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने टेलीग्राम की केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ लगाई याचिका खारिज कर दी। केंद्र ने 16 जून को टेलीग्राम पर 22 जून तक रोक लगाने का आदेश दिया था। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Telecom Ban Lifted, Telegram Message Edit Restricted Till June 30

Hindi News Business NEET Exam: Telecom Ban Lifted, Telegram Message Edit Restricted Till June 30 नई दिल्ली4 घंटे पहले कॉपी लिंक इंस्टेंट मैसेजिंग एप टेलीग्राम 7 दिन बाद भारत में फिर से चालू हो गया है। नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (NEET) के नकली और लीक पेपर सर्कुलेट होने के विवाद के बाद केंद्र सरकार ने एप और उससे जुड़ी वेब सर्विसेज को 22 जून तक ब्लॉक कर दिया था। 21 जून को NEET री-एग्जाम होने के बाद एप पर लगा अस्थायी प्रतिबंध खत्म हो गया है। इसके बाद 23 जून की सुबह से एप गूगल प्ले स्टोर पर दोबारा दिखने तो लगा, लेकिन कई यूजर्स ने एप डाउनलोड नहीं हो पाने की शिकायत की। वहीं, कुछ यूजर्स ने कहा कि ‘एप डाउनलोड करने के बाद वे साइन अप नहीं कर पा रहे हैं या चैट एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। कुछ मामलों में यह समस्या जियो और एयरटेल दोनों नेटवर्क के यूजर्स हुई। वहीं, आईफोन यूजर्स के लिए टेलीग्राम एप स्टोर पर अवेलेबल नहीं था। हालांकि, मंगलवार देर रात कंपनी ने पोस्ट कर सभी तरह की सर्विस चालू होने की जानकारी दी। यूजर्स 30 जून तक मैसेज एडिट नहीं कर पाएंगे भले ही टेलीग्राम की भारत में वापसी हो गई है, लेकिन सरकार ने कंपनी को आगामी 30 जून तक अपने प्लेटफॉर्म पर ‘मैसेज-एडिटिंग’ फीचर की सुविधा बंद रखने के निर्देश दिए हैं। यानी यूजर भेजे गए मैसेज में कोई बदलाव नहीं कर पाएंगे। सरकार ने टेलीग्राम को ब्लॉक क्यों किया? केंद्र सरकार ने टेलीग्राम और उससे जुड़ी वेब सर्विसेज पर 22 जून तक के लिए ब्लंकेट ब्लॉक यानी पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था। सरकार का आरोप था कि यह प्लेटफॉर्म नीट परीक्षा से जुड़े लीक और फर्जी पेपर्स, भ्रामक कंटेंट और परीक्षा में धोखाधड़ी से जुड़ी अन्य गतिविधियों को रोकने में पूरी तरह नाकाम रहा था। यह प्रतिबंध 21 जून को हुई नीट की दोबारा परीक्षा के समय लागू रखा गया, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके। अधिकारियों के मुताबिक, इस री-एग्जामिनेशन के दौरान किसी भी गड़बड़ी की खबर सामने नहीं आई है। दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा मामला, सरकार के फैसले को सही माना सरकार के ऑर्डर को टेलीग्राम ने दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। हालांकि, पिछले हफ्ते मामले की सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने सरकार के प्रतिबंध को सही ठहराया। अदालत ने कहा कि देश के इतने बड़े नेशनल-लेवल मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम की गरिमा और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सरकार की पाबंदियां जरूरी हैं। कोर्ट ने टेलीग्राम की उस दलील को भी खारिज कर दिया, जिसमें कंपनी ने कहा था कि बैन लगाने में तय कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। टेलीग्राम बैन किया तो वॉट्सएप क्यों नहीं? टेलीग्राम पर अपराधियों को पहचान छिपाने और लाखों का ग्रुप बनाने की आजादी मिलने के कारण, इस पर अस्थायी प्रतिबंध लगाना पड़ा। वहीं, वॉट्सएप भारतीय नियमों को मानता है। यहां यूजर को ट्रैक करना आसान है… वॉट्सएप टेलीग्राम मोबाइल नंबर जरूरी ‘यूजरनेम’ से पहचान छिपती है वॉट्सएपम में चैट डिफॉल्ट एन्क्रिप्टेड और ग्रुप मेंबर्स सीमित (1,024) हैं टेलीग्राम में असीमित लोग जुड़ सकते हैं, जिससे पेपर जल्दी वायरल होते हैं भारत में ऑफिस। एआई से निगरानी होती है वहीं टेलीग्राम में इसकी कमी है —————— ये भी पढ़ें… टेलीग्राम पर NEET का फर्जी पेपर बेचने वाला गिरफ्तार: राजस्थान में अमेरिकी नेटवर्क यूज कर रहा था; दिल्ली हाईकोर्ट बोला- टेलीग्राम पर रोक जारी रहेगी टेलीग्राम पर रोक के बाद भी राजस्थान के भीलवाड़ा से NEET का फर्जी पेपर बेचने की कोशिश की गई है। इस मामले में पुलिस एक स्टूडेंट को हिरासत में लिया है। आरोपी टेलीग्राम का इस्तेमाल अमेरिका के वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) के जरिए कर रहा था। उसके टेलीग्राम चैनल का नाम पेपर माफिया है। उधर, टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक जारी रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने टेलीग्राम की केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ लगाई याचिका खारिज कर दी। केंद्र ने 16 जून को टेलीग्राम पर 22 जून तक रोक लगाने का आदेश दिया था। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Petrol Ethanol Sugar Rumour Fake Video

नई दिल्ली3 मिनट पहले कॉपी लिंक सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो है, जिसमें एथेनॉल की वजह से फ्यूल टैंक के पास चींटियां लगने का दावा किया गया है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एथेनॉल फ्यूल को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों को खारिज कर दिया। मंत्रालय ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि एथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम सांइटिफिक रूप से प्रमाणित है और इसकी लगातार निगरानी की जा रही है। हाल में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वाहन के फ्यूल टैंक के पास चींटियां दिखाई गई थीं। इस पर भारत पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि ईंधन ग्रेड एथेनॉल में कोई शर्करा (चीनी) नहीं होती। मंत्रालय के अनुसार, कुछ लोग पुराने वीडियो और तस्वीरों को सोशल मीडिया पर दोबारा शेयर कर जनता में भ्रम फैला रहे हैं। सरकार ने कहा कि E20 पेट्रोल डालने के बाद इंजन खराब होने की कोई रिपोर्ट अभी तक सामने नहीं आई है। E20 पेट्रोल से वाहन बीमा पर कोई असर नहीं केंद्र सरकार ने यह भी साफ किया है कि E20 पेट्रोल (20% एथेनॉल फ्लेक्स ईंधन) के इस्तेमाल से वाहन बीमा (इंश्योरेंस) की वैधता पर कोई असर नहीं पड़ता। सरकार ने कहा कि इस तरह की आशंकाएं गलत हैं और संबंधित पक्षों से चर्चा के बाद इन्हें खारिज कर दिया गया है। सरकार के अनुसार, अमेरिका, ब्राजील और जापान जैसे देशों में एथेनॉल मिश्रित ईंधन का सफलतापूर्वक उपयोग हो रहा है। ब्राजील में तो E27 लंबे समय से ईंधन के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। एथेनॉल के इस्तेमाल से सरकार ने 3 फायदे गिनाए 1.4 लाख करोड़ रुपए की विदेशी मुद्रा बची: सरकार ने बताया कि एथेनॉल प्रोग्राम की वजह से कच्चे तेल के आयात में कमी आई है। जिससे देश को अब तक 1.4 लाख करोड़ रुपए से अधिक की विदेशी मुद्रा बचाने में मदद मिली है। किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को फायदा: सरकार ने कहा कि एथेनॉल उत्पादन के लिए इस्तेमाल होने वाली कृषि उपज की मांग बढ़ने से किसानों की आय को समर्थन मिला है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। ऊर्जा सुरक्षा और पॉल्यूशन कंट्रोल में मदद: बयान के मुताबिक, एथेनॉल फ्यूल देश की ऊर्जा सुरक्षा बढ़ाने में मदद कर रहा है और कार्बन उत्सर्जन कम कर रहा है। क्या होता है एथेनॉल? एथेनॉल एक तरह का अल्कोहल है, जो स्टार्च और शुगर के फर्मेंटेशन से बनाया जाता है। इसे पेट्रोल में मिलाकर गाड़ियों में इको-फ्रैंडली फ्यूल की तरह इस्तेमाल किया जाता है। एथेनॉल का उत्पादन मुख्य रूप से गन्ने के रस से होता है, लेकिन स्टार्च कॉन्टेनिंग मटेरियल्स जैसे मक्का, सड़े आलू, कसावा और सड़ी सब्जियों से भी एथेनॉल तैयार किया जा सकता है। फर्स्ट जनरेशन एथेनॉल : फर्स्ट जनरेशन एथेनॉल गन्ने के रस, मीठे चुकंदर, सड़े आलू, मीठा ज्वार और मक्का से बनाया जाता है। सेकेंड जनरेशन एथेनॉल : सेकेंड जनरेशन एथेनॉल सेल्युलोज और लिग्नोसेल्यूलोसिक मटेरियल जैसे- चावल की भूसी, गेहूं की भूसी, कॉर्नकॉब (भुट्टा), बांस और वुडी बायोमास से बनाया जाता है। थर्ड जनरेशन बायोफ्यूल : थर्ड जनरेशन बायोफ्यूल को एलगी से बनाया जाएगा। अभी इस पर काम चल रहा है। 15 दिन पहले लॉन्च हुआ था E85 फ्यूल, बायोफ्यूल पर सरकार का फोकस 15 दिन पहले सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों के लिए E85 ईंधन पेश किया था। दिल्ली में E85 फ्यूल की कीमत ₹82.12 प्रति लीटर तय की गई। यह दिल्ली में बिक रहे रेगुलर E20 पेट्रोल से पूरे ₹20 कम है। यह ईंधन एक ऐसा मिश्रण है जिसमें 85% तक इथेनॉल और 15% पेट्रोल मिलाया जाता है। अब 100% इथेनॉल को मंजूरी मिलने से देश में ग्रीन एनर्जी और बायोफ्यूल के सेक्टर में एक नया चैप्टर शुरू हो गया है। अभी बाजार में 4 तरह के फ्लेक्स-फ्यूल बिक रहे हैं। सिर्फ इन चुनिंदा गाड़ियों में इस्तेमाल किया जा सकेगा E85 फ्यूल को सामान्य पेट्रोल गाड़ियों में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। इसके लिए गाड़ियों का इंजन खास तौर पर ‘फ्लेक्स-फ्यूल’ तकनीक पर आधारित होना चाहिए। मारुति सुजुकी वैगनआर फ्लेक्स-फ्यूल: यह भारत की पहली पैसेंजर कार है, जिसे E100 (100% एथेनॉल) तक के ब्लेंड पर चलने के लिए तैयार किया गया है, जो E85 के लिए पूरी तरह सही है। हीरो स्प्लेंडर+ और HF डीलक्स: हीरो मोटोकॉर्प ने देश के मास-मार्केट 100cc सेगमेंट में पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिल पेश की है। ये बाइक्स E20 से लेकर E85 तक के फ्यूल पर चल सकती हैं और दिल्ली और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में जुलाई 2026 से इनकी बिक्री शुरू होगी। सुजुकी जिक्सर SF: यह बाइक भी इस सूची में शामिल है जो हाई-एथेनॉल फ्यूल को सपोर्ट करती है। ————————– ये खबर भी पढ़ें… 100% इथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, सरकार ने दी मंजूरी: गडकरी बोले- प्रदूषण और पेट्रोल खर्च घटेगा केंद्र सरकार ने देश में 100% शुद्ध इथेनॉल को बतौर ईंधन इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार, 13 जून को नागपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इसकी जानकारी दी। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Petrol Ethanol Sugar Rumour Fake Video

नई दिल्ली5 घंटे पहले कॉपी लिंक सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो है, जिसमें एथेनॉल की वजह से फ्यूल टैंक के पास चींटियां लगने का दावा किया गया है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एथेनॉल फ्यूल को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों को खारिज कर दिया। मंत्रालय ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि एथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम सांइटिफिक रूप से प्रमाणित है और इसकी लगातार निगरानी की जा रही है। हाल में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वाहन के फ्यूल टैंक के पास चींटियां दिखाई गई थीं। इस पर भारत पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि ईंधन ग्रेड एथेनॉल में कोई शर्करा (चीनी) नहीं होती। मंत्रालय के अनुसार, कुछ लोग पुराने वीडियो और तस्वीरों को सोशल मीडिया पर दोबारा शेयर कर जनता में भ्रम फैला रहे हैं। सरकार ने कहा कि E20 पेट्रोल डालने के बाद इंजन खराब होने की कोई रिपोर्ट अभी तक सामने नहीं आई है। E20 पेट्रोल से वाहन बीमा पर कोई असर नहीं केंद्र सरकार ने यह भी साफ किया है कि E20 पेट्रोल (20% एथेनॉल फ्लेक्स ईंधन) के इस्तेमाल से वाहन बीमा (इंश्योरेंस) की वैधता पर कोई असर नहीं पड़ता। सरकार ने कहा कि इस तरह की आशंकाएं गलत हैं और संबंधित पक्षों से चर्चा के बाद इन्हें खारिज कर दिया गया है। सरकार के अनुसार, अमेरिका, ब्राजील और जापान जैसे देशों में एथेनॉल मिश्रित ईंधन का सफलतापूर्वक उपयोग हो रहा है। ब्राजील में तो E27 लंबे समय से ईंधन के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। एथेनॉल के इस्तेमाल से सरकार ने 3 फायदे गिनाए 1.4 लाख करोड़ रुपए की विदेशी मुद्रा बची: सरकार ने बताया कि एथेनॉल प्रोग्राम की वजह से कच्चे तेल के आयात में कमी आई है। जिससे देश को अब तक 1.4 लाख करोड़ रुपए से अधिक की विदेशी मुद्रा बचाने में मदद मिली है। किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को फायदा: सरकार ने कहा कि एथेनॉल उत्पादन के लिए इस्तेमाल होने वाली कृषि उपज की मांग बढ़ने से किसानों की आय को समर्थन मिला है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। ऊर्जा सुरक्षा और पॉल्यूशन कंट्रोल में मदद: बयान के मुताबिक, एथेनॉल फ्यूल देश की ऊर्जा सुरक्षा बढ़ाने में मदद कर रहा है और कार्बन उत्सर्जन कम कर रहा है। क्या होता है एथेनॉल? एथेनॉल एक तरह का अल्कोहल है, जो स्टार्च और शुगर के फर्मेंटेशन से बनाया जाता है। इसे पेट्रोल में मिलाकर गाड़ियों में इको-फ्रैंडली फ्यूल की तरह इस्तेमाल किया जाता है। एथेनॉल का उत्पादन मुख्य रूप से गन्ने के रस से होता है, लेकिन स्टार्च कॉन्टेनिंग मटेरियल्स जैसे मक्का, सड़े आलू, कसावा और सड़ी सब्जियों से भी एथेनॉल तैयार किया जा सकता है। फर्स्ट जनरेशन एथेनॉल : फर्स्ट जनरेशन एथेनॉल गन्ने के रस, मीठे चुकंदर, सड़े आलू, मीठा ज्वार और मक्का से बनाया जाता है। सेकेंड जनरेशन एथेनॉल : सेकेंड जनरेशन एथेनॉल सेल्युलोज और लिग्नोसेल्यूलोसिक मटेरियल जैसे- चावल की भूसी, गेहूं की भूसी, कॉर्नकॉब (भुट्टा), बांस और वुडी बायोमास से बनाया जाता है। थर्ड जनरेशन बायोफ्यूल : थर्ड जनरेशन बायोफ्यूल को एलगी से बनाया जाएगा। अभी इस पर काम चल रहा है। 15 दिन पहले लॉन्च हुआ था E85 फ्यूल, बायोफ्यूल पर सरकार का फोकस 15 दिन पहले सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों के लिए E85 ईंधन पेश किया था। दिल्ली में E85 फ्यूल की कीमत ₹82.12 प्रति लीटर तय की गई। यह दिल्ली में बिक रहे रेगुलर E20 पेट्रोल से पूरे ₹20 कम है। यह ईंधन एक ऐसा मिश्रण है जिसमें 85% तक इथेनॉल और 15% पेट्रोल मिलाया जाता है। अब 100% इथेनॉल को मंजूरी मिलने से देश में ग्रीन एनर्जी और बायोफ्यूल के सेक्टर में एक नया चैप्टर शुरू हो गया है। अभी बाजार में 4 तरह के फ्लेक्स-फ्यूल बिक रहे हैं। सिर्फ इन चुनिंदा गाड़ियों में इस्तेमाल किया जा सकेगा E85 फ्यूल को सामान्य पेट्रोल गाड़ियों में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। इसके लिए गाड़ियों का इंजन खास तौर पर ‘फ्लेक्स-फ्यूल’ तकनीक पर आधारित होना चाहिए। मारुति सुजुकी वैगनआर फ्लेक्स-फ्यूल: यह भारत की पहली पैसेंजर कार है, जिसे E100 (100% एथेनॉल) तक के ब्लेंड पर चलने के लिए तैयार किया गया है, जो E85 के लिए पूरी तरह सही है। हीरो स्प्लेंडर+ और HF डीलक्स: हीरो मोटोकॉर्प ने देश के मास-मार्केट 100cc सेगमेंट में पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिल पेश की है। ये बाइक्स E20 से लेकर E85 तक के फ्यूल पर चल सकती हैं और दिल्ली और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में जुलाई 2026 से इनकी बिक्री शुरू होगी। सुजुकी जिक्सर SF: यह बाइक भी इस सूची में शामिल है जो हाई-एथेनॉल फ्यूल को सपोर्ट करती है। ————————– ये खबर भी पढ़ें… 100% इथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, सरकार ने दी मंजूरी: गडकरी बोले- प्रदूषण और पेट्रोल खर्च घटेगा केंद्र सरकार ने देश में 100% शुद्ध इथेनॉल को बतौर ईंधन इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार, 13 जून को नागपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इसकी जानकारी दी। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Ronaldo 6 World Cups Goal Record

ह्यूस्टन2 मिनट पहले कॉपी लिंक पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो 6 फुटबॉल वर्ल्डकप में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 41 साल के रोनाल्डो ने मंगलवार को ह्यूस्टन स्टेडियम में उज्बेकिस्तान के खिलाफ छठे मिनट में गोल दागकर यह रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद उन्होंने 39वें मिनट में दूसरा गोल भी किया। यह मैच में उनका दूसरा और वर्ल्ड कप करियर का 10वां गोल था। इसके साथ ही उन्होंने पुर्तगाल के महान स्ट्राइकर यूसेबियो (9 गोल) को पीछे छोड़ते हुए वर्ल्डकप में पुर्तगाल के लिए सबसे ज्यादा सफल गोल करने वाले प्लेयर भी बन गए। रोनाल्डो ने 2006, 2010, 2014, 2018, 2022 और अब 2026 वर्ल्ड कप में गोल किया है। उनके बाद अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी हैं। उन्होंने 2010 को छोड़कर 2006, 2014, 2018, 2022 और 2026 वर्ल्ड कप में गोल किए हैं। फिलहाल पुर्तगाल 4-0 से आगे है। टीम के लिए तीसरा गोल नूनो मेंडेस ने 17वें मिनट में किया, जबकि 59वें मिनट में ब्रूनो फर्नांडीस के कॉर्नर पर जुआओ फेलिक्स के शॉट के बाद गेंद डिफेंडर अब्दुकोदिर खुसानोव और गोलकीपर अब्दुवोहिद नेमातोव से टकराकर गोल में चली गई, जिसे ओन गोल माना गया। मौजूदा टूर्नामेंट में क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 2 गोल हो चुके हैं। वह पहले मैच में डीआर कांगो के खिलाफ गोल नहीं कर सके थे, लेकिन उज्बेकिस्तान के खिलाफ ब्रेस लगाकर इतिहास रच दिया। रोनाल्डो की 5 फोटो… गोल करने के बाद रोनाल्डो का ट्रेडमार्क ‘सियू’ सेलिब्रेशन। जोआओ कैंसिलो के पास पर गोल करते हुए रोनाल्डो। रोनाल्डो बॉल के साथ। ह्यूस्टन स्टेडियम में फैंस का अभिवादन करते रोनाल्डो। छठे मिनट में बनाया इतिहास रोनाल्डो ने मैच के छठे मिनट में जोआओ कैंसिलो के लो क्रॉस को शानदार राइट-फुटेड शॉट से गोल में बदल दिया। गेंद सीधे निचले कोने में गई और गोलकीपर के पास कोई मौका नहीं था। इस गोल के साथ रोनाल्डो ने इतिहास रचा। नूनो मेंडेस ने 17वें मीनार में गोल किया मैच के शुरुआती मिनटों में नूनो मेंडेस और जोआओ कैंसिलो लगातार बाएं और दाएं फ्लैंक से हमले कर रहे थे। पहले गोल से पहले भी नूनो मेंडेस ने शानदार क्रॉस दिया था, जिस पर रोनाल्डो गोल नहीं कर सके थे। हालांकि 17वें मिनट में फ्री किक पर कैं नूनो मेंडेस ने गोल दागकर बढ़त 2-0 कर दी। नूनो मेंडेस गोल करने के बाद। रोनाल्डो का दूसरा गोल मैच के 38वें मिनट में पुर्तगाल ने काउंटर अटैक किया। ब्रूनो फर्नांडीस गेंद लेकर मिडफील्ड से आगे बढ़े और उन्होंने डिफेंस के पीछे दौड़ लगा रहे क्रिस्टियानो रोनाल्डो को बेहतरीन थ्रू बॉल दी। रोनाल्डो ने मौके को नहीं गंवाया और दाएं पैर से शानदार शॉट लगाकर गेंद को गोलपोस्ट के अंदर पहुंचा दिया। मेसी के साथ खेल रहे छठा वर्ल्ड कप रोनाल्डो और अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी इस साल छठा वर्ल्ड कप खेल रहे हैं। दोनों ही 6 वर्ल्डकप खेलने वाले पहले खिलाड़ी हैं। मेसी ने 2006, 2014, 2018, 2022 और 2026 में गोल किए हैं, जबकि रोनाल्डो ने अपने हर वर्ल्डकप में गोल दागा है। 20 साल से ज्यादा लंबा सफर रोनाल्डो ने अपना पहला वर्ल्डकप गोल 2006 में 21 साल की उम्र में किया था। 20 साल बाद 41 साल की उम्र में भी वह वर्ल्ड कप में गोल कर रहे हैं। उनके नाम अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में रिकॉर्ड 144 गोल हैं। वहीं यह मैच उनके करियर का 230वां इंटरनेशनल मुकाबला भी है। पुर्तगाल को पहली जीत की तलाश थी पुर्तगाल ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में डीआर कांगो के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला था। वहीं उज्बेकिस्तान को पहले मुकाबले में कोलंबिया से 3-1 से हार मिली थी। ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह मैच अहम था। रोनाल्डो के शुरुआती गोल ने पुर्तगाल को बढ़त दिलाई और टीम ने अंत तक बढ़त बनाए रखी। ——————————– वर्ल्डकप से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… मेसी वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे सफल गोल स्कोरर बने अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी फुटबॉल वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मेसी ने पहले अपना 17वां गोल दागकर जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोजा (16 गोल) का रिकॉर्ड तोड़ा और फिर मैच के आखिरी में एक और गोल कर इसे 18 तक पहुंचा दिया। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…







