Thursday, 09 Jul 2026 | 03:13 AM

Trending :

EXCLUSIVE

पंजाब- इंसाफ के लिए 16 साल लड़ी बीबी खालड़ा:पुलिस ने न सुनी तो सुप्रीम कोर्ट गई; इन्हीं के पति पर OTT से हटी दिलजीत की फिल्म

पंजाब- इंसाफ के लिए 16 साल लड़ी बीबी खालड़ा:पुलिस ने न सुनी तो सुप्रीम कोर्ट गई; इन्हीं के पति पर OTT से हटी दिलजीत की फिल्म

पंजाबी एक्टर दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज (पंजाब 95) रिलीज के 2 ही दिन बाद OTT प्लेटफॉर्म से हटने के बाद मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा फिर चर्चा में हैं। जसवंत खालड़ा ने श्मशान घाट, नगर निगम समेत अन्य जगहों से रिकॉर्ड इकट्‌ठा कर दावा किया था कि आतंकवाद के दौर में पंजाब में पुलिस के फर्जी एनकाउंटर में 25 हजार युवकों की हत्या की गई। फिर उन्हें लावारिस की तरह फूंक दिया गया। जसवंत खालड़ा को घर के बाहर से किडनैप कर उनकी हत्या कर दी गई थी। इसके बाद उनकी पत्नी परमजीत कौर खालड़ा ने 16 साल की लंबी लड़ाई लड़ी। जिसके बाद दोषी पुलिस वालों को सजा हुई। वह पति के इंसाफ के लिए ट्रायल कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ीं। हालांकि उन्हें आज भी इस बात का मलाल है कि उन्होंने दोषियों को तो सजा दिला दी लेकिन उनके पति के साथ क्या हुआ, आज तक पता नहीं चला। घर से किडनैपिंग के बाद उनका कत्ल कैसे किया गया, किसी ने इसके बारे में राज नहीं उगला। पति को इंसाफ दिलाने के लिए बीबी खालड़ा ने क्या किया, गवाह न मुकरें, इसके लिए क्या कोशिश की, आखिर कैसे CBI जांच शुरू हुई, ये सब जानने के लिए पढ़िए पूरी रिपोर्ट…. पति को इंसाफ के लिए परमजीत कौर खालड़ा का संघर्ष जानिए:- *************** ये खबर भी पढ़ें… दिलजीत की 2 दिन पहले रिलीज ‘सतलुज’ OTT से हटाई:फिल्म में दावा- पंजाब में फर्जी मुठभेड़ में 25 हजार मारे; दोसांझ ने पायरेसी की अपील की पंजाब के मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर आधारित दिलजीत दोसांझ की फिल्म को अचानक OTT प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया। खालड़ा ने आतंकवाद के दौर में पंजाब में फेक एनकाउंटर में 25 हजार युवाओं को मारने का दावा किया था। यह फिल्म 3 साल की रोक के बाद 2 दिन पहले ही नाम बदलकर रिलीज की गई थी। पहले इसका नाम ‘पंजाब 95’ था, जिसे ‘सतलुज’ नाम से OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था (पढ़ें पूरी खबर)

Nirav Modi Extradition Near? Microsoft Lays Off 4,800 Employees

Nirav Modi Extradition Near? Microsoft Lays Off 4,800 Employees

नई दिल्ली2 घंटे पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर नीरव मोदी से जुड़ी रही। भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को भारत लाने का रास्ता अब साफ हो गया है। नीरव मोदी यूरोपीय मानवाधिकार अदालत में अपना आखिरी केस भी हार गया है। वहीं माइक्रोसॉफ्ट अपनी टोटल वर्कफोर्स में करीब 2.1% की कटौती कर रही है, जिसके तहत लगभग 4,800 कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. भगोड़े नीरव मोदी को जल्द लाया जा सकता है भारत:यूरोपियन-कोर्ट में आखिरी केस भी हारा; पिछले 7 साल से लंदन की जेल में बंद भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को भारत लाने का रास्ता अब साफ हो गया है। नीरव मोदी यूरोपीय मानवाधिकार अदालत में अपना आखिरी केस भी हार गया है। जिसके बाद उसको भारत लाने यानी प्रत्यर्पण के मामले में बची आखिरी कानूनी बाधा भी दूर हो गई है। न्यूज18 द्वारा एक्सेस किए गए दस्तावेजों के मुताबिक, यूके की अदालतों में अपील के सभी रास्ते बंद होने के बाद नीरव मोदी ने अप्रैल 2026 में यूरोपीय मानवाधिकार अदालत का दरवाजा खटखटाया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. माइक्रोसॉफ्ट ने 4,800 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला: AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च बढ़ने के चलते फैसला; कंपनी का शेयर 6 महीने में 20% गिरा माइक्रोसॉफ्ट अपनी टोटल वर्कफोर्स में करीब 2.1% की कटौती कर रही है, जिसके तहत लगभग 4,800 कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी। टेक इंडस्ट्री में चल रही छंटनी के बीच विंडोज बनाने वाली इस दिग्गज कंपनी ने यह फैसला AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर भारी खर्च और बिजनेस में एफिशिएंसी बढ़ाने के लिए लिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. भारत के 5 राज्य वर्ल्ड-बैंक के अपर-मिडिल-इनकम लेवल में शामिल: दिल्ली सबसे आगे, प्रति व्यक्ति आय ₹5.20 लाख; बिहार-यूपी की कमाई नेपाल से भी कम वर्ल्ड बैंक के प्रति व्यक्ति आय के मानकों के अनुसार भारत के 5 राज्य अब अपर-मिडिल-इनकम कैटेगरी में शामिल हो गए हैं। हालांकि देश अभी भी लोअर-मिडिल इनकम इकोनॉमी बना हुआ है। मनीकंट्रोल के एक एनालिसिस में वर्ल्ड बैंक के क्लासिफिकेशन और राज्यों के इनकम डेटा के आधार पर यह बात सामने आई है। इस हफ्ते वर्ल्ड बैंक ने लगातार सुधार के बाद श्रीलंका, वियतनाम और फिलीपींस को हायर-इनकम कैटेगरी में प्रमोट किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. चांदी ₹700 गिरकर ₹2.33 लाख किलो पर आई: सोना भी ₹761 सस्ता हुआ, ₹1.45 लाख का 10 ग्राम बिक रहा सोना-चांदी के दाम में आज 6 जुलाई को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 761 रुपए गिरकर 1.45 लाख रुपए पर आ गया है। वहीं, एक किलो चांदी 700 रुपए गिरकर 2.33 लाख रुपए पर आ गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

PM Modi Indonesia Visit | July 7 Current Affairs; Andhra Pradesh Inscription

PM Modi Indonesia Visit | July 7 Current Affairs; Andhra Pradesh Inscription

Hindi News Career PM Modi Indonesia Visit | July 7 Current Affairs; Andhra Pradesh Inscription 10 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. पीएम मोदी 6 दिनों की यात्रा पर इंडोनेशिया पहुंचे पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की यात्रा पर हैं। पीएम की इस यात्रा का उद्देश्य भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी, महासागर विजन और फ्री इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करना है। पीएम मोदी अपने पहले दिन की यात्रा में सबसे पहले इंडोनेशिया पहुंचे। इंडोनेशिया में उन्होंने सबसे पहले राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो से मुलाकात की और प्रम्बानन मंदिर भी पहुंचे। इंडोनेशिया में वे समुद्री सुरक्षा, रक्षा सहयोग, व्यापार, ऊर्जा, डिजिटल सहयोग और कनेक्टिविटी जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसके बाद 8 जुलाई को पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया पहुंचेंगे ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज के साथ शिक्षर वार्ता करेंगे। इस वार्ता में ट्रेड, इंवेस्टमेंट, डिफेंस, क्रिटिकल मिनरल्स एजुकेशन और इंडो-पैसिफिक सहयोग पर बात होगी। 10 जुलाई को पीएम मोदी न्यूजीलैंड पहुंचेंगे और पीएम क्रिस्टोफर लक्सन के साथ मुलाकात करेंगे। ये लगभग 40 सालों में किसी भारतीय पीएम की पहली न्यूजीलैंड यात्रा होगी। इसके अलावा रक्षा सहयोग, समुद्री सुरक्षा, व्यापार, निवेश, डिजिटल सहयोग और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में साझेदारी जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। दोनों नेता कई द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर भी कर सकते हैं। दोनों देशों के बीच पिछले कुछ वर्षों में रक्षा, व्यापार, कनेक्टिविटी और समुद्री सुरक्षा में सहयोग लगातार बढ़ा है। इस यात्रा का उद्देश्य रणनीतिक साझेदारी को नई गति देना माना जा रहा है। मोदी 2023 और 2018 में भी इंडोनेशिया जा चुके हैं। इसके बाद मोदी सितंबर 2023 में जकार्ता में आयोजित 20वें आसियान (ASEAN)-भारत और 18वें ईस्ट एशिया समिट में शामिल होने इंडोनेशिया पहुंचे थे। स्पोर्ट्स (SPORTS) 2. ब्राजील के फुटबॉलर नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लिया 6 जुलाई को ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लिया। नॉर्वे ने सोमवार को प्री क्वार्टर फाइनल में ब्राजील को 2-1 से हराया। ब्राजील की इस हार के बाद नेमार ने संन्यास का ऐलान किया। नेमार ने अमेरिका के न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में ब्राजील की ओर से एकमात्र गोल किया। नेमार ने 2010 में मेटलाइफ स्टेडियम पर अमेरिका के खिलाफ ब्राजील के लिए डेब्यू किया था और उसी स्टेडियम में संन्यास लिया। नेमार ने अपने करियर में 130 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और ब्राजील के लिए उनसे ज्यादा मैच सिर्फ काफू (142) ने खेले। अपने आखिरी मैच में नेमार ने गोल करके पेले के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है। नेमार ने 80 इंटरनेशनल गोल किए हैं वहीं पेले के नाम 77 गोल हैं। 2024 में नेमार को ग्लोब सॉकर अवार्ड ‘प्लेयर करियर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। ये लगातार छठा फीफा वर्ल्ड कप है, जब ब्राजील किसी यूरोपीय टीम से हारा। 2006 में वह फ्रांस, 2010 में नीदरलैंड, 2014 में जर्मनी, 2018 में बेल्जियम, 2022 में क्रोशिया और 2026 में नॉर्वे से हारकर बाहर हुआ। नेमार को 2011 में साल का बेस्ट गोल के लिए उन्हें अवार्ड से सम्मानित किया गया। 3. ऑस्ट्रेलिया ने सातवीं बार विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप जीता 5 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया ने सातवीं बार विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया। लॉर्ड्स में खेले गए फाइनल में फाइनल खेला गया था और ऑस्ट्रेलिया ने 151 रन का लक्ष्य रखा था जहां। टीम ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया। ऑस्ट्रेलिया प्लेयर बेथ मूनी ने 49 गेंदों में 64 रन बनाए और वे प्लेयर ऑफ द मैच रहीं। बेथ मूनी ने फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन के अलावा पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाते हुए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब भी अपने नाम किया। साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 19 रन से हराकर वर्ल्ड कप जीता था। मिसलीनियस 4. आंध्र प्रदेश में 13वीं शताब्दी का शिलालेख मिला 6 जुलाई को आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में 13वीं शताब्दी का एक दुर्लभ शिलालेख मिला। ये शिलालेख प्राचीन तेलुगु भाषा में है। इस शिलालेख पर तत्कालीन राजाओं और स्थानीय प्रशासन की जानकारी है। इस शिलालेख में मंदिरों की भूमि और दान से संबंधित ऐतिहासिक साक्ष्य हैं। ये शिलालेख मध्यकालीन दक्षिण भारतीय इतिहास का महत्वपूर्ण पुरातात्विक साक्ष्य है। ये शिलालेख काकतीय वंश या उसके समकालीन शासकों के समय का माना जा रहा है। इस शिलालेख में मध्यकालीन आंध्र प्रदेश के सामाजिक, धार्मिक और प्रशासनिक इतिहास से जुड़ा है। शिलालेख की भाषा और लिपि का अध्ययन करने के लिए विशेषज्ञों को बुलाया गया है। ये शिलालेख प्राचीन तेलुगु भाषा में है। 5. वक्फ बोर्ड में पहली बार दो गैर-मुस्लिम शामिल 6 जुलाई को मध्य प्रदेश ने देश ने वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू (गैर-मुस्लिम) सदस्यों को बोर्ड शामिल किया। ये बदलाव (संशोधन) अधिनियम, 2025 के तहत अपने राज्य वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन किया। इस नए नियम के तहत बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल करने का नियम बनाया गया। मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड ने पहली बार हिंदू सदस्य मनोज मालपानी (इंदौर) और अनिमेष भार्गव (गुना) को नियुक्त किया है। इसके साथ ही सनवर पटेल को बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया है। मप्र ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य है। मप्र सीएम मोहन यादव ने 10 सदस्यीय बोर्ड की मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में अधिक पारदर्शिता लाना है। वक्फ बोर्ड (संशोधन) अधिनियम, 2025 वक्फ बोर्ड अधिनियम 1995 में बनाया गया था। वक्फ बोर्ड (संशोधन) अधिनियम, 2025 में कई सारे बदलाव किए गए हैं। इसमें कई महत्वपूर्ण संशोधन किए गए जैसे ‘वक्फ बाय यूजर’ पर रोक लगाई गई सिर्फ लंबे समय से धार्मिक उपयोग के आधार पर किसी संपत्ति को वक्फ घोषित करने की व्यवस्था को खत्म किया गया। पहले से रजिस्टर्ड संपत्तियों को शर्तों के तहत संरक्षण दिया गया है। धारा 40 हटाया गया, इससे राज्य वक्फ बोर्डों की वह शक्ति खत्म कर दी गई जिसके तहत वे किसी संपत्ति को एकतरफा वक्फ घोषित कर सकते थे। महिलाओं, बच्चों, विधवाओं और अन्य वैध उत्तराधिकारियों के अधिकार सुरक्षित रखने का प्रावधान किया गया है, ताकि वक्फ घोषित करने से पहले उनके कानूनी अधिकार प्रभावित न हों। वक्फ संपत्तियों