Monday, 24 Aug 2026 | 02:26 AM

Trending :

कार रेसिंग में हादसे का शिकार हुए एक्टर अजित कुमार:बेकाबू होकर दूसरी कार से टकराई गाड़ी, सुरक्षित बचे जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, 37 लोग घायल:ट्रेन सेवाओं पर असर; सुनामी का खतरा नहीं 'अंग्रेजों के सम्मान में लिखा गया जन गण मन':मुकेश खन्ना बोले- ये राष्ट्रगान नहीं हो सकता; इसमें अंग्रेजों को भाग्य विधाता बताया गया पहली भारतीय महिला मिमिक्री आर्टिस्ट आशा सिंह जयसवाल का निधन:मीना कुमारी की नकल से फेम मिला, बीआर चोपड़ा की महाभारत में द्रोणाचार्य की पत्नी बनी थीं पाकिस्तान में 12-12 घंटे बिजली कटौती:लोग सड़कों पर उतरे, रास्ता जाम किया; लगातार कटौती से पानी सप्लाई ठप 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्टर मोहसिन ने सगाई की:मंगेतर तमन्ना के साथ तस्वीरें शेयर की; बोले- पहली नजर में लगा हमसफर मिल गई
EXCLUSIVE

भरवां लौकी के पकौड़े रेसिपी: आलू-पनीर नहीं, चाय के साथ बनाएं भरवां लौकी के पकौड़े; बारिश के मौसम का मजा होगा डबल

तस्वीर का विवरण

सामग्री के लिए: पनीर, 2 छोटे मसाले वाले आलू, 2 हरी मिर्च, 1 बड़ा अदरक का पेस्ट, हरा धनियां, ½ छोटा मसाला लाल मिर्च पाउडर, ½ छोटा मसाला गरम मसाला, ½ छोटा मसाला मसाला, नमक का स्वाद छवि: फ्रीपिक पकोड़े के लिए: 1 लोकी, 1½ कप बेसन, 2 बड़े मूंग चावल का आटा, ½ छोटा मक्खन हल्दी, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, ½ छोटा लौकी, 1 छोटा चम्मच सोडा, नमक स्वाद मसाला, आवश्यक पानी, तेल छवि: फ्रीपिक पकोड़े बनाने की विधि: सबसे पहले लोकी को धोकर छीन लें और लगभग आधा मोशन पिक्चर खरीदें। हर संभावना के बीच में प्रभाव-सा चिरा फर्नीचर, लेकिन ध्यान दें कि वह बिल्कुल अलग नहीं है। छवि: एआई अब एक बाउल में आलू, पनीर, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, नमक और सभी सामग्री अच्छी तरह मिला लें। तैयार स्टफिंग को लोकी के हर अप्लाई के बीच में भर दें। छवि: एआई इसके बाद एक बड़े बाउल में बेसन, चावल का आटा, हल्दी, लाल मिर्च, नमक, नमक और नमक तो थोड़ा-सा सोडा शामिल हो गया। अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए धर्मशाला और धर्मशाला तैयार कर लें। छवि: फ्रीपिक कढ़ाही में तेल गर्म करें। भरवां लौकी के आवेदन को बेसन के नासा में अच्छी तरह से डबकर गर्म तेल में डाला गया। उदाहरण मध्यम एकांकी पर सोनार और कुरकुरा होने तक दोनों तरफ से तल लें। छवि: एआई पकौड़े तैयार करने के लिए टिश्यू पेपर लें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए। गरमा-गरम भरवां लौकी के पकौड़े को हरी धनिया की चटनी, इमली की मिठाई या टमाटर के साथ परोसें। छवि: एआई साथ में अदरक वाली गर्म चाय हो तो बारिश के मौसम का मजा सच में डबल हो जाएगा। बेसन में कुरकुरे पकौड़े के लिए चावल का आटा जरूर खाएं. छवि: एआई स्टफिंग में अपनी पसंद के अनुसार कद्दूकस की हुई चीज, मक्का या फिर मीठी मीठी मिर्च भी मिला सकते हैं। यह रेसिपी बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगी और शाम की चाय का स्वाद बढ़ा देगी। छवि: फ्रीपिक पकौड़ों को हमेशा मध्यम आंच पर तलें, इससे वे बाहर से पकेंगे और अन्दर से अच्छी तरह पकेंगे। बारिश के मौसम में अगर कुछ नया और स्वादिष्ट खाने का मन हो तो भरवां लोकी के पकौड़े जरूर बनाएं। छवि: फ्रीपिक

प्याज-टमाटर के दाम बढ़े, जून में वेज थाली 5% महंगी:नॉनवेज-थाली की कीमतों में भी इजाफा, मौसम की मार से दालों के दाम बढ़ेंगे

प्याज-टमाटर के दाम बढ़े, जून में वेज थाली 5% महंगी:नॉनवेज-थाली की कीमतों में भी इजाफा, मौसम की मार से दालों के दाम बढ़ेंगे

घर पर तैयार होने वाली वेज थाली की देशभर में एवरेज कीमत 5% बढ़ गई है। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने अपनी राइस रोटी रेट (RRR) में बताया कि, जून 2026 में टमाटर, प्याज, खाने का तेल और रसोई गैस सिलेंडर महंगा होने से थाली की कीमत बढ़ी है। इससे आलू की कीमतों में आई गिरावट के असर भी खत्म हो गया। एंजेंसी के मुताबिक, चिकन की सप्लाई घटने से नॉन-वेज थाली की कीमत भी जून में 6% महंगी हुई है। वहीं, मौसम की मार के कारण आने वाले दिनों में दालों की कीमत भी बढ़ सकती हैं। कर्नाटक, MP और महाराष्ट्र में फसलों को नुकसान से दालें महंगी रहेंगी क्रिसिल इंटेलिजेंस के डायरेक्टर पुशन शर्मा ने बताया कि उड़द और मूंग का पुराना स्टॉक (ओपनिंग स्टॉक) पहले से ही कम है। इसके साथ ही कर्नाटक, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में मौसम की मार के कारण दालों की पैदावार को नुकसान हुआ है, जिससे आगे भी दालों की कीमतों में तेजी रहने की आशंका है। इसी तरह, प्रमुख उत्पादक राज्यों में लगातार बारिश की कमी के कारण बुआई में देरी और नमी के तनाव से खरीफ की प्याज और टमाटर की पैदावार घट सकती है।

Manish Pauls Mother Urmil Paul Passes Away

Manish Pauls Mother Urmil Paul Passes Away

16 मिनट पहले कॉपी लिंक टेलीविजन होस्ट और एक्टर मनीष पॉल की मां उर्मिल पॉल का बुधवार को नई दिल्ली में निधन हो गया। वे 76 वर्ष की थीं। मनीष पॉल की टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इस दुखद खबर की पुष्टि की है। बयान में प्रशंसकों से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने की अपील की गई है। हालांकि, परिवार की तरफ से अभी तक उनकी मौत के कारणों का खुलासा नहीं किया गया है। मनीष अपनी मां के बेहद करीब थे और अक्सर सोशल मीडिया पर उनके साथ तस्वीरें साझा करते रहते थे। मनीष पॉल की मां उर्मिल पॉल। मनीष की टीम ने जारी किया बयान मनीष पॉल की टीम ने बयान जारी कर बताया कि एक्टर की मां का दिल्ली में देहांत हो गया है। टीम ने कहा कि बहुत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि मनीष पॉल की मां का आज दिल्ली में निधन हो गया है। हम आप सभी से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने का अनुरोध करते हैं। इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के लोग मनीष और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। मनीष पॉल की टीम ने बयान जारी कर बताया कि एक्टर की मां का दिल्ली में देहांत हो गया है। मां के साथ था खास रिश्ता मनीष पॉल अपनी मां उर्मिल पॉल के बहुत करीब थे। वे अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी मां के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते थे। साल 2022 में अपनी मां के जन्मदिन पर मनीष ने एक भावुक पोस्ट लिखा था। उन्होंने मां के साथ फोटो शेयर कर जीवन के प्रति उनका नजरिया बदलने के लिए धन्यवाद दिया था। मनीष ने लिखा था कि मुझे ‘बिंदास’ रहना सिखाने के लिए आपका शुक्रिया। उर्मिल पॉल के परिवार में उनके पति जगमोहन पॉल, बेटी ज्योति पॉल मोहन और दो बेटे मनीष पॉल और विवेक पॉल हैं। मनीष पॉल अपनी मां के बहुत करीब थे। वे अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करते थे। रेडियो जॉकी से की थी करियर की शुरुआत मनीष पॉल ने अपने करियर की शुरुआत एक रेडियो जॉकी (आरजे) और वीडियो जॉकी (वीजे) के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग, होस्टिंग और स्टैंड-अप कॉमेडी की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने टेलीविजन पर ‘राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी’, ‘शशश…फिर कोई है’ और ‘घर-घर में’ जैसे कई लोकप्रिय शोज में काम किया। उन्होंने फिल्मों में छोटे रोल से शुरुआत की थी। इसके बाद साल 2013 में आई फिल्म ‘मिकी वायरस’ से उन्होंने मुख्य अभिनेता के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने एक कंप्यूटर हैकर मिकी का किरदार निभाया था। मनीष पॉल के हालिया प्रोजेक्ट्स मनीष पॉल को भारतीय टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय होस्ट में से एक माना जाता है। उन्होंने ‘सा रे गा मा पा छोटे उस्ताद’, ‘झलक दिखला जा’, ‘डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स’ और ‘नच बलिये’ जैसे कई बड़े रियलिटी शोज को होस्ट किया है। अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग और एंकरिंग के लिए वे जाने जाते हैं। मनीष ने संयुक्ता पॉल से शादी की है। हाल ही में वे वरुण धवन के साथ फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आए थे। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

उत्तराखंड के जागेश्वर और डोल आश्रम पहुंचे अभिनेता राजपाल यादव:पारंपरिक भगवा वस्त्र में आए नजर, धाम के धार्मिक महत्व की सराहना की

उत्तराखंड के जागेश्वर और डोल आश्रम पहुंचे अभिनेता राजपाल यादव:पारंपरिक भगवा वस्त्र में आए नजर, धाम के धार्मिक महत्व की सराहना की

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव और हेमंत पांडे ने अल्मोड़ा जिले के दो प्रमुख आध्यात्मिक स्थलों जागेश्वर धाम और डोल आश्रम का दौरा किया। उन्होंने इन स्थानों पर दर्शन-पूजन किया और संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया। जागेश्वर धाम में दोनों कलाकारों ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। यह पूजा आचार्य निर्मल भट्ट के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। मंदिर परिसर में बिताया समय जागेश्वर धाम पहुंचने पर मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार और स्वस्तिवाचन के साथ दोनों कलाकारों का पारंपरिक स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण कर प्राचीन मंदिरों के दर्शन किए और धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व की जानकारी भी प्राप्त की। मंदिर परिसर में उन्होंने कुछ समय बिताया और जागेश्वर धाम की आध्यात्मिक ऊर्जा, प्राकृतिक सौंदर्य और धार्मिक महत्व की सराहना की। अभिनेताओं ने इसे आत्मिक शांति का केंद्र बताया। श्रद्धालुओं से जागेश्वर धाम आने का किया आग्रह इस अवसर पर हेमंत पांडे और राजपाल यादव ने कहा कि जागेश्वर धाम आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अद्भुत केंद्र है। उन्होंने कहा कि यहां का प्राकृतिक वातावरण, देवदार के घने वन और प्राचीन मंदिरों की दिव्यता मन को गहरी शांति प्रदान करती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से भी जीवन में एक बार जागेश्वर धाम अवश्य आने का आग्रह किया। लोगों ने साथ तस्वीरें खिंचवाईं जागेश्वर धाम पहुंचे अभिनेता राजपाल यादव को देखने और उनसे मिलने के लिए स्थानीय लोगों और पर्यटकों में भी उत्साह देखने को मिला। कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं और उनका अभिवादन किया। राजपाल यादव ने कहा कि उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और धार्मिक आस्था उन्हें बार-बार यहां आने के लिए प्रेरित करती है। डोल आश्रम में संतों का लिया आशीर्वाद इसके बाद दोनों अभिनेताओं ने डोल आश्रम में संतों का आशीर्वाद लिया। उन्होंने आश्रम के शांत और आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया और परिसर का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं की भी सराहना की। आश्रम के आधिकारिक सोशल मीडिया समूहों में साझा की गई तस्वीरों में राजपाल यादव और हेमंत पांडे पारंपरिक भगवा वस्त्र और अंगवस्त्र धारण किए संतों के साथ दिखाई दिए। फिल्म जंगल से बनाई पहचान अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और सहज अभिनय शैली के लिए पहचाने जाने वाले राजपाल यादव ने फिल्म जंगल से अपनी अलग पहचान बनाई। इसके बाद हंगामा, मुझसे शादी करोगी, गरम मसाला, फिर हेरा फेरी, चुप चुप के, भागम भाग, ढोल, भूल भुलैया, पार्टनर और दे दना दन जैसी फिल्मों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Prabhas Film Set Accident | Rajesh Sharma Hospitalized After Insect Bite

Prabhas Film Set Accident | Rajesh Sharma Hospitalized After Insect Bite

7 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड एक्टर राजेश शर्मा को पैर में इन्फेक्शन के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में एक्टर प्रभास की फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें किसी जहरीले कीड़े या मकड़ी ने काट लिया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें पश्चिम बंगाल के ढाकुरिया स्थित मनिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उनकी सह-कलाकार सुदीपा चटर्जी ने सोशल मीडिया पर एक्टर के परिवार की तरफ से हेल्थ नोट जारी कर यह जानकारी दी है। डॉक्टर के मुताबिक राजेश शर्मा अभी खतरे से बाहर नहीं हैं। पाताल लोक वेब सीरीज में एक्टर राजेश शर्मा। सेट पर पैकअप के बाद हुआ हादसा सुदीपा चटर्जी के सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक यह घटना हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में हुई। राजेश शर्मा वहां प्रभास की आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग खत्म होने के बाद वे सेट के पास पेड़-पौधों वाले इलाके में लोकल टेक्नीशियन्स के साथ बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें पैर में किसी कीड़े या जहरीली मकड़ी ने काट लिया। उस समय मामला गंभीर नहीं लगा, इसलिए उन्होंने तुरंत कोई मेडिकल मदद नहीं ली और काम जारी रखा। फ्लाइट में अचानक बढ़ गया बुखार कीड़े के काटने के करीब छह घंटे बाद राजेश शर्मा के दाहिने पैर में तेज दर्द शुरू हो गया और उनकी तबीयत खराब होने लगी। इसके बाद भी उन्होंने कोलकाता के लिए फ्लाइट पकड़ी। सफर के दौरान उन्हें तेज बुखार आ गया और वे काफी बेचैन हो गए। कोलकाता पहुंचने पर अगले दिन उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद परिवार ने उन्हें तुरंत ढाकुरिया के मनिपाल अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में भर्ती हुए एक दिन से ज्यादा का समय हो चुका है। फिल्म एमएस धोनी में सुशांत के साथ राजेश शर्मा। पैर में छाले पड़े, फेफड़ों में क्लॉट का खतरा अस्पताल के डॉक्टर अभिजीत भट्टाचार्य ने बताया कि कीड़े का इन्फेक्शन पैर के अंगूठे से लेकर घुटने तक फैल गया है। प्रभावित हिस्से पर बड़े-बड़े छाले पड़ गए हैं। डॉक्टर के मुताबिक अभी स्थिति के बारे में साफ तौर पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। राजेश शर्मा को डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों को चिंता है कि इन्फेक्शन की वजह से ब्लड क्लॉट (खून का थक्का) बन सकता है। अगर यह क्लॉट फेफड़ों तक पहुंचता है, तो जान का खतरा हो सकता है। प्रभास की फिल्में और राजेश के हालिया प्रोजेक्ट्स राजेश शर्मा हाल ही में फिल्म ‘भूत बंगला’ और ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट (हृदयम्)’ में नजर आए थे। वहीं अभिनेता प्रभास इन दिनों डायरेक्टर हनु राघवपुड़ी की फिल्म ‘फौजी’ और संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ की शूटिंग कर रहे हैं। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि राजेश शर्मा इनमें से किस फिल्म के सेट पर शूटिंग कर रहे थे जब यह हादसा हुआ। राजेश शर्मा अक्षय कुमार, सलमान खान समेत कई बड़े कलाकारों के साथ काम कर चुके हैं। प्रसेनजीत चटर्जी और कलाकारों का मिला साथ हेल्थ नोट में बताया गया है कि इस मुश्किल समय में बंगाल मोशन पिक्चर्स आर्टिस्ट्स फोरम और राजेश के दोस्त उनके साथ खड़े हैं। अभिनेता प्रसेनजीत चटर्जी लगातार परिवार के संपर्क में हैं और मदद कर रहे हैं। राजेश शर्मा की मां और पूरे परिवार ने संकट की इस घड़ी में साथ देने के लिए मीडिया और शुभचिंतकों का आभार जताया है। अस्पताल की टीम लगातार जांच कर रही है और गुरुवार को उनका ऑफिशियल हेल्थ बुलेटिन जारी किया जा सकता है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

NTA Plans 1000+ Centers, CBT Mode; 6-Day Exam

NTA Plans 1000+ Centers, CBT Mode; 6-Day Exam

नई दिल्ली9 मिनट पहले कॉपी लिंक देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2027 में कम से कम छह दिन चलेगी। यह पूरी तरह कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में कराई जाएगी। परीक्षा के लिए देश भर में 1 हजार से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। NEET पेपर लीक विवाद के बाद यह बदलाव किए जा रहे हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) हर साल मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए NEET आयोजित करता है। अभी तक यह परीक्षा पेन-पेपर मोड में होती रही है। NEET-UG में हर साल करीब 25 लाख कैंडिडेट्स हिस्सा लेते हैं। PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि परीक्षा की नई योजना अभी तैयार की जा रही है। इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE की तरह NEET भी अलग-अलग दिनों में आयोजित होगी। एग्जाम मोड में बदलाव की वजह पेपर लीक विवाद NEET में यह बदलाव 2024 में पेपर लीक और अन्य गड़बड़ियों के विवाद के बाद सामने आया है। इसके बाद केंद्र सरकार ने घोषणा की थी कि NEET-UG अब पेन-पेपर की बजाय CBT मोड में कराई जाएगी। शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्रालय के बीच कई वर्षों से इस बदलाव पर चर्चा चल रही थी, लेकिन परीक्षा सुधारों की प्रक्रिया पेपर लीक विवाद के बाद तेज हुई। इसी परीक्षा के नतीजों के आधार पर डेंटिस्ट्री, आयुर्वेद, यूनानी और सिद्ध चिकित्सा के स्नातक पाठ्यक्रमों में भी दाखिला दिया जाता है। इस साल 3 मई को परीक्षा हुई, 9 दिन बाद रद्द इस साल यानी 2026 में NEET-UG परीक्षा 3 मई को देश के 551 शहरों और विदेश के 14 सेंटर्स में हुई थी। इसमें करीब 20 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। NTA के अनुसार 7 मई की शाम परीक्षा में गड़बड़ी की सूचना मिली थी। इसके बाद मामला केंद्रीय एजेंसियों को सौंपा गया। 12 मई को परीक्षा रद्द की गई और री-एग्जाम का फैसला लिया गया। 15 मई को शिक्षा मंत्रालय और NTA ने NEET री-एग्जाम की तारीख का ऐलान किया। इस मामले की जांच CBI कर रही है। सुधारों के लिए बनी थी समिति जून 2024 में शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षा सुधारों के लिए पूर्व ISRO अध्यक्ष के. राधाकृष्णन की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति बनाई थी। समिति को परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए सुझाव देने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। —————————– ये खबर भी पढ़ें: NEET री-एग्जाम, 1 मिनट देर से पहुंचे छात्रों को नो-एंट्री:गेट पर रोती रहीं छात्राएं; हिजाब-कलावा पर विवाद; एग्जाम से पहले 2 स्टूडेंट का सुसाइड देश के 20 लाख से ज्यादा छात्रों ने रविवार को NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा दी। इसके लिए देश के 551 और विदेश के 14 शहरों में 5440 सेंटर बनाए गए। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे के बीच हुई। छात्रों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक ही एंट्री दी गई। कई सेंटर्स पर एक-दो मिनट देर से पहुंचने वाले छात्रों को एंट्री नहीं दी गई। इसके चलते कई स्टूडेंट्स का एग्जाम छूट गया। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

दृश्यम 3 का नया नैरेटिव तैयार:‘शैतान 2’ पर लगा ब्रेक; जुलाई 2026 से लंदन में नई हॉरर फिल्म शुरू करेंगे अजय देवगन

दृश्यम 3 का नया नैरेटिव तैयार:‘शैतान 2’ पर लगा ब्रेक; जुलाई 2026 से लंदन में नई हॉरर फिल्म शुरू करेंगे अजय देवगन

अजय देवगन की आगामी फिल्मों को लेकर इंडस्ट्री में लगातार चर्चा बनी हुई है। सूत्रों के अनुसार…‘फिलहाल उनका फोकस कई अलग-अलग प्रोजेक्ट्स पर है। इनमें ‘धमाल 4’, ‘दृश्यम 3’, ‘गोलमाल’ फ्रेंचाइज की अगली फिल्म और हाल ही में टीजर के बाद चर्चा में आई ‘चौहान’ शामिल हैं। वहीं, हॉरर-थ्रिलर ‘शैतान’ के सीक्वल को लेकर फिलहाल किसी सक्रिय प्रगति की जानकारी सामने नहीं आई है। सूत्रों का यह भी कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में अजय देवगन ने खुद को सिर्फ एक्शन फिल्मों तक सीमित नहीं रखा है। उनकी मौजूदा फिल्म लाइनअप में कॉमेडी, इन्वेस्टिगेशन थ्रिलर, हॉरर और ड्रामा जैसी अलग-अलग शैलियों की फिल्में शामिल हैं, जो एक अभिनेता के रूप में उनके विविध प्रयोगों को दर्शाती हैं। ‘शैतान 2’ पर नहीं बढ़ रहा काम ‘शैतान 2’ फिलहाल सक्रिय डेवलपमेंट में नहीं है। फिल्म की शूटिंग या प्री-प्रोडक्शन को लेकर अभी तक कोई नई गतिविधि सामने नहीं आई है। इसी बीच खबर है कि अजय देवगन निर्देशक रोहित जुगराज की एक बड़े बजट की अनटाइटल्ड हॉरर फिल्म से इस जॉनर में वापसी की तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक…‘फिल्म फिलहाल प्री-प्रोडक्शन चरण में है और इसकी शूटिंग जुलाई 2026 से शुरू होने की संभावना है। निर्माण कुमार मंगत पाठक कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह फिल्म पारंपरिक भूतिया कहानियों से अलग गॉथिक हॉरर की शैली में होगी और इसकी कहानी लंदन की पृष्ठभूमि पर आधारित रहेगी। सूत्रों का दावा है कि अजय देवगन इसमें एक रहस्यमयी और अलौकिक शक्तियों वाले किरदार में नजर आएंगे, जिसके लिए उनके लुक पर भी विशेष काम किया जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि रोहित जुगराज ने अपने करियर की शुरुआत राम गोपाल वर्मा के साथ की थी और 2003 की फिल्म ‘भूत’ में सहायक निर्देशक रहे थे। पोस्ट-प्रोडक्शन में ‘दृश्यम 3’ , नए नैरेटिव के साथ लौटेगी फिल्म ‘दृश्यम 3’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिल्म फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन चरण में है। बताया जा रहा है कि एडिटिंग, बैकग्राउंड स्कोर और अन्य तकनीकी कार्य तेजी से चल रहे हैं। हालांकि निर्माताओं ने अभी तक इस संबंध में कोई घोषणा नहीं की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक…‘इस बार हिंदी संस्करण की कहानी मलयालम ‘दृश्यम 3’ से अलग विकसित की गई है। यानी हिंदी दर्शकों के लिए एक नया नैरेटिव तैयार किया गया है, ताकि कहानी में ताजगी बनी रहे। कास्टिंग को लेकर भी कई चर्चाएं हैं। सूत्रों का दावा है कि तबु तीसरे पार्ट में भी अपनी भूमिका निभा सकती हैं। वहीं प्रकाश राज के वकील की भूमिका में और जयदीप अहलावत नए जांच अधिकारी के किरदार में नजर आने की चर्चा है। यह भी कहा जा रहा है कि पिछली फिल्म में अक्षय खन्ना के जांच वाले ट्रैक को इस बार नए अधिकारी के जरिए आगे बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, पूरी स्टारकास्ट और किरदारों को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फिल्म ‘धमाल 4’ के प्रमोशन में जुटी टीम, रिलीज से पहले होगा बड़ा प्रमोशनल अजय देवगन की ‘धमाल 4’ रिलीज से पहले प्रमोशनल चरण में पहुंच चुकी है। सूत्रों के अनुसार…‘फिल्म की टीम लगातार प्रचार गतिविधियों में हिस्सा ले रही है। अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, रवि किशन समेत अन्य कलाकार भी विभिन्न प्रमोशनल इवेंट्स में नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म को फैमिली ऑडियंस तक पहुंचाने के लिए ऑन-ग्राउंड इवेंट्स के साथ-साथ डिजिटल प्रमोशन पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।’ सूत्रों के मुताबिक…‘फिल्म की रिलीज डेट पहले तय कार्यक्रम में बदलाव के बाद 10 जुलाई कर दी गई। इंडस्ट्री में इसे बॉक्स ऑफिस रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है, हालांकि मेकर्स ने रिलीज डेट में बदलाव की वजह पर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।’ यह एक बड़े बजट की फिल्म है। इसकी शूटिंग जुलाई 2026 से शुरू होने की संभावना है। निर्माण कुमार मंगत पाठक कर रहे हैं। इसकी कहानी लंदन की पृष्ठभूमि पर बेस्ड होगी

Bihar | Prince Raj Shuklas Agrate Startup Success

Bihar | Prince Raj Shuklas Agrate Startup Success

Hindi News Career Bihar | Prince Raj Shuklas Agrate Startup Success | Makhana Boy Achieves 2.5 Crore Turnover 2 मिनट पहले कॉपी लिंक बिहार में पूर्णिया जिले के एक गांव में प्रिंस राज शुक्ला का जन्म हुआ। ग्रेजुएशन के बाद वे बेंगलुरु में नौकरी करने लगे। वे विदेश जाकर मास्टर्स की डिग्री लेना चाहते थे। लेकिन कोरोना में लॉकडाउन के चलते उन्हें वापिस गांव आना पड़ा। प्रिंस ने बेंगलुरु की नौकरी छोड़ी। गांव आकर अपने पिता से 1 लाख रुपए उधार लिए और एग्रीकल्चर स्टार्ट अप एग्रेट ( AGRATE India Private Limited) की शुरुआत की। हालांकि शुरुआत में उन्हें लोगों के तानों का सामना करना पड़ा। इस तरह की काम की शुरुआत कई लोगों का कहना था कि गांव में रहकर वे अपना भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। उन्हें गंवार कहा गया। लेकिन लोगों की बातों का उन पर कोई असर नहीं हुआ। अपने काम के शुरुआत में प्रिंस का काम किसानों को अच्छी क्वालिटी के बीज, जैविक खाद और आधुनिक टूल्स सप्लाई करना था। हालांकि, प्रिंस जानते थे कि केवल सप्लाई से समस्या हल नहीं होगी। इसलिए, उन्होंने छोटे किसानों को आधुनिक खेती की ट्रेनिंग देना शुरू किया। कंपनी का टर्नओवर ढाई करोड़ आज कंपनी सालाना 2.5 करोड़ का कारोबार कर रही है। वह अपने प्रयासों से कई किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए हैं। उन्हें ‘मखाना बॉय’ के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने गांव-गांव घूमकर 10 हजार से अधिक किसानों को जोड़ा और टेक्नोलॉजी (वीडियो कॉल, वर्कशॉप, ऐप) का इस्‍तेमाल करके उन्हें बीज बोने के सही तरीके, पानी बचाने की तकनीक और जैविक खेती सिखाई। प्रिंस के तरीकों से किसानों को फायदा प्रिंस के सिखाए तरीकों से किसानों की फसल दोगुनी हो गई है और घाटा कम हुआ। धीरे-धीरे एग्रेट ने न केवल सप्लाई चेन को मजबूत किया, बल्कि किसानों को उनकी उपज के लिए बेहतर मार्केट लिंक भी प्रदान किए। बड़ी कंपनियों के साथ कर रहे पार्टनरशिप अब प्रिंस की सफलता को देखते हुए कई बड़ी कंपनियों ने भी उनके साथ पार्टनरशिप की है। AGRATE और इसके संस्थापक प्रिंस राज शुक्ला को बिहार में उद्यमिता और कृषि नवाचार के लिए बेस्ट लीडिंग बिहार इंटरप्रेन्योर अवार्ड सहित विभिन्न मंचों पर सम्मानित किया जा चुका है। ये खबर भी पढ़ें 14 की उम्र में AI कंपनी के मालिक बने जैनम:बुर्ज खलीफा की 141वीं मंजिल पर ऑफिस, 6 की उम्र में शुरू किया यूट्यूब चैनल स्कूल की पढ़ाई के साथ टेक्नोलॉजी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाकर जैनम जैन पूरी दुनिया में छाए हुए हैं। वे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) वाले एक स्‍टार्टअप के फाउंडर हैं। उनके स्‍टार्टअप का नाम ‘मेंगो इंजन’ (Mengo Engine) है। जैनम का ऑफिस दुबई के बुर्ज खलीफा की 141वीं मंजिल पर है। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

केतन अग्रवाल मर्डर केस पर कंगना का बयान:इंस्टाग्राम और डेटिंग ऐप्स की लाइफस्टाइल को ठहराया जिम्मेदार; कहा- बिना मकसद का जूनून बर्बादी

केतन अग्रवाल मर्डर केस पर कंगना का बयान:इंस्टाग्राम और डेटिंग ऐप्स की लाइफस्टाइल को ठहराया जिम्मेदार; कहा- बिना मकसद का जूनून बर्बादी

एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनोट ने केतन अग्रवाल मर्डर केस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कंगना ने सोशल मीडिया पर बढ़ते रिलेशनशिप ट्रेंड्स और युवाओं की जीवनशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि बिना किसी लक्ष्य के जुनून आत्मघाती साबित होता है। दरअसल आरोपी सिया गोयल ने अपने मंगेतर केतन अग्रवाल की पहाड़ी से धकेल कर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस जांच से बड़ा खुलासा हुआ है कि आरोपी सिया गोयल ने सगाई के बाद भी अपने बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी से सीक्रेट मैरिज कर ली थी। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं। सोशल मीडिया वाले रिश्तों पर कंगना का तंज कंगना रनोट ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस केस से जुड़ी खबर शेयर करते हुए युवाओं को नसीहत दी है। उन्होंने लिखा कि व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, डेटिंग ऐप्स, बेंचिंग, घोस्टिंग, ड्रग्स और क्लब्स जैसी चीजें भी आजकल के युवाओं के लिए कम पड़ रही हैं। बिना किसी मकसद के जुनून का नतीजा इसी तरह की आत्मघाती घटनाओं के रूप में सामने आता है। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे अपने जुनून का इस्तेमाल करियर या कोई स्किल सीखने में करें। डिप्रेशन से बचने के लिए साधारण जीवन की सलाह कंगना ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि वे युवाओं से अपनी एनर्जी को सही और सकारात्मक रास्ते पर लगाने की अपील करती हैं। उन्होंने सलाह दी कि दिमाग खुला रखें लेकिन जीवन बिल्कुल साधारण और पारंपरिक तरीके से जिएं। ऐसा करने से लोग जेल जाने, अकेलेपन, नकारात्मकता और डिप्रेशन जैसी समस्याओं से बच सकते हैं। क्या है सिया गोयल और केतन अग्रवाल मामला पुणे के बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की 18 जून को लोहगढ़ किले की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई थी। पुलिस जांच के मुताबिक, 26 साल के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश उनकी मंगेतर सिया गोयल ने अपने बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी के साथ मिलकर रची थी। केतन और सिया की सगाई इसी साल फरवरी में हुई थी और दोनों इस साल नवंबर में शादी करने वाले थे। पुलिस ने सिया और चेतन दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और फिलहाल दोनों न्यायिक हिरासत में हैं। कागजात मांगने पर रची हत्या की साजिश पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, केतन के परिवार ने उदयपुर में होने वाली डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए सिया से कुछ सरकारी दस्तावेज मांगे थे। इसके बाद आरोपियों ने पकड़े जाने के डर से जल्दबाजी में हत्या की साजिश रची। पुलिस उन दो कॉलेज दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है जिन्होंने गवाह के रूप में शादी के कागजात पर साइन किए थे। इसके अलावा चेतन के बैंक अकाउंट की जांच की जा रही है ताकि पता चल सके कि उसने सीक्रेट मैरिज के लिए किसी को पैसे तो नहीं दिए थे। तीन सुराग; सिया का झूठ, CCTV फुटेज, 2004 बार कॉल मर्डर से पहले सिया का मंगेतर के साथ डांस, रोमांस; 3 तस्वीरें केतन के मर्डर करने से पहले सिया ने सोशल मीडिया अकाउंट पर केतन अग्रवाल (26) के साथ कई रोमांटिक पोस्ट किए थे। कभी प्रपोजल की तस्वीरें, कभी फूल देकर प्यार जताने वाले पल, तो कभी डांस और गले मिलने के वीडियो। दोनों की नवंबर में होने वाली शादी की तैयारियां भी सोशल मीडिया पोस्ट का हिस्सा थीं। इस साल फरवरी में सगाई के बाद सिया ने इंस्टाग्राम पर एक केक की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था- मेरे दिल को उसका घर मिले एक महीना पूरा हुआ। 19 मई को सिया ने अपने जन्मदिन के काउंटडाउन की स्टोरी पोस्ट की, जिसमें दोनों एक रोमांटिक गाने पर डांस करते नजर आ रहे थे। एक पोस्ट में दोनों कार के अंदर बैठकर गले लगते दिखे। केतन ने अपने कार के अंदर और बाहर फूलों की सजावट की थी।

माइक्रोसॉफ्ट ने सॉफ्टवेयर बेचने दुनिया को स्क्रीन से चिपकाया:सीईओ श्रीनिवास का दावा – ‘बिल गेट्स ने दुनिया को 9-5 की जॉब में फंसाया

माइक्रोसॉफ्ट ने सॉफ्टवेयर बेचने दुनिया को स्क्रीन से चिपकाया:सीईओ श्रीनिवास का दावा - ‘बिल गेट्स ने दुनिया को 9-5 की जॉब में फंसाया

क्या आप भी सुबह 9 से शाम 5 बजे तक कंप्यूटर के सामने बैठकर डेस्क जॉब करते हैं? अगर हां, तो परप्लेक्सिटी एआई के सीईओ अरविंद श्रीनिवास का दावा आपको चौंका सकता है। श्रीनिवास का कहना है कि यह 9 से 5 की डेस्क जॉब इंसानी काम का कोई स्वाभाविक विकास नहीं है, बल्कि माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स द्वारा तैयार की गई एक बेहद सफल बिजनेस स्ट्रैटजी थी। हाल ही में मशहूर पॉडकास्ट ‘द जो रोगन एक्सपीरियंस’ में बातचीत के दौरान श्रीनिवास ने यह दावा किया। उन्होंने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट ने अपने सॉफ्टवेयर बेचने के लिए जानबूझकर ‘आधुनिक ऑफिस वर्कर’ का कॉन्सेप्ट तैयार किया था। श्रीनिवास ने कहा, ‘माइक्रोसॉफ्ट ने ऑफिस वर्कर की इस पूरी अवधारणा को सिर्फ इसलिए खड़ा किया क्योंकि वे अपना ऑफिस सॉफ्टवेयर बेचना चाहते थे। बिल गेट्स का मिशन ही यही था कि हर डेस्क पर एक पीसी (कंप्यूटर) हो और लोग उससे चिपके रहें।’ उन्होंने आगे बताया कि दिनभर डेस्क पर बैठकर स्क्रीन को घूरते रहने वाले इस वर्क कल्चर को सुनियोजित तरीके से नीचे से ऊपर तक तैयार किया गया था। सीईओ श्रीनिवास का यह दावा सुनकर पॉडकास्ट के होस्ट जो रोगन भी हैरान रह गए। रोगन ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा, ‘वाह! इस तरह की लाइफस्टाइल बहुत ही हालिया चीज है जिसे हम सबने अब सामान्य मान लिया है। माइक्रोसॉफ्ट ने इस मामले में सटीक निशाना लगाया।’ परप्लेक्सिटी प्रमुख श्रीनिवास ने समझाया कि इस रणनीति के तहत कॉरपोरेट जगत में आने से पहले ही पीढ़ियों को माइक्रोसॉफ्ट के उत्पादों का आदी बनाया गया। उन्होंने कहा, ‘यही वजह है कि हम सभी को बचपन से माइक्रोसॉफ्ट वर्ड और एक्सेल का इस्तेमाल करना सिखाया गया। एक बार जब आप यह सीख गए, तो आप किसी ऐसी कंपनी में काम करने के लिए तैयार हो गए जिसके डेस्क पर पीसी हो और जो माइक्रोसॉफ्ट को सॉफ्टवेयर इस्तेमाल करने के पैसे दे रही हो।’ स्कूलों और शुरुआती कॉरपोरेट कल्चर में वर्ड और एक्सेल को अनिवार्य बनाकर माइक्रोसॉफ्ट ने मुनाफे का एक कभी न खत्म होने वाला चक्र तैयार कर लिया। गेट्स का मकसद जॉब्स की तरह कंप्यूटिंग को सुंदर बनाना नहीं था – सीईओ अरविंद श्रीनिवास ने बिल गेट्स के आक्रामक कॉरपोरेट विजन की तुलना एपल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स से की। उन्होंने कहा कि जहां स्टीव जॉब्स का ध्यान सुंदर, आकर्षक और आसान मशीनें बनाने पर था, वहीं माइक्रोसॉफ्ट का लक्ष्य केवल मुनाफा कमाना था। श्रीनिवास ने कहा, ‘जैसा स्टीव जॉब्स सोचते थे। उन्हें सिर्फ कंप्यूटर और सॉफ्टवेयर बेचने की परवाह थी, क्योंकि ज्यादा सॉफ्टवेयर बेचने से ही आप अमीर बनते हैं।’