Sunday, 23 Aug 2026 | 11:21 PM

Trending :

कार रेसिंग में हादसे का शिकार हुए एक्टर अजित कुमार:बेकाबू होकर दूसरी कार से टकराई गाड़ी, सुरक्षित बचे जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, 37 लोग घायल:ट्रेन सेवाओं पर असर; सुनामी का खतरा नहीं 'अंग्रेजों के सम्मान में लिखा गया जन गण मन':मुकेश खन्ना बोले- ये राष्ट्रगान नहीं हो सकता; इसमें अंग्रेजों को भाग्य विधाता बताया गया पहली भारतीय महिला मिमिक्री आर्टिस्ट आशा सिंह जयसवाल का निधन:मीना कुमारी की नकल से फेम मिला, बीआर चोपड़ा की महाभारत में द्रोणाचार्य की पत्नी बनी थीं पाकिस्तान में 12-12 घंटे बिजली कटौती:लोग सड़कों पर उतरे, रास्ता जाम किया; लगातार कटौती से पानी सप्लाई ठप 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्टर मोहसिन ने सगाई की:मंगेतर तमन्ना के साथ तस्वीरें शेयर की; बोले- पहली नजर में लगा हमसफर मिल गई
EXCLUSIVE

Messi Called Loser, Actor! Gauhar Khan Slams

Messi Called Loser, Actor! Gauhar Khan Slams

1 घंटे पहले कॉपी लिंक फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मिस्र और अर्जेंटीना के मैच के बाद एक्ट्रेस गौहर खान लियोनेल मेसी पर भड़क गईं और उन्होंने फुटबॉलर को लूजर तक कह दिया। दरअसल, फीफा वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 16 में अर्जेंटीना ने मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। मैच में एक समय मिस्र 2-0 से आगे था, लेकिन दूसरे हाफ के अंतिम हिस्से में अर्जेंटीना ने लगातार तीन गोल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच के बाद गौहर ने मेसी के बारे में एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की। उन्होंने एक रील रीपोस्ट की, जिसमें मेसी मैच के दौरान कथित तौर पर चेहरे पर गेंद लगने के बाद अपना मुंह ढकते हुए दिख रहे थे। इसके साथ ही गौहर ने लिखा, ‘क्या बेकार इंसान है! मेसी नहीं, बल्कि मेस्सी है (पूरी तरह बिखरा हुआ)। सबसे घटिया लेवल का एक्टर।’ गौहर खान की पोस्ट। दरअसल, मैच के बाद मिस्र के फुटबॉलर मुस्तफा जीको ने रेफरी के फैसले पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि रेफरी ने निष्पक्ष फैसला नहीं लिया और उनकी टीम के साथ गलत हुआ। जिको ने कहा, ‘रेफरी का फैसला गलत था। यह साफ तौर पर हमारी टीम के साथ अन्याय है। उसने पूरे देश की मेहनत पर पानी फेर दिया।’ मुस्तफा जीको ने अर्जेंटीना के खिलाफ 67वें मिनट में गोल दागा था। VAR फैसलों पर उठा विवाद मिस्र ने दो फैसलों पर एतराज जताया। मैच के दौरान हुए फाउल के लिए VAR रिव्यू के बाद मोस्तफा जिको का गोल नामंजूर कर दिया गया। टीम ने यह भी दावा किया कि हम्दी फाथी पर कथित फाउल के लिए उन्हें पेनल्टी मिलनी चाहिए थी। इसके तुरंत बाद अर्जेंटीना ने विजयी गोल किया। बता दें कि VAR रिव्यू का मतलब फुटबॉल में वीडियो असिस्टेंट रेफरी (VAR) द्वारा किसी अहम फैसले की वीडियो फुटेज के जरिए दोबारा जांच करना होता है। गौहर ‘इश्कजादे’ जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं गौहर खान ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी। वह फेमिना मिस इंडिया 2002 में चौथे स्थान पर रहीं और मिस टैलेंटेड का खिताब जीता। उन्होंने ‘रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर’ (2009) से एक्टिंग में डेब्यू किया। इसके बाद वह ‘इश्कजादे’ (2012) और ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ (2017) जैसी फिल्मों में नजर आईं। गौहर खान और जैद दरबार ने दिसंबर 2020 में शादी की थी। दोनों ने कुछ समय डेट करने के बाद निकाह किया। मई 2023 में उनके पहले बेटे जेहान का जन्म हुआ था। वहीं, सितंबर 2025 में दूसरे बेटे फरवान का जन्म हुआ। फिलहाल उनके पति जैद दरबार रियलिटी शो ‘अलायंस’ में हिस्सा ले रहे हैं। ……………………………… गौहर खान से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… गौहर खान ने छोटे बेटे फरवान की पहली झलक दिखाई:मक्का यात्रा की तस्वीरें शेयर कीं, पति जैद दरबार और दोनों बच्चे साथ नजर आए टीवी एक्ट्रेस गौहर खान ने 26 फरवरी को अपने छोटे बेटे की पहली झलक शेयर की थी। उन्होंने बेटे की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं। यह फोटो उनके परिवार की मक्का यात्रा की थी। वह अपने पति जैद दरबार और दोनों बच्चों के साथ वहां गई थीं। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Govt Waives Custom Duty on Lithium-Ion Cells & Displays Till March 2029

Govt Waives Custom Duty on Lithium-Ion Cells & Displays Till March 2029

नई दिल्ली2 मिनट पहले कॉपी लिंक फाइल फोटो केंद्र सरकार ने देश में स्मार्टफोन, लैपटॉप, वियरेबल्स (स्मार्टवॉच, फिटनेस बैंड) और स्मार्ट टीवी जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज बनाने में इस्तेमाल होने वाले सामान से बेसिक कस्टम ड्यूटी (BCD) हटा दी है। अब डिस्प्ले असेंबली, लिथियम-आयन सेल और इंडक्टर कॉयल मॉड्यूल के मैन्युफैक्चरिंग में इस्तेमाल होने वाले सामानों पर बेसिक कस्टम ड्यूटी नहीं लगेगी। सरकार ने घरेलू प्रोडक्शन को बढ़ावा देने के लिए ये कदम उठाया है। मार्च 2029 तक लागू रहेगी छूट, कंपनियों की लागत कम होगी वित्त मंत्रालय द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इन कंपोनेंट्स पर मिलने वाली यह छूट अगले 3 साल से ज्यादा यानी 31 मार्च, 2029 तक वैलिड रहेगी। सरकार के इस कदम का मकसद देश के भीतर इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों के प्रोडक्शन को तेज करना और कंपनियों की लागत को कम करना है। PLI स्कीम को सपोर्ट करना और इम्पोर्ट पर निर्भरता घटाना है मकसद सरकार का यह फैसला इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के लिए चल रही प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव यानी PLI स्कीम के उद्देश्यों के लिए सही है। अभी में भारत को डिस्प्ले असेंबली और लिथियम-आयन सेल जैसी प्रमुख चीजों के लिए बड़े पैमाने पर दूसरे देशों (विशेषकर चीन और वियतनाम) पर निर्भर रहना पड़ता है। इस ड्यूटी छूट के बाद स्थानीय स्तर पर प्रोडक्शन बढ़ेगा, जिससे विदेशी देशों पर भारत की निर्भरता कम हो जाएगी। स्मार्टफोन, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी हो सकते हैं सस्ते इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि डिस्प्ले असेंबली और लिथियम-आयन सेल किसी भी स्मार्टफोन, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी की कुल लागत का एक बहुत बड़ा हिस्सा होते हैं। इन पर बेसिक कस्टम ड्यूटी हटने से कंपनियों को मैन्युफैक्चरिंग में बड़ी राहत मिलेगी। आने वाले समय में कंपनियां इसका फायदा ग्राहकों को ट्रांसफर कर सकती हैं, जिससे भारत में बने इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स की कीमतें कम हो सकती हैं। क्या होती है बेसिक कस्टम ड्यूटी? बेसिक कस्टम ड्यूटी यानी BCD वह टैक्स है जो देश के बाहर से आने वाले सामानों के इम्पोर्ट पर लगाया जाता है। इसे हटाने का मतलब है कि अब कंपनियां विदेशों से कच्चा माल बिना किसी अतिरिक्त टैक्स के मंगा सकेंगी और भारत में फाइनल प्रोडक्ट तैयार करेंगी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Govt Waives Custom Duty on Lithium-Ion Cells & Displays Till March 2029

Govt Waives Custom Duty on Lithium-Ion Cells & Displays Till March 2029

नई दिल्ली2 मिनट पहले कॉपी लिंक फाइल फोटो केंद्र सरकार ने देश में स्मार्टफोन, लैपटॉप, वियरेबल्स (स्मार्टवॉच, फिटनेस बैंड) और स्मार्ट टीवी जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज बनाने में इस्तेमाल होने वाले सामान से बेसिक कस्टम ड्यूटी (BCD) हटा दी है। इससे स्मार्टफोन, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी सस्ते हो सकते हैं। अब डिस्प्ले असेंबली, लिथियम-आयन सेल और इंडक्टर कॉयल मॉड्यूल के मैन्युफैक्चरिंग में इस्तेमाल होने वाले सामानों पर बेसिक कस्टम ड्यूटी नहीं लगेगी। सरकार ने घरेलू प्रोडक्शन को बढ़ावा देने के लिए ये कदम उठाया है। मार्च 2029 तक लागू रहेगी छूट, कंपनियों की लागत कम होगी वित्त मंत्रालय द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इन कंपोनेंट्स पर मिलने वाली यह छूट अगले 3 साल से ज्यादा यानी 31 मार्च, 2029 तक वैलिड रहेगी। सरकार के इस कदम का मकसद देश के भीतर इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों के प्रोडक्शन को तेज करना और कंपनियों की लागत को कम करना है। स्मार्टफोन, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी हो सकते हैं सस्ते इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि डिस्प्ले असेंबली और लिथियम-आयन सेल किसी भी स्मार्टफोन, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी की कुल लागत का एक बहुत बड़ा हिस्सा होते हैं। इन पर बेसिक कस्टम ड्यूटी हटने से कंपनियों को मैन्युफैक्चरिंग में बड़ी राहत मिलेगी। आने वाले समय में कंपनियां इसका फायदा ग्राहकों को ट्रांसफर कर सकती हैं, जिससे भारत में बने इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स की कीमतें कम हो सकती हैं। PLI स्कीम को सपोर्ट करना और इम्पोर्ट पर निर्भरता घटाना है मकसद सरकार का यह फैसला इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के लिए चल रही प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव यानी PLI स्कीम के उद्देश्यों के लिए सही है। अभी में भारत को डिस्प्ले असेंबली और लिथियम-आयन सेल जैसी प्रमुख चीजों के लिए बड़े पैमाने पर दूसरे देशों (विशेषकर चीन और वियतनाम) पर निर्भर रहना पड़ता है। इस ड्यूटी छूट के बाद स्थानीय स्तर पर प्रोडक्शन बढ़ेगा, जिससे विदेशी देशों पर भारत की निर्भरता कम हो जाएगी। क्या होती है बेसिक कस्टम ड्यूटी? बेसिक कस्टम ड्यूटी यानी BCD वह टैक्स है जो देश के बाहर से आने वाले सामानों के इम्पोर्ट पर लगाया जाता है। इसे हटाने का मतलब है कि अब कंपनियां विदेशों से कच्चा माल बिना किसी अतिरिक्त टैक्स के मंगा सकेंगी और भारत में फाइनल प्रोडक्ट तैयार करेंगी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

अमेरिका में भारतीय इंजीनियर ने पत्नी की हत्या की:गर्लफ्रेंड को शव की फोटो भी भेजी, 9 महीने बाद गिरफ्तार

अमेरिका में भारतीय इंजीनियर ने पत्नी की हत्या की:गर्लफ्रेंड को शव की फोटो भी भेजी, 9 महीने बाद गिरफ्तार

अमेरिका में भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने पत्नी के शव की तस्वीर भारत में रहने वाली अपनी गर्लफ्रेंड को भी भेजी। करीब 9 महीने की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान 30 साल के अविनाश नार्ने के रूप में हुई है। उसकी शादी 5 जून 2025 को राजिता सब्बिनेनी से हुई थी। पुलिस के मुताबिक, अविनाश का भारत में रहने वाली एक महिला से कई साल से प्रेम संबंध था। वह महिला उसकी शादी में भी शामिल हुई थी। शादी के बाद भी दोनों लगातार संपर्क में रहे। हत्या कर के पुलिस को फोन किया पुलिस के मुताबिक, 27 अक्टूबर 2025 को अविनाश ने राजिता की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने पुलिस को फोन कर कहा कि उसकी पत्नी बाथरूम में बंद है और दरवाजा नहीं खोल रही। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो राजिता का शव अंदर मिला। अविनाश ने पूछताछ में दावा किया कि वह करीब 40 मिनट के लिए घर से बाहर गया था। लौटने पर पत्नी बाथरूम में बंद मिली। हालांकि, जांच में पता चला कि उसके बाहर रहने के दौरान फ्लैट में कोई दूसरा व्यक्ति नहीं आया था। जांच में सामने आया कि हत्या वाले दिन अविनाश ने अपनी गर्लफ्रेंड से कम से कम चार बार बात की थी। इसी दौरान उसने पत्नी के शव की तस्वीर भी उसे भेजी। पुलिस को राजिता के कई मैसेज भी मिले। इनमें उसने पति के बनाए ड्रिंक का स्वाद कई बार कड़वा बताया था। मौत वाले दिन उसने मैसेज किया था कि स्मूदी का स्वाद दवा और कफ सिरप जैसा लग रहा है। अगले दिन किंग काउंटी मेडिकल एग्जामिनर की रिपोर्ट में राजिता की मौत का कारण गला घोंटना बताया गया। इसके बाद पुलिस ने हत्या की जांच तेज की। पुलिस ने 5 जुलाई 2026 को अविनाश के खिलाफ फर्स्ट डिग्री मर्डर का मामला दर्ज किया। वह फिलहाल 50 लाख डॉलर (5 मिलियन डॉलर) की जमानत पर जेल में है। दोषी साबित होने पर उसे उम्रकैद की सजा हो सकती है।

वर्ल्ड अपडेट्स:कराची तट से लापता कार्गो विमान का मलबा मिला: 5 क्रू मेंबर अब भी लापता

वर्ल्ड अपडेट्स:कराची तट से लापता कार्गो विमान का मलबा मिला: 5 क्रू मेंबर अब भी लापता

पाकिस्तान की K2 Airways का बोइंग 737-400 कार्गो विमान कराची के पास अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान के लापता होने के करीब 12 घंटे बाद बचाव दल ने उसका मलबा समुद्र से बरामद कर लिया। विमान में सवार 5 क्रू मेंबर की तलाश अभी भी जारी है। पाकिस्तान एयरपोर्ट्स अथॉरिटी के अनुसार विमान संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह से कराची आ रहा था। मंगलवार रात उड़ान के दौरान पायलट ने नेविगेशन सिस्टम में खराबी की सूचना दी। एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने विमान को मार्गदर्शन देने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही मिनट बाद उसका संपर्क टूट गया और रडार से विमान गायब हो गया। बचाव अभियान के दौरान ओरमारा बंदरगाह से 53 नॉटिकल मील (करीब 98 किमी) दक्षिण में समुद्र से विमान का मलबा बरामद किया गया। पाकिस्तान नौसेना और पाकिस्तान मैरीटाइम सिक्योरिटी एजेंसी संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। अभी तक किसी भी क्रू मेंबर के बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। एयरलाइन के मुताबिक विमान में दो पायलट, दो इंजीनियर और एक सपोर्ट स्टाफ सवार थे। शुरुआती डेटा के अनुसार दुर्घटना से पहले विमान की ऊंचाई में असामान्य उतार-चढ़ाव दर्ज हुआ। विमान कुछ ही क्षणों में तेजी से नीचे आया, फिर ऊपर उठा और इसके बाद बेहद तेज गति से समुद्र की ओर गिर गया। यह विमान 1999 में यात्री विमान के रूप में बनाया गया था और 2012 में इसे मालवाहक विमान में परिवर्तित किया गया। 2024 में इसे K2 Airways के बेड़े में शामिल किया गया था। पाकिस्तान में वर्ष 2020 के बाद यह पहली बड़ी विमान दुर्घटना मानी जा रही है।

World News Updates; Venezuela Earthquake Death Toll

World News Updates; Venezuela Earthquake Death Toll

Hindi News International World News Updates; Venezuela Earthquake Death Toll | US Iran Israel Pakistan Germany China Breaking News 39 मिनट पहले कॉपी लिंक वेनेजुएला में 24 जून को आए दो शक्तिशाली भूकंपों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,811 हो गई है। नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिगेज ने बुधवार को यह जानकारी दी। उनके अनुसार, इस आपदा में 16,740 लोग घायल हुए हैं, जबकि 17,907 लोग बेघर हो चुके हैं। अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से वेनेजुएला पर लगे प्रतिबंधों में राहत देने की अपील दोहराई है। उनका कहना है कि विदेशों में वेनेजुएला की बड़ी मात्रा में संपत्तियां और धनराशि फंसी हुई है। यदि इन्हें जारी कर दिया जाए तो भूकंप प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण के साथ रोजगार और शिक्षा कार्यक्रमों के लिए भी पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हो सकते हैं। डेल्सी रोड्रिगेज ने बताया कि उन्होंने ब्रिटेन के राजा चार्ल्स को पत्र लिखकर बैंक ऑफ इंग्लैंड में जमा वेनेजुएला का सोना जारी करने का अनुरोध किया है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के प्रमुख से बातचीत की गई है। बैंक ऑफ इंग्लैंड के पास वेनेजुएला का करीब 31 टन सोना जमा है, जिसकी रिहाई को लेकर लंबे समय से ब्रिटेन की अदालतों में कानूनी विवाद चल रहा है। वेनेजुएला पर पिछले दो दशकों में अमेरिका, यूरोपीय संघ और अन्य देशों ने विभिन्न प्रतिबंध लगाए हैं। हालांकि, भूकंप के बाद अमेरिका ने राहत कार्यों से जुड़े कुछ वित्तीय लेनदेन के लिए चार महीने की सीमित छूट दी है, ताकि मानवीय सहायता और पुनर्वास कार्य प्रभावित न हों। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Ali Khamenei House Video; Iran Supreme Leader Destroyed Home Footage

Ali Khamenei House Video; Iran Supreme Leader Destroyed Home Footage

Hindi News International Ali Khamenei House Video; Iran Supreme Leader Destroyed Home Footage | US Israel War Missile Attacks तेहरान9 मिनट पहले कॉपी लिंक अयातुल्ला अली खामेनेई के जिस आवास पर मिसाइलें गिराई गई थीं, वह अब खंडहर बन चुका है। ईरान सरकार ने बुधवार देर रात पहली बार दिवंगत सर्वोच्च नेता सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के आवासीय परिसर पर हुए हमले और उससे हुई तबाही का आधिकारिक वीडियो जारी किया। वीडियो 35 सेकेंड का है। यह ऐसे समय आया है, जब राजधानी तेहरान में खामेनेई के अंतिम संस्कार का कार्यक्रम चल रहा है। आज उन्हें मशहद में दफनाया जाएगा। खामेनेई 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमले के पहले दिन मारे गए थे। हमले में उनके परिवार के कई सदस्यों और 40 अफसरों की जान भी गई थी। इसमें खामेनेई की 14 महीने की पोती भी शामिल थी। अमेरिका-इजराइल ने एक साथ 35 मिसाइलें गिराई थीं। अयातुल्ला अली खामेनेई के आवास की फोटो खामेनेई के आवास का नाम ‘बैत-ए-रहबरी’ था, सामान्य सा दिखता था खामेनेई के आवास का नाम ‘बैत-ए-रहबरी’ था। यह अत्यधिक सुरक्षित सरकारी परिसर था, जो तेहरान के मध्य में स्थित था। यही उनका आधिकारिक आवास, कार्यालय और सत्ता का प्रमुख केंद्र था। आवास की खासियत… साधारण बाहरी स्वरूप: बाहर से यह परिसर अपेक्षाकृत सादा दिखता था। इसमें भव्य महलों जैसी सजावट नहीं थी। इमाम खोमैनी हुसैनिया: यह परिसर के भीतर एक बड़ा सभा हॉल था, जहां खामेनेई धार्मिक नेताओं, सरकारी अधिकारियों, विदेशी प्रतिनिधियों और आम लोगों से मुलाकात करते थे। महत्वपूर्ण भाषण देते थे। हाल में जारी वीडियो में इसी हॉल को भारी नुकसान हुआ दिखाया गया है। कई इमारतों वाला परिसर: यह केवल एक मकान नहीं था, बल्कि इसमें कार्यालय, बैठक कक्ष, सुरक्षा सुविधाएं, आवासीय हिस्से और प्रशासनिक भवन शामिल थे। यहां हजारों कर्मचारी काम करते थे। बेहद हाई-सिक्योरिटी: पूरे परिसर के चारों ओर ऊंची दीवारें, कई सुरक्षा घेरे और सीमित प्रवेश व्यवस्था थी। इसे ईरान के सबसे सुरक्षित परिसरों में गिना जाता था। आवास की 5 फोटोज… 35 मिसाइलों के हमले के बाद इमारत का ढांचा बुरी तरह ढह गया। ये आवास का कॉरिडोर था। यहीं से इमाम खोमैनी हुसैनिया हॉल में एंट्री ली जाती थी। खामेनेई के आवास में कई इमारतें थीं। इनमें कई दफ्तर थे। सभी को भारी नुकसान हुआ। इमारत का ढांचा पूरा ढह गया। इमाम खोमैनी हुसैनिया हॉल में बने स्टेज के सामने टहलते खामेनेई। यह वीडियो उनकी मौत के पहले का है। खामेनेई ईरान के राष्ट्रपति भी रहे 1989 में रुहोल्लाह खुमैनी के निधन के बाद से अयातुल्ला खामेनेई ईरान के सर्वोच्च नेता के पद पर काबिज थे। ईरान में 1979 की इस्लामी क्रांति के दौरान जब शाह मोहम्मद रजा पहलवी को हटाया गया तो खामेनेई ने क्रांति में बड़ी भूमिका निभाई थी। इस्लामिक क्रांति के बाद खामेनेई को 1981 में राष्ट्रपति बनाया गया। वह 8 साल तक इस पद पर रहे। 1989 में ईरान के सुप्रीम लीडर खुमैनी की मौत के बाद उन्हें उत्तराधिकारी बनाया गया था। अमेरिका के लगातार दूसरे दिन ईरान पर हमला किया अमेरिका ने गुरुवार तड़के लगातार ईरान पर हमला किया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने दावा किया कि उसने करीब 90 सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। CENTCOM के मुताबिक, हमलों में एयर डिफेंस सिस्टम, तटीय निगरानी ठिकाने, मिसाइल और ड्रोन स्टोरेज साइट, नौसैनिक ठिकाने और सैन्य लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया गया। 9 जुलाई को अमेरिकी हमले के फुटेज… अमेरिका ने ईरान के बुशहर शहर में परमाणु प्लांट पर अटैक किया। ईरान के होर्मोजगान प्रांत के कुहेस्तक में अमेरिकी हमले के बाद पोर्ट एरिया से धुआं उठता दिखाई दिया। फुटेज ईरान के चाबहार पोर्ट पर अमेरिकी हमले का है। इससे पहले भी अमेरिका ने एक दिन पहले ईरान में 80 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर हमला करने का दावा किया था। लगातार दूसरे दिन हुई कार्रवाई से दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है। 8 जुलाई को अमेरिकी हमले के फुटेज… अमेरिका ने ईरान के बंदरअब्बास में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। अमेरिका ने ईरान के बंदर अब्बास में शाहिद हक्कानी पोर्ट पर एयरस्ट्राइक की। इसके बाद पोर्ट से धुएं का गुबार उठता नजर आया। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर का रीयूनियन:अंशुला के रिसेप्शन में 'तूने मारी एंट्रियां' पर साथ में किया डांस, 'धुरंधर' के गाने पर भी झूमे

रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर का रीयूनियन:अंशुला के रिसेप्शन में 'तूने मारी एंट्रियां' पर साथ में किया डांस, 'धुरंधर' के गाने पर भी झूमे

अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने 6 जुलाई को स्क्रीनराइटर रोहन ठक्कर से शादी की। इसके बाद मंगलवार शाम मुंबई में उनका ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया गया। इस मौके पर बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। रिसेप्शन की सबसे ज्यादा चर्चा रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर की डांस परफॉर्मेंस की रही। दोनों ने अपनी फिल्म गुंडे (2014) के फेमस गाने ‘तूने मारी एंट्रियां’ पर डांस किया। इस दौरान दोनों की ऑन-स्क्रीन जोड़ी बिक्रम और बाला की यादें भी ताजा हो गईं। वहीं दोनों ‘धुरंधर’ के गाने पर भी झूमते दिखे। शाम के कार्यक्रम में सिंगर हिमेश रेशमिया ने भी लाइव परफॉर्मेंस दी। रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर स्टेज पर उनके साथ नजर आए और ‘मुझको याद सताए तेरी’ समेत कई गानों पर गाते और झूमते दिखाई दिए। देखिए रणवीर और अर्जुन के डांस की तस्वीरें रिसेप्शन में बोनी कपूर, जाह्नवी कपूर, शनाया कपूर, रेखा, बॉबी देओल, चंकी पांडे और रितेश देशमुख समेत बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं। देखिए रिसेप्शन की तस्वीरें- 6 जुलाई को हुई शादी, देखिए शादी की तस्वीरें- शादी की तस्वीरों के साथ अंशुला ने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा था, ‘06.07.2026। इतने सारे लोगों में, इतनी सारी जगहों में और इतने सही-गलत वक्तों के बीच, वो तुम थे। और जिंदगी के हर मोड़, हर उतार-चढ़ाव और हर अनपेक्षित सफर के बाद भी। आज भी तुम ही हो। मेरी सबसे पसंदीदा बातचीत। मेरी सबसे सुकूनभरी जगह। मेरी सबसे आसान और सबसे खूबसूरत पसंद। हमेशा तुम ही रोहन ठक्कर।’ अर्जुन कपूर ने भी शादी के बाद सोशल मीडिया से अंशुला के लिए भावुक पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा, ‘मेरी अंश के नाम, तुम हमेशा मेरी रहोगी, लेकिन अब वक्त आ गया है कि मैं तुम्हें नई राह पर जाने दूं। आज तुम रोहन के साथ अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर रही हो। तुम्हें मुस्कुराते हुए देखकर मेरा दिल, मेरा मन और मेरी आत्मा बेहद खुश हैं। मैंने तुम्हें बचपन से बड़ा होते देखा है और आज तुम एक ऐसी शानदार महिला बन गई हो, जो हर कदम पर हमारी मां की छवि को अपने भीतर समेटे हुए है।’ आगे उन्होंने लिखा, ‘कभी चिंता मत करना, क्योंकि मां हमेशा तुम्हें देख रही हैं और हर पल तुम्हें अपना आशीर्वाद दे रही हैं। मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं, हमेशा तुम्हारा साथ दूंगा और हमेशा यह सुनिश्चित करूंगा कि तुम्हारे चेहरे की मुस्कान कभी फीकी न पड़े। बहुत सारा प्यार, तुम्हारा अर्जुन भैया।’

रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर का रीयूनियन:अंशुला के रिसेप्शन में 'तूने मारी एंट्रियां' पर साथ में किया डांस, 'धुरंधर' के गाने पर भी झूमे

रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर का रीयूनियन:अंशुला के रिसेप्शन में 'तूने मारी एंट्रियां' पर साथ में किया डांस, 'धुरंधर' के गाने पर भी झूमे

अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने 6 जुलाई को स्क्रीनराइटर रोहन ठक्कर से शादी की। इसके बाद मंगलवार शाम मुंबई में उनका ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया गया। इस मौके पर बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। रिसेप्शन में सबसे ज्यादा चर्चा रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर की डांस परफॉर्मेंस की हुई। दोनों ने अपनी फिल्म गुंडे (2014) के फेमस गाने ‘तूने मारी एंट्रियां’ पर डांस किया। इस दौरान दोनों की ऑन-स्क्रीन जोड़ी बिक्रम और बाला की यादें भी ताजा हो गईं। वहीं दोनों ‘धुरंधर’ के गाने पर भी झूमते दिखे। कार्यक्रम में सिंगर हिमेश रेशमिया ने लाइव परफॉर्मेंस दी। रणवीर और अर्जुन स्टेज पर उनके साथ नजर आए और ‘मुझको याद सताए तेरी’ समेत कई गानों पर गाते और झूमते दिखाई दिए। देखिए रणवीर और अर्जुन के डांस की तस्वीरें रिसेप्शन में बोनी कपूर, जाह्नवी कपूर, शनाया कपूर, रेखा, बॉबी देओल, चंकी पांडे और रितेश देशमुख समेत बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं। देखिए रिसेप्शन की तस्वीरें- 6 जुलाई को हुई शादी, देखिए शादी की तस्वीरें- शादी की तस्वीरों के साथ अंशुला ने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा था, ‘06.07.2026। इतने सारे लोगों में, इतनी सारी जगहों में और इतने सही-गलत वक्तों के बीच, वो तुम थे। और जिंदगी के हर मोड़, हर उतार-चढ़ाव और हर अनपेक्षित सफर के बाद भी। आज भी तुम ही हो। मेरी सबसे पसंदीदा बातचीत। मेरी सबसे सुकूनभरी जगह। मेरी सबसे आसान और सबसे खूबसूरत पसंद। हमेशा तुम ही रोहन ठक्कर।’ अर्जुन कपूर ने भी शादी के बाद सोशल मीडिया से अंशुला के लिए भावुक पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा, ‘मेरी अंश के नाम, तुम हमेशा मेरी रहोगी, लेकिन अब वक्त आ गया है कि मैं तुम्हें नई राह पर जाने दूं। आज तुम रोहन के साथ अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर रही हो। तुम्हें मुस्कुराते हुए देखकर मेरा दिल, मेरा मन और मेरी आत्मा बेहद खुश हैं। मैंने तुम्हें बचपन से बड़ा होते देखा है और आज तुम एक ऐसी शानदार महिला बन गई हो, जो हर कदम पर हमारी मां की छवि को अपने भीतर समेटे हुए है।’ आगे उन्होंने लिखा, ‘कभी चिंता मत करना, क्योंकि मां हमेशा तुम्हें देख रही हैं और हर पल तुम्हें अपना आशीर्वाद दे रही हैं। मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं, हमेशा तुम्हारा साथ दूंगा और हमेशा यह सुनिश्चित करूंगा कि तुम्हारे चेहरे की मुस्कान कभी फीकी न पड़े। बहुत सारा प्यार, तुम्हारा अर्जुन भैया।’

Sensex Surges 300 Points, Nifty Gains 100; Banking & Consumer Stocks Lead

Sensex Surges 300 Points, Nifty Gains 100; Banking & Consumer Stocks Lead

Hindi News Business Sensex Surges 300 Points, Nifty Gains 100; Banking & Consumer Stocks Lead मुंबई7 मिनट पहले कॉपी लिंक शेयर बाजार में आज यानी 9 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,850 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 100 अंक की बढ़त है, ये 24,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कंज्यूमर ड्यूरेबल और बैंकिंग शेयर्स में आज ज्यादा खरीदारी है। एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज कोस्पी (साउथ कोरिया) 7138 -142 -1.50% निक्केई (जापान) 68181 +1362 +2.04% हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) 24060 -140 -0.61% अमेरिकी बाजार में कल गिरावट रही थी इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज डाउ जोन्स 52348 -577 -1.09% नैस्डैक 25871 +52 +0.20% S&P 500 7483 -21 -0.28% विदेशी निवेशकों ने कल 790 करोड़ के शेयर खरीदे कैटेगरी लेटेस्ट बीते 7 दिन बीते 30 दिन DII +790 +2,244 +47,730 FII/FPI +1,963 +3,954 -5,291 नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले कल यानी 8 जुलाई को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 1677 अंक या 2.15% गिरकर 76,504 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 516 अंक या 2.12% गिरकर 23,882 पर बंद हुआ। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔