चांदी आज ₹370 सस्ती, इस हफ्ते ₹4,426 गिरी:सोना ₹524 घटकर ₹1.43 पर आया; जानें अपने शहर के दाम

सोने-चांदी की कीमतों में 31 जुलाई को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी 370 रुपए घटकर 2,18,295 रुपए पर आ गई है, जो गुरुवार को 2,18,665 रुपए पर थी। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 524 रुपए घटकर 1,42,860 लाख रुपए आ गया। इससे पहले 30 जुलाई को यह 1,43,384 लाख पर था। सोना इस हफ्ते 921 रुपए सस्ता हुआ है, जबकि चांदी की कीमत 4,426 रुपए गिरी है। 25 जुलाई को सोना ₹1.44 लाख/10 ग्राम और चांदी ₹2.23 लाख/किलो थी। देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत अलग-अलग शहरों में सोने के दाम अलग होने की 4 वजहें ऑल टाइम हाई से 1.68 लाख रुपए गिरी चांदी इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए थे, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 33,261 रुपए सस्ता हो चुका है। वहीं, चांदी के कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी। तब से अब तक 162 दिन में चांदी 1.68 लाख रुपए सस्ती हो गई है। इस साल अब तक सोने-चांदी की चाल
Maruti Suzuki Invests Rs 561 Crore in Compressed Biogas Plant Project

2 मिनट पहले कॉपी लिंक मारुति सुजुकी ने वैकल्पिक ईंधन की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 561 करोड़ रुपये के निवेश से कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) प्लांट लगाने का फैसला किया है। कंपनी के बोर्ड ने शुक्रवार को चार परियोजनाओं को मंजूरी दी है। कंपनी ने कहा है कि पहले चरण के अनुभव के आधार पर भविष्य में CBG निर्माण का विस्तार किया जाएगा। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब वाहन कंपनियां इलेक्ट्रिक वाहनों के अलावा वैकल्पिक ईंधन पर ध्यान दे रही हैं। CBG रासायनिक रूप से कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) के समान है और इसे मौजूदा CNG वाहनों में इस्तेमाल किया जा सकता है। सरकार कच्चे तेल के आयात को कम करने, कृषि और नगरपालिका कचरे के प्रबंधन और उत्सर्जन को कम करने के लिए इसे बढ़ावा दे रही है। गुजरात प्रोजेक्ट की सफलता के बाद विस्तार यह निवेश मारुति सुजुकी के कंप्रेस्ड बायोगैस क्षेत्र में विस्तार को दर्शाता है। यह पहल पैरेंट कंपनी सुजुकी मोटर कॉर्प के गुजरात में चल रहे CBG प्रोजेक्ट की शुरुआती सफलता पर आधारित है। टाटा मोटर्स और अशोक लेलैंड जैसी अन्य वाहन कंपनियां भी CNG और LNG कमर्शियल वाहनों के पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही हैं और वैकल्पिक ईंधन को अपनाने के लिए फ्यूल रिटेलर्स के साथ साझेदारी कर रही हैं। पहली तिमाही के नतीजे और उत्पादन कंपनी ने पहली तिमाही के नतीजों के साथ यह घोषणा की। मारुति सुजुकी ने बताया कि हरियाणा के खरखौदा में दूसरे मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के शुरू होने से उत्पादन बढ़ा है। तिमाही के अंत में डीलर इन्वेंट्री करीब 13 दिन की रही। अप्रैल-जून तिमाही के दौरान कंपनी ने 6,82,700 वाहन बेचे, जो पिछले साल की तुलना में 29.3 फीसदी अधिक है। इस दौरान छोटी कारों की घरेलू बिक्री में 34.1 फीसदी, SUV बिक्री में 44.6 फीसदी और निर्यात में 28.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। कंपनी की घरेलू बाजार हिस्सेदारी 2.3 फीसदी बढ़कर 41.2 फीसदी हो गई है। मुनाफे पर लागत का दबाव तिमाही के दौरान कंपनी की नेट सेल्स 36 फीसदी बढ़कर 49,959 करोड़ रुपये रही। हालांकि, नेट प्रॉफिट 11 फीसदी घटकर 3,352 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 3,758 करोड़ रुपये था। मारुति सुजुकी ने बताया कि कच्चे माल की लागत बढ़ने से मार्जिन पर असर पड़ा है। कंपनी के अनुसार, कच्चे माल की लागत तिमाही के दौरान बढ़ने लगी थी और युद्ध के कारण स्थिति और गंभीर हो गई, जिससे मजबूत राजस्व वृद्धि के बावजूद मुनाफे पर असर पड़ा। लागत के दबाव को कम करने के लिए कंपनी ने इस साल स्टील और अन्य जरूरी इनपुट की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते दो बार वाहनों के दाम बढ़ाए हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
जोमैटो-ब्लिंकइट के 1 लाख डिलीवरी पार्टनर्स ने फाइल किया ITR:₹18 करोड़ का इनकम टैक्स रिफंड मिला; 905 शहरों में 73% पहली बार टैक्सपेयर बने

जोमैटो और ब्लिंकिट ने इस साल देश के 905 शहरों में अपने एक लाख से ज्यादा डिलीवरी पार्टनर्स को इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने में मदद की है। इस पहल से डिलीवरी पार्टनर्स को अब तक 18 करोड़ रुपए का इनकम टैक्स रिफंड मिल चुका है। गिग वर्कर के लिए रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख में अभी एक महीना बाकी है, जो कि 31 अगस्त 2026 है। 73% डिलीवरी पार्टनर्स ने पहली बार भरा ITR इस साल रिटर्न फाइल करने वाले डिलीवरी पार्टनर्स में से लगभग 73% ऐसे लोग हैं, जिन्होंने पहली बार ITR फाइल किया है। जोमैटो या ब्लिंकिट के पास इनके पिछले सालों के रिटर्न फाइल करने का कोई रिकॉर्ड नहीं था। यह आंकड़ा दिखाता है कि प्लेटफॉर्म की मदद से अब गिग वर्कर भी औपचारिक वित्तीय प्रणाली (फॉर्मल फाइनेंशियल सिस्टम) से तेजी से जुड़ रहे हैं। ITR से मिलेगा लोन, क्रेडिट कार्ड और रेंटल एग्रीमेंट में फायदा ITR को एक विश्वसनीय वित्तीय दस्तावेज के रूप में मान्यता प्राप्त है। इससे डिलीवरी पार्टनर्स को अपनी वित्तीय साख बनाने में मदद मिलती है। इसका उपयोग वे पर्सनल लोन, FD-बैकड क्रेडिट कार्ड, रेंटल एग्रीमेंट और अन्य सेवाओं के आवेदन के दौरान अपनी वित्तीय हिस्ट्री साबित करने के लिए कर सकते हैं।

RPSC Warning: Legal Action Against Misleading Social Media Posts

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने परीक्षाओं और परिणामों को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। . आयोग के सचिव रामनिवास मेहता ने अपने कार्यकाल के आखिरी दिन जारी आदेश में चेतावनी दी है कि फर्जी या भ्रामक पोस्ट करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आयोग ने अभ्यर्थियों से केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने की अपील भी की है। दरअसल, शुक्रवार को आयोग की ओर से जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि कुछ अभ्यर्थी और अन्य व्यक्ति अधिकृत सूचना के बिना परीक्षा परिणामों का विश्लेषण कर भ्रामक तथ्य और आंकड़े सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं, जिससे अभ्यर्थियों और आमजन में भ्रम की स्थिति बन रही है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ आयोग कड़ा रुख अपनाएगा। आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने कहा कि आयोग के संज्ञान में आया है कि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर परीक्षा परिणाम घोषित होने से पहले ही कई तरह के दावे और विश्लेषण साझा किए जा रहे हैं। इससे न केवल अभ्यर्थियों में भ्रम फैल रहा है, बल्कि आयोग की निष्पक्षता और विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े करने का प्रयास किया जा रहा है। आयोग की अधिकृत सूचना पर ही भरोसा करें अभ्यर्थी आयोग ने सभी अभ्यर्थियों और आमजन से अपील की है कि वे केवल आयोग की अधिकृत सूचना पर ही भरोसा करें। आज सचिव रामनिवास मेहता का आखिरी दिन राजस्थान लोक सेवा आयोग के सचिव रामनिवास मेहता का शुक्रवार को कार्यकाल का आखिरी दिन रहा। रिटायर होने से पहले उन्होंने यह महत्वपूर्ण प्रेस नोट जारी कर अभ्यर्थियों को आगाह किया। इसके साथ ही आयोग के सदस्य डॉ. अशोक कलवार का कार्यकाल भी शुक्रवार को पूरा हो गया। आयोग में तीन सदस्य पद होंगे रिक्त डॉ. अशोक कलवार के कार्यकाल समाप्त होने और पहले से रिक्त एक सदस्य पद को मिलाकर अब आयोग में तीन सदस्य पद खाली हो जाएंगे। इन पदों पर नई नियुक्तियों का इंतजार रहेगा।
पाकिस्तान में गैंगस्टर उजैर बलोच के भाई पर हमला:ल्यारी में अज्ञात हमलावरों ने घर के बाहर गोली मारी, हालत गंभीर

पाकिस्तान के कराची में जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर उजैर बलोच के भाई जुबैर बलोच पर गुरुवार शाम जानलेवा हमला हुआ। कराची के लियारी इलाके में उनके घर के बाहर बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में 40 साल जुबैर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि गोलीबारी की चपेट में आए दो राहगीर भी जख्मी हुए हैं। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुबैर के सीने और पेट में गोलियां लगी हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक, हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। घायलों को तुरंत कराची के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां जुबैर की सर्जरी की गई। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, घायल राहगीरों में से एक की हालत भी गंभीर है। गैंगवार और पुरानी रंजिश की जांच साउथ के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) सैयद असद रजा ने बताया कि पुलिस हमले की हर पहलू से जांच कर रही है। शुरुआती जांच में गैंगवार, पुरानी दुश्मनी और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखा गया है। फिलहाल किसी एक वजह की पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस के अनुसार, जुबैर बलोच 2012 में सात आपराधिक मामलों में गिरफ्तार हुआ था। वह इसी साल जनवरी 2025 में जेल से रिहा होकर बाहर आया था। अधिकारियों का कहना है कि हमले के पीछे उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि भी जांच के दायरे में है। इलाके में गैंगवार फिर से शुरू होने की चर्चा इस घटना के बाद लियारी में एक बार फिर गैंगवार की आशंकाएं तेज हो गई हैं। इलाके के एक सामाजिक कार्यकर्ता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जुबैर ने हाल ही में एक राजनीतिक पार्टी जॉइन की थी और कुछ महीने पहले इलाके में पार्टी के झंडे भी लगाए थे। उनका दावा है कि कराची ऑपरेशन के दौरान दुबई और ईरान भागे कई गैंगस्टरों के दोबारा लौटने की चर्चाएं हैं, जिससे स्थानीय लोगों में गैंगवार फिर शुरू होने का डर बढ़ गया है। उजैर बलोच पर कई गंभीर मामले दर्ज उजैर बलोच कभी कराची के सबसे ताकतवर गैंग लीडरों में गिना जाता था। उसे लियारी का कुख्यात गैंगस्टर अब्दुल रहमान उर्फ रहमान डकैत का दाहिना हाथ माना जाता था। पुलिस मुठभेड़ में रहमान डकैत के मारे जाने के बाद उजैर ने लियारी के अपराध जगत की कमान संभाल ली और धीरे-धीरे इलाके का सबसे प्रभावशाली गैंगस्टर बन गया। फिलहाल उजैर बलोच पाकिस्तान की जेल में बंद है। इसी साल मार्च में आतंकवाद विरोधी अदालत ने हत्या, पुलिस पर हमले और विस्फोटक रखने समेत सात मामलों में उसकी जमानत याचिकाएं खारिज कर दी थीं। उस पर 2012 में कलाकोट थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों पर हथियारों और विस्फोटकों से हमला करने का भी आरोप है। इससे पहले अप्रैल 2020 में एक सैन्य अदालत ने उसे जासूसी का दोषी ठहराते हुए 12 साल की सजा सुनाई थी। हाल के दिनों में उजैर बलोच का नाम भारतीय स्पाई-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ की वजह से भी चर्चा में रहा है। फिल्म में उसके किरदार को अभिनेता दानिश पंडोर ने निभाया है।
मार्सिया का सक्सेस मंत्र; ब्लिस से खड़े किए 5 ब्रांड:1000 करोड़ की मालकिन की सलाह, पहले सर्वाइवल जरूरी, बिजनेस की प्लानिंग बाद में

मार्सिया किलगोर (57) का ऑनलाइन-सब्सक्रिप्शन ब्यूटी ब्रांड ‘ब्यूटी पाई’ इंडस्ट्री में गेम-चेंजर माना जाता है। 2016 में ब्यूटी पाई शुरू करने से पहले किलगोर लग्जरी स्पा ब्रांड ब्लिस, मेकअप-स्किनकेयर ब्रांड सोप एंड ग्लोरी और फुटवियर ब्रांड फिटफ्लॉप जैसे 4 बिजनेस खड़े कर चुकी थीं। तंगी के चलते कोलंबिया यूनिवर्सिटी में पढ़ाई बीच में छोड़नी पड़ी। पर्सनल ट्रेनर की नौकरी और शाम को ब्यूटी क्लासेज लेनी शुरू की। यहीं से उनके पांच दशक लंबे आंत्रप्रेन्योर सफर की नींव पड़ी। उन्होंने अपनी सफलता के पांच सूत्र साझा किए हैं… 1. परफेक्ट प्लान की जरूरत नहीं – किलगोर कहती हैं कि शुरू में कोई बिजनेस प्लान नहीं था। हालात ने मजबूर किया तो उन्होंने जो हुनर था उसी से कमाना शुरू किया। आगे रास्ता खुद-ब-खुद बनता गया। उनका मानना है कि सर्वाइवल पहले जरूरी है, प्लानिंग बाद में अपने आप हो जाती है। 2. जिसमें महारत, वही काम शुरू करें – ब्लिस स्पा की लंदन ब्रांच में भीड़ बढ़ने पर जब ट्रेंड किए गए कई स्टाफ डर कर नौकरी छोड़ गए। किलगोर खुद वैक्सिंग और फेशियल करने में सक्षम थीं क्योंकि उन्होंने हर काम खुद सीखा था। उनकी सलाह है कि जिस क्षेत्र की गहरी जानकारी हो, वहीं कारोबार शुरू करें, ताकि मुश्किल वक्त में कोई और आपको निर्भर न बना दे। 3. अपने आइडिया को खुद चुनौती दें – किलगोर सुझाव देती हैं कि अगर कोई अपने आइडिया की अहमियत एक वाक्य में नहीं समझा सकता, तो आइडिया अधूरा है। वे ‘ओनरशिप बायस’ से बचने की सलाह देती हैं। यानी सिर्फ इसलिए आइडिया को शानदार मत मानिए क्योंकि वह आपका है। उनके मुताबिक अब एआई किसी भी नए उद्यमी के लिए सस्ता कंसल्टेंट बन गया है, जो आइडिया को चुनौती देकर बेहतर बना सकता है। 4. त्याग के लिए तैयार रहें, दयालु बनें – किलगोर ने तय किया कि वे ऐसी इंसान बनेंगी, जिसके साथ लोग रहना पसंद करें। मेहनत व नम्रता से छोटा सैलून महीनों पहले बुक होने लगा। वे मानती हैं कि बिजनेस के लिए बड़े त्याग जरूरी हैं। हालांकि बच्चों के स्कूल कार्यक्रम व पारिवारिक छुट्टियां नहीं छोड़ीं। 5. डेथबेड टेस्ट अपनाएं – किलगोर बड़े फैसले से पहले खुद से पूछती हैं कि क्या यह प्रोजेक्ट जीवन के आखिरी पल में भी सार्थक लगेगा। इससे पता चलता है कि कौन-सा आइडिया समय देने लायक है। ब्यूटी पाई – अनोखा बिजनेस मॉडल, सालाना आय 1,000 करोड़- किलगोर ने अब तक 5 लाइफस्टाइल ब्रांड खड़े किए। ब्लिस, सोप एंड ग्लोरी, फिटफ्लॉप और ब्यूटी पाई इनमें प्रमुख हैं। ब्यूटी पाई की शुरुआत 2016 में हुई थी और यह पूरी तरह ऑनलाइन-सब्सक्रिप्शन मॉडल पर आधारित है। इसे इंडस्ट्री में अनोखा प्रयोग माना जाता है। ब्यूटी पाई की सालाना आय 1,000 करोड़ रुपए है।

Bihar School Students Protest | Gaya Tikari SDM Praveen Kundan Video

Hindi News Career Bihar School Students Protest | Gaya Tikari SDM Praveen Kundan Video 6 मिनट पहले कॉपी लिंक बिहार के गया जिले के टिकारी मिडिल स्कूल के जेन अल्फा बच्चों ने स्कूल में बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया। खराब मिड-डे मील, टूटी बेंच और पानी की समस्या से परेशान होकर स्कूल के छात्र नारे लगाने लगे। उन्होंने टिकारी के सबडिवीजन ऑफिस से SDM को बुलाने की मांग की और जूनियर अधिकारियों से बात करने से इंकार कर दिया। बच्चों के इस हौसले और विरोध प्रदर्शन के आगे झुकते हुए एसडीएम प्रवीण कुंदन स्कूल आए और छात्रों की शिकायतें सुनीं। बच्चों ने प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए बच्चों ने स्कूल प्रशासन और जिला प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। उनका कहना था कि लंबे समय से स्कूल में जरूरी सुविधाओं की कमी बनी हुई है। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। छात्रों का कहना था कि गर्मी में बिना पंखे के पढ़ाई करना मुश्किल हो जाता है। स्कूल का चापाकल (हैंड पंप) भी खराब है। इससे पीने के पानी की समस्या बनी रहती है। कई क्लासेस में बेंच भी टूट चुकी हैं। ऐसे में बच्चों को बैठकर पढ़ाई करने में परेशानी होती है। पांच दिन में शिकायतें हल करने का निर्देश एसडीएम ने स्कूल के हेडमास्टर को छात्रों की सभी समस्याओं को पांच दिन के अंदर हल करने का निर्देश दिया। इस पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई गई है। छात्राओं ने किया प्रदर्शन और हो गई नियुक्ति जालौर के सायला उपखंड के मेंगलवा स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में टीचर्स की कमी को जब पूरा नहीं किया गया तो छात्राओं ने खुद मोर्चा खोल दिया। वहां शिक्षकों की कमी को लेकर छात्रों ने खुद आवाज उठानी शुरू कर दी। पहले छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। करीब चार घंटे तक स्कूल के मेन गेट पर ताला लगाकर रखा। इस दौरान मुख्य बाजार मार्ग पर धरना देकर नियमित शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की। आदेश के बाद खुला स्कूल का ताला प्रदर्शन की सूचना पर सायला तहसीलदार, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नेमाराम चौधरी और एएसआई राजाराम मौके पर पहुंचे। काफी देर तक चली समझाइश के बाद प्रशासन और छात्रों के बीच सहमति बनी। प्रशासन ने तत्काल चार शिक्षकों की नियुक्ति करने और बाकी तीन शिक्षकों को 10 दिन के अंदर बुलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्राओं ने अपना धरना खत्म कर दिया और मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी की मौजूदगी में स्कूल का ताला खुलवाया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। ये खबर भी पढ़ें सड़क किनारे बर्फ बेचने वाले इरफान से मिले राहुल:जंतर- मंतर पर संविधान की प्रस्तावना पढ़ने से चर्चा में आए, कभी स्कूल नहीं गए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने 27 जुलाई 2026 को मोहम्मद इरफान से मुलाकात की। इरफान हाल ही में दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान भारतीय संविधान की प्रस्तावना पढ़ने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा में आए थे। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
‘रामायण’ के ट्रेलर की पाकिस्तान में हुई तारीफ:कंटेंट क्रिएटर्स ने VFX और मेकिंग को बताया शानदार, रणबीर कपूर की भी सराहना की

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज होने के बाद भारत के साथ पाकिस्तान में भी इसकी चर्चा हो रही है। पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर और फिल्म क्रिटिक्स ने ट्रेलर पर प्रतिक्रिया देते हुए इसके VFX, स्टार कास्ट और मेकिंग की तारीफ की। पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर ‘काम वाली बात’ के नाम से पहचाने जाने वाले माविया उमर फारूकी ने सोशल मीडिया पर ट्रेलर की समीक्षा करते हुए कहा कि फिल्म का बड़ा बजट उसके विजुअल्स में साफ नजर आता है। फारूकी ने हॉलीवुड स्टूडियोज के साथ VFX पर किए गए काम की भी सराहना की। उन्होंने कहा, ‘एक पाकिस्तानी के तौर पर मैं बोलूंगा कि भाई, मैं ट्रेलर देखकर तो एक्साइटेड हो गया हूं कि फिल्म के अंदर क्या है, फिल्म के अंदर क्या देखने को मिलेगा।’ साथ ही उन्होंने रणबीर कपूर और यश की परफॉर्मेंस की भी तारीफ की। वहीं, पाकिस्तानी यूट्यूबर और फिल्म क्रिटिक हस्नात खान ने भी अपने यूट्यूब रिव्यू में ट्रेलर की तारीफ की। उन्होंने कहा कि फिल्म को लेकर जो हाइप बनी थी, ट्रेलर उसे पूरी तरह सही साबित करता है। उनके मुताबिक, ट्रेलर का हर सीन शानदार है और मेकर्स ने विजुअल्स, CGI, लाइटिंग, एनिमेशन और स्टंट्स पर बेहतरीन काम किया है। उन्हें कहीं भी लो क्वालिटी या कमजोर VFX नहीं दिखे। हस्नात खान ने यश की एक्टिंग और उनके एक्शन सीन्स की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि ट्रेलर की शुरुआत ही यश के दमदार अंदाज से होती है। नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ के पहले पार्ट का ट्रेलर कल रिलीज हो गया। मेकर्स ने इसे 30 जुलाई को सुबह 4:15 बजे, ब्रह्म मुहूर्त के शुभ अवसर पर दुनिया भर में लॉन्च किया। ‘रामायण’ के ट्रेलर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम समेत कई भाषाओं में एक साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया गया। देखें ट्रेलर की झलक- ऑस्कर विनर्स एआर रहमान और हैंस जिमर दे रहे म्यूजिक फिल्म के संगीत को लेकर भी काफी समय से चर्चा बनी हुई है। इस फिल्म में दो दिग्गज म्यूजिशियन एआर रहमान और ऑस्कर विजेता हैंस जिमर पहली बार एक साथ मिलकर बैकग्राउंड स्कोर और संगीत तैयार कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज और एक्टर यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के तहत किया जा रहा है। इस ग्रैंड प्रोजेक्ट को दो भागों में बनाया जा रहा है, जिसका पहला पार्ट नवंबर 2026 में दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा। 4000 करोड़ के बजट में बन रही देश की सबसे महंगी फिल्म ‘दंगल’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बना चुके डायरेक्टर नितेश तिवारी पिछले कई सालों से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो भागों में बनने वाली इस फिल्म का कुल बजट 4000 करोड़ रुपए के करीब है, जो इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी फिल्म बनाता है। फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स (VFX) की जिम्मेदारी ऑस्कर विनिंग कंपनी DNEG संभाल रही है। फिल्म ‘रामायण’ से जुड़ी अहम बातें-