चंडीगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती के नियम बदले:अब इंटरव्यू नहीं होगा, 3 भाषाओं में क्वेश्चन पेपर आएगा; गलत जवाब पर नेगेटिव मार्किंग

चंडीगढ़ पुलिस विभाग के भर्ती नियमों में बदलाव हुआ है। पुलिस विभाग में ग्रुप-C (एग्जीक्यूटिव) पुरुष और महिला कांस्टेबलों की भर्ती के नियम बदल गए हैं। अब जहां लिखित परीक्षा आवेदक तीनों भाषाओं में दे पाएंगे, वहीं लिखित परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी। सबसे खास बात यह है कि उन्हें इंटरव्यू की प्रक्रिया से भी नहीं गुजरना पड़ेगा। केवल लिखित परीक्षा व बोनस अंकों से अंतिम मेरिट बनेगी। इसके लिए द कांस्टेबल भर्ती (तीसरा संशोधन) नियम, 2026 की अधिसूचना जारी कर दी गई है। वहीं, भविष्य में होने वाली भर्ती प्रक्रिया ट्रांसपेरेंट रिक्रूटमेंट प्रोसेस (TRP) के नियमों के तहत होगी। भर्ती प्रोसेस के 5 नियम जानिए
Kiara Advani Struggle Success Story; Fugly – M.S. Dhoni

17 मिनट पहलेलेखक: वीरेंद्र मिश्र कॉपी लिंक कियारा के करियर की खास बात यह रही कि उन्होंने सिर्फ ग्लैमरस किरदारों तक खुद को सीमित नहीं रखा। आज कियारा आडवाणी बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। बड़े बैनर, करोड़ों की फिल्में और देशभर में करोड़ों प्रशंसक उनके नाम हैं। हालांकि, फिल्म इंडस्ट्री में सलमान खान से खास कनेक्शन होने के बावजूद उनके लिए सफलता की राह आसान नहीं रही। पहली ही फिल्म फ्लॉप हो गई, महीनों तक काम नहीं मिला, ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ जैसी सुपरहिट फिल्म के बाद भी उन्हें ऑडिशन देने पड़े और कई बार रिजेक्शन झेलना पड़ा। यही वजह है कि आज भी कई लोग ‘कबीर सिंह’ को उनकी पहली फिल्म समझते हैं। फैशन इंडस्ट्री में भी उन्हें गंभीरता से नहीं लिया गया। आज की सक्सेस स्टोरी में जानिए कियारा आडवाणी की निजी जिंदगी और करियर से जुड़ी कुछ खास बातें। पापा बिजनेसमैन थे, मां टीचर; लेकिन बचपन से सपना था- एक्ट्रेस बनना 31 जुलाई 1992 को मुंबई में जन्मीं कियारा आडवाणी का असली नाम आलिया आडवाणी है। उनके पिता जगदीप आडवाणी बिजनेसमैन हैं, जबकि मां जेनेवीव जाफरी टीचर रह चुकी हैं। जेनेवीव जाफरी अभिनेता सईद जाफरी के भाई हमीद जाफरी और उनकी पहली पत्नी वैलेरी की बेटी हैं। बाद में हमीद जाफरी ने अशोक कुमार की बेटी भारती गांगुली से शादी की थी। कियारा का परिवार फिल्मी दुनिया से सीधे तौर पर जुड़ा नहीं था, लेकिन बॉलीवुड से परिचय बचपन से था। कियारा ने बताया है कि वह बचपन में आईने के सामने फिल्मों के सीन दोहराती थीं और स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेती थीं। तभी उन्होंने फिल्मों में काम करने का सपना देखा। उन्होंने कैथेड्रल एंड जॉन कॉनन स्कूल से पढ़ाई और जय हिंद कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। 10वीं बोर्ड परीक्षा में उनके 92% अंक आए थे। फिल्मों में आने से पहले बच्चों को पढ़ाती थीं फिल्मों में आने से पहले कियारा अपनी मां के प्री-स्कूल में छोटे बच्चों को पढ़ाती थीं। Film Companion को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उन्हें बच्चों के साथ समय बिताना पसंद था। कुछ समय यह काम करने के बाद उन्होंने फिल्मों में आने के लिए ऑडिशन देना शुरू कर दिया। आलिया से कियारा बनने के पीछे की कहानी कियारा का असली नाम आलिया था। बॉलीवुड में कदम रखने की तैयारी के दौरान आलिया भट्ट पहले से स्थापित थीं, इसलिए सलमान खान ने उन्हें नाम बदलने की सलाह दी। कियारा ने ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में बताया था कि फिल्म ‘अंजाना अंजानी’ में प्रियंका चोपड़ा के किरदार ‘कियारा’ से प्रेरित होकर उन्होंने नया नाम चुना। सलमान खान से खास कनेक्शन ने नहीं दिलाया काम अक्सर माना जाता है कि सलमान खान के परिवार से रिश्तों की वजह से कियारा को फिल्मों में आसानी से एंट्री मिली, लेकिन असलियत अलग है। दोनों परिवारों के पुराने संबंध हैं, जिसे सलमान और कियारा स्वीकार कर चुके हैं। कियारा ने राज शमानी के पॉडकास्ट में कहा था कि उन्हें कभी सिर्फ पहचान की वजह से काम नहीं मिला। हर फिल्म के लिए ऑडिशन देना पड़ा। दरअसल, कियारा की मां जेनेवीव जाफरी और सलमान खान बचपन के दोस्त रहे हैं। दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से अच्छे संबंध हैं। कियारा की मौसी शाहीन जाफरी भी एक समय सलमान खान की करीबी दोस्त और कथित गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। यही वजह है कि सलमान, कियारा को बचपन से जानते हैं। पहली फिल्म आई और सपना टूटता हुआ नजर आया 2014 में कबीर सदानंद की फिल्म ‘फगली’ से कियारा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। फिल्म में मोहित मारवाह, विजय राज और जिमी शेरगिल भी थे। रिलीज से पहले फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह बुरी तरह फ्लॉप रही। पहली फिल्म की असफलता का सबसे बड़ा असर कियारा के करियर पर पड़ा। जहां कई नए कलाकारों को पहली फिल्म के बाद ऑफर मिलने लगते हैं, वहीं कियारा का फोन बजना बंद हो गया। महीनों तक नहीं मिला कोई काम, खुद पर होने लगा था शक ‘फगली’ फ्लॉप होने के बाद कियारा का सबसे कठिन दौर शुरू हुआ। उन्होंने Film Companion को दिए इंटरव्यू में बताया कि कई महीनों तक उनके पास कोई नई फिल्म नहीं थी। वह रोज मैनेजर से पूछती थीं कि कोई कॉल आया या नहीं। हर दिन उम्मीद रहती थी कि शायद कोई डायरेक्टर या प्रोड्यूसर फोन करेगा, लेकिन जवाब ‘नहीं’ होता था। धीरे-धीरे उन्हें खुद पर शक होने लगा। क्या उन्होंने गलत करियर चुन लिया? क्या पहली फिल्म ही आखिरी फिल्म बन जाएगी? क्या अब कोई उन्हें मौका देगा? ये सवाल लगातार मन में चलते रहते थे। लेकिन उन्होंने ऑडिशन देना नहीं छोड़ा। एक ऑडिशन ने बदल दी जिंदगी करीब दो साल के संघर्ष के बाद कियारा को नीरज पांडे की फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ के लिए ऑडिशन का मौका मिला। इसमें उन्हें साक्षी धोनी का किरदार निभाना था। कियारा कहती हैं कि इस रोल के लिए भी कई राउंड के ऑडिशन और लुक टेस्ट देने पड़े। आखिरी समय तक उन्हें भरोसा नहीं था कि फिल्म मिलेगी या नहीं। रोल मिलने पर उन्हें लगा कि अब उनकी जिंदगी बदल जाएगी। ‘एमएस धोनी’ ब्लॉकबस्टर हुई, लेकिन कियारा के लिए कुछ नहीं बदला 30 सितंबर 2016 को रिलीज हुई ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ उस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल रही। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने महेंद्र सिंह धोनी और कियारा आडवाणी ने साक्षी धोनी का किरदार निभाया। फिल्म की सफलता के बाद लोगों को लगा कि उनका संघर्ष खत्म हो गया, लेकिन ऐसा नहीं था। कियारा ने बताया कि फिल्म हिट होने के बावजूद उन्हें पहले की तरह ऑडिशन देने पड़ते थे और कई बार स्क्रीन टेस्ट के बाद भी रोल नहीं मिलता था। उन्होंने कहा था, “लोगों को सिर्फ आपकी रिलीज हुई फिल्में दिखती हैं, लेकिन उनके पीछे कितने ऑडिशन और कितने रिजेक्शन होते हैं, यह कोई नहीं देखता।” कई फिल्मों के लिए दिया ऑडिशन, लेकिन हर बार नहीं मिली मंजिल कियारा कहती हैं कि उस दौर में वह लगभग हर बड़े प्रोडक्शन हाउस के लिए ऑडिशन दे रही थीं। कई बार आखिरी राउंड, लुक टेस्ट और कॉस्ट्यूम ट्रायल तक पहुंचने के
PV Sindhu BWF Championship 2026 Direct Third Round

Hindi News Career PV Sindhu BWF Championship 2026 Direct Third Round | India Taiwan Airline 18 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 1. विदेश सचिव विक्रम मिस्री श्रीलंका यात्रा पर पहुंचे 5 अगस्त को भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री एक दिन की यात्रा पर श्रीलंका पहुंचे। इस यात्रा के दौरान मिस्री राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके, पीएम हरिनी अमरसूर्या और विदेश मंत्री विजिता हेराथ से मिले। मिस्री ने इस यात्रा के दौरान प्रमुखों से एनर्जी, कनेक्टिविटी और इकोनॉमिक प्रोजेक्ट्स पर चर्चा की। इसके साथ ही भारत और श्रीलंका के बीच प्रस्तावित ग्रिड कनेक्टिविटी परियोजना पर भी बातचीत हुई। ये यात्रा द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए आयोजित की गई है। इस यात्रा के दौरान क्षेत्रीय सुरक्षा और हिंद महासागर में सहयोग पर भी चर्चा हुई। स्पोर्ट्स (SPORTS) 2. पीवी सिंधु को BWF वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में 9वीं रैंकिंग मिली 5 अगस्त को भारतीय शटलर पीवी सिंधु को वुमेन सिंगल्स में BWF वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में टॉप 9 रैंकिंग (सीडिंग) मिली। ये वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप 17 से 23 अगस्त तक नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। सिंधु दो बार की ओलिंपिक मेडल विजेता हैं। वहीं, पुरुष डबल्स की जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को 5वीं रैंकिंग मिली है। सिंधु और सात्विक-चिराग के अलावा, पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रोन्ज जीतने वाले पुरुष एकल में 14वीं रैंकिंग दी गई है। चीन के पुरुष एकल विश्व चैंपियन शी युकी और दक्षिण कोरिया की महिला एकल स्टार आन से यंग अपनी-अपनी कैटेगरी में टॉप पर हैं। BWF वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप रैंकिंग BWF वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में विश्व रैंकिंग के आधार पर शीर्ष खिलाड़ियों/जोड़ियों को सीडिंग (Seeding) दी जाती है। BWF वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप रैंकिंग में शामिल खिलाड़ियों को टूर्नामेंट के शुरुआती (पहले और दूसरे) दौर में टॉप खिलाड़ियों से नहीं खेलना पड़ता है। ये रैंकिंग यह तय करती है कि खिलाड़ियों को नॉकआउट या ग्रुप मैच में किस प्रकार सेट किया जाए। ताकि टॉप प्लेयर शुरुआती मुकाबलों में बाहर न हों। भारत से इस बार चैंपियनशिप की सभी पांचों कॉम्पिटिशन में दो-दो लोग शामिल होंगे। निधन (DEATH) 3. एक्टर प्रदीप रावत का निधन हुआ 4 अगस्त को एक्टर प्रदीप रावत का निधन हो गया। वे 74 साल के थे। प्रदीप ने एक्टिंग करियर की शुरुआत बीआर. चोपड़ा के टीवी शो महाभारत से की थी। वे अश्वत्थामा के रोल में नजर आए थे। प्रदीप ने इसके बाद हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली और भोजपुरी फिल्मों में काम किया। हिंदी सिनेमा में वे लगान, सरफरोश, गजनी और ग्रैंड मस्ती जैसी फिल्मों में दिखाई दिए। तेलुगु फिल्म सई (Sye) से उन्होंने दक्षिण भारतीय सिनेमा में कदम रखा और कई यादगार विलेन के किरदार निभाए। इसके अलावा उन्होंने कन्नड़ फिल्म पैरोडी, मलयालम फिल्म चाइना टाउन, बंगाली फिल्म हीरो 420 और भोजपुरी फिल्म क्रैक फाइटर में भी एक्टिंग की थी। संन्यास (RETIERMENT) 4. WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर ने संन्यास लिया 5 अगस्त को 10 बार के WWE चैंपियन और ‘द बीस्ट’ नाम से मशहूर ब्रॉक लैसनर ने संन्यास का ऐलान किया है। लैसनर ने स्क्वायर सर्कल के अंदर 24 साल के शानदार करियर के बाद पेशेवर कुश्ती से संन्यास लिया है। WWE इतिहास में सबसे अच्छे और सबसे प्रभावशाली सुपरस्टारों में से एक के रूप में अपने प्रतिष्ठित करियर का समापन किया। लैसनर सात बार के WWE चैंपियन, तीन बार के यूनिवर्सल चैंपियन, दो बार के रॉयल रंबल विनर , मनी इन द बैंक विनर रहे हैं। लैसनर, किंग ऑफ द रिंग और रेसलमेनिया में द अंडरटेकर की ऐतिहासिक कभी न हारने वाली स्ट्रीक को तोड़ने वाले रेसलर रहे हैं। लैसनर ने जॉन सीना, द अंडरटेकर, रोमन रेन्स, कर्ट एंगल और उनके सबसे हालिया ओबा फेमी शामिल हैं, जिनके साथ उनकी कई टाइटैनिक झड़पें हुईं। लैसनर अपने समय के सबसे कम उम्र मात्र 25 साल में WWE चैंपियन बने थे। 5.भारत से ताइवान के बीच सीधी एयरलाइन शुरू होगी 5 अगस्त को ताइवान की प्रमुख एयरलाइन EVA Air ने ताइपे और भारत के बीच सीधी उड़ान की घोषणा की। 1 दिसंबर 2026 से ताइपे (Taipei) और नई दिल्ली के बीच सीधी (Nonstop) यात्री उड़ानें शुरू होंगी। EVA Air ने ये साझेदारी एयर इंडिया के साथ की है। इससे के कारण दिल्ली से भारत के अन्य प्रमुख शहरों तक भी आसान कनेक्टिंग उड़ानों की सुविधा मिलेगी। पहली बार ताइवानी एयरलाइन भारत के लिए नियमित नॉनस्टॉप यात्री सेवा संचालित करेगी। ये फैसला दोनों देशों के बीच व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लिया गया है। अब तक ताइवान जाने वाले यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट्स का सहारा लेना पड़ता था। अब सीधी उड़ान से यात्रा का समय कम होगा। भारत और ताइवान के बीच सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और टेक्नोलॉजी सेक्टर में व्यापार होता है। इससे सहयोग को बढ़ावा मिलेगा। भारतीय यात्रियों को ताइपे की फ्लाइट से अमेरिका और कनाडा के लिए बेहतर कनेक्टिविटी भी मिल सकेगी। ये फ्लाइट हफ्ते में 5 दिन ताइपे से नई दिल्ली चलेंगी। 6. थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस नहीं होने पर अब नहीं मिलेगा पेट्रोल 5 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को गाड़ी का थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस नहीं होने पर, उसे पेट्रोल-डीजल ना दिए जाने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने अनिवार्य थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस की समय सीमा भी बधाई है। अब नई कारों के लिए अनिवार्य थर्ड-पार्टी बीमा 3 साल से बढ़कर 4 साल कर दिया गया है। साथ ही नई दोपहिया (बाइक/स्कूटर) के लिए यह टाइम लाइन 5 साल से बढ़ाकर 6 साल कर दी गई है। केंद्र सरकार को पायलट प्रोजेक्ट पर काम करने के निर्देश जस्टिस संजय करोल और जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा की पीठ ने दिए हैं। इसके साथ ही साथ ही हाईवे और सड़कों पर लगे कैमरों के जरिए बिना बीमा वाले वाहनों की पहचान कर ई-चालान जारी करने का निर्देश दिया गया है। गाड़ियों के बीमा चेक करने के लिए राज्य पुलिस को हैंडहेल्ड डिवाइसेज या मोबाइल एप्स भी दिए जाएंगे। ये डिवाइसेज VAHAN पोर्टल और इंश्योरेंस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (IIB) के डेटाबेस से सीधे जुड़े होंगे। इससे पुलिस तुरंत गाड़ियों का रियल-टाइम बीमा स्टेटस चेक कर सकेगी और चालान
Bangladesh Situation After Sheikh Hasina Delhi Address Event Latest Update Photo Video Ex Cricketer Shakib Al Hasan house attack

Hindi News International Bangladesh Situation After Sheikh Hasina Delhi Address Event Latest Update Photo Video Ex Cricketer Shakib Al Hasan House Attack ढाका3 मिनट पहलेलेखक: अरिफुल इस्लाम सब्बीर कॉपी लिंक बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अवामी लीग के पूर्व सांसद शाकिब अल हसन के मगुरा शहर में बने घर पर हमला हुआ है। यह घटना पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाकिब के शामिल होने के कुछ घंटों बाद हुई। शाकिब के घर पर हमला रात करीब 9 बजे हुआ। मगुरा सदर पुलिस के अफसर मोहम्मद अब्दुल्ला अल मामून ने बताया कि कुछ उपद्रवियों ने पत्थर फेंके और खिड़कियां तोड़ दीं। हमलावरों ने घर में आग लगाने की कोशिश की। यह दावा किया जा रहा है कि इसके लिए हमलावर कोल्डड्रिंक की बोतलों में पेट्रोल भरकर लाए थे। गनीमत यह रही कि हमले के वक्त घर खाली था, इसलिए किसी के घायल होने की खबर नहीं है। शाकिब इस वक्त श्रीलंका में हैं। घटना के बाद पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है। शाकिब के घर हमले के बाद के हालात, 4 तस्वीरें… मगुरा-1 से पूर्व सांसद शाकिब अल हसन के पैतृक घर पर हमला हुआ है। शाकिब का यह घर साहापारा इलाके में है। घर के बार गेट पर आग लगाने के निशान हैं। हमले की खबर मिलते ही मगुरा सदर थाना पुलिस की टीम रात करीब 9:15 बजे पहुंची। घर के बाहर पड़ी कोल्ड ड्रिंक की बोतल, यह दावा है कि इसमें पेट्रोल या जलने वाला कैमिकल था। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔







