Thursday, 24 Sep 2026 | 04:03 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Cashfree Payments Startup Support & Nepal PM Meet

Cashfree Payments Startup Support & Nepal PM Meet

Hindi News Career Daily Current Affairs: Cashfree Payments Startup Support & Nepal PM Meet 20 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. पीएम मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाले प्लेयर्स से मुलाकात की 9 अगस्त को पीएम नरेंद्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की। मुक्केबाज लवलीना बोरगेहन और वेटलिफ्टर मीराबाई चानू समेत अभी मेडलिस्ट पीएम आवास पहुंचे। भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज समेत कुल 39 मेडल जीते। भारत मेडल टैली में चौथे नंबर पर रहा। भारत के 39 पदकों में सबसे बड़ा योगदान बॉक्सिंग का रहा। मुक्केबाजों ने 7 गोल्ड और 3 सिल्वर समेत कुल 10 मेडल जीते। साथ ही वेटलिफ्टिंग से 8, पैरा एथलेटिक्स से 6, जूडो से 4 और पैरा पावरलिफ्टिंग से 1 मेडल मिला। नवंबर 2025 में शानदार वापसी करते हुए विश्व कप जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम से भी पीएम मोदी ने मुलाकात की थी। इस टीम की कैप्टन हरमनप्रीत कौर थीं। साल 2024 में पीएम मोदी ने वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम से भी मुलाकात की थी। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 2. नेपाल के PM बालेन शाह भारत के राजदूत से मिलेंगे 10 अगस्त को नेपाल के पीएम बालेन शाह नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव से मुलाकात करेंगे। ये पहली बार है जब बालेन शाह किसी देश के राजदूत से अकेले में मिलेंगे। इससे पहले तक शाह ने किसी भी राजदूत से अकेले में मिलने के नियम को टाला था। बालेन अब तक विदेशी राजदूतों के साथ सामूहिक बैठकों को प्राथमिकता देते रहे हैं। इस बैठक में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों और आपसी सहयोग से जुड़े मुद्दों पर बातचीत होने की संभावना है। इसके बाद बालेन चीन के राजदूत झांग माओमिंग से भी बातचीत करेंगे। मंगलवार को शाह अमेरिकी दूतावास के प्रभारी अधिकारी स्कॉट अर्बोम से वन-टू-वन बैठक करेंगे। शाह की इन राजदूतों से मुलाकात करीब दो हफ्ते पहले ही तय थी। लेकिन सुनसरी और दूसरे जिलों में हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद कार्यक्रम टाल दिया गया था। प्रधानमंत्री बनने के बाद शाह ने विदेशी राजदूतों और बड़े विदेशी अधिकारियों से अलग-अलग मुलाकात नहीं करने का तरीका अपनाया था। नवीन श्रीवास्तव नेपाल पीएम बालेन से वन टू वन मुलाकात करने वाले पहले राजदूत होंगे। स्पोर्ट्स (SPORTS) 3. अश्मिता चालिहा विक्टर कोरिया मास्टर्स 2026 जीता 9 अगस्त को भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अश्मिता चालिहा ने विक्टर कोरिया मास्टर्स 2026 के सिंगल्स कैटेगरी का खिताब जीता। अश्मिता ने फाइनल में चीन की हान कियान शी को 14-21, 21-14, 21-14 से हराया। ये अश्मिता चालिहा का पहला BWF वर्ल्ड टूर खिताब है। अश्मिता 2018 में दुबई इंटरनेशनल में महिला सिंगल्स का खिताब जाता था। इसी साल वो एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम में भी शामिल हुईं। साल 2019 में अश्मिता ने साउथ एशियाई खेलों में सिंगल्स और टीम कॉम्प्टीशन, दोनों में ही गोल्ड जीता था। अश्मिता ने इससे पहले 2024 एशिया टीम चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। घुटने की मिडिल मेनिस्कस चोट की सर्जरी और लगभग 8 महीने के रिहैब के बाद अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन में वापसी की। अश्मिता ने 2023 में करियर की सर्वश्रेष्ठ BWF 42वीं रैंकिंग हासिल की। 4. एथलीट शाहनवाज खान ने लॉन्ग जंप में ब्रॉन्ज जीता भारतीय एथलीट शाहनवाज खान ने रविवार को अमेरिका के यूजीन में चल रही अंडर-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लॉन्ग जंप में ब्रॉन्ज मेडल जीता। 18 साल के शाहनवाज ने फाइनल में तीसरे राउंड में 7.84 मीटर की छलांग लगाकर पोडियम नंबर हासिल किया। इटली के इंजोली ने 7.97 मीटर की छलांग के साथ गोल्ड और ऑस्ट्रेलिया के मैकग्रोडर ने 7.96 मीटर के साथ सिल्वर मेडल जीता। इससे पहले मई 2026 में शाहनवाज ने 22वीं एशियन अंडर 20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लॉन्ग जंप में गोल्ड जीता था। शाहनवाज पहले शनिवार को आशीष यादव ने जेवलिन थ्रो में और बासंत कुमार मेघवाल ने हाई जंप में सिल्वर जीता। अब भारत के 3 मेडल हो चुके हैं। 24वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स फेडरेशन कप में शाहनावाज ने 8.23 मीटक की छलांग लगाई थी। अवार्ड (AWARD) 5. लेखक गुरचरण दास लाइफटाइम लिबर्टेरियन अवार्ड 8 अगस्त को भारतीय लेखक गुरचरण दास को ‘लाइफटाइम लिबर्टेरियन अवॉर्ड’ मिला। गुरचरण दास को ये अवार्ड काठमांडू में लिबर्टी इंटरनेशनल की वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस में दिया गया। 82 वर्षीय दास ये सम्मान पाने वाले पहले भारतीय लेखक हैं। गुरचरण दास को ये अवार्ड स्वतंत्रता और उदारवाद के क्षेत्र में योगदान के लिए और आजादी के विचार को बढ़ावा देने के लिए दिया गया है। ये अवॉर्ड दास को साहित्यिक योगदान की नींव के तौर पर दिया गया है। दास की किताबों में ‘इंडिया अनबाउंड’, ‘द डिफिकल्टी ऑफ बीइंग गुड’, ‘काम: द रिडल ऑफ डिजायर’ और ‘अनदर सॉर्ट ऑफ फ्रीडम’ शामिल हैं। दास ने पेंगुइन के लिए भारत के आर्थिक और बिजनेस इतिहास पर 17 वॉल्यूम वाली एक सीरीज को एडिट भी किया है। गुरचरण दास ने एक नॉवेल, निबंधों की एक किताब और नाटकों का एक संग्रह भी लिखा है। 6. केंद्र सरकार ने कैशफ्री पेमेंट्स, डार्विन डायनामिक्स के साथ MoU किया 8 अगस्त को सरकार ने 5 संस्थान कैशफ्री पेमेंट्स, डार्विन डायनामिक्स, वल्ट्र इंडिया, कार्स24 और काउंसिल फॉर स्टार्टअप इंडिया (CSI) के साथ MoUs करने का ऐलान किया। ये MoUs वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के ‘उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग’ (DPIIT) ने किए हैं। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के मुताबिक, कैशफ्री पेमेंट्स के साथ हुए MoUs का मकसद स्टार्टअप्स के लिए डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर सपोर्ट को मजबूत करना है। इन MoUs से डिजिटल पेमेंट्स में कैशफ्री पेमेंट्स की एक्सपर्टीज को शामिल करना है, ताकि स्टार्टअप्स कुशलतापूर्वक आगे बढ़ सकें और भारत की इनोवेशन-आधारित ग्रोथ में योगदान दे सकें। डार्विन डायनामिक्स के साथ किया गया MoU एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाएगा। इन MoUs का उद्देश्य टियर II, टियर III और ग्रामीण इलाकों में एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देकर ‘स्टार्टअप इंडिया’ पहल की पहुंच को बढ़ाना है। साथ ही ये स्टार्टअप्स को मेंटरशिप, इन्स्टीट्यूशन नेटवर्क, मार्केट के अवसरों और कैपेसिटी-बिल्डिंग सपोर्ट तक बेहतर पहुंच उपलब्ध कराना है। वहीं वल्ट्र इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ हुआ समझौता DPIIT-मान्यता प्राप्त

Arizona Student Murder Case | Indian Student Arrested In Germany

Arizona Student Murder Case | Indian Student Arrested In Germany

14 मिनट पहले कॉपी लिंक 20 साल के भारतीय नागरिक वरुण बटचिगरी को जर्मनी में गिरफ्तार किया गया है। उन पर अमेरिका के एरिजोना में अपनी 19 साल की गर्लफ्रेंड जुलिसा रूबी सलाजार की गला दबाकर हत्या करने का आरोप है। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, वरुण पर फर्स्ट-डिग्री मर्डर का शक है। जुलिसा का शव गुरुवार को एरिजोना यूनिवर्सिटी के पास टक्सन स्थित उसके अपार्टमेंट में मिला था। जुलिसा के परिवार ने उसकी चिंता होने पर पुलिस से वेलफेयर चेक कराने को कहा था। टक्सन पुलिस विभाग के मुताबिक, वे गुरुवार शाम करीब 4 बजे अपार्टमेंट पहुंचे, जहां जुलिसा बेहोश मिली। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने आरोपी को जर्मनी में ट्रेस किया सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जुलिसा की फोटो। जांचकर्ताओं का कहना है कि वरुण जुलिसा का फोन और क्रेडिट कार्ड लेकर गया था। उसने जुलिसा की मां को कई मैसेज भी भेजे। पुलिस को पता चला कि वरुण टक्सन से भाग चुका है। वह टक्सन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचा और वहां से ह्यूस्टन की फ्लाइट ली। इसके बाद उसने जर्मनी के बर्लिन जाने वाली दूसरी फ्लाइट ली। अधिकारियों का मानना है कि वरुण भारत लौटने की कोशिश कर रहा था। उसकी गतिविधियों पर नजर रखते हुए पुलिस ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया। अधिकारियों ने वरुण का पता लगाया और जर्मनी पहुंचने के बाद उसे हिरासत में लिया। उसे एरिजोना लाए जाने की उम्मीद है, जहां उस पर फर्स्ट-डिग्री मर्डर का आरोप लगाया जाएगा और उसे पिमा काउंटी एडल्ट डिटेंशन सेंटर में दर्ज किया जाएगा। रिश्ता खत्म करना चाहती थी जुलिसा इस मामले में वरुण और जुलिसा के रिश्ते और उनसे जुड़े दुर्व्यवहार के आरोपों की भी जांच हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुलिसा यह रिश्ता खत्म करना चाहती थी। उसके साथ यौन हमले और दुर्व्यवहार होने की बात भी सामने आई है। 5 अगस्त को जुलिसा के रूममेट्स ने उसके कमरे से तेज चीखने की आवाज सुनी थी। इससे वे चिंतित हो गए और उन्होंने जुलिसा से संपर्क कर पूछा कि वह सुरक्षित है या नहीं। रूममेट्स को जवाब मिला कि वह ठीक है और कमरे में केवल बहस हुई थी। एक महिला ने जांचकर्ताओं को यह भी बताया था कि वरुण ने हैलोवीन के दिन जुलिसा पर यौन हमला किया था। हालांकि, जुलिसा ने इस घटना की शिकायत उस समय नहीं की थी। वरुण को यूनिवर्सिटी से निकाला गया रिपोर्ट्स के मुताबिक वरुण का इमिग्रेशन स्टेटस भी खतरे में था। वरुण एरिजोना यूनिवर्सिटी में बिजनेस एनालिटिक्स की पढ़ाई कर रहा था। हालांकि, एक लड़ाई के बाद उसे यूनिवर्सिटी से निकाल दिया गया और उसकी पढ़ाई बीच में ही रुक गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसके खिलाफ घरेलू हिंसा से जुड़े आरोपों का भी रिकॉर्ड रहा है। उसने हाल ही में नौकरी खो दी थी, जिससे उसके लिए किराया देना मुश्किल हो गया था और उसका इमिग्रेशन स्टेटस भी खतरे में पड़ गया था। ———————————- ये खबर भी पढ़ें… अमेरिका में 27 साल की भारतीय महिला की हत्या:आरोपी बॉयफ्रेंड भारत से गिरफ्तार, उसी के अपार्टमेंट में शव मिला था अमेरिका के मैरीलैंड राज्य में भारतीय मूल की महिला निकिता गोदिशाला की हत्या के मामले में उसके एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन शर्मा को तमिलनाडु से गिरफ्तार किया गया है। निकिता न्यू ईयर से लापता थी। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Arizona Student Murder Case | Indian Student Arrested In Germany

Arizona Student Murder Case | Indian Student Arrested In Germany

2 घंटे पहले कॉपी लिंक 20 साल के भारतीय नागरिक वरुण बटचिगरी को जर्मनी में गिरफ्तार किया गया है। उन पर अमेरिका के एरिजोना में अपनी 19 साल की गर्लफ्रेंड जुलिसा रूबी सलाजार की गला दबाकर हत्या करने का आरोप है। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, वरुण पर फर्स्ट-डिग्री मर्डर का शक है। जुलिसा का शव गुरुवार को एरिजोना यूनिवर्सिटी के पास टक्सन स्थित उसके अपार्टमेंट में मिला था। जुलिसा के परिवार ने उसकी चिंता होने पर पुलिस से वेलफेयर चेक कराने को कहा था। टक्सन पुलिस विभाग के मुताबिक, वे गुरुवार शाम करीब 4 बजे अपार्टमेंट पहुंचे, जहां जुलिसा बेहोश मिली। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने आरोपी को जर्मनी में ट्रेस किया सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जुलिसा की फोटो। जांचकर्ताओं का कहना है कि वरुण जुलिसा का फोन और क्रेडिट कार्ड लेकर गया था। उसने जुलिसा की मां को कई मैसेज भी भेजे। पुलिस को पता चला कि वरुण टक्सन से भाग चुका है। वह टक्सन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचा और वहां से ह्यूस्टन की फ्लाइट ली। इसके बाद उसने जर्मनी के बर्लिन जाने वाली दूसरी फ्लाइट ली। अधिकारियों का मानना है कि वरुण भारत लौटने की कोशिश कर रहा था। उसकी गतिविधियों पर नजर रखते हुए पुलिस ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया। अधिकारियों ने वरुण का पता लगाया और जर्मनी पहुंचने के बाद उसे हिरासत में लिया। उसे एरिजोना लाए जाने की उम्मीद है, जहां उस पर फर्स्ट-डिग्री मर्डर का आरोप लगाया जाएगा और उसे पिमा काउंटी एडल्ट डिटेंशन सेंटर में दर्ज किया जाएगा। रिश्ता खत्म करना चाहती थी जुलिसा इस मामले में वरुण और जुलिसा के रिश्ते और उनसे जुड़े दुर्व्यवहार के आरोपों की भी जांच हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुलिसा यह रिश्ता खत्म करना चाहती थी। उसके साथ यौन हमले और दुर्व्यवहार होने की बात भी सामने आई है। 5 अगस्त को जुलिसा के रूममेट्स ने उसके कमरे से तेज चीखने की आवाज सुनी थी। इससे वे चिंतित हो गए और उन्होंने जुलिसा से संपर्क कर पूछा कि वह सुरक्षित है या नहीं। रूममेट्स को जवाब मिला कि वह ठीक है और कमरे में केवल बहस हुई थी। एक महिला ने जांचकर्ताओं को यह भी बताया था कि वरुण ने हैलोवीन के दिन जुलिसा पर यौन हमला किया था। हालांकि, जुलिसा ने इस घटना की शिकायत उस समय नहीं की थी। वरुण को यूनिवर्सिटी से निकाला गया रिपोर्ट्स के मुताबिक वरुण का इमिग्रेशन स्टेटस भी खतरे में था। वरुण एरिजोना यूनिवर्सिटी में बिजनेस एनालिटिक्स की पढ़ाई कर रहा था। हालांकि, एक लड़ाई के बाद उसे यूनिवर्सिटी से निकाल दिया गया और उसकी पढ़ाई बीच में ही रुक गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसके खिलाफ घरेलू हिंसा से जुड़े आरोपों का भी रिकॉर्ड रहा है। उसने हाल ही में नौकरी खो दी थी, जिससे उसके लिए किराया देना मुश्किल हो गया था और उसका इमिग्रेशन स्टेटस भी खतरे में पड़ गया था। ———————————- ये खबर भी पढ़ें… अमेरिका में 27 साल की भारतीय महिला की हत्या:आरोपी बॉयफ्रेंड भारत से गिरफ्तार, उसी के अपार्टमेंट में शव मिला था अमेरिका के मैरीलैंड राज्य में भारतीय मूल की महिला निकिता गोदिशाला की हत्या के मामले में उसके एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन शर्मा को तमिलनाडु से गिरफ्तार किया गया है। निकिता न्यू ईयर से लापता थी। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

रिपोर्ट-होर्मुज खोलने पर ईरान से समझौता कर सकता है अमेरिका:बदले में ट्रम्प परमाणु समझौते की मांग छोड़ सकते हैं; सीजफायर की तैयारी

रिपोर्ट-होर्मुज खोलने पर ईरान से समझौता कर सकता है अमेरिका:बदले में ट्रम्प परमाणु समझौते की मांग छोड़ सकते हैं; सीजफायर की तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प होर्मुज खोलने के बदलने परमाणु समझौते की मांग छोड़ सकते हैं। द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रम्प चाहते हैं ईरान होर्मुज पूरी तरह खोल दें। इससे ईरान के साथ फिर से सीजफायर का रास्ता भी बन सकता है। ट्रम्प समझौते के बिना पीछे हटने को तैयार द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया कि ट्रम्प प्रशासन कई हफ्तों से इसके तैयार कर रहा है। उन्होंने वरिष्ठ सहयोगियों से निजी बातचीत में कहा है कि वे ईरान के साथ नया परमाणु समझौता किए बिना भी पीछे हट सकते हैं। ईरान ने भी होर्मुज खोलने के लिए कई शर्तें रखी हैं। इनमें अरबों डॉलर का भुगतान, अमेरिक नौसैनिक नाकाबंदी खत्म करना और इलाके से अमेरिकी सैनिकों की वापसी शामिल है। ईरान ने प्रतिबंध हटाने और उसकी जब्त संपत्तियां लौटाने की मांग भी की है। खबर अपडेट हो रही है…

Trump Iran Nuclear Deal Ceasefire Plan

Trump Iran Nuclear Deal Ceasefire Plan

4 घंटे पहले कॉपी लिंक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प होर्मुज खोलने के बदलने परमाणु समझौते की मांग छोड़ सकते हैं। द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रम्प चाहते हैं ईरान होर्मुज पूरी तरह खोल दें। इससे ईरान के साथ फिर से सीजफायर का रास्ता भी बन सकता है। ट्रम्प समझौते के बिना पीछे हटने को तैयार द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया कि ट्रम्प प्रशासन कई हफ्तों से इसके तैयार कर रहा है। उन्होंने वरिष्ठ सहयोगियों से निजी बातचीत में कहा है कि वे ईरान के साथ नया परमाणु समझौता किए बिना भी पीछे हट सकते हैं। ईरान ने भी होर्मुज खोलने के लिए कई शर्तें रखी हैं। इनमें अरबों डॉलर का भुगतान, अमेरिक नौसैनिक नाकाबंदी खत्म करना और इलाके से अमेरिकी सैनिकों की वापसी शामिल है। ईरान ने प्रतिबंध हटाने और उसकी जब्त संपत्तियां लौटाने की मांग भी की है। अमेरिका के लिए चुनौती क्यों बना हुआ है ईरान? 1. 3,000+ बैलिस्टिक मिसाइलें, अंडरग्राउंड ‘मिसाइल सिटी’ अमेरिकी खुफिया एजेंसी ODNI के मुताबिक, युद्ध से पहले ईरान के पास 3,000 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलें थीं, जिनकी मारक क्षमता 2,000 किमी तक है। इन मिसाइलों का बड़ा हिस्सा पहाड़ों के नीचे बने अंडरग्राउंड ठिकानों में रखा गया है। यहां मिसाइलें, लॉन्चर और कंट्रोल सेंटर सुरंगों के अंदर होते हैं, इसलिए हवाई हमलों में इन्हें पूरी तरह नष्ट करना आसान नहीं माना जाता। 2. दुनिया के 20% तेल का रास्ता ईरान के पास हॉर्मुज स्ट्रेट से दुनिया के समुद्री तेल व्यापार का करीब 20% और LNG का बड़ा हिस्सा गुजरता है। इसका उत्तरी तट ईरान के पास है। इसलिए यहां तनाव बढ़ने और हॉर्मुज बंद होने का असर सीधे वैश्विक तेल कीमतों और ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ता है। 3. हजारों ड्रोन का बेड़ा ईरान ने पिछले एक दशक में शाहेद जैसे हजारों ड्रोन विकसित किए हैं। इनका इस्तेमाल लंबी दूरी के हमलों और निगरानी के लिए किया जाता है। रूस-यूक्रेन युद्ध में भी ईरानी ड्रोन के इस्तेमाल ने इसकी क्षमता को वैश्विक स्तर पर चर्चा में ला दिया। 4. पश्चिम एशिया में सहयोगी सशस्त्र नेटवर्क ईरान के समर्थन वाले समूह हिजबुल्लाह (लेबनान), हूती (यमन) और इराक के कई शिया सशस्त्र गुट पश्चिम एशिया में एक्टिव हैं। अमेरिकी रक्षा विशेषज्ञ इन्हें ईरान की फॉरवर्ड डिफेंस स्ट्रटजी का हिस्सा मानते हैं, जिससे वह अपने सीमावर्ती क्षेत्र से बाहर भी दबाव बना सकता है। होर्मुज पर ईरान दावा क्यों करता है? हॉर्मुज स्ट्रेट ईरान और ओमान के बीच स्थित है। इसका उत्तरी किनारा ईरान के पास है, जबकि दक्षिणी किनारा ओमान के पास है। सबसे संकरी जगह पर इसकी चौड़ाई सिर्फ 21 नॉटिकल मील (करीब 39 किलोमीटर) है। शुरुआत में दोनों देशों का समुद्री क्षेत्र सिर्फ 3 नॉटिकल मील तक माना जाता था। लेकिन बाद में समुद्री कानूनों में बदलाव के बाद ईरान ने 1959 में और ओमान ने 1972 में अपने-अपने समुद्री क्षेत्र की सीमा बढ़ाकर 12-12 नॉटिकल मील (करीब 22-22 किलोमीटर) कर दी। इस फैसले के बाद हॉर्मुज स्ट्रेट का सबसे संकरा हिस्सा पूरी तरह ईरान और ओमान के समुद्री क्षेत्रों में आ गया। हालांकि समुद्री आवाजाही जारी रहे इसके 2-2 नॉटिकल मील का चौड़ा ट्रांजिट लेन बनाया गया। ——————————– ये खबर भी पढ़ें… नेतन्याहू बोले- जब तक PM हूं फिलिस्तीन देश नहीं बनेगा:गाजा से सेना हटाने से भी इनकार, ट्रम्प का प्लान खारिज किया इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को कहा कि जब तक मैं प्रधानमंत्री हूं, फिलिस्तीन देश नहीं बनेगा। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…