Saturday, 22 Aug 2026 | 12:46 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Iran Rejects Donald Trump Claim Over Hormuz Strait Control

Iran Rejects Donald Trump Claim Over Hormuz Strait Control

वॉशिंगटन डीसी/तेहरान2 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क में पुलिस अधिकारियों और अपने समर्थकों को संबोधित किया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान को हराने के बाद वे होर्मुज स्ट्रेट को अमेरिका का ‘इलाका’ घोषित करेंगे। उन्होंने यह बात शुक्रवार को न्यूयॉर्क में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कही। वे न्यूयॉर्क में रिपब्लिकन पार्टी की रैली को संबोधित कर रहे थे। ट्रम्प का यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिका और ईरान करीब छह महीने से चल रहे संघर्ष को खत्म करने के लिए समझौते की कोशिश कर रहे हैं। उनके इस बयान के बाद ईरान ने भी पलटवार किया। उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने कहा कि होर्मुज ईरान की था, है और रहेगा। इसे किसी ट्वीट या चुनावी भाषण के जरिए नहीं कब्जाया जा सकता। उन्होंने कहा कि ईरान न तो धमकियों से डरता है और न ही किसी ताकत के आगे झुकता है। होर्मुज स्ट्रेट दुनिया का सबसे अहम समुद्री रास्ता माना जाता है। इसी रास्ते से दुनिया के कई देशों तक तेल, प्राकृतिक गैस और खाद पहुंचती है। युद्ध शुरू होने से पहले दुनिया की करीब 20% तेल सप्लाई इसी रास्ते से गुजरती थी। ट्रम्प बोले- अमेरिका का होर्मुज पर पूरा कंट्रोल ट्रम्प का यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज पर नियंत्रण को लेकर तनाव बढ़ा हुआ है। इससे पहले भी ट्रम्प दावा कर चुके हैं कि अमेरिका का इस समुद्री मार्ग पर पूरा नियंत्रण है और वह इसे अपने नियंत्रण में बनाए रखेगा। ट्रम्प ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी को स्टील की दीवार बताया था। उन्होंने दावा किया था कि ईरान के पास इसका मुकाबला करने का कोई रास्ता नहीं है। ट्रम्प ने यह भी कहा कि तेहरान का सैन्य ढांचा बुरी तरह कमजोर हो चुका है। ईरान ने ट्रम्प के दावे को खारिज किया ट्रम्प के बयान के तुरंत बाद ईरान ने उनके दावे को खारिज कर दिया। ईरान ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट अब भी बंद है और जब तक उसकी शर्तें नहीं मानी जातीं, इसे दोबारा नहीं खोला जाएगा। पर्शियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी (PGSA) ने भी कहा कि अमेरिकी अधिकारियों के बार-बार यह कहने से कि होर्मुज स्ट्रेट खुल गया है, जमीनी हकीकत नहीं बदलती। अथॉरिटी के मुताबिक, होर्मुज स्ट्रेट अभी भी बंद है और ईरान की शर्तें पूरी होने तक बंद ही रहेगा ईरान ने रखीं 7 बड़ी शर्तें होर्मुज स्ट्रेट खोलने के बदले ईरान ने भी अमेरिका के सामने कई शर्तें रखी हैं। सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहम्मद बाघेर जोलघदार के मुताबिक, अमेरिका को… जंग हमेशा के लिए खत्म करनी होगी। ईरान की समुद्री नाकाबंदी हटानी होगी। क्षेत्र से अपने सैनिक वापस बुलाने होंगे। ईरान पर लगे सभी आर्थिक प्रतिबंध हटाने होंगे। विदेशों में रोकी गई ईरानी संपत्ति लौटानी होगी। जंग में हुए नुकसान का मुआवजा देना होगा। ईरान के सहयोगी गुटों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई बंद करनी होगी। 28 फरवरी से होर्मुज स्ट्रेट से तेल ढुलाई प्रभावित रही 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल के ईरान पर हमलों के बाद होर्मुज स्ट्रेट से तेल ढुलाई लगातार प्रभावित रही। समुद्री बारूदी सुरंगों, मिसाइल और ड्रोन हमलों के खतरे, अमेरिका और ईरान की नाकेबंदी तथा बढ़ी बीमा लागत के कारण इस रास्ते से हर दिन गुजरने वाला कच्चा तेल 2 करोड़ बैरल से घटकर 37 लाख बैरल रह गया। होर्मुज पर ईरान दावा क्यों करता है? हॉर्मुज स्ट्रेट ईरान और ओमान के बीच स्थित है। इसका उत्तरी किनारा ईरान के पास है, जबकि दक्षिणी किनारा ओमान के पास है। सबसे संकरी जगह पर इसकी चौड़ाई सिर्फ 21 नॉटिकल मील (करीब 39 किलोमीटर) है। शुरुआत में दोनों देशों का समुद्री क्षेत्र सिर्फ 3 नॉटिकल मील तक माना जाता था। लेकिन बाद में समुद्री कानूनों में बदलाव के बाद ईरान ने 1959 में और ओमान ने 1972 में अपने-अपने समुद्री क्षेत्र की सीमा बढ़ाकर 12-12 नॉटिकल मील (करीब 22-22 किलोमीटर) कर दी। इस फैसले के बाद हॉर्मुज स्ट्रेट का सबसे संकरा हिस्सा पूरी तरह ईरान और ओमान के समुद्री क्षेत्रों में आ गया। हालांकि समुद्री आवाजाही जारी रहे इसके 2-2 नॉटिकल मील का चौड़ा ट्रांजिट लेन बनाया गया। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Iran Rejects Donald Trump Claim Over Hormuz Strait Control

Iran Rejects Donald Trump Claim Over Hormuz Strait Control

वॉशिंगटन डीसी/तेहरान7 घंटे पहले कॉपी लिंक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क में पुलिस अधिकारियों और अपने समर्थकों को संबोधित किया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान को हराने के बाद वे होर्मुज स्ट्रेट को अमेरिका का ‘इलाका’ घोषित करेंगे। उन्होंने यह बात शुक्रवार को न्यूयॉर्क में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कही। वे न्यूयॉर्क में रिपब्लिकन पार्टी की रैली को संबोधित कर रहे थे। ट्रम्प का यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिका और ईरान करीब छह महीने से चल रहे संघर्ष को खत्म करने के लिए समझौते की कोशिश कर रहे हैं। उनके इस बयान के बाद ईरान ने भी पलटवार किया। उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने कहा कि होर्मुज ईरान की था, है और रहेगा। इसे किसी ट्वीट या चुनावी भाषण के जरिए नहीं कब्जाया जा सकता। उन्होंने कहा कि ईरान न तो धमकियों से डरता है और न ही किसी ताकत के आगे झुकता है। होर्मुज स्ट्रेट दुनिया का सबसे अहम समुद्री रास्ता माना जाता है। इसी रास्ते से दुनिया के कई देशों तक तेल, प्राकृतिक गैस और खाद पहुंचती है। युद्ध शुरू होने से पहले दुनिया की करीब 20% तेल सप्लाई इसी रास्ते से गुजरती थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प शुक्रवार को न्यूयॉर्क के गार्डन सिटी में डेविड मैक सेंटर फॉर ट्रेनिंग एंड इंटेलिजेंस में भाषण देने जाते हुए। ट्रम्प बोले- अमेरिकी महंगे पेट्रोल के लिए तैयार रहें ट्रम्प ने ईरान को ‘बुराई से भरा देश’ बताते हुए कहा कि संघर्ष जारी रहने तक अमेरिकी लोगों को महंगे पेट्रोल के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा, अगर ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकना है तो अमेरिकी लोगों को पेट्रोल के लिए थोड़ा ज्यादा पैसा देने के लिए तैयार रहना होगा अमेरिका में शुक्रवार को पेट्रोल की औसत कीमत 4.08 डॉलर प्रति गैलन रही। एक साल पहले यह 3.16 डॉलर प्रति गैलन थी। यानी एक साल में कीमत करीब 29% बढ़ गई। ट्रम्प बोले- अमेरिका का होर्मुज पर पूरा कंट्रोल ट्रम्प पहले भी दावा कर चुके हैं कि अमेरिका का इस समुद्री मार्ग पर पूरा नियंत्रण है और वह इसे अपने नियंत्रण में बनाए रखेगा। ट्रम्प ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी को स्टील की दीवार बताया था। उन्होंने दावा किया था कि ईरान के पास इसका मुकाबला करने का कोई रास्ता नहीं है। ट्रम्प ने यह भी कहा कि तेहरान का सैन्य ढांचा बुरी तरह कमजोर हो चुका है। ईरान ने ट्रम्प के दावे को खारिज किया ट्रम्प के बयान के तुरंत बाद ईरान ने उनके दावे को खारिज कर दिया। ईरान ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट अब भी बंद है और जब तक उसकी शर्तें नहीं मानी जातीं, इसे दोबारा नहीं खोला जाएगा। पर्शियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी (PGSA) ने भी कहा कि अमेरिकी अधिकारियों के बार-बार यह कहने से कि होर्मुज स्ट्रेट खुल गया है, जमीनी हकीकत नहीं बदलती। अथॉरिटी के मुताबिक, होर्मुज स्ट्रेट अभी भी बंद है और ईरान की शर्तें पूरी होने तक बंद ही रहेगा ईरान ने रखीं 7 बड़ी शर्तें होर्मुज स्ट्रेट खोलने के बदले ईरान ने भी अमेरिका के सामने कई शर्तें रखी हैं। सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहम्मद बाघेर जोलघदार के मुताबिक, अमेरिका को… जंग हमेशा के लिए खत्म करनी होगी। ईरान की समुद्री नाकाबंदी हटानी होगी। क्षेत्र से अपने सैनिक वापस बुलाने होंगे। ईरान पर लगे सभी आर्थिक प्रतिबंध हटाने होंगे। विदेशों में रोकी गई ईरानी संपत्ति लौटानी होगी। जंग में हुए नुकसान का मुआवजा देना होगा। ईरान के सहयोगी गुटों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई बंद करनी होगी। 28 फरवरी से होर्मुज स्ट्रेट से तेल ढुलाई प्रभावित रही 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल के ईरान पर हमलों के बाद होर्मुज स्ट्रेट से तेल ढुलाई लगातार प्रभावित रही। समुद्री बारूदी सुरंगों, मिसाइल और ड्रोन हमलों के खतरे, अमेरिका और ईरान की नाकेबंदी तथा बढ़ी बीमा लागत के कारण इस रास्ते से हर दिन गुजरने वाला कच्चा तेल 2 करोड़ बैरल से घटकर 37 लाख बैरल रह गया। होर्मुज पर ईरान दावा क्यों करता है? हॉर्मुज स्ट्रेट ईरान और ओमान के बीच स्थित है। इसका उत्तरी किनारा ईरान के पास है, जबकि दक्षिणी किनारा ओमान के पास है। सबसे संकरी जगह पर इसकी चौड़ाई सिर्फ 21 नॉटिकल मील (करीब 39 किलोमीटर) है। शुरुआत में दोनों देशों का समुद्री क्षेत्र सिर्फ 3 नॉटिकल मील तक माना जाता था। लेकिन बाद में समुद्री कानूनों में बदलाव के बाद ईरान ने 1959 में और ओमान ने 1972 में अपने-अपने समुद्री क्षेत्र की सीमा बढ़ाकर 12-12 नॉटिकल मील (करीब 22-22 किलोमीटर) कर दी। इस फैसले के बाद हॉर्मुज स्ट्रेट का सबसे संकरा हिस्सा पूरी तरह ईरान और ओमान के समुद्री क्षेत्रों में आ गया। हालांकि समुद्री आवाजाही जारी रहे इसके 2-2 नॉटिकल मील का चौड़ा ट्रांजिट लेन बनाया गया। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

पंजाबी फिल्मों पर बयान देकर घिरीं वामिका गब्बी:बोलीं-'सिर्फ पैसों के लिए कीं फिल्में, दिल से काम करने का नहीं मन; अब हो रहीं ट्रोल

पंजाबी फिल्मों पर बयान देकर घिरीं वामिका गब्बी:बोलीं-'सिर्फ पैसों के लिए कीं फिल्में, दिल से काम करने का नहीं मन; अब हो रहीं ट्रोल

पंजाबी सिनेमा से अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर आज बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री तक अपनी पहचान बना चुकी मोहाली की बेटी और मशहूर अभिनेत्री वामिका गब्बी अपने एक विवादित बयान को लेकर चौतरफा घिर गई हैं। पंजाबी फिल्मों को लेकर दिए गए उनके एक बयान ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री और सोशल मीडिया पर एक नई बहस को जन्म दे दिया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में जब वामिका से उन प्रोजेक्ट्स के बारे में पूछा गया जो उन्होंने सिर्फ पैसों के लिए किए थे, तो उन्होंने बेबाकी से कुबूल किया कि उन्होंने कई पंजाबी फिल्में केवल पैसों और इंडस्ट्री में बने रहने (Survival) के लिए की थीं, क्योंकि उस समय उनके पास कोई और विकल्प नहीं था और न ही उन किरदारों को करने में उनका दिल या कोई खास दिलचस्पी थी। वामिका के इस बयान के सामने आते ही पंजाबी सिनेमा प्रेमियों और फिल्म समीक्षकों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि जिस पंजाबी इंडस्ट्री ने बाल कलाकार से सीधे बतौर मुख्य अभिनेत्री ब्रेक देकर वामिका को बॉलीवुड तक का रास्ता दिखाया, आज वही अदाकारा इतनी जल्दी अपने पांव पीछे खींचकर उसी सिनेमा का अनादर कर रही है। हालांकि ये इंटरव्यू 2 साल पुराना है। लेकिन, ट्रोलरों ने इसे अब फिर से वायरल कर वामिका के बयान को गलत बताया है। ट्रोलर कह रहे हैं कि वामिका को हनी सिंह, अमरिंदर गिल जैसे कलाकारों का आभारी होना चाहिए, जिनके कारण उन्हें ये मुकाम मिला। लेकिन, इसके उलट वामिका ने शोहरत हासिल करने के लिए पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री को ही कटघरे में ला खड़ा किया। ‘सर्वाइव करना था, इसलिए बिना दिल के कीं पंजाबी फिल्में’- वामिका का विवादित बयान इंटरव्यू के दौरान पूछे गए सवाल पर वामिका गब्बी ने बिना किसी झिझक के कहा: “अ फ्यू पंजाबी फिल्म्स आई हैव डन एंड आल्सो बिकॉज़ आई डिडन्ट हैव एनी अदर फिल्म्स। एंड इट्स नॉट लाइक जस्ट फॉर मनी, बट कुछ और था ही नहीं। तो सर्वाइव तो करना ही है ना, तो वो कर लिया जिसमें इतना दिल नहीं था। इतना मजे कैरेक्टर में इतना कुछ था नहीं बस है, तो कर लिया। लेकिन अब नहीं करना।” ट्रोलर्स का कहना है कि वामिका के इस कुबूलनामे से साफ झलकता है कि जिन पंजाबी फिल्मों के दम पर उन्होंने स्टारडम हासिल किया, उनके प्रति उनका रुझान महज एक मजबूरी और आर्थिक जरूरत तक ही सीमित था। ‘तू मेरा 22 मैं तेरा 22’ से मिली थी बतौर एक्ट्रेस बनाई पहचान वामिका गब्बी ने ‘जब वी मेट’ जैसी कई बड़ी हिंदी फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में काम जरूर किया था, लेकिन बतौर मुख्य अभिनेत्री उन्हें पहला बड़ा ब्रेक पंजाबी सिनेमा से ही मिला था। डेब्यू फिल्म: साल 2013 में आई सुपरहिट पंजाबी फिल्म ‘तू मेरा 22 मैं तेरा 22’ से उन्होंने लीड एक्ट्रेस के रूप में कदम रखा था, जिसमें उनके साथ पंजाबी सिंगर-एक्टर अमरिंदर गिल और यो यो हनी सिंह मुख्य भूमिका में थे। प्रमुख पंजाबी फिल्में: इसके बाद वामिका ने ‘इश्क बरांडी’, ‘निक्का जैलदार 2’, ‘निक्का जैलदार 3’, ‘प्रौणा’, ‘नाडू खान’, ‘दिल दीयां गल्लां’, ‘दूरबीन’ और ‘गल वक्कड़ी’ जैसी एक से बढ़कर एक कई कमर्शियल सुपरहिट फिल्मों में काम किया। पंजाबी सिनेमा से पैन इंडिया स्टार बनने तक का सफर पंजाबी इंडस्ट्री में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाने के बाद वामिका ने साउथ इंडियन सिनेमा और फिर हिंदी वेब सीरीज व फिल्मों में अपने पैर पसारे। प्रमुख पैन इंडिया प्रोजेक्ट्स: ‘ग्रहण’, ’83’, ‘खुफिया’, ‘जवान’ (कैमियो) और ‘बचक माफ’ जैसी बड़ी फिल्मों व वेब सीरीज के जरिए वामिका की पहचान पैन इंडिया लेवल पर बेहद मजबूत हुई। ईमानदार कुबूलनामा या एहसानफरामोशी? सोशल मीडिया पर बंटी राय वामिका गब्बी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर एक बड़ी बहस छिड़ गई है: एक वर्ग का कहना: कई फैंस और समीक्षकों का मानना है कि वामिका जिस पंजाबी सिनेमा की बदौलत आज इस मुकाम पर पहुंची हैं, आज उसी को ‘सिर्फ पैसों के लिए किया काम’ बताकर वह एहसान फरामोश साबित हो रही हैं और अपने शुरुआती दौर को भूल चुकी हैं। दूसरा वर्ग: वहीं कुछ लोगों का मानना है कि वामिका ने किसी बनावटीपन के बिना एक कलाकार के तौर पर अपनी जिंदगी के स्ट्रगल फेज को लेकर एक बेहद ईमानदार कुबूलियत की है, जिसे सकारात्मक रूप से देखा जाना चाहिए। फिलहाल, वामिका गब्बी का यह बयान पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा का सबसे बड़ा विषय बना हुआ है और अब देखना यह होगा कि पंजाबी सिनेमा के दिग्गज कलाकार और निर्माता इस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

Hrithik Roshan Raya Dating App Profile Viral

Hrithik Roshan Raya Dating App Profile Viral

19 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के ब्रेकअप की अफवाहें एक बार फिर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर ऋतिक के डेटिंग ऐप ‘राया’ पर प्रोफाइल के स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद यह मामला गरमा गया है। वायरल स्क्रीनशॉट में उनके प्रोफाइल बायो में ‘एक्टर/प्रोड्यूसर/एंटरप्रेन्योर’ लिखा दिख रहा है। इस पूरे मामले पर ऋतिक या सबा की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। सोशल मीडिया पर ऋतिक के डेटिंग ऐप ‘राया’ पर प्रोफाइल के कथित स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं। उर्वशी रौतेला के बयान से बढ़ी अफवाहें हाल ही में अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने भी एक इंटरव्यू में दावा किया था कि उन्होंने सेलिब्रिटी डेटिंग ऐप ‘राया’ पर ऋतिक रोशन और आदित्य रॉय कपूर के प्रोफाइल देखे थे। हालांकि उर्वशी का यह बयान सीधे तौर पर ऋतिक के रिलेशनशिप स्टेटस से जुड़ा नहीं था, लेकिन फैंस इसे ऋतिक और सबा के ब्रेकअप के संकेत के तौर पर देख रहे हैं। इसके बाद से सोशल मीडिया पर दोनों के अलग होने की चर्चा तेज हो गई है। अभिनेत्री उर्वशी रौतेला। ऋतिक और सबा ने ब्रेकअप की खबरों पर साधी चुप्पी तमाम अटकलों और सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के बावजूद ऋतिक रोशन और सबा आजाद में से किसी ने भी इस मुद्दे पर कोई बयान जारी नहीं किया है। ऋतिक अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं और अक्सर निजी मामलों पर बोलने से बचते हैं। इस बार भी दोनों कलाकारों की तरफ से इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। ऋतिक से 17 साल छोटी हैं सबा ऋतिक और सबा की डेटिंग की अफवाहें फरवरी 2022 में शुरू हुईं थीं। जब एक्टर को उनके साथ डिनर डेट पर देखा गया। बाद में सबा को कई बार ऋतिक की फैमिली के साथ देखा गया। दोनों करण जौहर के 50वें बर्थडे में भी एक साथ शामिल हुए थे। ऋतिक और सबा के बीच पूरे 17 साल का अंतर है। ऋतिक 48 साल के हैं, जबकि सबा महज 31 साल की हैं। सुजैन खान से तलाक ले चुके हैं ऋतिक ऋतिक की पहली शादी सुजैन खान से हुई थी। दोनों ने 2014 में एक दूसरे से तलाक ले लिया था। रेहान और रिदान​​​​​ दोनों सुजैन और ऋतिक के बेटे हैं। तलाक के कुछ साल बाद, सुजैन ने अर्सलान गोनी को डेट करना शुरू कर दिया था। ये खबर भी पढ़ें ऋतिक रोशन पर भड़की कंगना रनोट:बोलीं- आग में घी डालने जैसा व्यवहार बंद करें और अपनी पार्टनर को शर्मिंदा न करें कंगना रनोट ने ऋतिक रोशन से उनके नाम का इस्तेमाल कर उन्हें ट्रोल करने वालों की आलोचना करने की अपील की और कहा कि आग में घी डालने से बचना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Hrithik Roshan Raya Dating App Profile Viral

Hrithik Roshan Raya Dating App Profile Viral

2 घंटे पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के ब्रेकअप की अफवाहें एक बार फिर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर ऋतिक के डेटिंग ऐप ‘राया’ पर प्रोफाइल के स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद यह मामला गरमा गया है। वायरल स्क्रीनशॉट में उनके प्रोफाइल बायो में ‘एक्टर/प्रोड्यूसर/एंटरप्रेन्योर’ लिखा दिख रहा है। इस पूरे मामले पर ऋतिक या सबा की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। सोशल मीडिया पर ऋतिक के डेटिंग ऐप ‘राया’ पर प्रोफाइल के कथित स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं। उर्वशी रौतेला के बयान से बढ़ी अफवाहें हाल ही में अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने भी एक इंटरव्यू में दावा किया था कि उन्होंने सेलिब्रिटी डेटिंग ऐप ‘राया’ पर ऋतिक रोशन और आदित्य रॉय कपूर के प्रोफाइल देखे थे। हालांकि उर्वशी का यह बयान सीधे तौर पर ऋतिक के रिलेशनशिप स्टेटस से जुड़ा नहीं था, लेकिन फैंस इसे ऋतिक और सबा के ब्रेकअप के संकेत के तौर पर देख रहे हैं। इसके बाद से सोशल मीडिया पर दोनों के अलग होने की चर्चा तेज हो गई है। अभिनेत्री उर्वशी रौतेला। ऋतिक और सबा ने ब्रेकअप की खबरों पर साधी चुप्पी तमाम अटकलों और सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के बावजूद ऋतिक रोशन और सबा आजाद में से किसी ने भी इस मुद्दे पर कोई बयान जारी नहीं किया है। ऋतिक अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं और अक्सर निजी मामलों पर बोलने से बचते हैं। इस बार भी दोनों कलाकारों की तरफ से इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। ऋतिक से 17 साल छोटी हैं सबा ऋतिक और सबा की डेटिंग की अफवाहें फरवरी 2022 में शुरू हुईं थीं। जब एक्टर को उनके साथ डिनर डेट पर देखा गया। बाद में सबा को कई बार ऋतिक की फैमिली के साथ देखा गया। दोनों करण जौहर के 50वें बर्थडे में भी एक साथ शामिल हुए थे। ऋतिक और सबा के बीच पूरे 17 साल का अंतर है। ऋतिक 48 साल के हैं, जबकि सबा महज 31 साल की हैं। सुजैन खान से तलाक ले चुके हैं ऋतिक ऋतिक की पहली शादी सुजैन खान से हुई थी। दोनों ने 2014 में एक दूसरे से तलाक ले लिया था। रेहान और रिदान​​​​​ दोनों सुजैन और ऋतिक के बेटे हैं। तलाक के कुछ साल बाद, सुजैन ने अर्सलान गोनी को डेट करना शुरू कर दिया था। ये खबर भी पढ़ें ऋतिक रोशन पर भड़की कंगना रनोट:बोलीं- आग में घी डालने जैसा व्यवहार बंद करें और अपनी पार्टनर को शर्मिंदा न करें कंगना रनोट ने ऋतिक रोशन से उनके नाम का इस्तेमाल कर उन्हें ट्रोल करने वालों की आलोचना करने की अपील की और कहा कि आग में घी डालने से बचना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Historian Sumit Sarkar Passes Away

Historian Sumit Sarkar Passes Away

Hindi News Career Historian Sumit Sarkar Passes Away | IDFC FIRST Bank Global Rating News 5 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. स्वतंत्रता दिवस पर 1,057 कर्मियों को गैलेंट्री और सर्विस मेडल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर केंद्र सरकार पुलिस, फायर सर्विस, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और जेल सर्विस के 1,057 कर्मियों को गैलेंट्री और सर्विस मेडल का ऐलान किया। इनमें 301 गैलेंट्री मेडल, 92 प्रेसिडेंट्स मेडल फॉर डिस्टिंग्विश्ड सर्विस और 664 मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस शामिल हैं। इनके अलावा CBI के 21 अधिकारियों और कर्मचारियों को भी उनकी सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। कुल 301 गैलेंट्री मेडल में 272 पुलिसकर्मी और 29 फायर सर्विस कर्मी शामिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा 197 कर्मी लेफ्ट विंग एक्सट्रीमिज्म यानी नक्सल प्रभावित इलाकों में तैनात हैं। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के 51, नॉर्थ-ईस्ट के 12 और अन्य क्षेत्रों के 41 कर्मियों को भी गैलेंट्री मेडल दिया गया है। गैलेंट्री मेडल ऐसे कर्मियों को दिया जाता है जिन्होंने जान बचाने, संपत्ति की रक्षा करने, अपराध रोकने या अपराधियों को पकड़ने के दौरान असाधारण बहादुरी दिखाई हो। ये सम्मान सेवा में विशेष और उत्कृष्ट रिकॉर्ड के लिए दिया जाता है। वीरता पुरस्कार भारत सरकार देश के सैनिकों, सुरक्षा बलों और आम नागरिकों को उनकी बहादुरी, अदम्य साहस और बलिदान के सम्मान में देती है। ये पुरस्कार साल में दो बार गणतंत्र दिवस यानी, 26 जनवरी और स्वतंत्रता दिवस पर दिए जाते हैं। स्पोर्ट्स (SPORTS) 2. टेनिस प्लेयर इगा स्वियातेक ने नेशनल बैंक ओपन जीता 14 अगस्त को पोलैंड की टेनिस प्लेयर इगा स्वियातेक ने टोरंटो में नेशनल बैंक ओपन का फाइनल जीता। इगा टॉप-7 प्लेयर हैं और उन्होंने फाइनल में टॉप-2 प्लेयर एलेना रायबकिना को 6-2, 6-3 से हराकर अपना साल का पह0ला WTA टूर खिताब जीता। नेशनल बैंक ओपन का खिताब जीतने के बाद स्वियातेक WTA रैंकिंग 5वें नंबर पर पहुंच गई है। महिला डबल्स फाइनल में कतेरीना सिनीयाकोवा और शुआई झांग की जोड़ी ने सारा एरानी और निकोल मेलिचार-मार्टिनेज की जोड़ी को 6-3, 6-4 से हराकर खिताब जीता। 2018 में स्वियातेक ने जूनियर स्तर पर विंबलडन गर्ल्स सिंगल्स का खिताब जीता और ने 2020 में फ्रेंच ओपन जीतकर पहला ग्रैंड स्लैम खिताब हासिल किया। स्वियातेक ने अप्रैल 2022 में पहली बार WTA वर्ल्ड नंबर. 1 बनीं और 2025 तक लगातार फ्रेंच ओपन का तीसरा खिताब जीता। स्वियातेक 2025 में विम्बलडन जीतकर पहली बार इस ग्रैंड स्लैम की चैंपियन बनीं। इगा स्वियातेक ने दोहा, इंडियन वेल्स, मैड्रिड और रोम में खिताब भी जीते हैं। 3. आज से हॉकी वर्ल्ड कप 2026 शुरू होगा 15 अगस्त से हॉकी वर्ल्ड 2026 कप शुरू होगा। पहली बार महिला और पुरुष के टूर्नामेंट एक साथ हो रहे हैं। हॉकी वर्ल्ड 2026 की मेजबानी बेल्जियम और नीदरलैंड मिलकर कर रहे हैं। भारतीय पुरुष टीम वेल्स के खिलाफ टूर्नामेंट का पहला मैच खेलेगी। ये मैच दोपहर 4:30 बजे शुरू होगा। इससे पहले महिलाओं का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया और जापान के बीच दोपहर 1:30 बजे से होगा। ये टूर्नामेंट 16 दिन तक चलेंगे। दोनों टूर्नामेंट में कुल 50 मैच खेले जाएंगे। इनका आयोजन 2 फेज में होगा। पहला ग्रुप स्टेज, क्रॉसओवर पूल होगा, फिर सेमीफाइनल और फाइनल मैच होंगे। सभी मैच 2 वेन्यू पर आयोजित होंगे। मेंस और विमेंस वर्ल्ड कप में 16-16 टीमें (कुल 32 टीमें) हिस्सा लेंगी। ग्रुप स्टेज में 16 टीमें 4 ग्रुप (ए, बी, सी, डी) में बंटेंगी और हर टीम 3 मैच खेलेगी। हर ग्रुप से टॉप-2 टीम क्रॉसओवर राउंड में जाएगी। इन 8 टीमों को 2 ग्रुपों में बांटा जाएगा। इस राउंड में हर टीम तीन और मैच खेलेगी। ये मुकाबले उन टीमों से होंगे, जिनसे उसका मैच नहीं हुआ है। यहां से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल पहुंचेंगी। फाइनल मैच 29 और 30 अगस्त को खेले जाएंगे। महिला वर्ल्ड कप का फाइनल 29 अगस्त को खेला जाएगा। जबकि, पुरुष वर्ल्ड कप का खिताबी मुकाबला 30 अगस्त को खेला जाएगा। बेल्जियम पहली बार वर्ल्ड कप होस्ट कर रहा है। उसकी मेंस टीम नंबर-1 है। निधन (DEATH) 4. इतिहासकार सुमित सरकार का निधन 13 अगस्त को आधुनिक भारत के प्रमुख इतिहासकार सुमित सरकार निधन हो गया। वे 87 साल के थे। सुमित मार्क्सवादी इतिहासकार थे और स्वदेशी आंदोलन के अध्ययन और भारतीय राष्ट्रवाद के दृष्टिकोणों पर सवाल उठाने के लिए जाने जाते थे। कलकत्ता यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर रहे और बर्दवान यूनिवर्सिटी में रीडर के तौर पर काम किया। सुमित दिल्ली यूनिवर्सिटी में 1974 से 2004 तक इतिहास के प्रोफेसर रहे। सुमित की रचनाओं में ‘द स्वदेशी मूवमेंट इन बंगाल’ , ‘मॉडर्न इंडिया: 1885-1947’ और ‘राइटिंग सोशल हिस्ट्री’ शामिल हैं। सुमित के लेखन में सामाजिक मुद्दे, वर्गों और जन आंदोलनों के अनुभवों के माध्यम से उपनिवेशवाद, राष्ट्रवाद और स्वतंत्रता आंदोलन का विश्लेषण किया गया। सुमित को भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन पर उनके कार्यों के लिए 2003 में भारतीय इतिहास और संस्कृति सोसायटी द्वारा सरित चटर्जी स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। सुमित ने 2007 में पश्चिम बंगाल में सीपीआई (एम) के नेतृत्व वाली वाम मोर्चा सरकार के किसानों के साथ किए गए व्यवहार के विरोध में 2007 में पुरस्कार लौटा दिया था। 2004 में सुमित को सामाजिक इतिहास लेखन के लिए रवींद्र पुरस्कार दिया गया था। मिसलीनियस ( 5. IDFC FIRST Bank को ग्लोबल रेटिंग मिली 14 अगस्त को IDFC FIRST Bank को S&P ग्लोबल रेटिंग ने पहली अंतरराष्ट्रीय इंवेस्टमेंट-ग्रेड इश्यूर क्रेडिट रेटिंग मिली है। S&P ग्लोबल रेटिंग दुनिया की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों में से एक है। ये कंपनियों, सरकारों, वित्तीय संस्थानों और विभिन्न प्रतिभूतियों (जैसे बॉन्ड) की वित्तीय मजबूती और ऋण चुकाने की क्षमता का आकलन करके रेटिंग देते हैं। S&P ग्लोबल रेटिंग्स ने बैंक को लॉन्ग टर्म के लिए ‘BBB-‘ और शॉर्ट टर्म के लिए ‘A-3’ रेटिंग दी गई है। BBB’ रेटिंग का मतलब है कि कर्ज चुकाने वाले के पास लॉंग टर्म के लिए कर्ज चुकाने की पर्याप्त क्षमता है। ये एक सुरक्षित ‘इन्वेस्टमेंट ग्रेड’ रेटिंग है। ‘A-3’ रेटिंग का मतलब है कि कर्ज चुकाने वाले (जारीकर्ता) की वित्तीय स्थिति संतोषजनक है। IDFC FIRST Bank बैंक की पहली इंटरनेशनल इंवेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग है। ये रेटिंग IDFC FIRST