Friday, 30 Oct 2026 | 02:14 PM

Trending :

EXCLUSIVE

India-China Border Peace Pact | PM Modi & Xi Jinping Meeting Statement

India-China Border Peace Pact | PM Modi & Xi Jinping Meeting Statement

बीजिंग14 मिनट पहले कॉपी लिंक PM मोदी 18वें BRICS समिट से पहले चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का भारत मंडपम में स्वागत करते हुए। चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शी जिनपिंग से मुलाकात के दौरान भारत की स्वतंत्र विदेश नीति की बात कही। चीन के मुताबिक, PM मोदी ने कहा कि भारत अपनी जमीन का इस्तेमाल चीन विरोधी गतिविधियों के लिए नहीं होने देगा। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने सोमवार को कहा कि जिनपिंग और मोदी के बीच दिल्ली में हुई बैठक में सबसे अहम सहमति यह बनी कि चीन और भारत को प्रतिद्वंद्वी नहीं, बल्कि साझेदार बने रहना चाहिए। वांग के मुताबिक, दोनों नेताओं ने सीमा से लगे इलाकों में शांति बनाए रखने पर भी सहमति जताई। दोनों नेताओं की यह बैठक 12-13 सितंबर को 18वें ब्रिक्स सम्मेलन से इतर हुई थी। वांग बोले- दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ रहा है वांग ने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है और लोगों के बीच संपर्क भी पहले से ज्यादा बढ़ा है। उन्होंने कहा कि चीन और भारत की 2.8 अरब से ज्यादा आबादी के लिए दोनों देशों के रिश्तों में सुधार अच्छी खबर है। साथ ही, यह ग्लोबल साउथ के देशों के बीच सहयोग मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभाएगा। दोनों देशों के नेताओं की रणनीतिक दिशा में चीन-भारत संबंध धीरे-धीरे खराब दौर से बाहर निकले हैं। अब दोनों देशों के रिश्ते फिर से शुरू होने के बाद एक नए स्तर पर पहुंच रहे हैं। ‘सीमा विवाद को पूरे रिश्ते के संदर्भ में देखना चाहिए’ वांग ने कहा कि सीमा विवाद को चीन-भारत के पूरे रिश्ते के बड़े संदर्भ में देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बातचीत और सहयोग दोनों देशों के रिश्तों की मुख्य दिशा बनी रहनी चाहिए। उन्होंने दोनों देशों से अपने विकास और राष्ट्रीय प्रगति को तेज करने की अपील की। साथ ही कहा कि चीन और भारत को मिलकर क्षेत्रीय और वैश्विक शांति और साझा समृद्धि में योगदान देना चाहिए। खबर लगातार अपडेट हो रही है… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

दिल्ली हाईकोर्ट ने विमल इलायची की याचिका खारिज की:अजय देवगन, शाहरुख को जारी नोटिस रद्द करने की मांग थी; जज बोले- ये महाराष्ट्र का मामला

दिल्ली हाईकोर्ट ने विमल इलायची की याचिका खारिज की:अजय देवगन, शाहरुख को जारी नोटिस रद्द करने की मांग थी; जज बोले- ये महाराष्ट्र का मामला

दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को विमल इलायची कंपनी की याचिका खारिज कर दी। इस याचिका में कंपनी के ब्रांड एंबेसडर शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को मिले नोटिस रद्द करने की मांग की गई थी। जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने कहा कि इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट का क्षेत्रीय अधिकार नहीं बनता। नोटिस से जुड़ी शिकायत के लिए महाराष्ट्र की अदालतें ज्यादा सही और सुविधाजनक मंच हैं। दरअसल महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने 14 अगस्त को तीनों कलाकारों को विमल इलायची के विज्ञापनों में उत्पाद की गलत प्रस्तुति के आरोप में कारण बताओ नोटिस भेजे थे। FDA का आरोप है कि ये विज्ञापन महाराष्ट्र में प्रतिबंधित विमल पान मसाला का अप्रत्यक्ष प्रचार करते हैं। खबर लगातार अपडेट कर रहे हैं।

Delhi University Mansarovar Hostel Ceiling Collapse

Delhi University Mansarovar Hostel Ceiling Collapse

Hindi News Career Delhi University Mansarovar Hostel Ceiling Collapse | Viral Video News 8 मिनट पहले कॉपी लिंक हाल ही में डीयू साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन में एक पीजी गिरने की घटना के बाद छात्र आवास और इमारतों की सुरक्षा नेशनल लेवल का मुद्दा बना हुआ है। इसके बाद छात्रों ने सुरक्षित हॉस्टल और बेहतर आवास सुविधाओं की मांग भी तेज की है। इसी बीच दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के मानसरोवर हॉस्टल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें हॉस्टल की छत से मिट्टी/मलबा गिरता हुआ दिखाई दे रहा है। यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब दिल्ली में छात्रों के रहने की जगह और इमारतों की सुरक्षा को लेकर पहले से गंभीर सवाल उठ रहे हैं। मानसरोवर हॉस्टल, दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में स्थित बॉयज हॉस्टल है। वीडियो में मानसरोवर छात्रावास, डीयू के कार्यकारी अध्यक्ष अंकित सोनकर हॉस्टल की जर्जर बिल्डिंग बता रहे हैं। वे कह रहे हैं कि इस बिल्डिंग को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे फिर किसी दुर्घटना के होने का इंतजार किया जा रहा है। दिल्ली विश्वविद्यालय आंखों पर पट्‌टी बांधकर सोया हुआ है। स्कूल की जर्जर छत गिरी देश में सरकारी स्कूलों की खस्ता हालत आए दिन सामने आ रही है। हाल ही में कर्नाटक के बागलकोट में एक सरकारी स्कूल की छत का कंक्रीट गिरने से 6 बच्चे घायल हुए थे। एक बच्चे के सिर में ज्यादा चोट आई। ये हादसा तब हुआ जब स्कूल चल रहा था। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि सभी छात्रों को मामूली चोटें आईं और उनका अस्पताल में उचित इलाज चल रहा है। ये घटना उस समय हुई, जब छात्र रोज की तरह अपनी क्लास में पढ़ाई कर रहे थे। तभी अचानक क्लास की छत का एक हिस्सा टूट गया और कंक्रीट का मलबा क्लास के बेंच और टेबल पर गिरने लगा। इससे क्लास में अफरा-तफरी मच गई और बच्चों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया। पेरेंट्स पहले भी कर चुके हैं शिकायत इस घटना के बाद स्कूल में छात्रों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वहीं बच्चों के पेरेंट्स का कहना है कि हम पहले भी स्कूल की जर्जर हालत को लेकर शिकायत कर चुके हैं। स्कूल की स्थायी मरम्मत की जानी चाहिए। CEO ने तुरंत मरम्मत के आदेश दिए स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के उप निदेशक (DDPI) इस घटना के बाद स्कूल पहुंचे और उन्होंने घटना के बारे में जानकारी ली। साथ ही CEO ने बताया कि पंचायत राज इंजीनियरिंग विभाग (PRED) को इमारत के टूटे हिस्से की तुरंत मरम्मत के निर्देश दिए हैं। पिछले महीने राजस्थान के स्कूल की छत गिरी थी अगस्त 2026 में राजस्थान के डूंगरपुर जिले के दोवड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत सत्तु देवकी स्थित अपर प्राइमरी स्कूल में एक कक्षा की छत गिर गई थी। उस समय स्कूल में 120 बच्चे मौजूद थे। ये बच्चे अपनी-अपनी कक्षाओं में बैठकर पढ़ाई कर रहे थे। छत गिरने की तेज आवाज सुनकर स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। बच्चे और टीचर तुरंत कक्षाओं से बाहर निकल गए। स्कूल की 2 कक्षाएं लंबे समय से जर्जर स्कूल की जिस कक्षा की छत गिरी, उस वक्त उसमें कोई बच्चा या टीचर मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इस स्कूल में कुल 10 कक्षाएं हैं। इनमें से करीब 2 कक्षाएं लंबे समय से जर्जर हो चुकी हैं। इसलिए इन कमरों को बंद कर दिया गया था। यहां कोई क्लास भी नहीं ली जाती थी। इसी वजह से छत गिरने के बावजूद कोई छात्र या टीचर घायल नहीं हुए। अधिकारियों ने किया जर्जर कमरों का निरीक्षण छत गिरने के बाद स्कूल के टीचर्स ने पीईईओ पंकज वर्मा को सूचना दी। पंकज वर्मा और सीबीईओ दीपक शाह मौके पर पहुंचे और स्कूल की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने जर्जर कमरों का निरीक्षण किया और स्कूल के मैनेजमेंट से जानकारी ली। राजस्थान के स्कूल में छत गिरने से हुई थी 7 छात्रों की मौत इससे पहले 25 जुलाई 2026 को राजस्थान के झालावाड़ जिले में एक स्कूल की छत गिरने से 7 बच्चों की मौत हो गई थी। यह घटना मनोहर थाना ब्लॉक के पिपलोदी गांव में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की थी। छत गिरने के बाद दीवार भी ढह गई। इस हादसे में कई बच्चे मलबे में दबे होने से घायल हुए थे। ——————————————————————————- ये खबर भी पढ़ें इंडियन आर्मी में अग्निवीर रैली के लिए टैटू पॉलिसी जारी:ट्राइबल कम्युनिटी और धार्मिक टैटू बनवा सकते हैं, ये 6 तरह के टैटू प्रतिबंधित इंडियन आर्मी ने अग्निवीर रैली के लिए टैटू पॉलिसी जारी की है। इसमें बताया गया है कि शरीर पर कहां टैटू बनवाया जा सकता है और कहां नहीं। अग्निवीर भर्ती में शारीरिक गतिविधियों के साथ उम्मीदवारों के पूरे शरीर की जांच की जाती है। साथ में शरीर पर टैटू भी देखा जाता है क्योंकि सेना में टैटू को लेकर कड़े नियम तय किए गए हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा ने की दूसरी शादी:पूर्व PAK प्रधानमंत्री से तलाक के 22 साल बाद आयरिश-ऑस्ट्रेलियाई करोड़पति को जीवनसाथी बनाया

इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा ने की दूसरी शादी:पूर्व PAK प्रधानमंत्री से तलाक के 22 साल बाद आयरिश-ऑस्ट्रेलियाई करोड़पति को जीवनसाथी बनाया

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और क्रिकेटर इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने 52 साल की उम्र में दूसरी शादी कर ली है। जेमिमा ने 62 साल के आयरिश-ऑस्ट्रेलियाई करोड़पति कैमरन ओ’राइली से शादी की है। दोनों की शादी इमरान खान से तलाक के 22 साल बाद हुई है। इमरान और जेमिमा का तलाक 2004 में हुआ था। हालांकि, जेमिमा और कैमरन ने खुद अपनी शादी की जानकारी सार्वजनिक नहीं की। जेमिमा की भाभी जेमिमा जोन्स ने इसकी जानकारी दी। जोन्स, जेमिमा के भाई बेन गोल्डस्मिथ की पत्नी हैं। उन्होंने 13 सितंबर को इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की। खबर लगातार अपडेट हो रही है…

सऊदी अरब में 11 करोड़ टन यूरेनियम वाला खनिज मिला:मदीना में रेयर अर्थ मिनरल्स भी मिले; परमाणु ऊर्जा पर बढ़ा सऊदी का फोकस

सऊदी अरब में 11 करोड़ टन यूरेनियम वाला खनिज मिला:मदीना में रेयर अर्थ मिनरल्स भी मिले; परमाणु ऊर्जा पर बढ़ा सऊदी का फोकस

सऊदी अरब के मदीना इलाके में करीब 11 करोड़ टन यूरेनियम वाला खनिज मिला है। यहां यूरेनियम के साथ रेयर अर्थ मिनरल्स भी पाए गए हैं। सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री प्रिंस अब्दुलअजीज बिन सलमान ने वियना में अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के सम्मेलन में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह खोज मदीना के जबल सैयद प्रोजेक्ट में हुई है। यूरेनियम का इस्तेमाल परमाणु ऊर्जा बनाने में होता है। सऊदी अरब पहले से ही परमाणु ऊर्जा का इस्तेमाल बढ़ाने की योजना पर काम कर रहा है। वह तेल पर अपनी निर्भरता कम करके ऊर्जा के दूसरे स्रोतों को भी बढ़ावा देना चाहता है। खबर अपडेट हो रही है…

सऊदी अरब में 11 करोड़ टन यूरेनियम वाला खनिज मिला:मदीना में रेयर अर्थ मिनरल्स भी मिले; परमाणु ऊर्जा पर बढ़ा सऊदी का फोकस

सऊदी अरब में 11 करोड़ टन यूरेनियम वाला खनिज मिला:मदीना में रेयर अर्थ मिनरल्स भी मिले; परमाणु ऊर्जा पर बढ़ा सऊदी का फोकस

सऊदी अरब के मदीना इलाके में करीब 11 करोड़ टन यूरेनियम वाला खनिज मिलने की जानकारी सामने आई है। यहां यूरेनियम के साथ रेयर अर्थ मिनरल्स भी पाए गए हैं। सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री प्रिंस अब्दुलअजीज बिन सलमान ने वियना में अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के सम्मेलन में इसकी घोषणा की। ऊर्जा मंत्री के मुताबिक, यह खोज मदीना के जबल सैयद प्रोजेक्ट में हुई है। यूरेनियम का इस्तेमाल परमाणु ऊर्जा बनाने में किया जाता है। सऊदी अरब लंबे समय से परमाणु ऊर्जा का इस्तेमाल बढ़ाने की योजना पर काम कर रहा है। देश अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए तेल के अलावा दूसरे स्रोतों को भी बढ़ावा देना चाहता है। मदीना में यूरेनियम के साथ रेयर अर्थ भी जबल सैयद प्रोजेक्ट में यूरेनियम के अलावा भारी रेयर अर्थ एलिमेंट्स भी पाए गए हैं। इन खनिजों का इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक्स, बैटरी और दूसरी आधुनिक तकनीकों में किया जाता है। सऊदी अरब तेल पर अपनी निर्भरता कम करने के लिए खनन और ऊर्जा क्षेत्र में निवेश बढ़ा रहा है। सरकार देश में मौजूद खनिज संसाधनों को विकसित करने और विदेशी निवेश आकर्षित करने पर भी जोर दे रही है। खबर अपडेट हो रही है…

Sonu Sood Ganesh Chaturthi 2026

Sonu Sood Ganesh Chaturthi 2026

18 मिनट पहलेलेखक: वीरेंद्र मिश्र कॉपी लिंक गणेश चतुर्थी 2026 के मौके पर एक्टर सोनू सूद के घर भी गणपति बप्पा विराजे। इस दौरान उन्होंने दैनिक भास्कर से खास बातचीत की। सोनू ने गणेशोत्सव की तैयारियों से लेकर बप्पा से अपनी दुआ और फिल्मों में धार्मिक कहानियों पर खुलकर बात की। पत्नी सोनाली संभालती हैं गणेशोत्सव की जिम्मेदारी सोनू ने बताया कि घर में गणेशोत्सव की पूरी जिम्मेदारी उनकी पत्नी सोनाली संभालती हैं। उन्होंने कहा कि थीम चुनने से लेकर सजावट को कोऑर्डिनेट करने तक का काम सोनाली ही करती हैं। सोनू के मुताबिक, वह कई सालों से यह जिम्मेदारी बहुत अच्छे से निभा रही हैं। सोनू ने कहा कि बप्पा के आने के साथ ही घर में खुशियों की लहर शुरू हो जाती है। उनके मुताबिक, बप्पा से कुछ मांगने की जरूरत नहीं पड़ती। वह हमेशा यही दुआ करते हैं कि बप्पा जिंदगी में सब ठीक रखें, लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाएं और आगे का रास्ता दिखाते रहें। 1996 में सोनू सूद ने सोनाली से शादी की थी। बोले- बप्पा ने हाथ थामा है, हमेशा ऐसे ही थामे रखें सोनू ने कहा कि वह हमेशा यही चाहते हैं कि बप्पा उनका हाथ थामे रखें। उन्होंने कहा, “आपने हाथ थामा है, यहां तक लेकर आए हैं, हमेशा हाथ ऐसे ही थामे रखें।” सोनू ने आगे कहा कि जिंदगी का आगे का सफर भी बप्पा के दिखाए रास्ते पर ही बीते। दुनिया में शांति की मांगी दुआ अगर बप्पा से एक वरदान मांगने का मौका मिले तो सोनू ने दुनिया में शांति की दुआ मांगी। उन्होंने कहा कि दुनिया में बाढ़, भूकंप और युद्ध जैसी कई परेशानियां आती रहती हैं। वह चाहते हैं कि इन मुश्किलों का अंत हो और लोगों की जिंदगी फिर से खुशहाल हो। सोनू सूद और सोनाली के दो बेटे हैं, जिनका नाम ईशांत और अयान है। बोले- बप्पा से सीखा, लोगों के विघ्न दूर करने की कोशिश करें सोनू ने कहा कि हमारी संस्कृति और धार्मिक कहानियां हमें जिंदगी जीने की सीख देती हैं। उन्होंने रामायण और महाभारत का उदाहरण दिया। सोनू के मुताबिक, बप्पा को विघ्नहर्ता कहा जाता है। इसलिए उन्होंने बप्पा से यह भी सीखा है कि हमें दूसरों की तकलीफें दूर करने की कोशिश करनी चाहिए। सिद्धिविनायक मंदिर जाते हैं सोनू सोनू ने बताया कि वह सिद्धिविनायक मंदिर नियमित रूप से जाते हैं। शूटिंग के लिए कहीं बाहर भी जाते हैं तो आसपास मंदिर होने की जानकारी मिलने पर दर्शन करने पहुंचते हैं। सोनू सूद ने ढोल बजाकर गणपति बप्पा का स्वागत किया। बोले- मुंबई में कोई नहीं जानता था, आज बड़ा परिवार साथ है अपने जीवन के सबसे बड़े चमत्कार के बारे में सोनू ने कहा कि जब वह मुंबई आए थे, तब उन्हें कोई जानता नहीं था। आज उनका परिवार लगातार बड़ा हो रहा है और लोग उनसे जुड़ते जा रहे हैं। सोनू ने इसे बप्पा की सबसे बड़ी ब्लेसिंग बताया। फिल्मों में धार्मिक और संस्कृति से जुड़ी कहानियों को लेकर सोनू ने कहा कि ऐसी कहानियां सिनेमा से कुछ समय के लिए दूर हो गई थीं। अब इनका दोबारा आना अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि नई और पुरानी, हर जनरेशन ऐसी कहानियों से जुड़ना चाहती है। सोनू ने कहा कि अगर फिल्ममेकर्स को उनके लायक ऐसी कोई कहानी मिलती है तो वह जरूर उसका हिस्सा बनना चाहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह खुद भी ऐसी कहानियों पर काम करते रहते हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

गणेश चतुर्थी 2026:सुनील शेट्टी ने बप्पी लाहिड़ी के घर पर आरती की; शिल्पा शेट्टी के घर की गणपति पूजा में रकुल प्रीत-जैकी भगनानी पहुंचे

गणेश चतुर्थी 2026:सुनील शेट्टी ने बप्पी लाहिड़ी के घर पर आरती की; शिल्पा शेट्टी के घर की गणपति पूजा में रकुल प्रीत-जैकी भगनानी पहुंचे

गणेश चतुर्थी 2026 के मौके पर मुंबई में कई बॉलीवुड सेलेब्स गणपति पूजा में शामिल हुए। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के घर भी गणपति बप्पा की पूजा रखी गई। यहां रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी साथ पहुंचे। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी शिल्पा के घर बप्पा के दर्शन करने पहुंचे। वहीं, दिवंगत सिंगर बप्पी लाहिड़ी के घर भी गणपति उत्सव मनाया गया। यहां बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी समेत कई सेलेब्स पहुंचे। सुनील शेट्टी ने बप्पा के दर्शन किए और पूजा में शामिल हुए। बप्पी लाहिड़ी के परिवार ने हर साल की तरह इस बार भी गणपति बप्पा का स्वागत किया। देखिए तस्वीरें- सेलेब्स ने बप्पा का स्वागत किया गणेशोत्सव 2026 में बॉलीवुड और टीवी सितारों ने पूरे उत्साह के साथ गणपति बप्पा का स्वागत किया। गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले सुनीता आहूजा बप्पा को घर लेकर आईं। शिल्पा शेट्टी, हंसिका मोटवानी, धनश्री वर्मा, डेजी शाह और दीपशिखा नागपाल समेत कई सितारों ने घर में गणपति की स्थापना की। अमिताभ बच्चन हर रविवार की तरह जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ‘गणपति बप्पा मोरया’ लिखा पटका पहना था। अंबानी परिवार ने भी भव्य तरीके से बप्पा का स्वागत किया। राधिका मर्चेंट भांजे को गोद में लेकर दर्शन करने पहुंचीं। अनंत अंबानी भी उनके साथ मौजूद रहे। टीवी प्रोड्यूसर राजन शाही के गणपति पंडाल में ‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली भी नजर आईं। देखिए सेलेब्स की तस्वीरें

गणेश चतुर्थी 2026:सुनील शेट्टी ने बप्पी लाहिड़ी के घर पर आरती की; शिल्पा शेट्टी के घर की गणपति पूजा में रकुल प्रीत-जैकी भगनानी पहुंचे

गणेश चतुर्थी 2026:सुनील शेट्टी ने बप्पी लाहिड़ी के घर पर आरती की; शिल्पा शेट्टी के घर की गणपति पूजा में रकुल प्रीत-जैकी भगनानी पहुंचे

गणेश चतुर्थी 2026 के मौके पर मुंबई में कई बॉलीवुड सेलेब्स गणपति पूजा में शामिल हुए। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के घर भी गणपति बप्पा की पूजा रखी गई। यहां रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी साथ पहुंचे। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी शिल्पा के घर बप्पा के दर्शन करने पहुंचे। वहीं, दिवंगत सिंगर बप्पी लाहिड़ी के घर भी गणपति उत्सव मनाया गया। यहां बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी समेत कई सेलेब्स पहुंचे। सुनील शेट्टी ने बप्पा के दर्शन किए और पूजा में शामिल हुए। बप्पी लाहिड़ी के परिवार ने हर साल की तरह इस बार भी गणपति बप्पा का स्वागत किया। देखिए तस्वीरें- सेलेब्स ने बप्पा का स्वागत किया गणेशोत्सव 2026 में बॉलीवुड और टीवी सितारों ने पूरे उत्साह के साथ गणपति बप्पा का स्वागत किया। गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले सुनीता आहूजा बप्पा को घर लेकर आईं। शिल्पा शेट्टी, हंसिका मोटवानी, धनश्री वर्मा, डेजी शाह और दीपशिखा नागपाल समेत कई सितारों ने घर में गणपति की स्थापना की। अमिताभ बच्चन हर रविवार की तरह जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ‘गणपति बप्पा मोरया’ लिखा पटका पहना था। अंबानी परिवार ने भी भव्य तरीके से बप्पा का स्वागत किया। राधिका मर्चेंट भांजे को गोद में लेकर दर्शन करने पहुंचीं। अनंत अंबानी भी उनके साथ मौजूद रहे। टीवी प्रोड्यूसर राजन शाही के गणपति पंडाल में ‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली भी नजर आईं। देखिए सेलेब्स की तस्वीरें

Amal Mallik Clarifies Salman Khan Controversy

Amal Mallik Clarifies Salman Khan Controversy

7 मिनट पहले कॉपी लिंक अमाल मलिक ने क्रेडिट विवाद पर सफाई दी है। उन्होंने सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस पर निशाना साधा था, जिसके बाद लोग ये कहते हुए उनकी आलोचना करने लगे कि वह फिल्मों में ब्रेक देने वाले सलमान के खिलाफ बयान दे रहे हैं। अब अमाल ने कहा है कि उनका निशाना, सलमान नहीं बल्कि उनके प्रोडक्शन की टीम है। अमाल ने कहा कि मेहनत को कमतर दिखाने का हक किसी को नहीं है। सलमान खान को लेकर दी सफाई अमाल ने सलमान के खिलाफ बोलने के दावों पर सफाई देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है, ‘यह सलमान खान सर के खिलाफ नहीं है, बल्कि उनके प्रोडक्शन हाउस, पेज और सलमान खान फिल्म्स की PR और डिजिटल टीमों के लिए है और यह कलाकारों को गंभीरता से लेना शुरू करने के लिए एक वैधानिक चेतावनी है।’ आगे अमाल ने सलमान के लिए ग्रेटफुल होते हुए लिखा, ‘हमें फिल्मों में ब्रेक सलमान खान की वजह से मिला था। अरमान और मैंने एक दशक तक इसे पूरे ग्रेटीट्यूट और प्यार के साथ स्वीकार किया है। यह लड़ाई क्रिएटर्स के सम्मान के लिए है, यह सीन के लिए है। मुझे बार-बार उन बेवकूफों के खिलाफ बोलना पड़ता है, जो मेरे इरादों पर सवाल उठाते हैं, मेरे और मेरे परिवार के प्रति अनादर दिखाते हैं। सिर्फ इसलिए कि हम कथित तौर पर खाने के लिए खाना और पहनने के लिए कपड़े देने के लिए मिस्टर सलमान खान के आभारी नहीं हैं? सच में?’ जानिए क्या है पूरा विवाद? 11 सितंबर को साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म हीरो की रिलीज के 11 साल पूरे हुए। इस मौके पर सलमान खान फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस की तरफ से इंस्टाग्राम और X अकाउंट पर फिल्म से जुड़ी एक पोस्ट शेयर की गई। इस फिल्म के गानों का कंपोजिशन अमाल मलिक ने किया था, लेकिन पोस्ट में उन्हें क्रेडिट नहीं दिया गया था। क्रेडिट ने मिलने पर अमाल मलिक ने नाराजगी जताई और लिखा, “सलमान खान फिल्म्स का पेज संभालने वाले व्यक्ति में संगीतकार और गीतकार को छोड़ने की इतनी हिम्मत कैसे हुई? यह अच्छा नहीं लगता।” उन्होंने कहा कि गाना संगीतकार और गीतकार की मेहनत, खून-पसीने और दर्द से बनता है। ऐसे गाने का जश्न मनाते समय उसके क्रिएटर्स का सम्मान और जिक्र होना चाहिए। अमाल ने आगे लिखा, “बुनियादी बातें सीखिए, वरना यह पेज डिलीट कर दीजिए। मेरा कमेंट डिलीट मत करना। सलमान सर को भी इसे देखने दीजिए, ताकि उन्हें पता चले कि आप लोगों ने गलती की है।” प्रोडक्शन ने पोस्ट एडिट कर जोड़ा अमाल का नाम अमाल की पोस्ट सामने आने के बाद सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस ने पोस्ट एडिट की और इसमें अमाल मलिक का नाम जोड़ा। इंस्टाग्राम पोस्ट एडिट कर क्रेडिट जोड़ा गया है, हालांकि X पर अब भी क्रेडिट नहीं दिया गया है। सलमान खान ने दिया था अमाल को ब्रेक अमाल मलिक के करियर में सलमान खान का योगदान रहा है। सलमान ने साल 2014 में अपनी फिल्म ‘जय हो’ से अमाल को बॉलीवुड में बतौर म्यूजिक कंपोजर ब्रेक दिया था। साथ ही सलमान ने अरमान मलिक के म्यूजिक एल्बम लॉन्च में पहुंचकर उनका सपोर्ट किया था। बुक लॉन्च में मलिक परिवार के साथ सलमान। बाएं से दाहिने अमाल मलिक, सलमान खान, डब्बू मलिक, अरमान मलिक। इसके बाद साल 2015 में सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म ‘हीरो’ के लिए अमाल मलिक ने ही संगीत तैयार किया था। इस फिल्म का गाना “मैं हूं हीरो तेरा” ब्लॉकबस्टर रहा, जिसे ओरिजिनली अमाल के भाई अरमान मलिक ने गाया था और बाद में खुद सलमान खान ने भी अपनी आवाज में इसका एक स्पेशल वर्जन रिकॉर्ड किया था। भाई अमाल के सपोर्ट में उतरे अरमान मलिक इस क्रेडिट विवाद पर अमाल मलिक को भाई अरमान का भी सपोर्ट मिला। उन्होंने एक ट्रोलर के जवाब में लिखा, “कृपया पहले कोई ओरिजिनल गाना बनाइए, उसे लिखिए या गाइए। फिर देखिए कि जहां आपका नाम होना चाहिए, वहां उसे आसानी से छोड़ दिया जाए।” उन्होंने कहा, “मैं जानना चाहूंगा कि तब आपको कैसा लगेगा। कृतज्ञता की बात मत कीजिए। मैं अपनी शुरुआत के लिए हमेशा आभारी रहा हूं। लेकिन मैं यह भी जानता हूं कि जहां पहुंचा हूं, वहां तक पहुंचना कितना मुश्किल रहा है। अगर हम अपने हक के लिए नहीं लड़ेंगे, तो कोई और नहीं लड़ेगा।” भाई और गीतकार के क्रेडिट के लिए बोले अरमान एक फैन ने अरमान से ट्रोल्स पर ध्यान नहीं देने को कहा। इस पर उन्होंने साफ किया कि उनका जवाब भाई और गीतकार को सही क्रेडिट दिलाने के लिए था। अरमान ने कहा, “मैं सच में सिर्फ अपने भाई और गीतकार के क्रेडिट को लेकर चिंतित था। उनके बिना यह गाना कुछ भी नहीं है। मेरा क्रेडिट तो छोड़ ही दीजिए। मैंने उम्मीद करना बंद कर दिया है। मेरे लिए आप लोग ही काफी हैं।” दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔