आमिर खान की भांजी के साथ पुलिस ने की बर्बरता:वीडियो जारी कर दिखाए चोट के कई निशान, प्रोटेस्ट से इमरान खान के साथ डिटेन हुई थीं

आमिर खान की भांजी जायन मैरी 8 अक्टूबर को मुंबई में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट का हिस्सा बनी थीं। उनके साथ कजिन एक्टर इमरान खान भी पहुंचे थे। प्रोटेस्ट का हिस्सा बनने पर उन्हें डिटेन किया गया था। अब जायन ने एक वीडियो जारी कर डिटेनशन के समय हुई बर्बरता से शरीर पर लगे चोट के निशान दिखाए हैं। जैन मैरी ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर किया जिसमें उनकी बांह, उंगलियों और पैरों पर चोट के कई निशान दिख रहे हैं। चोट दिखाते हुए जैन ने कहा, “हमें इतना मत डराइए कि पहले से कोई डर ही बाकी न रहे।” जैन ने इंस्टाग्राम स्टोरी से भी एक वीडियो जारी कर दिखाया है कि उनकी जांघ में नील पड़ चुके हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘कुछ मेरी कला और कुछ मुंबई पुलिस और राइट कंट्रोल ऑफिसर्स की। ये नर्क की तरह दर्दनाक है, लेकिन आर्ट और कराओके करेंगे।’ जैन मैरी, इमरान खान और लेखा वॉशिंगटन को शनिवार को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया था। तीनों को कुछ घंटे बाद छोड़ दिया गया। इसके बाद रविवार को इमरान खान के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई। बीएनएस की 5 धाराओं में दर्ज हुआ मामला मुंबई पुलिस ने रविवार को बताया कि इमरान खान के खिलाफ दर्ज एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 (आदेश न मानना), 126(2) (गलत तरीके से रोकना), 189(2) (गैर-कानूनी जमावड़ा), 189(3) और 189(5) लगाई गई हैं। इस मामले में पुलिसकर्मी खुद ही शिकायतकर्ता बने हैं। जैन मैरी ने सोशल मीडिया पर डिटेन किए जाने का वीडियो जारी किया, जिसमें वो, लेखा और इमरान लगातार पुलिस से डिटेन किए जाने की वजह पूछते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा भी जैन ने पुलिस वैन से एक वीडियो जारी किया। जैन ने दावा किया कि उन्हें कथित तौर पर यह नहीं बताया गया कि उन्हें कहां ले जाया जा रहा है। लेखा वॉशिंगटन ने शनिवार रात इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर कर बताया कि रिहाई के बाद वे सुरक्षित हैं। साथ ही लेखा ने दावा किया कि रिहाई के बाद भी उनकी मुश्किलें जारी रहीं। उन्होंने कहा कि वे घर लौटने के लिए कैब बुक नहीं कर सके। लेखा के मुताबिक, मुंबई पुलिस उन ड्राइवरों को कथित तौर पर धमका रही थी, जो उन्हें ले जाने के लिए तैयार थे। इमरान ने भी पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए अन्य प्रदर्शनकारियों की ओर से शेयर किए गए वीडियो में इमरान भी घटना के बारे में बोलते दिखे। उन्होंने दावा किया कि उन्हें, लेखा और जैन को करीब दो घंटे तक पुलिस वैन में घुमाया गया। इमरान के मुताबिक, इस दौरान उन्हें हिरासत में लिए जाने की कोई वजह नहीं बताई गई। क्यों हो रहा है प्रोटेस्ट? कॉकरोच जनता पार्टी के सदस्य मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) में कथित गड़बड़ियों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। कथित गड़बड़ियों पर जवाबदेही की मांग को लेकर मुंबई और दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन हुए। क्यों डिटेन किए गए इमरान खान मुंबई पुलिस के अनुसार, अगस्त क्रांति मैदान में सभा के लिए अनुमति नहीं ली गई थी। हालांकि, CJP कार्यकर्ताओं का दावा था कि उन्होंने अनुमति मांगने के लिए अधिकारियों को ईमेल किया था। उनका कहना था कि अधिकारियों की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। पुलिस कार्रवाई मुंबई तक सीमित नहीं रही। दिल्ली में 4,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। इनमें ज्यादातर लोग जंतर-मंतर के आसपास के इलाकों से थे। जंतर-मंतर प्रदर्शन के लिए तय जगह थी। कई CJP नेताओं और विपक्ष के प्रमुख नेताओं को भी वहां पहुंचने से पहले हिरासत में लिया गया।

PM Modi Inauguration Ceremony & India Air Exercise

Hindi News Career PM Modi Inauguration Ceremony & India Air Exercise | Current Affairs 2026 12 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं नेशनल (NATIONAL) 1. पीएम मोदी ने ₹13,000 करोड़ परियोजनाओं का उद्घाटन किया 11 अक्टूबर को पीएम मोदी ने चेन्नई में चेन्नई में ₹13,000 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इन प्रोजेक्ट में लगभग ₹4,900 करोड़ की लागत से निर्मित चेन्नई मेट्रो रेल का शुभारंभ भी शामिल है। साथ ही पीएम ने चेन्नई मेट्रो के फेज-2 प्रोजेक्ट के 14.6 किमी लंबे पूनमल्ली-वडापालानी रूट का उद्घाटन भी किया। पीएम मोदी ने पोरूर बाईपास स्टेशन से पूनमल्ली बाईपास स्टेशन तक मेट्रो में यात्रा की। पीएम मोदी ने इसके साथ ही ब्रिटिश दौर के बहाल वेल्लोर कैंटोनमेंट रेलवे स्टेशन का वर्चुअली उद्घाटन भी किया। ये स्टेशन वेल्लोर शहर में 16वीं सदी के किले के पास स्थित है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, मोदी चेन्नई से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्टेशन का उद्घाटन भी किया। वेल्लोर कैंटोनमेंट स्टेशन तिरुवन्नामलाई और तिरुपति जैसे दो तीर्थस्थलों के बीच स्थित है। अधिकारियों के मुताबिक, बहाली के बाद लंबी दूरी के यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। पीएम मोदी ने मेट्रो का टिकट लिया और ट्रेन में सफर किया। 2. इंडियन एयरफोर्स का तरंग शक्ति 2026′ आज पूरा होगा 12 अक्टूबर को इंडियन एयर फोर्स की मल्टीनेशनल एयर एक्सरसाइज ‘तरंग शक्ति 2026’ पूरी हुई। ये एक्सरसाइज एयर फोर्स स्टेशन, जोधपुर और आस-पास के एयर बेस पर आयोजित की गई थी। इस एक्सरसाइज में ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, श्रीलंका, UAE और USA जैसे आठ मित्र देश अपने एयर एसेट्स के साथ शामिल हुए। जबकि 32 देशों ने ऑब्जर्वर के तौर पर हिस्सा लिया। एक्सरसाइज के बारे में प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए, वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने कहा कि ‘तरंग शक्ति 2026’ एक-दूसरे से सीखने, एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करने और भविष्य की हवाई युद्ध चुनौतियों के लिए तैयार होने के बारे में है। इस एक्सरसाइज में काउंटर-एयर, एयर डिफेंस और फोर्स कॉम्बैट से लेकर रेकी, एयरलिफ्ट, हवा में ईंधन भरने (एयर-टू-एयर रिफ्यूलिंग) और दूसरे बहुत जटिल मिशन शामिल हैं। इस एक्सरसाइज से हमारे पार्टनर देशों को भारतीय एयर स्पेस की बढ़ती क्षमताओं और इसके स्वतंत्र इतिहास को देखने का मौका भी मिलता है। ये एक्सरसाइज अलग-अलग देशों की वायु सेनाओं के बीच तालमेल बढ़ाने, संयुक्त हवाई अभियानों की योजना बनाने और उनका अभ्यास करने के लिए किया गया। इस एक्सरसाइज से सभी देश आधुनिक युद्ध की रणनीतियों और तकनीकों से सीखने में मदद मिली। इस एक्सरसाइज का उद्देश्य हवाई रक्षा, लड़ाकू विमान संचालन और हवा में ईंधन भरने जैसी क्षमताओं का अभ्यास करना और भारत की स्वदेशी रक्षा तकनीक और वायु शक्ति को प्रदर्शित करना। तरंग शक्ति 2026 एक्सरसाइज का पहला संस्करण से 2024 में आयोजित हुआ था। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 3. डिफेंस सेक्रेटरी राजेश कुमार साइप्रस, ग्रीस का दौरा करेंगे 12 अक्टूबर को डिफेंस सेक्रेटरी राजेश कुमार सिंह साइप्रस और ग्रीस का दौरा करेंगे। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के साथ रक्षा संबंधों को मजबूत करना है। बातचीत में समुद्री सुरक्षा, रक्षा तकनीक और रक्षा उद्योग से जुड़े सहयोग पर ध्यान रहेगा। साइप्रस के राष्ट्रपति ने मई 2026 में भारत का दौरा किया था। ग्रीस के रक्षा मंत्री ने फरवरी 2026 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी। भारत के रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह का साइप्रस और ग्रीस दौरा रक्षा कूटनीति, समुद्री सुरक्षा और रक्षा उद्योग में सहयोग के लिहाज से महत्वपूर्ण है। ग्रीस के राष्ट्रपति ने मई 2026 में भारत का दौरा किया था। स्पोर्ट्स (SPORTS) 4. पुतुल सोनोवाल वर्ल्ड बॉल्स चैंपियनशिप 2026 में ब्रॉन्ज जीता 10 अक्टूबर को असम के लॉन बाउल्स प्लेयर पुतुल सोनोवाल ने ऑस्ट्रेलिया में आयोजित वर्ल्ड बॉल्स चैंपियनशिप 2026 में ब्रॉन्ज मेडल जीता। ये टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया के बरहम में चल रहा है और ये इस टूर्नामेंट में भारत का पहला मेडल है। 43 वर्षीय सोनोवाल ने पुरुषों के सिंगल्स इवेंट के सेमीफाइनल में पहुंचकर ये रिकॉर्ड हासिल किया। सोनोवाल असम पुलिस के मेंबर हैं और भारत के प्रमुख लॉन बॉल्स खिलाड़ियों में से एक बनकर उभरे हैं। ग्लासगो में हुए 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में, सोनोवाल ने पुरुषों के सिंगल्स इवेंट में कनाडा के रयान बेस्टर को हराया था। सोनोवाल असम पुलिस में हवलदार हैं। इससे पहले वे किकबॉक्सिंग और बॉक्सिंग में भी सक्रिय रहे हैं। लॉन बाउल्स – एक घास के मैदान पर खेला जाने वाला सटीक निशानेबाजी का खेल है, जिसमें खिलाड़ियों को अपनी बड़ी गेंद (बाउल) को एक छोटी सफेद या पीले रंग की गेंद (जैक) के जितना हो सके करीब पहुंचाना होता है। सोनोवाल असम पुलिस में हवलदार हैं। 5. क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल फेडरेशन ने सस्पेन्ड किया 11 अक्टूबर को स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल फेडरेशन ने टीम का साथ छोड़ने पर सस्पेन्ड कर दिया। इसके साथ ही रोनाल्डो के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही भी शुरू की गई। महासंघ ने कहा, मामले को अनुशासनात्मक जांच समिति के पास भेज दिया गया है। 41 वर्षीय रोनाल्डो ने आरोप लगाया था कि नॉर्वे के खिलाफ मैच में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। दरअसल तीन मैच में रोनाल्डो या तो मैदान पर नहीं उतरे या टीम में शामिल नहीं थे, उनमें पुर्तगाल ने जीत दर्ज की। पुर्तगाल फुटबॉल फेडरेशन ने मामले में अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू की और इसे जांच समिति को सौंप दिया। रोनाल्डो सबसे ज्यादा गोल करने वाले क्लब में शामिल हैं। इसके साथ ही उन्होंने पुर्तगाल के लिए कुल 980 से ज्यादा गोल किए हैं। रोनाल्डो सबसे ज्यादा इंटरनेशनल गोल करने वाले खिलाड़ी हैं, जिनके नाम 234 मैचों में 146 इंटरनेशनल गोल दर्ज हैं। रोनाल्डो लगातार 6 फीफा विश्व कप (2006, 2010, 2014, 2018, 2022 और 2026) में गोल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर हैं। रोनाल्डो ने आरोप लगाया कि उनको नए कोच जॉर्ज जीसस ने खेलने का मौका नहीं दिया। आज का इतिहास 1492 में इटली के खोजकर्ता क्रिस्टोफर कोलंबस के जहाजों ने कैरिबियाई सागर में स्थित बहामास के द्वीप (सैन सल्वाडोर) पर पहली बार कदम रखा, जिसे ‘नई दुनिया’ की खोज माना जाता है। 1864 में ब्रिटिश भारत की पहली महिला ग्रेजुएट और प्रमुख बंगाली
डॉ. श्रीराम नेने की हेल्थ पर पहली किताब लॉन्च:बोले- 21 किलो वजन घटाया, बताया पत्नी माधुरी दीक्षित की फिटनेस का राज

मशहूर कार्डियोथोरेसिक सर्जन और माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने की पहली किताब ‘21 डेज टू गुड हेल्थ’ 10 अक्टूबर को लॉन्च हुई। इस किताब में उन्होंने सेहतमंद रहने के आसान तरीके बताए हैं। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में डॉ. नेने ने खानपान, एक्सरसाइज, नींद और तनाव से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए। उन्होंने बताया कि कैसे छोटी-छोटी अच्छी आदतें लंबे समय तक सेहतमंद रखने में मदद कर सकती हैं। बातचीत में उन्होंने पत्नी माधुरी दीक्षित की फिटनेस आदतों और हेल्थ से जुड़ी गलत जानकारियों पर भी बात की। सवाल: अपनी किताब ‘21 डेज टू गुड हेल्थ’ लिखने का ख्याल कैसे आया? जवाब: हार्ट सर्जन के तौर पर मैंने कई मरीजों को जिंदगी के आखिरी पलों में आते देखा है। हम कुछ मिलीमीटर और मिलीसेकंड के अंतर से उनकी जान बचा लेते हैं, लेकिन 20-30 साल की खराब लाइफस्टाइल का असर तुरंत ठीक नहीं कर सकते। तभी लगा कि लोगों को बीमारी की नौबत आने से पहले अच्छी आदतें सिखानी चाहिए। यही इस किताब को लिखने की प्रेरणा बनी। सवाल: क्या 21 दिन तक अच्छी आदतें अपनाने से जिंदगीभर सेहत अच्छी रह सकती है? जवाब: 1960 के दशक में प्लास्टिक सर्जन मैक्सवेल माल्ट्ज ने बदलाव को समझने में 21 दिन लगने की बात कही थी। नए आंकड़ों के मुताबिक, नई आदतों को पूरी तरह अपनाने में करीब 56 से 66 दिन लग सकते हैं। लेकिन सबसे जरूरी है लगातार कोशिश करना। किताब में मैंने सेहत के पांच आधार बताए हैं- खानपान, शारीरिक गतिविधि, नींद, तनाव और सोच, और लोगों से जुड़ाव व जीवन का उद्देश्य। इन्हें रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बना लें, तो बड़ा बदलाव आ सकता है। सवाल: सोशल मीडिया पर हेल्थ से जुड़ी इतनी जानकारी है। कैसे पहचानें कि क्या सही है और क्या गलत? जवाब: महामारी के दौरान मैंने देखा कि लोग बिना किसी विशेषज्ञता के भी खुद को एक्सपर्ट बताने लगे थे। इसलिए यह देखना जरूरी है कि जानकारी कौन दे रहा है और उसके पीछे सही रिसर्च है या नहीं। कई इन्फ्लुएंसर्स बिना ठोस आंकड़ों के दावे करते हैं। कुछ चीजों का परीक्षण सिर्फ चूहों पर हुआ होता है, लेकिन उन्हें इंसानों के लिए सही बताने लगते हैं। यह भी देखना चाहिए कि रिसर्च किसी इंडस्ट्री के फायदे के लिए तो नहीं की गई। जानकारी का स्रोत जांचें और उसके पीछे मौजूद आंकड़ों को समझें। एआई से मिली जानकारी को भी बिना जांचे सच नहीं मानना चाहिए। सवाल: भारत में बदलती लाइफस्टाइल और खानपान को लेकर आपको सबसे ज्यादा चिंता किस बात की है? जवाब: खानपान सबसे अहम है। हम कृषि आधारित समाज से औद्योगिक समाज की ओर बढ़े हैं, जहां ज्यादा कैलोरी वाला खाना आसानी से मिल जाता है। दूसरी तरफ, हमारी शारीरिक गतिविधियां कम हो गई हैं। आप एक घंटे जिम में कसरत कर लें, लेकिन बाकी साढ़े 11 घंटे बैठे रहें, तो सिर्फ एक्सरसाइज काफी नहीं होगी। दिनभर की गतिविधियों और खानपान, दोनों पर ध्यान देना जरूरी है। सवाल: अच्छी सेहत के लिए डाइट और एक्सरसाइज के अलावा क्या जरूरी है? जवाब: अच्छी नींद, मानसिक शांति और तनाव पर नियंत्रण भी उतने ही जरूरी हैं। फोन, ओटीटी और सोशल मीडिया हमारा बहुत समय लेते हैं। हमें कुछ समय के लिए इनसे दूर होना चाहिए। बच्चे भी बड़ों को देखकर सीखते हैं। आज रेस्तरां में भी लोग फोन में लगे रहते हैं। कभी फोन को एक घंटे के लिए अलग रखकर परिवार के साथ समय बिताइए। मैं जिम में एक घंटे के लिए अपना फोन बंद कर देता हूं, ताकि शांति से एक्सरसाइज कर सकूं। सवाल: माधुरी दीक्षित की सबसे अच्छी हेल्थ और फिटनेस आदत कौन सी है? जवाब: वह बहुत अनुशासित हैं। मुझे उनकी डांस करने की आदत सबसे अच्छी लगती है। वह डांस का आनंद लेती हैं। यह उनके लिए शारीरिक गतिविधि के साथ सामाजिक और आध्यात्मिक अनुभव भी है। अगर आपको ऐसी एक्सरसाइज मिल जाए, जिसका आप आनंद लेते हों, तो उसे लगातार करना आसान हो जाता है। वह खानपान को लेकर भी अनुशासित हैं और चीट मील के दौरान भी खाने की मात्रा का ध्यान रखती हैं। सवाल: घर में ज्यादा सख्त कौन है, आप या माधुरी? जवाब: मैं बच्चों के मामले में ज्यादा सख्त हूं, जबकि सेहत के मामले में माधुरी ज्यादा सख्त हैं। सवाल: माधुरी ने आपकी किताब पढ़ी है? उनका क्या कहना था? जवाब: उन्हें किताब बहुत पसंद आई। उन्होंने कहा कि इसे समझना आसान है और यह लोगों की जिंदगी बदल सकती है। हम किताब के लिए कुछ लोगों से प्रतिक्रिया मांग रहे थे, लेकिन हमने जानबूझकर उनसे नहीं पूछा, ताकि पक्षपात न लगे। उन्होंने खुद कहा कि वह करीब 30 साल से मुझे जानती हैं और इस किताब के बारे में लिखना चाहती हैं। उन्होंने इसके कई टिप्स भी अपनाए हैं। सवाल: माधुरी को 21 दिन का क्या चैलेंज देंगे? और वह आपको क्या चैलेंज दे सकती हैं? जवाब: किताब को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटा गया है, ताकि कोई एक दिन में सब बदलने की कोशिश न करे। रोज एक चैप्टर पढ़ें और उसमें दिए गए सुझावों पर काम करें। सातवें दिन खुद का आकलन करें, फिर 14वें और 21वें दिन भी अपनी प्रगति देखें। 21 दिन सिर्फ शुरुआत हैं। मेरा मकसद है कि लोग समय रहते अच्छी आदतें अपना लें, ताकि उन्हें भविष्य में ऑपरेशन टेबल तक पहुंचने की नौबत न आए। सवाल: आपकी किताब का कौन सा चैप्टर हर कपल को पढ़ना चाहिए? जवाब: हेल्दी स्लीप। अच्छी नींद से आप तरोताजा रहते हैं और एक-दूसरे पर कम चिढ़ते हैं। सवाल: माधुरी की कौन सी आदत आप अपनाना चाहेंगे? जवाब: वह हमेशा पॉजिटिव रहती हैं और बहुत ध्यान से सुनती हैं। उनकी तरह कोई नहीं सुनता। सवाल: आपकी अपनी कोई अनहेल्दी आदत? जवाब: मैं खाने का शौकीन हूं, लेकिन समय के साथ सीखा है कि क्या सही है और क्या नहीं। करीब ढाई साल पहले मैं वीगन बन गया था। सवाल: सेहत के मामले में खुद को 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: अभी तो 11! मैंने 21 किलो वजन कम किया है। हफ्ते में छह दिन वर्कआउट करता हूं, कैलोरी कम लेता हूं और मेरे एब्स भी हैं, लेकिन सिर्फ बाहर से कैसा दिखते हैं, यह