Tuesday, 13 Oct 2026 | 07:06 AM

Trending :

सोनाली बेंद्रे बोलीं- रिश्तों में पंगे होने ही चाहिए:इन्हें सेलिब्रेट करें; 20 साल की शादी से सीखा, पार्टनर को बदलने के बजाय स्वीकारें

सोनाली बेंद्रे बोलीं- रिश्तों में पंगे होने ही चाहिए:इन्हें सेलिब्रेट करें; 20 साल की शादी से सीखा, पार्टनर को बदलने के बजाय स्वीकारें

एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे इन दिनों शो ‘धमाल विद पति-पत्नी और पंगा 2’ होस्ट कर रही हैं। शो 10 अक्टूबर से हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे कलर्स चैनल पर प्रसारित हो रहा है। सोनाली मानती हैं कि रिश्तों में परफेक्शन जरूरी नहीं। छोटी-मोटी नोकझोंक, झगड़े और एक-दूसरे को मनाने में ही रिश्तों की खूबसूरती है। उनके मुताबिक, पार्टनर को बदलने के बजाय उसे जैसा है, वैसा स्वीकार करना चाहिए। दैनिक भास्कर से बातचीत में सोनाली ने शो के नए सीजन, पति गोल्डी बहल के साथ 20 साल से ज्यादा की शादीशुदा जिंदगी, रिश्तों के झगड़ों और सोशल मीडिया पर आदर्श कपल दिखने के दबाव पर बात की। उन्होंने बताया कि गोल्डी को उनकी कौन-सी आदत परेशान करती है, यह जानने में उनकी दिलचस्पी नहीं है। सोनाली के मुताबिक, बीमारी के बाद पति का साथ उनके लिए सबसे बड़ा तोहफा रहा है। सवाल: पिछले सीजन में काफी धमाल देखने को मिला था। इस बार शो से आपको क्या उम्मीदें हैं और किस चीज को लेकर सबसे ज्यादा उत्साहित हैं? जवाब: मुझे याद है कि शूटिंग के दौरान मैं बहुत हंसी थी। एक एपिसोड में तो हंसते-हंसते मेरी आंखों से आंसू निकलने लगे थे। मैं इतनी हंसी कि आंसू रुक ही नहीं रहे थे। क्या हुआ था, यह जानने के लिए आपको एपिसोड देखना पड़ेगा। मैं अभी इसका खुलासा नहीं कर सकती। सवाल: शो में कई मशहूर कपल हैं। क्या आप बता सकती हैं कि कौन सबसे ज्यादा आदर्श जोड़ी है और कौन सबसे ज्यादा पंगे करता है? जवाब: पता नहीं कि इनमें से कौन सच में आदर्श कपल है। यह तो शो देखने के बाद ही पता चलेगा। सभी के अपने-अपने पंगे हैं और हर जोड़े की कहानी अलग है। हमने पहले ही एपिसोड में सबके पंगे पकड़ लिए हैं। आप पहला एपिसोड देखेंगे, तो आपको अंदाजा हो जाएगा कि किसकी क्या कहानी है और कौन कैसा है। इस शो की खास बात यह है कि पूरा परिवार इसे साथ देख सकता है। दादा-दादी से लेकर बच्चे तक, सभी इसका आनंद ले सकते हैं। रिश्तों में सब कुछ परफेक्ट नहीं होता। कभी झगड़े होते हैं, कभी एक-दूसरे को मनाना पड़ता है, तो कभी हंसी-मजाक और मुकाबला होता है। इन सबके बीच एक-दूसरे को समझने और प्यार करने का एहसास भी होता है। शो में रिश्तों के इन्हीं पहलुओं को मजेदार अंदाज में दिखाया गया है। इससे एहसास होता है कि पंगे कितने भी हों, रिश्तों में प्यार और गहराई भी उतनी ही होती है। कलाकार भी दूसरे कपल्स को देखकर सीखते हैं कि अपने पार्टनर के साथ कैसे पेश आना चाहिए। मेरे हिसाब से यह शो हंसते-हंसते जिंदगी का जरूरी सबक सिखाता है। सवाल: इस शो से आपको रिश्तों के बारे में सबसे जरूरी सबक क्या मिला? जवाब: मुझे लगता है कि अपने पार्टनर के शांत स्वभाव की सराहना करना जरूरी है। दूसरे कपल्स को देखकर मुझे एहसास होता है कि गोल्डी कितने शांत हैं। कई बार हम अपने पार्टनर की खूबियों को हल्के में लेने लगते हैं, जबकि दूसरे लोगों को देखकर उनकी अहमियत समझ आती है। सवाल: गोल्डी बहल के स्वभाव की कौन-सी बात आपको सबसे ज्यादा पसंद है? क्या दूसरी जोड़ियों को देखकर कभी लगता है कि उनमें कोई ऐसी खूबी है, जो गोल्डी में भी होनी चाहिए? जवाब: गोल्डी का सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत अलग है। वह बिना चेहरे पर कोई भाव लाए एक लाइन बोल देते हैं और उनकी बात बिल्कुल सही निशाने पर लगती है। मुझे नहीं लगता कि यह सोचने की जरूरत है कि उनमें कौन-सी खूबी होनी चाहिए या नहीं होनी चाहिए। मेरे लिए पार्टनरशिप का मतलब है कि आप अपने साथी को जैसा है, वैसा स्वीकार करें। मैं गोल्डी को बदलना नहीं चाहती और न ही यह चाहती हूं कि वह मुझे बदलने की कोशिश करें। जिंदगी में अनुभवों के साथ हम अपने आप बदलते हैं, लेकिन रिश्ते में एक-दूसरे को बदलने के बजाय स्वीकार करना ज्यादा जरूरी है। सवाल: आजकल सोशल मीडिया पर आदर्श कपल दिखने का काफी दबाव है। इस दबाव से कैसे बचा जा सकता है? जवाब: मेरे अनुभव में परफेक्शन जैसी कोई चीज नहीं है। हम इंसान हैं और हम परफेक्ट हो ही नहीं सकते। मुझे तो लगता है कि जिंदगी का असली मजा हमारी कमियों में ही है। उदाहरण के लिए, मुझे ऐसी मुस्कान ज्यादा अच्छी लगती है, जिसमें थोड़ा टेढ़ापन हो। उसमें एक अलग तरह की खूबसूरती और अपनापन होता है। जिंदगी भी ऐसी ही है। छोटी-छोटी कमियां रिश्तों को खास बनाती हैं और उनसे एक अलग तरह का प्यार पैदा होता है। मुझे लगता है कि हमारा शो इसी अपूर्णता का जश्न मनाता है। यह दिखाता है कि हर चीज का परफेक्ट होना जरूरी नहीं है। रिश्तों में कमियां और मतभेद होना सामान्य बात है। जरूरी यह है कि हम एक-दूसरे को समझें और साथ बने रहें। सवाल: क्या कभी शो में किसी कपल की पोल खोलने के बाद आपको लगा कि अब घर जाकर उनके बीच धमाल होने वाला है? जवाब: बिल्कुल! कई बार तो हम अगले एपिसोड की शूटिंग का इंतजार करते हैं, ताकि पता चले कि पिछली बार शो में जो कुछ हुआ, उसके बाद घर पर क्या हुआ। कई कपल हमसे कहते हैं कि इस बार कुछ मत बोलना, अभी-अभी घर में सब शांत हुआ है। ऐसे कई मजेदार पंगे होते हैं। शो की शूटिंग के दौरान यह जानना भी दिलचस्प रहता है कि घर जाकर किसकी क्या प्रतिक्रिया हुई। सवाल: लोग आपको ग्रीन फ्लैग यानी आदर्श साथी मानते हैं। लेकिन गोल्डी को आपकी कौन-सी आदत परेशान करती होगी? जवाब: ऐसा तो हो ही नहीं सकता कि मेरी कोई आदत उन्हें परेशान न करती हो। सौ फीसदी ऐसा होता होगा। लेकिन मैं जानना नहीं चाहती कि उन्हें मेरी कौन-सी बात परेशान करती है। वह इस बात को अपने तक ही रखें, मुझे न बताएं। सवाल: गोल्डी के साथ आपकी सबसे ज्यादा नोकझोंक किस बात पर होती है? जवाब: मुझे लगता है कि मुझे चीजें व्यवस्थित रखना पसंद है। मुझे हर चीज एक खास तरीके से चाहिए, जबकि गोल्डी थोड़े अलग हैं। वह क्रिएटिव इंसान हैं और चीजों को अपने हिसाब से चलने देते हैं। उन्हें अचानक प्लान बनाना पसंद

Mittu Don Bigg Boss Entry

Mittu Don Bigg Boss Entry

पवन यादव, पानीपत15 मिनट पहले कॉपी लिंक हरियाणा के झज्जर के रहने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नकुल ढुल उर्फ ‘मिट्ठू डॉन’ ने बिग बॉस-20 में वाइल्डकार्ड एंट्री ली है। हरियाणा के झज्जर के रहने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नकुल ढुल उर्फ ‘मिट्ठू डॉन’ ने बिग बॉस-20 में वाइल्डकार्ड एंट्री ली है। हालांकि, घर में कदम रखते ही उनका महिलाओं पर की गई टिप्पणी का पुराना विवाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया, जिस पर उन्होंने सलमान खान के सामने सफाई दी। दरअसल, इसी साल फरवरी में नकुल का यह वीडियो सामने आया था, जिसमें वह कहते नजर आए थे- लड़कियों से डरते हो तुम, जो खुद तुमसे डरी पड़ी हैं, उनसे क्या डरना… लड़कियों से कौन डरता है यार? नीचा जेंडर है। लड़कियों से पहले मैं भी डरता था, पर बाद में मुझे पता लगा इनसे कौन डरे। ये खुद में से डरी पड़ी हैं। नकुल यहीं नहीं रुकते, वीडियो में वह आगे कहते हैं- किसी दिन लड़की के पीछे चल के देखोगे 11 बजे, तुमको पता लगेगा डर क्या होता है। चलना बस नॉर्मल, छेड़ना मत उसको, बस चल दो तेज-तेज, भाग लो एकदम से और आगे ओवरटेक कर लो। इतने में तो @@ निकल जाता है उनका। इस वीडियो के सामने आने के बाद नकुल की काफी आलोचना हुई थी। अब बिग बॉस-20 के घर में उन्होंने अपनी इीस पुरानी टिप्पणी पर सफाई दी। नकुल का कहना था कि उनकी बात को गलत संदर्भ में लिया गया। उन्होंने खुद को बहुत ज्यादा ‘प्रो-फेमिनिस्ट’ यानी ‘महिलाओं को सम्मान करने वाला’ बताया। ‘बिग बॉस 20’ में वाइल्डकार्ड एंट्री लेने वाले इन्फ्लुएंसर नकुल ढुल। कौन हैं मिट्ठू डॉन और उनसे जुड़े विवाद जानिए…. सोशल मीडिया पर 14 लाख फॉलोअर्स : नकुल हरियाणा के झज्जर के रहने वाले कंटेंट क्रिएटर हैं। उन्होंने बिग बॉस के घर में खुद इसकी जानकारी दी। वे इंजीनियरिंग ग्रेजुएट हैं। व्यंग्य, मीम्स और कमेंट्री वाले वीडियो के जरिए उन्होंने सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग बनाई है। इंस्टाग्राम पर उनके 14 लाख फॉलोअर्स बताए जाते हैं। घर में एंट्री के बाद साथी कंटेस्टेंट्स से बातचीत में उन्होंने खुद को 11वीं-12वीं के बच्चों को पढ़ाने वाला बताया, जबकि हकीकत में वे पढ़ाते नहीं हैं। इसी व्यंग्यात्मक और मजाकिया अंदाज की वजह से इंटरनेट पर लोग उन्हें ‘मिट्ठू डॉन’ के नाम से पहचानने लगे। बिगबॉस में एंट्री के साथ पुराना वीडियो वायरल : नकुल की एंट्री के साथ ही उनका एक पुराना वीडियो फिर वायरल हो गया। इसमें वे रात के समय किसी लड़की के पीछे चलने और अचानक दौड़कर आगे निकल जाने की बात कहते दिखते हैं। उनका तर्क था कि इससे पुरुषों को समझ आएगा कि डर क्या होता है। एक अन्य क्लिप में महिलाओं को लेकर की गई टिप्पणी पर भी सोशल मीडिया यूजर्स ने कड़ी आपत्ति जताई। यूजर्स का कहना है कि ऐसी बातें महिलाओं की सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दे को मजाक बना देती हैं। महिला आयोग ने लिया था संज्ञान, चल रही जांच : इस वीडियो के सामने आने के बाद उनकी सोशल मीडिया पर भारी आलोचना हुई। यूजर्स ने हरियाणा पुलिस और राष्ट्रीय महिला आयोग को टैग कर कार्रवाई की मांग की थी इसके बाद महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लेकर FIR दर्ज करने, डिजिटल सबूतों की फॉरेंसिक जांच और वीडियो हटवाने के निर्देश दिए थे। साथ ही हरियाणा DGP से 5 दिन में एक्शन टेकन रिपोर्ट मांगी थी। वर्तमान में इस मामले में पुलिस की ओर से जांच चल रही है। NCW ने FIR की मांग की थी। अब बिग बॉस के घर में दी मामले में सफाई घर के अंदर आसिफ खान, काजी तौकीर और अन्य सदस्यों से बातचीत में नकुल ने कहा कि लोग उन्हें गलत समझते हैं। नकुल के मुताबिक लाइव स्ट्रीम के दौरान एक व्यक्ति ने सुपर चैट भेजकर कहा था कि उसे लड़कियों से बहुत डर लगता है। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि लड़कियां खुद पुरुषों से इतनी डरी हुई हैं कि रात में चलते हुए कोई पीछे से दौड़कर निकल जाए तो भी वे सहम जाती हैं, ऐसे में पुरुष का लड़कियों से डरना कैसा? नकुल ने आगे कहा कि मेरा संदर्भ यह था कि “तुमने ही उन्हें इतना डरा रखा है और तुम खुद डर रहे हो। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।” उनका दावा है कि बात छोटी-सी थी, लेकिन लोगों ने इसे ऐसे फैलाया जैसे वे कह रहे हों कि लड़कियों के पीछे भागो। नकुल के अनुसार, जब यह वीडियो उन लोगों तक पहुंचा जो उन्हें नहीं देखते, तो मामला बिगड़ गया। उन्होंने खुद कोबहुत ज्यादा “प्रो-फेमिनिस्ट” बताया। नकुल ने यह भी आरोप लगाया कि जो लोग उनके खिलाफ थे, उन्होंने इसे आगे बढ़ाकर नेगेटिव पीआर शुरू कर दिया। इसके बाद उन पर केस दर्ज हुआ, जिसकी सुनवाई अभी चल रही है। एविक्शन की खबरों पर सस्पेंस इस बीच सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि घर में गुल्लू (कुशल तंवर) से कहासुनी के बाद नकुल की हाथापाई हुई और उन्हें शो से बाहर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि विवाद काजी तौकीर और स्काउट ओपी से जुड़े एक मुद्दे पर शुरू हुआ था। हालांकि, इन दावों की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। शो के मेकर्स या चैनल की ओर से भी कोई घोषणा नहीं की गई है। अब जानिए वे मीम्स, जिनसे नकुल मशहूर हुए… “जूस पिला दो मौसमी का” वाला मीम “असला हम भी रखते हैं पहलवान” वाला मीम नकुल को ऑनलाइन असली पहचान “जूस पिला दो मौसमी का” वाले मीम से मिली। एक मजेदार वीडियो में वे सड़क किनारे जूस वाले के पास पहुंचकर नाटकीय अंदाज़ में मौसमी का जूस मांगते हैं और साथ में कहते हैं कि उनका मूड ठीक नहीं है। उनके बोलने का यह अनोखा अंदाज़ यूजर्स को खूब भाया। इस ऑडियो का इस्तेमाल मीम्स, रिएक्शन वीडियो और इंस्टाग्राम रील्स में खूब हुआ, जिससे वे इंटरनेट पर जाना-पहचाना चेहरा बन गए। इसके अलावा “असला हम भी रखते हैं पहलवान, जब मर्जी फेट लिए” वाला उनका डायलॉग भी उनके लोकप्रिय मीम्स में गिना जाता है। इन्हीं मीम्स की वजह से उनका नाम उन दर्शकों तक भी पहुंचा, जो उनके पूरे कंटेंट को नहीं देखते। कौन हैं मिट्ठू डॉन? ——————— ये खबर

Mittu Don Bigg Boss Entry

Mittu Don Bigg Boss Entry

हरियाणा के झज्जर के रहने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नकुल ढुल उर्फ ‘मिट्ठू डॉन’ ने बिग बॉस-20 में वाइल्डकार्ड एंट्री ली है। हरियाणा के झज्जर के रहने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नकुल ढुल उर्फ ‘मिट्ठू डॉन’ ने बिग बॉस-20 में वाइल्डकार्ड एंट्री ली है। हालांकि, घर में कदम रखते ही उनका महिलाओं पर की गई टिप्पणी का पुराना विवाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया, जिस पर उन्होंने सलम . दरअसल, इसी साल फरवरी में नकुल का यह वीडियो सामने आया था, जिसमें वह कहते नजर आए थे- लड़कियों से डरते हो तुम, जो खुद तुमसे डरी पड़ी हैं, उनसे क्या डरना… लड़कियों से कौन डरता है यार? नीचा जेंडर है। लड़कियों से पहले मैं भी डरता था, पर बाद में मुझे पता लगा इनसे कौन डरे। ये खुद में से डरी पड़ी हैं। नकुल यहीं नहीं रुकते, वीडियो में वह आगे कहते हैं- किसी दिन लड़की के पीछे चल के देखोगे 11 बजे, तुमको पता लगेगा डर क्या होता है। चलना बस नॉर्मल, छेड़ना मत उसको, बस चल दो तेज-तेज, भाग लो एकदम से और आगे ओवरटेक कर लो। इतने में तो @@ निकल जाता है उनका। इस वीडियो के सामने आने के बाद नकुल की काफी आलोचना हुई थी। अब बिग बॉस-20 के घर में उन्होंने अपनी इीस पुरानी टिप्पणी पर सफाई दी। नकुल का कहना था कि उनकी बात को गलत संदर्भ में लिया गया। उन्होंने खुद को बहुत ज्यादा ‘प्रो-फेमिनिस्ट’ यानी ‘महिलाओं को सम्मान करने वाला’ बताया। ‘बिग बॉस 20’ में वाइल्डकार्ड एंट्री लेने वाले इन्फ्लुएंसर नकुल ढुल। कौन हैं मिट्ठू डॉन और उनसे जुड़े विवाद जानिए…. सोशल मीडिया पर 14 लाख फॉलोअर्स : नकुल हरियाणा के झज्जर के रहने वाले कंटेंट क्रिएटर हैं। उन्होंने बिग बॉस के घर में खुद इसकी जानकारी दी। वे इंजीनियरिंग ग्रेजुएट हैं। व्यंग्य, मीम्स और कमेंट्री वाले वीडियो के जरिए उन्होंने सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग बनाई है। इंस्टाग्राम पर उनके 14 लाख फॉलोअर्स बताए जाते हैं। घर में एंट्री के बाद साथी कंटेस्टेंट्स से बातचीत में उन्होंने खुद को 11वीं-12वीं के बच्चों को पढ़ाने वाला बताया, जबकि हकीकत में वे पढ़ाते नहीं हैं। इसी व्यंग्यात्मक और मजाकिया अंदाज की वजह से इंटरनेट पर लोग उन्हें ‘मिट्ठू डॉन’ के नाम से पहचानने लगे। बिगबॉस में एंट्री के साथ पुराना वीडियो वायरल : नकुल की एंट्री के साथ ही उनका एक पुराना वीडियो फिर वायरल हो गया। इसमें वे रात के समय किसी लड़की के पीछे चलने और अचानक दौड़कर आगे निकल जाने की बात कहते दिखते हैं। उनका तर्क था कि इससे पुरुषों को समझ आएगा कि डर क्या होता है। एक अन्य क्लिप में महिलाओं को लेकर की गई टिप्पणी पर भी सोशल मीडिया यूजर्स ने कड़ी आपत्ति जताई। यूजर्स का कहना है कि ऐसी बातें महिलाओं की सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दे को मजाक बना देती हैं। महिला आयोग ने लिया था संज्ञान, चल रही जांच : इस वीडियो के सामने आने के बाद उनकी सोशल मीडिया पर भारी आलोचना हुई। यूजर्स ने हरियाणा पुलिस और राष्ट्रीय महिला आयोग को टैग कर कार्रवाई की मांग की थी इसके बाद महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लेकर FIR दर्ज करने, डिजिटल सबूतों की फॉरेंसिक जांच और वीडियो हटवाने के निर्देश दिए थे। साथ ही हरियाणा DGP से 5 दिन में एक्शन टेकन रिपोर्ट मांगी थी। वर्तमान में इस मामले में पुलिस की ओर से जांच चल रही है। NCW ने FIR की मांग की थी। अब बिग बॉस के घर में दी मामले में सफाई घर के अंदर आसिफ खान, काजी तौकीर और अन्य सदस्यों से बातचीत में नकुल ने कहा कि लोग उन्हें गलत समझते हैं। नकुल के मुताबिक लाइव स्ट्रीम के दौरान एक व्यक्ति ने सुपर चैट भेजकर कहा था कि उसे लड़कियों से बहुत डर लगता है। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि लड़कियां खुद पुरुषों से इतनी डरी हुई हैं कि रात में चलते हुए कोई पीछे से दौड़कर निकल जाए तो भी वे सहम जाती हैं, ऐसे में पुरुष का लड़कियों से डरना कैसा? नकुल ने आगे कहा कि मेरा संदर्भ यह था कि “तुमने ही उन्हें इतना डरा रखा है और तुम खुद डर रहे हो। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।” उनका दावा है कि बात छोटी-सी थी, लेकिन लोगों ने इसे ऐसे फैलाया जैसे वे कह रहे हों कि लड़कियों के पीछे भागो। नकुल के अनुसार, जब यह वीडियो उन लोगों तक पहुंचा जो उन्हें नहीं देखते, तो मामला बिगड़ गया। उन्होंने खुद कोबहुत ज्यादा “प्रो-फेमिनिस्ट” बताया। नकुल ने यह भी आरोप लगाया कि जो लोग उनके खिलाफ थे, उन्होंने इसे आगे बढ़ाकर नेगेटिव पीआर शुरू कर दिया। इसके बाद उन पर केस दर्ज हुआ, जिसकी सुनवाई अभी चल रही है। एविक्शन की खबरों पर सस्पेंस इस बीच सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि घर में गुल्लू (कुशल तंवर) से कहासुनी के बाद नकुल की हाथापाई हुई और उन्हें शो से बाहर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि विवाद काजी तौकीर और स्काउट ओपी से जुड़े एक मुद्दे पर शुरू हुआ था। हालांकि, इन दावों की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। शो के मेकर्स या चैनल की ओर से भी कोई घोषणा नहीं की गई है। अब जानिए वे मीम्स, जिनसे नकुल मशहूर हुए… “जूस पिला दो मौसमी का” वाला मीम “असला हम भी रखते हैं पहलवान” वाला मीम नकुल को ऑनलाइन असली पहचान “जूस पिला दो मौसमी का” वाले मीम से मिली। एक मजेदार वीडियो में वे सड़क किनारे जूस वाले के पास पहुंचकर नाटकीय अंदाज़ में मौसमी का जूस मांगते हैं और साथ में कहते हैं कि उनका मूड ठीक नहीं है। उनके बोलने का यह अनोखा अंदाज़ यूजर्स को खूब भाया। इस ऑडियो का इस्तेमाल मीम्स, रिएक्शन वीडियो और इंस्टाग्राम रील्स में खूब हुआ, जिससे वे इंटरनेट पर जाना-पहचाना चेहरा बन गए। इसके अलावा “असला हम भी रखते हैं पहलवान, जब मर्जी फेट लिए” वाला उनका डायलॉग भी उनके लोकप्रिय मीम्स में गिना जाता है। इन्हीं मीम्स की वजह से उनका नाम उन दर्शकों तक भी पहुंचा, जो उनके पूरे कंटेंट को नहीं देखते। कौन हैं मिट्ठू डॉन? ——————— ये खबर भी पढ़ें…. हरियाणवी एक्ट्रेस की बिग बॉस में धमाकेदार एंट्री:सलमान खान

Karan Johar Coffee With Karan Season 9 Finale

Karan Johar Coffee With Karan Season 9 Finale

1 घंटे पहले कॉपी लिंक करण जौहर के चर्चित टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ का 9वां और आखिरी सीजन 14 अक्टूबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने जा रहा है। इस आखिरी सीजन की शुरुआत बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ होगी। करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है, जिसमें वे सलमान खान के साथ सेट पर नजर आ रहे हैं। साल 2004 में शुरू हुए इस शो के 8 सीजन में अब तक 161 एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं। करण जौहर ने इसे अपने टॉक शो का सफर खत्म करने का सही समय बताया है। आखिरी सीजन की शुरुआत बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ होगी। पहले एपिसोड में नजर आएंगे सलमान खान करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर प्रोमो वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि एक आखिरी बार, केवल एक भाई के साथ कॉफी। इस वीडियो में करण सलमान से पूछते दिख रहे हैं, इस एपिसोड में बातचीत कहीं भी जा सकती है। जवाब में सलमान कहते नजर आते हैं ‘जाएगी ही ये तो तय है’। इससे पहले भी सलमान खान दो बार इस शो में शामिल हो चुके हैं। वे पहली बार अपने पिता सलीम खान के साथ और दूसरी बार अपने भाइयों अरबाज खान और सोहेल खान के साथ काउच पर बैठे थे। इस बार वे अकेले पहले गेस्ट के तौर पर नजर आएंगे। ‘कॉफी विद करण’ में पिता सलीम खान के साथ सलमान खान। 22 साल के लंबे सफर के बाद बंद होगा शो करण जौहर का मशहूर चैट शो ‘कॉफी विद करण’ 22 साल के लंबे सफर के बाद बंद होने जा रहा है। करण जौहर ने शो के अंतिम सीजन की घोषणा की थी। ‘कॉफी विद करण’ के पहले एपिसोड के गेस्ट शाहरुख खान और काजोल थे। करण जौहर ने कहा- अलविदा कहना भावुक है आखिरी सीजन की घोषणा करते हुए करण जौहर ने शो के सफर को याद किया। उन्होंने कहा कि कुछ सफर ऐसे होते हैं जिन्हें खत्म करने की योजना नहीं बनाई जाती, लेकिन एक समय ऐसा आता है जब उन्हें आगे बढ़ने देने का फैसला करना पड़ता है। करण ने कहा कि ‘कॉफी विद करण’ उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा रहा है। इस शो ने उन्हें दोस्तियां, यादें, कई अलग-अलग पल और दर्शकों का प्यार दिया। करण के मुताबिक, पूरे सफर में दर्शक लगातार शो के साथ जुड़े रहे। उन्होंने कहा कि दर्शकों ने शो के साथ हंसा, बहस की, ट्रोल किया और इसे सेलिब्रेट किया, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि वे हर बार एक और कप कॉफी के लिए वापस आते रहे। ‘कॉफी विद करण’ के कई एपिसोड विवादों में रहे ‘कॉफी विद करण’ के कई एपिसोड की बातचीत बाद में सुर्खियों में रही। शो के रैपिड-फायर राउंड, कॉफी हैम्पर्स और सेलिब्रिटीज के बयानों की चर्चा सोशल मीडिया और मीडिया में होती रही है। कई बातचीत मीम्स और बहस का हिस्सा भी बनीं। कई बार शो पर हुई बातचीत इतनी चर्चित हुई कि उसका असर फिल्म इंडस्ट्री से बाहर तक देखने को मिला। कुछ मामलों में मेहमानों के बयान विवादों में रहे, तो एक मामले में भारतीय क्रिकेट के दो बड़े खिलाड़ियों पर कार्रवाई तक हुई। आइए जानते हैं शो से जुड़े कुछ सबसे चर्चित विवादों के बारे में… हार्दिक पंड्या और केएल राहुल का विवाद जनवरी 2019 में हार्दिक पंड्या और केएल राहुल ‘कॉफी विद करण’ के छठे सीजन में पहुंचे थे। इस दौरान महिलाओं को लेकर पंड्या की टिप्पणियों पर विवाद हुआ। पंड्या ने बाद में सोशल मीडिया पर माफी मांगते हुए कहा था कि वह शो के माहौल में बह गए थे। इसके बाद BCCI ने दोनों खिलाड़ियों को जांच लंबित रहने तक निलंबित कर दिया और उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे से वापस बुलाया गया। बाद में निलंबन हटा दिया गया। अप्रैल 2019 में BCCI लोकपाल ने दोनों पर ₹20-20 लाख का जुर्माना लगाया। हार्दिक पंड्या और केएल राहुल वाला एपिसोड इतना विवादित हुआ कि उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया। रिपोर्टों के मुताबिक, 11 जनवरी 2019 को हॉटस्टार ने उस एपिसोड को अपनी साइट से हटा दिया और स्टार वर्ल्ड इंडिया ने भी उससे जुड़े प्रमोशनल कंटेंट को सोशल मीडिया से हटाया। ब्रॉडकास्ट कंटेंट से जुड़ी शिकायतों पर BCCC ने भी चैनल को नोटिस जारी किया था। कंगना रनोट का नेपोटिज्म वाला बयान 2017 में कंगना रनोट शो के पांचवें सीजन में पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने करण जौहर के मुंह पर ही उन्हें मूवी माफिया कह दिया था। शो के दौरान कंगना ने बेबाक अंदाज में करण जौहर को नेपोटिज्म का ध्वजवाहक (Flag Bearer of Nepotism) और मूवी माफिया कहा, जिससे यह मुद्दा पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया। साल 2017 में कंगना अपनी फिल्म ‘रंगून’ के प्रमोशन के लिए सैफ अली खान के साथ करण के शो में पहुंचीं। उस समय करण ने हंसते हुए बात को टाल दिया, लेकिन बाद में लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के एक कार्यक्रम में उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि कंगना अक्सर विक्टिम कार्ड और वुमन कार्ड खेलती हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर कंगना को फिल्म इंडस्ट्री इतनी खराब लगती है, तो उन्हें इसे छोड़ देना चाहिए। दीपिका के ‘कैजुअल डेटिंग’ वाले बयान पर हुआ था विवाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अक्टूबर 2023 में ‘कॉफी विद करण’ के सीजन 8 के पहले एपिसोड में पहली बार साथ नजर आए थे। शो के दौरान दोनों ने अपनी शादी और रिश्ते से जुड़े कई खुलासे किए थे। रणवीर ने बताया था कि उन्होंने 2015 में ही दीपिका को प्रपोज कर दिया था और दोनों ने गुपचुप सगाई कर ली थी। शो में पहली बार उनकी शादी का वीडियो भी दिखाया गया था। हालांकि, इस एपिसोड का सबसे ज्यादा चर्चा में रहा हिस्सा दीपिका का अपनी शुरुआती डेटिंग लाइफ को लेकर किया गया खुलासा था। दीपिका ने बताया था कि रणवीर से रिश्ते की शुरुआत में दोनों के बीच कोई आधिकारिक कमिटमेंट नहीं था। उन्होंने कहा था कि वह उस समय दूसरे लोगों से भी मिल रही थीं और डेट कर रही थीं। हालांकि, उनके मन में यह बात थी कि आखिर में उन्हें रणवीर के पास ही वापस

Karan Johar Coffee With Karan Season 9 Finale

Karan Johar Coffee With Karan Season 9 Finale

11 मिनट पहले कॉपी लिंक करण जौहर के चर्चित टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ का 9वां और आखिरी सीजन 14 अक्टूबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने जा रहा है। इस आखिरी सीजन की शुरुआत बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ होगी। करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है, जिसमें वे सलमान खान के साथ सेट पर नजर आ रहे हैं। साल 2004 में शुरू हुए इस शो के 8 सीजन में अब तक 161 एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं। करण जौहर ने इसे अपने टॉक शो का सफर खत्म करने का सही समय बताया है। आखिरी सीजन की शुरुआत बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ होगी। पहले एपिसोड में नजर आएंगे सलमान खान करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर प्रोमो वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि एक आखिरी बार, केवल एक भाई के साथ कॉफी। इस वीडियो में करण सलमान से पूछते दिख रहे हैं, इस एपिसोड में बातचीत कहीं भी जा सकती है। जवाब में सलमान कहते नजर आते हैं ‘जाएगी ही ये तो तय है’। इससे पहले भी सलमान खान दो बार इस शो में शामिल हो चुके हैं। वे पहली बार अपने पिता सलीम खान के साथ और दूसरी बार अपने भाइयों अरबाज खान और सोहेल खान के साथ काउच पर बैठे थे। इस बार वे अकेले पहले गेस्ट के तौर पर नजर आएंगे। ‘कॉफी विद करण’ में पिता सलीम खान के साथ सलमान खान। 22 साल के लंबे सफर के बाद बंद होगा शो करण जौहर का मशहूर चैट शो ‘कॉफी विद करण’ 22 साल के लंबे सफर के बाद बंद होने जा रहा है। करण जौहर ने शो के अंतिम सीजन की घोषणा की थी। ‘कॉफी विद करण’ के पहले एपिसोड के गेस्ट शाहरुख खान और काजोल थे। करण जौहर ने कहा- अलविदा कहना भावुक है आखिरी सीजन की घोषणा करते हुए करण जौहर ने शो के सफर को याद किया। उन्होंने कहा कि कुछ सफर ऐसे होते हैं जिन्हें खत्म करने की योजना नहीं बनाई जाती, लेकिन एक समय ऐसा आता है जब उन्हें आगे बढ़ने देने का फैसला करना पड़ता है। करण ने कहा कि ‘कॉफी विद करण’ उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा रहा है। इस शो ने उन्हें दोस्तियां, यादें, कई अलग-अलग पल और दर्शकों का प्यार दिया। करण के मुताबिक, पूरे सफर में दर्शक लगातार शो के साथ जुड़े रहे। उन्होंने कहा कि दर्शकों ने शो के साथ हंसा, बहस की, ट्रोल किया और इसे सेलिब्रेट किया, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि वे हर बार एक और कप कॉफी के लिए वापस आते रहे। ‘कॉफी विद करण’ के कई एपिसोड विवादों में रहे ‘कॉफी विद करण’ के कई एपिसोड की बातचीत बाद में सुर्खियों में रही। शो के रैपिड-फायर राउंड, कॉफी हैम्पर्स और सेलिब्रिटीज के बयानों की चर्चा सोशल मीडिया और मीडिया में होती रही है। कई बातचीत मीम्स और बहस का हिस्सा भी बनीं। कई बार शो पर हुई बातचीत इतनी चर्चित हुई कि उसका असर फिल्म इंडस्ट्री से बाहर तक देखने को मिला। कुछ मामलों में मेहमानों के बयान विवादों में रहे, तो एक मामले में भारतीय क्रिकेट के दो बड़े खिलाड़ियों पर कार्रवाई तक हुई। आइए जानते हैं शो से जुड़े कुछ सबसे चर्चित विवादों के बारे में… हार्दिक पंड्या और केएल राहुल का विवाद जनवरी 2019 में हार्दिक पंड्या और केएल राहुल ‘कॉफी विद करण’ के छठे सीजन में पहुंचे थे। इस दौरान महिलाओं को लेकर पंड्या की टिप्पणियों पर विवाद हुआ। पंड्या ने बाद में सोशल मीडिया पर माफी मांगते हुए कहा था कि वह शो के माहौल में बह गए थे। इसके बाद BCCI ने दोनों खिलाड़ियों को जांच लंबित रहने तक निलंबित कर दिया और उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे से वापस बुलाया गया। बाद में निलंबन हटा दिया गया। अप्रैल 2019 में BCCI लोकपाल ने दोनों पर ₹20-20 लाख का जुर्माना लगाया। हार्दिक पंड्या और केएल राहुल वाला एपिसोड इतना विवादित हुआ कि उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया। रिपोर्टों के मुताबिक, 11 जनवरी 2019 को हॉटस्टार ने उस एपिसोड को अपनी साइट से हटा दिया और स्टार वर्ल्ड इंडिया ने भी उससे जुड़े प्रमोशनल कंटेंट को सोशल मीडिया से हटाया। ब्रॉडकास्ट कंटेंट से जुड़ी शिकायतों पर BCCC ने भी चैनल को नोटिस जारी किया था। कंगना रनोट का नेपोटिज्म वाला बयान 2017 में कंगना रनोट शो के पांचवें सीजन में पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने करण जौहर के मुंह पर ही उन्हें मूवी माफिया कह दिया था। शो के दौरान कंगना ने बेबाक अंदाज में करण जौहर को नेपोटिज्म का ध्वजवाहक (Flag Bearer of Nepotism) और मूवी माफिया कहा, जिससे यह मुद्दा पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया। साल 2017 में कंगना अपनी फिल्म ‘रंगून’ के प्रमोशन के लिए सैफ अली खान के साथ करण के शो में पहुंचीं। उस समय करण ने हंसते हुए बात को टाल दिया, लेकिन बाद में लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के एक कार्यक्रम में उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि कंगना अक्सर विक्टिम कार्ड और वुमन कार्ड खेलती हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर कंगना को फिल्म इंडस्ट्री इतनी खराब लगती है, तो उन्हें इसे छोड़ देना चाहिए। दीपिका के ‘कैजुअल डेटिंग’ वाले बयान पर हुआ था विवाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अक्टूबर 2023 में ‘कॉफी विद करण’ के सीजन 8 के पहले एपिसोड में पहली बार साथ नजर आए थे। शो के दौरान दोनों ने अपनी शादी और रिश्ते से जुड़े कई खुलासे किए थे। रणवीर ने बताया था कि उन्होंने 2015 में ही दीपिका को प्रपोज कर दिया था और दोनों ने गुपचुप सगाई कर ली थी। शो में पहली बार उनकी शादी का वीडियो भी दिखाया गया था। हालांकि, इस एपिसोड का सबसे ज्यादा चर्चा में रहा हिस्सा दीपिका का अपनी शुरुआती डेटिंग लाइफ को लेकर किया गया खुलासा था। दीपिका ने बताया था कि रणवीर से रिश्ते की शुरुआत में दोनों के बीच कोई आधिकारिक कमिटमेंट नहीं था। उन्होंने कहा था कि वह उस समय दूसरे लोगों से भी मिल रही थीं और डेट कर रही थीं। हालांकि, उनके मन में यह बात थी कि आखिर में उन्हें रणवीर के पास ही वापस

Tamannaah Bhatia & Mrunal Thakur at Mata Ki Chowki

Tamannaah Bhatia & Mrunal Thakur at Mata Ki Chowki

2 घंटे पहले कॉपी लिंक अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने नवरात्र पर माता की चौकी में हिस्सा लिया। अपनी एक दोस्त के घर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में उनके साथ अभिनेत्री मृणाल ठाकुर भी मौजूद थीं। तमन्ना ने सोशल मीडिया पर इस कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें वे मृणाल ठाकुर के साथ भजन गाती और आरती में शामिल होती नजर आ रही हैं। तमन्ना ने एक भावुक नोट शेयर कर बताया कि लगातार 5 घंटे तक चले इस कार्यक्रम में उन्हें शांति और आध्यात्मिक अनुभव मिला। शेयर किए आरती और भजनों के वीडियो तमन्ना भाटिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर माता की चौकी की कई झलकियां पोस्ट की हैं। वीडियो में मेहमान भजनों पर झूमते और आरती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इनमें से एक वीडियो में तमन्ना अपनी सह-कलाकार मृणाल ठाकुर के साथ बैठकर देवी मां के भजन गाती नजर आ रही हैं। तमन्ना ने इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के अवसर के लिए आभार जताया और अपनी आध्यात्मिक यात्रा के बारे में बात की। ‘5 घंटे का समय एक पल जैसा महसूस हुआ’ कार्यक्रम के अनुभव को बयां करते हुए तमन्ना ने लिखा कि भजनों की गूंज और माता रानी की कहानियों के जरिए उन्हें ऐसा लगा जैसे वे वैष्णो देवी की यात्रा कर रही हों। उन्होंने लिखा कि कमरे में उठती संगीत की तरंगों और भक्ति के माहौल के बीच इंसान अंदर से शांत हो जाता है। तमन्ना के अनुसार, संगीत, प्रार्थना और समर्पण के वे 5 घंटे उन्हें एक ही पल के समान महसूस हुए। ‘द वन’ फिल्म और छठ पूजा से जुड़ी रही हैं यादें तमन्ना भाटिया पिछले कुछ समय से लगातार अपनी आध्यात्मिक यात्रा को लेकर चर्चा में रही हैं। भारतीय पौराणिक कथाओं पर आधारित फैंटेसी ड्रामा फिल्म ‘द वन’ की शूटिंग के बाद से ही उनका झुकाव धार्मिक परंपराओं की तरफ बढ़ा है। दैनिक भास्कर से बातचीत में तमन्ना ने बताया था की वे छठी मैया गाने की शूटिंग के दौरान भावुक हो गईं थीं। उन्होने कहा जब मैंने पहली बार विशाल मिश्रा की आवाज में यह गाना सुना, तो लगा कि यह हर भक्त की अंदरूनी भावना है। शूटिंग के दौरान जब मैं सूर्य देव को अर्घ्य देने का रिचुअल कर रही थी, तब मुझे एक बहुत बड़ी बात समझ में आई, जिस चीज का अस्त होता है, उसका उदय भी निश्चित है। हम जिंदगी में कई बार उतार-चढ़ाव देखकर निराश हो जाते हैं, लेकिन छठ महापर्व हमें सिखाता है कि डूबते सूरज के बाद उगता सूरज जरूर आता है। इस गाने ने मुझे ग्रेटिट्यूड का गहरा भाव महसूस कराया। 4 साल पहले शुरू हुई स्पिरिचुअल जर्नी बातचीत में तमन्ना ने आगे कहा की करीब चार साल पहले जब मैं अपने गुरु से मिली, तब मेरी असल स्पिरिचुअल जर्नी शुरू हुई। मुझे लगता है कि अगर यह फिल्म मुझे 4 साल पहले ऑफर होती, तो शायद मैं इसे उस तरह नहीं कर पाती। क्योंकि भक्ति एक ऐसा भाव है जिसमें आप कोई मिलावट या झूठी एक्टिंग नहीं कर सकते। अगर आपके अंदर वह भाव सच्चा नहीं है, तो दर्शक तुरंत पकड़ लेते हैं। पटना में एक स्टूडेंट ने मुझसे कहा था कि आप यह गाना इसलिए कर पाईं क्योंकि ऊपर वाले ने आपको इसके लिए चुना है। ये खबर भी पढ़ें पहली फिल्म फ्लॉप, सेट पर ‘हीरोइन बदल दो’ सुनना पड़ा:फिर ‘बाहुबली’ से बनीं पैन-इंडिया स्टार; तमन्ना भाटिया बोलीं- सबसे मुश्किल चीज थी टिके रहना मुंबई की एक स्कूल गर्ल ने 13-14 साल की उम्र में फिल्म साइन की थी। शायद उन्हें भी नहीं पता था कि कैमरे के सामने खड़े होने का यह फैसला उन्हें भारतीय सिनेमा की लंबे समय तक टिकने वाली अभिनेत्रियों में शामिल कर देगा। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Vidyut Jammwal Rapid Fire Interview

Vidyut Jammwal Rapid Fire Interview

2 घंटे पहलेलेखक: आशीष तिवारी कॉपी लिंक विद्युत जामवाल को देखकर आमतौर पर एक ही चीज दिमाग में आती है- एक्शन। लेकिन असली विद्युत से बातचीत करें तो कहानी सिर्फ किक, पंच और स्टंट तक सीमित नहीं रहती।कभी वह अपनी टीम को ‘अपने खिलाफ कुछ करने लायक’ नहीं मानते, कभी गंजे लुक को लेकर अपने गंजे दोस्तों को सलाह दे डालते हैं और कभी ‘पहाड़ या समंदर?’ जैसे सीधे सवाल के जवाब में ‘गड्ढा’ और ‘मार्स’ तक पहुंच जाते हैं। दैनिक भास्कर से बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि एक्शन और कॉमेडी में से क्या चुनेंगे, तो जवाब भी ऐसा आया जिसकी शायद किसी को उम्मीद नहीं थी- ‘रोना-धोना।’ सवाल: एक्शन पार्टनर, कॉमेडी पार्टनर और रोड ट्रिप पार्टनर- तीनों के लिए किस एक्ट्रेस को चुनेंगे? जवाब: मेरे पास तीनों विकल्प खुले हैं। जो पहले मेरे साथ काम करने आएंगी, मैं उनके साथ वही कर लूंगा। सवाल: बॉलीवुड में किसे कलरीपायट्टु सिखाना चाहेंगे? जवाब: कई कलाएं ऐसी होती हैं जिन्हें जबरदस्ती नहीं सिखा सकते। जब शिष्य तैयार होता है तो गुरु खुद आ जाता है। जब सीखने वाला तैयार होगा, मैं सिखा दूंगा। सवाल: आपकी ऐसी कौन-सी आदत है जिसे आपकी टीम आपके खिलाफ इस्तेमाल कर सकती है? जवाब:मेरी टीम मेरे खिलाफ कुछ नहीं कर सकती। सवाल: ऐसी कौन-सी चीज है जिसमें लोग आपको एक्सपर्ट समझते हैं, लेकिन आप खुद को थोड़ा कच्चा मानते हैं? जवाब:लोग बिल्कुल सही सोचते हैं। जिस चीज में उन्हें लगता है कि मैं एक्सपर्ट हूं, मैं हूं! लोग बहुत समझदार हैं। सवाल: अपने बारे में सुनी सबसे अजीब अफवाह? जवाब: मैं लोगों की बातें सुनता ही नहीं। अपने दिमाग की सुनना बंद करूंगा तभी तो दुनिया की बातें सुनाई देंगी। और अगर दुनिया की सुनने लगा तो खुश नहीं रह पाऊंगा। आखिरकार खुश ही तो रहना है। सवाल: बॉलीवुड या हॉलीवुड? जवाब: ये तो वही बात हो गई कि दायां हाथ या बायां हाथ। दोनों हाथ आपके हैं, दोनों का मजा लीजिए। सवाल: एक्शन या कॉमेडी? जवाब: रोना-धोना… ड्रामा। सवाल: पहाड़ या समंदर? जवाब: गड्ढा! ये सब तो देख लिया। अब जमीन के अंदर चलते हैं या मार्स चलते हैं। सवाल: सबसे फनी को-स्टार? जवाब: कोडी रोड्स । बहुत फनी इंसान है। सवाल: बकेट लिस्ट में ऐसा कौन सा डायरेक्टर है जिसके साथ काम करना चाहते हैं? जवाब: मेरी कोई बकेट लिस्ट नहीं है। लिस्ट बनाओ तो दायरा सीमित हो जाता है। लिस्ट न बनाओ तो जिंदगी में सब कुछ मिल सकता है। सवाल: अगर विद्युत और धलसिम आमने-सामने आ जाएं और न CGI हो, न बॉडी डबल- तो कौन जीतेगा? जवाब: दोनों एक हो जाएंगे और पूरी दुनिया को हरा देंगे! ____________________________ विद्युत जामवाल का यह इंटरव्यू भी पढ़ें.. धलसिम मैं नहीं, मेरी किस्मत लेकर आई:विद्युत जामवाल बोले- मुझे ढूंढते-ढूंढते दुनिया के 11 बेस्ट फाइटर्स में शामिल किया एक तरफ ‘स्ट्रीट फाइटर’ की दुनिया, दूसरी तरफ हॉलीवुड के बड़े-बड़े नाम और इनके बीच भारत का एक ऐसा एक्टर, जिसने अपनी पहचान किसी फिल्मी खानदान या स्टारडम से नहीं, बल्कि अपनी बॉडी, ब्रीदिंग और मार्शल आर्ट्स से बनाई। विद्युत जामवाल अब धलसिम बनकर ग्लोबल स्क्रीन पर उतर रहे हैं।पूरा इंटरव्यू पढ़ें.. दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Tamannaah Bhatia & Mrunal Thakur at Mata Ki Chowki

Tamannaah Bhatia & Mrunal Thakur at Mata Ki Chowki

20 मिनट पहले कॉपी लिंक अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने नवरात्र पर माता की चौकी में हिस्सा लिया। अपनी एक दोस्त के घर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में उनके साथ अभिनेत्री मृणाल ठाकुर भी मौजूद थीं। तमन्ना ने सोशल मीडिया पर इस कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें वे मृणाल ठाकुर के साथ भजन गाती और आरती में शामिल होती नजर आ रही हैं। तमन्ना ने एक भावुक नोट शेयर कर बताया कि लगातार 5 घंटे तक चले इस कार्यक्रम में उन्हें शांति और आध्यात्मिक अनुभव मिला। शेयर किए आरती और भजनों के वीडियो तमन्ना भाटिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर माता की चौकी की कई झलकियां पोस्ट की हैं। वीडियो में मेहमान भजनों पर झूमते और आरती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इनमें से एक वीडियो में तमन्ना अपनी सह-कलाकार मृणाल ठाकुर के साथ बैठकर देवी मां के भजन गाती नजर आ रही हैं। तमन्ना ने इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के अवसर के लिए आभार जताया और अपनी आध्यात्मिक यात्रा के बारे में बात की। ‘5 घंटे का समय एक पल जैसा महसूस हुआ’ कार्यक्रम के अनुभव को बयां करते हुए तमन्ना ने लिखा कि भजनों की गूंज और माता रानी की कहानियों के जरिए उन्हें ऐसा लगा जैसे वे वैष्णो देवी की यात्रा कर रही हों। उन्होंने लिखा कि कमरे में उठती संगीत की तरंगों और भक्ति के माहौल के बीच इंसान अंदर से शांत हो जाता है। तमन्ना के अनुसार, संगीत, प्रार्थना और समर्पण के वे 5 घंटे उन्हें एक ही पल के समान महसूस हुए। ‘द वन’ फिल्म और छठ पूजा से जुड़ी रही हैं यादें तमन्ना भाटिया पिछले कुछ समय से लगातार अपनी आध्यात्मिक यात्रा को लेकर चर्चा में रही हैं। भारतीय पौराणिक कथाओं पर आधारित फैंटेसी ड्रामा फिल्म ‘द वन’ की शूटिंग के बाद से ही उनका झुकाव धार्मिक परंपराओं की तरफ बढ़ा है। दैनिक भास्कर से बातचीत में तमन्ना ने बताया था की वे छठी मैया गाने की शूटिंग के दौरान भावुक हो गईं थीं। उन्होने कहा जब मैंने पहली बार विशाल मिश्रा की आवाज में यह गाना सुना, तो लगा कि यह हर भक्त की अंदरूनी भावना है। शूटिंग के दौरान जब मैं सूर्य देव को अर्घ्य देने का रिचुअल कर रही थी, तब मुझे एक बहुत बड़ी बात समझ में आई, जिस चीज का अस्त होता है, उसका उदय भी निश्चित है। हम जिंदगी में कई बार उतार-चढ़ाव देखकर निराश हो जाते हैं, लेकिन छठ महापर्व हमें सिखाता है कि डूबते सूरज के बाद उगता सूरज जरूर आता है। इस गाने ने मुझे ग्रेटिट्यूड का गहरा भाव महसूस कराया। 4 साल पहले शुरू हुई स्पिरिचुअल जर्नी बातचीत में तमन्ना ने आगे कहा की करीब चार साल पहले जब मैं अपने गुरु से मिली, तब मेरी असल स्पिरिचुअल जर्नी शुरू हुई। मुझे लगता है कि अगर यह फिल्म मुझे 4 साल पहले ऑफर होती, तो शायद मैं इसे उस तरह नहीं कर पाती। क्योंकि भक्ति एक ऐसा भाव है जिसमें आप कोई मिलावट या झूठी एक्टिंग नहीं कर सकते। अगर आपके अंदर वह भाव सच्चा नहीं है, तो दर्शक तुरंत पकड़ लेते हैं। पटना में एक स्टूडेंट ने मुझसे कहा था कि आप यह गाना इसलिए कर पाईं क्योंकि ऊपर वाले ने आपको इसके लिए चुना है। ये खबर भी पढ़ें पहली फिल्म फ्लॉप, सेट पर ‘हीरोइन बदल दो’ सुनना पड़ा:फिर ‘बाहुबली’ से बनीं पैन-इंडिया स्टार; तमन्ना भाटिया बोलीं- सबसे मुश्किल चीज थी टिके रहना मुंबई की एक स्कूल गर्ल ने 13-14 साल की उम्र में फिल्म साइन की थी। शायद उन्हें भी नहीं पता था कि कैमरे के सामने खड़े होने का यह फैसला उन्हें भारतीय सिनेमा की लंबे समय तक टिकने वाली अभिनेत्रियों में शामिल कर देगा। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔