Wednesday, 21 Oct 2026 | 07:10 AM

Trending :

बिश्नोई महासभा ने कहा-सलमान खान माफी मांगे, लॉरेंस हमारा हीरो:समाज माफी देने को तैयार, बॉलीवुड एक्टर घमंड छोड़ते तो विवाद टल सकता था

बिश्नोई महासभा ने कहा-सलमान खान माफी मांगे, लॉरेंस हमारा हीरो:समाज माफी देने को तैयार, बॉलीवुड एक्टर घमंड छोड़ते तो विवाद टल सकता था

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बीच हिसार में अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान से बिश्नोई समाज से माफी मांगने को कहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुढ़िया ने कहा कि सलमान बीकानेर स्थित बिश्नोई समाज के पवित्र स्थल ‘मुकाम’ जाकर माफी मांगे। उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई को अपना हीरो बताते हुए कहा कि उसके खिलाफ अभी तक कोई अपराध सिद्ध नहीं हुआ है। बुढ़िया के मुताबिक, सलमान माफी मांगते हैं तो समाज उन्हें माफ करने पर विचार कर सकता है। बुढ़िया ने आगे कहा- अभी भी समय है। सलमान खान मुकाम जाकर माफी मांग सकते हैं और समाज की धार्मिक मान्यताओं (जीव रक्षा) के तहत उन्हें माफ करने पर विचार किया जा सकता है। फायरिंग जैसी हिंसा गलत है और दोनों पक्षों से गलतियां हुई हैं। देवेंद्र बुढ़िया ने लॉरेंस बिश्नोई का समर्थन करते हुए कहा कि उसके खिलाफ अभी तक कोई अपराध सिद्ध नहीं हुआ है, इसलिए वह उनके लिए हीरो है। उधर, कनाडा में खालिस्तानी समर्थक बिश्नोई समाज के लोगों को निशाना बना रहे हैं। उन पर अटैक के साथ जॉब नहीं दी जा रही है। 3 उदाहरणों से समझें: कनाडा में कैसे प्रताड़ित हो रहा बिश्नोई समुदाय हरियाणवी युवक बोला- भारतीय दूतावास बंद और सांसद चुप अंकुश बिश्नोई के मुताबिक, कनाडाई पुलिस इस मामले में भेदभाव कर रही है। मामला हेट स्पीच और हेट क्राइम का था, लेकिन पुलिस ने केवल मामूली असॉल्ट (मारपीट) के चार्ज लगाए। पूछने पर पुलिस ने कहा- ‘आपका नाम एक गैंग से मिलता-जुलता है।’ पुलिस ने हमलावर खालिस्तानी युवकों के नाम तक सार्वजनिक नहीं किए। भारतीय दूतावास में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन वहां से कोई ठोस जवाब नहीं मिला। स्थानीय सांसद प्रदीप सराय को ईमेल भेजे दो हफ्ते बीत चुके हैं, पर कोई रिप्लाई नहीं आया। अंकुश ने बताया कि ग्राउंड पर स्थिति काफी खराब है। कुछ लोगों से वीडियो बनवाकर सब ठीक होने का दावा किया जाता है, जबकि हकीकत में समुदाय खौफ में जी रहा है।

Tiger Shroff Attack Conspiracy | Sonipat Gang Lawrence Bishnoi Mastermind

Tiger Shroff Attack Conspiracy | Sonipat Gang Lawrence Bishnoi Mastermind

शमशीदा ने बताया कि बच्चों को अवैध हथियार के मामले में फंसाने से लेकर बाद में दबाव बनाकर मुंबई के एक्टर पर हमला करवाने का मास्टमांइड अमन ही है। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश में सोनीपत के युवकों रेहान, समीर, बोनी उर्फ रौनक और एक नाबालिग के तार जुड़ने के बाद अब उनके परिवारों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। रेहान की मां शमशीदा ने तो दैनिक भास्कर से बातचीत में गोहाना क्षेत्र के र . शमशीदा का दावा है कि विदेश में बैठे लॉरेंस गैंग के मेंबर अनिल पंडित के कहने पर अमन कम उम्र के लड़कों को अपने जाल में फंसाता है। अनिल पंडित भी हरियाणा के पानीपत का रहने वाला है। उसके इशारे पर ही अमन ने उनके बेटे रेहान को अवैध हथियार मामले में फंसाया और फिर दबाव बनाकर उसकी जमानत करवाई, ताकि बाद में उससे आपराधिक काम कराए जा सकें। विदेशों से फंडिंग भी अमन के जरिए ही होती है। इसी तरह, सोनीपत के ही नाबालिग आरोपी के पिता ने भी बताया कि अमन के संपर्क में आते ही उनका बेटा घर छोड़कर चला गया था। अमन उसे अपने पास रखता था। इस बीच एक एडवोकेट ने भी खुलासा किया कि अमन एक आदतन अपराधी है और उस पर अवैध हथियारों से जुड़े करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। हालांकि, विदेशी फंडिंग, हथियार उपलब्ध कराने, टाइगर श्रॉफ पर हमले में अमन की भूमिका की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोनीपत पुलिस ने इस ओर भी अपनी जांच का दायरा बढ़ाया है। फिलहाल, समीर और बोनी दोनों ही पुलिस की हिरासत में है, जिनसे लगातार पूछताछ जारी है। टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्टूबर को फायरिंग हुई थी। इसके बाद राजस्थान के कोटा से हरियाणा के शूटर रेहान, नाबालिग आरोपी सहित तीन की गिरफ्तारी हुई थी। सोनीपत के गोहाना के रहने वाले अमन को कॉल मिलाने के बाद उसका मोबाइल के बंद होने की जानकारी देते हुए शमशीदा। रेहान की मां ने अमन के बारे में ये बातें बताईं…. प्लानिंग के तहत फंसाया और जमानत का दबाव बनाया : रेहान की मां शमशीदा का आरोप है कि उसके बेटे, समीर और बोनी उर्फ रौनक को बरोदा थाना पुलिस ने अवैध हथियार मामले में पकड़ा था। इसके बाद अंजान अमन ने 10-12 बार फोन कर रेहान की जमानत कराने का दबाव बनाया और बातों-बातों में परिवार के आर्थिक व सामाजिक हालात टटोले। शमशीदा का आरोप है कि अमन कमजोर बैकग्राउंड के लड़कों को प्रभाव में लेने के लिए ऐसी साजिश रचता है। जमानत के नाम पर ऑनलाइन लिए 3 हजार : अमन ने जमानत में मदद का झांसा देकर शमशीदा से ऑनलाइन ₹3,000 ऐंठ लिए और उसे सीआईए (CIA) दफ्तर जाने से रोकता रहा। हालांकि, वकील का पूरा खर्च परिवार ने ही उठाया। पैसे वापस मांगने पर अमन भड़क गया और रेहान की जमानत होते ही उसने अपना फोन बंद कर लिया। जमानत के बाद रेहान गायब, अमन ले गया मोबाइल : जमानत पर बाहर आने के बाद से रेहान गायब है। शमशीदा के मुताबिक, जब रेहान सीआईए दफ्तर अपना मोबाइल लेने गया तो पता चला कि अमन पहले ही उसका फोन ले जा चुका है। अमन कभी परिवार के सामने नहीं आया और केवल फोन पर ही बात करता रहा। अमन ही हथियारों और साजिश का मास्टरमाइंड : शमशीदा ने दावा किया कि लड़कों को अवैध हथियार अमन ने ही समीर के जरिए मुहैया कराए थे। उसका आरोप है कि अमन कम उम्र के लड़कों को अपने जाल में फंसाकर बड़ी वारदातों के लिए इस्तेमाल करने वाला मास्टरमाइंड है। बेटे को मुंबई और हथियारों की जानकारी नहीं थी: शमशीदा का दावा है कि आर्थिक रूप से बेहद कमजोर रेहान के पास मुंबई जाने या गाड़ी का इंतजाम करने के पैसे नहीं थे। उसे न तो हथियार चलाना आता था और न ही मुंबई के रास्तों की जानकारी थी। शमशीदा ने आशंका जताई कि किसी ने उसे रास्ते और संसाधन मुहैया कराए होंगे तथा मना करने पर डराया-धमकाया गया होगा। दिल्ली मर्डर केस और विदेश में बैठे भाई का जिक्र : शमशीदा के अनुसार, अमन ने खुद बताया था कि दिल्ली में दो महीने पहले हुए मर्डर में उसके दोस्तों का हाथ था और उसमें उसका नाम भी आ सकता है। अमन ने अपने भाई के विदेश में होने और अवैध हथियार सप्लाई करने की बात भी कही थी। मां का आरोप है कि अमन की टीम कम उम्र के लड़कों को निशाना बनाती है और उसके तार अनिल पंडित से भी जुड़े हैं। पढ़ाई के लिए दिलाया था ₹3 हजार का फोन : शमशीदा ने बताया कि उसने पढ़ाई के लिए रेहान को ₹3,000 का पुराना फोन दिलाया था, लेकिन बाद में उसके पास एक और ₹5,000 का फोन आ गया, जिसका उसने सही जवाब नहीं दिया। रेहान अक्सर गाड़ियों में अंजान लोगों के साथ चला जाता था। जब वह पूछती कि कहां जा रहा है तो वह दोस्तों के साथ जाने की बात कहता था। अब उसे लगता है कि बेटे की गतिविधियों के बारे में उसे पूरी जानकारी नहीं थी। टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले हरियाणा के दो शूटर्स में से एक नाबालिग है। उसके पिता ने बताया कि एक माह पहले वह झगड़कर घर से चला गया था। परिवार के मुताबिक, नाबालिग आरोपी की उम्र करीब 17 साल है। एक महीने से वह घर छोड़कर गोहाना के रहने वाले युवक अमन के साथ रहने लगा था। नाबालिग आरोपी के पिता ने भी अमन को लेकर किए खुलासे डांट के बाद घर छोड़ा, अमन के पास पहुंचा बेटा : पिता के मुताबिक, करीब एक महीने पहले बहन से हुए विवाद के बाद डांटने पर उनका इकलौता बेटा बिना बताए घर से चला गया था। बाद में बेटे ने फोन कर बताया कि वह गोहाना में अमन के पास रहकर टाइल-पत्थर का काम सीख रहा है। पिता को अब मलाल है कि उन्होंने बेटे को वहां जाने से क्यों नहीं रोका, जिससे उनका बेटा गलत संगत में पड़ गया। फायरिंग की घटना के बाद से अमन का मकान बंद : पिता ने बताया कि अमन ने उनके गांव की लड़की से प्रेम विवाह किया था और वह गोहाना में गौशाला के

Kim Kardashian Birthday Special | Sex Tape Controversy To Global Icon

Kim Kardashian Birthday Special | Sex Tape Controversy To Global Icon

2 घंटे पहले कॉपी लिंक ग्लोबल मीडिया पर्सनैलिटी किम कार्दशियन आज 46 साल की हो चुकी हैं। आज 17 हजार करोड़ की संपत्ति की मालकिन किम कार्दशियन कुछ सालों पहले तक आम सी जिंदगी जीती थीं और एक क्लोदिंग स्टोर में नौकरी करती थीं, लेकिन फिर पैरिस हिल्टन जैसे नामी लोगों से उनकी दोस्ती ने उन्हें लाइमलाइट में ला दिया, फिर साल 2007 में आया एक सेक्स टेप, जिसे कथित तौर पर किम ने खुद बेचा था। इस टेप से कई विवाद हुए। कभी कहा गया कि ये टेप उनके बॉयफ्रेंरे जे. ने नशे में बनाया और बिना उनकी अनुमति बेचा, तो कभी कहा गया कि किम ने जानबूझकर इसे सार्वजनिक किया। चाहे ये पब्लिसिटी स्टंट हो या धोखा, किम ने रातोंरात पहचान बना ली और फिर हर वो काम किया, जो लोगों का ध्यान खींच सकता था। कभी उन्होंने खुद पर वीडियो गेम बनाया, कभी परफ्यूम फ्रेग्नेंस बनाई, तो कभी सौतेली बहनों और परिवार के साथ जिंदगी पर रियलिटी शो बना दिया। समय के साथ किम ने पॉपुलैरिटी हासिल की और आज वो दुनिया की सबसे रईस सेलिब्रिटीज में शामिल हैं। लग्जरी जिंदगी की शौकीन किम कार्दशियन ने एक प्राइवेट जेट भी खरीदा है, जिसे वो किम एयर कहती हैं। 1300 करोड़ के इस जेट से एक बार किम महज एक 1300 रुपए का चीजकेक खान पेरिस गई थीं। आज किम कार्दशियन के बर्थडे के खास मौके पर जानिए क्लोदिंग स्टोर की नौकरी से लेकर ग्लोबल स्टारडम हासिल करने और साथ मिले कुछ विवादों की कहानी- 21 अक्टूबर 1980 को किम कार्दशियन का जन्म लॉस एंजिलिस में मशहूर वकील रॉबर्ट कार्दशियन और बिजनेसमैन क्रिस कार्दशियन के घर हुआ। किम से बड़ी बहन कोर्टनी हैं, जिनके बाद छोटी बहन क्लो और भाई रॉब। किम कार्दशियन के बचपन की तस्वीर। 1991 में उनकी मां क्रिस ने 1976 समर ओलिंपिक के विनर कैटलिन जेनर (ब्रूस) से शादी की। इस शादी से हुईं केंडल जेनर और काइली जेनर उनकी सौतेली बहने हैं। केंडल जेनर, किम कार्दशियन, काइली जेनर। किम ने लॉस एंजिलिस के मैरीमाउंट हाईस्कूल से पढ़ाई की। टीनएज में किम की दोस्ती पेरिस हिल्टन से हुई। पेरिस हिल्टन, हिल्टन होटल के फाउंडर कोनार्ड हिल्टन की पोती हैं। बढ़ती उम्र के साथ पेरिस हिल्टन, सेलिब्रिटी बन गईं। उनके साथ पार्टी और इवेंट में जाते हुए किम कार्दशियन का परिचय फेम से हुआ। पेरिस हिल्टन के साथ ली गई किम की तस्वीर। कार एक्सीडेंट के बाद पिता के कहने पर की कपड़ों की दुकान में नौकरी किम 16 साल की थीं, जब उनका कार एक्सीडेंट हुआ। कार दुर्घटनाग्रस्त हुई, तो पिता ने इस शर्त पर दूसरी कार दिलाई कि उन्हें इसका खर्चा खुद निकालना होगा। पिता की इस शर्त के अनुसार, किम ने महज 16 साल की उम्र में लॉस एंजिलिस की बॉडी नाम की कपड़ों की दुकान में 4 सालों तक काम किया। किम 19 साल की थीं, जब उन्हें म्यूूजिक प्रोड्यूसर डेमन थॉमस से प्यार हो गया। परिवार ने आपत्ति जताई तो किम ने 2000 में घर से भागकर शादी कर ली। किम ने नौकरी भी छोड़ दी। लेकिन चंद महीनों में ही दोनों अलग हो गए। किम कार्दशियन और डेमन थॉमस। किम ने आरोप लगाए कि डेमन ने शादी के दिन एक्ष्टसी नाम का नशीला पदार्थ दिया और साथ ही शारीरिक-भावनात्मक शोषण किया। तलाक की प्रोसेस के बीच वह सिंगर-एक्ट्रेस ब्रांडी की पर्सनल स्टाइलिस्ट बनीं। इस दौरान उनकी मुलाकात ब्रांडी के भाई रैपर रे जे. से हुई। तलाक के बाद किम ने रे जे. को डेट करना शुरू कर दिया। नामी लोगों के साथ समय बिताते हुए किम कार्दशियन लाइमलाइट में रहने लगी और उन्हें खूब मीडिया अटेंशन भी मिली। लेकिन साथ ही कुछ बड़े आरोप भी हिस्से में आए। रैपर रे जे. के साथ किम कार्दशियन। 2004 में ब्रांडी और बॉयफ्रेंड रे जे. की मां सोंजा ने आरोप लगाए कि उन्होंने किम को एक मामूली खर्चे के लिए अपना अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड दिया था, लेकिन किम ने बिना बताए बहनों कोर्टनी और ख्लोए के लिए डेढ़ लाख डॉलर का सामान खरीद लिया। विवादों के बीच रे जे. ने दोनों के बीच समझौता करवाया और मुकदमा खत्म कर दिया गया। विवाद के बीच किम, सिंगर ब्रांडी का काम छोड़कर पेरिस हिल्टन की पर्सनल स्टाइलिस्ट बन गईं। वो पेरिस हिल्टन की रियलिटी सीरीज द सिंपल लाइफ में भी नजर आई थीं। उन्हें कई मौकों पर पेरिस हिल्टन के साथ स्पॉट किया गया। किम आज भी अपनी पॉपुलैरिटी का क्रेडिट पेरिस हिल्टन को देती हैं। सेक्स टेप रिलीज होने से विवादों से घिरीं, सफाई में कहा- बॉयफ्रेंड ने नशे में रिकॉर्डिंग की फरवरी 2007 में विविड एंटरटेनमेंट ने किम कार्दशियन और बॉयफ्रेंड रे जे. का एक सेक्स टेप रिलीज किया, टाइटल था किम कार्दशियन सुपरस्टार। कथित तौर पर ये सेक्स टेप किम और रे ने 2003 में वेकेशन के दौरान बनाया था। टेप रिलीज होते ही किम ओवरनाइट चर्चा में आ गईं। सफाई में उन्होंने कहा कि ये टेप, नशे देकर बनाया गया और इसे रिलीज करने से पहले उनकी इजाजत नहीं ली गई। किम ने मानहानि का मुकदमा किया। 3 महीने बाद ये मुकदमा 5 मिलियन डॉलर यानी 47 करोड़ में सेटल हुआ। 6 हफ्तों में ही टेप की बिक्री करीब 15 करोड़ की हुई। चर्चा में आने के बाद किम कार्दशियन, उनकी मां, सौतेले पिता और भाई-बहनों के सआथ एक टीवी रियलिटी शो कीपिंग अप विद द कार्दशियन शुरू हुआ। रियलिटी शो में परिवार की लग्जरी लाइफ काफी पसंद की गई और शो हिट हो गया। आगे इसके स्पिन ऑफ कोर्टनी एंड किम टेक न्यूयॉर्क और कोर्टनी एंड किम टेक मियामी भी रिलीज किए गए। ये सीरीज 2007 से शुरू होकर 2021 तक चली। इसके कुल 294 एपिसोड आए, जिससे सिर्फ किम ही नहीं उनकी सौतेली बहनों कोर्टनी जेनर और केंडल जेनर को भी काफी पॉपुलैरिटी मिली। इस शो से ही किम कार्दशियन इंटरनेशनल स्टार बनीं। अमेरिकी कंपनी ने किम की बनाई सेक्स डॉल, विवाद हुआ 2010 में अमेरिकन कंपनी पाइपड्रीम प्रोडक्ट ने किंकी किम फिल्थी लव डॉल नाम की एडल्ट सेक्स डॉल बनाई। डॉल काफी हद तक किम से मिलती थी। किम का नाम रखने पर जमकर विवाद हुआ, किम ने केस कर प्रोडक्शन रोकने की मांग की। हालांकि

Shammi Kapoor Birth Anniversary 2026 Facts; Mumtaz Love Story – Neila Devi

Shammi Kapoor Birth Anniversary 2026 Facts; Mumtaz Love Story - Neila Devi

2 घंटे पहले कॉपी लिंक 1931 पृथ्वीराज कपूर की पत्नी राम सरणी मेहरा की डिलीवरी के दिन नजदीक आ रहे थे। इससे पहले 1924 में उन्होंने पहले बेटे राज कपूर को जन्म दिया था। डिलीवरी के लिए घर में ही दाई बुलाई गई थी। जब उन्होंने अगले साल दूसरे बच्चे बिंदी को जन्म दिया, तो जन्म के एक हफ्ते बाद उसका निधन हो गया। एक साल बाद तीसरे बच्चे देवी के जन्म पर भी यही हुआ। दो बच्चों की मौत के बाद जब चौथी डिलीवरी के दिन नजदीक आने लगे, तो पृथ्वीराज कपूर ने साफ कह दिया, अब डिलीवरी घर में नहीं अस्पताल में होगी। 21 अक्टूबर 1931 के रोज जब राम सरणी मेहरा को प्रसव पीड़ा हुई, तो पूरा परिवार अस्पताल पहुंचा। उन्होंने बेटे को जन्म दिया, जिसे नाम दिया गया शमशेर राज कपूर। पिता पृथ्वीराज हिंदी सिनेमा में बड़ा मुकाम हासिल कर चुके थे, बड़े भाई राज कपूर ने भी हुनर से शोमैन की उपाधि हासिल कर ली, ऐसे में शमशेर यानी शम्मी कपूर के पास कुछ अलग कर दिखाने की बड़ी चुनौती थी। लेकिन जल्द ही हुनर से शम्मी कपूर ने ऐसा नाम बनाया कि उन्हें भारत का एल्विस प्रेस्दली कहा जाने लगा। परिवार से ऐसा लगाव था कि पिता के उसूल के आगे उन्होंने मुमताज से अपने प्यार तक की कुर्बानी दे दी। हालांकि मौत से कुछ महीनों पहले उन्होंने पत्नी के सामने मुमताज से मिलने की इच्छा जाहिर की और पत्नी ने ये मुलाकात करवाई भी। आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर जानिए उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे किस्से, जो उनकी शख्सियत समझने में मदद करते हैं- किस्सा-1 स्कूल ने प्ले की इजाजत नहीं दी, तो प्रिंसिपल से लड़े पृथ्वीराज कपूर बॉम्बे में जन्मे शम्मी कपूर चंद सालों के थे, जब पिता पृथ्वीराज कपूर पूरे परिवार के साथ कोलकाता में जाकर बस गए। कोलकाता में वह न्यू थिएटर स्टूडियो चलते और साथ ही फिल्मों में भी काम करते थे। कोलकाता से ही शम्मी कपूर की शुरुआती पढ़ाई हुई। 1944 में पृथ्वीराज कपूर ने बॉम्बे आकर पृथ्वी थिएटर की शुरुआत की। थिएटर के प्ले में राज कपूर और शम्मी कपूर भी हिस्सा लेते। थिएटर के प्ले शकुंतला में शम्मी कपूर भरत बने। पृथ्वीराज चाहते थे कि शम्मी इसकी अच्छी तरह रिहर्सल करें, लेकिन स्कूल से बार-बार छुट्टी लेने की इजाजत नहीं मिली। ऐसे में पृथ्वीराज कपूर खुद स्कूल गए और प्रिंसिपल के इनकार के बाद झगड़ा कर लिया। तब भी बात नहीं बनी तो शम्मी कपूर की स्कूल बदलवा दी गई। किस्सा-2 भाई राज कपूर की प्रेमिका से सरेआम मांग ली किस टीनएज के दिनों में शम्मी कपूर, पिता और बडे़ भाई राज कपूर की फिल्मों के सेट पर जाया करते थे। एक दिन वो फिल्म बरसात के सेट पर पहुंचे। इसी फिल्म के सेट पर राज कपूर और नरगिस की नजदीकियां बढ़ी थीं। तब शम्मी कपूर की उम्र करीब 15-16 साल की थी। वो नरगिस से मिलने उनके मेकअप रूम गए, तो वह वहां उदास बैठी थीं। शम्मी कपूर ने वजह पूछी, तो जवाब मिला- ‘मैं चाहती हूं कि राज साहब की अगली फिल्म आवारा में मुझे हीरोइन बनाया जाए।’ शम्मी ने झट से कहा- ‘मैं जाकर भाई साहब से बात कर लेता हूं।’ नरगिस ने टोककर कहा- ‘नहीं, दिक्कत राज साहब की नहीं है। वो भी यही चाहते हैं, लेकिन मेरे घरवाले नहीं चाहते मैं राज साहब के साथ काम करूं।’ दरअसल, नरगिस और राज कपूर की नजदीकियों की चर्चा फैल रही थी, लेकिन नरगिस के परिवार को इससे ऐतराज था। राज कपूर की शादी पहले ही कृष्णा कपूर से हो चुकी थी और उनके बच्चे भी थे। राज कपूर और नरगिस ने आग, अंदाज, बरसात जैसी कई हिट फिल्में साथ की थीं। शम्मी कपूर फिर पूछ पड़े- ‘आपके घरवालों को क्या ऐतराज है।’ जवाब मिला- ‘महबूब साहब (डायरेक्टर, जिन्होंने राज कपूर-नरगिस के साथ अंदाज बनाई थी) मुझे बेटी मानते हैं, उन्होंने भी साफ कहा कि मैं आवारा न करूं। तुम दुआ करना कि फिल्म में मैं हीरोइन बनूं।’ शम्मी कपूर ने इस बार शरारती अंदाज में कहा- ‘और मुझे क्या मिलेगा?’ नरगिस ने हंसते हुए कहा- ‘अगर मैं हीरोइन बनी तो तुम्हें प्यारी सी किस दूंगी।’ फिल्म बरसात बनते-बनते कई महीने लग गए। और ये वादा समय के साथ नरगिस और शम्मी कपूर दोनों के जहन से उतर गया। 1949 में फिल्म बरसात रिलीज की गई और फिर कई महीनों बाद फिल्म आवारा शुरू हुई। इसे महबूब खान डायरेक्ट करने वाले थे, जो नरगिस को कास्ट नहीं करना चाहते थे। साथ ही वो चाहते थे कि इसके हीरो अशोक कुमार और दिलीप कुमार रहें। राज कपूर ने उनकी बात मानने से इनकार कर दिया और खुद हीरो बनने और फिल्म डायरेक्ट करने का फैसला किया। राज कपूर प्रोड्यूसर- डायरेक्टर बने तो नरगिस को ही आवारा में हीरोइन बनाया गया। फिल्म आवारा का पोस्टर। फिल्म की शूटिंग आरके स्टूडियो में शुरू हुई। शम्मी कपूर एक रोज सेट पर पहुंचे। अचानक उन्हें नरगिस का 4 साल पहले किया गया वादा याद आ गया। शूटिंग ब्रेक में शम्मी कपूर ने सरेआम नरगिस को वादा याद दिलाया और कहा- ‘आपको याद है, आपने मुझसे क्या वादा किया था। आपने कहा था कि अगर आप आवारा की हीरोइन बनीं, तो मुझे किस देंगी।’ नरगिस शरमाते हुए हंस पड़ीं और कैमरे के पीछे छिप गईं। उन्होंने वादा 16 साल के बच्चे की तरह दिखने वाले शम्मी कपूर से किया था, लेकिन अब वो जवान हो चुके थे। सभी हंस रहे थे, तो शम्मी कपूर ने फिर कहा- ‘इन्होंने वादा किया था, निभाना पड़ेगा।’ राज कपूर पास खड़े थे, उन्होंने कहा- ‘बात तो सही है।’ नरगिस ने इस पर शरमाते हुए कहा- ‘तब की बात अलग थी, तब यह बच्चा था।’ शम्मी कपूर ने इस पर कहा- ‘कुछ तो देना ही पड़ेगा।’ नरगिस ने फिर पूछा- ‘अच्छा बताओ क्या चाहिए?’ जवाब मिला- ‘मुझे ग्रामोफोन चाहिए।’ तब ग्रामोफोन होना बड़ी बात थी। देश में इसकी चंद दुकानें थीं और कुछ गिने-चुने रईसों के पास ही ये हुआ करता था। नरगिस ने तुरंत ड्राइवर बुलाया और खुद साथ जाकर शम्मी कपूर को ग्रामोफोन और कई रिकॉर्डिंग दिलवाईं। तभी से शम्मी कपूर को वेस्टर्न म्यूजिक में रुचि जागी। ये किस्सा

Shammi Kapoor Birth Anniversary 2026 Facts; Mumtaz Love Story – Neila Devi

Shammi Kapoor Birth Anniversary 2026 Facts; Mumtaz Love Story - Neila Devi

1 घंटे पहले कॉपी लिंक 1931 पृथ्वीराज कपूर की पत्नी राम सरणी मेहरा की डिलीवरी के दिन नजदीक आ रहे थे। इससे पहले 1924 में उन्होंने पहले बेटे राज कपूर को जन्म दिया था। डिलीवरी के लिए घर में ही दाई बुलाई गई थी। जब उन्होंने अगले साल दूसरे बच्चे बिंदी को जन्म दिया, तो जन्म के एक हफ्ते बाद उसका निधन हो गया। एक साल बाद तीसरे बच्चे देवी के जन्म पर भी यही हुआ। दो बच्चों की मौत के बाद जब चौथी डिलीवरी के दिन नजदीक आने लगे, तो पृथ्वीराज कपूर ने साफ कह दिया, अब डिलीवरी घर में नहीं अस्पताल में होगी। 21 अक्टूबर 1931 के रोज जब राम सरणी मेहरा को प्रसव पीड़ा हुई, तो पूरा परिवार अस्पताल पहुंचा। उन्होंने बेटे को जन्म दिया, जिसे नाम दिया गया शमशेर राज कपूर। पिता पृथ्वीराज हिंदी सिनेमा में बड़ा मुकाम हासिल कर चुके थे, बड़े भाई राज कपूर ने भी हुनर से शोमैन की उपाधि हासिल कर ली, ऐसे में शमशेर यानी शम्मी कपूर के पास कुछ अलग कर दिखाने की बड़ी चुनौती थी। लेकिन जल्द ही हुनर से शम्मी कपूर ने ऐसा नाम बनाया कि उन्हें भारत का एल्विस प्रेस्दली कहा जाने लगा। परिवार से ऐसा लगाव था कि पिता के उसूल के आगे उन्होंने मुमताज से अपने प्यार तक की कुर्बानी दे दी। हालांकि मौत से कुछ महीनों पहले उन्होंने पत्नी के सामने मुमताज से मिलने की इच्छा जाहिर की और पत्नी ने ये मुलाकात करवाई भी। आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर जानिए उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे किस्से, जो उनकी शख्सियत समझने में मदद करते हैं- किस्सा-1 स्कूल ने प्ले की इजाजत नहीं दी, तो प्रिंसिपल से लड़े पृथ्वीराज कपूर बॉम्बे में जन्मे शम्मी कपूर चंद सालों के थे, जब पिता पृथ्वीराज कपूर पूरे परिवार के साथ कोलकाता में जाकर बस गए। कोलकाता में वह न्यू थिएटर स्टूडियो चलते और साथ ही फिल्मों में भी काम करते थे। कोलकाता से ही शम्मी कपूर की शुरुआती पढ़ाई हुई। 1944 में पृथ्वीराज कपूर ने बॉम्बे आकर पृथ्वी थिएटर की शुरुआत की। थिएटर के प्ले में राज कपूर और शम्मी कपूर भी हिस्सा लेते। थिएटर के प्ले शकुंतला में शम्मी कपूर भरत बने। पृथ्वीराज चाहते थे कि शम्मी इसकी अच्छी तरह रिहर्सल करें, लेकिन स्कूल से बार-बार छुट्टी लेने की इजाजत नहीं मिली। ऐसे में पृथ्वीराज कपूर खुद स्कूल गए और प्रिंसिपल के इनकार के बाद झगड़ा कर लिया। तब भी बात नहीं बनी तो शम्मी कपूर की स्कूल बदलवा दी गई। किस्सा-2 भाई राज कपूर की प्रेमिका से सरेआम मांग ली किस टीनएज के दिनों में शम्मी कपूर, पिता और बडे़ भाई राज कपूर की फिल्मों के सेट पर जाया करते थे। एक दिन वो फिल्म बरसात के सेट पर पहुंचे। इसी फिल्म के सेट पर राज कपूर और नरगिस की नजदीकियां बढ़ी थीं। तब शम्मी कपूर की उम्र करीब 15-16 साल की थी। वो नरगिस से मिलने उनके मेकअप रूम गए, तो वह वहां उदास बैठी थीं। शम्मी कपूर ने वजह पूछी, तो जवाब मिला- ‘मैं चाहती हूं कि राज साहब की अगली फिल्म आवारा में मुझे हीरोइन बनाया जाए।’ शम्मी ने झट से कहा- ‘मैं जाकर भाई साहब से बात कर लेता हूं।’ नरगिस ने टोककर कहा- ‘नहीं, दिक्कत राज साहब की नहीं है। वो भी यही चाहते हैं, लेकिन मेरे घरवाले नहीं चाहते मैं राज साहब के साथ काम करूं।’ दरअसल, नरगिस और राज कपूर की नजदीकियों की चर्चा फैल रही थी, लेकिन नरगिस के परिवार को इससे ऐतराज था। राज कपूर की शादी पहले ही कृष्णा कपूर से हो चुकी थी और उनके बच्चे भी थे। राज कपूर और नरगिस ने आग, अंदाज, बरसात जैसी कई हिट फिल्में साथ की थीं। शम्मी कपूर फिर पूछ पड़े- ‘आपके घरवालों को क्या ऐतराज है।’ जवाब मिला- ‘महबूब साहब (डायरेक्टर, जिन्होंने राज कपूर-नरगिस के साथ अंदाज बनाई थी) मुझे बेटी मानते हैं, उन्होंने भी साफ कहा कि मैं आवारा न करूं। तुम दुआ करना कि फिल्म में मैं हीरोइन बनूं।’ शम्मी कपूर ने इस बार शरारती अंदाज में कहा- ‘और मुझे क्या मिलेगा?’ नरगिस ने हंसते हुए कहा- ‘अगर मैं हीरोइन बनी तो तुम्हें प्यारी सी किस दूंगी।’ फिल्म बरसात बनते-बनते कई महीने लग गए। और ये वादा समय के साथ नरगिस और शम्मी कपूर दोनों के जहन से उतर गया। 1949 में फिल्म बरसात रिलीज की गई और फिर कई महीनों बाद फिल्म आवारा शुरू हुई। इसे महबूब खान डायरेक्ट करने वाले थे, जो नरगिस को कास्ट नहीं करना चाहते थे। साथ ही वो चाहते थे कि इसके हीरो अशोक कुमार और दिलीप कुमार रहें। राज कपूर ने उनकी बात मानने से इनकार कर दिया और खुद हीरो बनने और फिल्म डायरेक्ट करने का फैसला किया। राज कपूर प्रोड्यूसर- डायरेक्टर बने तो नरगिस को ही आवारा में हीरोइन बनाया गया। फिल्म आवारा का पोस्टर। फिल्म की शूटिंग आरके स्टूडियो में शुरू हुई। शम्मी कपूर एक रोज सेट पर पहुंचे। अचानक उन्हें नरगिस का 4 साल पहले किया गया वादा याद आ गया। शूटिंग ब्रेक में शम्मी कपूर ने सरेआम नरगिस को वादा याद दिलाया और कहा- ‘आपको याद है, आपने मुझसे क्या वादा किया था। आपने कहा था कि अगर आप आवारा की हीरोइन बनीं, तो मुझे किस देंगी।’ नरगिस शरमाते हुए हंस पड़ीं और कैमरे के पीछे छिप गईं। उन्होंने वादा 16 साल के बच्चे की तरह दिखने वाले शम्मी कपूर से किया था, लेकिन अब वो जवान हो चुके थे। सभी हंस रहे थे, तो शम्मी कपूर ने फिर कहा- ‘इन्होंने वादा किया था, निभाना पड़ेगा।’ राज कपूर पास खड़े थे, उन्होंने कहा- ‘बात तो सही है।’ नरगिस ने इस पर शरमाते हुए कहा- ‘तब की बात अलग थी, तब यह बच्चा था।’ शम्मी कपूर ने इस पर कहा- ‘कुछ तो देना ही पड़ेगा।’ नरगिस ने फिर पूछा- ‘अच्छा बताओ क्या चाहिए?’ जवाब मिला- ‘मुझे ग्रामोफोन चाहिए।’ तब ग्रामोफोन होना बड़ी बात थी। देश में इसकी चंद दुकानें थीं और कुछ गिने-चुने रईसों के पास ही ये हुआ करता था। नरगिस ने तुरंत ड्राइवर बुलाया और खुद साथ जाकर शम्मी कपूर को ग्रामोफोन और कई रिकॉर्डिंग दिलवाईं। तभी से शम्मी कपूर को वेस्टर्न म्यूजिक में रुचि जागी। ये किस्सा

Kim Kardashian Birthday Special | Sex Tape Controversy To Global Icon

Kim Kardashian Birthday Special | Sex Tape Controversy To Global Icon

26 मिनट पहले कॉपी लिंक ग्लोबल मीडिया पर्सनैलिटी किम कार्दशियन आज 46 साल की हो चुकी हैं। आज 18 हजार करोड़ की संपत्ति की मालकिन किम कार्दशियन कुछ सालों पहले तक आम सी जिंदगी जीती थीं और एक क्लोदिंग स्टोर में नौकरी करती थीं, लेकिन फिर पैरिस हिल्टन जैसे नामी लोगों से उनकी दोस्ती ने उन्हें लाइमलाइट में ला दिया, फिर साल 2007 में आया एक सेक्स टेप, जिसे कथित तौर पर किम ने खुद बेचा था। इस टेप से कई विवाद हुए। कभी कहा गया कि ये टेप उनके बॉयफ्रेंरे जे. ने नशे में बनाया और बिना उनकी अनुमति बेचा, तो कभी कहा गया कि किम ने जानबूझकर इसे सार्वजनिक किया। चाहे ये पब्लिसिटी स्टंट हो या धोखा, किम ने रातोंरात पहचान बना ली और फिर हर वो काम किया, जो लोगों का ध्यान खींच सकता था। कभी उन्होंने खुद पर वीडियो गेम बनाया, कभी परफ्यूम फ्रेग्नेंस बनाई, तो कभी सौतेली बहनों और परिवार के साथ जिंदगी पर रियलिटी शो बना दिया। समय के साथ किम ने पॉपुलैरिटी हासिल की और आज वो दुनिया की सबसे रईस सेलिब्रिटीज में शामिल हैं। लग्जरी जिंदगी की शौकीन किम कार्दशियन ने एक प्राइवेट जेट भी खरीदा है, जिसे वो किम एयर कहती हैं। 1300 करोड़ के इस जेट से एक बार किम महज एक 1300 रुपए का चीजकेक खान पेरिस गई थीं। आज किम कार्दशियन के बर्थडे के खास मौके पर जानिए क्लोदिंग स्टोर की नौकरी से लेकर ग्लोबल स्टारडम हासिल करने और साथ मिले कुछ विवादों की कहानी- 21 अक्टूबर 1980 को किम कार्दशियन का जन्म लॉस एंजिलिस में मशहूर वकील रॉबर्ट कार्दशियन और बिजनेसमैन क्रिस कार्दशियन के घर हुआ। किम से बड़ी बहन कोर्टनी हैं, जिनके बाद छोटी बहन क्लो और भाई रॉब। किम कार्दशियन के बचपन की तस्वीर। 1991 में उनकी मां क्रिस ने 1976 समर ओलिंपिक के विनर कैटलिन जेनर (ब्रूस) से शादी की। इस शादी से हुईं केंडल जेनर और काइली जेनर उनकी सौतेली बहने हैं। केंडल जेनर, किम कार्दशियन, काइली जेनर। किम ने लॉस एंजिलिस के मैरीमाउंट हाईस्कूल से पढ़ाई की। टीनएज में किम की दोस्ती पेरिस हिल्टन से हुई। पेरिस हिल्टन, हिल्टन होटल के फाउंडर कोनार्ड हिल्टन की पोती हैं। बढ़ती उम्र के साथ पेरिस हिल्टन, सेलिब्रिटी बन गईं। उनके साथ पार्टी और इवेंट में जाते हुए किम कार्दशियन का परिचय फेम से हुआ। पेरिस हिल्टन के साथ ली गई किम की तस्वीर। कार एक्सीडेंट के बाद पिता के कहने पर की कपड़ों की दुकान में नौकरी किम 16 साल की थीं, जब उनका कार एक्सीडेंट हुआ। कार दुर्घटनाग्रस्त हुई, तो पिता ने इस शर्त पर दूसरी कार दिलाई कि उन्हें इसका खर्चा खुद निकालना होगा। पिता की इस शर्त के अनुसार, किम ने महज 16 साल की उम्र में लॉस एंजिलिस की बॉडी नाम की कपड़ों की दुकान में 4 सालों तक काम किया। किम 19 साल की थीं, जब उन्हें म्यूूजिक प्रोड्यूसर डेमन थॉमस से प्यार हो गया। परिवार ने आपत्ति जताई तो किम ने 2000 में घर से भागकर शादी कर ली। किम ने नौकरी भी छोड़ दी। लेकिन चंद महीनों में ही दोनों अलग हो गए। किम कार्दशियन और डेमन थॉमस। किम ने आरोप लगाए कि डेमन ने शादी के दिन एक्ष्टसी नाम का नशीला पदार्थ दिया और साथ ही शारीरिक-भावनात्मक शोषण किया। तलाक की प्रोसेस के बीच वह सिंगर-एक्ट्रेस ब्रांडी की पर्सनल स्टाइलिस्ट बनीं। इस दौरान उनकी मुलाकात ब्रांडी के भाई रैपर रे जे. से हुई। तलाक के बाद किम ने रे जे. को डेट करना शुरू कर दिया। नामी लोगों के साथ समय बिताते हुए किम कार्दशियन लाइमलाइट में रहने लगी और उन्हें खूब मीडिया अटेंशन भी मिली। लेकिन साथ ही कुछ बड़े आरोप भी हिस्से में आए। रैपर रे जे. के साथ किम कार्दशियन। 2004 में ब्रांडी और बॉयफ्रेंड रे जे. की मां सोंजा ने आरोप लगाए कि उन्होंने किम को एक मामूली खर्चे के लिए अपना अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड दिया था, लेकिन किम ने बिना बताए बहनों कोर्टनी और ख्लोए के लिए डेढ़ लाख डॉलर का सामान खरीद लिया। विवादों के बीच रे जे. ने दोनों के बीच समझौता करवाया और मुकदमा खत्म कर दिया गया। विवाद के बीच किम, सिंगर ब्रांडी का काम छोड़कर पेरिस हिल्टन की पर्सनल स्टाइलिस्ट बन गईं। वो पेरिस हिल्टन की रियलिटी सीरीज द सिंपल लाइफ में भी नजर आई थीं। उन्हें कई मौकों पर पेरिस हिल्टन के साथ स्पॉट किया गया। किम आज भी अपनी पॉपुलैरिटी का क्रेडिट पेरिस हिल्टन को देती हैं। सेक्स टेप रिलीज होने से विवादों से घिरीं, सफाई में कहा- बॉयफ्रेंड ने नशे में रिकॉर्डिंग की फरवरी 2007 में विविड एंटरटेनमेंट ने किम कार्दशियन और बॉयफ्रेंड रे जे. का एक सेक्स टेप रिलीज किया, टाइटल था किम कार्दशियन सुपरस्टार। कथित तौर पर ये सेक्स टेप किम और रे ने 2003 में वेकेशन के दौरान बनाया था। टेप रिलीज होते ही किम ओवरनाइट चर्चा में आ गईं। सफाई में उन्होंने कहा कि ये टेप, नशे देकर बनाया गया और इसे रिलीज करने से पहले उनकी इजाजत नहीं ली गई। किम ने मानहानि का मुकदमा किया। 3 महीने बाद ये मुकदमा 5 मिलियन डॉलर यानी 47 करोड़ में सेटल हुआ। 6 हफ्तों में ही टेप की बिक्री करीब 15 करोड़ की हुई। चर्चा में आने के बाद किम कार्दशियन, उनकी मां, सौतेले पिता और भाई-बहनों के सआथ एक टीवी रियलिटी शो कीपिंग अप विद द कार्दशियन शुरू हुआ। रियलिटी शो में परिवार की लग्जरी लाइफ काफी पसंद की गई और शो हिट हो गया। आगे इसके स्पिन ऑफ कोर्टनी एंड किम टेक न्यूयॉर्क और कोर्टनी एंड किम टेक मियामी भी रिलीज किए गए। ये सीरीज 2007 से शुरू होकर 2021 तक चली। इसके कुल 294 एपिसोड आए, जिससे सिर्फ किम ही नहीं उनकी सौतेली बहनों कोर्टनी जेनर और केंडल जेनर को भी काफी पॉपुलैरिटी मिली। इस शो से ही किम कार्दशियन इंटरनेशनल स्टार बनीं। अमेरिकी कंपनी ने किम की बनाई सेक्स डॉल, विवाद हुआ 2010 में अमेरिकन कंपनी पाइपड्रीम प्रोडक्ट ने किंकी किम फिल्थी लव डॉल नाम की एडल्ट सेक्स डॉल बनाई। डॉल काफी हद तक किम से मिलती थी। किम का नाम रखने पर जमकर विवाद हुआ, किम ने केस कर प्रोडक्शन रोकने की मांग की। हालांकि