Tiger Shroff Injury Video | Juhu Firing Incident Update

40 मिनट पहले कॉपी लिंक अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जुहू में हुए हमले के कुछ दिनों बाद उनकी चोट का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में टाइगर की दाहिनी बांह पर कई छोटे बिंदीदार और लाल रंग के धब्बे साफ दिख रहे हैं। एक्टर की टीम ने वीडियो के कैप्शन लिखा, ‘गॉड इज काइंड’ (भगवान दयालु हैं)। 18 अक्टूबर को हुए हमले में कार पर हुई फायरिंग के दौरान कांच लगने से टाइगर को ये चोटें आई थीं। टाइगर के दाहिने हाथ पर चोट के कई निशान हैं। जुहू में कार पर हुई थी ताबड़तोड़ फायरिंग मुंबई में 18 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना हुई। टाइगर फुटबॉल खेलने के बाद जुहू इलाके से निकल रहे थे, तभी उनकी कार पर गोलियां चलाई गईं। इस घटना में टाइगर को गोली नहीं लगी, लेकिन उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति घायल हुए। इसके बाद टाइगर के घर के बाहर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। टाइगर को पुलिस सुरक्षा दी गई है। मुंबई पुलिस की प्रोटेक्शन ब्रांच ने टाइगर की सुरक्षा के लिए बॉडीगार्ड तैनात किए हैं। वहीं, स्थानीय पुलिस स्टेशन की ओर से एक पुलिस अधिकारी और अतिरिक्त जवानों को भी उनकी सुरक्षा में लगाया गया है। टाइगर पर फायरिंग करने वाले आरोपियों ने बताया था कि उन्होंने पहले अमिताभ बच्चन, सलमान खान, आमिर खान और अक्षय कुमार की रेकी की थी, लेकिन सिक्योरिटी ज्यादा होने के कारण प्लान बदल दिया था। मामले में अब तक 10 गिरफ्तार मुंबई में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में कई खुलासे हुए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों ने वारदात से पहले मुंबई के पास एक जगह पर फायरिंग की प्रैक्टिस की थी। अंधेरी के एक होटल के कमरे में भी मिसफायर हुआ था। इस दौरान गोली बेड पर भी लगी थी। पुलिस का आरोप है कि हमले के लिए अमृतसर से हथियार लाए गए, फिर ट्रेन से मुंबई पहुंचाए गए और शूटरों को सौंपे गए। इस मामले में अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें हरियाणा के 7 आरोपी, उत्तर प्रदेश की दो महिलाएं और बिहार का एक युवक शामिल है। गिरफ्तार महिलाओं के परिवारों ने दावा किया है कि वे घूमने और धार्मिक स्थलों पर जाने के लिए मुंबई गई थीं। टाइगर की कार पर 18 अक्टूबर की शाम फायरिंग हुई थी। उनका ड्राइवर और एक फैन घायल हुए थे। इस मामले में दिल्ली से पकड़े गए चारों आरोपियों को मुंबई कोर्ट ने 26 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड में भेज दिया है। हमले के 2 दिन बाद ही काम पर लौट चुके हैं टाइगर कार पर हुए इस हमले के महज दो दिन बाद, 20 अक्टूबर को टाइगर अपनी आने वाली फिल्म ‘लग जा गले’ के सेट पर लौट आए थे। मुंबई में राज मेहता के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग वे पूरी कर रहे हैं। इस फिल्म में वे पहली बार जाह्नवी कपूर और लक्ष्य के साथ नजर आने वाले हैं। ये खबर भी पढ़ें टाइगर श्रॉफ फायरिंग-10 गिरफ्तार आरोपियों में से 7 हरियाणा के:2 शूटर, 2 ने हथियार सप्लाई किए; तीन आरोपियों ने रेकी की बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में हरियाणा के युवकों की भूमिका लगातार सामने आ रही है। अब तक गिरफ्तार 10 आरोपियों में से 7 हरियाणा के हैं। इन सभी का सोनीपत जिले से कनेक्शन है। वहीं, विदेश में बैठकर साजिश रचने का आरोपी अनिल पंडित पानीपत का रहने वाला है। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Tiger Shroff Injury Video | Juhu Firing Incident Update

22 मिनट पहले कॉपी लिंक अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जुहू में हुए हमले के कुछ दिनों बाद उनकी चोट का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में टाइगर की दाहिनी बांह पर कई छोटे बिंदीदार और लाल रंग के धब्बे साफ दिख रहे हैं। एक्टर की टीम ने वीडियो के कैप्शन लिखा, ‘गॉड इज काइंड’ (भगवान दयालु हैं)। 18 अक्टूबर को हुए हमले में कार पर हुई फायरिंग के दौरान कांच लगने से टाइगर को ये चोटें आई थीं। टाइगर के दाहिने हाथ पर चोट के कई निशान हैं। जुहू में कार पर हुई थी ताबड़तोड़ फायरिंग मुंबई में 18 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना हुई। टाइगर फुटबॉल खेलने के बाद जुहू इलाके से निकल रहे थे, तभी उनकी कार पर गोलियां चलाई गईं। इस घटना में टाइगर को गोली नहीं लगी, लेकिन उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति घायल हुए। इसके बाद टाइगर के घर के बाहर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। टाइगर को पुलिस सुरक्षा दी गई है। मुंबई पुलिस की प्रोटेक्शन ब्रांच ने टाइगर की सुरक्षा के लिए बॉडीगार्ड तैनात किए हैं। वहीं, स्थानीय पुलिस स्टेशन की ओर से एक पुलिस अधिकारी और अतिरिक्त जवानों को भी उनकी सुरक्षा में लगाया गया है। टाइगर पर फायरिंग करने वाले आरोपियों ने बताया था कि उन्होंने पहले अमिताभ बच्चन, सलमान खान, आमिर खान और अक्षय कुमार की रेकी की थी, लेकिन सिक्योरिटी ज्यादा होने के कारण प्लान बदल दिया था। मामले में अब तक 10 गिरफ्तार मुंबई में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में कई खुलासे हुए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों ने वारदात से पहले मुंबई के पास एक जगह पर फायरिंग की प्रैक्टिस की थी। अंधेरी के एक होटल के कमरे में भी मिसफायर हुआ था। इस दौरान गोली बेड पर भी लगी थी। पुलिस का आरोप है कि हमले के लिए अमृतसर से हथियार लाए गए, फिर ट्रेन से मुंबई पहुंचाए गए और शूटरों को सौंपे गए। इस मामले में अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें हरियाणा के 7 आरोपी, उत्तर प्रदेश की दो महिलाएं और बिहार का एक युवक शामिल है। गिरफ्तार महिलाओं के परिवारों ने दावा किया है कि वे घूमने और धार्मिक स्थलों पर जाने के लिए मुंबई गई थीं। टाइगर की कार पर 18 अक्टूबर की शाम फायरिंग हुई थी। उनका ड्राइवर और एक फैन घायल हुए थे। इस मामले में दिल्ली से पकड़े गए चारों आरोपियों को मुंबई कोर्ट ने 26 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड में भेज दिया है। हमले के 2 दिन बाद ही काम पर लौट चुके हैं टाइगर कार पर हुए इस हमले के महज दो दिन बाद, 20 अक्टूबर को टाइगर अपनी आने वाली फिल्म ‘लग जा गले’ के सेट पर लौट आए थे। मुंबई में राज मेहता के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग वे पूरी कर रहे हैं। इस फिल्म में वे पहली बार जाह्नवी कपूर और लक्ष्य के साथ नजर आने वाले हैं। ये खबर भी पढ़ें टाइगर श्रॉफ फायरिंग-10 गिरफ्तार आरोपियों में से 7 हरियाणा के:2 शूटर, 2 ने हथियार सप्लाई किए; तीन आरोपियों ने रेकी की बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में हरियाणा के युवकों की भूमिका लगातार सामने आ रही है। अब तक गिरफ्तार 10 आरोपियों में से 7 हरियाणा के हैं। इन सभी का सोनीपत जिले से कनेक्शन है। वहीं, विदेश में बैठकर साजिश रचने का आरोपी अनिल पंडित पानीपत का रहने वाला है। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Malaika Arora Birthday 2026 Facts; Arbaaz Khan – Arjun Kapoor Breakup

1 घंटे पहलेलेखक: वीरेंद्र मिश्र कॉपी लिंक मलाइका अरोड़ा का जन्म 23 अक्टूबर 1973 को ठाणे (महाराष्ट्र) में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। मलाइका अरोड़ा आज 53वां जन्मदिन मना रही हैं। ग्लैमरस अंदाज, फिटनेस और बेबाक व्यक्तित्व के लिए मशहूर मलाइका की निजी जिंदगी भी सुर्खियों में रही है। अरबाज खान से करीब 19 साल की शादी, तलाक के बाद अर्जुन कपूर के साथ लंबा रिश्ता और ब्रेकअप के बाद नए लोगों से नाम जुड़ने तक, उनकी लव लाइफ चर्चा में रही है। डिनो मोरिया का नाम उनसे जोड़ने की चर्चाएं हुईं, तो डायमंड कारोबारी हर्ष मेहता और अभिनेता-मॉडल सोराब बेदी के साथ तस्वीरों ने डेटिंग की अटकलें बढ़ाईं। अप्रैल 2024 में बेटे अरहान खान के पॉडकास्ट में मलाइका का सवाल भी वायरल हुआ था। उन्होंने पूछा था, ‘तुमने अपनी वर्जिनिटी कब खोई थी?’ अरहान का रिएक्शन और फिर मां से उनकी शादी के बारे में पूछना सुर्खियों में रहा। मलाइका के जन्मदिन पर उनकी जिंदगी के चर्चित पहलुओं पर एक नजर डालते हैं। छैंया-छैंया से मिली पहचान, निजी जिंदगी भी रही सुर्खियों में मलाइका अरोड़ा ने मॉडलिंग और टेलीविजन से करियर की शुरुआत की थी। 1998 में आई फिल्म ‘दिल से’ के गाने ‘छैंया-छैंया’ में डांस से उन्हें देशभर में पहचान मिली। इसके बाद ‘मुन्नी बदनाम हुई’ जैसे गानों ने लोकप्रियता बढ़ाई। उन्होंने रियलिटी शोज में जज के तौर पर भी पहचान बनाई और फिटनेस, फैशन तथा लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में रहीं। मलाइका की पेशेवर उपलब्धियों के साथ निजी रिश्ते भी चर्चा का विषय रहे हैं। अरबाज खान से शादी के बाद कई साल तक वह चर्चित सेलिब्रिटी कपल का हिस्सा रहीं। तलाक के बाद अर्जुन कपूर के साथ रिश्ता सार्वजनिक हुआ, तो उम्र के अंतर और शादी की संभावनाओं पर सवाल उठे। अर्जुन से अलग होने के बाद मलाइका के साथ किसी पुरुष की तस्वीर सामने आने पर नए रिश्ते की अटकलें लगने लगीं। जनवरी 2026 में ‘इंडिया टुडे’ को दिए इंटरव्यू में उन्होंने माना कि उनके रिश्तों को लेकर लगातार सुर्खियां बनती हैं। उन्होंने कहा कि पुराने या शादीशुदा दोस्त अथवा मैनेजर के साथ बाहर निकलने पर भी उन्हें उस व्यक्ति से जोड़ दिया जाता है। उन्होंने इस दखलअंदाजी को ‘बॉर्डरलाइन वॉयूरिज्म’ यानी निजी जिंदगी में हद से ज्यादा झांकने जैसा बताया। मलाइका और अरबाज की शादी 12 दिसंबर 1998 को हुई थी। अरबाज खान से पहली मुलाकात, प्यार और 1998 में शादी मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान की मुलाकात विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई थी। दोनों करीब आए और दिसंबर 1998 में शादी कर ली। उस समय मलाइका मॉडलिंग में पहचान बना रही थीं, जबकि अरबाज अभिनेता और फिल्म निर्माता के तौर पर काम कर रहे थे। शादी के बाद दोनों अक्सर फिल्मी पार्टियों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में साथ नजर आते थे। उनके बेटे अरहान खान का जन्म हुआ। दोनों ने परिवार और करियर के बीच संतुलन बनाते हुए कई साल साथ बिताए। लंबे समय तक साथ रहने के बाद उनके रिश्ते में दूरियां आ गईं। मार्च 2016 में अलग होने की खबर सामने आई। तलाक की प्रक्रिया के बाद 11 मई 2017 को मुंबई की बांद्रा फैमिली कोर्ट ने दोनों को कानूनी रूप से अलग कर दिया। ‘एनडीटीवी’ की 11 मई 2017 की रिपोर्ट के मुताबिक, तलाक आपसी सहमति से हुआ था। ‘इंडिया टुडे’ ने अगस्त 2017 में मलाइका के इंटरव्यू के हवाले से बताया था कि यह फैसला उनके लिए भावनात्मक रूप से आसान नहीं था। रिश्ता खत्म होने के बाद मलाइका और अरबाज अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़े। अरबाज ने बाद में शूरा खान से शादी की, जबकि मलाइका का नाम अर्जुन कपूर से जुड़ने लगा। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने 2019 में अपनी रिलेशनशिप को पब्लिकली एक्सेप्ट किया। 2024 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। तलाक के बाद अर्जुन कपूर की जिंदगी में आईं मलाइका अरबाज से अलग होने के बाद मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की नजदीकियों की खबरें आने लगीं। दोनों पार्टियों, फिल्मी कार्यक्रमों और छुट्टियों में साथ नजर आए। शुरुआत में उन्होंने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की, लेकिन बाद में सार्वजनिक रूप से साथ दिखने लगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने 2018 के आसपास डेटिंग शुरू की थी। 2019 में अर्जुन के जन्मदिन पर मलाइका की सोशल मीडिया पोस्ट को रिश्ते के सार्वजनिक होने का अहम पड़ाव माना गया। अर्जुन और मलाइका के रिश्ते की सबसे ज्यादा चर्चा उम्र के अंतर को लेकर हुई। मलाइका उम्र में अर्जुन से बड़ी हैं, लेकिन दोनों ने इसे रिश्ते में बाधा नहीं बनने दिया। दोनों एक-दूसरे का समर्थन करते और साथ छुट्टियां मनाते नजर आए। उनके रिश्ते को लेकर शादी की अटकलें लगती रहीं। मीडिया में कई बार दोनों की शादी की खबरें आईं, लेकिन उन्होंने किसी तारीख या योजना की आधिकारिक घोषणा नहीं की। जून 2024 में ‘इंडिया टुडे’ की रिपोर्ट में मलाइका के इंटरव्यू के हवाले से बताया गया कि उन्होंने सच्चे प्यार में विश्वास जताया था। उन्होंने कहा था कि वह प्यार के विचार को कभी नहीं छोड़ेंगी। उस समय उनके और अर्जुन के अलग होने की अटकलें तेज हो रही थीं। छह साल का रिश्ता कैसे खत्म हुआ? 2024 में मलाइका और अर्जुन के रिश्ते में दरार की खबरें आने लगीं। दोनों पहले की तरह साथ नजर नहीं आ रहे थे। सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर सवाल उठने लगे। लंबे समय तक दोनों ने अलग होने पर खुलकर कुछ नहीं कहा। अक्टूबर 2024 में मुंबई में राज ठाकरे की दिवाली पार्टी के दौरान अर्जुन कपूर ने रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया। ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट्स के मुताबिक, भीड़ में लोगों ने मलाइका का नाम लिया, तो अर्जुन ने कहा, ‘नहीं, अब मैं सिंगल हूं, रिलैक्स करो।’ उनके बयान को मलाइका के साथ करीब छह साल चले रिश्ते के खत्म होने की सार्वजनिक पुष्टि माना गया। इसके बाद मलाइका ने अपनी निजी जिंदगी पर सार्वजनिक मंच पर चर्चा से परहेज किया। दिसंबर 2024 में ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वह निजी जिंदगी पर सार्वजनिक मंच से बात करना पसंद नहीं करतीं, क्योंकि इससे अनावश्यक अटकलें बढ़ती हैं। अर्जुन के साथ रिश्ता खत्म होने के बाद भी दोनों के
Malaika Arora Birthday 2026 Facts; Arbaaz Khan – Arjun Kapoor Breakup

12 मिनट पहलेलेखक: वीरेंद्र मिश्र कॉपी लिंक मलाइका अरोड़ा का जन्म 23 अक्टूबर 1973 को ठाणे (महाराष्ट्र) में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। मलाइका अरोड़ा आज 53वां जन्मदिन मना रही हैं। ग्लैमरस अंदाज, फिटनेस और बेबाक व्यक्तित्व के लिए मशहूर मलाइका की निजी जिंदगी भी सुर्खियों में रही है। अरबाज खान से करीब 19 साल की शादी, तलाक के बाद अर्जुन कपूर के साथ लंबा रिश्ता और ब्रेकअप के बाद नए लोगों से नाम जुड़ने तक, उनकी लव लाइफ चर्चा में रही है। डिनो मोरिया का नाम उनसे जोड़ने की चर्चाएं हुईं, तो डायमंड कारोबारी हर्ष मेहता और अभिनेता-मॉडल सोराब बेदी के साथ तस्वीरों ने डेटिंग की अटकलें बढ़ाईं। अप्रैल 2024 में बेटे अरहान खान के पॉडकास्ट में मलाइका का सवाल भी वायरल हुआ था। उन्होंने पूछा था, ‘तुमने अपनी वर्जिनिटी कब खोई थी?’ अरहान का रिएक्शन और फिर मां से उनकी शादी के बारे में पूछना सुर्खियों में रहा। मलाइका के जन्मदिन पर उनकी जिंदगी के चर्चित पहलुओं पर एक नजर डालते हैं। छैंया-छैंया से मिली पहचान, निजी जिंदगी भी रही सुर्खियों में मलाइका अरोड़ा ने मॉडलिंग और टेलीविजन से करियर की शुरुआत की थी। 1998 में आई फिल्म ‘दिल से’ के गाने ‘छैंया-छैंया’ में डांस से उन्हें देशभर में पहचान मिली। इसके बाद ‘मुन्नी बदनाम हुई’ जैसे गानों ने लोकप्रियता बढ़ाई। उन्होंने रियलिटी शोज में जज के तौर पर भी पहचान बनाई और फिटनेस, फैशन तथा लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में रहीं। मलाइका की पेशेवर उपलब्धियों के साथ निजी रिश्ते भी चर्चा का विषय रहे हैं। अरबाज खान से शादी के बाद कई साल तक वह चर्चित सेलिब्रिटी कपल का हिस्सा रहीं। तलाक के बाद अर्जुन कपूर के साथ रिश्ता सार्वजनिक हुआ, तो उम्र के अंतर और शादी की संभावनाओं पर सवाल उठे। अर्जुन से अलग होने के बाद मलाइका के साथ किसी पुरुष की तस्वीर सामने आने पर नए रिश्ते की अटकलें लगने लगीं। जनवरी 2026 में ‘इंडिया टुडे’ को दिए इंटरव्यू में उन्होंने माना कि उनके रिश्तों को लेकर लगातार सुर्खियां बनती हैं। उन्होंने कहा कि पुराने या शादीशुदा दोस्त अथवा मैनेजर के साथ बाहर निकलने पर भी उन्हें उस व्यक्ति से जोड़ दिया जाता है। उन्होंने इस दखलअंदाजी को ‘बॉर्डरलाइन वॉयूरिज्म’ यानी निजी जिंदगी में हद से ज्यादा झांकने जैसा बताया। मलाइका और अरबाज की शादी 12 दिसंबर 1998 को हुई थी। अरबाज खान से पहली मुलाकात, प्यार और 1998 में शादी मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान की मुलाकात विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई थी। दोनों करीब आए और दिसंबर 1998 में शादी कर ली। उस समय मलाइका मॉडलिंग में पहचान बना रही थीं, जबकि अरबाज अभिनेता और फिल्म निर्माता के तौर पर काम कर रहे थे। शादी के बाद दोनों अक्सर फिल्मी पार्टियों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में साथ नजर आते थे। उनके बेटे अरहान खान का जन्म हुआ। दोनों ने परिवार और करियर के बीच संतुलन बनाते हुए कई साल साथ बिताए। लंबे समय तक साथ रहने के बाद उनके रिश्ते में दूरियां आ गईं। मार्च 2016 में अलग होने की खबर सामने आई। तलाक की प्रक्रिया के बाद 11 मई 2017 को मुंबई की बांद्रा फैमिली कोर्ट ने दोनों को कानूनी रूप से अलग कर दिया। ‘एनडीटीवी’ की 11 मई 2017 की रिपोर्ट के मुताबिक, तलाक आपसी सहमति से हुआ था। ‘इंडिया टुडे’ ने अगस्त 2017 में मलाइका के इंटरव्यू के हवाले से बताया था कि यह फैसला उनके लिए भावनात्मक रूप से आसान नहीं था। रिश्ता खत्म होने के बाद मलाइका और अरबाज अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़े। अरबाज ने बाद में शूरा खान से शादी की, जबकि मलाइका का नाम अर्जुन कपूर से जुड़ने लगा। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने 2019 में अपनी रिलेशनशिप को पब्लिकली एक्सेप्ट किया। 2024 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। तलाक के बाद अर्जुन कपूर की जिंदगी में आईं मलाइका अरबाज से अलग होने के बाद मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की नजदीकियों की खबरें आने लगीं। दोनों पार्टियों, फिल्मी कार्यक्रमों और छुट्टियों में साथ नजर आए। शुरुआत में उन्होंने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की, लेकिन बाद में सार्वजनिक रूप से साथ दिखने लगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने 2018 के आसपास डेटिंग शुरू की थी। 2019 में अर्जुन के जन्मदिन पर मलाइका की सोशल मीडिया पोस्ट को रिश्ते के सार्वजनिक होने का अहम पड़ाव माना गया। अर्जुन और मलाइका के रिश्ते की सबसे ज्यादा चर्चा उम्र के अंतर को लेकर हुई। मलाइका उम्र में अर्जुन से बड़ी हैं, लेकिन दोनों ने इसे रिश्ते में बाधा नहीं बनने दिया। दोनों एक-दूसरे का समर्थन करते और साथ छुट्टियां मनाते नजर आए। उनके रिश्ते को लेकर शादी की अटकलें लगती रहीं। मीडिया में कई बार दोनों की शादी की खबरें आईं, लेकिन उन्होंने किसी तारीख या योजना की आधिकारिक घोषणा नहीं की। जून 2024 में ‘इंडिया टुडे’ की रिपोर्ट में मलाइका के इंटरव्यू के हवाले से बताया गया कि उन्होंने सच्चे प्यार में विश्वास जताया था। उन्होंने कहा था कि वह प्यार के विचार को कभी नहीं छोड़ेंगी। उस समय उनके और अर्जुन के अलग होने की अटकलें तेज हो रही थीं। छह साल का रिश्ता कैसे खत्म हुआ? 2024 में मलाइका और अर्जुन के रिश्ते में दरार की खबरें आने लगीं। दोनों पहले की तरह साथ नजर नहीं आ रहे थे। सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर सवाल उठने लगे। लंबे समय तक दोनों ने अलग होने पर खुलकर कुछ नहीं कहा। अक्टूबर 2024 में मुंबई में राज ठाकरे की दिवाली पार्टी के दौरान अर्जुन कपूर ने रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया। ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट्स के मुताबिक, भीड़ में लोगों ने मलाइका का नाम लिया, तो अर्जुन ने कहा, ‘नहीं, अब मैं सिंगल हूं, रिलैक्स करो।’ उनके बयान को मलाइका के साथ करीब छह साल चले रिश्ते के खत्म होने की सार्वजनिक पुष्टि माना गया। इसके बाद मलाइका ने अपनी निजी जिंदगी पर सार्वजनिक मंच पर चर्चा से परहेज किया। दिसंबर 2024 में ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वह निजी जिंदगी पर सार्वजनिक मंच से बात करना पसंद नहीं करतीं, क्योंकि इससे अनावश्यक अटकलें बढ़ती हैं। अर्जुन के साथ रिश्ता खत्म होने के बाद भी दोनों के





