Saturday, 24 Oct 2026 | 07:02 AM

Trending :

Deepika Padukone Shoots King Song With Shah Rukh Khan

Deepika Padukone Shoots King Song With Shah Rukh Khan

47 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी बेटी के जन्म के महज 36 दिन बाद काम पर लौटने की तैयारी में हैं। मीडिया रिपोर्ट वैरायटी के अनुसार, दीपिका 26 अक्टूबर से शाहरुख खान की बहुचर्चित फिल्म ‘किंग’ के गाने की शूटिंग शुरू करेंगी। 19 सितंबर 2026 को अपनी दूसरी बेटी के स्वागत के बाद यह दीपिका का पहला शूटिंग शेड्यूल होगा। दीपिका और रणवीर ने अपनी दूसरी बेटी का नाम देवी पादुकोण सिंह रखा है। मुंबई में गाने से होगी कमबैक की शुरुआत रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान मुंबई में फिल्म ‘किंग’ के लिए एक बड़े पैमाने पर बनने वाले गाने की शूटिंग करेंगे। इस गाने में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट नजर आ सकती है। वैभवी मर्चेंट इस गाने को कोरियोग्राफ कर रही हैं, हालांकि गाने के टाइटल और संगीतकार के बारे में अभी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। किंग की शूटिंग के दौरान दीपिका और शाहरुख की यह तस्वीर सामने आई थी। शाहरुख और दीपिका की ऑन-स्क्रीन छठी फिल्म ‘किंग’ के साथ शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की ऑन-स्क्रीन जोड़ी एक बार फिर दर्शकों के सामने होगी। दोनों ने पहली बार साल 2007 में फराह खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में साथ काम किया था। इसके बाद दोनों ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘हैप्पी न्यू ईयर’, ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी हिट फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं। ‘किंग’ दोनों की साथ में छठी फिल्म होगी। दीपिका और रणवीर ने अपनी दूसरी बेटी का नाम देवी पादुकोण सिंह रखा है। 19 सितंबर को हुआ था दूसरी बेटी का जन्म दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 19 सितंबर 2026 को दूसरी बार माता-पिता बने हैं। इससे पहले सितंबर 2024 में उनकी पहली बेटी दुआ का जन्म हुआ था। दोनों ने नवंबर 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी की थी। दोनों ने अपनी दूसरी बेटी का नाम देवी पादुकोण सिंह रखा है। 450 करोड़ का बजट, 24 दिसंबर को रिलीज की तैयारी फिल्म ‘किंग’ का निर्माण बड़े पैमाने पर किया जा रहा है और इसका अनुमानित बजट करीब 450 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में शाहरुख और दीपिका के अलावा सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, अभय वर्मा और अरशद वारसी अहम भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा करीना कपूर खान के भी डांस नंबर में नजर आने की चर्चा है। फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये खबर भी पढ़ें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार माता-पिता बने:एक्ट्रेस ने बेटी को दिया जन्म, दो साल पहले भी बेटी हुई थी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शनिवार को दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। दीपिका ने दूसरी बार बेटी को जन्म दिया है। कपल ने इंस्टाग्राम पोस्ट में न्यूबॉर्न बेबी गर्ल के फुट प्रिंट शेयर किए हैं। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Deepika Padukone Shoots King Song With Shah Rukh Khan

Deepika Padukone Shoots King Song With Shah Rukh Khan

12 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी बेटी के जन्म के महज 36 दिन बाद काम पर लौटने की तैयारी में हैं। मीडिया रिपोर्ट वैरायटी के अनुसार, दीपिका 26 अक्टूबर से शाहरुख खान की बहुचर्चित फिल्म ‘किंग’ के गाने की शूटिंग शुरू करेंगी। 19 सितंबर 2026 को अपनी दूसरी बेटी के स्वागत के बाद यह दीपिका का पहला शूटिंग शेड्यूल होगा। दीपिका और रणवीर ने अपनी दूसरी बेटी का नाम देवी पादुकोण सिंह रखा है। मुंबई में गाने से होगी कमबैक की शुरुआत रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान मुंबई में फिल्म ‘किंग’ के लिए एक बड़े पैमाने पर बनने वाले गाने की शूटिंग करेंगे। इस गाने में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट नजर आ सकती है। वैभवी मर्चेंट इस गाने को कोरियोग्राफ कर रही हैं, हालांकि गाने के टाइटल और संगीतकार के बारे में अभी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। किंग की शूटिंग के दौरान दीपिका और शाहरुख की यह तस्वीर सामने आई थी। शाहरुख और दीपिका की ऑन-स्क्रीन छठी फिल्म ‘किंग’ के साथ शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की ऑन-स्क्रीन जोड़ी एक बार फिर दर्शकों के सामने होगी। दोनों ने पहली बार साल 2007 में फराह खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में साथ काम किया था। इसके बाद दोनों ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘हैप्पी न्यू ईयर’, ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी हिट फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं। ‘किंग’ दोनों की साथ में छठी फिल्म होगी। दीपिका और रणवीर ने अपनी दूसरी बेटी का नाम देवी पादुकोण सिंह रखा है। 19 सितंबर को हुआ था दूसरी बेटी का जन्म दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 19 सितंबर 2026 को दूसरी बार माता-पिता बने हैं। इससे पहले सितंबर 2024 में उनकी पहली बेटी दुआ का जन्म हुआ था। दोनों ने नवंबर 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी की थी। दोनों ने अपनी दूसरी बेटी का नाम देवी पादुकोण सिंह रखा है। 450 करोड़ का बजट, 24 दिसंबर को रिलीज की तैयारी फिल्म ‘किंग’ का निर्माण बड़े पैमाने पर किया जा रहा है और इसका अनुमानित बजट करीब 450 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में शाहरुख और दीपिका के अलावा सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, अभय वर्मा और अरशद वारसी अहम भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा करीना कपूर खान के भी डांस नंबर में नजर आने की चर्चा है। फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये खबर भी पढ़ें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार माता-पिता बने:एक्ट्रेस ने बेटी को दिया जन्म, दो साल पहले भी बेटी हुई थी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शनिवार को दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। दीपिका ने दूसरी बार बेटी को जन्म दिया है। कपल ने इंस्टाग्राम पोस्ट में न्यूबॉर्न बेबी गर्ल के फुट प्रिंट शेयर किए हैं। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Wamiqa Gabbi Struggle Success Story; Jab We Met – Baahubali Sivagami

Wamiqa Gabbi Struggle Success Story; Jab We Met - Baahubali Sivagami

17 मिनट पहलेलेखक: वीरेंद्र मिश्र कॉपी लिंक एक वक्त वामिका गब्बी को लगता था कि शायद वे एक्टिंग के लिए नहीं बनी हैं। लगातार रिजेक्शन मिल रहे थे और अच्छे रोल नहीं मिल रहे थे। मुंबई में करीब 6-7 साल बिताने के बाद भी करियर उस मुकाम पर नहीं पहुंचा था, जिसका उन्होंने सपना देखा था। एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उनसे कहा गया कि अपने हुनर पर काम करो, क्योंकि तुम्हें कोई हीरोइन नहीं लेगा। इसी बीच नेटफ्लिक्स की दो सीरीज- ‘बाहुबली: बिफोर द बिगिनिंग’ और ‘मिडनाइट्स चिल्ड्रन’ से जुड़ने का मौका मिला, लेकिन दोनों प्रोजेक्ट पर्दे तक नहीं पहुंच पाए। हालांकि, एक अधूरी सीरीज ने उनके करियर की दिशा बदल दी। विशाल भारद्वाज की वर्कशॉप ने उन्हें एक्टिंग का नया नजरिया दिया, जबकि विक्रमादित्य मोटवानी की ‘जुबली’ से उन्हें हिंदी दर्शकों के बीच पहचान मिली। आज वामिका बड़े सितारों के साथ फिल्मों और ओटीटी प्रोजेक्ट्स में नजर आ रही हैं। आज की सक्सेस स्टोरी में वामिका गब्बी के करियर और निजी जिंदगी से जुड़ी खास बातें। बचपन में कैमरे के सामने आईं, ‘जब वी मेट’ से शुरू हुआ सफर वामिका गब्बी का जन्म 29 सितंबर 1993 को चंडीगढ़ में हुआ। उनके पिता गोवर्धन गब्बी पंजाबी लेखक हैं। साहित्य और कला के माहौल में पली-बढ़ीं वामिका को बचपन से अभिनय में दिलचस्पी थी। उनके पिता मजाक में उन्हें ड्रामेबाज कहते थे। 2007 में रिलीज इम्तियाज अली की फिल्म ‘जब वी मेट’ वामिका के करियर की शुरुआती फिल्मों में शामिल थी। फिल्म में शाहिद कपूर और करीना कपूर लीड रोल में थे। वामिका ने करीना के किरदार गीत की कजिन का छोटा-सा रोल निभाया था। सिनेमा एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में वामिका ने बताया था कि ‘जब वी मेट’ की शूटिंग के दौरान वे आठवीं क्लास में थीं। फिल्म के निर्देशक इम्तियाज अली आज भी उन्हें ‘छोटी वाली’ कहकर बुलाते हैं। उन्होंने बताया कि इम्तियाज ने ‘जुबली’ देखकर उनके अभिनय की तारीफ की, तो यह उनके लिए बेहद खास पल था। पहली फिल्म में छोटा रोल मिलने के बाद वामिका ने अभिनय जारी रखा। वे ‘लव आज कल’ (2009), ‘मौसम’ (2011) और ‘बिट्टू बॉस’ (2012) में नजर आईं। हालांकि, इन फिल्मों से उन्हें करियर को नई ऊंचाई देने वाली पहचान नहीं मिली। ‘तुम्हें कोई हीरोइन नहीं लेगा’, कम उम्र में सुननी पड़ी यह बात वामिका के शुरुआती करियर का एक किस्सा उनके संघर्ष को दिखाता है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि शुरुआती फिल्मों में से एक की शूटिंग के दौरान उनकी उम्र करीब 16-17 साल थी। पूरी टीम डिनर के लिए बैठी थी। तभी एक शख्स उनके पास आया और कहा- अपने क्राफ्ट पर काम करो, अच्छी एक्टर बनना, क्योंकि तुम्हें कोई हीरोइन तो लेगा नहीं। कम उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाले किसी भी कलाकार के लिए भविष्य को लेकर ऐसी टिप्पणी सुनना आसान नहीं होता। वामिका की कहानी ऐसे बयानों तक सीमित नहीं है। करियर में कई बार उन्हें अपने काम पर दोबारा विचार करना पड़ा। कभी सही रोल नहीं मिले, तो कभी अच्छे प्रोजेक्ट्स बनने से पहले ही बंद हो गए। कई बार उन्हें लगा कि शायद वे सही दिशा में आगे नहीं बढ़ रही हैं। इसके बावजूद उन्होंने अभिनय जारी रखा। छोटे रोल से शुरुआत कर अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों में काम किया और फिर हिंदी सिनेमा में लीड रोल हासिल किया। वामिका अपने अभिनय से संतुष्ट नहीं थीं और उन्हें लगने लगा था कि शायद कुछ और करना चाहिए। पंजाबी फिल्मों से पहचान मिली, साउथ सिनेमा में भी आजमाया हुनर हिंदी फिल्मों में शुरुआती काम के बाद वामिका ने पंजाबी सिनेमा में जगह बनाने की कोशिश की। 2013 में रिलीज पंजाबी फिल्म ‘तू मेरा 22 मैं तेरा 22’ में वे नजर आईं। फिल्म में उनके साथ अमरिंदर गिल और यो यो हनी सिंह थे। इसके बाद उन्होंने पंजाबी फिल्मों में लगातार काम किया। वामिका ने ‘इश्क ब्रांडी’, ‘निका जैलदार 2’ और अन्य पंजाबी फिल्मों से दर्शकों के बीच पहचान मजबूत की। उन्होंने तमिल, तेलुगु और मलयालम सिनेमा में भी काम किया। तमिल फिल्म ‘मलाई नेरथु मयक्कम’ और मलयालम फिल्म ‘गोधा’ उनके क्षेत्रीय सिनेमा के सफर की अहम फिल्में हैं। अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों में काम करने से वामिका को कई तरह के किरदार निभाने का अनुभव मिला। हालांकि, कई साल काम करने के बाद भी हिंदी सिनेमा में उन्हें मनचाही पहचान नहीं मिली। द इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में वामिका ने बताया था कि 2019 तक वे मुंबई में करीब सात साल बिता चुकी थीं। फिर भी उन्हें मनचाहा काम नहीं मिल रहा था। वे अपने अभिनय से संतुष्ट नहीं थीं और उन्हें लगने लगा था कि शायद कुछ और करना चाहिए। 2019 में एक्टिंग छोड़ने का मन बनाया, फिर मिला विशाल भारद्वाज का प्रोजेक्ट वामिका के करियर का अहम मोड़ 2019 में आया। उस साल उनकी पांच पंजाबी फिल्में रिलीज हुई थीं, जिनमें से तीन सफल रही थीं। इसके बावजूद वे अपने काम से खुश नहीं थीं। फिल्मफेयर को नवंबर 2023 में दिए इंटरव्यू में वामिका ने बताया कि उस दौर में वे करियर को लेकर उलझन में थीं। उनके पिता हमेशा कहते थे कि वही काम करना चाहिए, जिसमें खुशी मिले। वामिका ने सोचा था कि कुछ और फिल्में करके पैसे कमाएंगी और फिर दुनिया घूमने निकल जाएंगी। इसी दौर में उन्हें फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज के प्रोजेक्ट ‘मिडनाइट्स चिल्ड्रन’ के लिए ऑडिशन देने का मौका मिला। यह प्रोजेक्ट लेखक सलमान रुश्दी के चर्चित उपन्यास पर आधारित था। वामिका के मुताबिक, उन्होंने शुरुआत में ऑडिशन को गंभीरता से नहीं लिया था, क्योंकि लगातार रिजेक्शन के बाद उन्हें इस बार भी चयन की उम्मीद नहीं थी। लेकिन किरदार के लिए सीन करते हुए उन्हें मजा आया। वे सहज महसूस कर रही थीं और यह अनुभव उन्हें पिछले ऑडिशन से अलग लगा। इसके बाद उन्हें बताया गया कि चुने गए कलाकारों को एक्टिंग कोच अतुल मोंगिया के साथ तीन दिन की वर्कशॉप करनी होगी। वामिका उसमें शामिल हुईं। उन्हें अंदाजा नहीं था कि यह अनुभव अभिनय और करियर को लेकर उनका नजरिया बदल देगा। ‘मिडनाइट्स चिल्ड्रन’ के ऑडिशन से वामिका गब्बी को मिला खुद की प्रतिभा पहचानने और अभिनय को नए नजरिए से समझने का मौका। तीन दिन की