PF Balance via WhatsApp & Antonelli F1 Champion

Hindi News Career PF Balance Via WhatsApp & Antonelli F1 Champion | Current Affairs 7 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। नेशनल (NATIONAL) 1. इंडिया रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो का इनॉगरेशन 2 नवंबर को पीएम मोदी ने इंडिया रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 का इनॉगरेशन किया। ये समिट 5 नवंबर तक चलेगी। इसकी थीम ‘इन्वेस्ट, इनोवेट, इंस्पायर’ रखी गई है। ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क, यूरोपीय संघ, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, नॉर्वे, स्वीडन और ब्रिटेन इसमें कंट्री पार्टनर के रूप में हिस्सा लेंगे। इस समिट में 13 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अपनी रिन्यूबल एनर्जी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही समिट में निवेशक, वित्तीय संस्थान और उद्योग जगत के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इनमें आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। इस समिट में 130 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए, जिनमें 40 से ज्यादा मंत्री हैं। 2. EPFO ने वॉट्सएप सर्विस पर अकाउंट सुविधा शुरू की 1 नवंबर को एम्पलाई प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) ने अपने पीएफ अकाउंट होल्डर्स के लिए वॉट्सएप सर्विस शुरू की है। EPFO के वेरीफाइड वॉट्सएप नंबर 8796441800 के जरिए अब एम्पलाई प्रोविडेंट फंड (EPF) खाताधारक कई सुविधाएं सीधे अपने मोबाइल पर पा सकेंगे। इसके तहत पीएफ बैलेंस चेक करना, पिछले 5 लेनदेन की जानकारी लेना और पासबुक इंफॉर्मेशन देखना शामिल है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने रविवार को EPFO के 74वें स्थापना दिवस पर ये सर्विस शुरू की। इसके तहत अब वॉट्सएप के जरिए PF अकाउंट होल्डर्स बैलेंस चेक कर सकेंगे साथ ही बंद या डिएक्टिव EPF खातों का ऑटोमैटिक सेटलमेंट यानी अपने आप पैसा ट्रांसफर होगा। इसमें अकाउंट होल्डर्स PF पासबुक की जानकारी और उसमें जमा अमाउंट की जानकारी भी ले सकेंगे। इसके साथ ही अकाउंट के पिछले 5 ट्रांजैक्शन के लेनदेन की जानकारी भी मिलेगी। इसके लिए EPFO ने वैरीफाइड नंबर 8796441800 पर Hi मैसेज भेजें। 3. संजय सिंघल को ITBP का अतिरिक्त प्रभार मिला 2 नवंबर को सशस्त्र सीमा बल (SSB) के डायरेक्टर जनरल संजय सिंघल ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के प्रमुख के तौर पर अतिरिक्त प्रभार संभाला। सिंघल ने शत्रुजीत कपूर की जगह ली है। वे 31 अक्टूबर को रिटायर हुए हैं। सिंघल 1993 में उत्तर प्रदेश कैडर के 1993 बैच के IPS अधिकारी बने। 2008-2015 में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में DIG और IG सहित विभिन्न वरिष्ठ पदों पर अपनी सेवाएं दीं। 1 सितंबर 2025 को सिंघल सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जनरल डायरेक्टर बने थे। इससे पहले वे BSF में स्पेशल DG के पद पर कार्यरत थे। SSB में वे 31 दिसंबर 2028 या अलगे आदेश तक अपने पद पर बने रहेंगे। SSB- भारत-नेपाल और भारत-भूटान सीमा की सुरक्षा करता है। ITBP- भारत-चीन सीमा की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार है। स्पोर्ट्स (SPORTS) 5. किमी एंटोनेली सबसे कम उम्र के ग्रा. प्री मास्टर बने 2 नवंबर को इटली के कार रेसर किमी एंटोनेली ने F1 वर्ल्ड चैम्पियनशिप में खिताब जीतकर इतिहास रचा। मैक्स वेरस्टैपेन ने मैक्सिको ग्रां प्री में पहला और लुईस हैमिल्टन ने दूसरा और किमी एंटोनेली ने तीसरा नंबर हासिल किया। एंटोनेली ने सिर्फ 20 साल की आयु में मोटरस्पोर्ट्स इतिहास के सबसे कम उम्र के F1 वर्ल्ड चैंपियन बने। एंटोनेली ने जर्मनी के सेबेस्टियन वेटेल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2010 में 23 साल 134 दिन की उम्र में यह खिताब जीता था। एंटोनेली ने 20 साल 68 दिन की उम्र में ये उपलब्धि हासिल की। इसके साथ ही एंटोनेली 1953 के बाद F1 वर्ल्ड चैंपियन बनने वाले पहले इटैलियन ड्राइवर भी बने। एंटोनेली ने 2025 में अपने डेब्यू सीजन में 150 पॉइंट्स हासिल किए थे और ड्राइवर चैंपियनशिप में सातवें स्थान पर रहे थे। 5. पीवी सिंधु ने हाइलो ओपन 2026 जीता 1 नवंबर को बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु ने हाइलो ओपन 2026 का खिताब जीता। सिंधु ने महिला सिंगल्स के फाइनल में डेनमार्क की लाइन कजर्सफेल्ट को सीधे गेम में 21-12, 21-14 से हराया। ये टूर्नामेंट जर्मनी में खेला गया और ये सिंधु का इस सीजन का दूसरा BWF टूर खिताब है। इससे एक सप्ताह पहले ही सिंधु ने फ्रेंच ओपन के फाइनल में दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी एन से यंग के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इंटरनेशनल बैडमिंटन कैलेंडर में हाइलो ओपन यूरोप का एक प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है। BWF वर्ल्ड टूर बैडमिंटन का अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट सर्किट है, जिसे बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) आयोजित करता है। इसमें सालभर दुनिया के अलग-अलग देशों में टूर्नामेंट खेले जाते हैं। खिलाड़ियों को इन टूर्नामेंट में प्रदर्शन के आधार पर रैंकिंग पॉइंट्स और इनामी राशि मिलती है। इस टूर में सुपर 100 से लेकर सुपर 1000 तक के टूर्नामेंट शामिल हैं। सुपर 1000 सबसे ज्यादा बड़े लेवल का टूर्नामेंट होता है। सिंधु ने पहला खिताब 2019 में जीता था, जब यह टूर्नामेंट सुपर 100 कैटेगरी का था। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) नवंबर को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने वियतनाम के हनोई में रक्षा मंत्री जनरल फान वान ज्यांग से द्विपक्षीय वार्ता की। इस बैठक में इंडो-पेसिफिक (Indo-Pacific) क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और शांति बनाए रखने पर विशेष चर्चा की। दोनों देशों ने भारत-वियतनाम रणनीतिक साझेदारियों की भी समीक्षा की। इस वार्ता में डिफेंस टेक्नोलॉजी, साइबर सिक्योरिटी और सैन्य ट्रेनिंग सहयोग मजबूत करने पर सहमति बनी। भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ (Act East Policy) के तहत वियतनाम एक अति महत्वपूर्ण साझेदार है। इस यात्रा के दौरान डोभाल ने रक्षा आपूर्ति और जहाजरानी सहयोग के समझौतों की प्रगति का जायजा लिया। दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों (ASEAN) के साथ भारत के सामरिक, रक्षा और समुद्री सुरक्षा संबंधों को मजबूत करने के लिए यह यात्रा आयोजित हुई। डोभाल की ये यात्रा मई 2026 में वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम (To Lam) की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के संबंधों को एन्हांस्ड कॉम्प्रिहेन्सिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप का दर्जा दिए जाने के बाद हुई। दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए 2030 तक का जॉइंट विजन स्टेटमेंट महत्वपूर्ण आधार है। आज का इतिहास 1838 में बॉम्बे टाइम्स एंड जर्नल ऑफ कॉमर्स (जो वर्तमान में The Times of India के नाम से जाना जाता है) की शुरुआत हुई।








