DRDO Pralay Missile Test | Assam Government Job Polygamy Ban Rules

Hindi News Career DRDO Pralay Missile Test | Assam Government Job Polygamy Ban Rules 18 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। नेशनल (NATIONAL) 1. DRDO ने प्रलय’ मिसाइल की सफल टेस्टिंग की 4 नवंबर को DRDO ने सतह-से-सतह पर मार करने वाली ‘प्रलय’ मिसाइल की सफल टेस्टिंग की। ये टेस्टिंग चांदीपुर के ओडिशा में की गई थी और इसका मुख्य उद्देश्य दुश्मन के सैन्य ठिकानों, एयरबेस, कमांड सेंटर और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाना है। इसकी मारक क्षमता लगभग 150 से 500 किमी है। ये मिसाइल हवा में ही अपना रास्ता बदल सकती है और ये दुश्मन के डिफेंस सिस्टम को आसानी से रोक सकती है। ये मिसाइल 500 से 1000 किलोग्राम तक के पारंपरिक हथियार ले जाने में सक्षम है। ये एक सालिड फ्यूल बेस्ड मिसाइल है जो रॉकेट मोटर से ऑपरेट होती है। अत्याधुनिक नेविगेशन और इनर्शियल गाइडेंस सिस्टम से लैस होने की वजह से इसकी सटीकता काफी बेहतर है। ‘प्रलय’ मिसाइल का विकास चीन और पाकिस्तान की सीमाओं पर तैनात करने के उद्देश्य से किया गया है। DRDO की स्थापना 1958 में हुई थी और इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। 2. सुधाकर दलेला ने नेपाल के राजदूत का पद संभाला 3 नवंबर को इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS) के सीनियर सुधाकर दलेला ने काठमांडू पहुंचकर नेपाल में भारत के नए राजदूत के रूप में कार्यभार संभाला। सुधाकर 1993 बैच के IFS हैं और वे नवीन श्रीवास्तव की जगह अपॉइंट हुए हैं। सितंबर 2025 से सुधाकर विदेश मंत्रालय में आर्थिक मामलों के सेक्रेटरी रहे हैं। सुधाकर के पास पड़ोसी देशों से जुड़े मामलों का अनुभव है। साल 2022 से 2025 तक सुधाकर भूटान में भारत के राजदूत रहे। नए राजदूत के तौर पर ध्यान द्विपक्षीय व्यापार, रेल-सड़क कनेक्टिविटी और क्रॉस-बॉर्डर ऊर्जा व्यापार को बढ़ावा देने पर होगा। भारत और नेपाल के बीच ऐतिहासिक ‘1950 की शांति और मित्रता संधि’ है और दोनों देशों के बेहतर संबंध हैं। नेपाल में भारत की सहायता से बन रही अरुण-3 जलविद्युत परियोजना में भी सहयोग किया है। भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’ पॉलिसी के तहत नेपाल के साथ संबंधों को प्रगाढ़ बनाया जाएगा। 3. विदेश सचिव विक्रम मिसरी नेपाल दौरे पर पहुंचे 4 नवंबर को भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी दो दिन की यात्रा पर काठमांडू (नेपाल) पहुंचे। विदेश सचिव ने नेपाल के विदेश मंत्री खनाल से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों पर बात हुई। इस बैठक के दौरान भारत और नेपाल के बीच व्यापार, ऊर्जा सहयोग और सीमा पार कनेक्टिविटी पर चर्चा हुई। दोनों देशों ने हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट्स में पार्टनरशिप को मजबूत करने पर सहमति जताई। ये सहमति भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’ पॉलिसी के तहत नेपाल की एक बेहद महत्वपूर्ण पार्टनरशिप है। दोनों पक्षों ने सांस्कृतिक व जन-दर-जन (People-to-People) संपर्कों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। भारत और नेपाल 1950 की शांति और मित्रता संधि के बाद से डिप्लोमेट रिलेशन साझा करते हैं। स्पोर्ट्स (SPORTS) 4. एशियन कप 2027 अनिश्चितकाल के लिए स्थगित 3 नवंबर को एशियाई फुटबॉल महासंघ (AFC) ने 2027 एशियन कप प्रतियोगिता को स्थगित करने का ऐलान किया। इस टूर्नामेंट के स्थगन का मुख्य कारण मिडल ईस्ट में जारी तनाव और सुरक्षा संबंधी स्थितियां को देखते हुए किया गया है। 2027 एशियन कप का आयोजन सऊदी अरब में होना तय था, जिसमें एशिया की 24 टॉप नेशनल टीमों को हिस्सा लेना था। AFC की कार्यकारी समिति ने खिलाड़ियों, प्रशंसकों और अधिकारियों की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए ये फैसला लिया। नई तारीखों के संशोधित शेड्यूल की घोषणा सुरक्षा समीक्षा के बाद की जाएगी। इस फैसले से भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम (ब्लू टाइगर्स) के अंतरराष्ट्रीय मैच कैलेंडर पर भी असर पड़ेगा। AFC अध्यक्ष शेख सलमान बिन इब्राहिम अल खलीफा ने सभी सदस्य फुटबॉल संघों से इस फैसले में सहयोग देने की अपील की। एशियन फुटबॉल कॉन्फेडरेशन की स्थापना 1954 में हुई थी। इसका हेडक्वाटर्र मलेशिया में है। निधन (DEATH) 5. फुटबॉल स्ट्राइकर जीसस डी मिगुएल का निधन 3 नवंबर को स्पेन के फुटबॉल क्लब सीडी टेनेरिफ के स्ट्राइकर जीसस डी मिगुएल का निधन हो गया। वे 30 साल के थे। जीसस एक दिन पहले स्पेन की दूसरी डिवीजन लीग में एफसी अंडोरा के खिलाफ मुकाबले के आखिरी मिनटों में उनकी टक्कर विपक्षी टीम के गोलकीपर जीसस ओवोनो से हो गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक ओवोनो का घुटना डी मिगुएल के सीने से टकराया और स्ट्राइकर मैदान पर गिर पड़े थे। टेनेरिफ और अंडोरा के बीच मुकाबला स्पेन के सांता क्रूज डी टेनेरिफ स्थित हेलियोडोरो रोड्रिगेज लोपेज स्टेडियम में खेला जा रहा था। 2023 से 2025 के बीच जीसस डी ने CD कैस्टेलॉन कैस्टेलॉन क्लब में शामिल हुए थे। 2023- 24 सीजन में जीसस डी ने 16 गोल किए और लीग के टॉप स्कोरर रहे थे। अगस्त 2024 में 27 साल की उम्र में उन्होंने प्रोफेशनल्स में डेब्यू किया था। 2023 से 2025 के बीच जीसस डी ने CD कैस्टेलॉन कैस्टेलॉन क्लब में शामिल हुए थे। एग्रीमेंट (MoU) 6. CSIR और DAKSHIN-RIS ने MoU साइन किया 4 नवंबर को वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) और DAKSHIN-RIS ने एक ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर किए। इस साझेदारी का उद्देश्य विकासशील देशों (‘ग्लोबल साउथ’) के लिए साइंस, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन (STI) को बढ़ावा देना है। ये दोनों इंस्टीट्यूट में मिलकर हेल्थ, एग्रीकल्चर, ग्रीन एनर्जी और एनवायरमेंट डेवलपमेंट के क्षेत्रों में जॉइंट रिसर्च करेंगे। ये पहल ‘ग्लोबल साउथ’ देशों के बीच टेक्नोलॉजी ट्रांसफर को बेहतर बनाएगी। DAKSHIN केंद्र भारत सरकार की ग्लोबल साउथ पहल का एक हिस्सा है, जिसे विदेश मंत्रालय का समर्थन मिलता है। CSIR भारत का सबसे बड़ा अनुसंधान और विकास संगठन है, जिसकी स्थापना सितंबर 1942 में हुई थी और भारत के प्रधानमंत्री इसके पदेन अध्यक्ष होते हैं। ये पहल ‘ग्लोबल साउथ’ देशों के बीच टेक्नोलॉजी ट्रांसफर को बेहतर बनाएगी। मिसलिनीयस 7. असम में बहुविवाह करने पर सरकारी नौकरी खत्म होगी 4 नवंबर को असम की हिमंता सरकार ने असम सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम, 1964 में संशोधन को मंजूरी दी है। नए नियम के मुताबिक बहुविवाह करने वाले सरकारी कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया जाएगा। साथ ही बहुविवाह करने वाले सरकारी कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई भी की जाएगी और








