UNESCO Memory of the World: Mahabharat Included

Hindi News Career UNESCO Memory Of The World: Mahabharat Included | Indian Navy Amini Update 6 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। नेशनल (NATIONAL) 1. इंडियन नेवी को वारफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट ‘अमीनी’ मिला 5 नवंबर को गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) ने इंडियन नेवी को स्वदेशी युद्धपोत ‘अमीनी’ सौंपा। ‘अमीनी’ एक एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट (ASW SWC) है। ये नेवी के सबसे बड़े युद्धपोतों में से हैं, जो वॉटरजेट से चलते हैं। अमीनी वॉटर एयर क्राफ्ट ‘इंडियन रजिस्टर ऑफ शिपिंग’ (IRS) के वर्गीकरण नियमों के मुताबिक डिजाइन किए गए हैं आउए बनाए गए हैं। अमीनी में अत्याधुनिक हल्के टॉरपीडो, स्वदेशी रॉकेट लॉन्चर और सोनार लगे हैं, जो पानी के भीतर मौजूद खतरों का पता लगाने और उनसे निपटने में सक्षम हैं। साथ ही ये एडवांस्ड कॉम्बैट मैनेजमेंट सिस्टम से लैस है। ये जहाज नेवी की एंटी-सबमरीन क्षमता, तटीय निगरानी और माइन बिछाने की क्षमताओं को और मजबूत करेगा। ‘अमीनी’ नाम केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप के ‘अमीनी द्वीप’ से लिया गया है और ये पुराने ‘INS अमीनी (जो ‘पेट्या III’ क्लास का एंटी-सबमरीन वारफेयर कॉर्वेट था और 2002 में सेवामुक्त हो गया था) का ही एक नया रूप है। ये समुद्र के तटीय और उथले क्षेत्रों में दुश्मन की पनडुब्बियों का पता लगाना, उनकी निगरानी करना और उन्हें नष्ट करना। ये नौसेना के लिए GRSE द्वारा बनाए जा रहे 8 ASW-SWC युद्धपोतों में पांचवां युद्धपोत है। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 2. UNESCO के ‘मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड’ में भारत के 3 ग्रंथ शामिल 6 नवंबर को UNESCO के ‘मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड’ एशिया और प्रशांत में भारत के तीन प्राचीन ग्रंथों को शामिल किया है। इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित हुई UNESCO की मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड एशिया-पैसिफिक रीजनल रजिस्टर की 11वीं बैठक में ये जानकारी मिली। अब इसमें भारत की साहित्यिक और बौद्धिक विरासत की प्रमुख तीन कृतियां- कल्हण की ‘राजतरंगिणी’, ‘महाभारत’ और कौटिल्य के ‘अर्थशास्त्र’ को भी अब इस लिस्ट में शामिल कर लिया गया है। ‘राजतरंगिणी’ में कश्मीर के इतिहास का वर्णन है और ‘महाभारत’ में धर्म, कर्तव्य तथा मानवीय मूल्यों की बात कही गई है। वहीं, ‘अर्थशास्त्र’ में शासन व्यवस्था, कूटनीति और राज्य संचालन के बारे में बताया गया है। इसकी जानकारी इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी ने दी। उन्होंने इन तीनों पुस्तकों को सूची में शामिल कराने के लिए नामांकन से जुड़े दस्तावेज तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अब UNESCO की लिस्ट में भारत की कुल 6 ग्रंथ शामिल हो गए हैं। अपॉइंटमेंट (Appointment) 3. पूर्व जज राजेश बिंदल NCLAT के चेयरमैन बने 5 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज राजेश बिंदल को राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (NCLAT) का नया चेयरमैन अपॉइंट किया गया। वे 5 साल तक इस पद पर रहेंगे। बिंदल ने NCLAT के कार्यवाहक अध्यक्ष योगेश खन्ना की जगह ली है। वे महीने से ये पद संभाल रहे थे। बिंदल ने 1985 ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से LL.B. की डिग्री ली और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में वकालत शुरू की। बिंदल 2006 में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के जज अपॉइंट हुए और 2018 में जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट में जज अपॉइंट हुए। NCLAT का पूरा नाम नेशनल कपनी लॉ एपेलेट ट्रिब्यूनल (राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण) है। यह एक अपीलीय संस्था है, जो राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) के फैसलों के खिलाफ अपील सुनती है। 15 अप्रैल 2026 को बिंदल सुप्रीम कोर्ट के जज के पद से रिटायर हुए। स्पोर्ट्स (SPORTS) 4. टेनिस प्लेयर महेश भूपति और सानिया AITA कमेटी के मेंबर बने 6 नवंबर को भारतीय टेनिस के दिग्गज महेश भूपति और सानिया मिर्जा को अखिल भारतीय टेनिस संघ (AITA) की कार्यकारी समिति में चुना गया। ये भारतीय टेनिस के प्रशासन में पूर्व खिलाड़ियों की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ये दोनों पहले AITA की आम सभा (जनरल बॉडी) में ‘स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ आउट स्टैन्डिंग मेरिट’ (SOM) यानी योग्यता वाले खिलाड़ी के प्रतिनिधियों के तौर पर चुने गए। महेश और सानिया ने 15 सदस्यीय कार्यकारी कमेटी में अपनी जगह बनाई। कार्यकारी समिति के चुनाव में भूपति को 23 वोट मिले, जो सभी कैंडिडेट्स में सबसे ज्यादा थे, जबकि सानिया को 18 वोट प्राप्त हुए। AITA के संशोधित संविधान में कार्यकारी समिति में SOM के दो प्रतिनिधियों का प्रावधान है, जिसमें एक पद पुरुष प्रतिनिधि के लिए और एक पद महिला प्रतिनिधि के लिए आरक्षित है। अखिल भारतीय टेनिस संघ (AITA) भारत में लॉन टेनिस का सर्वोच्च प्राधिकरण और संचालन निकाय है। यह खेल से जुड़े कई प्रमुख कार्य करता है। AITA नेशनल टीमों को ऑपरेट करता है, ये भारतीय डेविस कप टीम, भारतीय फेड कप टीम और विभिन्न आयु वर्ग की युवा टीमों का प्रबंधन करता है। निधन (DEATH) 5. पद्म श्री न्यूरोसर्जन डॉ. अशोक कुमार महापात्रा का निधन 5 नवंबर को प्रख्यात न्यूरोसर्जन और पद्म श्री से सम्मानित प्रोफेसर डॉ. अशोक कुमार महापात्रा का निधन हो गया। वे 74 साल के थे। डॉ. महापात्रा AIIMS भुवनेश्वर के फाउंडर डायरेक्टर थे और उन्होंने AIIMS नई दिल्ली न्यूरोसर्जरी डिपार्टमेंट के हेड के तौर पर भी काम किया था। डॉ. महापात्रा ने 2017 में AIIMS में एक ऐतिहासिक ऑपरेशन किया था और ‘’जुड़े हुए जुड़वां बच्चों’ (conjoined twins) जगा और बलिया को सफलतापूर्वक अलग किया था। डॉ. महापात्रा लखनऊ स्थित संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के डायरेक्टर रहे और भुवनेश्वर की एजुकेशन ‘ओ’ रिसर्च यूनिवर्सिटी के कुलपति भी रहे। चिकित्सा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए 28 अप्रैल 2025 को पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।मिसलीनियस 6. INS सह्याद्रि मालाबार 2026′ में हिस्सा लेने जापान पहुंचा 5 नवंबर को भारतीय नौसेना का स्वदेशी गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट, INS सह्याद्रि, बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास ‘मालाबार 2026’ में हिस्सा लेने के लिए जापान के योकोसुका नौसैनिक अड्डे पर पहुंचा। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि जापान मैरीटाइम सेल्फ-डिफेंस फोर्स ने इस जहाज का गर्मजोशी से स्वागत किया। यह स्वागत भारत और जापान के बीच लंबे समय से चली आ रही रणनीतिक साझेदारी और बढ़ते समुद्री सहयोग को दर्शाता है। मंत्रालय के मुताबिक ‘मालाबार 2026’ में भारत, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाएं एक साथ आ रही हैं।
RPSC Protection Officer Exam 2026

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से प्रोटेक्शन ऑफिसर (महिला एवं बाल विकास विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 का आयोजन 15 नवंबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षा प्रदेशभर में दो पारियों में आयोजित होगी। आयोग ने परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए . दो पारियों में होगी परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे तक क्वेश्चन पेपर फर्स्ट (जनरल स्टडीज) और दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे तक प्रश्न-पत्र द्वितीय (सोशल वर्क, लॉ) की परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए आवंटित परीक्षा जिला की जानकारी 8 नवंबर से एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर प्राप्त कर सकेंगे। प्रवेश पत्र 12 नवंबर 2026 को आयोग की वेबसाइट एवं एसएसओ पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न-पत्र के लिएओएमआर उत्तर पत्रक के पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। ऐसे करें एडमिट कार्ड अपलोड अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर एडमिशन लेटर डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद सिटीजन ऐप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक के जरिए भी एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा। ओएमआर के पांचवें विकल्प के लिए मिलेगा अतिरिक्त समय परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न-पत्र के लिए ओएमआर आंसर सीट के पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले आयोग की वेबसाइट पर जारी डिटेल दिशा-निर्देशों का अध्ययन करने की सलाह दी गई है। परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले बंद होगी एंट्री आयोग के निर्देशानुसार परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले तक ही एंट्री दी जाएगी। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। अभ्यर्थियों को सुरक्षा जांच और पहचान संबंधी प्रक्रिया समय पर पूरी कराने के लिए निर्धारित समय से पर्याप्त पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। देरी से पहुंचने पर तलाशी और अन्य औपचारिकताओं में समय लग सकता है, जिससे परीक्षा में शामिल होने से वंचित होना पड़ सकता है। आधार कार्ड या फोटोयुक्त आईडी कार्ड जरूरी परीक्षा सेंटर पर पहचान के लिए अभ्यर्थियों को मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) लेकर जाना होगा। यदि आधार कार्ड पर लगी फोटो पुरानी या अस्पष्ट है तो वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे अन्य ओरिजनल फोटोयुक्त आईडी कार्ड साथ ले जा सकते हैं। आईडी कार्ड पर रंगीन और लेटेस्ट स्पष्ट फोटो होना जरूरी है। इसके साथ ही एडमिट कार्ड पर भी लेटेस्ट रंगीन फोटो चिपकाना जरूरी है। ओरिजनल फोटोयुक्त आईडी कार्ड के अभाव में परीक्षा सेंटर पर एंट्री नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थियों को प्रवेश-पत्र के साथ जारी सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है। दलालों और ठगों से सावधान रहने की अपील आयोग ने अभ्यर्थियों को किसी भी दलाल, मीडिएटर, समाजकंटक या अपराधी के बहकावे में नहीं आने की चेतावनी दी है। परीक्षा में पास कराने के नाम पर यदि कोई रिश्वत मांगता है या किसी तरह का लालच देता है तो अभ्यर्थी प्रमाण सहित जांच एजेंसी और आयोग के कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दें। आयोग के कंट्रोल रूम नंबर: – 0145-2635200 – 0145-2635212 – 0145-2635255 नकल और अनुचित साधनों पर सख्त कार्रवाई परीक्षा में अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने या अनुचित गतिविधियों में शामिल होने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम, 2022 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत दोषी पाए जाने पर उम्र कैद, 10 करोड़ रुपए तक का जुर्माना और चल-अचल संपत्ति कुर्क कर जब्त करने का प्रावधान है।







