MPPSC Exam Calendar 2027 Released

Hindi News Career MPPSC Exam Calendar 2027 Released | IFS Prelims Date Madhya Pradesh 5 मिनट पहले कॉपी लिंक मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने 2027 के एकेडमिक सेशन के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में स्टेट सर्विस, स्टेट फॉरेस्ट सर्विस, स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस और SET समेत अन्य परीक्षाओं को शामिल किया है। हालांकि, यह शेड्यूल संबंधित विभागों में होने वाली भर्तियों और कोर्ट के आदेशों के अनुसार बदल भी सकता है। इस कैलेंडर में MPPSC की कुछ एग्जाम की तारीखें फिलहाल जारी नहीं की गई हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://mppsc.mp.gov.in पर जाकर कैलेंडर डाउनलोड कर सकते हैं। 24 जनवरी से शुरू होगी परीक्षा एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक, परीक्षाओं की शुरुआत 24 जनवरी 2027 को स्टेट सर्विस और स्टेट फॉरेस्ट सर्विस प्रीलिम्स एग्जाम से होगी। वहीं, कैलेंडर की आखिरी परीक्षा 17 अक्टूबर 2027 को लेक्चरर (पॉलिटेक्निक कॉलेज) एग्जाम 2027 होगी। हालांकि कुछ परीक्षाओं की तारीखें फिलहाल जारी नहीं की गई है। आयोग ने ये कैलेंडर मध्य प्रदेश में भर्ती की बढ़ती योजनाओं के बीच जारी किया है। राज्य प्रशासन ने डिपार्टमेंटल वैकेंसी को भरने के लिए बड़े पैमाने पर सीधी भर्ती की योजना बनाई है। इसके साथ ही 2027 में दो राज्य सेवा परीक्षा चक्र (नियमित और विशेष) आयोजित करने का भी प्रस्ताव रखा गया है। इसमें नियमित और विशेष एग्जाम का आयोजन किया जाएगा। MPPSC के अनुसार, एग्जाम कैलेंडर में दी गई तारीखें संभावित हैं। इसमें आयोग के निर्देशों के आधार पर बदलाव किया जा सकता है। उम्मीदवार संबंधित भर्ती विज्ञापन में परीक्षा की अंतिम तारीखों की दोबारा जांच जरूर करें। MPPSC कैलेंडर PDF ऐसे करें डाउनलोड ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं। एग्जाम कैलेंडर या What’s New सेक्शन खोलें। एग्जाम कैलेंडर 2027 के लिंक पर क्लिक करें। इसे डाउनलोड करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। आयोग ने ये कैलेंडर मध्य प्रदेश में भर्ती की बढ़ती योजनाओं के बीच जारी किया है। राज्य प्रशासन ने डिपार्टमेंटल वैकेंसी को भरने के लिए बड़े पैमाने पर सीधी भर्ती की योजना बनाई है। इसके साथ ही, 2027 में दो राज्य सेवा परीक्षा आयोजित करने का भी प्रस्ताव रखा गया है। इसमें नियमित और विशेष एग्जाम का आयोजन किया जाएगा। पिछले साल 15 दिसंबर को जारी हुआ था कैलेंडर पिछले साल मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 15 दिसंबर 2025 को MPPSC एग्जाम कैलेंडर 2026 जारी किया था। इसमें लगभग 10 भर्ती परीक्षाओं का संभावित कार्यक्रम जारी किया गया था। हालांकि यह संभावित परीक्षा कैलेंडर था। आयोग ने बाद में 16 मई 2026 को संशोधित कैलेंडर भी जारी किया था। MPPSC कैलेंडर की ऑफिशियल लिंक ——————————————————– ये खबर भी पढ़ें बिहार स्टेट यूनिवर्सिटीज में वोकेशनल कोर्स के लिए कमेटी बनेगी:AI एक्सपर्ट शामिल होंगे, प्रैक्टिकल डेमो के जरिये परखने के स्टैंडर्ड तय बिहार की सभी स्टेट यूनिवर्सिटीज में वोकेशनल कोर्सेस के लिए कोर्स कमेटी बनना अनिवार्य होगा। इस कमेटी में स्कॉलर्स के साथ टेक कंपनियों के AI एक्सपर्ट्स और डाटा साइंटिस्ट भी शामिल किए जाएंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Delhi School Ehsaas 2026 Policy

Hindi News Career Delhi School Ehsaas 2026 Policy | Mental Health Well Being Center Launch 4 मिनट पहले कॉपी लिंक दिल्ली सरकार ने स्टूडेंट्स की मेंटल और फिजिकल हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए एहसास 2026 नीति लॉन्च की है। इसके तहत स्कूलों में हर 500 स्टूडेंट्स पर एक काउंसलर नियुक्त किया जाएगा। इसके साथ ही जिला स्तर पर वेल-बीइंग सेंटर बनाए जाएंगे। वहीं मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं के शुरुआती संकेतों की पहचान करने की व्यवस्था की जाएगी। क्यों लॉन्च की गई यह नीति इस नीति पढ़ाई, एग्जाम का प्रेशर, टेंशन, डिप्रेशन, बुलिंग और साइबर बुलिंग जैसी समस्याओं से जूझ रहे स्टूडेंट्स को समय पर मेंटल हेल्थ इम्प्रूव करने में मदद करना है। बड़े स्कूलों में जरूरत के मुताबिक अतिरिक्त काउंसलर भी नियुक्त किए जा सकेंगे। स्टूडेंट्स को अच्छा इलाज और सलाह देने के लिए जिला स्तर पर डिस्ट्रिक्ट वेल-बीइंग सेंटर बनाए जाएंगे। यहां साइकोलॉजिकल टेस्ट, थैरेपी और साइकेट्रिस्ट की सुविधा मिलेगी। स्कूलों में सबसे पहले इन दिक्कतों की पहचान की जाएगी, जबकि गंभीर मामलों में स्टूडेंट्स को स्पेशलिस्ट के पास भेजा जाएगा। मेंटल हेल्थ बनेगी एजुकेशन का हिस्सा इससे दिव्यांग स्टूडेंट्स, हॉस्टल में रहने वाले बच्चों और टीचर्स की जरूरतों पर ध्यान दिया जाएगा। स्कूल से कॉलेज में एडमिशन के दौरान होने वाले बदलावों के लिए भी सहायता मिलेगी। कार्यान्वयन से जुड़े सवाल: नीति की घोषणा के बाद सभी संस्थानों में काउंसलर की नियुक्ति, जिला केंद्रों की शुरुआत और हेल्पलाइन के संचालन की समय-सीमा महत्वपूर्ण होगी। उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार, नियुक्तियों के लिए कोई निश्चित समय-सीमा अभी स्पष्ट नहीं की गई है। —————————————————– ये खबर भी पढ़ें बिहार स्टेट यूनिवर्सिटीज में वोकेशनल कोर्स के लिए कमेटी बनेगी:AI एक्सपर्ट शामिल होंगे, प्रैक्टिकल डेमो के जरिये परखने के स्टैंडर्ड तय बिहार की सभी स्टेट यूनिवर्सिटीज में वोकेशनल कोर्सेस के लिए कोर्स कमेटी बनना अनिवार्य होगा। इस कमेटी में स्कॉलर्स के साथ टेक कंपनियों के AI एक्सपर्ट्स और डाटा साइंटिस्ट भी शामिल किए जाएंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
PF Withdrawal Limit Increased & India-Israel Barak Missile Deal MoU

Hindi News Career PF Withdrawal Limit Increased & India Israel Barak Missile Deal MoU 23 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। नेशनल (NATIONAL) 1. रक्षा मंत्रालय ने इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के साथ MoU किया 19 नवंबर को रक्षा मंत्रालय ने ‘बराक पॉइंट डिफेंस मिसाइल सिस्टम’ के अपग्रेडेशन के लिए इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के साथ एक अनुबंध किया इस अनुबंध के तहत भारतीय नौसेना के लिए और पुराने हो रहे पुर्जों के प्रबंधन यानी ऑब्सोलेसेंस मैनेजमेंट का काम किया जाएगा। ये MoU नई दिल्ली में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की मौजूदगी में 1976 करोड़ रुपए में साइन हुआ। ऑब्सोलेसेंस मैनेजमेंट यानी सैन्य उपकरणों के पुराने हो चुके या बनना बंद हो चुके पुर्जों की पहचान करना और उन्हें बदलने या अपग्रेड करने की व्यवस्था करना, ताकि उपकरण लंबे समय तक काम करते रहें। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस सिस्टम के अपग्रेडेशन से भारतीय नौसेना के प्लेटफॉर्म्स की क्षमताएं बेहतर होंगी और उनकी एंटी-एयर डिफेंस (हवाई सुरक्षा) क्षमता और अधिक प्रभावी हो जाएगी। इस अनुबंध के तहत, सिस्टम के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर का व्यापक अपग्रेडेशन शामिल है।बराक पॉइंट डिफेंस मिसाइल सिस्टम ये एक जहाज आधारित सतह से हवा में मार करने वाला (Surface-to-Air) मिसाइल सिस्टम है। इसका इस्तेमाल युद्धपोतों को हवाई हमलों से बचाने के लिए किया जाता है। ये दुश्मन के एयर क्राफ्ट और आने वाली एंटी-शिप मिसाइलों जैसे हवाई खतरों को रोकने में मदद करती है। बराक शिप से सतह से हवा में मार करने वाला (Surface-to-Air) मिसाइल सिस्टम है। 2. EPFO ने विड्रॉल की लिमिट 75% से बढ़ाकर 90% की 19 नवंबर को EPFO ने 55 साल से कम उम्र के कर्मचारियों के लिए नौकरी के दौरान विड्रॉल की लिमिट 75% से बढ़ाकर 90% कर दी है। इसके अलावा, पीएफ से पैसा निकालने के लिए अब 1 साल तक नौकरी करने की शर्त भी नहीं रहेगी। नए नियम के तहत अब PF मेंबर बनने के सिर्फ 2 महीने बाद ही आप बेरोजगारी की स्थिति में पैसा निकाल पाएंगे। हालांकि पैसे किस काम के लिए निकाल रहे हैं और कितनी बार पैसा निकाल रहे हैं इसकी शर्तें भी लागू रहेंगी। कोइ भी EPFO के मेंबर पोर्टल पर जाकर अपने UAN और पासवर्ड से लॉगिन करके घर बैठे क्लेम कर सकते हैं। नियम आसान होने से अब कागजी झंझट कम होगा और पैसा जल्दी खाते में आ सकेगा। हालांकि इसमें पैसे निकालने की शर्त में मेडिकल इलाज, पढ़ाई, शादी जैसे खर्चों को भी शामिल किया गया है। 3. दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी को ‘मेजर पोर्ट ऑफ द ईयर’ अवार्ड 19 नवंबर को गुजरात के कांडला स्थित दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी (कांडला) को प्रतिष्ठित ‘मेजर पोर्ट ऑफ द ईयर’ अवार्ड से सम्मानित किया गया। ये पुरस्कार नौवहन और समुद्री क्षेत्र के प्रतिष्ठित ‘समुद्र मंथन अवार्ड्स’ समारोह में दिया गया है। इस पोर्ट में साल 2026-27 में 130.03 मिलियन मीट्रिक टन (MMT) कार्गो वॉल्यूम दर्ज किया गया है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में 95.81 MMT की तुलना में ये बढ़कर 35.72% हुआ है। ये पोर्ट की लगातार ऑपरेशन क्षमता, बेहतर कार्यक्षमता और कार्गो-हैंडलिंग के शानदार प्रदर्शन को बताता है। इस पोर्ट अथॉरिटी में ग्रीन पोर्ट इनोवेशन, सोलर एनर्जी यूज और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की भी सराहना की गई है। कांडला बंदरगाह भारत के पश्चिमी तट पर कच्छ की खाड़ी में स्थित देश का एक बड़ा पोर्ट है। समुद्री व्यापार में उत्कृष्ट योगदान में पोर्ट मैनेजमेंट और कर्मचारियों के प्रयासों को सराहा है। कांडला बंदरगाह भारत के पश्चिमी तट पर कच्छ की खाड़ी में स्थित देश का एक बड़ा पोर्ट है। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 4. 23वीं भारत-इटली जॉइंट कमीशन बैठक हुई 19 नवंबर 2को इटली की राजधानी रोम में 23वीं भारत-इटली जॉइंट कमीशन की बैठक हुई। भारतीय केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और इटली के वाणिज्य मंत्री एडोल्फो उर्सो ने इसकी अध्यक्षता की। इस बैठक में सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। भारत इटली के बीच द्विपक्षीय व्यापार, निवेश और औद्योगिक साझेदारी के विस्तार के उपायों पर चर्चा हुई। इस बैठक में भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (India-EU FTA) को जल्द पूरा करने पर भी बात हुई। दोनों देशों के बीच रेनुअल एनर्जी, मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई चैन में इंवेस्टमेंट बढ़ाने पर सहमति बनी। साथ ही दोनों देशों के बीच ने छोटे और मध्यम उद्यमों (MSMEs) के बीच व्यापारिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए एक ग्रुप बनाने पर भी सहमति बनी। भारत और इटली के बीच शोध एवं विकास (R&D) तथा तकनीकी नवाचार में साझेदारी को गहरा करने पर जोर दिया गया 5. TIME100 नेक्स्ट इंडिया 2026 की पहली लिस्ट जारी 19 नवंबर को इंटरनेशनल टाइम मैगजीन ने अपनी पहली ‘TIME100 नेक्स्ट इंडिया’ लिस्ट जारी की। ये TIME100 नेक्स्ट का पहला अंतरराष्ट्रीय संस्करण है और रिलायंस इसका प्रीमियर पार्टनर है। TIME ने इस मैगजीन के 3 कवर पेज जारी किए हैं इसमें एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी शामिल हैं। साथ ही कवर पर स्काईरूट के CEO और को-फाउंडर पवन कुमार चंदाना और ग्रुप कवर में आर्यन खान, पायल कपाड़िया और थेजा रियो शामिल हैं। 100 हस्तियों में भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान और स्टार गोलकीपर सविता पूनिया समेत क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर, वेट लिफ्टर मीराबाई चानू, एक्टर सिंगर दिलजीत दोसांझ शामिल हैं। 12 दिसंबर 2026 को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में पहला TIME100 नेक्स्ट इंडिया गाला आयोजित किया जाएगा। टाइम (TIME) मैगजीन की शुरुआत साल 1923 में न्यूयॉर्क (अमेरिका) में हुई थी। ——————————— ये खबर भी पढ़ें.. करेंट अफेयर्स 19 नवंबर:शूटर मनु भाकर ISSF एथलीट कमेटी में शामिल, पिज्जा हट के को-फाउंडर का निधन हुआ आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। पूरी खबर पढ़ें.. नेशनल (NATIONAL) दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔






