PM Modi Bihar Visit | Inauguration Development Projects Launch Highlights

Hindi News Career PM Modi Bihar Visit | Inauguration Development Projects Launch Highlights 18 मिनट पहले कॉपी लिंक 1. पीएम मोदी आज ₹60,000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे 21 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी बिहार में ₹60,000 करोड़ से ज्यादा की कुल 103 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। ये परियोजनाएं 21 सरकारी विभागों से जुड़ी हैं। इसमें बक्सर थर्मल पावर प्रोजेक्ट की 660 मेगावाट क्षमता वाली दूसरी यूनिट का उद्घाटन भी शामिल है। पीएम मोदी सबसे पहले वैशाली जिले के राघोपुर जाएंगे, जहां वे गंगा नदी पर बने सिक्स लेन वाले ‘कच्ची दरगाह-बिदूपुर’ पुल का उद्घाटन करेंगे। इस पुल का नाम ‘नीतीश सेतु’ रखा गया है। इस पुल के उद्घाटन से पटना और उत्तर बिहार के बीच कनेक्टिविटी में काफी सुधार होगा। इससे यात्रा का समय कम होगा और सामान तथा यात्रियों की आवाजाही आसान हो जाएगी। इन प्रोजेक्ट्स में नेशनल हाईवे, रेलवे लाइन, पावर प्लांट और रूरल स्ट्रक्चर शामिल हैं। इसके साथ ही इसमें सड़क परिवहन मंत्रालय के तहत कई प्रमुख फोर-लेन सड़कों और एक्सप्रेसवे का काम भी शुरू किया जाएगा। हेल्थ, हायर एजुकेशन और सिंचाई से जुड़ी परियोजनाएं भी इस विकास पैकेज में शामिल हैं। इससे नए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स से बिहार में लॉजिस्टिक्स और कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार होगा। 2. पीएम मोदी ने SCO के पहले संस्करण का उद्घाटन किया 20 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के पुराने किले में SCO यानी ‘शंघाई सहयोग संगठन सभ्यता संवाद मंच’ के पहले संस्करण का उद्घाटन किया। इस मंच का उद्देश्य SCO सदस्य देशों के बीच साझा सभ्यतागत विरासत, संस्कृति, इतिहास और आपसी सहयोग को बढ़ावा देना है। SCO में भारत के अलावा चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, ईरान, उज्बेकिस्तान, पाकिस्तान और बेलारूस शामिल हैं। SCO में ऑपरेशन पाकिस्तान के संघीय मंत्री मसूद मलिक भी शामिल होंगे और अपने देश के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। ये SCO समिट संस्कृति मंत्रालय और विदेश मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की जा रही है, जिसमें केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी जुड़े हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने 2025 में चीन के तियानजिन में आयोजित SCO समिट में ये प्रस्ताव रखा था। भारत ने इस मंच के लिए कुल 25 देशों को न्योता भेजा था और इस साल SCO की मुख्य थीम ‘वसुधैव कुटुंबकम- विश्व एक परिवार है। SCO में अस्तित्व- ‘द एसेंस ऑफ अवर एग्जिटेंस’ जिसमें भारत की पुरातात्विक, कलात्मक और साहित्यिक विरासत दिखाई जाएगी। इसमें 18वीं सदी की दुर्लभ सचित्र महाभारत पांडुलिपि का प्रदर्शन भी शामिल है और इसमें संगीत, नृत्य, खान-पान, वस्त्र, कला, वास्तुकला, भाषा, साहित्य और दर्शन भी शामिल है। ये प्रदर्शनी 1200 ईसा पूर्व से 1200 ईस्वी तक के पुरातात्विक साक्ष्यों के माध्यम से दिल्ली के इतिहास की एक विस्तृत झलक पेश करेगी। 3. बालेंद्र शाह दो दिन की राजकीय यात्रा पर आए 22 नवंबर को नेपाल के पीएम बालेंद्र (बालेन) शाह दो दिन की राजकीय यात्रा पर भारत आएंगे। अपनी यात्रा के दौरान बालेंद्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे और सोमवार को पीएम के साथ भी द्विपक्षीय चर्चा करेंगे। इस वार्ता में भारत-नेपाल संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की जाएगी और आपसी हित के क्षेत्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया जाएगा। ये यात्रा भारत और नेपाल के बीच करीबी और मैत्रीपूर्ण संबंध को मजबूत करेगा और ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सभ्यतागत जुड़ाव को भी बढ़ाएगा। व्यापार और वाणिज्य, विकास साझेदारी, ऊर्जा और जल संसाधन, तथा भौतिक और डिजिटल कनेक्टिविटी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग ने प्रगति की है। इस साल मार्च 2026 में पद संभालने के बाद ये बालेंद्र की भारत यात्रा होगी। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 4. US नेशनल साइबर डायरेक्टर शॉन केर्नक्रॉस का इस्तीफा 20 नवंबर को ट्रंप सरकार ने अमेरिका के नेशनल साइबर डायरेक्टर शॉन केर्नक्रॉस को पद से हटाया। केर्नक्रॉस की जगह पेंटागन की चीफ इन्फॉर्मेशन ऑफिसर क्रिस्टर्न डेविस को इंटरिम नेशनल साइबर डायरेक्टर नियुक्त किया गया। केर्नक्रॉस ने अगस्त 2025 में इस पद की जिम्मेदारी संभाली थी। यह बदलाव अमेरिका में हाल ही में हुई तकनीकी गड़बड़ियों के बीच हुआ है। इन गड़बड़ियों से माइक्रोसॉफ्ट की सेवाओं, हवाई यातायात, बैंकों और राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NSA) के नेटवर्क पर असर पड़ा था। नेशनल साइबर डायरेक्टर का प्रमुख काम अमेरिकी राष्ट्रपति को साइबर सुरक्षा संबंधी सलाह देना और विभिन्न सरकारी एजेंसियों के बीच साइबर सुरक्षा रणनीति का समन्वय करना है। पेंटागन की मुख्य सूचना अधिकारी कर्स्टन डेविस को कार्यवाहक नेशनल साइबर डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। कर्स्टन डेविस दिसंबर 2025 से अमेरिकी रक्षा विभाग (पेंटागन) की मुख्य सूचना अधिकारी (CIO) थीं। US में नवंबर में कई बड़े तकनीकी व्यवधान सामने आए, जिनमें माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस, एयर सर्विस, बैंकिंग सर्विस और नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी नेटवर्क प्रभावित हुआ था। रिकॉर्ड (RECORD) 5.छोंजिन माउंट एवरेस्ट चढ़ने वाली भारत की पहली ब्लाइंड महिला बनी 19 नवंबर को हिमाचल प्रदेश की छोंजिन आंग्मो दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट चढ़ने वाली पहली ब्लाइंड महिला बनीं। आंग्मो ऐसा करने वाली भारत की पहली और दुनिया की पांचवीं ब्लाइंड पर्वतारोही भी बनीं। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के चांगो गांव में आंग्मो जन्मी हैं और आठ साल की उम्र में दवा के रिएक्शन के कारण उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी। आंग्मो ने सियाचिन सहित कई कठिन पर्वतीय क्षेत्रों में चढ़ाई पूरी की है। उन्हें साइकिलिंग, तैराकी, मैराथन और मार्शल आर्ट्स भी जानती हैं। दिव्यांगजन सशक्तिकरण के लिए आंग्मो को साल 2024 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नेशनल अवार्ड दिया था। आंग्मो दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस से पढ़ी हैं और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत हैं। मिसलीनियस 6. गोवा में अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव शुरू हुआ 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) का 20 नवंबर 2026 को गोवा में भव्य शुभारंभ हुआ। IFFI एशिया के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में से एक है। इसमें प्रतिष्ठित ‘गोल्डन पीकॉक’ और ‘सिल्वर पीकॉक’ अवार्ड्स के लिए प्रतिस्पर्धा करने वाली कई तरह की फिल्में दिखाई जाएंगी। IFFI के फेस्टिवल डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर हैं और इस साल की थीम ‘स्टोरीज विदाउट बॉर्डर्स’ (सीमाओं के पार कहानियां) है। इस मौके पर सूचना और प्रसारण मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी प्रभात और NFDC के प्रेसिडेंट जी. कृष्णकुमार भी मौजूद थे। इस साल IFFI में दो नए सेक्शन – ‘फिल्म्स अबाउट फिल्म्स’ (फिल्मों








