Flipkart CEO Kalyan Krishnamurthy Resigns

Hindi News Career Flipkart CEO Kalyan Krishnamurthy Resigns | BIMSTEC U 23 Bhubaneswar News 16 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। नेशनल (NATIONAL) 1. भारत-नेपाल के बीच ‘सूर्यकिरण’ एक्सरसाइज शुरू 25 नवंबर को भारत और नेपाल के बीच नेपाली आर्मी बैटल स्कूल लूमबनी में जॉइंट मिलिट्री एक्सरसाइज ‘सूर्यकिरण’ शुरू हुई। ये भारत-नेपाल के बीच एक्सरसाइज का 20वां संस्करण है और ये हर एक साल में होने वाली जॉइंट एक्सरसाइज है, इसकी भारत और नेपाल बारी-बारी मेजबानी करते हैं। इस जॉइंट एक्सरसाइज का फोकस जंगल वॉरफेयर, पहाड़ी क्षेत्रों में आतंकवाद विरोधी अभियान और आपदा राहत अभियानों में आपसी तालमेल बढ़ाना है। इसके साथ ही इस एक्सरसाइज में कई एड्वान्स टेक्नोलॉजी को शामिल किया जाएगा। जिनमें ISR (खुफिया, निगरानी और टोही) और सटीक निशाना लगाने वाले ड्रोन, दिन/रात में काम करने वाले एडवांस हथियार शामिल होंगे। इस एक्सरसाइज में साइट्स सर्विलांस फीड, AI-बेस्ड सर्विलांस फीड, मानवरहित परिचालन और लॉजिस्टिक प्लेटफॉर्म और सुरक्षित युद्धक्षेत्र संचार प्रणालियां शामिल की जाएंगी। इस एक्सरसाइज का पिछला संस्करण 25 नवंबर से 8 दिसंबर 2025 तक पिथौरागढ़, उत्तराखंड में आयोजित हुआ था। भारत-नेपाल जॉइंट एक्सरसाइज का पहला संस्करण मार्च 2011 में मिजोरम में हुआ था। 2. मालदीव की विदेश मंत्री इरुथिशाम एडम भारत आईं 25 नवंबर को मालदीव की विदेश मंत्री इरुथिशाम एडम IORA मंत्रिपरिषद की बैठक में शामिल होने के लिए नई दिल्ली पहुंचीं। ये IORA यानी इंडियन ओशियन रिम एसोसिएशन की 25वीं बैठक है और ये कल 27 नवंबर से शुरू होगी। इस बैठक का उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र के देशों के बीच सहयोग बढ़ाना और क्षेत्रीय स्थिरता को मजबूत करना है। इसकी मेजबानी विदेश मंत्रालय (MEA) कर रहा है। भारत ने नवंबर 2025 में IORA की अध्यक्षता संभाली थी। भारत 2025–2027 तक इसकी अध्यक्षता करेगा। इस साल बैठक की थीम है-हिंद महासागर क्षेत्र में नवाचार, पारदर्शिता, मजबूती और अनुकूलन क्षमता है। इस बैठक में समुद्री सुरक्षा, व्यापार, निवेश, मत्स्य पालन, डिजास्टर मैनेजमेंट और ब्लू इकोनॉमी जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। IORA बैठक के दौरान इरुथिशाम एडम भारतीय अधिकारियों और अन्य सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों से द्विपक्षीय बातचीत भी। IORA एक अंतर-सरकारी संगठन है। इसका उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र में आर्थिक सहयोग और विकास को बढ़ावा देना है। इंडियन ओशन रिम एसोसिएशन इंडियन ओशन रिम एसोसिएशन (IORA) की मंत्रिपरिषद (काउंसिल ऑफ मिनिस्टर्स – COM) की स्थापना मार्च 1997 में संगठन के औपचारिक गठन के साथ हुई थी। यह IORA का सर्वोच्च निर्णय लेने वाला निकाय है, जिसमें सभी सदस्य देशों के विदेश मंत्री (या समकक्ष मंत्री) शामिल होते हैं। IORA की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था काउंसिल ऑफ मिनिस्टर (COM) है। इस्तीफा (RESIGNATION) 3. फ्लिपकार्ट के ग्रुप CEO कल्याण कृष्णमूर्ति पद छोड़ेंगे 25 नवंबर को वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के ग्रुप CEO में नेतृत्व परिवर्तन होने जा रहा है। ग्रुप CEO कल्याण कृष्णमूर्ति 11 साल से अधिक समय तक कंपनी से जुड़े रहने के बाद अब पद छोड़ रहे हैं और कंपनी से बाहर जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने बताया कि आने वाले हफ्तों में नए CEO के नाम का ऐलान किया जाएगा। जबकि इस बीच फ्लिपकार्ट के मौजूदा चीफ प्रोडक्ट एंड टेक्नोलॉजी ऑफिसर, बालाजी त्यागराजन कंपनी को लीड करेंगे। कृष्णमूर्ति ने 2017 में फ्लिपकार्ट के CEO का पद संभाला था और वे 2018 में उन्हें ग्रुप CEO अपॉइंट किया गया था। कृष्णमूर्ति ने अपने कार्यकाल में ई-कॉमर्स, ग्रोसरी और फिनटेक जैसे क्षेत्रों में फ्लिपकार्ट के विस्तार में अहम भूमिका निभाई। अमेरिकी रिटेल दिग्गज वॉलमार्ट द्वारा फ्लिपकार्ट के अधिग्रहण के समय कृष्णमूर्ति ने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के समय भी फ्लिपकार्ट को लीड किया। फ्लिपकार्ट से जुड़ने से पहले, कृष्णमूर्ति टाइगर ग्लोबल मैनेजमेंट में मैनेजिंग डायरेक्टर थे, जहां वे भारत में फंड के पोर्टफोलियो वाली कंपनियों की देखरेख करते थे। कृष्णमूर्ति ईबे (eBay) ने एशिया पैसिफिक और ईबे साउथ एशिया में फाइनेंस से जुड़े पदों पर भी काम किया और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रॉक्टर एंड गैंबल से की थी। फ्लिपकार्ट ग्रुप भारत के सबसे बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स में से एक है, जिसके 500 मिलियन से अधिक रजिस्टर्ड यूज़र्स हैं। कृष्णमूर्ति ने साल 2000 में एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, फिलीपींस से MBA किया। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 4. जेनिफर बैरेटो मिस यूनिवर्स-2026 बनीं 25 नवंबर को प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो मिस यूनिवर्स-2026 बनीं। राजधानी सैन जुआन में हुए 75वें फिनाले में उन्हें विजेता चुना गया। डोमिनिकन रिपब्लिक की मेलिसा नुनेज फर्स्ट और वेनेजुएला की क्लारा वेगास सेकेंड रनर-अप रहीं। जेनिफर ये खिताब जीतने वाली पहली शादीशुदा महिला और मां हैं। उन्होंने फरवरी 2026 में पहली बार रैंप वॉक किया था। जून में जेनिफर मिस यूनिवर्स प्यूर्टो रिको का खिताब जीतने के बाद अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पहुंचीं। जेनिफर की जीत के साथ प्यूर्टो रिको ने छठी बार ये ताज जीता है। जेनिफर मॉडल और सोशल वर्कर हैं। उन्होंने जून 2026 में मिस यूनिवर्स प्यूर्टो रिको का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया। स्पोर्ट्स (SPORTS) 5. BIMSTEC अंडर-23 भुवनेश्वर में शुरू हुई 25 नवंबर को पहली BIMSTEC अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप भारत में शुरू हुई। ये भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम में होगी। तीन दिनों तक चलने वाली इस ट्रैक एंड फील्ड प्रतियोगिता में छह देश हिस्सा लेंगे और इसमें 32 मेडल इवेंट होंगे। इसमें पुरुषों और महिलाओं के लिए 16-16 इवेंट शामिल हैं। BIMSTEC में छह देश बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, श्रीलंका, म्यांमार और मेजबान भारत शामिल है। 200 से ज्यादा एथलीट इसमें शामिल होंगे। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI), विदेश मंत्रालय और युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के सहयोग से ओडिशा सरकार के साथ मिलकर इसका आयोजन कर रहे हैं। BIMSTEC अंडर-23 का उद्देश्य साउथ एशियाई देशों के बीच खेल सहयोग बढ़ाना और युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा का अनुभव देना है। भारत की ओर से 70 सदस्यों का दल हिस्सा ले रहा है, जिन्हें हाल ही में लुधियाना में हुए ‘अंडर-23 इंडियन ओपन’ और चेन्नई में हुए ‘जूनियर नेशनल्स’ से चुना गया है। भारत की ओर से 70 एथलीट BIMSTEC अंडर-23 में हिस्सा ले रहे हैं। मिसलीनियस 6. आनंद कुमार को स्पेशल अचीवमेंट अवॉर्ड मिला 25 नवंबर को मैथमेटिशियन और सुपर 30 के संस्थापक आनंद







