करेंट अफेयर्स 27 नवंबर: WhatsApp में अब 14 दिन आगे तक का मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे, भारत उबर कप 2027 की मेजबानी करेगा – WhatsApp Message Schedule & India Uber Cup 2027 Hosting News

Hindi News Career WhatsApp Message Schedule & India Uber Cup 2027 Hosting News | Current Affairs 18 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 1.भारत-श्रीलंका के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘मित्र शक्ति 2026’ हुआ 26 नवंबर को भारत और श्रीलंका के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘मित्र शक्ति 2026’ पूरा हुआ। ये संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘मित्र शक्ति का 12वां संस्करण था और ये 13 नवंबर से आयोजित किया गया था। ये सैन्य अभ्यास आर्मी ट्रेनिंग स्कूल, मदुरु ओया, श्रीलंका में किया जाता है। इस संयुक्त राष्ट्र (UN) के जनादेश के तहत अर्ध-शहरी क्षेत्रों में आतंकवाद-रोधी अभियानों की क्षमता बढ़ाना था। इस अभ्यास में भारतीय सशस्त्र बलों के 170 जवानों ने हिस्सा लिया। इसमें मुख्य रूप से राजपूताना राइफल्स की एक बटालियन के जवान और भारतीय वायु सेना के कर्मी शामिल थे। इस अभ्यास में अर्बन पेट्रोलिंग, कॉन्वॉय प्रोटेक्शन, भीड़ को कंट्रोल करने और सैन्य ठिकानों पर सैन्य अभ्यास किया। 25 नवंबर को संयुक्त सैन्य बलों ने एक काल्पनिक किलेबंद गांव पर हमला करने का अंतिम प्रदर्शन किया। 2. केंद्रीय कैबिनेट ने 11 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी 25 नवंबर को पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई इसमें पांच प्रोजेक्ट्स के लिए 11 हजार करोड़ की मंजूरी मिली। इन प्रोजेक्ट्स में मैन्युफैक्चरिंग इक्विपमेंट के घरेलू प्रोडक्शन, पोर्ट, एयरपोर्ट और डाक विभाग से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। इसमें टनल बोरिंग मशीन, क्रेन, एक्सकेवेटर और ड्रिलिंग मशीन जैसे इक्विपमेंट शामिल होंगे। इन प्रोजेक्ट्स की लिमिट फाइनेंशियल ईयर 2026-27 से 2033-34 तक होगी। साथ ही तमिलनाडु स्थित कामराजर पोर्ट पर दूसरा कंटेनर टर्मिनल विकसित किया जाएगा, जिसकी प्रोजेक्ट अनुमानित लागत ₹4,288 करोड़ है। इसे पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत विकसित किया जाएगा। इसकी वार्षिक क्षमता 20 लाख TEU होगी। साथ ही असम में नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाए जाने को मंजूरी दी। ये एयरपोर्ट असम के डोलू (सिलचर) में बनाया जाएगा। स्पोर्ट्स (SPORTS) 3. भारत थॉमस कप और उबेर कप फाइनल्स 2028 की मेजबानी करेगा 26 नवंबर को भारत की राजधानी नई दिल्ली में साल 2028 के थॉमस कप और उबेर कप फाइनल्स की मेजबानी सौंपी गई है। थॉमस कप बैडमिंटन के सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय टीम टूर्नामेंटों में शामिल है और थॉमस कप पुरुषों की और उबेर कप महिलाओं की वर्ल्ड टीम चैंपियनशिप है। बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) ने इसकी मेजबानी की घोषणा की। भारत ने इससे पहले साल 2014 में थॉमस कप की मेजबानी की थी। भारतीय पुरुष टीम ने साल 2022 में पहली बार थॉमस कप का खिताब जीता था। भारत ने उबेर कप में 2014 और 2016 में ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। हर टीम में 24 पुरुष टीम और 24 महिला टीम हिस्सा लेंगी और प्रत्येक प्रतियोगिता में टीमों को 6-6 के ग्रुप में बांटा जाएगा। हर टीम लीग में चार मुकाबले खेलेगी और हर मुकाबले में पहले की तरह पांच मैचों के बजाय तीन मैच होंगे। पहली बार थॉमस कप 1948-49 में आयोजित किया गया था और उबेर कप पहली बार 1956-57 में आयोजित किया गया था। थॉमस कप में सबसे सफल देश इंडोनेशिया है जिसने 14 खिताब जीते और उबेर कप में चीन ने 16 खिताब जीते हैं। भारतीय पुरुष टीम ने साल 2022 में पहली बार थॉमस कप का खिताब जीता था। 4. वॉट्सएप में अब 14 दिन आगे तक का मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे 26 नवंबर को वॉट्सएप ने मैसेज शेड्यूल करने का फीचर शुरू किया। अब यूजर अपना मैसेज लिखकर पहले से तय कर सकेंगे कि वह किस दिन और किस समय भेजा जाए। ये फीचर प्राइवेट और ग्रुप चैट दोनों में काम करेगी। इसकी मदद से 10 मिनट से लेकर 14 दिन तक आगे की तारीख के लिए कोई भी मैसेज शेड्यूल किया जा सकेगा। ये फीचर मैसेज में टेक्स्ट, फोटो या वीडियो के लिए काम करेगा। कंपनी ने यह सुविधा अभी चुनिंदा यूजर्स को दी है। ये फीचर सिर्फ टेक्स्ट मैसेज तक सीमित नहीं है। इसमें फोटो और वीडियो भी शेड्यूल किए जा सकेंगे। इसकी खास बात ये है कि मैसेज डिलीवर होने के बाद रिसीवर को ये मैसेज बिल्कुल किसी आम वॉट्सएप मैसेज जैसा ही दिखाई देगा। इसी फीचर अगर आप चाहते हैं कि किसी दोस्त को उसके टाइम जोन के हिसाब से ठीक रात 12 बजे मैसेज मिले या किसी ग्रुप को किसी कार्यक्रम से ठीक पहले रिमाइंडर भेजा जाए, तो यह काम आसानी से हो जाएगा। ये फीचर सिर्फ टेक्स्ट मैसेज तक सीमित नहीं है। इसमें फोटो और वीडियो भी शेड्यूल किए जा सकेंगे। समझौता (AGREEMENT) 5. भारत और सिंगापुर के बीच एविएशन मेंटेनेंस के लिए MoU किया 25 नवंबर को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और सिंगापुर के बीच एविएशन सेक्टर में मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉल (MRO) के लिए कौशल और उद्योग विकास सहयोग के समझौता ज्ञापन (MoU) साइन करने पर मंजूरी बनी। ये MoU भारत में एविएशन मेंटेनेंस और रिपेयर से जुड़ी टेक्नोलॉजी कैपिसिटी और को विकसित करना है। इस MoU के तहत भारतीय संस्थानों के लिए एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर (AME) ट्रेनिंग का इंडस्ट्री बेस्ड सिलेबस डेवलप किया जाएगा। भारतीय छात्रों को सिंगापुर की MRO कंपनियों में इंटर्नशिप और एक्सचेंज कार्यक्रमों का अवसर मिलेगा। भारत की विदेशी देशों पर विमान मरम्मत के लिए निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी। भारत को रीजनल एविएशन वर्कशॉप के रूप में विकसित करना है। अवार्ड (AWARD) 6. भारत कॉ बिएनाले आर्टे 2026 का अवार्ड मिला 26 नवंबर को ‘बेस्ट नेशनल पार्टिसिपेशन’ कैटेगरी में बिएनाले आर्टे 2026 में विजिटर्स लायंस का विनर चुना गया। भारत की प्रदर्शनी का नाम जीयोग्राफिक्स ऑफ डिस्टेंस: रिमेंबरिंग होम था। बिएनाले आर्टे दुनिया की प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनियों में से एक है। इसका आयोजन इटली के वेनिस शहर में होता है। इसमें दुनियाभर के कलाकार और अपनी कला, पेंटिंग, मूर्तियां और दूसरी रचनात्मक कलाकृतियां प्रदर्शित करते हैं। इसमें अलग-अलग कैटेगरी में अवार्ड दिए जाते हैं। विजिटर्स लायन अवार्ड दर्शकों की पसंद और उनके वोट के आधार पर दिया जाता है। ये दुनिया के सबसे जाने-माने कंटेम्पररी आर्ट इवेंट्स में से एक है। अमेरिकन आर्टिस्ट निक केव ने बेस्ट पार्टिसिपेंट का अवॉर्ड जीता। ये अवार्ड 61वीं अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में हुआ। वेनिस आर्ट बिएनाले में कला जगत का








