Sunday, 29 Nov 2026 | 11:39 AM

Trending :

हफ्ते की टॉप जॉब्स: गुजरात पुलिस में 3000 भर्ती, राजस्थान में 1909 वैकेंसी, इस हफ्ते निकलीं 5 हजार से ज्यादा नौकरियां – Gujarat Police & Rajasthan Job Vacancy सूचना मंत्रालय से करें 6 महीने की पेड इंटर्नशिप: पदों की संख्या 30; बिना एग्जाम, इंटरव्यू के सिलेक्शन – MeitY Internship 2027 CBSE 12 वीं में 97% ने चुना अंग्रेजी: हाई स्टडीज, एकेडमिक डिस्कशन वजह, दूसरे नंबर पर केमेस्ट्री के लिए 57% रजिस्ट्रेशन – CBSE Class 12 Board Exam: English Most Chosen Subject UPPSC के अध्यक्ष बने आलोक सिंह: नोएडा के पहले पुलिस कमिश्नर, राजनाथ सिंह के सचिव रहे, जानिए कंप्लीट प्रोफाइल – Alok Singh Appointed UPPSC Chairman 552 पदों पर निकली भर्ती, सिर्फ 48 कैंडिडेट हुए सिलेक्ट: मिनिमम मार्क्स भी हासिल नहीं कर पाए, RPSC ने जारी किया स्कूल लेक्चरर का रिजल्ट – RPSC Agriculture Lecturer Result 2026 करेंट अफेयर्स 28 नवंबर: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया पर देश में पहला म्यूजियम शुरू, लोकसभा सीटों में 50% बढ़ाने को मंजूरी – India First CJI Museum
EXCLUSIVE

सूचना मंत्रालय से करें 6 महीने की पेड इंटर्नशिप: पदों की संख्या 30; बिना एग्जाम, इंटरव्यू के सिलेक्शन – MeitY Internship 2027

सूचना मंत्रालय से करें 6 महीने की पेड इंटर्नशिप: पदों की संख्या 30; बिना एग्जाम, इंटरव्यू के सिलेक्शन - MeitY Internship 2027

Hindi News Career MeitY Internship 2027 | Apply For Paid Internship Without Exam & Interview 17 मिनट पहले कॉपी लिंक केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने जनवरी से जून 2027 तक चलने वाले बैच के लिए इंटर्नशिप निकाली है। छह महीने की इस इंटर्नशिप के लिए टेक्नोलॉजी और साइंस से जुड़े सब्जेक्ट के स्टूडेंट्स आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : अंडरग्रेजुएट : B.Tech/BE के सेकंड ईयर या चौथे सेमेस्टर की परीक्षा पास की हो या उसमें शामिल हुए हो। 12वीं में न्यूनतम 70% अंक प्राप्त हो। पोस्टग्रेजुएशन की पहले या दूसरे सेमेस्टर की एग्जाम पास की हो या पढ़ाई कर रहे हो। फाइनल ईयर में B.Tech/BE की एग्जाम दे चुके या रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स भी आवेदन कर सकते हैं फाइनल ईयर के सभी सेमेस्टर में न्यूनतम 70% अंक प्राप्त किए हो। इन क्षेत्रों में काम करने का मिलेगा मौका AI एवं एडवांस्ड कंप्यूटिंग साइबर सिक्योरिटी एंड रिस्क मैनेजमेंट क्लाउड, डेटा एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट मॉडर्न आर्किटेक्चर एंड इंटीग्रेशन ब्लॉकचेन, IoT एंड GIS UI/UX डिजाइनिंग एंड सॉफ्टवेयर टेस्टिंग डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन एंड ई-गवर्नेंस स्टाइपेंड : सरकारी नीति के अनुसार। सिलेक्शन प्रोसेस : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग इन सब्जेक्ट के स्टूडेंट्स कर सकते हैं अप्लाई कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी इलेक्ट्रॉनिक्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) डेटा साइंस मशीन लर्निंग साइबर सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट क्लाउड कंप्यूटिंग एवं डेटा सेंटर सिस्टम एडमिनिस्ट्रेशन एवं डेटाबेस जरूरी डॉक्यूमेंट्स : हाल की पासपोर्ट साइज फोटो 10वीं और 12वीं की मार्कशीट कॉलेज की सेमेस्टर-वाइज मार्कशीट कॉलेज/यूनिवर्सिटी का NOC संस्थान का फॉरवर्डिंग लेटर ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट nicsi.nic.in पर जाएं। इंटर्नशिप सेक्शन पर क्लिक करें। विंटर बैच का फॉर्म भरें। मांगी गई जानकारी और पसंदीदा इंटर्नशिप फील्ड दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकालकर रखें। इंटर्नशिप की ऑफिशियल लिंक ——————————————————————- ये खबर भी पढ़ें पेपर लीक पर 10 साल जेल, 10 लाख जुर्माना:महाराष्ट्र सरकार ला सकती है नया प्रस्ताव, 9 परीक्षाओं में धांधली के बाद जांच का आदेश महाराष्ट्र सरकार प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल, पेपर लीक और भर्ती प्रक्रियाओं में होने वाली धांधली रोकने के लिए कड़े कदम उठाने जा रही है। ये खबर भी पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

CBSE 12 वीं में 97% ने चुना अंग्रेजी: हाई स्टडीज, एकेडमिक डिस्कशन वजह, दूसरे नंबर पर केमेस्ट्री के लिए 57% रजिस्ट्रेशन – CBSE Class 12 Board Exam: English Most Chosen Subject

CBSE 12 वीं में 97% ने चुना अंग्रेजी: हाई स्टडीज, एकेडमिक डिस्कशन वजह, दूसरे नंबर पर केमेस्ट्री के लिए 57% रजिस्ट्रेशन - CBSE Class 12 Board Exam: English Most Chosen Subject

Hindi News Career CBSE Class 12 Board Exam: English Most Chosen Subject | Chemistry Second 8 मिनट पहले कॉपी लिंक साल 2027 की CBSE कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए सबसे ज्यादा चुने गए सब्जेक्ट में अंग्रेजी टॉप पर है। अंग्रेजी के लिए लगभग 18.5 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया है। उसके बाद दूसरे नंबर पर केमिस्ट्री है। इसके लिए 57% स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया है। इसके बाद फिजिक्स का नंबर आता है। केमेस्ट्री और फिजिक्स साइंस स्ट्रीम के मेन पार्ट हैं। यह सब्जेक्ट उन स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं जो इंजीनियरिंग, मेडिकल, रिसर्च और साइंस से जुड़े अन्य क्षेत्रों में अपना करियर बनाना चाहते हैं। टेक्निकल फील्ड में करिअर के लिए साइंस सब्जेक्ट की चॉइस से स्टूडेंट्स की पसंद और चुने जाने वाले करिअर की झलक मिलती है। यहां साइंस उन स्टूडेंट्स की पहली पसंद है जो टेक्निकल और मेडिकल फील्ड में जाना चाहते हैं। वहीं कॉमर्स और ह्यूमैनिटीज जैसे अन्य विषय भी करियर के कई अवसर प्रदान करते हैं। 16 फरवरी से शुरू होंगी 12वीं की एग्जाम CBSE कक्षा 12वीं की एग्जाम 16 फरवरी से शुरू होंगी और हर दिन सुबह 10:30 बजे से आयोजित की जाएंगी। पहला पेपर फिजिक्स का होगा। आखिरी पेपर रिटेल और वेब एप्लिकेशन का होगा। इन एग्जाम में कुल 121 विषय शामिल हैं। कॉम्बिनेशन ध्यान में रखकर टाइमटेबल तैयार CBSE बोर्ड ने सभी सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन को ध्यान में रखकर टाइमटेबल तैयार किया है। इसका मकसद स्टूडेंट्स के दो सब्जेक्ट की एग्जाम के बीच टकराव रोकना है। इसके लिए बोर्ड ने 40 हजार से ज्यादा सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन स्टडी किए हैं। ——————————————————————————- ये खबर भी पढ़ें ये खबर भी पढ़ें पेपर लीक पर 10 साल जेल, 10 लाख जुर्माना:महाराष्ट्र सरकार ला सकती है नया प्रस्ताव, 9 परीक्षाओं में धांधली के बाद जांच का आदेश महाराष्ट्र सरकार प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल, पेपर लीक और भर्ती प्रक्रियाओं में होने वाली धांधली रोकने के लिए कड़े कदम उठाने जा रही है। ये खबर भी पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

UPPSC के अध्यक्ष बने आलोक सिंह: नोएडा के पहले पुलिस कमिश्नर, राजनाथ सिंह के सचिव रहे, जानिए कंप्लीट प्रोफाइल – Alok Singh Appointed UPPSC Chairman

UPPSC के अध्यक्ष बने आलोक सिंह: नोएडा के पहले पुलिस कमिश्नर, राजनाथ सिंह के सचिव रहे, जानिए कंप्लीट प्रोफाइल - Alok Singh Appointed UPPSC Chairman

Hindi News Career Alok Singh Appointed UPPSC Chairman | Noida First Police Commissioner 15 मिनट पहले कॉपी लिंक उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने IPS आलोक सिंह को UPPSC का नया अध्यक्ष बनाया है। आलोक सिंह 1995 बैच के IPS अधिकारी हैं। वे 23 जनवरी 2029 तक इस पद पर रहेंगे। पिछले कुछ दिनों से उनके नाम को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही थीं, जिस पर अब सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। वह 23 जनवरी 2029 तक इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। संघ लोक सेवा आयोग में अध्यक्ष पद के लिए 60 से ज्यादा आवेदन मिले थे। जिनमें से आलोक सिंह को चुना गया। आलोक सिंह UPPSC के अध्यक्ष बनने वाले पहले IPS अधिकारी हैं। आलोक सिंह जनवरी 2027 में रिटायर होने वाले थे लेकिन इससे पहले ही उन्हें आयोग की नई जिम्मेदारी सौंप दी गई। IPS आलोक सिंह UPPSC अध्यक्ष के तौर पर संजय श्रीनेत की जगह लेंगे। संजय श्रीनेत 21 नवंबर 2026 को रिटायर हुए थे। एमए के बाद एमबीए की डिग्री ली उन्होंने फिजिक्स और मैथ्स के साथ बीएससी की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद इकोनॉमिक्स में एमए और मार्केटिंग व फायनेंस में एमबीए की डिग्री ली। उनकी क्वालिफिकेशन में साइंस, इकोनॉमिक्स और मैनजमेंट तीनों विषय शामिल हैं। नोएडा के पहले पुलिस कमिश्नर बनें आलोक सिंह जनवरी 2020 में उत्तर प्रदेश के पहले पुलिस कमिश्नर बनें। 2022 तक उन्होंने ये जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान उन्होंने जिले में पुलिस प्रशासन की नई व्यवस्था को बनाए रखने में खास भूमिका निभाई। राजनाथ सिंह के निजी सचिव रहे मई 2026 में उन्हें DG रैंक पर प्रमोट किया गया था। आलोक सिंह केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के निजी सचिव के रूप में भी काम कर चुके हैं। 10 से अधिक जिलों में कार्यभार संभाला अपने लंबे पुलिस करियर में आलोक सिंह ने उत्तर प्रदेश के 10 से अधिक जिलों में पुलिस नेतृत्व की जिम्मेदारी निभाई है। इनमें कानपुर, मेरठ, सोनभद्र, बिजनौर, उन्नाव, सीतापुर, रायबरेली, बस्ती, बागपत और कौशाम्बी जैसे जिले शामिल हैं। वह मेरठ रेंज के IG, कानपुर के SSP और IG के अलावा दिसंबर 2022 से कानपुर जोन के ADG रहे। मई 2026 में उन्हें DG रैंक पर प्रमोशन मिला। आयोग की मुख्य जिम्मेदारियों में भर्ती परीक्षाएं आयोजित करना, सिलेक्शन प्रोसेस को आसान बनाना और भर्ती प्रक्रियाओं को समय पर पूरा करना शामिल है। UPPSC के बारे मे : UPPSC का पूरा नाम उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग) है। यह उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में प्रशासनिक और अन्य सरकारी पदों पर भर्ती के लिए प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित करता है। इसकी स्थापना 1 अप्रैल 1937 में हुई। इसका हेड ऑफिस प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में हैं। इसकी ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in है। ————————————————————————- ये खबर भी पढ़ें NEET-UG 2027 के लिए CBT और ऑफलाइन मोड में एग्जाम:स्टूडेंट्स चुन सकेंगे अपनी पसंद का विकल्प, निलकेणी की कमेटी करेगी फैसला साल 2027 में होने वाली NEET-UG एग्जाम के लिए केंद्र सरकार उम्मीदवारों को कंप्यूट बेस्ड टेस्ट और पेन-एंड-पेपर मोड में से किसी एक को चुनने का विकल्प देने पर विचार कर रही है। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

552 पदों पर निकली भर्ती, सिर्फ 48 कैंडिडेट हुए सिलेक्ट: मिनिमम मार्क्स भी हासिल नहीं कर पाए, RPSC ने जारी किया स्कूल लेक्चरर का रिजल्ट – RPSC Agriculture Lecturer Result 2026

552 पदों पर निकली भर्ती, सिर्फ 48 कैंडिडेट हुए सिलेक्ट: मिनिमम मार्क्स भी हासिल नहीं कर पाए, RPSC ने जारी किया स्कूल लेक्चरर का रिजल्ट - RPSC Agriculture Lecturer Result 2026

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने प्राध्यापक-कृषि (स्कूल शिक्षा) भर्ती-2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। स्कूल लेक्चरर के 552 पदों के लिए हुई इस भर्ती में सिर्फ 48 कैंडिडेट सिलेक्ट हुए हैं। . इस भर्ती का एग्जाम 3 और 8 जून 2026 को हुआ था। 26 नवंबर को घोषित रिजल्ट में अधिकांश कैंडिडेट मिनिमम मार्क्स भी हासिल नहीं कर पाए। आयोग ने 20 अगस्त 2026 को अस्थाई सूची जारी की थी। इसके बाद कृषि विभाग की ओर से पात्रता जांच की गई। अब आयोग की ओर से कोई आरक्षित सूची जारी नहीं की गई। बता दें कि सिलेक्शन के लिए एग्जाम में मिनिमम 40 प्रतिशत मार्क्स लाने का नियम है। कट ऑफ मार्क्स (मुख्य सूची) कैटेगरी सब-कैटेगरी कट ऑफ अंक सामान्य (अनारक्षित) सामान्य / सामान्य महिला 181.63 विधवा उपलब्ध नहीं (N.A.) परित्यक्ता / विच्छेदित उपलब्ध नहीं (N.A.) अनुसूचित जाति (S.C.) सामान्य / सामान्य महिला 189.48 विधवा उपलब्ध नहीं (N.A.) परित्यक्ता / विच्छेदित उपलब्ध नहीं (N.A.) अनुसूचित जनजाति (S.T.) सामान्य / सामान्य महिला उपलब्ध नहीं (N.A.) विधवा / परित्यक्ता उपलब्ध नहीं (N.A.) अन्य पिछड़ा वर्ग (O.B.C.) सामान्य / सामान्य महिला उपलब्ध नहीं (N.A.) विधवा / परित्यक्ता उपलब्ध नहीं (N.A.) अति पिछड़ा वर्ग (M.B.C.) सामान्य / सामान्य महिला उपलब्ध नहीं (N.A.) विधवा / परित्यक्ता उपलब्ध नहीं (N.A.) आर्थिक रूप से कमजोर (E.W.S.) सामान्य / सामान्य महिला उपलब्ध नहीं (N.A.) विधवा / परित्यक्ता उपलब्ध नहीं (N.A.) कैटेगरी सब-कैटेगरी कट ऑफ अंक भूतपूर्व सैनिक सामान्य (अनारक्षित) उपलब्ध नहीं (N.A.) अनुसूचित जाति उपलब्ध नहीं (N.A.) अनुसूचित जनजाति उपलब्ध नहीं (N.A.) अन्य पिछड़ा वर्ग उपलब्ध नहीं (N.A.) अति पिछड़ा वर्ग उपलब्ध नहीं (N.A.) आर्थिक रूप से कमजोर उपलब्ध नहीं (N.A.) विशेष योग्यजन (दिव्यांग) अंधता एवं कम दृष्टि (B/LV) उपलब्ध नहीं (N.A.) श्रवण बाधित (H.I.) उपलब्ध नहीं (N.A.) लोकोमोटर दिव्यांगता (OA/OL/BL आदि) उपलब्ध नहीं (N.A.) स्वलीनता, मानसिक बीमारी, बहु-दिव्यांगता उपलब्ध नहीं (N.A.)

करेंट अफेयर्स 28 नवंबर: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया पर देश में पहला म्यूजियम शुरू, लोकसभा सीटों में 50% बढ़ाने को मंजूरी – India First CJI Museum

करेंट अफेयर्स 28 नवंबर: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया पर देश में पहला म्यूजियम शुरू, लोकसभा सीटों में 50% बढ़ाने को मंजूरी - India First CJI Museum

Hindi News Career India First CJI Museum | Supreme Court Historic Verdicts Recording Delhi 16 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। नेशनल (NATIONAL) 1. कैबिनेट ने लोकसभा सीटों में 50% बढ़ाने को मंजूरी दी 27 नवंबर को कैबिनेट ने लोकसभा सीटों में 50% बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दी। न्यूज एजेंसी PTI के सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी की अध्यक्षता में सेवा तीर्थ में करीब एक घंटे बैठक चली। इसमें परिसीमन से जुड़े महिला आरक्षण के नए बिल को मंजूरी दी गई। लोकसभा में अभी 543 सीटें हैं। 50% बढ़ोतरी के बाद ये 815 हो जाएंगी यानी 272 सीटें बढ़ेंगी। वहीं बढ़ाई गई सभी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की जा सकती हैं। कुल सीटों की ये संख्या अगले 25 साल तक नहीं बदलेगी। सूत्रों के मुताबिक, नए बिल में कुछ बदलाव किए गए हैं, ताकि परिसीमन के बाद किसी भी राज्य की लोकसभा में सीटों की हिस्सेदारी दूसरे राज्यों के मुकाबले कम न हो। सरकार इसे 30 नवंबर से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र में पास कराना चाहती है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष से बिल पर बहस में हिस्सा लेने की अपील की है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े बिल पास कराने के लिए धोखे से बहुमत जुटा रही है। परिसीमन का मतलब है जनसंख्या और संवैधानिक प्रावधानों के आधार पर लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की सीमाओं और सीटों का पुनर्निर्धारण करना। नियुक्ति (APPOINTMENT) 2. आलोक सिंह UPPSC के नए चेयरमैन अपॉइंट हुए 27 नवंबर को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग यानी UPPSC ने IPS आलोक सिंह को नया चेयरमैन अपॉइंट किया। IPS आलोक सिंह UPPSC चेयरमैन के तौर पर संजय श्रीनेत की जगह लेंगे। संजय श्रीनेत 21 नवंबर को रिटायर हुए हैं। आलोक सिंह उत्तर प्रदेश कैडर के 1995 बैच के IPS हैं। पहली पोस्टिंग लखनऊ में ASP के रूप में हुई। उन्होंने कौशांबी, बागपत, सोनभद्र, रायबरेली, उन्नाव, मेरठ और बाराबंकी समेत 11 जिलों में पुलिस प्रमुख के रूप में सेवाएं दीं। 2014 में आलोक सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के सुरक्षा प्रमुख के तौर पर काम किया। जनवरी 2020 में नोएडा के पहले पुलिस कमिश्नर बने और मई 2026 में DG रैंक पर प्रमोट हुए। आलोक ने आगरा में शुरुआती पढ़ाई की और इसके बाद मार्केटिंग और फाइनेंस में MBA हैं। स्पोर्ट्स (SPORTS) 3. पंकज आडवाणी ने क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने 27 नवंबर को भारत के स्टार स्नूकर खिलाड़ी पंकज आडवाणी क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। ब्रिटेन के रीडिंग में पंकज ने टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व प्रोफेशनल्स प्लेयर टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया। ये मुकाबला स्नूकर के 900 फॉर्मेट में खेला गया था और पंकज ने फाइनल में एक भी फ्रेम गंवाए बिना जीत दर्ज की। क्रूसिबल कप टूर्नामेंट का ये दूसरा संस्करण था। पंकज आडवाणी की जीत के साथ भारत पहली बार 2027 में क्रूसिबल कप की मेजबानी करेगा। 2003 में पंकज आडवाणी ने पहली बार 17 साल की उम्र में IBSF विश्व स्नूकर चैंपियनशिप जीती थी। पंकज को 2004 अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था और 2005 IBSF विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप में खिताब जीता। 2006 में दोहा एशियन गेम्स में पंकज ने इंग्लिश बिलियर्ड्स का गोल्ड मेडल जीता। 2006 में स्नूकर में योगदान के लिए पंकज को राजीव गांधी खेल रत्न (अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न) से सम्मानित किया गया था। स्नूकर 900 क्या है इसमें खिलाड़ी को हर शॉट खेलने के लिए अधिकतम 20 सेकंड मिलते हैं। इसमें फ्रेम की समय सीमा 15 मिनट होती है। इसमें 15 मिनट पूरे होने पर जो खिलाड़ी आगे होता है, उसे विजेता घोषित किया जाता है। निधन (DEATH) 4. सीनियर कांग्रेस नेता पीरजादा मोहम्मद सईद का निधन 26 नवंबर को सीनियर कांग्रेस नेता और अनंतनाग से मौजूदा विधायक, पीरजादा मोहम्मद सईद का 73 साल की उम्र में निधन हो गया। सईद 2024 के जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों में अनंतनाग से चुने गए थे। इससे पहले वे 1987, 2002 और 2008 में कोकरनाग निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। गुलाम नबी आजाद के नेतृत्व वाली सरकारों में सईद शिक्षा, ग्रामीण विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और हज एवं औकाफ जैसे डिपार्टमेंट संभाले थे। सईद ने 2008 में एक विवाद के चलते शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। सईद ने 1980 में कश्मीर यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई की थी। उन्होंने LLB पूरी करने के बाद राजनीति में करियर की शुरुआत की थी। गुलाम नबी आजाद के नेतृत्व वाली सरकारों में सईद शिक्षा मंत्री रहे। मिसलीनियस 5. अब खाने-पीने की चीजों पर वॉर्निंग सिंबल जरूरी होगा 27 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने खाने-पीने की पैकेट वाली चीजों पर वॉर्निंग सिंबल यानी खतरे का निशान लगाने का निर्देश दिया। जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस के विनोद चंद्रन की बेंच ने केंद्र सरकार और FSSAI को ये निर्देश दिए हैं। ऐसे फूड आयटम जिन चीजों में चीनी, नमक या फैट ज्यादा होगा, उनके पैकेट पर अलग-अलग लाल निशान लगाने होंगे। हर निशान छह कोनों वाला होगा। उसमें संबंधित चीज की तस्वीर के साथ ‘हाई शुगर’, ‘हाई सॉल्ट’ या ‘हाई फैट’ लिखा होगा। साथ ही कोर्ट ने कहा कि चीनी की मात्रा का पता लगाने के लिए कुल शुगर और फैट का पता लगाने के लिए सैचुरेटेड फैट को आधार बनाया जाए। FSSAI को वैज्ञानिक जांच के आधार पर इनकी तय सीमा फिर से तय करनी होगी। ये मामला ‘3S एंड आवर हेल्थ सोसाइटी’ नाम के एक पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से दायर जनहित याचिका से जुड़ा है। 3S एंड अवर हेल्थ सोसाइटी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाकर डिब्बा बंद या पैकेट वाले खाने पर अनिवार्य वार्निंग लेबल लगाने की मांग की थी। FSSAI ने इसे अलग-अलग फेज में लागू करने का प्रस्ताव दिया था, ताकि इंडस्ट्री को अपने प्रोडक्ट्स को सुधारने का मौका मिले। 5. देश का पहला CJI म्यूजियम शुरू हुआ 25 नवंबर को हरियाणा के सोनीपत में स्थित ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी में देश का पहला CJI म्यूजियम शुरू किया गया है। इस म्यूजियम में भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीशों (CJI) के योगदान, उनके कार्यकाल और न्यायपालिका से जुड़ी