Saturday, 03 Oct 2026 | 12:43 AM

Trending :

Karnataka Schools Controversy | Teachers On SIR Duty, Students Face Exams 174 लोगों को बचाने वाले पायलट को बॉलीवुड का सलाम:जावेद अख्तर बोले- स्मित को महावीर चक्र मिले; माधवन-देवरकोंडा समेत कई सेलेब्स ने की तारीफ हनुमान अंश पर पर बोलीं तमन्ना भाटिया:लोग अपना सनातन कल्चर जानना चाहते हैं, इसलिए बॉक्स ऑफिस पर फिल्में हिट; हनुमान अंश ने कमाए 414 करोड़ हनुमान अंश पर पर बोलीं तमन्ना भाटिया:लोग अपना सनातन कल्चर जानना चाहते हैं, इसलिए बॉक्स ऑफिस पर फिल्में हिट; हनुमान अंश ने कमाए 414 करोड़ आमेर बना ‘आश्रम’ का नया ठिकाना, सागरलेक पर बनाया सेट:बाबा निराला बने बॉबी देओल पर फिल्माया सीन, चंदन रॉय सान्याल और त्रिधा चौधरी भी हुई स्पॉट एक्ट्रेस नुसरत भरूचा को रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर:इंडोनेशिया के बाली में एक्सीडेंट, एयर एंबुलेंस से मुंबई लाया जा रहा, सर्जरी होगी
EXCLUSIVE

हमारी पौराणिक कथाएं कभी पुरानी नहीं हुईं:‘नागबंधम’ की स्टार कास्ट बोली- अब उन्हें बड़े पर्दे पर भव्य तरीके से दिखाने का समय आया है

हमारी पौराणिक कथाएं कभी पुरानी नहीं हुईं:‘नागबंधम’ की स्टार कास्ट बोली- अब उन्हें बड़े पर्दे पर भव्य तरीके से दिखाने का समय आया है

रहस्य, रोमांच, पौराणिक इतिहास और बड़े विजुअल्स से सजी पैन इंडिया फिल्म ‘नागबंधम’ तीन जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म में विराट कर्ण, नभा नटेश और ऋषभ साहनी मुख्य भूमिकाओं में हैं। निर्माता निशिता नागिरेड्डी हैं। दैनिक भास्कर से बातचीत में टीम ने फिल्म की कहानी, सनातन संस्कृति, दक्षिण भारतीय सिनेमा, बॉलीवुड और किरदारों पर बात की। सवाल: ‘नागबंधम’ की सबसे बड़ी खासियत क्या है? जवाब/निशिता नागिरेड्डी: यह सिर्फ पौराणिक फिल्म नहीं है। इसमें इतिहास, सनातन परंपरा, रहस्य और रोमांच को बड़े पैमाने पर दिखाया गया है। मकसद दर्शकों को मनोरंजन के साथ विरासत से जोड़ना है। सवाल: विराट, आपका किरदार रुद्र का है। इसमें क्या अलग देखने को मिलेगा? जवाब/विराट कर्ण: रुद्र सिर्फ ताकतवर नहीं है, उसके हर फैसले के पीछे वजह है। उसके हर संवाद और एक्शन का मतलब है। ज्यादा बताऊंगा तो मजा खत्म हो जाएगा। असली अनुभव थिएटर में मिलेगा। सवाल: नभा, पौराणिक दुनिया का हिस्सा बनना कैसा रहा? जवाब/नभा नटेश: खास अनुभव रहा। भारतीय सिनेमा में कई ऐतिहासिक और पौराणिक पहलुओं को अब तक सही तरीके से नहीं दिखाया गया। हमारी फिल्म उसी कमी को पूरा करने की कोशिश है। दर्शक मनोरंजन के साथ नया भी जानेंगे। सवाल: ऋषभ, आप लगातार नकारात्मक किरदार निभा रहे हैं। क्या ऐसे किरदार ज्यादा चुनौतीपूर्ण होते हैं? जवाब/ऋषभ साहनी: मुझे ऐसे किरदार निभाने में मजा आता है। हर किरदार का नजरिया होता है। मैं पहले समझने की कोशिश करता हूं कि वह ऐसा क्यों कर रहा है। उसकी सोच समझ में आ जाए तो किरदार जीवंत हो जाता है। सवाल: इतने क्रूर किरदार निभाने के बाद उससे बाहर कैसे निकलते हैं? जवाब/ऋषभ: शूट खत्म होते ही परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताता हूं। वही मुझे सामान्य जिंदगी में वापस ले आता है। मैं किरदार सेट पर छोड़ देता हू। सवाल: सनातन और भारतीय इतिहास पर लगातार फिल्में बन रही हैं। इसे आप ट्रेंड मानते हैं? जवाब/निशिता: यह ट्रेंड नहीं है। हमारी कहानियां हमेशा से थीं। अब तकनीक, बजट और दर्शकों का भरोसा बढ़ा है, इसलिए उन्हें बड़े पैमाने पर पेश किया जा रहा है। नभा: कोविड के बाद लोग अपनी जड़ों से फिर जुड़ना चाहते हैं। इसी वजह से ऐसी फिल्मों को ज्यादा स्वीकार किया जा रहा है। सवाल: बॉलीवुड दक्षिण भारतीय सिनेमा से क्या सीख सकता है? जवाब/ऋषभ: सबसे बड़ी सीख यही है कि कहानियों और नए कलाकारों पर भरोसा किया जाए। वहां कंटेंट को सबसे ज्यादा महत्व दिया जाता है। सवाल: विराट, हिंदी फिल्मों में किस कलाकार के साथ काम करना चाहेंगे? जवाब/विराट: मुझे आलिया भट्ट का काम पसंद है। मौका मिला तो उनके साथ काम करना चाहूंगा। मुझे एक्शन और भावनात्मक फिल्में करना पसंद है। सवाल: आपकी प्रेरणा कौन रहे हैं? जवाब/विराट: विक्की कौशल का अभिनय मुझे प्रभावित करता है। खासकर ‘छावा’ देखने के बाद मैंने किरदार पर और मेहनत की। मैं चाहूंगा कि वह यह फिल्म देखें। सवाल: निर्माता के तौर पर बड़े सितारों की बजाय नए चेहरों पर भरोसा क्यों किया? जवाब/निशिता: हमारा विश्वास कहानी पर था। लगा कि जो कलाकार किरदार में फिट बैठता है, वही सही चुनाव है। स्टारडम से ज्यादा जरूरी कहानी है। सवाल: फिल्म को लेकर सबसे यादगार तारीफ कौन सी मिली? जवाब/ऋषभ: यूनिट हर अच्छे शॉट के बाद हौसला बढ़ाती थी। इससे अगले दृश्य में बेहतर करने की ऊर्जा मिलती थी। नभा: मेरे लुक और किरदार को लेकर अच्छी प्रतिक्रिया मिली क्योंकि दर्शकों ने मुझे पहले ऐसे अवतार में नहीं देखा। विराट: मेरे लिए बड़ी तारीफ यह रही कि लोगों ने कहा मैं भगवान शिव जैसा दिख रहा हूं। मैं इसे उनका आशीर्वाद मानता हूं। सवाल: फिल्म के टीजर को इंडस्ट्री से कैसा रिस्पॉन्स मिला? जवाब/निशिता: कई बड़े कलाकारों ने टीजर की तारीफ की। महेश बाबू का समर्थन हमारे लिए बड़ा उत्साह था। उनके शब्दों ने टीम का आत्मविश्वास बढ़ाया।

निहंग ने पंजाबी मेकअप आर्टिस्ट को धमकाया:बोला- तेरे कारण लड़के गे बन रहे; मेड संधू ने कहा- मुझे परमात्मा ने ऐसा बनाया

निहंग ने पंजाबी मेकअप आर्टिस्ट को धमकाया:बोला- तेरे कारण लड़के गे बन रहे; मेड संधू ने कहा- मुझे परमात्मा ने ऐसा बनाया

पंजाब के चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मधू सूदन उर्फ मेड संधू एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार विवाद की वजह सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक ऑडियो-वीडियो क्लिप है, जिसमें निहंग जत्थेदार मनप्रीत सिंह खालसा और मेड संधू के बीच मोबाइल फोन पर हुई बातचीत सुनाई दे रही है। बातचीत में जत्थेदार ने मेड संधू की सोशल मीडिया गतिविधियों, पहनावे और पुरानी रीलों पर आपत्ति जताते हुए उन्हें चेतावनी दी, जबकि मेड संधू ने खुद में बदलाव का दावा करते हुए कहा कि उनकी पुरानी वीडियो को दोबारा शेयर कर बेवजह विवाद खड़ा किया जा रहा है। वायरल बातचीत के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। निहंग जत्थेदार आर्टिस्ट मेड संधू को गे जैसे पहनावे से दूरी बनाने को कहते हैं। वो कहते हैं कि कई युवा उन्हें फॉलो करते हैं। इससे वो भी गे बनने की चाह रखने लगते हैं। अब पढ़िए मेड संधू-मनप्रीत खालसा में क्या बातचीत हुई… मनप्रीत खालसा: हैलो, ये मेड का नंबर है। मेड संधू: हांजी। मनप्रीत खालसा: मेड क्या हाल है, तेरे को संधू नहीं कहना मैंने, भाई मनप्रीत सिंह खालसा बोल रहा हूं। फोन नहीं उठा रहे तुम कल भी कॉल किया था। मेड संधू: पता नहीं, मेरे को कल कोई फोन नहीं आया। मनप्रीत खालसा: मैंने तुम्हारी बाइट सुनी हैं, जिसमें तुमने कहा है कि मैंने अपने आप में सुधार कर लिया है। ये अच्छी बात है। मुझे एक-दो लोगों के कमेंट भी आए कि संधू के घर पर भी किन्नर पैदा हो सकते है। मैंने भी कहा कि किन्नर लोग पैदा हो सकते हैं, लेकिन यदि हम अच्छे भले लड़के हैं और ट्रांसजेंडर होकर इस तरह करें तो ये गलत है। तुम्हें देखकर कई लड़के गे (समलैंगिक) बन रहे है। मेड संधू: देखो, मेरे में जो गलतियां थी मैंने खुद को चेंज कर लिया है। खुद को बहुत सुधार लिया है, लेकिन कुछ लोग मुझे लेकर फालतू की कंट्रोवर्सी कर रहे हैं। मनप्रीत खालसा: आप एक अपनी वीडियो बाइट दें, जिसमें कह दे कि मैंने खुद में सुधार ला दिया है। मैं गलत कपड़े पहन कर रील नहीं बनाऊंगा। चाहे तुम हमें मिल लो। मेड संधू: मैं अभी यहां नहीं हूं, मैं मुंबई हूं, यहां मेकअप क्लास लगा रहा हूं। मनप्रीत खालसा: कोई बात नहीं मैं मुंबईं जहाज पर आ जाता हूं। मेड संधू: कोई बात नहीं जब मैं आया तो कॉल कर दूंगा, आप अपने नंबर से मुझे हाय भेज दे। मनप्रीत खालसा: संधू जिम्मीदार भाईचारे का गोत है। मेड संधू: वो मेरा गोत है उसे तो मैं बदल नहीं सकता। मैंने अपने शौक से नहीं लगाया। काफी हीरो-हिरोइन ऐसे है जिन्होंने छोटे नाम रखे है। मैंने मधूसुदन संधू से मेड संधू अपना नाम रखा है। मनप्रीत खालसा: हमें तुम्हारे संधू लिखने से कोई दिक्कत नहीं है। जब कोई सिंह या कौर लगाकर ऐसे काम करेगा तो अच्छा नहीं लगता। मेड संधू: मैंने अपने नाम में सिंह या कौर शब्द नहीं लगाया है। मनप्रीत खालसा: मैं तुम्हें नहीं कह रहा, मैं सिर्फ बात कर रहा हूं कि यदि कोई ऐसे करता है तो ठीक नहीं। तुम्हारी बहुत सी वीडियो काफी वायरल हुई है। मेड संधू: मेरी ऐसे कौन सी वीडियो वायरल हुई है, मुझे लोगों ने ज्यादा हाईलाइट करके वायरल कर दिया है। मनप्रीत खालसा: तुम्हारी जो वीडियो मैंने सोशल मीडिया पर देखी है तुम सारे एक्शन लड़कियों वाले करते हो। मेड संधू: अब मुझे वो परमात्मा ने जैसा बनाया है। उसमें मैं क्या कर सकता हूं। मनप्रीत खालसा: परमात्मा ने बनाया वाली यदि बात है तो हो तो तुम लड़के ही। मेड संधू: मुझे जो मेरी जिन चीजों से लगता था कि जैसे कपड़े या अन्य उसे मैंने चेंज कर दिया है। अमृतसर में एक गे रैली होनी थी सबसे पहले मैंने ही बाइट दी थी कि ये रैली यहां नहीं होनी चाहिए। उस समय भी मुझे नेगेटिव दिखाया गया था। मनप्रीत खालसा: हमें तुम्हारे संधू गोत से फिर कोई मतलब नहीं। तुम्हारे से कोई दुश्मनी नहीं। हम चाहते है कि तुम हमें एक बाइट दे दो और कि भाई मनप्रीत सिंह या अन्य किसी भी जत्थेबंदी का नाम लेकर कि पंजाब में लचरता को खत्म करने के लिए जो कदम उठाया है मैं उनका साथ दूंगा या दूंगी जो भी तुम हो। मेड संधू: मैं कहता ही रहता हूं। मुझे पता है आप मेरी रिकार्डिंग भी कर रहे है। मनप्रीत खालसा: आप यही समझो की लाइव चल रहा है। मेरा निवेदन आप समझो। आप बाइट में कहे कि मेरी पुरानी वीडियो भी यदि कोई सोशल मीडिया पर नई बनाकर डालेगा तो मैं उस पर कार्रवाई करुंगा। मेरे से जो पहले वीडियो बनी है अब मैं अपने में चेंज लेकर आउंगा ताकि पंजाब की संस्कृति पर बुरा असर ना पड़े। मेड संधू: हांजी, मैंने कभी कोई ऐसी वीडियो डाली ही नहीं कि किसी से कहूं कि तुम ऐसा कोई काम करो। निहंग जत्थे और भाभी चुम्मेवाली के बीच भी हुई थी बहस… ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… निहंग की आपत्तिजनक फोटो लीक पर भड़का सिख प्रचारक, परवाना बोला- विक्की थॉमस ने किन्नर से शादी कर छोड़ा, शराब रख केक काटा निहंग जसदीप सिंह की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने पर सिख प्रचारक बरजिंदर सिंह परवाना ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा है कि विक्की सिंह थॉमस ने निहंगों को बदनाम किया है। एक निहंग के अतीत के फोटो रिलीज कर तुमने बहुत गंदी हरकत की है। पढ़ें पूरी खबर…

80 वर्षीय बुजुर्ग की 18 हजार फीट से स्काई डाइविंग,VIDEO:ऑस्ट्रेलिया में हाथों में तिरंगा लेकर कूदे; बोले- हम हरियाणवी, किसी से नी डरते

80 वर्षीय बुजुर्ग की 18 हजार फीट से स्काई डाइविंग,VIDEO:ऑस्ट्रेलिया में हाथों में तिरंगा लेकर कूदे; बोले- हम हरियाणवी, किसी से नी डरते

हरियाणा के 80 वर्षीय बुजुर्ग ने 18 हजार फीट से स्काई डाइविंग कर एक अनोखा रिकॉर्ड सेट किया है। कैथल के बात्ता गांव के चूहड़ सिंह पोते अंकित के साथ ऑस्ट्रेलिया टूर पर गए हैं। यहां स्काई डाइविंग के साथ 2 महीने तक कंट्री एक्सप्लोर कर रहे हैं। डाइव लगाते हुए चूहड़ सिंह की एक वीडियो भी सामने आई है, इसमें वह कहते हैं- हम हरियाणवी हैं, किसी से नहीं डरते। डर होता तो विदेश नहीं आते। डाइविंग के दौरान भी चूहड़ सिंह सफेद रंग का कुर्ता पहने ही नजर आए। वहीं, ट्रेनर भी उनका हौंसला बढ़ाते हुए दिखा। चूहड़ सिंह इससे पहले भी 15 हजार फीट से छलांग लगा चुके हैं। स्काई डाइविंग के दौरान उन्होंने कई सेल्फी भी ली और आसमान में ही तिरंगा लहराया। जानिए, चूहड़ सिंह की डाइविंग की कहानी… 2 पॉइंट में पढ़ें, डाइविंग पर क्या बोले चूहड़ सिंह पोता बोला- दादा के सुकून के लिए विदेश आए दैनिक भास्कर से बात करते हुए अंकित ने बताया कि एक बार स्काई डाइविंग में करीब 50 हजार रुपए खर्च आता है। डाइविंग से पहले डॉक्टरों द्वारा फिटनेस चेक की जाती है। फिटनेस सर्टिफिकेट देने के बाद ही डाइविंग की जा सकती है। दादा की खुशी के लिए ही वे ऑस्ट्रेलिया आए हैं। दादा ने अपनी पूरी उम्र खेती-किसानी में ही निकाल दी। अब उन्हें थोड़ा सुकून देने के लिए ही विदेशों में टूर कर रहे हैं। इससे पहले अंकित अपने दादा के साथ यूएई, थाईलैंड का भी टूर कर चुके हैं। अब आगे भी कुछ देशों में घूमने की योजना है। दादा ने देसी खानपान अपनाया अंकित ने बताया कि दादा ने हमेशा देसी खानपान ही अपनाया है। घर पर दूध, दही, रोटी, खिचड़ी खाते हैं। उनके पास खेती के लिए 5 एकड़ जमीन भी है। वहीं अंकित 12वीं करने के बाद BA फर्स्ट ईय में पढ़ाई कर रहे हैं। —————– यह खबर भी पढ़ें… हरियाणा में राजस्थान की 80वर्षीय महिला की स्काई डाइविंग:10 हजार फीट से कूदीं; रिटायर्ड ब्रिगेडियर बेटे ने बर्थडे पर पूरा किया मां का सपना हरियाणा में महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में रिटायर लेडी प्रोफेसर ने सबसे उम्रदराज महिला स्काई डाइवर बनने का रिकॉर्ड बना दिया है। डॉ. श्रद्धा चौहान नाम की लेडी प्रोफेसर ने 10 हजार फीट की ऊंचाई से क्राफ्ट प्लेन से डाइव लगाई। (पूरी खबर पढ़ें)

वर्ल्ड अपडेट्स:अरब सागर में अमेरिकी नौसेना के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग; 3 क्रू मेंबर सुरक्षित निकाले गए, 1 लापता

वर्ल्ड अपडेट्स:अरब सागर में अमेरिकी नौसेना के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग; 3 क्रू मेंबर सुरक्षित निकाले गए, 1 लापता

अमेरिकी नौसेना के MH-60S सीहॉक हेलिकॉप्टर ने बुधवार को अरब सागर में इमरजेंसी वॉटर लैंडिंग की। हेलिकॉप्टर में सवार चार क्रू मेंबर में से तीन को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि एक अब भी लापता है। उसकी तलाश में नौसेना का सर्च ऑपरेशन जारी है। अमेरिकी नौसेना के मुताबिक, हेलिकॉप्टर USS जॉर्ज एच. डब्ल्यू. बुश विमानवाहक पोत से उड़ान पर था। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद बचाए गए तीनों क्रू मेंबर की हालत स्थिर है। अमेरिकी नौसेना ने कहा कि शुरुआती जांच में हेलिकॉप्टर पर किसी हमले के संकेत नहीं मिले हैं। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसका पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल लापता क्रू मेंबर की तलाश जारी है।

वर्ल्ड अपडेट्स:अरब सागर में अमेरिकी नौसेना के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग; 3 क्रू मेंबर सुरक्षित निकाले गए, 1 लापता

वर्ल्ड अपडेट्स:अरब सागर में अमेरिकी नौसेना के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग; 3 क्रू मेंबर सुरक्षित निकाले गए, 1 लापता

अमेरिकी नौसेना के MH-60S सीहॉक हेलिकॉप्टर ने बुधवार को अरब सागर में इमरजेंसी वॉटर लैंडिंग की। हेलिकॉप्टर में सवार चार क्रू मेंबर में से तीन को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि एक अब भी लापता है। उसकी तलाश में नौसेना का सर्च ऑपरेशन जारी है। अमेरिकी नौसेना के मुताबिक, हेलिकॉप्टर USS जॉर्ज एच. डब्ल्यू. बुश विमानवाहक पोत से उड़ान पर था। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद बचाए गए तीनों क्रू मेंबर की हालत स्थिर है। अमेरिकी नौसेना ने कहा कि शुरुआती जांच में हेलिकॉप्टर पर किसी हमले के संकेत नहीं मिले हैं। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसका पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल लापता क्रू मेंबर की तलाश जारी है।

सत्तू की कचौरी रेसिपी: अनोखे तरीके से बनाएं सत्तू की कचौड़ी, खाने में है हल्की और स्वाद में दमदार; नोट करें आसान रेसिपी

तस्वीर का विवरण

आटा गूंथने के लिए: 2 कप आटे का आटा, 2 बड़े कच्चे तेल या घी, स्वादानुसार नमक, आवश्यक पानी छवि: फ्रीपिक स्टफिंग के लिए: 1 कप सत्तू, 1 प्याज, 2-3 हरी मिर्च, 1 टुकड़ा अदरक, हरा धनियां, 1 छोटा टुकड़ा अदरक, ½ छोटा मोटा जीरा, ½ छोटा मोटा अमचूर पाउडर, ½ छोटा मोटा जीरा पाउडर, 1 छोटा टुकड़ा अदरक का तेल, नमक छवि: फ्रीपिक सबसे पहले एक बर्तन में मिट्टी का आटा, नमक और तेल का ढांचा अच्छी तरह से तय किया गया था। अब धीरे-धीरे पानी डाले हुए आटा गूंथ लें। इंटरनेट पर 15-20 मिनट तक रुकें। छवि: फ्रीपिक अब एक बड़ा बाउल सत्तू लें। इसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, अजवायन, जीरा, अमचूर, अन्य जीरा पाउडर, नमक और हल्दी का तेल शामिल है। छवि: एआई अगर ज्यादा मिला लें तो इसमें 1-2 पानी के टुकड़ों का नाम कर लें। अब एसोसिएट्स की छोटी-छोटी लो डेट्स। हर लोई को प्रभाव बेलकर ने अपने बीच में सत्तू की स्टफिंग फिल और स्टूडेंट को बंद कर दिया। छवि: एआई इसके बाद हाथ से बने हाथ से फ्रेम बेल लें। एक पेस्ट्री में गर्म करें और उस पर कचौड़ी रखें। दोनों तरफ थोड़ा-थोड़ा घी या तेल का ढक्कन मध्यम आंच पर सोना और कुरकुरा होने तक तल लें। छवि: एआई गरमा-गरम सत्तू की कचौड़ी को धनिया या टमाटर की चटनी या दही के साथ पकाएँ। यह आदर्श, आदर्श या शाम की चाय के साथ भी बेहद स्वादिष्ट है। सरसों के तेल का उपयोग पारंपरिक स्वाद से किया जाता है। छवि: एआई स्टफिंग में छोटे सा नींबू का रस मिलाने से स्वाद और भी बढ़ जाता है। ज्यादा तीखा पसंद हो तो हरी मिर्च या लाल मिर्च पाउडर अपनी पसंद के अनुसार बढ़ाया जा सकता है। छवि: फ्रीपिक सत्तू की सबसे आसान और स्वादिष्ट कचौड़ी स्वाद और सेहत का सबसे अच्छा मेल है। अगर आपने अभी तक इसे घर पर नहीं बनाया है, तो इस आसान रेसिपी को जरूर देखें। परिवार के सभी लोग इसके देसी स्वाद के दीवाने हो जाएंगे। छवि: फ्रीपिक

करोंदे का अचार रेसिपी: दादी-नानी की बताई सीक्रेट रेसिपी से घर पर ऐसे बनाएं करोंदे का अचार, सिर्फ 20 मिनट में होगी तैयार

तस्वीर का विवरण

करोंदे का आचार्य सामग्री बनाने के लिए: 500 ग्राम जैतून का तेल, 3 बड़े चम्मच हल्दी पाउडर, 2 छोटे चम्मच हल्दी पाउडर, 1 छोटा चम्मच मेथी दाना, 1 छोटा चम्मच मेथी दाना, 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, छवि: फ्रीपिक 2 छोटी काली मिर्च पाउडर, 1 छोटा चम्मच काली मिर्च, नमक का स्वाद, ½ छोटा चम्मच हींग। घर पर बना करोंदे का आचार्य स्वाद के साथ-साथ मूवी का भी भरोसा देता है। छवि: एआई बनाने की विधि: सबसे पहले करोंदों को अच्छी तरह धोकर साफ-सुथरे कपड़े से ले जाएं, ताकि वे बिल्कुल भी रामायण न रहें। अब हर करोंदे पर प्रभाव-सा चिरा लगा। इसी प्रकार अंदर तक अच्छे प्रकार के कलाकार। छवि: सोशल मीडिया एक कड़ाही में सरसों का तेल अच्छी तरह गर्म करें। जब तेल से प्रस्थान किया गया तो गैस बंद कर दी गई और तेल थोड़ा ठंडा हो गया। इसके बाद तेल में हींग, सौंफ, मेथी दाना और कलौंजी के कर्मचारी प्रभान भून लें। छवि: एआई अब इसमें दादरी पि रायसी, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, चौथा लाल मिर्च और नमक के टुकड़े अच्छी तरह मिला लें। अब कटे हुए करोंदे इस तत्व में शामिल हैं। छवि: एआई धीरे-धीरे-धीरे-धीरज की शुरुआत हुई 3 से 5 मिनट तक की दूरी, ताकि सभी करोंदों पर मसाला अच्छी तरह चढ़ जाए। इसके बाद आचार्य को पूरी तरह से कूल होने का मौका मिला और साक्षात् व आकर्षक ग्लास के जार में भर दिया गया। छवि: एआई अचार बनाने के लिए मजबूत और सख्त करोंदे चुनें। कांच का जार ठीक होना चाहिए, नहीं तो अचार जल्दी खराब हो सकता है। अगर लंबे समय तक आचार्य स्टोर करना चाहते हैं, तो ऊपर से थोड़ा सा सरसों का तेल डाल दें। छवि: सोशल मीडिया अचार को रोज एक बार साफा और प्लास्टिक से हिलाने पर अलग-अलग तरह के मिल जाते हैं और स्वाद भी बेहतर हो जाता है। छवि: एआई अगर इसे साफ और नकली में रखा जाए और सब्जियों से बेचकर रखा जाए, तो करोंदे का यह सहायक आचार्य 2 से 3 महीने तक आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। समय के साथ स्वाद और भी शानदार हो जाता है। छवि: एआई दादी-नानी की इस आसान रेसिपी को अपनाकर आप बिना किसी झटके के कम समय में स्वादिष्ट अचार बना सकते हैं। इस बार बाजार से अचार की जगह इसे घर पर जरूर देखें। छवि: सोशल मीडिया

सलमान खान को दिल्ली हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत:काला हिरण फिल्म पर सुनवाई 6 जुलाई तक टली; प्रोड्यूसर बोले- 8000 थिएटर्स में होगी रिलीज

सलमान खान को दिल्ली हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत:काला हिरण फिल्म पर सुनवाई 6 जुलाई तक टली; प्रोड्यूसर बोले- 8000 थिएटर्स में होगी रिलीज

सलमान खान की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ की रिलीज पर अंतरिम रोक लगाने से फिलहाल इनकार कर दिया है। कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई 6 जुलाई तक के लिए टाल दी है। इस फैसले के बाद फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कोर्ट के लिए कोई स्टार या ग्लैमर मायने नहीं रखता। वहीं, सलमान खान ने याचिका में आरोप लगाया है कि यह फिल्म गैरकानूनी तरीके से उनकी पर्सनालिटी राइट्स का उल्लंघन करती है। प्रोड्यूसर अमित जानी ने सोशल मीडिया पर कसा तंज सुनवाई टलने के तुरंत बाद फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी बात रखी। अमित जानी ने लिखा, “सलमान खान को आज भी दिल्ली हाईकोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है। फिल्म पर कोई बैन नहीं लगा है और केस की सुनवाई 6 जुलाई तक टल गई है।” उन्होंने आगे लिखा कि कोर्ट के लिए न तो कोई स्टार होता है और न ही वे किसी ग्लैमर को मानते हैं। खुद को बॉलीवुड का गॉडफादर कहने से काला हिरण नहीं रुकेगा। यह फिल्म पूरी दुनिया में एक साथ 8000 सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अगली सुनवाई तक सेंसर बोर्ड के पास नहीं जाएगी फिल्म बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान जस्टिस ज्योति सिंह की कोर्ट में प्रोड्यूसर के वकील ने बताया कि ‘काला हिरण’ फिल्म को अभी तक सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) यानी सेंसर बोर्ड के पास सर्टिफिकेशन के लिए नहीं भेजा गया है। कोर्ट के पूछने पर वकील ने साफ किया कि फिल्म अभी रिलीज के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कोर्ट को भरोसा दिलाया कि सेंसर बोर्ड के सर्टिफिकेट के बिना कोई फिल्म रिलीज नहीं हो सकती और अगली सुनवाई से पहले वे फिल्म को सेंसर बोर्ड के पास नहीं भेजेंगे। प्रोड्यूसर का जवाब रिकॉर्ड पर न होने के कारण कोर्ट ने मामले को आगे बढ़ा दिया। सलमान खान ने क्यों खटखटाया कोर्ट का दरवाजा सलमान खान ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर इस फिल्म की रिलीज रोकने की मांग की है। उनका आरोप है कि फिल्म मेकर्स गलत तरीके से उनकी पहचान और नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं। याचिका के मुताबिक, फिल्म के प्रमोशनल मैटेरियल और प्रोमो में सलमान के लुक जैसे दिखने वाले एक शख्स (लुकअलाइक) को दिखाया गया है। इस शख्स ने सलमान खान जैसा ही सिग्नेचर ब्लू ब्रेसलेट पहना हुआ है, जो लंबे समय से उनकी खास पहचान रहा है। काले हिरण केस और लॉरेंस विवाद का कनेक्शन एक्टर ने अपनी याचिका में यह भी कहा है कि फिल्म में साल 1998 के काले हिरण शिकार मामले (ब्लैकबक पोचिंग केस) से जुड़ी घटनाओं को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। इसके साथ ही गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उनके बीच के कथित विवाद को भी फिल्म में गलत ढंग से दिखाने का दावा किया गया है। सलमान का कहना है कि इससे उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। अब इस पूरे मामले पर 6 जुलाई को दोबारा सुनवाई होगी।

लौकी आलू का चीला रेसिपी: सिर्फ 15 मिनट में बनाएं लौकी और आलू का चीला, जानने के लिए असल है ये आसान रेसिपी

तस्वीर का विवरण

लौकी-आलू का चीला बनाने की सामग्री के लिए: 1 लोकी, 1 आलू, 1 कप बेसन, 2 हरी मिर्च, 1 मसाला अदरक, हरा धनिया, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच अदरक, नमक, तेल छवि: फ्रीपिक बनाने की विधि: एक बड़ी कटोरी में कद्दू की हुई लौकी और आलू डाले गए। अब बेसन, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, अजमोद और नमक के टुकड़े अच्छी तरह मिला लें। छवि: फ्रीपिक मिश्रण में थोड़ा-थोड़ा पानी डाला गया लेकिन उपयुक्त बैटर तैयार कर लें। ध्यान रखें कि नमक बहुत पतला न हो। तवा गर्म करने और प्रभाव सा तेल लगाने का निर्णय लें। छवि: एआई अब एक करछी बैटर तवे पर मानक गोल आकार में विघटित। चिली के साथी पर थोड़ा सा तेल डाला और 2-3 मिनट तक का समय दिया। जब नीचे से सुनहरा हो जाए तो पलटकर दूसरी तरफ भी अच्छी तरह सेंक लें। छवि: एआई गरमा-गरम लौकी-आलू का चीला तैयार है. यह हरी चटनी, टमाटर मसाला या दही के साथ बनाये जाते हैं। बैटर में छोटी सूजी मिलाने से चीला ज्यादा क्रिस्पी बनता है। छवि: एआई बेसन के साथ थोड़ा सा रागी या ज्वार का आटा भी अधिक मात्रा में बनाया जा सकता है। लोकी-आलू का चीला कम तेल में बनता है और इसमें वसा, विटामिन और कार्बोहाइड्रेट का अच्छा संतुलन होता है। छवि: इंस्टाग्राम यह पेट लंबे समय तक बना रहता है और दिन की शुरुआत के लिए एक क्लासिक इंस्टालेशन साबित हो सकता है। बच्चों के लिए इसमें इलेक्ट्रॉनिक कद्दूकस किया हुआ गाजर भी मिला सकते हैं। छवि: एआई अगर आप रोजाना एक नाश्ता जैसे खास बोर हो गए हैं, तो इस आसान और स्वादिष्ट लोकी-आलू चीला रेसिपी को जरूर ट्राई करें। यह कम समय में तैयार होने वाली ऐसी डिश है जो स्वाद और सेहत दोनों का ध्यान रखती है। छवि: एआई

सामंथा प्रभु ने शेयर की बेबी बम्प की तस्वीर:लिखा- माई सिक्स पैक; फिल्म मेकर राज निदिमोरू के साथ पिछले साल हुई थी शादी

सामंथा प्रभु ने शेयर की बेबी बम्प की तस्वीर:लिखा- माई सिक्स पैक; फिल्म मेकर राज निदिमोरू के साथ पिछले साल हुई थी शादी

एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने सोशल मीडिया पर अपने बेबी बम्प की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों की पुष्टि करते हुए मजाकिया अंदाज में इस फोटो के साथ ‘माई सिक्स पैक’ लिखा है। सामंथा और उनके पति, फिल्म मेकर राज निदिमोरू अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। फोटो शेयर कर लिखा- माई सिक्स पैक सामंथा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से यह फोटो पोस्ट की है। तस्वीर में वे अपना बेबी बम्प फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “माई सिक्स पैक। आई विल सी यू व्हेन आई सी यू।” उनकी इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। फिल्म की सक्सेस मीट में दिया बयान साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथप्रभू ने हाल ही में एक इवेंट में प्रेग्नेंसी की खबरों पर कन्फर्मेशन दे दी थी। एक इवेंट में टी-शर्ट पहनने से दिखे बेबी बंप के बाद से ही एक्ट्रेस के प्रेग्नेंट होने की खबरें थीं। एक्ट्रेस ने बताया था की वो मदरहुड के लिए फिल्मों से ब्रेक भी लेने वाली हैं। सामंथा रुथप्रभू बुधवार को हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म मां इंती बंगारम के सक्सेस मीट में पति राज निदिमोरू के साथ पहुंची थीं। इवेंट में मीडिया से बातचीत करते हुए सामंथा ने प्रेग्नेंसी कन्फर्म करते हुए कहा, ‘मां इंती बंगारम के बाद मैं अपनी कंडीशन को देखते हुए एक छोटा सा ब्रेक लूंगी। मुझे मेटरनिटी लीव लेनी ही पड़ेगी। इसके बाद मैं अपने फैंस के लिए एक और फिल्म के साथ वापसी करूंगी।’ टी-शर्ट में बेबी बंप दिखने से हुआ प्रेग्नेंसी का खुलासा सामंथा रुथप्रभू की फिल्म मां इंती बंगारम 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों की काफी सराहना मिल रही है। फिल्म की सक्सेस का जश्न मनाने के लिए हाल ही में सामंथा एक फैन मीट-अप का हिस्सा बनी थीं, जहां उन्होंने व्हाइट टी-शर्ट के साथ डेनिम पेयर किया था। इवेंट से बाहर आते हुए हर किसी की नजर उनके बेबी बंप पर थी, जो फिटेड टी-शर्ट में साफ नजर आ रहा था। 6 महीने पहले की राज निदिमोरू से शादी सामंथा रुथप्रभू ने 1 दिसंबर 2025 में द फैमिली मैन डायरेक्टर राज निदिमोरू से शादी की है। ये एक प्राइवेट वेडिंग थी, जिसमें सामंथा-राज के करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए थे। कपल ने सदगुरु के ईशा फाउंडेशन के लिंगा भैरवी मंदिर में प्राचीन योगिक परंपरा से भूत शुद्धि विवाह किया था। सामंथा रुथप्रभू ने शादी की तस्वीरें पोस्ट कर आधिकारिक घोषणा की थी। उन्होंने तस्वीरों के साथ लिखा था- ‘01.12.2025।’ देखिए सामंथा- राज निदिमोरू की शादी की तस्वीरें- सामंथा रुथप्रभू और राज निदिमोरू ने पॉपुलर सीरीज द फैमिली के दूसरे सीजन में साथ काम किया था। जिसे राज निदिमोरू और डीके ने मिलकर बनाया था। कौन हैं राज निदिमोरू? ​​​​50 साल के राज निदिमोरू, फिल्ममेकर हैं। उनकी और डीके (कृष्णा दसराकोठापल्ली) की फिल्ममेकर जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर है। दोनों ने यूके से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग करने के बाद 2002 की फिल्म शादी डॉट कॉम से साथ में फिल्म इंडस्ट्री में करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद दोनों ने साल 2003 से स्वतंत्र फिल्ममेकर के तौर पर फिल्म 99 लिखी, प्रोड्यूस की और डायरेक्ट की। इसके बाद दोनों ने शोर इन द सिटी, गो गोवा गोन, हैप्पी एंडिंग, ए जेंटलमैन जैसी फिल्में लिखने के साथ-साथ इनका निर्देशन भी किया। साल 2019 से राज और डीके ने ओटीटी में कदम रखा और मनोज बाजपेयी स्टारर सीरीज द फैमिली मैन डायरेक्ट-प्रोड्यूसर की। आगे उन्होंने फर्जी, सिटाडेल और गन्स और गुलाब जैसी सीरीज बनाईं। राज और डीके की जोड़ी ने ही श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म स्त्री लिखी और प्रोड्यूस की है। 2021 में सामंथा ने लिया था नागा चैतन्य से तलाक सामंथा रुथप्रभू और नागा चैतन्य फिल्म ये माया चेसावे में साथ नजर आए थे। इस फिल्म के सेट पर दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और रिलेशनशिप में आ गए। 7 सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद सामंथा ने साउथ स्टार नागा चैतन्य से साल 2017 में शादी की थी। दोनों की शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से हुई थी। शादी के बाद सामंथा ने अपना सरनेम अक्किनेनी कर लिया था, हालांकि जुलाई 2021 में उन्होंने सामंथा अक्किनेनी से नाम सामंथा रुथप्रभू कर लिया। इसके बाद से ही दोनों के तलाक की खबरें सामने आने लगीं और दोनों ने अक्टूबर 2021 में तलाक की अनाउंसमेंट कर दी। सामंथा से तलाक लेने के 2 साल बाद नागा चैतन्य ने एक्ट्रेस शोभिता धूलिपाला से शादी की है।