Wednesday, 30 Sep 2026 | 03:00 AM

Trending :

EXCLUSIVE

इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में न्यूजीलैंड को 115 रन से हराया:एटकिंसन-रॉबिन्सन ने मिलकर 14 विकेट लिए, सीरीज में 1-0 की बढ़त ली

इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में न्यूजीलैंड को 115 रन से हराया:एटकिंसन-रॉबिन्सन ने मिलकर 14 विकेट लिए, सीरीज में 1-0 की बढ़त ली

इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड को 115 रन से हरा दिया। इसी की साथ टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। दूसरा टेस्ट 17 जून से द ओवल में खेला जाएगा। रविवार को न्यूजीलैंड 138 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड ने 254 रन का टारगेट दिया था। मुकाबले के चौथे दिन गस एटकिंसन ने दूसरी पारी में 5 विकेट लिए। उन्होंने पहली पारी में 2 विकेट लिए थे। ओली रॉबिन्सन को मैच में 7 विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। एटकिंसन को 5 विकेट मैच के आखिरी दिन गस एटकिंसन ने 30 रन देकर 5 विकेट झटके और न्यूजीलैंड की पारी समेट दी। रॉबिन्सन ने 2, जोश टंग ने 2 और कप्तान बेन स्टोक्स ने 1 विकेट लिया। मुकाबला सिर्फ 167 ओवर में खत्म हो गया। 254 रन का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। कप्तान टॉम लैथम खाता खोले बिना आउट हो गए, जबकि केन विलियमसन 18 रन ही बना सके। रॉबिन्सन और जोश टंग ने लगातार विकेट लेकर न्यूजीलैंड को बैकफुट पर धकेल दिया। डेवोन कॉन्वे ने 91 गेंदों में 41 रन और ग्लेन फिलिप्स ने नाबाद 44 रन बनाए, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें कोई साथ नहीं मिला। इंग्लैंड ने पहली पारी में 140 रन बनाए मैच की शुरुआत न्यूजीलैंड के टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनने से हुई। काइल जैमीसन और नाथन स्मिथ की गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड की पहली पारी 140 रन पर सिमट गई। हैरी ब्रूक ने 71 गेंदों में 56 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। जैमीसन ने 62 रन देकर 5 विकेट और नाथन स्मिथ ने 3 विकेट झटके। कीवी टीम 113 रन ही बना सकी इंग्लैंड के गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को पहली पारी में कोई फायदा नहीं लेने दिया। ओली रॉबिन्सन ने 39 रन देकर 5 विकेट लिए। न्यूजीलैंड ने सिर्फ 2 रन पर डेवोन कॉन्वे, केन विलियमसन और रचिन रवींद्र के विकेट गंवा दिए थे। ग्लेन फिलिप्स (34) और काइल जैमीसन (नाबाद 38) ने कुछ संघर्ष किया, लेकिन पूरी टीम 113 रन पर ढेर हो गई। इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर 27 रन की बढ़त मिली। एमिलियो की फिफ्टी दूसरी पारी में इंग्लैंड के लिए डेब्यू कर रहे एमिलियो गे ने 95 गेंदों पर 57 रन की पारी खेली। जेमी स्मिथ ने 39 और ओली रॉबिन्सन ने 29 रन का योगदान दिया। हालांकि टीम 226 रन पर ऑलआउट हो गई, लेकिन उसने न्यूजीलैंड के सामने 254 रन का लक्ष्य रखा। कीवी टीम के लिए नाथन स्मिथ ने 70 रन देकर 6 विकेट लिए। ————————– क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… चंडीगढ़ टेस्ट- भारतीय पारी 564/8 पर घोषित, अफगानिस्तान 81/3 अफगानिस्तान के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे टेस्ट में भारतीय टीम पूरी तरह हावी हो गई है। उसने पहली पारी 8 विकेट पर 564 रन बनाकर घोषित की। पढ़ें पूरी खबर…

आधी रात को किडनैप हो गए थे इम्तियाज अली:कॉलेज के दिनों पर डायरेक्टर का खुलासा; बोले- पोस्टर हटाने पर गैंग ने किया था अगवा

आधी रात को किडनैप हो गए थे इम्तियाज अली:कॉलेज के दिनों पर डायरेक्टर का खुलासा; बोले- पोस्टर हटाने पर गैंग ने किया था अगवा

फिल्म डायरेक्टर इम्तियाज अली ने अपने कॉलेज के दिनों का एक चौंकाने वाला किस्सा साझा किया है। समदिश भाटिया को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि दिल्ली में पढ़ाई के दौरान हॉस्टल की दीवार से एक पॉलिटिकल पोस्टर हटाने को लेकर उनका स्थानीय गैंग से विवाद हो गया था। इसके बाद गैंग के लोग आधी रात को हॉस्टल से उनका अपहरण कर ले गए थे। हालांकि, बाद में एक अप्रत्याशित घटनाक्रम के बाद वे सुरक्षित बचकर निकलने में कामयाब रहे। इम्तियाज अली इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। दीवार से पोस्टर हटाने पर हुआ था विवाद इम्तियाज अली ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज से साल 1993 में ग्रेजुएशन पूरा किया था। उन्होंने बताया कि उस समय यूनिवर्सिटी के कॉलेजों में एनएसयूआई (NSUI) और एबीवीपी (ABVP) के बीच छात्र राजनीति का कड़ा मुकाबला रहता था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उनके हॉस्टल की मुख्य सामने वाली दीवार पर एक राजनीतिक पोस्टर लगा दिया था। इम्तियाज ने उन लोगों से पोस्टर को सामने की बजाय साइड की दीवार पर लगाने को कहा, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद इम्तियाज ने उनके सामने ही पोस्टर को वहां से हटाकर साइड की दीवार पर लगा दिया, जिससे वे लोग नाराज होकर चले गए। आधी रात को साइकिल रिक्शा से लेने आई थी गैंग इम्तियाज ने बताया कि इस घटना के कुछ दिनों बाद रात के करीब 2 बजे उनके एक हॉस्टल साथी ने आकर उन्हें जगाया और वहां से भागने के लिए कहा। उसने बताया कि वे लोग वापस आ रहे हैं। कुछ ही देर में गैंग के लोग हॉस्टल पहुंचे और इम्तियाज से अपने साथ चलने को कहा। जब इम्तियाज ने उनसे पूछा कि कहां जाना है, तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। वे लोग इम्तियाज को जबरन एक साइकिल रिक्शा में बैठाकर एक सरकारी क्वार्टर जैसी जगह पर ले गए। वहां एक राजनीतिक संगठन से जुड़ा उनका गैंग लीडर मौजूद था, जिसने इम्तियाज से पूछताछ शुरू की। गैंग लीडर ने अपने ही आदमी को मारे थप्पड़ गैंग लीडर ने इम्तियाज से पूछा कि उन्होंने पोस्टर क्यों फाड़ा। इम्तियाज ने उसे सच बताते हुए कहा कि उन्होंने पोस्टर फाड़ा नहीं था, बल्कि हॉस्टल की बिल्डिंग सामने से खराब न दिखे, इसलिए उसे केवल हटाकर दूसरी जगह लगाया था। इसके बाद गैंग लीडर ने अपने उस आदमी से पूछा जो इम्तियाज को पकड़कर लाया था कि क्या सच में पोस्टर फाड़ा गया था। उस आदमी ने जवाब दिया कि हटाना या फाड़ना एक ही बात है। यह सुनते ही गैंग लीडर नाराज हो गया और झूठ बोलने के लिए उसने अपने ही आदमी को दो थप्पड़ मार दिए। इस आपसी बहस के बीच इम्तियाज वहां से सुरक्षित बचकर निकल आए। 12 जून को रिलीज होगी नई फिल्म कॉलेज के दिनों के इस किस्से के अलावा इम्तियाज अली इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना, शरवरी और नसीरुद्दीन शाह मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म की कहानी भारत के विभाजन (पार्टीशन) के बैकग्राउंड पर आधारित एक गंभीर प्रेम कहानी है। इसमें बीते दौर और वर्तमान समय को आपस में जोड़कर प्यार, जुदाई और पीढ़ियों के संबंधों को पर्दे पर उतारा गया है।

कल गिरावट के साथ खुल सकता है बाजार:विदेशी निवेशकों ने ₹31,120 करोड़ के शेयर बेचे; ईरान-अमेरिका तनाव से जोखिम बढ़ा

कल गिरावट के साथ खुल सकता है बाजार:विदेशी निवेशकों ने ₹31,120 करोड़ के शेयर बेचे; ईरान-अमेरिका तनाव से जोखिम बढ़ा

भारतीय बाजार में कल यानी 8 मई से शुरू होने वाले हफ्ते की शुरुआत गिरावट के साथ हो सकती है। गिफ्ट निफ्टी 350 अंक नीचे है जिससे ये संकेत मिल रहे हैं। वहीं इस हफ्ते भी ट्रेडर्स की नजर विदेशी निवेशकों की बिकवाली से लेकर ईरान-अमेरिका तनाव जैसे फैक्टर्स पर रहेगी। चलिए समझते हैं इस हफ्ते में बाजार में क्या हो सकता है… सपोर्ट और रेजिस्टेंस सपोर्ट जोन: 23,345 | 23,320 | 23,230 | 22,858 | 22,798 | 22,558 सपोर्ट यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को नीचे गिरने से सहारा मिलता है। यहां खरीदारी बढ़ने से कीमत आसानी से नीचे नहीं जाती। यहां खरीदारी का मौका हो सकता है। रेजिस्टेंस जोन: 23,466 | 23,783 | 23,812 | 23,872 | 23,935 | 24,140 रेजिस्टेंस यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को ऊपर जाने में रुकावट आती है। ऐसा बिकवाली बढ़ने से होता है। रजिस्टेंस जोन पार करने पर तेजी की उम्मीद रहती है। नोट: सपोर्ट और रेजिस्टेंस के लेवल्स वेल्थ व्यू एनालिटिक्स की रिपोर्ट के अनुसार है। अब 3 फैक्टर्स जो बाजार के लिए अहम हैं… 1. विदेशी निवेशकों (FIIs) की लगातार बिकवाली जून के पहले हफ्ते में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने भारतीय बाजार में बिकवाली जारी रखी और कैश सेगमेंट में 31,120 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने नेट बायर्स (खरीदार) के रूप में बाजार को सपोर्ट देना जारी रखा। भू-राजनीतिक तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी हुई हैं, जिससे निवेशकों का सेंटिमेंट कमजोर हुआ है। 2. ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ता तनाव अमेरिकी सेना ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की तरफ ईरान के दागे गए 4 ड्रोन्स को इंटरसेप्ट करने के बाद शनिवार को ईरानी रडार साइट्स पर हमला किया। जवाबी कार्रवाई में ईरान ने कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया। बिना अनुमति के स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पार करने की कोशिश कर रहे 4 तेल टैंकरों पर फायरिंग की है। 3. टेक्निकल फैक्टर

कल गिरावट के साथ खुल सकता है बाजार:विदेशी निवेशकों ने ₹31,120 करोड़ के शेयर बेचे; ईरान-अमेरिका तनाव से जोखिम बढ़ा

कल गिरावट के साथ खुल सकता है बाजार:विदेशी निवेशकों ने ₹31,120 करोड़ के शेयर बेचे; ईरान-अमेरिका तनाव से जोखिम बढ़ा

भारतीय बाजार में कल यानी 8 मई से शुरू होने वाले हफ्ते की शुरुआत गिरावट के साथ हो सकती है। गिफ्ट निफ्टी 350 अंक नीचे है जिससे ये संकेत मिल रहे हैं। वहीं इस हफ्ते भी ट्रेडर्स की नजर विदेशी निवेशकों की बिकवाली से लेकर ईरान-अमेरिका तनाव जैसे फैक्टर्स पर रहेगी। चलिए समझते हैं इस हफ्ते में बाजार में क्या हो सकता है… सपोर्ट और रेजिस्टेंस सपोर्ट जोन: 23,345 | 23,320 | 23,230 | 22,858 | 22,798 | 22,558 सपोर्ट यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को नीचे गिरने से सहारा मिलता है। यहां खरीदारी बढ़ने से कीमत आसानी से नीचे नहीं जाती। यहां खरीदारी का मौका हो सकता है। रेजिस्टेंस जोन: 23,466 | 23,783 | 23,812 | 23,872 | 23,935 | 24,140 रेजिस्टेंस यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को ऊपर जाने में रुकावट आती है। ऐसा बिकवाली बढ़ने से होता है। रजिस्टेंस जोन पार करने पर तेजी की उम्मीद रहती है। नोट: सपोर्ट और रेजिस्टेंस के लेवल्स वेल्थ व्यू एनालिटिक्स की रिपोर्ट के अनुसार है। अब 3 फैक्टर्स जो बाजार के लिए अहम हैं… 1. विदेशी निवेशकों (FIIs) की लगातार बिकवाली जून के पहले हफ्ते में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने भारतीय बाजार में बिकवाली जारी रखी और कैश सेगमेंट में 31,120 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने नेट बायर्स (खरीदार) के रूप में बाजार को सपोर्ट देना जारी रखा। भू-राजनीतिक तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी हुई हैं, जिससे निवेशकों का सेंटिमेंट कमजोर हुआ है। 2. ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ता तनाव अमेरिकी सेना ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की तरफ ईरान के दागे गए 4 ड्रोन्स को इंटरसेप्ट करने के बाद शनिवार को ईरानी रडार साइट्स पर हमला किया। जवाबी कार्रवाई में ईरान ने कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया। बिना अनुमति के स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पार करने की कोशिश कर रहे 4 तेल टैंकरों पर फायरिंग की है। 3. टेक्निकल फैक्टर ये खबर भी पढ़ें… टॉप-10-कंपनियों में से 7 की वैल्यू ₹1.25 लाख करोड़ घटी: रिलायंस टॉप लूजर रही, वैल्यू ₹39,718 करोड़ कम हुई; TCS-एयरटेल का मार्केट कैप भी घटा मार्केट कैप के लिहाज से देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 7 की वैल्यू बीते हफ्ते के कारोबार में 1.25 लाख करोड़ रुपए घट गई। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट वैल्यू सबसे ज्यादा कम हुई है। रिलायंस की मार्केट वैल्यू ₹39,718 करोड़ घटकर ₹17.47 लाख करोड़ पर आ गई है। वहीं TCS की मार्केट वैल्यू ₹20,134 करोड़ घटकर ₹7.95 लाख करोड़ रह गई है। पूरी खबर पढ़ें…

जाह्नवी कपूर के सपोर्ट में आईं साउथ एक्ट्रेस:बोलीं- 'पेड्डी' विवाद में एक्ट्रेस को नहीं, मेकर्स को जिम्मेदार ठहराएं; मेकअप आर्टिस्ट ने भी किया बचाव

जाह्नवी कपूर के सपोर्ट में आईं साउथ एक्ट्रेस:बोलीं- 'पेड्डी' विवाद में एक्ट्रेस को नहीं, मेकर्स को जिम्मेदार ठहराएं; मेकअप आर्टिस्ट ने भी किया बचाव

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘पेड्डी’ में उनके किरदार के जरूरत से ज्यादा बोल्ड बताने को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। हालांकि अब जाह्नवी के समर्थन में उनकी मेकअप आर्टिस्ट सवलिन कौर मनचंदा और साउथ एक्ट्रेस डिंपल हयाती आ गई हैं। मेकअप आर्टिस्ट ने दावा किया है कि जाह्नवी ने पोस्ट प्रोडक्शन के दौरान आपत्तिजनक दृश्यों को हटाने की मांग की थी, जिसे डायरेक्टर ने नजरअंदाज कर दिया। वहीं डिंपल हयाती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर कहा है कि फिल्मों में महिलाओं के खराब चित्रण के लिए एक्ट्रेस को नहीं, बल्कि फिल्म मेकर्स और सिस्टम को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। मेकअप आर्टिस्ट बोलीं- डायरेक्टर ने मर्यादा की सीमा पार की जाह्नवी कपूर की मेकअप आर्टिस्ट सवलिन कौर मनचंदा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें बताया गया है कि जाह्नवी कपूर ने फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन चरण के दौरान कुछ दृश्यों के शामिल होने पर सीधे सवाल उठाए थे। सवलिन के मुताबिक, जाह्नवी ने शूटिंग के समय ही कुछ विशेष कैमरा एंगल को लेकर अपनी पेशेवर सीमाएं तय कर दी थीं, लेकिन फिल्म के फाइनल एडिट में उन दृश्यों को नहीं हटाया गया। मेकअप आर्टिस्ट ने आरोप लगाया कि डायरेक्टर ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के चक्कर में अभिनेत्री की सहमति और उनकी तय सीमाओं को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया। डिंपल हयाती ने मेकर्स और सिस्टम पर उठाए सवाल तेलुगु और तमिल फिल्मों की अभिनेत्री डिंपल हयाती ने भी इस विवाद पर अपनी बात रखी है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि यह अच्छी बात है कि आज अभिनेत्रियों के किरदारों को लिखे जाने के तरीके पर खुलकर बात हो रही है। डिंपल ने कहा कि किसी फिल्म के आने के बाद लोग तुरंत एक्ट्रेस को दोषी ठहराने लगते हैं, जबकि उसे वही करना पड़ता है जो ऑफर किया जाता है। असली गलती मेकर्स और सिस्टम की है, जो सोचते हैं कि फिल्मों में अंग प्रदर्शन ही बिकता है। अभिनेत्रियों को बेहतर अनुभव मिलना चाहिए डिंपल हयाती ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि हमें अपनी पूरी क्षमता दिखाने का अवसर नहीं मिलता और एक खास इमेज में बांध दिया जाता है। इसके विपरीत, हीरो-केंद्रित फिल्मों में पुरुषों को पूरी आजादी मिलती है। उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माण किसी एक व्यक्ति के फैसले पर निर्भर नहीं होता, लेकिन हम सब मिलकर यह मांग उठा सकते हैं कि सेट पर अभिनेत्रियों को बेहतर अनुभव और अच्छी फिल्में मिलनी चाहिए। अगर किसी महिला का किरदार कमजोर लिखा गया है, तो उसकी जिम्मेदारी लेखन और फिल्म मेकर के फैसलों पर है, न कि किरदार निभाने वाली महिला पर। क्या है फिल्म ‘पेड्डी’ का पूरा विवाद यह विवाद तब शुरू हुआ जब राम चरण स्टारर फिल्म ‘पेड्डी’ रिलीज हुई। दर्शकों ने फिल्म में जाह्नवी कपूर के किरदार ‘अचियम्मा’ के चित्रण पर नाराजगी जताई। लोगों का आरोप है कि फिल्म की कहानी से ज्यादा जाह्नवी के शारीरिक रूप को दिखाने पर ध्यान दिया है। इससे पहले जाह्नवी के फैन क्लब्स ने कुछ चैट के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए थे, जिसमें जाह्नवी ने कैमरा एंगल पर आपत्ति जताई थी। विवाद बढ़ने पर डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना ने जनता से सार्वजनिक माफी मांगी थी और आपत्तिजनक दृश्यों में बदलाव करने का वादा किया था।

जाह्नवी कपूर के सपोर्ट में आईं साउथ एक्ट्रेस:बोलीं- 'पेड्डी' विवाद में एक्ट्रेस को नहीं, मेकर्स को जिम्मेदार ठहराएं; मेकअप आर्टिस्ट ने भी किया बचाव

जाह्नवी कपूर के सपोर्ट में आईं साउथ एक्ट्रेस:बोलीं- 'पेड्डी' विवाद में एक्ट्रेस को नहीं, मेकर्स को जिम्मेदार ठहराएं; मेकअप आर्टिस्ट ने भी किया बचाव

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘पेड्डी’ में उनके किरदार के जरूरत से ज्यादा बोल्ड बताने को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। हालांकि अब जाह्नवी के समर्थन में उनकी मेकअप आर्टिस्ट सवलिन कौर मनचंदा और साउथ एक्ट्रेस डिंपल हयाती आ गई हैं। मेकअप आर्टिस्ट ने दावा किया है कि जाह्नवी ने पोस्ट प्रोडक्शन के दौरान आपत्तिजनक दृश्यों को हटाने की मांग की थी, जिसे डायरेक्टर ने नजरअंदाज कर दिया। वहीं डिंपल हयाती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर कहा है कि फिल्मों में महिलाओं के खराब चित्रण के लिए एक्ट्रेस को नहीं, बल्कि फिल्म मेकर्स और सिस्टम को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। मेकअप आर्टिस्ट बोलीं- डायरेक्टर ने मर्यादा की सीमा पार की जाह्नवी कपूर की मेकअप आर्टिस्ट सवलिन कौर मनचंदा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें बताया गया है कि जाह्नवी कपूर ने फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन चरण के दौरान कुछ दृश्यों के शामिल होने पर सीधे सवाल उठाए थे। सवलिन के मुताबिक, जाह्नवी ने शूटिंग के समय ही कुछ विशेष कैमरा एंगल को लेकर अपनी पेशेवर सीमाएं तय कर दी थीं, लेकिन फिल्म के फाइनल एडिट में उन दृश्यों को नहीं हटाया गया। मेकअप आर्टिस्ट ने आरोप लगाया कि डायरेक्टर ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के चक्कर में अभिनेत्री की सहमति और उनकी तय सीमाओं को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया। डिंपल हयाती ने मेकर्स और सिस्टम पर उठाए सवाल तेलुगु और तमिल फिल्मों की अभिनेत्री डिंपल हयाती ने भी इस विवाद पर अपनी बात रखी है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि यह अच्छी बात है कि आज अभिनेत्रियों के किरदारों को लिखे जाने के तरीके पर खुलकर बात हो रही है। डिंपल ने कहा कि किसी फिल्म के आने के बाद लोग तुरंत एक्ट्रेस को दोषी ठहराने लगते हैं, जबकि उसे वही करना पड़ता है जो ऑफर किया जाता है। असली गलती मेकर्स और सिस्टम की है, जो सोचते हैं कि फिल्मों में अंग प्रदर्शन ही बिकता है। अभिनेत्रियों को बेहतर अनुभव मिलना चाहिए डिंपल हयाती ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि हमें अपनी पूरी क्षमता दिखाने का अवसर नहीं मिलता और एक खास इमेज में बांध दिया जाता है। इसके विपरीत, हीरो-केंद्रित फिल्मों में पुरुषों को पूरी आजादी मिलती है। उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माण किसी एक व्यक्ति के फैसले पर निर्भर नहीं होता, लेकिन हम सब मिलकर यह मांग उठा सकते हैं कि सेट पर अभिनेत्रियों को बेहतर अनुभव और अच्छी फिल्में मिलनी चाहिए। अगर किसी महिला का किरदार कमजोर लिखा गया है, तो उसकी जिम्मेदारी लेखन और फिल्म मेकर के फैसलों पर है, न कि किरदार निभाने वाली महिला पर। क्या है फिल्म ‘पेड्डी’ का पूरा विवाद यह विवाद तब शुरू हुआ जब राम चरण स्टारर फिल्म ‘पेड्डी’ रिलीज हुई। दर्शकों ने फिल्म में जाह्नवी कपूर के किरदार ‘अचियम्मा’ के चित्रण पर नाराजगी जताई। लोगों का आरोप है कि फिल्म की कहानी से ज्यादा जाह्नवी के शारीरिक रूप को दिखाने पर ध्यान दिया है। इससे पहले जाह्नवी के फैन क्लब्स ने कुछ चैट के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए थे, जिसमें जाह्नवी ने कैमरा एंगल पर आपत्ति जताई थी। विवाद बढ़ने पर डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना ने जनता से सार्वजनिक माफी मांगी थी और आपत्तिजनक दृश्यों में बदलाव करने का वादा किया था। ये खबर भी पढ़ें जाह्नवी कपूर ने क्या विवादित शॉट्स पर जताई थी आपत्ति:एक्ट्रेस की कथित पर्सनल चैट लीक; दावा- पेड्डी में राम चरण ने डायरेक्टर को डांटा था फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर चल रहे विवाद के बीच अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की एक कथित पर्सनल चैट सोशल मीडिया पर लीक हो गई है। जाह्नवी के फैन क्लब्स की तरफ से शेयर किए गए इन स्क्रीनशॉट्स में दावा किया जा रहा है कि अभिनेत्री ने फिल्म की शूटिंग के दौरान कुछ आपत्तिजनक कैमरा एंगल पर चिंता जताई थी। पूरी खबर पढ़ें

ट्रम्प ने भारत में बाइक चलाने का AI-वीडियो शेयर किया:शेर की सवारी करते, चांद पर झंडा भी लगाया

ट्रम्प ने भारत में बाइक चलाने का AI-वीडियो शेयर किया:शेर की सवारी करते, चांद पर झंडा भी लगाया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर AI-जनरेटेड वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह भारत की सड़कों पर बाइक चलाते नजर आ रहे हैं। इस एक मिनट के AI वीडियो में ट्रम्प अलग-अलग अंदाज में दिखते है। वीडियो में उन्हें रेगिस्तान में ऊंट की सवारी करते, पैराग्लाइडिंग करते और एक शेर पर बैठे दिखाया गया है। एक सीन में वह स्पेससूट पहनकर चांद पर अमेरिकी झंडा लगाते भी नजर आते हैं। वीडियो में उनका चेहरा पिज्जा, बस, होर्डिंग, नॉर्दर्न लाइट्स और माउंट रशमोर पर भी दिखाया गया। वीडियो के बैकग्राउंड में खुद की तारीफ वाला गाना चल रहा है। इसमें लगातार ‘सब डोनाल्ड ट्रम्प को पसंद करते है’ और ‘धन्यवाद प्रेसिडेंट ट्रम्प’ जैसे लिरिक्स सुने जा सकते हैं। वीडियो में भारत से लेकर चीन तक का जिक्र वीडियो के गाने में दावा किया गया कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में लोग ट्रम्प को पसंद करते हैं। गाने की लाइन में कहा गया कि मेक्सिको, मिडिल ईस्ट, चीन और भारत में सब ट्रम्प को पसंद करते है। हालांकि यह वीडियो सिर्फ एक मिनट का था, लेकिन इसके बोल में ‘ट्रम्प’ शब्द का इस्तेमाल पूरे 45 बार और ‘डोनाल्ड’ नाम का 29 बार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह ‘एवरीबडी लव्स डोनाल्ड ट्रम्प’ गाना ट्रुथ सोशल पर ‘ac132’ नाम के यूजर ने बनाया था। वीडियो के आखिर में गाने का क्रेडिट एंथनी कॉन्स्टैंटिनो को दिया गया है। वह न्यूयॉर्क से ट्रम्प समर्थित रिपब्लिकन उम्मीदवार हैं। वीडियो शेयर होने के बाद कॉन्स्टैंटिनो ने कहा कि उन्हें गर्व है कि राष्ट्रपति ट्रम्प ने उनके गाने को शेयर किया। यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कुछ यूजर्स ने इसे मजाकिया बताया, जबकि कई लोगों ने इसे ट्रम्प की खुद की तारीफ करने वाला प्रचार वीडियो कहा। एक यूजर कहा कि ट्रम्प इस वीडियो में कॉमिक बुक कैरेक्टर जैसे लग रहे हैं। ट्रम्प पहले भी शेयर कर चुके हैं AI तस्वीरें यह पहला मौका नहीं है जब ट्रम्प ने AI-जनरेटेड कंटेंट शेयर किया हो। कुछ दिन पहले उन्होंने खुद को जेम्स बॉन्ड के अंदाज में ‘ट्रम्प 007’ कैप्शन के साथ दिखाया था। इससे पहले वह खुद को ‘ग्रेटेस्ट अट्रैक्शन’ बताते हुए भी तस्वीर शेयर कर चुके हैं। पिछले महीने ट्रम्प ने एक AI-जनरेटेड फोटो पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने खुद को जीसस के रूप में दिखाया गया था। उस पोस्ट को लेकर काफी विवाद हुआ था। बाद में पोस्ट हटा ली गई, लेकिन ट्रम्प ने माफी नहीं मांगी। उन्होंने सफाई देते हुए कहा था कि उन्हें लगा था कि तस्वीर में वह डॉक्टर की तरह दिख रहे हैं। ट्रम्प पहले भी कई बार कह चुके हैं कि वह पारंपरिक मीडिया से ज्यादा सोशल मीडिया को अपनी बात रखने का अहम जरिया मानते हैं। इसी वजह से ट्रुथ सोशल पर उनकी लगभग हर पोस्ट कुछ ही देर में राजनीतिक और सोशल मीडिया बहस का हिस्सा बन जाती है। ईरान युद्ध से जुड़ी AI तस्वीरें भी शेयर कीं ईरान युद्ध की शुरूआत से ही ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर सैन्य ताकत से जुड़ी कई AI-जनरेटेड तस्वीरें भी पोस्ट कीं है। इनमें ईरान की नौसेना को तबाह हालत में दिखाया गया था। एक तस्वीर में समुद्र में बड़ी संख्या में युद्धपोत डूबते नजर आए, जबकि दूसरी तस्वीरों में अमेरिकी सैन्य ताकत को बेहद आक्रामक अंदाज में दिखाया गया था। इन तस्वीरों के जरिए ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान की सेना कमजोर पड़ चुकी है और होर्मुज स्ट्रेट जैसे रणनीतिक इलाके में अमेरिका बढ़त बना रहा है। हालांकि इन तस्वीरों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं थी और इन्हें AI से तैयार किया गया विजुअल कंटेंट माना गया। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे राजनीतिक प्रोपेगेंडा और डर पैदा करने वाला कंटेंट बताया, जबकि ट्रम्प समर्थकों ने इसे उनकी मजबूत नेतृत्व वाली छवि से जोड़कर देखा। एक्सपर्ट्स बोले- डिजिटल पर्सनैलिटी कल्ट बनाने की कोशिश ट्रम्प पिछले कुछ समय से AI का इस्तेमाल अपनी राजनीतिक ब्रांडिंग के बड़े हथियार के तौर पर कर रहे हैं। राजनीतिक एक्सपर्ट्स इसे “डिजिटल पर्सनैलिटी कल्ट” बनाने की कोशिश मानते हैं, जिसमें नेता को असाधारण और सर्वशक्तिमान दिखाया जाता है। यानी सोशल मीडिया और डिजिटल माध्यमों के जरिए किसी व्यक्ति (जैसे- इन्फ्लुएंसर, नेता या सेलिब्रिटी) को एक निर्दोष, अलौकिक या ईश्वर जैसी छवि में पेश किया जाता है, और प्रशंसक बिना किसी तर्क के उन्हें फोलो करते हैं। ट्रम्प का यह मॉडल पारंपरिक राजनीतिक प्रचार से अलग है क्योंकि इसमें मीम कल्चर, वायरल वीडियो और AI विजुअल्स का मिश्रण दिखाई देता है। इसका मकसद सिर्फ समर्थकों को उत्साहित करना नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में बने रहना भी होता है। आलोचकों का कहना है कि AI कंटेंट के जरिए वास्तविकता और कल्पना की सीमा धुंधली हो रही है, जिससे गलत नैरेटिव और भ्रम फैलने का खतरा बढ़ता है।

'मैंने नाना पाटेकर को सच में थप्पड़ जड़ दिया था':एक्ट्रेस मधू शाह ने सुनाया फिल्म यशवंत की शूटिंग का किस्सा

'मैंने नाना पाटेकर को सच में थप्पड़ जड़ दिया था':एक्ट्रेस मधू शाह ने सुनाया फिल्म यशवंत की शूटिंग का किस्सा

एक्ट्रेस मधू शाह ने हाल ही में फिल्म यशवंत की शूटिंग से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि फिल्म के एक सीन की शूटिंग के दौरान एक्टर नाना पाटेकर ने उन्हें सच में थप्पड़ मार दिया था, जिसके जवाब में उन्होंने भी नाना को रियल में थप्पड़ जड़ दिया था। हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में मधू ने बताया कि यशवंत में एक सीन के दौरान उन्हें रोना था। सीन के लिए वह ग्लिसरीन का इस्तेमाल करना चाहती थीं, लेकिन नाना पाटेकर इसके पक्ष में नहीं थे। उनके मुताबिक, नाना चाहते थे कि एक्टर इमोशन महसूस करें और नैचुरली एक्टिंग करें। नाना पाटेकर ने सीन में सच में थप्पड़ मारा था मधू ने बताया, “उन्होंने (नाना पाटेकर) सीन के दौरान मुझे सच में थप्पड़ मार दिया। मेरी आंखों से सचमुच आंसू निकल आए। मैं बहुत गुस्सा हो गई, क्योंकि रिहर्सल में उन्होंने कभी ऐसा नहीं किया था। रिहर्सल के समय ऐसा कुछ नहीं हुआ था। टेक के दौरान उन्होंने मुझे पूरी तरह चौंका दिया। उन्होंने मुझे सच में थप्पड़ मार दिया था। मैं उस समय बहुत गुस्से वाली लड़की थी और शायद आज भी हूं। इसलिए मुझे बहुत गुस्सा आ गया और मैंने भी उन्हें सच में थप्पड़ मार दिया।” मधू के मुताबिक, यह फिल्म का एक जरूरी सीन था और डायरेक्टर अनिल मट्टू ने इसकी शूटिंग के लिए पूरा दिन तय किया था, लेकिन कुछ अचानक हुए बदलावों की वजह से यह सीन उम्मीद से बहुत जल्दी पूरा हो गया। उन्होंने कहा कि यह सीन बहुत नैचुरल लगा और सिर्फ आधे दिन में पूरा हो गया। नाना से मेथड एक्टिंग की कई बातें सीखीं मधू ने यह भी कहा कि इस घटना के बावजूद नाना पाटेकर ने कभी उनका अनादर नहीं किया। उनके अनुसार, नाना सिर्फ एक्टिंग को लेकर सख्त थे और चाहते थे कि कलाकार अपने किरदार को पूरी तरह महसूस करके निभाएं। उन्होंने कहा कि नाना के साथ काम करते हुए उन्होंने मेथड एक्टिंग की कई बातें सीखीं। मधू जल्द फिल्म ‘गवर्नर’ में नजर आएंगी मधू जल्द ही फिल्म ‘गवर्नर’ में नजर आएंगी। विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि अपने करियर में मधू फूल और कांटे (1991), रोजा (1992), अल्लारी प्रियुडु (1992), योद्धा (1992) और जेंटलमैन (1993) जैसी फिल्मों का हिस्सा रही हैं।

'मैंने नाना पाटेकर को सच में थप्पड़ जड़ दिया था':एक्ट्रेस मधु शाह ने सुनाया फिल्म यशवंत की शूटिंग का किस्सा

'मैंने नाना पाटेकर को सच में थप्पड़ जड़ दिया था':एक्ट्रेस मधू शाह ने सुनाया फिल्म यशवंत की शूटिंग का किस्सा

एक्ट्रेस मधु शाह ने हाल ही में फिल्म यशवंत की शूटिंग से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि फिल्म के एक सीन की शूटिंग के दौरान एक्टर नाना पाटेकर ने उन्हें सच में थप्पड़ मार दिया था, जिसके जवाब में उन्होंने भी नाना को रियल में थप्पड़ जड़ दिया था। हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में मधु ने बताया कि यशवंत में एक सीन के दौरान उन्हें रोना था। सीन के लिए वह ग्लिसरीन का इस्तेमाल करना चाहती थीं, लेकिन नाना पाटेकर इसके पक्ष में नहीं थे। उनके मुताबिक, नाना चाहते थे कि एक्टर इमोशन महसूस करें और नैचुरली एक्टिंग करें। नाना पाटेकर ने सीन में सच में थप्पड़ मारा था मधु ने बताया, “उन्होंने (नाना पाटेकर) सीन के दौरान मुझे सच में थप्पड़ मार दिया। मेरी आंखों से सचमुच आंसू निकल आए। मैं बहुत गुस्सा हो गई, क्योंकि रिहर्सल में उन्होंने कभी ऐसा नहीं किया था। रिहर्सल के समय ऐसा कुछ नहीं हुआ था। टेक के दौरान उन्होंने मुझे पूरी तरह चौंका दिया। उन्होंने मुझे सच में थप्पड़ मार दिया था। मैं उस समय बहुत गुस्से वाली लड़की थी और शायद आज भी हूं। इसलिए मुझे बहुत गुस्सा आ गया और मैंने भी उन्हें सच में थप्पड़ मार दिया।” मधु के मुताबिक, यह फिल्म का एक जरूरी सीन था और डायरेक्टर अनिल मट्टू ने इसकी शूटिंग के लिए पूरा दिन तय किया था, लेकिन कुछ अचानक हुए बदलावों की वजह से यह सीन उम्मीद से बहुत जल्दी पूरा हो गया। उन्होंने कहा कि यह सीन बहुत नैचुरल लगा और सिर्फ आधे दिन में पूरा हो गया। नाना से मेथड एक्टिंग की कई बातें सीखीं मधु ने यह भी कहा कि इस घटना के बावजूद नाना पाटेकर ने कभी उनका अनादर नहीं किया। उनके अनुसार, नाना सिर्फ एक्टिंग को लेकर सख्त थे और चाहते थे कि कलाकार अपने किरदार को पूरी तरह महसूस करके निभाएं। उन्होंने कहा कि नाना के साथ काम करते हुए उन्होंने मेथड एक्टिंग की कई बातें सीखीं। मधु जल्द फिल्म ‘गवर्नर’ में नजर आएंगी मधु जल्द ही फिल्म ‘गवर्नर’ में नजर आएंगी। विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि अपने करियर में मधु फूल और कांटे (1991), रोजा (1992), अल्लारी प्रियुडु (1992), योद्धा (1992) और जेंटलमैन (1993) जैसी फिल्मों का हिस्सा रही हैं।