तमिलनाडु CM स्टालिन बोले-भाजपा ने राज्य को फंड नहीं दिया:बंगाल में BDO सस्पेंड, असम में बुजुर्ग-दिव्यांगों को घर से वोटिंग की सुविधा

देश के 5 राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव हैं। तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली पहुंचे सीएम स्टालिन ने चुनावी सभा में कहा- भाजपा ने तमिलनाडु को कोई फंड नहीं दिया है। मैं करुणानिधि का बेटा हूं, हम वही करते हैं जो कहते हैं और वही कहते हैं जो करते हैं। पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने नादिया जिले के हंसखाली ब्लॉक के ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) सयंतन भट्टाचार्य को सस्पेंड करने के आदेश दिए। एक शिक्षक ने आरोप लगाया था कि आचार संहिता लागू होने के बावजूद सीएम ममता की तस्वीर वाला सरकारी विज्ञापन दिखाया जा रहा था, जिसका विरोध करने 27 मार्च को उस पर हमला हुआ। असम में वोट फ्रॉम की सुविधा असम विधानसभा चुनाव 2026 में चुनाव आयोग ने वोट फ्रॉम होम सुविधा शुरू की है। इसके तहत 85 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता घर बैठे अपना वोट डाल सकेंगे। राज्य में 19,774 बुजुर्ग और 6,638 दिव्यांग मतदाताओं को यह सुविधा दी गई है। मतदान दल उनके घर जाकर वोट डलवा रहे हैं। यह प्रक्रिया 5 अप्रैल तक चलेगी, जबकि 126 सीटों पर मतदान 9 अप्रैल को और मतगणना 4 मई को होगी। चुनाव से जुड़े बड़े अपडेट्स: 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
जरूरत की खबर- गर्मियों में स्ट्रीट फूड न खाएं:8 हेल्थ प्रॉब्लम्स का रिस्क, अगर खाने की मजबूरी हो तो ये 12 बातें ध्यान रखें

गर्मियों में तापमान बढ़ने से डिहाइड्रेशन और फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए अतिरिक्त सावधानी जरूरी है। गर्मियों में स्ट्रीट फूड या बाहर का खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। तापमान बढ़ने पर बैक्टीरिया और फंगस जल्दी पनपते हैं। इसलिए इस मौसम में खाना जल्दी खराब होता है। कई बार इसका पता भी नहीं चल पाता है। इसे खाने से फूड पॉइजनिंग, डायरिया, उल्टी और टाइफाइड हो सकते हैं। इसलिए ‘जरूरत की खबर’ में आज बात करेंगे कि गर्मियों में स्ट्रीट फूड क्यों नहीं खाना चाहिए। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट: डॉ. संचयन रॉय, सीनियर कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन, अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, दिल्ली सवाल- क्या गर्मी के मौसम में बाहर का खाना ज्यादा नुकसानदायक होता है? जवाब- हां, गर्मियों में तापमान ज्यादा होता है। इसलिए बैक्टीरिया और फंगस जल्दी पनपते हैं। इससे खाना जल्दी खराब होता है। इसे खाने से फूड पॉइजनिंग, उल्टी-दस्त और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। स्ट्रीट फूड या बासी खाना ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है। हाइजीन की कमी भी संक्रमण का एक बड़ा कारण है। सवाल- गर्मी के मौसम में स्ट्रीट फूड क्यों नहीं खाना चाहिए? जवाब- इसके कई कारण हैं- सवाल- गर्मियों में स्ट्रीट फूड से किन बीमारियों का रिस्क बढ़ जाता है? जवाब- स्ट्रीट फूड से संक्रमण का रिस्क बढ़ता है। इससे होने वाले सभी हेल्थ रिस्क ग्राफिक में देखिए- सवाल- क्या ये सच है कि टाइफाइड का एक बड़ा कारण स्ट्रीट फूड है? जवाब- हां, सीनियर कंसल्टेंट डॉ. संचयन रॉय बताते हैं कि टाइफाइड ‘साल्मोनेला टाइफी’ नामक बैक्टीरिया से होता है। ये बैक्टीरिया मुख्य रूप से दूषित भोजन-पानी से फैलता है। स्ट्रीट वेंडर हाइजीन का ख्याल नहीं रखते हैं। इसीलिए मई-जून के महीनों में टाइफाइड के केस बढ़ जाते हैं। सवाल- गर्मियों में बाहर के खाने से फूड पॉइजनिंग का खतरा क्यों बढ़ जाता है? जवाब- इसके कई कारण हैं- सवाल- क्या गर्मियों में बाहर का खुला पानी पीना सेफ है? जवाब- बिल्कुल नहीं, क्योंकि इसमें बैक्टीरिया, वायरस या पैरासाइट हो सकते हैं, जो पेट के इन्फेक्शन, डायरिया और टाइफाइड का कारण बन सकते हैं। इसलिए हमेशा साफ, पैक्ड या फिल्टर किया हुआ पानी ही पिएं। सवाल- क्या खुले में बन रहा गन्ने का रस पीना सेफ है? जवाब- गन्ने का रस फायदेमंद है, लेकिन खुले में बिक रहा कोई भी जूस पीना रिस्की हो सकता है। इसके कई कारण हैं- सवाल- क्या जूस में डाली गई बर्फ सुरक्षित होती है? जवाब- स्ट्रीट वेंडर ‘कमर्शियल बर्फ’ यूज करते हैं। यह बर्फ फिल्टर्ड पानी से नहीं बनती है। इसमें हानिकारक केमिकल्स हो सकते हैं। यह थ्रोट इन्फेक्शन, टाइफाइड और हेपेटाइटिस का कारण बन सकती है। सवाल- गर्मियों में बाजार में बिक रहे कटे फल खाना सेफ है? जवाब- नहीं। उन फलों पर धूल, मक्खियां बैठती हैं। कटे फल जल्दी खराब होते हैं। हमेशा पूरा फल खरीदें। घर पर ही काटें, बचा हुआ कटा फल पॉली रैप में लपेटकर तुरंत फ्रिज में रखें। सवाल- गर्मी में बाहर का खाना पेट और पाचन पर कैसे असर डालता है? जवाब- डॉ. संचयन रॉय बताते हैं कि गर्मियों में डाइजेस्टिव सिस्टम स्लो हो जाता है। बाहर का हैवी, डीप फ्राइड और मसालेदार फूड पचाने के लिए शरीर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इससे पेट में भारीपन, गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग हो सकती है। साथ ही दूषित भोजन आंतों के गुड बैक्टीरिया को खत्म कर देता है, जिससे मेटाबॉलिज्म सुस्त हो जाता है। सवाल- किन लोगों को गर्मियों में स्ट्रीट फूड से खासतौर पर बचना चाहिए? जवाब- वैसे तो स्ट्रीट फूड हर किसी के लिए नुकसानदायक है, लेकिन कुछ लोगों के लिए ये ज्यादा खतरनाक हो सकता है। नीचे ग्राफिक में देखिए- सवाल- बाहर के खाने के अलावा फूड के और क्या हेल्दी ऑप्शन हो सकते हैं? जवाब- गर्मियों में पेट को हल्का रखने के लिए डाइट में कुछ चीजें शामिल कर सकते हैं। इसे नीचे दिए ग्राफिक में देखिए- सवाल- गर्मी में कौन-से स्ट्रीट फूड ज्यादा नुकसानदायक हो सकते हैं? जवाब- ये स्ट्रीट फूड ज्यादा रिस्की होते हैं- सवाल- अगर बाहर खाना मजबूरी हो तो किन बातों का ध्यान रखें? जवाब– इसे पॉइंटर्स से समझिए- सही जगह का चुनाव करें ताजा और गरम खाना खाएं फिल्टर्ड पानी पिएं कच्ची चीजें खाने में सावधानी बरतें पर्सनल हाइजीन का ध्यान रखें पकाने के तरीका देखें हाई रिस्क फूड न लें हल्का फूड खाएं टाइमिंग का ख्याल रखें खाने के बाद टहलें इमरजेंसी के लिए तैयार रहें शरीर के संकेत समझें ……………… ये खबर भी पढ़िए जरूरत की खबर- गैस स्टोव से घर की हवा प्रदूषित: जानें नुकसान, हवा साफ रखने के लिए करें ये 8 काम, बरतें 7 सावधानियां भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा LPG (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) उपभोक्ता देश है। भारत सरकार के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में 33 करोड़ घरेलू एलपीजी कंज्यूमर्स हैं। यानी कुल आबादी का बड़ा हिस्सा खाना पकाने के लिए इस पर निर्भर है। आगे पढ़िए…
चहल ने तोड़ा जडेजा का IPL रिकॉर्ड:7-16 ओवर के फेज में सबसे ज्यादा विकेट, अर्शदीप का 11 बॉल का ओवर; PBKS-GT मैच के मोमेंट्स-रिकार्ड्स

IPL में मंगलवार को पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस पर 3 विकेट से जीत दर्ज की। न्यू चंडीगढ़ में हुए इस मैच के दौरान दो रिकॉर्ड बने। युजवेंद्र चहल IPL मैचों के 7 से 16 ओवर के फेज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। वहीं अर्शदीप सिंह ने एक ओवर पूरा करने के लिए सबसे ज्यादा गेंद फेंकने के अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। इन दो रिकॉर्ड के अलावा कई ऐसे मोमेंट्स से भी गुजरे जिनकी चर्चा मीडिया और सोशल मीडिया दोनों पर हो रही है। PBKS Vs GT मैच के मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स… 1. चहल ने तोड़ा रवींद्र जडेजा का रिकॉर्ड युजवेंद्र चहल ने दो विकेट लिए। उन्होंने शुभमन गिल और जोस बटलर को आउट किया। ये दोनों 7 से 16 ओवर के बीच आए। चहल अब IPL इतिहास में इस फेज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। 2. अर्शदीप ने 11 बॉल का ओवर फेंका अर्शदीप सिंह ने गुजरात के खिलाफ 11 गेंदों का ओवर फेंका। ऐसा गुजरात की पारी के 20वें ओवर में हुआ। अर्शदीप ने इस ओवर में 4 वाइड और 1 नो बॉल फेंकी। इसलिए इसे पूरा करने में उन्हें 11 गेंदें लगीं। ओवर में गुजरात ने 12 रन बनाए। अर्शदीप से पहले मोहम्मद सिराज, तुषार देशपांडे, शार्दूल ठाकुर, संदीप शर्मा और हार्दिक पंड्या भी IPL में 11-11 गेंद का ओवर फेंक चुके हैं। यहां से पढ़िए मैच के 10 खास मोमेंट्स 1. दो प्लेयर्स ने डेब्यू किया तेज गेंदबाज अशोक शर्मा को गुजरात टाइटंस के लिए IPL डेब्यू का मौका मिला। दूसरी ओर पंजाब किंग्स के कूपर कोनोली ने अपना पहला IPL मैच खेला। 2. चहल ने चौथी बार गिल को आउट किया 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर युजवेंद्र चहल ने शुभमन गिल को आउट कर दिया। चहल ने गेंद को धीमा रखा। गिल मिड-विकेट के ऊपर स्लॉग स्वीप खेलने गए, लेकिन गेंद बल्ले के बीच में नहीं आई। डीप मिड-विकेट पर खड़े कूपर कोनोली ने आसान कैच पकड़ लिया। गिल ने 27 गेंदों में 39 रन बनाए। चहल ने गिल को IPL में चौथी बार आउट किया है। चहल अब गिल को IPL में सबसे ज्यादा बार आउट करने के मामले में पांच अन्य गेंदबाजों के साथ टॉप पर आ गए हैं। चहले से पहले दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हार्दिक पंड्या और एनरिक नॉर्त्या भी गिल को IPL में 4-4 बार आउट कर चुके हैं। 3. जेवियर बार्टलेट ने हवा में छलांग लगाकर कैच लपका 15.4 ओवर में युजवेंद्र चहल की बॉल पर जोस बटलर ने आगे बढ़कर लॉन्ग-ऑन के ऊपर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन टाइमिंग पूरी तरह सही नहीं रही। गेंद हवा में गई और लॉन्ग-ऑन पर खड़े जैवियर बार्टलेट ने दाई ओर दौड़ते हुए शानदार छलांग लगाकर कैच लपक लिया। बटलर 33 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए। 4. वाशिंगटन ने 4 बॉल पर कोई शॉट नहीं खेला 15.1 ओवर में सिंगल लेने के बाद वॉशिंगटन सुंदर ने 4 बॉल पर कोई शॉट नहीं खेला। उन्होंने कुल 6 बॉल डॉट खेली। जैवियर बार्टलेट और मार्को यानसन ने उन्हें पूरी तरह रोककर रखा। सुंदर ने 16 बॉल पर 18 रन बनाए। उनकी वजह से गुजरात बड़ा स्कोर नहीं बना पाई। 5. तेवतिया का बैट टेस्ट हुआ 17.4 ओवर में राहुल तेवतिया क्रीज पर आए। बल्लेबाजी शुरू करने से पहले अंपायर ने उनका बैट चेक किया। इस टेस्ट में उनका बैट फेल हो गया और तेवतिया को दूसरा बैट मंगाना पड़ा। 6. प्रियांश ने सिक्स से खाता खोला पहले ओवर की 5वीं बॉल पर प्रियांश ने सिक्स से अपना और टीम का खाता खोला। मोहम्मद सिराज की शॉर्ट और ऑफ के बाहर गेंद पर प्रियंश आर्या ने शानदार शॉट खेला। उन्होंने गेंद पर पूरी तरह कंट्रोल रखते हुए डीप पॉइंट के ऊपर से छक्का जड़ दिया। 7. कूपर कोनोली का 103 मीटर लंबा सिक्स 8वें की दूसरी बॉल पर राशिद खान की शॉर्ट गेंद पर कूपर कोनोली ने 103 मीटर लंबा सिक्स लगाया। बॉल लॉन्ग ऑन के ऊपर से सीधा स्टेडियम के दूसरे टियर में जाकर गिरी। 8. श्रेयस अय्यर को चोट लगी 12वें ओवर की आखिरी बॉल पर श्रेयस चोटिल हो गए। राशिद खान की गेंद पर कूपर कोनोली ने शॉट खेला, जो सीधे श्रेयस अय्यर की ओर गया। बचने की कोशिश में अय्यर पूरी तरह हट नहीं सके और गेंद उनकी कलाई पर लग गई। टक्कर इतनी तेज थी कि अय्यर तुरंत जमीन पर गिर पड़े और दर्द से कराहते नजर आए। फिजियो तुरंत मैदान पर आया और उन्हें आइस पैक दिया गया। हालांकि अगले ओवर में श्रेयस कैच आउट हो गए। वे 18 रन बनाए। 9. कोनोली ने चौका लगाकर फिफ्टी पूरी की 16वें ओवर में कूपर कोनोली ने फिफ्टी पूरी कर ली। उन्होंने कगिसो रबाडा के खिलाफ ओवर की पहली ही गेंद पर चौका लगाया और 34 गेंद पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी कर ली। वे IPL डेब्यू में फिफ्टी लगाने वाले 25वें बल्लेबाज बने 10. 20वें ओवर में कोनोली के चौके से जीता पंजाब 19वें ओवर की पहली बॉल पर कूपर कोनोली ने कवर पर शानदार चौका जड़कर पंजाब किंग्स को जीत दिला दी। वॉशिंगटन सुंदर की फ्लैट गेंद पर कोनोली ने बेहतरीन टाइमिंग के साथ शॉट खेला और टीम ने 3 विकेट से मैच अपने नाम किया। एक समय पंजाब किंग्स मजबूत स्थिति में थी, लेकिन अचानक मैच पलट गया। 109 रन पर टीम के सिर्फ 2 विकेट गिरे थे, लेकिन 118 तक स्कोर पहुंचते-पहुंचते 6 विकेट गिर गए।मार्कस स्टोयनिस 15वें ओवर में बिना खाता खोले आउट हो गए। इस दौरान प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 ओवर में 3 विकेट लेकर मैच में जबरदस्त वापसी कराई। ——————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में आज LSG vs DC:दिल्ली ने लखनऊ के खिलाफ 7 में 4 मैच जीते, पिछले सीजन दोनों मैचों में हराया IPL के पांचवें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाना है। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। पूरी खबर
असम विधानसभा चुनाव 2026: ‘असम में जाएगी भाजपा सरकार’, महाराष्ट्र के सीएम अंतिम संस्कार ने जोर से कहा!

त्वरित पढ़ें दिखाएँ एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़ रूम द्वारा सत्यापित महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता डीजे ने न्यूज़ल (31 मार्च, 2026) को असम के जोरहाट में तेज गति से ट्रक स्टैंड क्षेत्र में एक विशाल प्लाजा को खड़ा किया। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जोरहाट में आयोजित इस प्रतिष्ठान में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। इस रैली में असम में बीजेपी के बढ़ते जनाधार और राजनीतिक रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है, खासकर ऊपरी असम क्षेत्र में जहां राजनीतिक प्रतिस्पर्धा में खटास आने की संभावना है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने असम में बीजेपी की जीत को लेकर पूरा विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में राज्य में सकारात्मक माहौल बन गया है। उन्होंने कहा, ‘इस बार असम में बीजेपी की सरकार ही बनेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के प्रयासों से राज्य में एक सकारात्मक लहर है। हमारा पूरा विश्वास है कि बीजेपी बहुत बड़ा बहुमत हासिल करेगी।’ कांग्रेस ने अपने वादे को मंजूरी दे दी है कांग्रेस पर डेमोक्रेट शेयरहोल्डर ने अपने घोषणा पत्र को अनपेक्षित तरीके से बताया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली जैसे राज्यों में कांग्रेस के वादे सफल नहीं हुए हैं और जनता अब इन पर भरोसा नहीं करती है। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस का घोषणापत्र अब कोई महत्वपूर्ण नहीं है। यह महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में काम नहीं आया। कांग्रेस सरकार नहीं बनाएगी और खुद कांग्रेस भी शामिल होगी। उनके वादे हकीकत से दूर हैं।’ बौद्धवाद की समस्या पर बोले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ईसाई धर्म के मुद्दे पर सीएम समर्थकों ने पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जैसे प्रभावित इलाकों में अब बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने कहा, ‘मैं ऐसे राज्य से हूं, जहां छात्रावासवाद एक बड़ी समस्या थी, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के सख्त कदमों से अब छात्रावासवाद लगभग खत्म हो गया है. गढ़चिरौली, जो कभी बौद्ध प्रभावित क्षेत्र था, अब एक स्टील सिटी बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।’ हमेशा गरीब और निवेशकों के लिए काम करते हैं उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हमेशा गरीबों और जातियों के हित में काम कर रहे हैं और असम में विकास हो रहा है, इसका स्पष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ ‘ए फॉर असम’ का नारा नहीं देते, बल्कि उन्हें जमीन पर उतारकर दिखाते हैं।’ ‘असम तेजी से बदल रहा है और चाय बागान समुदाय सहित सभी ग्रेड का समर्थन भाजपा के साथ है।’ प्रस्तावना के अनुमान में उन्होंने किसी संख्या को नकारा, लेकिन कहा कि भारी बहुमत की संभावना है। उन्होंने कहा, ‘अगर जनता का विश्वास है, तो वे लोकप्रियता प्रदान करते हैं।’ ‘जनता कांग्रेस का भरोसेमंद दल में शामिल है।’ पश्चिम एशिया में जारी युद्ध पर बोले गए स्थान विश्व संकट और युद्ध की स्थिति का ज़िक्र करते हुए, लेकिन प्लेसमेंट ने कहा कि कई एशियाई और यूरोपीय देशों में स्थितियाँ ख़राब हैं, भारत ने इस चुनौती का सामना किया है। उन्होंने कहा, ‘दुनिया के कई देशों में संकट के कारण ओज जैसी स्थिति बनी हुई है, लेकिन भारत में पेट्रोल या घरेलू गैस की कोई कमी नहीं हुई है।’ यह प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व का परिणाम है।’ हालांकि, उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि उन्होंने इस पद पर भी राजनीति करने की कोशिश की और जनता को डराने का प्रयास किया. उन्होंने कहा, ‘यह संविधान है कि उस समय भी कांग्रेस ने राजनीति की और लोगों में भ्रम फैलाया, जिससे पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं।’ यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल में चुनावी रणनीति को धार दे रही बीजेपी, संकल्प पत्र में विकास का रोडमैप (टैग्सटूट्रांसलेट)असम विधानसभा चुनाव 2026(टी)देवेंद्र बजवा(टी)जोरहाट(टी)हिमंत बिस्वा सरमा(टी)पीएम मोदी(टी)पीएम नरेंद्र मोदी(टी)महाराष्ट्र(टी)असम विधानसभा चुनाव 2026(टी)राक्षस पक्षी(टी)जोरहाट(टी)हिमंत बिस्वा सरमा(टी) पीएम मोदी(टी) पीएम नरेंद्र मोदी(टी)महाराष्ट्र
मौसम के छिलके का उपयोग: कचरा समझकर न फंसे मौसम के छिलके, घर और त्वचा के लिए हैं बड़े काम की चीजें

31 मार्च 2026 को 21:14 IST पर अपडेट किया गया मौसम के छिलके का उपयोग: मौसंबी के अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न कचरा समझकर फ़ेक नीचे दिए गए हैं, लेकिन असल में ये मसालों का खजाना हैं। सेहत और स्वाद के साथ-साथ मुंबई के रेशम घर की सफाई और त्वचा की देखभाल में भी जादुई असर दिखता है। आइए जानते हैं। (टैग्सटूट्रांसलेट)मौसंबी के छिलके का उपयोग(टी)मौसंबी के छिलके के फायदे(टी)प्राकृतिक एयर फ्रेशनर DIY(टी)पौधों के लिए घरेलू मच्छर प्रतिरोधी उपकरण(टी)मौसंबी के छिलके से एयर फ्रेशनर कैसे बनाएं(टी)मौसंबी के छिलके के साथ DIY रसायन मुक्त रसोई क्लीनर(टी)पौधों के कीट नियंत्रण के लिए मौसम्बी के छिलके का उपयोग(टी)घर की सफाई के लिए मीठे नींबू के छिलके के फायदे
ICU से डिस्चार्ज हुए मरीज घर बैठे ले सकेंगे डॉक्टर की सलाह, दिल्ली के इस अस्पताल ने शुरू किया क्लिनिक

Last Updated:March 31, 2026, 19:55 IST दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ने आईसीयू से डिस्चार्ज मरीजों के लिए ई संजीवनी ओपीडी पर क्रिटिकल केयर फॉलो अप क्लिनिक शुरू किया है. इस पोर्टल पर घर बैठे मरीज हफ्ते में दो दिन ऑनलाइन डॉक्टरों से सलाह ले सकेंगे. दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ने आईसीयू डिस्चार्ज मरीजों के लिए शुरू की सुविधा. दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ने क्रिटिकल केयर वाले मरीजों के लिए एक अनोखी पहल शुरू की है. इसके साथ ही यह भारत का पहला सरकारी अस्पताल बन गया है जो आईसीयू से डिस्चार्ज हुए मरीजों के लिए ऐसी सुविधा देने जा रहा है. दरअसल सफदरजंग अस्पताल ने आईसीयू से डिस्चार्ज हुए मरीजों के लिए एक खास ‘क्रिटिकल केयर फॉलो-अप क्लिनिक’ शुरू किया है. यह भारत की सरकारी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में अपनी तरह का पहला क्लिनिक है. अस्पताल की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि यह सेवा सरकार के ‘ई-संजीवनी OPD टेलीमेडिसिन पोर्टल’ के जरिए मरीजों तक पहुंचेगी. इस पोर्टल के माध्यम से मरीज और उनके परिजन घर बैठे ही क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों से सलाह ले सकेंगे और उन्हें अस्पताल में आने के लिए भागदौड़ नहीं करनी होगी. यह क्लिनिक हर मंगलवार और गुरुवार को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक चलेगा. इसका मकसद भारत में ICU के बाद की देखभाल में मौजूद एक बड़ी कमी को दूर करना है. सीसीएम विभाग के एचओडी डॉ. अनिर्बान होम चौधरी ने बताया कि ICU से ठीक होकर लौटे कई मरीजों को डिस्चार्ज के बाद भी शारीरिक कमजोरी, सोचने-समझने की क्षमता में कमी या दूसरी तरह की परेशानियां होती रहती हैं, लेकिन उनके लिए व्यवस्थित फॉलो-अप सेवाएं बहुत कम उपलब्ध हैं. वहीं अगर उपलब्ध भी हैं तो उन्हें इसके लिए अस्पताल का चक्कर काटना पड़ता है लेकिन इस सुविधा से अब वे घर बैठे डॉक्टरों की सलाह ले सकेंगे. इस पहल का उद्घाटन हाल ही में सफदरजंग अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. संदीप बंसल ने किया. इस मौके पर मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. चारू बाम्बा भी मौजूद रहीं और सभी एएमएस और सीसीएम टीम के सदस्य भी शामिल हुए. About the Author प्रिया गौतमSenior Correspondent Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें First Published : March 31, 2026, 19:55 IST
प्रियंका चोपड़ा ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:दुपट्टे से सिर ढककर आईं; लंगर हॉल में जूठे बर्तन मांजने की सेवा की, गुरबाणी सुनी

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मंगलवार को अमृतसर में गोल्डन टेंपल पहुंची। इस दौरान उन्होंने दरबार साहिब में माथा टेका। इसके बाद उन्होंने लंगर हॉल में जाकर जूठे बर्तन धोने की सेवा की। इसके अलावा लंगर हॉल के बाकी कामों में भी सहयोग किया। इस दौरान उन्होंने कुछ देर बैठकर गुरबाणी भी सुनी। इस दौरान प्रिंयका चोपड़ा ने गोल्डन टेंपल की मर्यादा का खास ख्याल रखा। वह रोज गोल्ड कलर का शूट पहने नजर आई। गोल्डन टेंपल में एंट्री करते ही उनका सिर दुपट्टे से ढका हुआ रहा। प्रिंयका चोपड़ा आम श्रद्धालु की तरह यहां रही। इस दौरान उन्होंने किसी से कोई बात नहीं की। मीडिया ने भी सवाल पूछने की कोशिश की लेकिन उन्होंने किसी के सवाल का कोई जवाब नहीं दिया। वह सेवा करने के बाद वहां से चली गईं। वह साढ़े 4 बजे गोल्डन टेंपल पहुंची थीं। वह करीब आधा घंटा गोल्डन टेंपल में रहीं। गोल्डन टेंपल पहुंची प्रियंका चोपड़ा के PHOTOS… 18 साल की उम्र में 90 देशों की कंटेस्टेंट्स को पछाड़ मिस वर्ल्ड बनीं उत्तर प्रदेश के बरेली में जन्मीं प्रियंका चोपड़ा ने बचपन में कभी रंगभेद का सामना किया, तो कभी तानों से बचने के लिए बाथरूम में छिपकर खाना खाया। इन सबके बावजूद उन्होंने महज 18 साल की उम्र में 90 देशों की खूबसूरत कंटेस्टेंट्स को पीछे कर 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया। मिस वर्ल्ड जीतने के बाद प्रियंका ने पहले तमिल सिनेमा में एंट्री ली और फिर बॉलीवुड में। प्रियंका ने लगातार ऐतराज, कृष, फैशन, डॉन 2, अग्निपथ जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम करते हुए खुद को बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस के बीच ला खड़ा किया, लेकिन फिर 2015 के बाद उन्होंने अचानक इंडस्ट्री छोड़ दी। सालों बाद प्रियंका ने एक पॉडकास्ट में बताया कि उन्होंने अपनी मर्जी से बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूरी नहीं बनाई थी, बल्कि उन्हें कॉर्नर किया गया था। उन्हें मनमुताबिक काम नहीं दिया जा रहा था और वो लगातार होती पॉलिटिक्स से थक चुकी थीं। फिल्में मिलनी बंद हुईं तो प्रियंका की मां ने उनसे कहा था- तुम्हें कमाई का कोई दूसरा जरिया ढूंढना चाहिए। फिर क्या था, प्रियंका ने बतौर सिंगर करियर की दूसरी पारी शुरू की। इंग्लिश गानों से हॉलीवुड में जगह बनाने वालीं प्रियंका के लिए ये बदलाव अहम साबित हुआ। जहां भारत में जेंडर पे गेप एक अहम बहस का मुद्दा है, वहीं प्रियंका ने हॉलीवुड एक्टर्स के बराबर फीस लेकर इतिहास रचा। वो हॉलीवुड में सबसे ज्यादा काम करने वाली इंडियन एक्ट्रेस हैं। शादी के बाद लॉस एंजिलिस शिफ्ट हुई प्रियंका निक जोनस से शादी के बाद प्रियंका लॉस एंजिलिस शिफ्ट हो गईं। इसी दौरान उन्होंने कई हॉलीवुड टीवी शोज, सीरीज और फिल्मों में काम किया। शादी के कुछ समय बाद 2019 में प्रियंका ने फिल्म द स्काई इज पिंक से बॉलीवुड कमबैक किया था। फिल्म में लीड रोल निभाने के साथ-साथ उन्होंने इसे को-प्रोड्यूस भी किया था। हालांकि फिल्म कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी।
जडेजा ने अपनी पुरानी टीम CSK का लोगो चूमा:बोले- टीम से अलग होना आसान नहीं था, 13 साल चेन्नई के लिए IPL खेले

राजस्थान रॉयल्स की जीत के बाद ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने अपनी पुरानी टीम चेन्नई के लोगो को चूम लिया। उनका यह इमोशनल जेस्चर वायरल हो गया। सोमवार को गुवाहाटी में खेले मुकाबले में राजस्थान ने चेन्नई को 8 विकेट से हराया। खलील से मुलाकात की मैच के बाद जडेजा ने लेफ्ट आर्म पेसर खलील अहमद से मुलाकात की और उनकी जर्सी पर बने चेन्नई के लोगो को चूमा। उन्होंने माना कि टीम से अलग होना आसान नहीं था। जडेजा बोले कि 12-13 साल एक ही फ्रेंचाइजी के साथ बिताने के बाद बदलाव भावुक करने वाला था, लेकिन इसे करियर का हिस्सा मानकर स्वीकार किया। राजस्थान में फिर मिली नई शुरुआत जडेजा अब उसी टीम में लौटे हैं, जहां से उनका IPL करियर शुरू हुआ था। 17 साल बाद राजस्थान में वापसी कर रहे जडेजा ने हल्के अंदाज में कहा कि अब गुलाबी रंग अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि वह पॉजिटिव सोच के साथ टीम में आए हैं, जहां सीखने के साथ अपना अनुभव भी साझा करना चाहते हैं। एक ही ओवर में दो विकेट लिए जडेजा ने मैच में दो अहम विकेट लिए। उन्होंने शिवम दुबे और सरफराज खान को आउट किया। दुबे को आउट करने के बाद उनका गन सेलिब्रेशन वायरल हुआ। राजस्थान ने चेन्नई को 127 रन पर रोककर 12.1 ओवर में 2 विकेट खोकर जीत हासिल की। 2012 में चेन्नई के लिए पहला मैच खेला था रवींद्र जडेजा ने चेन्नई के लिए पहला मैच 2012 सीजन में खेला था। नीलामी में CSK ने उन्हें 9.72 करोड़ रुपये में खरीदकर टीम में शामिल किया था। ——————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में आज पंजाब vs गुजरात:न्यू चंडीगढ़ में दूसरी बार होगा सामना; GT 2022 की चैंपियन, PBKS को पहले खिताब का इंतजार IPL का चौथा मुकाबला आज पंजाब किंग्स (PBKS) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जबकि टॉस शाम 7 बजे होगा। पूरी खबर
क्या ओवेरियन कैंसर पूरी तरह ठीक हो सकता है? डॉक्टर अदिति भट्ट ने बताई हकीकत, देखें वीडियो

Ovarian Cancer Treatment: ओवेरियन कैंसर एक घातक बीमारी है, जो हर साल हजारों महिलाओं को मौत के घाट उतार देता है. अक्सर लोगों के मन में सवाल उठता है कि क्या ओवेरियन कैंसर पूरी तरह ठीक हो सकता है? सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. अदिति भट्ट ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो में बताया है कि कई महिलाएं ओवेरियन कैंसर से पूरी तरह ठीक हो सकती हैं. जबकि कुछ महिलाओं में कैंसर वापस आ सकता है. अगर इस कैंसर को शुरुआती चरण में पकड़ लिया जाए, तो इलाज की सफलता की संभावना काफी बढ़ जाती है. सही उपचार, नियमित जांच और जागरूकता बेहद जरूरी है.
रणबीर ने लॉस एंजेलिस में दिखाया रामायण का पहला टीजर:भारत में हनुमान जयंती पर होगा ऑफिशियल लॉन्च; फिल्म में यश बनेंगे रावण

रणबीर कपूर ने अपनी आने वाली मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ में भगवान राम के अपने रोल की पहली झलक लॉस एंजेलिस में दिखाई। सोमवार को वहां हुए एक इवेंट में रणबीर कपूर और डायरेक्टर नितेश तिवारी ने फिल्म को लेकर बात की। भारत में यह वीडियो 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर रिलीज किया जाएगा। इवेंट के दौरान रणबीर कपूर ने भगवान राम की अहमियत और उनकी विरासत पर बात की। रणबीर ने कहा, “भगवान राम सदियों से दुनिया भर के अरबों लोगों के लिए आदर्श रहे हैं। वे हमें सिखाते हैं कि मुश्किल समय में भी इंसान को कैसे डटे रहना चाहिए। वे करुणा, साहस, धर्म और माफी के प्रतीक हैं। उन्हें ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ कहा जाता है, जिसका अर्थ एक आदर्श व्यक्ति है।” रणबीर के साथ डायरेक्टर नितेश तिवारी ने भी रामायण के मूल्यों पर अपने विचार रखे। रणबीर ने दर्शकों का किया शुक्रिया, बोले- ‘जय सिया राम’ टीजर लॉन्च के बाद रणबीर कपूर, डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने दर्शकों के साथ सवाल-जवाब का सेशन (QA) किया। इस दौरान जब एक फैन ने रणबीर का अभिवादन किया, तो एक्टर ने ‘जय सिया राम’ कहकर जवाब दिया। रणबीर ने कहा, “यह मेरे लिए बहुत खास पल है। आप लोग दुनिया के पहले लोग हैं जिन्होंने हमारे इस प्रोजेक्ट की पहली झलक देखी है। इसके लिए मैं आप सभी का आभारी हूं।” 2 अप्रैल को सुबह 9 बजे होगा ग्लोबल लॉन्च फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने बताया कि फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत हनुमान जयंती से होगी। गुरुवार को सुबह 9:00 बजे से 10:30 बजे के बीच इस वीडियो को दुनिया भर में रिलीज किया जाएगा। इसके लिए देश के अलग-अलग शहरों में बड़े इवेंट्स भी प्लान किए गए हैं। मेकर्स की योजना इस फिल्म को इसी साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज करने की है। यश बनेंगे रावण और सनी देओल हनुमान नितेश तिवारी की यह फिल्म महर्षि वाल्मीकि की रामायण पर आधारित है। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। वहीं, फिल्म की बाकी स्टारकास्ट भी काफी चर्चा में है। सनी देओल भगवान हनुमान का रोल कर रहे हैं, जबकि ‘KGF’ फेम यश रावण के किरदार में दिखेंगे। रवि दुबे को लक्ष्मण के रोल के लिए चुना गया है। अरुण गोविल और लारा दत्ता भी आएंगे नजर फिल्म में बॉलीवुड के कई बड़े नाम शामिल किए गए हैं। इनमें लारा दत्ता, विवेक ओबेरॉय, अरुण गोविल, शीबा चड्ढा, काजल अग्रवाल, कुणाल कपूर और फैसल मलिक जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। बता दें कि अरुण गोविल ने पुराने ‘रामायण’ सीरियल में राम का किरदार निभाया था, लेकिन इस फिल्म में वे दूसरे अहम रोल में दिखेंगे। VFX और बड़े स्केल पर बनी फिल्म नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म पर पिछले कई सालों से काम चल रहा है। फिल्म को ग्लोबल ऑडियंस के हिसाब से तैयार किया जा रहा है, जिसमें हाई-लेवल VFX का इस्तेमाल हुआ है। रणबीर कपूर ने इस रोल के लिए अपनी लाइफस्टाइल और लुक्स में काफी बदलाव किए हैं। हनुमान जयंती के दिन प्रमोशन शुरू करने का मकसद फिल्म के आध्यात्मिक पहलू से दर्शकों को जोड़ना है।






