Thursday, 01 Oct 2026 | 09:02 AM

Trending :

प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस:कोर्ट ने 10 साल बाद एक्स बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह को किया डिस्चार्ज, सुसाइड के लिए उकसाने का ट्रायल खत्म Amitabh Bachchan Injured on KBC Set भुवन बोले- प्यार में किसी भी हद तक जाऊंगा:सोनम ने कहा- दुपहिया में पेपर लीक का मुद्दा महज संयोग, शिवानी ने अंधविश्वास को चुनौती दी मजरूह सुल्तानपुरी, जिन्हें नेहरू के खिलाफ लिखने पर जेल हुई:पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा…, पहला नशा…, जैसे दर्जनों गाने लिखे, आखिरी गाना शाहरुख पर मजरूह सुल्तानपुरी, जिन्हें नेहरू के खिलाफ लिखने पर जेल हुई:पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा…, पहला नशा…, जैसे दर्जनों गाने लिखे, आखिरी गाना शाहरुख पर भुवन बोले- प्यार में किसी भी हद तक जाऊंगा:सोनम ने कहा- दुपहिया में पेपर लीक का मुद्दा महज संयोग, शिवानी ने अंधविश्वास को चुनौती दी
EXCLUSIVE

आलमपुर थाना प्रभारी रवि उपाध्याय को दी विदाई:बोले- आलमपुर जैसी शांत जगह पर लोगों ने बहुत प्यार और अपनापन दिया

आलमपुर थाना प्रभारी रवि उपाध्याय को दी विदाई:बोले- आलमपुर जैसी शांत जगह पर लोगों ने बहुत प्यार और अपनापन दिया

आलमपुर थाना प्रभारी रवि उपाध्याय का सोमवार शाम को विदाई समारोह आयोजित किया गया। 16 महीने तक आलमपुर में सेवाएं देने के बाद अब उनका तबादला दबोह कर दिया गया है। उनकी जगह अब एसआई सोहनीश सिंह तोमर आलमपुर थाने की जिम्मेदारी संभालेंगे। विदाई के मौके पर भावुक होते हुए रवि उपाध्याय ने कहा कि आलमपुर एक धार्मिक और शांत नगरी है, जहां के लोगों से उन्हें बहुत प्यार और अपनापन मिला। उन्होंने यहां बिताए समय को अपने करियर के सबसे बेहतरीन दौर में से एक बताया। सक्रिय मुखबिर तंत्र की तारीफ समारोह में एएसआई ओंकार सिंह तोमर ने रवि उपाध्याय के काम करने के तरीके की सराहना की। उन्होंने खास तौर पर उपाध्याय के मजबूत मुखबिर तंत्र का जिक्र किया, जिसकी वजह से क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिली। उन्होंने कहा कि तबादला नौकरी का एक हिस्सा है और उन्होंने रवि उपाध्याय को नई पारी के लिए शुभकामनाएं दीं। सहकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई थाने के स्टाफ और क्षेत्र के लोगों ने रवि उपाध्याय को शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस विदाई कार्यक्रम में असवार थाना प्रभारी सुरेश मिश्रा, सीएमओ अतुल रावत, बैंक मैनेजर विशाल शाक्य और स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग के अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में पुलिस स्टाफ और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

बुरहानपुर में नर्सरी से 8वीं तक स्कूलों में अवकाश:बढ़ते तापमान के कारण कलेक्टर का आदेश, आंगनवाड़ी से बच्चों को घर पर मिलेगा पोषक आहार

बुरहानपुर में नर्सरी से 8वीं तक स्कूलों में अवकाश:बढ़ते तापमान के कारण कलेक्टर का आदेश, आंगनवाड़ी से बच्चों को घर पर मिलेगा पोषक आहार

बुरहानपुर में बढ़ती गर्मी को देखते हुए बच्चों की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। कलेक्टर हर्ष सिंह ने नर्सरी से लेकर कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूलों में 28 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक अवकाश घोषित किया है। यह फैसला बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इसमें सरकारी, प्राइवेट, सीबीएसई, आईसीएसई और मदरसे सभी स्कूल शामिल हैं। आंगनवाड़ी में बच्चे नहीं आएंगी साहिकाएं घर जाकर बांटेंगी आहार गर्मी के असर को देखते हुए आंगनवाड़ी केंद्रों को भी आंशिक रूप से बंद करने का फैसला लिया गया है। यह व्यवस्था 28 अप्रैल से 2 मई 2026 तक लागू रहेगी। इस दौरान बच्चों को मिलने वाला पोषण बंद नहीं होगा। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं घर-घर जाकर या समूहों के माध्यम से बच्चों को नाश्ता, भोजन और टेक होम राशन (THR) उपलब्ध कराएंगी। साथ ही पोषण ट्रैकर ऐप में भी जरूरी जानकारी दर्ज की जाएगी। आंगनवाड़ी केंद्र पूरी तरह बंद नहीं रहेंगे। कार्यकर्ता और सहायिकाएं सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक केंद्रों पर रहकर घर-घर संपर्क, रिकॉर्ड मेंटेन करने और अन्य जरूरी काम करती रहेंगी। कुल मिलाकर, गर्मी से राहत देने के लिए स्कूल बंद किए गए हैं, लेकिन बच्चों की पढ़ाई और पोषण दोनों को ध्यान में रखते हुए जरूरी व्यवस्थाएं जारी रहेंगी।

कार और बाइक टक्कर में युवक की मौत:ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भागा, कुंडलपुर-पटेरा मार्ग पर हादसा

कार और बाइक टक्कर में युवक की मौत:ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भागा, कुंडलपुर-पटेरा मार्ग पर हादसा

दमोह जिले के पटेरा थाना क्षेत्र में कुंडलपुर-पटेरा मार्ग पर सोमवार रात कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक बाइक सवार युवक की जान चली गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। टक्कर मारने के बाद कार चालक अपना वाहन मौके पर ही छोड़कर भाग निकला। मृतक की पहचान 28 साल के चंद्रभान पटेल के रूप में हुई है। उनके साथ बाइक पर सवार 25 साल का अरविंद पटेल भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ है। दोनों युवक रमगढ़ा गांव के रहने वाले हैं और बाइक से दमोह की ओर अपने किसी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। भीषण थी टक्कर टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवक हवा में उछलकर काफी दूर जा गिरे। हादसे में कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह चकनाचूर हो गया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को खबर दी। पुलिस ने घायल अरविंद को तुरंत अस्पताल पहुँचाया, जहाँ से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फरार चालक की तलाश शुरू पटेरा थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुर्जर ने बताया कि कार जबलपुर के प्रीतेश तिवारी के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिना आईडी मेहमान ठहराने पर होटल संचालक गिरफ्तार:पुलिस से अभद्रता, जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों का उल्लंघन भी किया

बिना आईडी मेहमान ठहराने पर होटल संचालक गिरफ्तार:पुलिस से अभद्रता, जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों का उल्लंघन भी किया

देवास के औद्योगिक क्षेत्र स्थित होटल गुलमोहर के संचालक अनवर खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों की अनदेखी करते हुए बिना पहचान पत्र (आईडी) के मेहमानों को ठहराने और पुलिस टीम के साथ अभद्रता करने का आरोप है। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस की टीम ने ए.बी. रोड स्थित होटल गुलमोहर का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि संचालक अनवर खान, निवासी जयप्रकाश मार्ग, देवास, नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। होटल में ठहरने वाले व्यक्तियों का न तो कोई रिकॉर्ड रजिस्टर संधारित किया गया था, न ही उनका कोई पहचान पत्र लिया गया था और न ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। पुलिस से अभद्रता की कार्रवाई के दौरान होटल संचालक ने न केवल जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों की अवहेलना की, बल्कि पुलिस टीम के साथ अभद्रता करते हुए रौब भी दिखाया। आरोपी ने चिल्लाते हुए कहा कि वह किसी आदेश को नहीं मानता और बिना आईडी के ही व्यक्तियों को ठहराएगा। इस घटना से मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस ने आरोपी अनवर खान के विरुद्ध जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों का उल्लंघन करने और शांति भंग करने के आरोप में प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी को एसडीएम न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

धीरेन्द्र शास्त्री के बयान पर दमोदर यादव भड़के:आजाद समाज पार्टी के नेता बोले- माफी न मांगने पर प्रदेशभर में करेंगे विरोध प्रदर्शन

धीरेन्द्र शास्त्री के बयान पर दमोदर यादव भड़के:आजाद समाज पार्टी के नेता बोले- माफी न मांगने पर प्रदेशभर में करेंगे विरोध प्रदर्शन

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य दामोदर यादव मंडल बैतूल पहुंचे। बालाघाट दौरे से लौटते समय मीडिया से बातचीत में उन्होंने धार्मिक मंचों से दिए जा रहे बयानों पर सवाल उठाए। दामोदर यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जन्मभूमि है, इसलिए इसे संविधान की धरती के रूप में पहचाना जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग प्रदेश को आडंबर और पाखंड का केंद्र बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके विरोध में उनकी पार्टी ने प्रदेशव्यापी जागृति अभियान शुरू किया है। चार बच्चों वाले बयान पर दिया जवाब दमोदर ने धीरेन्द्र शास्त्री के हालिया बयान पर भी निशाना साधा। यादव ने कहा कि जिस मंच से ‘चार बच्चे पैदा करने’ की बात की जा रही है, उसी विचारधारा से जुड़े लोग अविवाहित रहने की सलाह देते हैं। उन्होंने जोर दिया कि समाज को जिम्मेदारी भरा संदेश देना चाहिए और देशहित से जुड़ी बातें करनी चाहिए, जैसे युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना। दामोदर यादव ने छत्रपति महाराज को लेकर दिए गए कथित बयान पर भी कड़ी आपत्ति व्यक्त की। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी जाती, तब तक पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। यादव ने कहा कि यदि जल्द माफी नहीं दी गई तो उनकी पार्टी उग्र आंदोलन करेगी। यादव ने यह आरोप भी लगाया कि कुछ साधु-संत एक विशेष राजनीतिक दल के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। उनके अनुसार, धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान चलाने की बात कही। राजनीतिक संदर्भ में, दामोदर यादव ने भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर बात की गई थी, लेकिन अब धार्मिक मुद्दों को आगे बढ़ाकर मूल समस्याओं से ध्यान भटकाया जा रहा है। यादव ने आरोप लगाया कि धर्म के नाम पर ‘दुकानें’ चलाई जा रही हैं, जिन्हें बंद कराने के लिए आंदोलन किया जाएगा।

धार में तेज रफ्तार ऑल्टो कार डिवाइडर से टकराई:आदर्श सड़क शहीद चौराहा पर हादसा; देवास से शादी समारोह में शामिल होने आया था

धार में तेज रफ्तार ऑल्टो कार डिवाइडर से टकराई:आदर्श सड़क शहीद चौराहा पर हादसा; देवास से शादी समारोह में शामिल होने आया था

धार के आदर्श सड़क शहीद चौराहा पर सोमवार शाम एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, हालांकि कार को नुकसान पहुंचा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार (क्रमांक MP 13 CB 3290) त्रिमूर्ति चौराहा से घोड़ा चौपाटी की ओर जा रही थी। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। हादसे के समय कार में चालक अकेला सवार था, जो देवास का निवासी बताया जा रहा है। वह धार में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चालक शराब के नशे में था, जिसके कारण वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और हादसा हो गया। टक्कर की तेज आवाज से मौके पर जुटे लोग टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। गनीमत रही कि चालक और राहगीर सभी सुरक्षित रहे और बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को संभाला। कुछ समय के लिए मार्ग पर जाम की स्थिति रही, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।

ग्वालियर निगम में नारी शक्ति वंदन पर हंगामा:भाजपा ने काले कपड़े पहने, कांग्रेस ने बैठक का बहिष्कार किया

ग्वालियर निगम में नारी शक्ति वंदन पर हंगामा:भाजपा ने काले कपड़े पहने, कांग्रेस ने बैठक का बहिष्कार किया

सोमवार को ग्वालियर नगर निगम की परिषद में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर सियासी हंगामा देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पार्षदों ने काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन किया, जबकि महापौर डॉ. शोभा सिंह सिकरवार सहित कांग्रेस के सभी पार्षदों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। सदन में विरोध का अनोखा दृश्य दिखा। भाजपा की महिला पार्षद ने सभापति की कुर्सी पर बैठकर बैठक का संचालन किया। अन्य भाजपा पार्षद भी काले कपड़ों में मौजूद थे। यह विरोध प्रदर्शन नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के एक पत्र के बाद हुआ। भाजपा पार्षदों ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ से संबंधित घटनाक्रम को लेकर निंदा प्रस्ताव पेश किया था। इसी प्रस्ताव के समर्थन में भाजपा ने यह विरोध जताया। पुरुष पार्षद काली टी-शर्ट और काली पट्टी बांधकर आए, जबकि महिला पार्षदों ने काली साड़ियां पहनीं। उनका कहना था कि यह मुद्दा महिलाओं के सम्मान और अस्मिता से जुड़ा है। इस पूरे घटनाक्रम का दूसरा महत्वपूर्ण पहलू कांग्रेस का बहिष्कार रहा। महापौर डॉ. शोभा सिंह सिकरवार की कुर्सी खाली थी और कांग्रेस का कोई भी पार्षद बैठक में उपस्थित नहीं हुआ। कांग्रेस ने इस विशेष बैठक का पूरी तरह बहिष्कार कर भाजपा के प्रस्ताव का विरोध किया। पिछली बैठक में महापौर और कांग्रेस पार्षदों ने भारी हंगामा किया था। ऐसे में, जब भाजपा इस मुद्दे पर चर्चा करना चाहती थी, तब कांग्रेस की अनुपस्थिति को एक सियासी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। ग्वालियर नगर निगम में हुए इस घटनाक्रम ने शहर की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। भाजपा इस मुद्दे को महिला सम्मान से जोड़कर देख रही है, जबकि कांग्रेस का बहिष्कार दोनों पक्षों के बीच बढ़ती राजनीतिक दूरी को दर्शाता है। आशंका है कि आने वाले दिनों में यह टकराव और बढ़ सकता है, जिससे नगर निगम की कार्यप्रणाली भी प्रभावित हो सकती है।

चंबल नदी किनारे शराब पार्टी में विवाद:कहासुनी के बाद चलाई गोली, युवक के पैर में दो गोली लगी, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

चंबल नदी किनारे शराब पार्टी में विवाद:कहासुनी के बाद चलाई गोली, युवक के पैर में दो गोली लगी, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

भिंड के अटेर क्षेत्र में चंबल नदी किनारे दोस्तों के साथ दाल टिक्कर की पार्टी के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि मामला फायरिंग तक पहुंच गया। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके पैर में दो गोलियां लगी हैं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, अटेर रोड स्थित बंबा किनारा निवासी 35 वर्षीय पूरन सिंह कुशवाह पुत्र रामरतन सिंह सोमवार शाम अपने कुछ साथियों के साथ चंबल नदी किनारे दाल टिक्कर और शराब की पार्टी मनाने गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और विवाद में बदल गई। युवक के पैर में लगी गोली बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान मौजूद आरोपियों में से एक ने अचानक बंदूक निकालकर फायरिंग कर दी। गोली पूरन सिंह के पैर में लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। बताया गया है कि उसके पैर में दो गोलियां लगी हैं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद साथियों ने घायल पूरन को तुरंत अटेर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है। तीन पर केस दर्ज इस मामले में आरोपी राजेश कुशवाह, रक्षपाल सिंह तोमर और संदीप भदौरिया निवासी ग्वालियर बताए जा रहे हैं। घटना के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मुंबई में तरबूज खाने से पति-पत्नी, दो बेटियों की मौत:फूड पॉइजनिंग की आशंका; घर पर मेहमानों के साथ बिरयानी खाई, फिर फल खाए थे

मुंबई में तरबूज खाने से पति-पत्नी, दो बेटियों की मौत:फूड पॉइजनिंग की आशंका; घर पर मेहमानों के साथ बिरयानी खाई, फिर फल खाए थे

मुंबई के जे.जे. मार्ग इलाके में एक ही परिवार के चार सदस्यों की तरबूज खाने से मौत हो गई। मृतकों में अब्दुल्ला अब्दुल कादर (40), उनकी पत्नी नसरिन (35) और उनकी बेटियां जैनब (13) और आयशा (16) शामिल हैं। पुलिस ने फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई है। पुलिस के मुताबिक, 25 अप्रैल को परिवार ने अपने घर पर एक गेट-टुगेदर पार्टी रखी थी। इसमें कुछ रिश्तेदार आए थे। परिवार ने मेहमानों के साथ बिरयानी खाई थी। इसके बाद कपल और उनकी दोनों बेटियों ने तरबूज खाया। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। सभी को पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें जे.जे. अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक के बाद एक चारों परिवार के सदस्यों की मौत हो गई। मेहमानों के जाने तक परिवार को कोई दिक्कत नहीं थी NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, अब्दुल्ला मोबाइल एक्सेसरी की दुकान चलाते थे। शनिवार रात करीब 10:30 बजे अब्दुल्ला के घर पर पांच रिश्तेदार डिनर के लिए इकट्ठा हुए थे। खाने में बिरयानी थी।डिनर के बाद रिश्तेदार अपने घर लौट गए। उस समय तक अब्दुल्ला, उनकी पत्नी या बेटियों को कोई दिक्कत नहीं थी। इसके बाद परिवार ने रात करीब 1 बजे तरबूज खाया। सुबह करीब 5 बजे उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें उल्टी और दस्त होने लगे। परिवार ने डॉक्टर को तरबूज खाने की जानकारी दी थी शुरुआत में एक स्थानीय डॉक्टर ने उनका इलाज किया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें जेजे अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान छोटी बेटी जैनब की सुबह करीब 10:15 बजे मौत हो गई। उसकी मां और बड़ी बहन के बाद पिता की मौत रविवार रात करीब 10:30 बजे हुई। परिवार का इलाज करने वाले डॉ. जियाद कुरैशी ने बताया कि सभी की हालत बहुत खराब थी। डॉक्टर के मुताबिक, परिवार ने खुद ही बताया कि सभी लोगों ने तरबूज खाया था, जिसके कारण उनकी तबीयत खराब हो गई है। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है और पोस्टमार्टम किया गया है। पोस्टमार्टम के दौरान शरीर से लिए गए सैंपल आगे की जांच के लिए भेजे गए हैं। घर से आधा खाया हुआ तरबूज भी जब्त कर जांच के लिए भेजा गया है।

मुंबई में तरबूज खाने से पति-पत्नी, दो बेटियों की मौत:फूड पॉइजनिंग की आशंका; घर पर मेहमानों के साथ बिरयानी खाई, फिर फल खाए थे

मुंबई में तरबूज खाने से पति-पत्नी, दो बेटियों की मौत:फूड पॉइजनिंग की आशंका; घर पर मेहमानों के साथ बिरयानी खाई, फिर फल खाए थे

मुंबई के जे.जे. मार्ग इलाके में एक ही परिवार के चार सदस्यों की तरबूज खाने से मौत हो गई। मृतकों में अब्दुल्ला अब्दुल कादर (40), उनकी पत्नी नसरिन (35) और उनकी बेटियां जैनब (13) और आयशा (16) शामिल हैं। पुलिस ने फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई है। पुलिस के मुताबिक, 25 अप्रैल को परिवार ने अपने घर पर एक गेट-टुगेदर पार्टी रखी थी। इसमें कुछ रिश्तेदार आए थे। परिवार ने मेहमानों के साथ बिरयानी खाई थी। इसके बाद कपल और उनकी दोनों बेटियों ने तरबूज खाया। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। सभी को पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें जे.जे. अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक के बाद एक चारों परिवार के सदस्यों की मौत हो गई। मेहमानों के जाने तक परिवार को कोई दिक्कत नहीं थी NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, अब्दुल्ला मोबाइल एक्सेसरी की दुकान चलाते थे। शनिवार रात करीब 10:30 बजे अब्दुल्ला के घर पर पांच रिश्तेदार डिनर के लिए इकट्ठा हुए थे। खाने में बिरयानी थी।डिनर के बाद रिश्तेदार अपने घर लौट गए। उस समय तक अब्दुल्ला, उनकी पत्नी या बेटियों को कोई दिक्कत नहीं थी। इसके बाद परिवार ने रात करीब 1 बजे तरबूज खाया। सुबह करीब 5 बजे उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें उल्टी और दस्त होने लगे। परिवार ने डॉक्टर को तरबूज खाने की जानकारी दी थी शुरुआत में एक स्थानीय डॉक्टर ने उनका इलाज किया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें जेजे अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान छोटी बेटी जैनब की सुबह करीब 10:15 बजे मौत हो गई। उसकी मां और बड़ी बहन के बाद पिता की मौत रविवार रात करीब 10:30 बजे हुई। परिवार का इलाज करने वाले डॉ. जियाद कुरैशी ने बताया कि सभी की हालत बहुत खराब थी। डॉक्टर के मुताबिक, परिवार ने खुद ही बताया कि सभी लोगों ने तरबूज खाया था, जिसके कारण उनकी तबीयत खराब हो गई है। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है और पोस्टमार्टम किया गया है। पोस्टमार्टम के दौरान शरीर से लिए गए सैंपल आगे की जांच के लिए भेजे गए हैं। घर से आधा खाया हुआ तरबूज भी जब्त कर जांच के लिए भेजा गया है। 1 अप्रैल : गुजरात में डोसा से 2 बच्चियों का मौत का दावा अहमदाबाद में अप्रैल की शुरुआत में डोसा खाने से दो बच्चियों की मौत का दावा किया गया था। शुरुआती तौर पर इसे फूड पॉइजनिंग का मामला माना जा रहा था, लेकिन जांच में बच्चियों के पेरेंट्स के ब्लड सैंपल में जहरीले पदार्थ के संकेत मिले। जानकारी के मुताबिक, 1 अप्रैल को बच्चियों के पिता विमल प्रजापति बैटर लेकर आए थे। इससे बना डोसा खाने के बाद पत्नी और दोनों बेटियों की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 3 महीने की बच्ची की 3 अप्रैल को मौत हो गई, जबकि 4 साल की बच्ची ने भी दम तोड़ दिया। नगर निगम ने बैटर के सैंपल जांच के लिए भेजे, लेकिन अन्य ग्राहकों की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिलने पर पुलिस को शक हुआ। शक और गहरा इसलिए भी था क्योंकि छोटी बच्ची सिर्फ 3 महीने की थी। ऐसे में उसे डोसा खिलाने के दावे पर सवाल उठे। टॉक्सिकोलॉजी जांच में माता-पिता के शरीर में एल्युमिनियम फॉस्फाइड जैसे जहरीले पदार्थ के अंश मिले। FSL रिपोर्ट में डोसा भी ठीक निकला। बाद में पुलिस को घर से एक डायरी भी मिली, जिसमें महिला ने बेटे की इच्छा जताई थी। इसके बाद मामला फूड पॉइजनिंग से हटकर जहर के एंगल से जांच के दायरे में आ गया। पुलिस अभी भी इस केस की जांच कर रही है।