Friday, 09 Oct 2026 | 07:13 PM

Trending :

EXCLUSIVE

EPL- न्यूकैसल ने 10 खिलाड़ियों से मैनचेस्टर यूनाइटेड को हराया:पेड्रो की हैट्रिक से चेल्सी जीती; आर्सनल 20वीं जीत से टॉप पर कायम

EPL- न्यूकैसल ने 10 खिलाड़ियों से मैनचेस्टर यूनाइटेड को हराया:पेड्रो की हैट्रिक से चेल्सी जीती; आर्सनल 20वीं जीत से टॉप पर कायम

इंग्लिश प्रीमियर लीग (EPL) फुटबॉल में गुरुवार रात बड़े उलटफेर देखने को मिले। न्यूकैसल ने 10 खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए मैनचेस्टर यूनाइटेड को हरा दिया। जोआओ पेड्रो की हैट्रिक से चेल्सी ने एस्टन विला को 4-1 से हराया। आर्सनल ने टूर्नामेंट में 20वीं जीत से नंबर-1 पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। वहीं नॉटिंघम फॉरेस्ट ने 10 बार की चैंपियन मैनचेस्टर सिटी को ड्रॉ पर रोक दिया। मैनचेस्टर यूनाइटेड की छठी हार न्यूकैसल के सेंट जेम्स पार्क में बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। फर्स्ट हाफ के इंजरी टाइम में जैकब रेम्सी 2 यलो कार्ड मिलने के कारण मैच से बाहर हो गए। 10 प्लेयर्स के बावजूद टीम ने 2-1 से मैच जीता और पॉइंट्स टेबल में 12वां स्थान हासिल कर लिया। इस हार के बाद मैनचेस्टर यूनाइटेड तीसरे नंबर पर ही मौजूद है। चेल्सी की एस्टन विला पर डोमिनेटिंग जीत बर्मिंघम के विला पार्क में चौथे और पांचवें नंबर की टीम के बीच रोमांचक मुकाबले के उम्मीद थी, लेकिन चेल्सी ने 4-1 के अंतर से एकतरफा मैच जीत लिया। नॉटिंघम ने सिटी को ड्रॉ पर रोका मैनचेस्टर के इथियाड स्टेडियम में मैनचेस्टर सिटी और नॉटिंघम के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच जीतकर 10 बार की चैंपियन सिटी पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत कर सकती थी, लेकिन नॉटिंघम ने टीम को 2-2 के ड्रॉ पर रोक दिया। 20वीं जीत से टॉप पर आर्सनल आर्सनल ने ब्राइटन के घर में जाकर उन्हें 1-0 से हरा दिया। मैच का इकलौता गोल 9वें मिनट में बुकायो साका ने किया। वे अपने करियर का 300वां मैच खेल रहे थे। इस गोल के बाद दोनों ही टीमों ने अपने डिफेंस पर जोर दिया, जिस कारण गोल के ज्यादा मौके नहीं बन सके। टूर्नामेंट में 20वीं जीत से आर्सनल 67 पॉइंट्स लेकर टॉप पर मौजूद है। मैनचेस्टर सिटी 60 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है। ———————————- स्पोर्ट्स का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ———————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… दूसरा सेमीफाइनल आज IND vs ENG टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच आज भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। पढ़ें पूरी खबर…

सेंसेक्स 900 अंक चढ़ा, 80016 पर बंद:निफ्टी 285 अंक बढ़कर 24766 पर पहुंचा, ऑटो और एनर्जी शेयर्स में खरीदारी

सेंसेक्स 900 अंक चढ़ा, 80016 पर बंद:निफ्टी 285 अंक बढ़कर 24766 पर पहुंचा, ऑटो और एनर्जी शेयर्स में खरीदारी

शेयर बाजार में आज यानी 5 मार्च को बढ़त रही। सेंसेक्स 900 अंक (1.14%) की तेजी के साथ 80,016 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 285 अंक (1.17%) की बढ़त रही। ये 24,766 के स्तर पर बंद हुआ। ऑटो, मेटल, फार्मा और एनर्जी शेयर्स में आज ज्यादा बढ़त रही। LT और अडाणी पोर्ट्स के शेयर आज करीब 4% की चढ़कर बंद हुए। वहीं IT शेयर्स में आज गिरावट रही। बाजार में तेजी के 4 बड़े कारण कच्चा तेल 4 दिन में 15% चढ़ा ब्रेंट क्रूड में आज करीब 1% की तेजी है। ये 83 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। बीते 4 दिन में इसके दाम करीब 15% चढ़ चुके हैं। जानकारों का मानना है कि अगर यह तनाव और बढ़ा तो तेल की कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल तक जो सकती हैं। इसका असर भारत में पेट्रोल-डीजल पर दिख सकता है। दिल्ली में पेट्रोल ₹95 लीटर से बढ़कर ₹100 तक पहुंच सकता है। वहीं डीजल ₹88 से बढ़कर ₹92 तक जा सकता है। अन्य शहरों में भी इसी तरह कीमतें बढ़ सकती है। एशियाई बाजारों में साउथ कोरिया का बाजार 10% चढ़ा अमेरिकी बाजार में 4 मार्च को रही बढ़त कल सेंसेक्स 1123 अंक गिरकर बंद हुआ था इससे पहले कल यानी 4 मार्च को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 1123 अंक या 1.40% गिरकर 79,116 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 385 अंक या 1.55% टूटा है। ये 24,480 के स्तर पर आ गया। मेटल और बैंक शेयर्स सबसे ज्यादा गिरे थे।

नेपाल में वोटिंग खत्म, 60% वोटिंग हुई:PM कार्की बोलीं- अब मेरा रोल पूरा हुआ; गगन थापा-बालेन शाह और केपी शर्मा ओली के बीच मुकाबला

नेपाल में वोटिंग खत्म, 60% वोटिंग हुई:PM कार्की बोलीं- अब मेरा रोल पूरा हुआ; गगन थापा-बालेन शाह और केपी शर्मा ओली के बीच मुकाबला

नेपाल में आम चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग हुई। रात 12 बजे से काउंटिंग शुरू होगी। चुनाव आयोग के मुताबिक दोपहर 60% वोटिंग हुई। दूरदराज इलाकों में अभी भी वोटिंग हो रही है। अंतिम आंकड़ा जल्द जारी किया जाएगा। इससे पहले प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने काठमांडू के धापासी स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला था। उन्होंने कहा कि अब उनका रोल पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश का भविष्य तय करने वाला है। नेपाल चुनाव पर दुनिया के कई देशों की नजर है, क्योंकि सितंबर 2025 में युवाओं के हिंसक प्रदर्शनों के बाद यह पहला आम चुनाव है। तब तत्कालीन प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सरकार गिर गई थी। ओली के इस्तीफे के बाद नेपाल की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की के नेतृत्व में अंतरिम सरकार बनी, जो अब चुनाव करा रही है। इस चुनाव में काठमांडू के पूर्व मेयर बालेन शाह, केपी शर्मा ओली और गगन थापा को प्रधानमंत्री पद का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। नेपाल चुनाव से जुड़ीं 5 तस्वीरें…

पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्डकप का गुस्सा वनडे टीम पर उतारा:बाबर और सईम बांग्लादेश सीरीज से बाहर, 6 अनकैप्ड प्लेयर्स को मौका

पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्डकप का गुस्सा वनडे टीम पर उतारा:बाबर और सईम बांग्लादेश सीरीज से बाहर, 6 अनकैप्ड प्लेयर्स को मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने टी-20 वर्ल्ड कप में अपनी टीम के खराब प्रदर्शन का गुस्सा वनडे टीम पर उतारा। बुधवार को बांग्लादेश सीरीज के लिए टीम अनाउंस हुई। वर्ल्ड कप में बुरी तरह फ्लॉप रहे पूर्व कप्तान बाबर आजम और सईम अयूब को टीम से बाहर कर दिया। टीम में 6 अनकैप्ड प्लेयर्स और वर्ल्ड कप में टॉप स्कोरर रहे साहिबजादा फरहान को शामिल कर लिया। फरहान ने अक्टूबर 2024 से कोई घरेलू लिस्ट-ए मैच भी नहीं खेला है। वे अब तक पाकिस्तान के लिए वनडे डेब्यू भी नहीं कर सके। शाहीन ही कप्तानी करेंगे तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ही पाकिस्तान की कप्तानी करेंगे। उन्हें पिछले साल ही मोहम्मद रिजवान के बाद कप्तान बनाया गया था। वर्ल्ड कप टीम से बाहर रहे विकेटकीपर रिजवान वनडे टीम में अपनी जगह बरकरार रखने में कामयाब रहे। टी-20 कप्तान सलमान अली आगा, ऑलराउंडर फहीम अशरफ और लेग स्पिनर अबरार अहमद को भी टीम में जगह मिल गई। 6 अनकैप्ड प्लेयर्स को मौका वनडे सीरीज में कई प्लेयर्स को डेब्यू का मौका मिल सकता है। 28 साल के अब्दुल समद को जगह मिली, जिन्होंने टी-20 क्रिकेट में फिनिशर के रूप में पहचान बनाई। 21 साल के शामिल हुसैन और और 20 साल के माज सदाकत भी स्क्वॉड का हिस्सा हैं। 3 लिस्ट-ए मैच खेलने वाले 21 साल के शाद मसूद और गाजी घोरी भी टीम में शामिल किए गए। बॉलिंग डिपार्टमेंट में अनुभव को मौका अबरार के अलावा बॉलिंग डिपार्टमेंट में मोहम्मद वसीम जूनियर और हारिस रऊफ शामिल किए गए। बैटिंग ऑलराउंडर हुसैन तलत के साथ चाइनामैन फैसल अकरम भी टीम का हिस्सा हैं, जिन्होंने 2024 में वनडे डेब्यू किया था। अपने बेस्ट फॉर्मेट से बाहर हुए बाबर-अयूब सईम अयूब और बाबर आजम अपने करियर में सबसे ज्यादा मजबूत वनडे फॉर्मेट में ही नजर आए। पिछले 13 मुकाबलों में अयूब ने 3 शतक और 2 फिफ्टी लगाईं। 2024 में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका में वनडे सीरीज जीत में अयूब ने अहम भूमिका निभाई थी। अयूब वर्ल्ड कप में जरूर फ्लॉप रहे, लेकिन उनकी स्पिन गेंदबाजी ने टीम को अहम विकेट दिलाए थे। बाबर भी वनडे में 20 शतक और 37 फिफ्टी लगा चुके हैं। उन्होंने किसी और फॉर्मेट में 10 सेंचुरी भी नहीं लगाई। उनके नाम 140 मुकाबलों में 6501 रन जरूर है, लेकिन 2025 से वे इस फॉर्मेट में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। इनके अलावा तेज गेंदबाज नसीम शाह और लेफ्ट आर्म स्पिनर मोहम्मद नवाज को भी वनडे टीम में जगह नहीं मिली। अगले सप्ताह शुरू होगी सीरीज पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 3 वनडे की सीरीज 11 मार्च से शुरू होगी। 13 और 15 मार्च को बाकी 2 मुकाबले खेले जाएंगे। सभी मैच ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में ही होंगे। पाकिस्तान का वनडे स्क्वॉड शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फैसल अकरम, हारिस रऊफ, हुसैन तलत, माज सदाकत, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, गाजी घोरी (विकेटकीपर), साद मसूद, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा, शामिल हुसैन।

मंदसौर में होली पर दंपती से मारपीट:पड़ोसी ने गाली-गलौज की, तलवार से हमला करने की कोशिश

मंदसौर में होली पर दंपती से मारपीट:पड़ोसी ने गाली-गलौज की, तलवार से हमला करने की कोशिश

मंदसौर शहर के किटियानी स्थित डुप्लेक्स के पास रहने वाले दुर्गेश पिता माधव सिंह का एक युवक सद्दाम से विवाद हो गया। जानकारी के अनुसार दुर्गेश सड़क से गुजर रहे थे, तभी किसी बात को लेकर दोनों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उस समय मामला शांत करा दिया था। बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद सद्दाम दुर्गेश के घर पहुंच गया और फिर से विवाद करने लगा। शोर सुनकर दुर्गेश की पत्नी कोमल (26) बाहर आईं और दोनों को समझाने की कोशिश की। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और आरोपी ने पति-पत्नी दोनों के साथ मारपीट कर दी। तलवार से हमला करने का आरोप पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी अपने साथ तलवार भी लेकर आया था और उसने तलवार से हमला करने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। कोमल के मुताबिक जब उन्होंने तलवार पकड़ ली तो आरोपी ने उनके नाक पर मुक्का मार दिया। इस घटना में कोमल के हाथ और नाक में चोट आई है, जबकि दुर्गेश के मुंह पर भी चोट लगी है। घटना के बाद घायल दंपती को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पीड़िता कोमल ने बताया कि होली का त्योहार होने के कारण वे घर पर ही थे। उसी दौरान आरोपी घर पहुंचा और उनके पति को बाहर बुलाकर गाली-गलौज करने लगा। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

जबलपुर में दो गुट आपस में भिड़े, पथराव:छोटी ओमती की घटना; सूचना के बाद पुलिस बल मौके पर तैनात

जबलपुर में दो गुट आपस में भिड़े, पथराव:छोटी ओमती की घटना; सूचना के बाद पुलिस बल मौके पर तैनात

जबलपुर में होली के मौके पर बुधवार रात छोटी ओमती इलाके में दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से पथराव भी हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उपद्रवियों को खदेड़ दिया। घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि भीड़ में से किसी ने गोली भी चलाई है। मौके पर बेलबाग, हनुमानताल और कोतवाली की पुलिस फोर्स मौजूद है। छोटी ओमती में रहने वाले गब्बू सोनकर ने कहा- हम लोग कदम तलैया के रहने वाले हैं। होली खेलने के बाद रात को बाहर बैठे हुए थे। इसी दौरान अप्पा सोनकर, अंशुल सोनकर और राकेश खटीक मौके पर पहुंचे। गाली-गलौज करते हुए हमारे साथ बैठे आयुष से विवाद करने लगे। हमने आपत्ति जताई तो मारपीट शुरू कर दी। हमने भी बचाव किया। उनमें से किसी एक ने फायर भी किया। झगड़े में आयुष को चोट आई है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बेलबाग पुलिस ने बताया कि भानतलैया से छोटी ओमती मार्ग पर सोनकर समाज के दो गुटों में मामूली विवाद हो गया था। अपशब्द कहने के साथ झड़प शुरू हो गई। शरारती तत्व एक-दूसरे पर पथराव करने लगे। फिलहाल, हालात काबू में हैं। अभी तक दोनों गुटों की ओर से कोई भी FIR नहीं कराई गई है।

सीधी में बाइक डिवाइडर से टकराई, तीन युवक गंभीर:परिजनों ने अस्पताल में डॉक्टर न मिलने पर किया हंगामा, सिविल सर्जन ने आरोपों को नकारा

सीधी में बाइक डिवाइडर से टकराई, तीन युवक गंभीर:परिजनों ने अस्पताल में डॉक्टर न मिलने पर किया हंगामा, सिविल सर्जन ने आरोपों को नकारा

सीधी जिले के अकऊरी ग्राम में बुधवार रात करीब 8 बजे एक तेज रफ्तार बाइक होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां परिजनों ने व्यवस्था को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। दुर्घटना में घायल हुए दो युवकों की पहचान राहुल यादव और किशन यादव के रूप में हुई है। तीसरे युवक की शिनाख्त रात तक नहीं हो सकी थी। तीनों घायलों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। कश्मीर में तैनात सेना के जवान संदीप कुमार यादव ने स्वयं घायलों को अस्पताल पहुंचाया। आधे घंटे तक डॉक्टर न मिलने का आरोप परिजनों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद लगभग आधे घंटे तक कोई डॉक्टर ड्यूटी पर मौजूद नहीं था। संदीप कुमार यादव ने आरोप लगाया कि समय पर उपचार न मिलने से घायलों की स्थिति और अधिक बिगड़ गई। इस दौरान अस्पताल परिसर में परिजनों और स्टाफ के बीच तीखी बहस हुई। सिविल सर्जन ने बदतमीजी और नशे का दावा किया सिविल सर्जन डॉ. एसबी खरे ने परिजनों के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि घायलों का इलाज किया जा रहा है और उन्हें रेफर करने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि परिजन नशे की हालत में थे और अस्पताल स्टाफ के साथ बदतमीजी कर कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे थे। एसपी से दुर्व्यवहार की शिकायत डॉ. एसबी खरे ने बताया कि अस्पताल में हंगामे और स्टाफ के साथ हुए दुर्व्यवहार के संबंध में एसपी को सूचित कर दिया गया है। मामले में कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। मौके पर पहुंचे डॉ. राजेश मिश्रा ने डॉक्टरों की कमी और हंगामे पर आधिकारिक बयान देने से इनकार कर दिया।

2026 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए डीएमके और कांग्रेस ने गठबंधन पर मुहर लगाई | राजनीति समाचार

South Africa Vs New Zealand Live Cricket Score, T20 World Cup 2026 Semifinal: Stay updated with SA vs NZ Ball by Ball Match Updates and Live Scorecard from Kolkata.

आखरी अपडेट:मार्च 04, 2026, 20:55 IST यह समझौता तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के नेतृत्व वाले 21 दलों के महागठबंधन का हिस्सा है। तमिलनाडु चुनाव: कांग्रेस नेता राहुल गांधी एमके स्टालिन के साथ पार्टी सूत्रों ने कहा कि डीएमके और कांग्रेस ने आगामी 2026 तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए बुधवार को अपने गठबंधन को अंतिम रूप दे दिया, जिसमें कांग्रेस 28 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और एक राज्यसभा सीट आवंटित की जाएगी। तमिलनाडु के एआईसीसी प्रभारी गिरीश चोडनकर और तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के. सेल्वापेरुन्थागई सहित शीर्ष नेताओं ने चेन्नई में डीएमके मुख्यालय अन्ना अरिवलयम में डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन और अन्य नेताओं के साथ बातचीत की। तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थागई ने सीट-बंटवारे समझौते पर संतुष्टि और खुशी व्यक्त की। यह भी पढ़ें: ‘तमिलनाडु टीवीके है, टीवीके तमिलनाडु है’: विजय ने डीएमके सरकार की आलोचना की, अपनी पार्टी की जीत पर भरोसा जताया सेल्वापेरुन्थागई ने घोषणा सार्वजनिक होने के बाद मीडिया से कहा, “द्रमुक और कांग्रेस ने सीट-बंटवारे पर हमारी चर्चा सफलतापूर्वक संपन्न कर ली है। हमने समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत कांग्रेस तमिलनाडु में 28 विधानसभा सीटों के साथ-साथ एक राज्यसभा सीट पर भी चुनाव लड़ेगी।” वीडियो | चेन्नई: टीएनसीसी प्रमुख का कहना है, “द्रमुक और कांग्रेस ने सीट-बंटवारे पर हमारी चर्चा सफलतापूर्वक संपन्न कर ली है। हमने समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत कांग्रेस तमिलनाडु में 28 विधानसभा सीटों के साथ-साथ एक राज्यसभा सीट पर भी चुनाव लड़ेगी।” pic.twitter.com/KWttf5UUFj– प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (@PTI_News) 4 मार्च 2026 सीट बंटवारे को लेकर चल रही अटकलों के बीच यह घटनाक्रम सामने आया है। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK)-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) समझौता तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के नेतृत्व वाले 21 दलों के एक महागठबंधन का हिस्सा है, जिसका लक्ष्य आगामी चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के तहत विपक्षी भाजपा-AIADMK गठबंधन के खिलाफ एकजुट मोर्चा पेश करना है। एक दिन पहले ही तमिलनाडु की सत्तारूढ़ डीएमके ने अपनी सहयोगी डीएमडीके को एक राज्यसभा सीट आवंटित की थी। डीएमडीके नेता एलके सुधीश ने डीएमके के साथ चुनावी समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद संवाददाताओं से कहा था कि डीएमडीके के लिए विधानसभा सीटों की घोषणा बाद में आगे की चर्चा के बाद की जाएगी। 234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा के लिए 2026 की पहली छमाही में चुनाव होने की उम्मीद है। (एजेंसियों से इनपुट के साथ) जगह : तमिलनाडु, भारत, भारत पहले प्रकाशित: मार्च 04, 2026, 20:22 IST समाचार राजनीति कांग्रेस 28 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, उसे 1 राज्यसभा सीट मिलेगी क्योंकि तमिलनाडु चुनाव के लिए डीएमके ने समझौता किया है। अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)तमिलनाडु विधानसभा चुनाव(टी)डीएमके(टी)कांग्रेस(टी)2026 चुनाव(टी)सीट-बंटवारा(टी)राज्यसभा सीट(टी)महागठबंधन(टी)एमके स्टालिन

झाबुआ में धधकते अंगारों पर चले मन्नतधारी:गल चूल उत्सव में उमड़ा सैलाब; खाटू श्याम की पालकी भी निकली

झाबुआ में धधकते अंगारों पर चले मन्नतधारी:गल चूल उत्सव में उमड़ा सैलाब; खाटू श्याम की पालकी भी निकली

झाबुआ जिले के ग्रामीण अंचलों में धुलेंडी का पर्व पारंपरिक ‘गल चूल’ उत्सव के रूप में मनाया गया। रायपुरिया, बिलिडोज, बावड़ी, करवड़ और टेमरिया सहित कई स्थानों पर आयोजित इस उत्सव में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े। यहां मन्नतधारियों ने नंगे पैर दहकते अंगारों पर चलकर और ऊंचे ‘गल’ पर झूलकर अपनी अटूट श्रद्धा प्रकट की। 20 फीट ऊंचे ‘गल’ पर उल्टा लटके मन्नतधारी रायपुरिया में यह परंपरा पिछले 50 वर्षों से निरंतर चली आ रही है। यहां चार खंभों पर स्थापित 20 फीट ऊंचे ‘गल’ पर मन्नतधारियों को उल्टा लटकाकर घुमाया गया। इस कठिन अनुष्ठान को पूरा करने के लिए श्रद्धालु एक सप्ताह पूर्व से ही सात्विक जीवन शैली अपनाते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से क्षेत्र पर दैवीय कृपा बनी रहती है। अंगारों पर बच्चों को लेकर चले श्रद्धालु चूल उत्सव के दौरान रोमांच तब बढ़ गया जब श्रद्धालु नंगे पैर धधकते अंगारों के बीच से निकले। कुछ मन्नतधारियों ने तो अपने मासूम बच्चों को गोद में लेकर अंगारों का रास्ता पार किया। ग्रामीणों की मान्यता है कि माता की कृपा से उन्हें आंच तक नहीं आती। करवड़ के अम्बे माता मंदिर में भी इसी तरह का आयोजन हुआ, जहाँ भारी भीड़ जमा रही। रानापुर में खाटू श्याम की पालकी और ‘मिनी भगोरिया’ सा नजारा रानापुर नगर में बाबा खाटू श्याम की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। बैंड-बाजों और भजनों की धुन पर भक्त झूमते नजर आए। यहाँ चूल उत्सव के साथ-साथ मेलों जैसा माहौल भी देखने को मिला। झूलों और चकरी के कारण यहाँ का वातावरण ‘मिनी भगोरिया’ जैसा नजर आ रहा था, जिसका ग्रामीणों ने भरपूर आनंद लिया।। प्रशासन रहा अलर्ट भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तहसीलदार अनिल बघेल और टीआई निर्भयसिंह भूरिया के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा। रायपुरिया से लेकर रानापुर तक प्रशासन और ग्राम पंचायतों ने पेयजल और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे, जिसके चलते सभी धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए

पाकिस्तान के फरहान टी-20 रैकिंग में अभिषेक के करीब पहुंचे:अब सिर्फ 26 पॉइंट्स का फासला; बॉलर्स में वरुण चक्रवर्ती टॉप पर मौजूद

पाकिस्तान के फरहान टी-20 रैकिंग में अभिषेक के करीब पहुंचे:अब सिर्फ 26 पॉइंट्स का फासला; बॉलर्स में वरुण चक्रवर्ती टॉप पर मौजूद

पाकिस्तान के ओपनर बैटर साहिबजादा फरहान ICC मेंस टी-20 रैंकिंग में नंबर-1 पर मौजूद अभिषेक शर्मा के करीब पहुंच गए हैं। दोनों के बीच अब सिर्फ 26 प्वाइंट्स का फासला है। ICC ने बुधवार को टी-20 प्लेयर्स की ताजा रैंकिंग जारी की है। बॉलर्स में भारत के वरुण चक्रवर्ती टॉप पर मौजूद हैं। वहीं ऑलराउंडर्स में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा पहले स्थान पर है। टी-20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बावजूद अभिषेक शर्मा बैटर्स की रैंकिंग में टॉप पर मौजूद हैं। अभिषके ने इस वर्ल्ड कप की 6 पारियों में सिर्फ 80 रन बनाए है, जबकि 55 रन उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। दूसरी ओर साहिबजादा फरहान ने करियर की बेस्ट 848 रेटिंग प्वाइंट्स हासिल किए हैं। वह एक पायदान ऊपर चढ़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गए है। उन्होंने इंग्लैंड के फिल सॉल्ट को पीछे छोड़ा। फरहान ने इस वर्ल्ड कप की 6 पारियों में दो शतक जड़ते हुए 383 रन बनाए हैं। वह फिलहाल टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर हैं। सुपर 8 खत्म होने के बाद रैंकिंग में कई बड़े बदलाव आए हैं। भारत के ईशान किशन चौथे नंबर पर (783 पॉइंट्स) और तिलक वर्मा छठे नंबर पर (749 पॉइंट्स) पहुंच गए हैं। दोनों एक-एक पायदान ऊपर चढ़े। साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस भी एक पायदान ऊपर चढ़कर आठवें नंबर पर हैं। जिम्बाब्वे के ब्रायन बेनेट ने 292 रन बनाकर 6 पायदान की छलांग लगाई और 11वें नंबर पर पहुंच गए। साउथ अफ्रीका के रेयान रिकेल्टन 13वें और एडेन मार्कराम 16वें नंबर पर चढ़े हैं। वरुण चक्रर्ती टॉप पर मौजूद, अबरार दो पायदान चढ़े भारत के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती 771 प्वॉइंट्स के साथ टॉप पर बने हुए हैं। उन्होंने दूसरे नंबर पर मौजूद राशिद खान से 18 पॉइंट्स की बढ़त बनाई है। पाकिस्तान के अबरार अहमद दो पायदान चढ़कर तीसरे नंबर पर आ गए हैं। भारत के जसप्रीत बुमराह एक पायदान ऊपर सातवें और अर्शदीप सिंह छह पायदान की छलांग लगाकर 13वें नंबर पर हैं। इंग्लैंड के लियाम डॉसन 9 पायदान चढ़कर 14वें (शेयर) और साउथ अफ्रीका के लुंगी एनगिडी 6 पायदान ऊपर 20वें नंबर पर हैं। हार्दिक ने सईम अयूब को पीछे छोड़ा जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा 328 पॉइंट्स के साथ टॉप पर बने हुए हैं। वहीं हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान के सईम अयूूब को पीछे छोड़ दिया है। वह अब दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। हार्दिक के 284, जबकि तीसरे नंबर पर मौजूद सईम के 275 पॉइंट्स हैं। वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर ने बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन करते हुए 8 पायदान की छलांग लगाई है। अब वह 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं। स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… पहला सेमीफाइनल आज SA Vs NZ:टूर्नामेंट इतिहास में साउथ अफ्रीका को नहीं हरा सकी न्यूजीलैंड, इस एडिशन में भी अजेय टी-20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मैच आज साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शाम 7:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। वर्ल्ड कप इतिहास में दोनों टीमों की यह छठी भिड़ंत होगी। पिछले सभी पांच मुकाबले साउथ अफ्रीका ने जीते हैं। हालांकि, सेमीफाइनल में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। पूरी खबर पढ़ें…