शूटर जसपाल राणा का त्रयोदशी संस्कार आज:राजनाथ सिंह, बेटे-बहु के साथ होंगे शामिल, 12 जून को दिल्ली में हुआ था निधन

देहरादून में आज भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज और द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित जसपाल राणा की तेहरवीं और श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जा रही है। मसूरी रोड स्थित राणा शूटिंग रेंज में सुबह 11:30 बजे से शुरू हुए कार्यक्रम में खेल, राजनीति और सामाजिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियां पहुंच रही हैं। उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री खजान दास कार्यक्रम में पहुंच चुके हैं, जबकि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के भी शामिल होने की संभावना है। 12 जून को जसपाल राणा के निधन के बाद यह पहला बड़ा सार्वजनिक श्रद्धांजलि कार्यक्रम है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत को कई पदक दिलाने वाले राणा ने कोच के रूप में भी देश को अनेक चैंपियन दिए श्रद्धांजलि सभा से जुड़े हर अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
स्पोर्ट्स अपडेट:वैभव के डेब्यू को लेकर यूरोप में क्रेज, टिकटों की भारी डिमांड

15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के आयरलैंड के खिलाफ संभावित इंटरनेशनल डेब्यू को लेकर यूरोप में जबरदस्त उत्साह है। पूर्व भारतीय और आयरिश क्रिकेटर एमवी नरसिम्हा राव (बॉबजी) ने बताया कि बेलफास्ट के 7,000 क्षमता वाले स्टॉर्मोंट ग्राउंड के लिए टिकटों की भारी मांग है और यूरोप के कई देशों से फैंस मैच देखने पहुंच सकते हैं। राव का मानना है कि बेलफास्ट की धीमी पिचें वैभव को रास आएंगी, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में स्विंग और बदलते मौसम के कारण उनकी असली परीक्षा होगी। उन्होंने वैभव की बल्लेबाजी की तुलना सर गारफील्ड सोबर्स से करते हुए कहा कि उनकी तकनीक और शॉट खेलने की क्षमता शानदार है। राव ने युवा बल्लेबाज को सलाह दी कि वे सुपरस्टारडम के बीच सचिन तेंदुलकर की तरह विनम्र रहें, फिटनेस और अनुशासन बनाए रखें। उन्होंने कहा कि वैभव के पास असाधारण प्रतिभा है, लेकिन उसे लंबे समय तक बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती होगी। आयरलैंड क्रिकेट में 35 साल से योगदान दे रहे राव को 28 जून को दूसरे टी-20 से पहले प्रतिष्ठित ‘रॉय टॉरेंस बेल’ बजाने का सम्मान भी मिलेगा।
मस्क की नेटवर्थ एक-हफ्ते में रिकॉर्ड ₹33.13 लाख करोड़ घटी:यह दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति लैरी पेज की कुल संपत्ति का 4 गुना

दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने के कुछ दिनों बाद ही इलॉन मस्क की नेटवर्थ में अब तक की रिकॉर्ड गिरावट आई है। उनकी रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स के शेयरों में आई 16% की गिरावट की वजह से मस्क की नेटवर्थ सिर्फ एक हफ्ते में करीब 350 बिलियन डॉलर यानी 33.13 लाख करोड़ रुपए कम हो गई है। फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट के मुताबिक, स्पेसएक्स के शेयरों में आई गिरावट के बाद इलॉन मस्क की संपत्ति 1.45 ट्रिलियन डॉलर से घटकर अब 1.1 ट्रिलियन डॉलर यानी 104.15 लाख करोड़ पर आ गई है। यह गिरावट इतनी बड़ी है कि इसका कुल साइज दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति लैरी पेज की टोटल नेटवर्थ लगभग 285 बिलियन डॉलर यानी 26.98 लाख करोड़ रुपए से लगभग 4 गुना ज्यादा है। इसी महीने बने थे दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर इलॉन मस्क इसी महीने अपनी रॉकेट, सैटेलाइट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी स्पेसएक्स की अमेरिकी बाजार में लिस्टिंग के बाद दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बने थे। IPO के शुरुआती तीन कारोबारी दिनों में निवेशकों के लगातार निवेश के चलते स्पेसएक्स के शेयर 67% तक उछल गए थे, जिससे कंपनी की वैल्यूएशन 1.8 ट्रिलियन डॉलर (170 लाख करोड़ रुपए) के पार पहुंच गई थी। 3 दिन में ₹87.84 लाख करोड़ मार्केट वैल्यू घटी शुरुआती तेजी के बाद स्पेसएक्स के स्टॉक में लगातार तीन सेशन में गिरावट देखी गई। इस बिकवाली से कंपनी की मार्केट वैल्यू लगभग 928 बिलियन डॉलर यानी करीब 87.84 लाख करोड़ रुपए घट गई। कंपनी की कुल वैल्यूएशन भी अपने हाई लेवल 2.9 ट्रिलियन डॉलर से गिरकर अब सिर्फ 2 ट्रिलियन डॉलर यानी 189 लाख करोड़ रुपए के आस-पास आ गई है। मस्क के नाम पहले भी दर्ज है सबसे बड़ी गिरावट का रिकॉर्ड इलॉन मस्क के लिए व्यक्तिगत संपत्ति का यह पहला बड़ा नुकसान नहीं है। इससे पहले साल 2022 में टेस्ला के शेयरों में आई गिरावट के दौरान उन्होंने लगभग 165 बिलियन डॉलर यानी 15.62 लाख करोड़ रुपए गंवाए थे। तब भी उनके नाम किसी व्यक्ति द्वारा गंवाई गई सबसे बड़ी व्यक्तिगत संपत्ति का रिकॉर्ड दर्ज हुआ था। मस्क की संपत्ति का बड़ा हिस्सा स्पेसएक्स में उनकी 38% हिस्सेदारी, टेस्ला में 11% हिस्सेदारी और अन्य स्टार्टअप्स में उनके मालिकाना हक से जुड़ा हुआ है। ₹1.89 लाख करोड़ के नए बॉन्ड लाने की घोषणा से शेयर गिरे पब्लिक कंपनी बनने के बाद सोमवार को स्पेसएक्स को अपने सबसे खराब कारोबारी दिन का सामना करना पड़ा, जब इसके शेयर 16.4% टूट गए। यह गिरावट तब आई जब कंपनी ने अपने AI एक्सपेंशन प्लान के लिए कम से कम 20 बिलियन डॉलर (करीब 1.89 लाख करोड़ रुपए) जुटाने के उद्देश्य से पहली इन्वेस्टमेंट-ग्रेड बॉन्ड ऑफरिंग की घोषणा की। एआई सेक्टर में भारी निवेश को लेकर बाजार में बढ़ी चिंता स्पेसएक्स के इस फंड जुटाने के प्रयास ने ग्लोबल मार्केट में इस चिंता को और बढ़ा दिया है कि क्या बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियां एआई सेक्टर में मुकाबला करने के लिए आवश्यक भारी-भरकम निवेश को जारी रख पाएंगी। स्पेसएक्स ने कहा कि उसके पास 100 बिलियन डॉलर (9.46 लाख करोड़) से ज्यादा की नकदी है। इस बिकवाली के बावजूद कंपनी के शेयर कल 156 डॉलर पर बंद हुए, जो इसके IPO प्राइस 135 डॉलर से अब भी ऊपर है। ग्लोबल मार्केट में ठंडा पड़ रहा है AI स्टॉक्स का क्रेज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और स्पेसएक्स की लिस्टिंग को लेकर जो उत्साह था, वह अब वैश्विक बाजारों में ठंडा पड़ता दिख रहा है। न्यूयॉर्क का नैस्डैक इंडेक्स मंगलवार को 2.21% गिरकर बंद हुआ, जिसमें अल्फाबेट का शेयर 1% गिरा था। यह उतार-चढ़ाव मंगलवार को एशियाई बाजारों में भी देखने मिला, जहां साउथ कोरिया के बेंचमार्क कोस्पी इंडेक्स में एआई चिपमेकर्स की भारी बिकवाली के कारण ट्रेडिंग को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा और इंडेक्स 10% तक टूट गया। इसके अलावा जापान का निक्केई 3.6% और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 1.82% गिरकर बंद हुआ था। वहीं भारत का सेंसेक्स भी 893 अंक गिरकर 76,200 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 278 अंक गिरकर 23,824 पर बंद हुआ था। क्या होती है इन्वेस्टमेंट-ग्रेड बॉन्ड ऑफरिंग?
मस्क की नेटवर्थ एक-हफ्ते में रिकॉर्ड ₹33.13 लाख करोड़ घटी:यह दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति की कुल संपत्ति से ज्यादा; स्पेसएक्स का शेयर 16% गिरा

दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने के कुछ दिनों बाद ही इलॉन मस्क की नेटवर्थ में अब तक की रिकॉर्ड गिरावट आई है। उनकी रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स के शेयरों में आई 16% की गिरावट की वजह से मस्क की नेटवर्थ सिर्फ एक हफ्ते में करीब 350 बिलियन डॉलर यानी 33.13 लाख करोड़ रुपए कम हो गई है। फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट के मुताबिक, स्पेसएक्स के शेयरों में आई गिरावट के बाद इलॉन मस्क की संपत्ति 1.45 ट्रिलियन डॉलर से घटकर अब 1.1 ट्रिलियन डॉलर यानी 104.15 लाख करोड़ पर आ गई है। यह गिरावट इतनी बड़ी है कि इसका कुल साइज दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति लैरी पेज की टोटल नेटवर्थ लगभग 285 बिलियन डॉलर यानी 26.98 लाख करोड़ रुपए से भी ज्यादा है। इसी महीने बने थे दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर इलॉन मस्क इसी महीने अपनी रॉकेट, सैटेलाइट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी स्पेसएक्स की अमेरिकी बाजार में लिस्टिंग के बाद दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बने थे। IPO के शुरुआती तीन कारोबारी दिनों में निवेशकों के लगातार निवेश के चलते स्पेसएक्स के शेयर 67% तक उछल गए थे, जिससे कंपनी की वैल्यूएशन 1.8 ट्रिलियन डॉलर (170 लाख करोड़ रुपए) के पार पहुंच गई थी। 3 दिन में ₹87.84 लाख करोड़ मार्केट वैल्यू घटी शुरुआती तेजी के बाद स्पेसएक्स के स्टॉक में लगातार तीन सेशन में गिरावट देखी गई। इस बिकवाली से कंपनी की मार्केट वैल्यू लगभग 928 बिलियन डॉलर यानी करीब 87.84 लाख करोड़ रुपए घट गई। कंपनी की कुल वैल्यूएशन भी अपने हाई लेवल 2.9 ट्रिलियन डॉलर से गिरकर अब सिर्फ 2 ट्रिलियन डॉलर यानी 189 लाख करोड़ रुपए के आस-पास आ गई है। मस्क के नाम पहले भी दर्ज है सबसे बड़ी गिरावट का रिकॉर्ड इलॉन मस्क के लिए व्यक्तिगत संपत्ति का यह पहला बड़ा नुकसान नहीं है। इससे पहले साल 2022 में टेस्ला के शेयरों में आई गिरावट के दौरान उन्होंने लगभग 165 बिलियन डॉलर यानी 15.62 लाख करोड़ रुपए गंवाए थे। तब भी उनके नाम किसी व्यक्ति द्वारा गंवाई गई सबसे बड़ी व्यक्तिगत संपत्ति का रिकॉर्ड दर्ज हुआ था। मस्क की संपत्ति का बड़ा हिस्सा स्पेसएक्स में उनकी 38% हिस्सेदारी, टेस्ला में 11% हिस्सेदारी और अन्य स्टार्टअप्स में उनके मालिकाना हक से जुड़ा हुआ है। ₹1.89 लाख करोड़ के नए बॉन्ड लाने की घोषणा से शेयर गिरे पब्लिक कंपनी बनने के बाद सोमवार को स्पेसएक्स को अपने सबसे खराब कारोबारी दिन का सामना करना पड़ा, जब इसके शेयर 16.4% टूट गए। यह गिरावट तब आई जब कंपनी ने अपने AI एक्सपेंशन प्लान के लिए कम से कम 20 बिलियन डॉलर (करीब 1.89 लाख करोड़ रुपए) जुटाने के उद्देश्य से पहली इन्वेस्टमेंट-ग्रेड बॉन्ड ऑफरिंग की घोषणा की। एआई सेक्टर में भारी निवेश को लेकर बाजार में बढ़ी चिंता स्पेसएक्स के इस फंड जुटाने के प्रयास ने ग्लोबल मार्केट में इस चिंता को और बढ़ा दिया है कि क्या बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियां एआई सेक्टर में मुकाबला करने के लिए आवश्यक भारी-भरकम निवेश को जारी रख पाएंगी। स्पेसएक्स ने कहा कि उसके पास 100 बिलियन डॉलर (9.46 लाख करोड़) से ज्यादा की नकदी है। इस बिकवाली के बावजूद कंपनी के शेयर कल 156 डॉलर पर बंद हुए, जो इसके IPO प्राइस 135 डॉलर से अब भी ऊपर है। ग्लोबल मार्केट में ठंडा पड़ रहा है AI स्टॉक्स का क्रेज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और स्पेसएक्स की लिस्टिंग को लेकर जो उत्साह था, वह अब वैश्विक बाजारों में ठंडा पड़ता दिख रहा है। न्यूयॉर्क का नैस्डैक इंडेक्स मंगलवार को 2.21% गिरकर बंद हुआ, जिसमें अल्फाबेट का शेयर 1% गिरा था। यह उतार-चढ़ाव मंगलवार को एशियाई बाजारों में भी देखने मिला, जहां साउथ कोरिया के बेंचमार्क कोस्पी इंडेक्स में एआई चिपमेकर्स की भारी बिकवाली के कारण ट्रेडिंग को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा और इंडेक्स 10% तक टूट गया। इसके अलावा जापान का निक्केई 3.6% और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 1.82% गिरकर बंद हुआ था। वहीं भारत का सेंसेक्स भी 893 अंक गिरकर 76,200 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 278 अंक गिरकर 23,824 पर बंद हुआ था। क्या होती है इन्वेस्टमेंट-ग्रेड बॉन्ड ऑफरिंग? ये खबर भी पढ़ें… टेलीग्राम 7 दिन बाद चालू, प्ले स्टोर पर वापस आया: NEET परीक्षा में गड़बड़ी के बाद लगा था बैन, मैसेज एडिट पर 30 जून तक रोक रहेगी इंस्टेंट मैसेजिंग एप टेलीग्राम 7 दिन बाद भारत में फिर से चालू हो गया है। नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (NEET) के नकली और लीक पेपर सर्कुलेट होने के विवाद के बाद केंद्र सरकार ने एप और उससे जुड़ी वेब सर्विसेज को 22 जून तक ब्लॉक कर दिया था। पूरी खबर पढ़ें…
वर्ल्ड अपडेट्स:पाकिस्तान में बलोच एक्टिविस्ट महरंग बलोच को उम्रकैद, हत्या और आतंकवाद मामले में दोषी करार

पाकिस्तान की एक अदालत ने बलोच मानवाधिकार कार्यकर्ता महरंग बलोच और उनके दो सहयोगियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। क्वेटा की एंटी-टेररिज्म कोर्ट ने तीनों को हत्या और आतंकवाद से जुड़े मामले में दोषी ठहराया। जांच एजेंसियों के मुताबिक, महरंग बलोच, सिबगतुल्लाह और बलाच कादिर ने एक भीड़ को उकसाया था, जिसने अर्धसैनिक बल के जवान शब्बीर अहमद की हत्या कर दी थी। 33 वर्षीय महरंग बलोच बलोच यकजेहती कमेटी (BYC) की प्रमुख हैं और बलूचिस्तान में कथित जबरन गुमशुदगी के मामलों को लेकर लंबे समय से अभियान चलाती रही हैं। उन्हें पिछले साल मार्च में कई अन्य कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तार किया गया था। फैसले के बाद पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग ने इसकी समीक्षा की मांग की है। आयोग का कहना है कि मानवाधिकारों की वकालत करने वालों के साथ चरमपंथियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। वहीं बलोच यकजेहती कमेटी ने फैसले को बलोच समुदाय के खिलाफ बताया है। स्वीडिश कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने भी मुकदमे की आलोचना करते हुए इसे न्याय का मजाक करार दिया है। फैसले के बाद पाकिस्तान में मानवाधिकार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर बहस तेज हो गई है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… सिंगापुर की दो कंपनियों पर मजदूरों का वेतन रोकने का आरोप, 400 भारतीय-बांग्लादेशी बोले- महीनों से नहीं मिला पैसा सिंगापुर में काम कर रहे करीब 400 प्रवासी मजदूरों, जिनमें बड़ी संख्या भारतीयों और बांग्लादेशियों की है, ने दो कंपनियों पर वेतन नहीं देने का आरोप लगाया है। शिकायतों के बाद सिंगापुर का श्रम मंत्रालय जांच में जुट गया है, जबकि प्रवासी श्रमिकों की मदद करने वाले संगठन प्रभावित मजदूरों को भोजन और कानूनी सहायता दे रहे हैं। श्रम मंत्रालय ने सोमवार को KPA इंजीनियरिंग और SK इंडस्ट्रीज के खिलाफ जांच शुरू की थी। शुरुआत में करीब 100 मजदूरों ने शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन बाद में प्रभावित कर्मचारियों की संख्या बढ़कर करीब 400 पहुंच गई। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनियों के भुगतान नहीं करने के कारण भोजन सप्लाई करने वालों ने भी कुछ दिन पहले मजदूरों को खाना देना बंद कर दिया था। इसके बाद माइग्रेंट वर्कर्स सेंटर ने 300 से ज्यादा मजदूरों को भोजन और दूसरी मदद उपलब्ध कराई। सरकार ने कहा है कि प्रभावित मजदूर नई नौकरी भी तलाश सकते हैं। वहीं श्रमिक संगठनों का कहना है कि कई मजदूर नौकरी और वर्क परमिट खोने के डर से समय पर शिकायत नहीं करते। मामले की जांच जारी है। अधिकारियों के साथ-साथ कई गैर-सरकारी संगठन भी मजदूरों की शिकायतों और कंपनियों की स्थिति की जांच कर रहे हैं।
वर्ल्ड अपडेट्स:पाकिस्तान में बलोच एक्टिविस्ट महरंग बलोच को उम्रकैद, हत्या और आतंकवाद मामले में दोषी करार

पाकिस्तान की एक अदालत ने बलोच मानवाधिकार कार्यकर्ता महरंग बलोच और उनके दो सहयोगियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। क्वेटा की एंटी-टेररिज्म कोर्ट ने तीनों को हत्या और आतंकवाद से जुड़े मामले में दोषी ठहराया। जांच एजेंसियों के मुताबिक, महरंग बलोच, सिबगतुल्लाह और बलाच कादिर ने एक भीड़ को उकसाया था, जिसने अर्धसैनिक बल के जवान शब्बीर अहमद की हत्या कर दी थी। 33 वर्षीय महरंग बलोच बलोच यकजेहती कमेटी (BYC) की प्रमुख हैं और बलूचिस्तान में कथित जबरन गुमशुदगी के मामलों को लेकर लंबे समय से अभियान चलाती रही हैं। उन्हें पिछले साल मार्च में कई अन्य कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तार किया गया था। फैसले के बाद पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग ने इसकी समीक्षा की मांग की है। आयोग का कहना है कि मानवाधिकारों की वकालत करने वालों के साथ चरमपंथियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। वहीं बलोच यकजेहती कमेटी ने फैसले को बलोच समुदाय के खिलाफ बताया है। स्वीडिश कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने भी मुकदमे की आलोचना करते हुए इसे न्याय का मजाक करार दिया है। फैसले के बाद पाकिस्तान में मानवाधिकार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर बहस तेज हो गई है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… सिंगापुर की दो कंपनियों पर मजदूरों का वेतन रोकने का आरोप, 400 भारतीय-बांग्लादेशी बोले- महीनों से नहीं मिला पैसा सिंगापुर में काम कर रहे करीब 400 प्रवासी मजदूरों, जिनमें बड़ी संख्या भारतीयों और बांग्लादेशियों की है, ने दो कंपनियों पर वेतन नहीं देने का आरोप लगाया है। शिकायतों के बाद सिंगापुर का श्रम मंत्रालय जांच में जुट गया है, जबकि प्रवासी श्रमिकों की मदद करने वाले संगठन प्रभावित मजदूरों को भोजन और कानूनी सहायता दे रहे हैं। श्रम मंत्रालय ने सोमवार को KPA इंजीनियरिंग और SK इंडस्ट्रीज के खिलाफ जांच शुरू की थी। शुरुआत में करीब 100 मजदूरों ने शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन बाद में प्रभावित कर्मचारियों की संख्या बढ़कर करीब 400 पहुंच गई। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनियों के भुगतान नहीं करने के कारण भोजन सप्लाई करने वालों ने भी कुछ दिन पहले मजदूरों को खाना देना बंद कर दिया था। इसके बाद माइग्रेंट वर्कर्स सेंटर ने 300 से ज्यादा मजदूरों को भोजन और दूसरी मदद उपलब्ध कराई। सरकार ने कहा है कि प्रभावित मजदूर नई नौकरी भी तलाश सकते हैं। वहीं श्रमिक संगठनों का कहना है कि कई मजदूर नौकरी और वर्क परमिट खोने के डर से समय पर शिकायत नहीं करते। मामले की जांच जारी है। अधिकारियों के साथ-साथ कई गैर-सरकारी संगठन भी मजदूरों की शिकायतों और कंपनियों की स्थिति की जांच कर रहे हैं। उत्तर कोरिया को अगले पांच वर्षों तक हर साल 2 युद्धपोत बनाने चाहिए: किम उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने कहा है कि देश को अगले पांच वर्षों तक हर साल दो बड़े युद्धपोत बनाने चाहिए। उन्होंने मंगलवार को नए विध्वंसक युद्धपोत ‘चोए ह्योन’ के कमीशनिंग समारोह में कहा कि देश की नौसेना का आधुनिकीकरण तेज गति से आगे बढ़ेगा और इसकी परमाणु क्षमता भी मजबूत होगी। राज्य समाचार एजेंसी KCNA के मुताबिक किम ने नामपो बंदरगाह पर आयोजित समारोह में हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम 5,000 टन क्षमता वाले बहुउद्देशीय विध्वंसक युद्धपोत चोए ह्योन की तैनाती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। किम ने कहा कि अगले पांच वर्षों में हर साल इसी क्षमता के दो युद्धपोत बनाए जाने चाहिए। उन्होंने बताया कि उत्तर कोरिया जल्द ही कांग कोन नामक एक और 5,000 टन क्षमता वाला विध्वंसक युद्धपोत तैनात करेगा। इसके अलावा 10,000 टन क्षमता वाले रणनीतिक युद्धपोतों को भी नौसेना में शामिल करने की योजना है। कांग कोन युद्धपोत पिछले वर्ष लॉन्चिंग समारोह के दौरान आंशिक रूप से पलट गया था, जिसके बाद उसकी मरम्मत की गई। किम जोंग उन ने कहा कि अब तक उत्तर कोरिया की नौसेना उसकी सैन्य शक्ति का सबसे कमजोर हिस्सा थी, लेकिन नए कार्यक्रमों के बाद इसकी क्षमता “कल्पना से परे” स्तर तक पहुंच जाएगी।
विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की लगातार चौथी जीत:पाकिस्तान को 113 रन से हराया,पेरी-वोल की 100+ रन की पार्टनरशिप

टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। हेडिंग्ले में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 113 रन से हरा दिया। एलिस पेरी की 71 रन की पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 199 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 86 रन पर सिमट गई। यह ऑस्ट्रेलिया की लगातार चौथी जीत है और टीम ने सेमीफाइनल की दावेदारी मजबूत कर ली है। पहली ही गेंद पर विकेट गिरा, फिर पेरी-वोल ने संभाली पारी टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहली ही गेंद पर बेथ मूनी शून्य पर आउट हो गईं। इसके बाद एलिस पेरी और जॉर्जिया वोल ने पारी संभाली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 100 से ज्यादा रन जोड़े। पावरप्ले तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 1 विकेट पर 64 रन था, जो टूर्नामेंट में टीम का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है। 10वें वर्ल्ड कप में पहली बार लगाया अर्धशतक अपने करियर का 10वां टी-20 वर्ल्ड कप खेल रहीं एलिस पेरी ने टूर्नामेंट में पहला अर्धशतक लगाया। उन्होंने 48 गेंदों में 71 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को 199 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इससे पहले टी-20 वर्ल्ड कप में उनका सर्वोच्च स्कोर 42 रन था, जो उन्होंने 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था। पेरी ने अपने पहले ओवर में दो विकेट लिए और मैच में 9 रन देकर 2 विकेट चटकाए। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान पर 113 रन की जीत दर्ज की। उंगली दो बार खिसकी, फिर भी मैदान नहीं छोड़ा मैच में ऑस्ट्रेलिया की विकेटकीपर बेथ मूनी का जज्बा देखने को मिला। नीदरलैंड्स के खिलाफ पिछले मैच में रिटायर्ड हर्ट होने वाली मूनी इस मुकाबले में खाता नहीं खोल सकीं, लेकिन विकेट के पीछे अहम भूमिका निभाई। किम गार्थ की वाइड गेंद रोकने के प्रयास में उनके दाहिने हाथ की उंगली अपनी जगह से खिसक गई। मेडिकल स्टाफ ने मैदान पर ही उसे सही जगह पर सेट किया, जिसके बाद मूनी ने फिर कीपिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद मुनीबा अली का कैच लेने की कोशिश में उसी उंगली पर फिर चोट लगी और उसे टेप करना पड़ा। इसके बावजूद मूनी मैदान पर बनी रहीं और कैच व रनआउट मिलाकर 5 खिलाड़ियों को आउट करने में योगदान दिया। तीन रन आउट से बिखरी पाकिस्तान की पारी 200 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत ठीक नहीं रही। टीम ने पावरप्ले में 3 विकेट पर 50 रन बनाए, लेकिन खराब रनिंग ने मुश्किलें बढ़ा दीं। पाकिस्तान के तीन बल्लेबाज रन आउट हुए, जिनमें मुनीबा अली दो मौकों पर शामिल रहीं। पहले गुल फिरोजा और फिर आयशा जफर गलत तालमेल का शिकार बनीं। बाद में फातिमा सना के साथ रन लेने के प्रयास में रमीन शमीम भी रन आउट हो गईं। लगातार विकेट गिरने से पाकिस्तान 13.4 ओवर में 86 रन पर सिमट गया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सोफी मोलिनक्स, एनाबेल सदरलैंड और एलिस पेरी ने 2-2 विकेट लिए। विकेटकीपर बेथ मूनी ने रन आउट और कैच मिलाकर पांच खिलाड़ियों को आउट करने में भूमिका निभाई। संधू और शमीम ने कुछ देर रोके रन पाकिस्तान की गेंदबाजी में नशरा संधू और रमीन शमीम ने बीच के ओवरों में असर छोड़ा। संधू ने 10वें ओवर में तीन गेंदों के भीतर जॉर्जिया वोल (46 रन) और एशले गार्डनर को आउट किया। रमीन शमीम ने जॉर्जिया वेयरहैम और एनाबेल सदरलैंड के विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की रन गति पर कुछ समय के लिए रोक लगाने की कोशिश की। हालांकि तब तक ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्कोर की नींव रख चुका था।
विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की लगातार चौथी जीत:पाकिस्तान को 113 रन से हराया,पेरी-वोल की 100+ रन की पार्टनरशिप

टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। हेडिंग्ले में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 113 रन से हरा दिया। एलिस पेरी की 71 रन की पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 199 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 86 रन पर सिमट गई। यह ऑस्ट्रेलिया की लगातार चौथी जीत है और टीम ने सेमीफाइनल की दावेदारी मजबूत कर ली है। पहली ही गेंद पर विकेट गिरा, फिर पेरी-वोल ने संभाली पारी टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहली ही गेंद पर बेथ मूनी शून्य पर आउट हो गईं। इसके बाद एलिस पेरी और जॉर्जिया वोल ने पारी संभाली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 100 से ज्यादा रन जोड़े। पावरप्ले तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 1 विकेट पर 64 रन था, जो टूर्नामेंट में टीम का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है। 10वें वर्ल्ड कप में पहली बार लगाया अर्धशतक अपने करियर का 10वां टी-20 वर्ल्ड कप खेल रहीं एलिस पेरी ने टूर्नामेंट में पहला अर्धशतक लगाया। उन्होंने 48 गेंदों में 71 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को 199 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इससे पहले टी-20 वर्ल्ड कप में उनका सर्वोच्च स्कोर 42 रन था, जो उन्होंने 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था। पेरी ने अपने पहले ओवर में दो विकेट लिए और मैच में 9 रन देकर 2 विकेट चटकाए। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान पर 113 रन की जीत दर्ज की। उंगली दो बार खिसकी, फिर भी मैदान नहीं छोड़ा मैच में ऑस्ट्रेलिया की विकेटकीपर बेथ मूनी का जज्बा देखने को मिला। नीदरलैंड्स के खिलाफ पिछले मैच में रिटायर्ड हर्ट होने वाली मूनी इस मुकाबले में खाता नहीं खोल सकीं, लेकिन विकेट के पीछे अहम भूमिका निभाई। किम गार्थ की वाइड गेंद रोकने के प्रयास में उनके दाहिने हाथ की उंगली अपनी जगह से खिसक गई। मेडिकल स्टाफ ने मैदान पर ही उसे सही जगह पर सेट किया, जिसके बाद मूनी ने फिर कीपिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद मुनीबा अली का कैच लेने की कोशिश में उसी उंगली पर फिर चोट लगी और उसे टेप करना पड़ा। इसके बावजूद मूनी मैदान पर बनी रहीं और कैच व रनआउट मिलाकर 5 खिलाड़ियों को आउट करने में योगदान दिया। तीन रन आउट से बिखरी पाकिस्तान की पारी 200 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत ठीक नहीं रही। टीम ने पावरप्ले में 3 विकेट पर 50 रन बनाए, लेकिन खराब रनिंग ने मुश्किलें बढ़ा दीं। पाकिस्तान के तीन बल्लेबाज रन आउट हुए, जिनमें मुनीबा अली दो मौकों पर शामिल रहीं। पहले गुल फिरोजा और फिर आयशा जफर गलत तालमेल का शिकार बनीं। बाद में फातिमा सना के साथ रन लेने के प्रयास में रमीन शमीम भी रन आउट हो गईं। लगातार विकेट गिरने से पाकिस्तान 13.4 ओवर में 86 रन पर सिमट गया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सोफी मोलिनक्स, एनाबेल सदरलैंड और एलिस पेरी ने 2-2 विकेट लिए। विकेटकीपर बेथ मूनी ने रन आउट और कैच मिलाकर पांच खिलाड़ियों को आउट करने में भूमिका निभाई। संधू और शमीम ने कुछ देर रोके रन पाकिस्तान की गेंदबाजी में नशरा संधू और रमीन शमीम ने बीच के ओवरों में असर छोड़ा। संधू ने 10वें ओवर में तीन गेंदों के भीतर जॉर्जिया वोल (46 रन) और एशले गार्डनर को आउट किया। रमीन शमीम ने जॉर्जिया वेयरहैम और एनाबेल सदरलैंड के विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की रन गति पर कुछ समय के लिए रोक लगाने की कोशिश की। हालांकि तब तक ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्कोर की नींव रख चुका था।
होर्मुज में फंसे 11,000 नाविकों का रेस्क्यू शुरू:US-ईरान मिलकर काम कर रहे; अमेरिकी विदेश मंत्री पीस डील पर UAE को मनाने पहुंचे

संयुक्त राष्ट्र की समुद्री एजेंसी इंटरनेशनल मैरीटाइम ऑर्गेनाइजेशन (IMO) ने कहा है कि होर्मुज में फंसे करीब 11 हजार नाविकों (सीफेयरर्स) को सुरक्षित निकालने की योजना पर काम शुरू हो गया है। यह बड़ा अभियान अमेरिका, ईरान, खाड़ी इलाके के तटीय देशों, शिपिंग कंपनियों की मदद से चलाया जाएगा। इस दौरान यह भी सुनिश्चित कर लिया गया है कि जहाज सुरक्षित तरीके से इस रास्ते से गुजर सकें। इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो खाड़ी देशों के दौरे पर पहुंच गए हैं। उनका मकसद अमेरिका-ईरान समझौते को उन देशों के सामने रखना है, जो इस समझौते को लेकर सबसे ज्यादा संदेह में माने जा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, UAE, बहरीन और कुवैत को इस समझौते की कुछ बातों पर चिंता है। उन्हें लगता है कि इससे होर्मुज में ईरान का प्रभाव बढ़ गया है। साथ ही समझौते में ईरान के मिसाइल कार्यक्रम पर भी कोई स्पष्ट शर्त नहीं रखी गई है। इसके अलावा ईरान के पुनर्निर्माण के लिए प्रस्तावित 300 अरब डॉलर (28 लाख करोड़ रुपए) के फंड में खाड़ी देशों से मदद मांगे जाने की संभावना है। ऐसे में अमेरिका इन देशों को भरोसा दिलाने और समझौते के समर्थन के लिए राजी करने की कोशिश कर रहा है। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… 1. ईरानी राष्ट्रपति पाकिस्तान पहुंचे: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान एक दिन की यात्रा पर पाकिस्तान पहुंचे। इस दौरान अमेरिका और ईरान के बीच हुए पीस डील पर चर्चा हुई। 2. भारत से जुड़े 11 जहाजों ने होर्मुज पार किया: अमेरिका-ईरान के बीच 17 जून को हुए समझौते के बाद अब तक 11 जहाज होर्मुज पार कर भारत की ओर रवाना हो चुके हैं। 3. होर्मुज से 1.9 करोड़ बैरल तेल गुजरा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया कि सोमवार को होर्मुज से 1.9 करोड़ बैरल तेल की आवाजाही हुई, जो अब तक का रिकॉर्ड है। 4. इजराइल अपने हथियार खुद बनाएगा: इजराइली PM ने कहा कि इजराइल को अपनी सुरक्षा के लिए अमेरिका पर सैन्य निर्भरता कम करनी होगी और खुद हथियार बनाना सीखना होगा। 5. ट्रम्प ने ईरान को फिर से धमकी दी: ट्रम्प ने कहा कि अगर ईरान समझौते का पालन नहीं करता या सही तरीके से व्यवहार नहीं करता, तो वह फिर से कार्रवाई करने को तैयार हैं। ईरान पीस डील से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….
क्रिकेटर आकाशदीप की शादी, वाराणसी में अक्षिता संग लेंगे फेरे:दूल्हा-दुल्हन काशी पहुंचे, शिव मंदिर की थीम पर सजा मंडप; QR कोड से गेस्ट की एंट्री

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप की आज शादी है। वे रोहतास की अक्षिता राज के साथ शादी के बंधन में बधेंगे। शादी के वाराणसी में होटल ताज गंगेज में होगी। मंडप को शिव मंदिर की थीम पर सजाया गया है। बुधवार तड़के आकाश दीप, उनकी मंगेतर परिवार के साथ काशी पहुंचे। शादी में करीब 350 बाराती शामिल हो सकते हैं। सभी मेहमानों को QR कोड भेजा गया है। होटल में एंट्री के लिए QR कोड स्कैन करना होगा। मेहमानों को परोसी जाने वाली थाली की कीमत करीब 4500 रुपए बताई जा रही है। इसमें बनारसी के साथ इंटरनेशनल डिशेज शामिल होंगी। दूल्हा-दुल्हन को सजाने के लिए दिल्ली से मेकअप आर्टिस्ट बुलाए गए हैं। इससे पहले आकाशदीप की घर में परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी से पहले की रस्में निभाई गईं। बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़े के बीच परिवार और रिश्तेदार जश्न में डूबा दिखा। इस पूरे फंक्शन में सिर्फ परिवार लोग शामिल होंगे। इससे मीडिया को दूर रखा गया है। शादी समारोह में क्रिकेट जगत की कई हस्तियों के शामिल भी हो सकते हैं। हाथों में मेहंदी लगाए दुल्हन अक्षिता की भी तस्वीर सामने आ गई है।य आकाशदीप ने शादी से पहले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से वीडियो कॉल पर बात की। धीरेंद्र शास्त्री ने उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। इससे पहले जगद्गुरु रामभद्राचार्य से भी वीडियो कॉ पर बात की थी। आकाशदीप की शादी से जुड़ी कुछ फोटो देखिए… काशी में होटल ताज में मेहमानों के लिए शाही इंतजाम होटल में तैयारियों की तस्वीरें देखिए- अब जानिए आकाशदीप होने वाली दुल्हनिया कौन है आकाश दीप की होने वाली दुल्हन अक्षिता राज मानिकपुर की रहने वाली हैं। वह इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के मानिकपुर निवासी अमित कुमार सिंह (बबलू जी) और रेणु सिंह की बेटी हैं। अक्षिता ने बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मेसरा से BCA और MCA की पढ़ाई की है। शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए संस्थान की ओर से उन्हें नौकरी का प्रस्ताव भी मिला था। हालांकि, इसी दौरान शादी की बातचीत आगे बढ़ने के कारण उन्होंने वह नौकरी जॉइन नहीं की। दोनों परिवारों की सहमति से यह रिश्ता तय हुआ है। बताया जा रहा है कि आकाश दीप और अक्षिता राज का विवाह पूरी तरह पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार परिवार के बड़े-बुजुर्गों की मौजूदगी में तय किया गया है। क्रिकेटर आकाशदीप और अक्षिता की शादी से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…








