Sunday, 18 Oct 2026 | 07:11 AM

Trending :

शब्बीर अहलूवालिया के रोमांटिक सीन पर कांची ने ली चुटकी:बोलीं- कितनी शादियां और हनीमून हो चुके, अब जलन नहीं होती शब्बीर अहलूवालिया के रोमांटिक सीन पर कांची ने ली चुटकी:बोलीं- कितनी शादियां और हनीमून हो चुके, अब जलन नहीं होती Dr. Ramya Anche NASA Puffin Mission Principal Investigator प्रकाश राज बोले- सरकार बदलेंगे, लेकिन लोकतांत्रिक तरीके से:कहा- हम बांग्लादेश या नेपाल नहीं हैं, तिरंगा मार्च से पहले हिरासत पर उठाए सवाल अभिनेत्री राखी सावंत के खिलाफ गैर-जमानती वारंट:16 साल पहले नामर्द कहने पर झांसी के युवक ने सुसाइड किया था बंगला टूटने की खबरों के बीच दुर्गा पंडाल पहुंचीं काजोल:मां तनुजा, बहन तनिषा और बच्चों के साथ दिखीं; जया-श्वेता बच्चन भी आईं नजर
EXCLUSIVE

IPL में आज दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स का मुकाबला:पंजाब अब तक टूर्नामेंट में अजेय, दिल्ली को टूर्नामेंट में 17 बार हरा चुकी

IPL में आज दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स का मुकाबला:पंजाब अब तक टूर्नामेंट में अजेय, दिल्ली को टूर्नामेंट में 17 बार हरा चुकी

IPL 2026 का 35वां मैच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। मुकाबला 3:30 बजे से अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। पॉइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स 6 मैचों में 11 अंकों के साथ टॉप पर है। टीम ने 5 मैच जीते हैं, जबकि कोलकाता के खिलाफ एक मैच बारिश से धुल गया था। दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स 6 मैचों में 3 जीत और 3 हार के साथ छठे स्थान पर है। दोनों टीमों के बीच अब तक 34 मैच खेले गए हैं। इनमें 16 दिल्ली और 17 पंजाब किंग्स ने जीते हैं। एक मैच टाई रहा है। पिछले सीजन में दोनों के बीच एक मुकाबला हुआ था, जिसे दिल्ली ने जीता था। दिल्ली के मिडिल ऑर्डर पर दबाव दिल्ली कैपिटल्स की सबसे बड़ी चिंता उनकी इनकंसिस्टेंट बैटिंग है। केएल राहुल, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स और समीर रिजवी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। ओपनर पथुम निसांका अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पा रहे हैं। इससे मिडिल ऑर्डर पर दबाव बढ़ रहा है। कप्तान अक्षर पटेल को बल्ले से अधिक जिम्मेदारी लेनी होगी। समीर रिजवी ने 6 मैचों में 150 की स्ट्राइक रेट से 209 रन बनाए हैं और वह टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। लुंगी एनगिडी 7 विकेट लेकर टॉप विकेट टेकर हैं। पिछले मैच में अक्षर पटेल के कुछ कप्तानी फैसलों की आलोचना हुई थी। अभिषेक शर्मा के खिलाफ उन्होंने खुद या कुलदीप यादव जैसे फ्रंटलाइन बॉलर्स के बजाय नीतीश राणा से गेंदबाजी कराई, जो महंगी साबित हुई। इसके अलावा, दिल्ली की खराब फील्डिंग भी हार की बड़ी वजह रही है। टीम ने अहम मौकों पर स्टंपिंग, रन-आउट और कैच छोड़े, जिससे मैच हाथ से निकल गए। पंजाब किंग्स सीजन की सबसे संतुलित टीम पंजाब किंग्स ने इस सीजन का सबसे बड़ा टोटल 254 रन लखनऊ के खिलाफ बनाया है। टीम की ताकत उनकी गहरी बल्लेबाजी है। ओपनर प्रभसिमरन सिंह (211 रन) और कप्तान श्रेयस अय्यर (208 रन) शानदार फॉर्म में हैं। प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली ने भी टीम को मजबूती दी है। कोनोली 223 रनों के साथ टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। पंजाब की सफलता का राज है कि वे किसी एक गेंदबाज पर निर्भर नहीं हैं। अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मार्को यानसेन, विजयकुमार वैशाख और जेवियर बार्टलेट की चौकड़ी लगातार विकेट ले रही है। अर्शदीप सिंह 6 विकेट लेकर टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। पिच रिपोर्ट अरुण जेटली स्टेडियम की पिच IPL में बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां की सपाट पिच और छोटी बाउंड्री (60-66 मीटर) के कारण हाई-स्कोरिंग मैच होते हैं। इस पिच पर IPL के 98 मैच खेले गए हैं। इनमें 48 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है, जबकि 50 बार चेज करने वाली टीम जीती है। एक मैच रद्द हुआ। मौसम 25 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मौसम गर्म रहने की उम्मीद है। बारिश की संभावना न के बराबर है। तापमान 30-35°C के आसपास रहने और उमस भरी स्थिति की उम्मीद है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वधेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल और विजयकुमार वैशाख। दिल्ली कैपिटल्स: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश राणा, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन और मुकेश कुमार। —————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL 2026 में बेंगलुरु की पांचवीं जीत:गुजरात को 5 विकेट से हराया, कोहली ने 81 रन बनाए; पडीक्कल की फिफ्टी IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपनी पांचवीं जीत के साथ गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हरा दिया। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 206 रन का लक्ष्य बेंगलुरु ने 18.5 ओवर में 5 विकेट पर हासिल किया। पूरी खबर

IPL में आज दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स का मुकाबला:पंजाब अब तक टूर्नामेंट में अजेय, दिल्ली को टूर्नामेंट में 17 बार हरा चुकी

IPL में आज दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स का मुकाबला:पंजाब अब तक टूर्नामेंट में अजेय, दिल्ली को टूर्नामेंट में 17 बार हरा चुकी

IPL 2026 का 35वां मैच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। मुकाबला 3:30 बजे से अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। पॉइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स 6 मैचों में 11 अंकों के साथ टॉप पर है। टीम ने 5 मैच जीते हैं, जबकि कोलकाता के खिलाफ एक मैच बारिश से धुल गया था। दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स 6 मैचों में 3 जीत और 3 हार के साथ छठे स्थान पर है। दोनों टीमों के बीच अब तक 34 मैच खेले गए हैं। इनमें 16 दिल्ली और 17 पंजाब किंग्स ने जीते हैं। एक मैच टाई रहा है। पिछले सीजन में दोनों के बीच एक मुकाबला हुआ था, जिसे दिल्ली ने जीता था। दिल्ली के मिडिल ऑर्डर पर दबाव दिल्ली कैपिटल्स की सबसे बड़ी चिंता उनकी इनकंसिस्टेंट बैटिंग है। केएल राहुल, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स और समीर रिजवी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। ओपनर पथुम निसांका अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पा रहे हैं। इससे मिडिल ऑर्डर पर दबाव बढ़ रहा है। कप्तान अक्षर पटेल को बल्ले से अधिक जिम्मेदारी लेनी होगी। समीर रिजवी ने 6 मैचों में 150 की स्ट्राइक रेट से 209 रन बनाए हैं और वह टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। लुंगी एनगिडी 7 विकेट लेकर टॉप विकेट टेकर हैं। पिछले मैच में अक्षर पटेल के कुछ कप्तानी फैसलों की आलोचना हुई थी। अभिषेक शर्मा के खिलाफ उन्होंने खुद या कुलदीप यादव जैसे फ्रंटलाइन बॉलर्स के बजाय नीतीश राणा से गेंदबाजी कराई, जो महंगी साबित हुई। इसके अलावा, दिल्ली की खराब फील्डिंग भी हार की बड़ी वजह रही है। टीम ने अहम मौकों पर स्टंपिंग, रन-आउट और कैच छोड़े, जिससे मैच हाथ से निकल गए। पंजाब किंग्स सीजन की सबसे संतुलित टीम पंजाब किंग्स ने इस सीजन का सबसे बड़ा टोटल 254 रन लखनऊ के खिलाफ बनाया है। टीम की ताकत उनकी गहरी बल्लेबाजी है। ओपनर प्रभसिमरन सिंह (211 रन) और कप्तान श्रेयस अय्यर (208 रन) शानदार फॉर्म में हैं। प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली ने भी टीम को मजबूती दी है। कोनोली 223 रनों के साथ टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। पंजाब की सफलता का राज है कि वे किसी एक गेंदबाज पर निर्भर नहीं हैं। अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मार्को यानसेन, विजयकुमार वैशाख और जेवियर बार्टलेट की चौकड़ी लगातार विकेट ले रही है। अर्शदीप सिंह 6 विकेट लेकर टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। पिच रिपोर्ट अरुण जेटली स्टेडियम की पिच IPL में बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां की सपाट पिच और छोटी बाउंड्री (60-66 मीटर) के कारण हाई-स्कोरिंग मैच होते हैं। इस पिच पर IPL के 98 मैच खेले गए हैं। इनमें 48 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है, जबकि 50 बार चेज करने वाली टीम जीती है। एक मैच रद्द हुआ। मौसम 25 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मौसम गर्म रहने की उम्मीद है। बारिश की संभावना न के बराबर है। तापमान 30-35°C के आसपास रहने और उमस भरी स्थिति की उम्मीद है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वधेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल और विजयकुमार वैशाख। दिल्ली कैपिटल्स: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश राणा, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन और मुकेश कुमार।

आपका पैसा- होम लोन और होम लोन इंश्योरेंस में फर्क:क्या इंश्योरेंस लेना जरूरी है, फाइनेंशियल एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे और नुकसान

आपका पैसा- होम लोन और होम लोन इंश्योरेंस में फर्क:क्या इंश्योरेंस लेना जरूरी है, फाइनेंशियल एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे और नुकसान

हर किसी का सपना होता है कि उसका अपना एक सुंदर घर हो। कई लोग इस सपने को पूरा करने के लिए होम लोन लेते हैं। लोन की मंजूरी मिलते ही लगता है कि सबसे बड़ी मुश्किल पार हो गई है। लेकिन असली जिम्मेदारी यहीं से शुरू होती है। लोग होम लोन तो ले लेते हैं, लेकिन उसे सिक्योर करना भूल जाते हैं। कुछ लोग तो ‘होम लोन’ और ‘होम लोन इंश्योरेंस’ को एक ही समझते हैं, जबकि दोनों का उद्देश्य बिल्कुल अलग है। अगर आप होम लोन लेने का प्लान बना रहे हैं या पहले ही ले रखा है, तो यह आर्टिकल आपके काम का है। आज ‘आपका पैसा’ कॉलम में जानेंगे कि- सवाल- होम लोन और होम लोन इंश्योरेंस में क्या अंतर है? जवाब- होम लोन वह फंड है, जो बैंक घर खरीदने या बनाने के लिए उधार देता है, जिसे ब्याज सहित एक निश्चित समय (टेन्योर) में लौटाना होता है। होम लोन इंश्योरेंस एक ‘सुरक्षा कवच’ है। यह लोन लेने वाले शख्स की मृत्यु, गंभीर बीमारी या एक्सिडेंट में डिसेबिलिटी (अपंगता) जैसी स्थिति में फाइनेंशियल सिक्योरिटी देता है। इसे ग्राफिक से समझिए- सवाल- होम लोन इंश्योरेंस लेने के क्या फायदे हैं? जवाब- होम लोन इंश्योरेंस लॉन्ग टर्म के लिए एक समझदारी भरा फैसला है। ग्राफिक में इसके फायदे देखिए- सवाल- होम लोन इंश्योरेंस कैसे कराएं? जवाब- इसकी प्रोसेस सिंपल है। इसे ग्राफिक के जरिए समझिए- सवाल- होम लोन इंश्योरेंस कितनी तरह का होता है? कौन सा इंश्योरेंस बेहतर है? जवाब- होम लोन इंश्योरेंस दो तरह के होते हैं। रिड्यूसिंग कवर इसमें जैसे-जैसे लोन चुकाया जाता है, फाइनेंस कंपनी की लायबिलिटी (जिम्मेदारी) घटती जाती है। उसके साथ बीमा कवर भी घटता जाता है। यह प्रीमियम के मामले में सस्ता होता है। ‘लेवल कवर’ इसमें पूरे समय बीमा अमाउंट स्टेबल रहता है। उदाहरण के लिए, अगर 50 लाख का लोन है, तो अंत तक 50 लाख का ही कवर रहेगा। फाइनेंशियल नजरिए से ‘लेवल कवर’ बेहतर है, क्योंकि लोन खत्म होने के पास अनहोनी होने पर भी परिवार को एक बड़ी रकम मिल जाती है। सवाल- होम लोन इंश्योरेंस न लेने पर क्या जोखिम हो सकते हैं? जवाब- बिना इंश्योरेंस के होम लोन लेना परिवार के लिए एक बड़ी लायबिलिटी छोड़ने जैसा है। आइए इसे ग्राफिक के जरिए समझते हैं- सवाल- होम लोन इंश्योरेंस कैसे काम करता है और यह कब एक्टिवेट होता है? जवाब- यह पॉलिसी प्रीमियम के पहले पेमेंट के साथ ही एक्टिवेट हो जाती है। सवाल- क्या बैंक से ही इंश्योरेंस लेना अनिवार्य है? RBI के नियम क्या कहते हैं? जवाब- भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार, किसी भी बैंक के लिए होम लोन के साथ इंश्योरेंस बेचना ‘अनिवार्य’ करना मना है। सवाल- अगर कर्ज लेने वाले के साथ अनहोनी हो जाए तो क्या इंश्योरेंस कंपनी पूरा लोन चुका देती है? जवाब- यह आपकी पॉलिसी के टाइप पर निर्भर करता है। सवाल- क्या लोन रीफाइनेंस या ट्रांसफर कराने पर भी पुरानी पॉलिसी काम करती है? जवाब- अगर लोन एक बैंक से दूसरे बैंक में ट्रांसफर किया जाए तो पुरानी होम लोन इंश्योरेंस पॉलिसी खत्म नहीं होती है। हालांकि, उसका कवरेज पिछले बैंक के बकाया के हिसाब से ही सेट होता है। सवाल- क्या होम लोन इंश्योरेंस और टर्म इंश्योरेंस में से कोई एक चुनना चाहिए? जवाब- यह एक बहुत अहम सवाल है। ……………… ये खबर भी पढ़िए आपका पैसा- पहली नौकरी की 7 मनी मिस्टेक्स: पूरी सैलरी न उड़ाएं, पहले बजट बनाएं, फॉलो करें फाइनेंशियल एक्सपर्ट के ये 10 टिप्स पहली जॉब से जिंदगी का नया फेज शुरू होता है। पहली सैलरी से खर्च करने की आजादी और फैसले लेने का कॉन्फिडेंस मिलता है। लेकिन इस उत्साह में बहुत से युवा पैसे को लेकर कुछ ऐसी गलतियां करते हैं, जिनका असर सालों तक दिखता है। आगे पढ़िए…

आपका पैसा- होम लोन और होम लोन इंश्योरेंस में फर्क:क्या इंश्योरेंस लेना जरूरी है, फाइनेंशियल एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे-नुकसान

भोपाल कोर्ट में वकीलों के दो गुटों के बीच विवाद:आम सभा के दौरान झूमाझटकी; पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ

भोपाल कोर्ट में वकीलों के दो गुटों के बीच विवाद:आम सभा के दौरान झूमाझटकी; पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ

जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर भोपाल कोर्ट में सरगर्मी तेज है। शुक्रवार को कोर्ट परिसर में जमकर हंगामा हुआ और वकीलों के बीच झूमाझटकी तक की नौबत आ गई। एक पक्ष का आरोप है कि कार्यकारिणी ने पहले बहुमत से 19 वोटों के साथ जगमोहन शर्मा को मुख्य चुनाव अधिकारी चुना था, लेकिन बाद में अचानक अध्यक्ष की सहमति से इंद्रजीत राजपूत को मुख्य चुनाव अधिकारी बना दिया गया। इसी मुद्दे को लेकर गुरुवार शाम को भी वकीलों ने हंगामा किया था। तय हुआ था कि शुक्रवार को मुख्य चुनाव अधिकारी के चयन को लेकर आमसभा बुलाई जाएगी। हालांकि, शुक्रवार को आयोजित आमसभा में भी विवाद हो गया और वकीलों ने इसका विरोध किया। उनका कहना था कि कार्यकारिणी का कार्यकाल तीन महीने पहले ही समाप्त हो चुका है। लंबे विरोध के बाद आमसभा को निरस्त कर दिया गया। विवाद बढ़ने पर पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत कराया। वहीं जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक खरे ने बताया कि आम सभा बुलाई गई थी, लेकिन उसे आगे नहीं बढ़ाया जा सका। चुनाव अधिकारी की घोषणा कर दी गई है और अब चुनाव की तारीख तय की जा रही है, जिसे जल्द घोषित किया जाएगा।

एमवाय अस्पताल परिसर में नर्सिंग हॉस्टल तोड़ने का विरोध:प्रबंधन से 6 माह की मांगी मोहलत; बार-बार नोटिस जारी कर परेशान करने का आरोप

एमवाय अस्पताल परिसर में नर्सिंग हॉस्टल तोड़ने का विरोध:प्रबंधन से 6 माह की मांगी मोहलत; बार-बार नोटिस जारी कर परेशान करने का आरोप

इंदौर में शुक्रवार को एमवाय अस्पताल परिसर में वर्किंग नर्सिंग हॉस्टल को तोड़ने पहुंची टीम के सामने विवाद की स्थिति बन गई। करीब पौन घंटे तक विरोध चला, जिसके बाद टीम को लौटना पड़ा। दरअसल, वर्किंग नर्सिंग हॉस्टल के पास एमवाय अस्पताल की नई बिल्डिंग बननी है, जिसके चलते इसे खाली कराकर तोड़ा जाना है। यहां रहने वाले 15 नर्सिंग स्टाफ को एमजीएम मेडिकल कॉलेज ने पहले भी नोटिस दिए थे, लेकिन वे लगातार समय मांग रहे थे। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की टीम पुलिस बल, बाउंसर और मजदूरों के साथ पहुंची और हथौड़ों से तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस पर नर्सिंग स्टाफ ने विरोध किया, जिससे विवाद की स्थिति बन गई। महिला स्टाफ का कहना था कि वे पहले ही आवेदन देकर छह माह का समय मांग चुकी हैं। इसके लिए क्षेत्रीय विधायक गोलू शुक्ला ने भी उन्हें आश्वस्त किया था, लेकिन बार-बार नोटिस देकर परेशान किया जा रहा है। आईडीए की बिल्डिंग का किराया ही 9 हजार स्टाफ का कहना है कि हॉस्टल के पीछे बने पुराने स्टाफ क्वार्टरों को 6 माह का समय दिया है। इसी तरह केईएच कम्पाउंड और दवा बाजार के सामने सरकारी क्वार्टरों में रहने वाले कर्मचारियों को भी 6 माह का समय मिला है, लेकिन उन्हें बेदखल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विकल्प के रूप में आईडीए की निरंजनपुर बिल्डिंग में शिफ्ट होने को कहा गया है, जहां किराया 9 हजार रुपए है, जिसे वे वहन नहीं कर सकते। इस दौरान मजदूरों ने हॉस्टल के जर्जर हिस्से के एक कमरे को तोड़ना शुरू किया, जिससे विवाद और बढ़ गया। महिलाओं ने कहा कि ऊपर स्टाफ रह रहा है और इससे अन्य कर्मचारियों को भी नुकसान हो सकता है। काफी विरोध के बाद टीम को वापस लौटना पड़ा। स्टाफ का कहना है कि वे हॉस्टल खाली करने को तैयार हैं, लेकिन उन्हें छह माह का समय दिया जाए। 773 करोड़ की लागत से बननी है बिल्डिंग एमवाय अस्पताल की नई बिल्डिंग बननी है। इसकी लागत 773 करोड़ रुपए है। यह नौ मंजिला होगी और इसमें 1700 बेड होंगे। 81.5 एकड़ में बनने वाले इस प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल में 34 ऑपरेशन थिएटर, 320 ICU बेड और 500 बिस्तरों का नर्सिंग हॉस्टल होगा। इसे तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य है।

ग्वालियर में दैनिक भास्कर प्रीमियम लाइफस्टाइल एग्जीबिशन का आगाज:देशभर के फैशन हाउस और डिजाइनर्स ने लगाए स्टॉल; पहले ही दिन उमड़ी भीड़

ग्वालियर में दैनिक भास्कर प्रीमियम लाइफस्टाइल एग्जीबिशन का आगाज:देशभर के फैशन हाउस और डिजाइनर्स ने लगाए स्टॉल; पहले ही दिन उमड़ी भीड़

ग्वालियरवासियों को फैशन और बेहतर लाइफस्टाइल से अपडेट करने के लिए दैनिक भास्कर की ओर से तीन दिवसीय प्रीमियम लाइफस्टाइल एग्जीबिशन का शुभारंभ सिटी सेंटर स्थित होटल रेडिसन में हो गया है। 26 अप्रैल तक चलने वाली इस एग्जीबिशन में ग्वालियर के साथ-साथ देश के प्रमुख फैशन हाउस और डिजाइनर अपने स्टॉल लेकर आए हैं। शुक्रवार को महापौर डॉ. शोभा सिकरवार के मुख्य आतिथ्य में एग्जीबिशन का भव्य शुभारंभ हुआ। महापौर ने फीता काटकर उद्घाटन किया और स्टॉल का अवलोकन करते हुए प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। महापौर बोलीं- हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं इस मौके पर महापौर ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। एग्जीबिशन में अधिकांश स्टॉल महिलाओं द्वारा संचालित किए जा रहे हैं, जो महिला सशक्तिकरण का बेहतरीन उदाहरण है। उन्होंने दैनिक भास्कर के इस प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम में स्वागत भाषण के बाद यूनिट हेड हरिशंकर व्यास ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान मोनास आर्ट की डायरेक्टर मोना शर्मा भी उपस्थित रहीं। पहले ही दिन उमड़ी भीड़, ग्राहकों ने की जमकर खरीदारी एग्जीबिशन को पहले ही दिन शानदार प्रतिक्रिया मिली। हर स्टॉल पर ग्राहकों की भीड़ नजर आई और लोगों ने देशभर के डिजाइनर्स के लेटेस्ट कलेक्शन की खरीदारी की। यहां साड़ी, इंडो-वेस्टर्न ड्रेस, फुटवियर, ज्वेलरी, होम डेकोर, हैंडीक्राफ्ट, वेलनेस प्रोडक्ट्स और स्टेशनरी सहित कई कैटेगरी के स्टॉल लगे हैं। प्रदेश के चर्चित फैशन हाउस आवतराम एंड संस और मन शोरूम ने भी अपने स्टॉल लगाए हैं।

इंदौर में 13 साल की दुल्हन, 42 का दूल्हा..शादी कैंसिल:जांच करने पहुंची टीम को दिखा दी फर्जी मार्कशीट; 19 साल के भाई की शादी भी रोकी

इंदौर में 13 साल की दुल्हन, 42 का दूल्हा..शादी कैंसिल:जांच करने पहुंची टीम को दिखा दी फर्जी मार्कशीट; 19 साल के भाई की शादी भी रोकी

इंदौर में 13 साल की नाबालिग का विवाह 42 साल के युवक से कराए जाने का मामला सामने आया है। शादी 25 अप्रैल को तय थी, लेकिन सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। जांच के दौरान परिजनों ने उम्र छिपाने के लिए फर्जी अंकसूची पेश कर दी, लेकिन वेरिफिकेशन में सच्चाई सामने आ गई और समय रहते विवाह रुकवा दिया गया। प्रशासनिक टीम ने दस्तावेजों की जांच जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से कराई, जिसमें पता चला कि प्रस्तुत अंकसूचियां संबंधित स्कूलों द्वारा जारी ही नहीं की गई थीं। जांच में बालिका की उम्र 13 वर्ष और उसके भाई की उम्र 19 वर्ष पाई गई, जबकि परिवार की ओर से अधिक उम्र बताई जा रही थी। इसके बाद दोनों बालक-बालिकाओं के विवाह निरस्त कर दिए गए। मामले में सामने आया कि ‘बेटी दो-बेटी लो’ जैसी सामाजिक प्रथा के तहत एक बुजुर्ग ने अपने पोते की शादी कराने के लिए 13 वर्षीय पोती का रिश्ता 42 वर्षीय व्यक्ति से तय कर दिया था। प्रशासनिक दल ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई और परिजनों को समझाइश दी कि बाल विवाह कानूनन अपराध है और बेटी का विवाह निर्धारित उम्र में ही किया जाना चाहिए। जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा ने बताया कि हेल्पलाइन पर शिकायत मिलने के बाद ग्राम रंगवासा में जांच की गई थी। प्रारंभिक जांच में परिवार ने मार्कशीट दिखाकर उम्र सही बताने की कोशिश की, लेकिन संदेह होने पर गहन जांच कराई गई, जिसमें फर्जीवाड़ा सामने आया। स्कूल ने बताया- हमारे यहां नहीं की पढ़ाई इंदौर की अंकसूची को संबंधित स्कूल ने फर्जी बताया। स्कूल ने स्पष्ट किया कि यह अंकसूची उनके यहां से जारी नहीं हुई है और न ही संबंधित बालक-बालिका वहां पढ़े हैं। होशंगाबाद की अंकसूची के अनुसार बालिका की उम्र 13 वर्ष और बालक की उम्र 19 वर्ष पाई गई। अंकसूचियों के सत्यापन के बाद टीम तत्काल बाल विवाह रोकने के लिए रवाना हुई। मौके पर परिवार से मूल दस्तावेज मांगे गए, लेकिन उनके पास केवल मोबाइल में फोटो ही थे। असली दस्तावेज किसी के पास नहीं थे। कार्रवाई के डर से परिजनों ने समधी के पास कागज होने की बात कही, लेकिन वे भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। कानून की जानकारी देने पर परिवार विवाह निरस्त करने को तैयार हो गया। इंदौर से उज्जैन तक निगरानी विवाह उज्जैन की चंद्रवंशी बागरी समाज धर्मशाला में होना था। सूचना उज्जैन प्रशासन को भी दी गई, ताकि वहां भी निगरानी रखी जा सके। सांवेर तहसील के ग्राम दयाखेड़ा में होने वाले विवाह को भी तहसीलदार पूनम तोमर के माध्यम से रुकवाया गया। मौके से हटवाया टेंट और साउंड सिस्टम रंगवासा में विवाह के लिए मंडप सज चुका था और साउंड सिस्टम चल रहा था। उम्र कम पाए जाने पर तुरंत टेंट और साउंड वालों को कानून की जानकारी देकर सामग्री हटवाई गई। कुछ ही देर में पूरा सामान हटा दिया गया। विवाह पत्रिका छापने वाले को भी चेतावनी दी गई, जिसके बाद उसने लिखित में माफी मांगी।

भोपाल में रात 12 बजे तक पब-बार बंद होंगे:आदेश का उल्लंघन करने पर लाइसेंस निरस्त होंगे; पुलिस कमिश्नर ने दिए निर्देश

भोपाल में रात 12 बजे तक पब-बार बंद होंगे:आदेश का उल्लंघन करने पर लाइसेंस निरस्त होंगे; पुलिस कमिश्नर ने दिए निर्देश

भोपाल में पब और बार संचालन को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कमिश्नर कार्यालय सभागार में सभी पब और बार संचालकों व मैनेजरों की बैठक लेकर स्पष्ट निर्देश जारी किए। शराब परोसने का समय रात 11:30 बजे तक निर्धारित किया गया है, जबकि रात 12:00 बजे तक सभी पब और बार पूरी तरह बंद करना अनिवार्य होगा। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि इंदौर की तर्ज पर जूम एप के माध्यम से एक मॉनिटरिंग सिस्टम तैयार किया जा रहा है। इसमें एक ग्रुप बनाकर सभी पब और बार संचालकों को जोड़ा जाएगा, जहां उन्हें रोज रात 12 बजे तक बंद होने की फोटो पुलिस को भेजनी होगी। इससे समय-समय पर निर्देश दिए जा सकेंगे और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी। पूरे सिस्टम की मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम से की जाएगी। बैठक में कमिश्नर ने शासन के नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। निर्धारित समय के बाद पब और बार खुले पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा सभी पब और बार में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाने और उनकी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा गया है। साथ ही पर्याप्त रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था रखने के निर्देश भी दिए गए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

‘मुझे लगा कि मैं सपना देख रहा हूं’: नाविक गौरंगा बिस्वास ने पीएम मोदी के साथ अपनी 40 मिनट की हुगली यात्रा के बारे में बताया | भारत समाचार

Virat Kohli. (Picture Credit: AP)

आखरी अपडेट:24 अप्रैल, 2026, 22:21 IST प्रधानमंत्री की सुबह-सुबह नाव की सवारी ने राजनीतिक हलकों में भी ध्यान आकर्षित किया है, जो हाल के सार्वजनिक आउटरीच क्षणों में शामिल है बिस्वास ने आगे कहा कि घाट पर काम करने के लगभग दो दशकों में, उन्होंने कभी किसी राजनीतिक व्यक्ति को इस तरह से आते नहीं देखा। छवि/न्यूज़18 शुक्रवार सुबह लगभग 6.30 बजे, जब कोलकाता के प्रिंसेप घाट पर नाविकों ने दिन के लिए अपनी नियमित तैयारी शुरू की, तो हुगली नदी के तट पर एक अप्रत्याशित क्षण सामने आया। स्थानीय नाविक गौरंगा बिस्वास और उनके साथियों ने अचानक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घाट की ओर आते देखा। पिछले 17 वर्षों से घाट पर माझी (नाविक) के रूप में काम कर रहे गौरंगा ने कहा कि वह क्षण भर के लिए स्तब्ध रह गए। उन्होंने News18 को बताया, “मैंने प्रधानमंत्री को अपनी ओर आते देखा। एक पल के लिए मुझे लगा कि मैं सपना देख रहा हूं।” घाट के आसपास भीड़ बढ़ने के कारण उन्हें संभलने में कुछ समय लगा। गौरंगा के अनुसार, प्रधानमंत्री एक नाव पर सवार हुए और नदी पर 40 मिनट से अधिक समय बिताया। यात्रा के दौरान, उन्हें हावड़ा ब्रिज और विद्यासागर सेतु सहित प्रमुख स्थलों की तस्वीरें लेते देखा गया। बातचीत को याद करते हुए, गौरंगा ने कहा, “सवारी के बाद, उन्होंने मुझे बुलाया, मेरा नाम पूछा और मेरे साथ एक तस्वीर ली। मुझे अब भी विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं आज प्रधान मंत्री से मिला।” उन्होंने आगे कहा कि घाट पर काम करने के लगभग दो दशकों में, उन्होंने कभी किसी राजनीतिक व्यक्ति को इस तरह से आते नहीं देखा। यह घटना तब से स्थानीय नाव ऑपरेटरों के बीच एक प्रमुख चर्चा का विषय बन गई है, जिनमें से कई ने गौरंगा को “भाग्यशाली” बताया है। न्यूज18 से बात करते हुए उन्होंने कहा, “हर कोई मुझसे कह रहा है कि यह कोई बड़ी बात है. मैं अभी भी यह समझने की कोशिश कर रहा हूं कि क्या सच में ऐसा हुआ था.” प्रधानमंत्री की सुबह-सुबह नाव की सवारी ने राजनीतिक हलकों में भी ध्यान आकर्षित किया है, जो हाल के सार्वजनिक आउटरीच क्षणों में शामिल है। हालाँकि, गौरंगा बिस्वास के लिए, यह अनुभव बेहद व्यक्तिगत है – एक अप्रत्याशित मुठभेड़ जिसने उन्हें स्पष्ट रूप से अभिभूत कर दिया है। चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना पहले प्रकाशित: 24 अप्रैल, 2026, 22:20 IST न्यूज़ इंडिया ‘मुझे लगा कि मैं सपना देख रहा हूं’: नाविक गौरंगा बिस्वास ने पीएम मोदी के साथ अपनी 40 मिनट की हुगली यात्रा के बारे में बताया अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)पश्चिम बंगाल(टी)टीएमसी(टी)ममता बनर्जी(टी)पश्चिम बंगाल चुनाव(टी)बीजेपी(टी)पश्चिम बंगाल चुनाव(टी)नरेंद्र मोदी