Wednesday, 23 Sep 2026 | 10:35 AM

Trending :

सीनियर टीचर भर्ती एग्जाम 12 जुलाई से, एडमिट कार्ड जारी:9651 पदों के लिए 27 जिलों में होगी परीक्षा, 18 जुलाई तक चलेगा एग्जाम

सीनियर टीचर भर्ती एग्जाम 12 जुलाई से, एडमिट कार्ड जारी:9651 पदों के लिए 27 जिलों में होगी परीक्षा, 18 जुलाई तक चलेगा एग्जाम

माध्यमिक शिक्षा विभाग में हिंदी और अंग्रेजी सहित 10 विषयों के 9651 पदों पर होने वाली वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 12 जुलाई (रविवार) से शुरू होगी। राजस्थान लोक सेवा आयोग(RPSC) की ओर से परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं, जिन्हें अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। भर्ती परीक्षा 27 जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी और 18 जुलाई तक चलेगी। परीक्षा सामग्री भी सभी जिलों में पहुंचाई जा चुकी है। परीक्षा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इन जिलों में परीक्षा होगी आयोजित अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा होने के कारण आयोग अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, दौसा, डीडवाना-कुचामन, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जयपुर, झुंझुनूं, जोधपुर, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़, नागौर, पाली, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, श्रीगंगानगर, टोंक और उदयपुर जिलों में यह परीक्षा लेगा। सभी जिलों के प्रशासनिक और पुलिस अफसरों के साथ आयोग ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से तैयारी बैठक कर ली है। परीक्षा सुचारू और नकल रहित हो, इसके लिए फ्रिस्किंग पर ही सबसे अधिक फोकस रखने के लिए कहा गया है। रोजाना दो पारियों में होगी परीक्षा इस परीक्षा में 12.31 लाख अभ्यर्थी बैठेंगे। रोजाना दो पारियों में यह परीक्षा ली जाएगी। आयोग सूत्रों के अनुसार परीक्षा सामग्री सभी जिलों को भेज दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत प्रश्न पत्रों और अन्य गोपनीय सामग्री को जिला मुख्यालयों में सुरक्षित रखा गया है। परीक्षा आयोजन से दो दिन पहले सभी जिलों में नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) भी शुरू कर दिए जाएंगे।

दिलजीत दोसांझ से फैन ने पूछा अमेरिकी नागरिकता पर सवाल:बोले- कुछ भी बोलूंगा तो खबर बन जाएगी; डोनाल्ड ट्रंप की बेटी पर भी किया खुलासा

दिलजीत दोसांझ से फैन ने पूछा अमेरिकी नागरिकता पर सवाल:बोले- कुछ भी बोलूंगा तो खबर बन जाएगी; डोनाल्ड ट्रंप की बेटी पर भी किया खुलासा

सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने अपनी अमेरिकी नागरिकता के दावों पर सीधा जवाब देने से परहेज किया है। हाल ही में एक इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान जब फैंस ने उनसे यूएस ग्रीन कार्ड और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर सवाल किए, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिलजीत के पास साल 2022 से ही अमेरिकी नागरिकता होने का दावा किया जा रहा है। दिलजीत दरअसल अपनी फिल्म ‘सतलुज’ को भारत में जी5 प्लेटफॉर्म से हटाए जाने के विवाद पर बात करने के लिए लाइव आए थे। ग्रीन कार्ड के सुझाव पर दिया मजाकिया जवाब इंस्टाग्राम लाइव के दौरान एक फैन ने दिलजीत को अमेरिकी ग्रीन कार्ड के लिए अप्लाई करने का सुझाव दिया। इस पर मुस्कुराते हुए दिलजीत ने कहा कि मैं एक कार्ड लूंगा और उस पर हरा रंग कर लूंगा। उन्होंने आगे कहा कि मैं इस पर कुछ नहीं बोल रहा हूं, नहीं तो सब कुछ छोड़कर इस पर न्यूज बन जाएगी। दुनिया का यह ड्रामा कभी खत्म नहीं होगा। दिलजीत ने कहा कि उनका मानना है कि हर किसी को बिना वीजा के किसी भी देश में जाने की इजाजत होनी चाहिए और पूरी दुनिया को एक हो जाना चाहिए। डोनाल्ड ट्रंप की बेटी को लेकर कही यह बात लाइव सेशन में ही एक दूसरे फैन ने मजाक में दिलजीत से कहा कि वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात करके सभी के लिए अमेरिकी नागरिकता पक्की करवा दें। इस पर हंसते हुए दिलजीत ने कहा कि आप लोग मेरे बारे में क्या सोचते हैं? मैं सिर्फ एक कलाकार हूं। मैं उनसे नागरिकता के मुद्दों को हल करने के लिए कैसे कह सकता हूं? उन्होंने खुलासा किया कि ट्रंप की बेटी उन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो करती है, लेकिन उन्होंने कभी उनसे बात नहीं की है। दिलजीत ने कहा कि वे कभी किसी से फेवर नहीं मांगते। रिपोर्ट में अमरीकी नागरिकता का दावा दिलजीत की नागरिकता को लेकर यह चर्चा कुछ महीने पहले इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के बाद शुरू हुई थी। इस रिपोर्ट में दावा किया गया था कि दिलजीत साल 2022 में अमेरिका के नागरिक बन चुके हैं और 1 सितंबर 2022 से अमेरिकी पासपोर्ट पर सफर कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक उनका आखिरी भारतीय पासपोर्ट साल 2018 में मुंबई से जारी हुआ था। इसमें यह भी दावा किया गया था कि उनकी पत्नी संदीप कौर भी अमेरिकी नागरिक हैं और दिलजीत ने कैलिफोर्निया के एक पॉश इलाके में पांच बेडरूम का बंगला अपना पता बताया है। हालांकि दिलजीत ने अब तक इस पर कोई साफ बयान नहीं दिया है। फिल्म ‘सतलुज’ को हटाए जाने पर जताई चिंता दिलजीत मुख्य रूप से अपनी फिल्म ‘सतलुज’ से जुड़े विवाद पर बात करने के लिए लाइव आए थे। यह फिल्म भारत में रिलीज होने के महज 48 घंटे के भीतर ही जी5 प्लेटफॉर्म से हटा दी गई थी। इससे पहले फिल्म को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट लेने के लिए करीब तीन साल तक लंबा इंतजार करना पड़ा था। दिलजीत ने दर्शकों से इस फिल्म को देखने की अपील करते हुए इसे पंजाब और भारत के इतिहास का एक बेहद जरूरी हिस्सा बताया। सरकारी आदेश पर हटाई गई फिल्म सतलुज टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र सरकार ने फिल्म ‘सतलुज’ को ZEE5 से हटाने का निर्देश दिया। सरकारी सूत्रों के अनुसार, यह फैसला सुरक्षा संबंधी चिंताओं और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) रूल, 2021 के तहत तय दायित्वों का हवाला देते हुए लिया गया। एक सरकारी अधिकारी के मुताबिक, फिल्म निर्माताओं ने 2022 में ‘पंजाब 95’ टाइटल से CBFC से सर्टिफिकेशन के लिए आवेदन किया था। हालांकि, सेंसर बोर्ड द्वारा सुझाए गए 127 कट स्वीकार नहीं किए गए, जिसके बाद फिल्म की रिलीज रोक दी गई। अधिकारी ने कहा, “फिल्ममेकर्स ने सेंसर बोर्ड द्वारा सुझाए गए कट लागू नहीं किए और बाद में फिल्म का नाम बदलकर चुपचाप OTT पर रिलीज कर दिया। चूंकि OTT, CBFC के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता, इसलिए मामला सरकार के संज्ञान में आने पर ZEE5 को फिल्म हटाने के लिए कहा गया।” क्यों विवादों में है फिल्म सतलुज

एक्टर राजेश शर्मा बीमार, तेलंगाना CM से जांच की मांग:एक्टर गंभीर हालत में भर्ती; वर्कर्स एसोसिएशन ने पूछा- तुरंत अस्पताल क्यों नहीं ले जाया गया

एक्टर राजेश शर्मा बीमार, तेलंगाना CM से जांच की मांग:एक्टर गंभीर हालत में भर्ती; वर्कर्स एसोसिएशन ने पूछा- तुरंत अस्पताल क्यों नहीं ले जाया गया

ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने प्रभास स्टारर फिल्म ‘फौजी’ के सेट पर एक्टर राजेश शर्मा के साथ हुई घटना की हाई-लेवल जांच की मांग की है। एसोसिएशन ने इस मामले में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से दखल देने की अपील की है ताकि सेट पर लापरवाही की जांच हो सके। दरअसल, हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में शूटिंग के दौरान अभिनेता राजेश शर्मा को एक जहरीले कीड़े ने काट लिया था, जिससे उनके पैर का इन्फेक्शन घुटने तक फैल गया और उन्हें कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। डॉक्टर के मुताबिक राजेश शर्मा अभी खतरे से बाहर नहीं हैं। सीएम रेवंत रेड्डी से दखल देने की मांग न्यूज एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने फिल्म ‘फौजी’ के सेट पर हुई इस घटना की तुरंत और पारदर्शी जांच कराने की मांग उठाई है। एसोसिएशन ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को पत्र लिखकर मामले की गहराई से जांच कराने की अपील की है। एसोसिएशन का कहना है कि उन हालातों का पता लगाया जाना चाहिए जिनकी वजह से एक्टर राजेश शर्मा की तबीयत इतनी ज्यादा खराब हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक राजेश शर्मा की हालत अभी स्थिर है, लेकिन संक्रमण काफी गंभीर बना हुआ है। हैदराबाद के अस्पताल में क्यों नहीं कराया भर्ती? एसोसिएशन ने फिल्म की प्रोडक्शन टीम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने पूछा कि जब सेट पर शूटिंग के दौरान एक्टर की हालत इतनी गंभीर हो गई थी, तो उन्हें तुरंत हैदराबाद के ही किसी बड़े अस्पताल में इलाज के लिए क्यों नहीं ले जाया गया। अधिकारियों को इस बात की जांच करनी चाहिए कि प्रोडक्शन टीम ने तय सुरक्षा, साफ-सफाई और इमरजेंसी मेडिकल नियमों का पालन किया था या नहीं। फिल्म इंडस्ट्री की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि वह सभी कलाकारों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित माहौल दे। इलाज का पूरा खर्च उठाएं फिल्म के प्रोड्यूसर्स AICWA ने मांग की है कि फिल्म ‘फौजी’ के प्रोड्यूसर्स राजेश शर्मा के इलाज का पूरा खर्च उठाएं। उन्हें तब तक सबसे बेहतर मेडिकल सुविधाएं दी जाएं जब तक वे पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाते। एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि कई शूटिंग सेट पर साफ-सफाई और इमरजेंसी हेल्थकेयर से जुड़ी लापरवाही की बातें सामने आती रही हैं। नौकरी जाने के डर से क्रू मेंबर्स और वर्कर्स अक्सर इन मुद्दों पर खुलकर बात नहीं कर पाते हैं। अगर इस मामले में कोई लापरवाही साबित होती है, तो जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। सेट पर पैकअप के बाद हुआ हादसा सुदीपा चटर्जी के सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक यह घटना हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में हुई। राजेश शर्मा वहां प्रभास की आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग खत्म होने के बाद वे सेट के पास पेड़-पौधों वाले इलाके में लोकल टेक्नीशियन्स के साथ बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें पैर में किसी कीड़े या जहरीली मकड़ी ने काट लिया। उस समय मामला गंभीर नहीं लगा, इसलिए उन्होंने तुरंत कोई मेडिकल मदद नहीं ली और काम जारी रखा। फ्लाइट में अचानक बढ़ गया बुखार कीड़े के काटने के करीब छह घंटे बाद राजेश शर्मा के दाहिने पैर में तेज दर्द शुरू हो गया और उनकी तबीयत खराब होने लगी। इसके बाद भी उन्होंने कोलकाता के लिए फ्लाइट पकड़ी। सफर के दौरान उन्हें तेज बुखार आ गया और वे काफी बेचैन हो गए। कोलकाता पहुंचने पर अगले दिन उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद परिवार ने उन्हें तुरंत ढाकुरिया के मनिपाल अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में भर्ती हुए एक दिन से ज्यादा का समय हो चुका है। पैर में छाले पड़े, फेफड़ों में क्लॉट का खतरा अस्पताल के डॉक्टर अभिजीत भट्टाचार्य ने बताया कि कीड़े का इन्फेक्शन पैर के अंगूठे से लेकर घुटने तक फैल गया है। प्रभावित हिस्से पर बड़े-बड़े छाले पड़ गए हैं। डॉक्टर के मुताबिक अभी स्थिति के बारे में साफ तौर पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। राजेश शर्मा को डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों को चिंता है कि इन्फेक्शन की वजह से ब्लड क्लॉट (खून का थक्का) बन सकता है। अगर यह क्लॉट फेफड़ों तक पहुंचता है, तो जान का खतरा हो सकता है।

रियलिटी शो 'अलायंस' में सीमा सजदेह की एंट्री:पूर्व पत्नी को देख सोहेल खान बोले- रिश्ते में गलती हुई होगी तो मेरी तरफ से हुई होगी

रियलिटी शो 'अलायंस' में सीमा सजदेह की एंट्री:पूर्व पत्नी को देख सोहेल खान बोले- रिश्ते में गलती हुई होगी तो मेरी तरफ से हुई होगी

रियलिटी गेम शो ‘अलायंस’ में हाल ही में सोहेल खान को बड़ा सरप्राइज मिला, जब उनकी पूर्व पत्नी सीमा ने शो में एंट्री की। होस्ट कुणाल खेमू ने सोहेल से सीमा को लेकर सवाल किया, जिस पर उन्होंने अपनी शादी और रिश्ते को लेकर खुलकर बात की। कुणाल खेमू ने पूछा कि सीमा को शो में देखकर उन्हें कैसा लग रहा है। इस पर सोहेल खान ने कहा कि उन्होंने सीमा के साथ अपनी जिंदगी के 25 साल बिताए हैं। उन्होंने सीमा को एक खूबसूरत और अच्छे दिल वाली महिला बताया। सोहेल ने यह भी कहा कि अगर उनके रिश्ते में कभी कोई गलती हुई होगी, तो वह उनकी तरफ से हुई होगी। शो में सोहेल खान और सीमा के बीच बातचीत और बॉन्डिंग देखकर अन्य प्रतियोगियों ने तालियां बजाकर दोनों का हौसला बढ़ाया। सोहेल और सीमा की पहली मुलाकात चंकी पांडे की सगाई की पार्टी में हुई थी। सोहेल पहली नजर में ही सीमा को दिल दे बैठे। जल्द ही दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। लेकिन अलग-अलग धर्म होने की वजह से सीमा का परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था। परिवार के विरोध के बावजूद दोनों ने साथ रहने का फैसला किया। 15 मार्च 1998 को, जिस दिन सोहेल की पहली डायरेक्टेड फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ रिलीज हुई, उसी दिन दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली। पहले आर्य समाज मंदिर में फेरे लिए और फिर निकाह किया। उनका पहला बेटा निर्वाण 2000 में और दूसरा बेटा योहान 2011 में हुआ। दोनों 2022 में अलग हो गए। रियलिटी गेम शो ‘अलायंस’ को कुणाल खेमू होस्ट कर रहे हैं। शो में रिश्तों और दोस्ती के समीकरण हर दिन बदलते रहते हैं। यह शो प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है, जिसमें फिल्म और टीवी कलाकारों के साथ कई इंफ्लुएंसर्स भी हिस्सा ले रहे हैं। इसमें सोहेल खान, मिनी माथुर, कुशल टंडन, नीति टेलर और पायल गेमिंग शामिल हैं।

वर्ल्ड अपडेट्स:कराची तट से लापता कार्गो विमान का मलबा मिला: 5 क्रू मेंबर अब भी लापता

वर्ल्ड अपडेट्स:कराची तट से लापता कार्गो विमान का मलबा मिला: 5 क्रू मेंबर अब भी लापता

पाकिस्तान की K2 Airways का बोइंग 737-400 कार्गो विमान कराची के पास अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान के लापता होने के करीब 12 घंटे बाद बचाव दल ने उसका मलबा समुद्र से बरामद कर लिया। विमान में सवार 5 क्रू मेंबर की तलाश अभी भी जारी है। पाकिस्तान एयरपोर्ट्स अथॉरिटी के अनुसार विमान संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह से कराची आ रहा था। मंगलवार रात उड़ान के दौरान पायलट ने नेविगेशन सिस्टम में खराबी की सूचना दी। एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने विमान को मार्गदर्शन देने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही मिनट बाद उसका संपर्क टूट गया और रडार से विमान गायब हो गया। बचाव अभियान के दौरान ओरमारा बंदरगाह से 53 नॉटिकल मील (करीब 98 किमी) दक्षिण में समुद्र से विमान का मलबा बरामद किया गया। पाकिस्तान नौसेना और पाकिस्तान मैरीटाइम सिक्योरिटी एजेंसी संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। अभी तक किसी भी क्रू मेंबर के बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। एयरलाइन के मुताबिक विमान में दो पायलट, दो इंजीनियर और एक सपोर्ट स्टाफ सवार थे। शुरुआती डेटा के अनुसार दुर्घटना से पहले विमान की ऊंचाई में असामान्य उतार-चढ़ाव दर्ज हुआ। विमान कुछ ही क्षणों में तेजी से नीचे आया, फिर ऊपर उठा और इसके बाद बेहद तेज गति से समुद्र की ओर गिर गया। यह विमान 1999 में यात्री विमान के रूप में बनाया गया था और 2012 में इसे मालवाहक विमान में परिवर्तित किया गया। 2024 में इसे K2 Airways के बेड़े में शामिल किया गया था। पाकिस्तान में वर्ष 2020 के बाद यह पहली बड़ी विमान दुर्घटना मानी जा रही है।

अमेरिका ने ईरान पर फिर एयरस्ट्राइक की:बुशहर-चाबहार समेत कई शहर निशाने पर; ट्रम्प बोले- हर हमले का 20 गुना ताकत से जवाब देंगे

अमेरिका ने ईरान पर फिर एयरस्ट्राइक की:बुशहर-चाबहार समेत कई शहर निशाने पर; ट्रम्प बोले- हर हमले का 20 गुना ताकत से जवाब देंगे

अमेरिका ने बुधवार देर रात ईरान पर फिर एयरस्ट्राइक की। हमलों में बुशहर, चाबहार, बंदर अब्बास, सीरिक और कोनारक समेत कई शहरों में सैन्य और रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाया गया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा कि कार्रवाई का मकसद होर्मुज में ईरान की क्षमता को कमजोर करना है। हमलों के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, “वे हर बार हम पर हमला करेंगे तो हम 20 गुना जवाब देंगे।” ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान समझौता चाहता है, लेकिन उसे इस बात पर भरोसा नहीं कि तेहरान समझौते का पालन करेगा। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स मिडिल ईस्ट के हालात से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

प्याज-टमाटर के दाम बढ़े, जून में वेज थाली 5% महंगी:नॉनवेज-थाली की कीमतों में भी इजाफा, मौसम की मार से दालों के दाम बढ़ेंगे

प्याज-टमाटर के दाम बढ़े, जून में वेज थाली 5% महंगी:नॉनवेज-थाली की कीमतों में भी इजाफा, मौसम की मार से दालों के दाम बढ़ेंगे

घर पर तैयार होने वाली वेज थाली की देशभर में एवरेज कीमत 5% बढ़ गई है। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने अपनी राइस रोटी रेट (RRR) में बताया कि, जून 2026 में टमाटर, प्याज, खाने का तेल और रसोई गैस सिलेंडर महंगा होने से थाली की कीमत बढ़ी है। इससे आलू की कीमतों में आई गिरावट के असर भी खत्म हो गया। एंजेंसी के मुताबिक, चिकन की सप्लाई घटने से नॉन-वेज थाली की कीमत भी जून में 6% महंगी हुई है। वहीं, मौसम की मार के कारण आने वाले दिनों में दालों की कीमत भी बढ़ सकती हैं। कर्नाटक, MP और महाराष्ट्र में फसलों को नुकसान से दालें महंगी रहेंगी क्रिसिल इंटेलिजेंस के डायरेक्टर पुशन शर्मा ने बताया कि उड़द और मूंग का पुराना स्टॉक (ओपनिंग स्टॉक) पहले से ही कम है। इसके साथ ही कर्नाटक, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में मौसम की मार के कारण दालों की पैदावार को नुकसान हुआ है, जिससे आगे भी दालों की कीमतों में तेजी रहने की आशंका है। इसी तरह, प्रमुख उत्पादक राज्यों में लगातार बारिश की कमी के कारण बुआई में देरी और नमी के तनाव से खरीफ की प्याज और टमाटर की पैदावार घट सकती है।

दृश्यम 3 का नया नैरेटिव तैयार:‘शैतान 2’ पर लगा ब्रेक; जुलाई 2026 से लंदन में नई हॉरर फिल्म शुरू करेंगे अजय देवगन

दृश्यम 3 का नया नैरेटिव तैयार:‘शैतान 2’ पर लगा ब्रेक; जुलाई 2026 से लंदन में नई हॉरर फिल्म शुरू करेंगे अजय देवगन

अजय देवगन की आगामी फिल्मों को लेकर इंडस्ट्री में लगातार चर्चा बनी हुई है। सूत्रों के अनुसार…‘फिलहाल उनका फोकस कई अलग-अलग प्रोजेक्ट्स पर है। इनमें ‘धमाल 4’, ‘दृश्यम 3’, ‘गोलमाल’ फ्रेंचाइज की अगली फिल्म और हाल ही में टीजर के बाद चर्चा में आई ‘चौहान’ शामिल हैं। वहीं, हॉरर-थ्रिलर ‘शैतान’ के सीक्वल को लेकर फिलहाल किसी सक्रिय प्रगति की जानकारी सामने नहीं आई है। सूत्रों का यह भी कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में अजय देवगन ने खुद को सिर्फ एक्शन फिल्मों तक सीमित नहीं रखा है। उनकी मौजूदा फिल्म लाइनअप में कॉमेडी, इन्वेस्टिगेशन थ्रिलर, हॉरर और ड्रामा जैसी अलग-अलग शैलियों की फिल्में शामिल हैं, जो एक अभिनेता के रूप में उनके विविध प्रयोगों को दर्शाती हैं। ‘शैतान 2’ पर नहीं बढ़ रहा काम ‘शैतान 2’ फिलहाल सक्रिय डेवलपमेंट में नहीं है। फिल्म की शूटिंग या प्री-प्रोडक्शन को लेकर अभी तक कोई नई गतिविधि सामने नहीं आई है। इसी बीच खबर है कि अजय देवगन निर्देशक रोहित जुगराज की एक बड़े बजट की अनटाइटल्ड हॉरर फिल्म से इस जॉनर में वापसी की तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक…‘फिल्म फिलहाल प्री-प्रोडक्शन चरण में है और इसकी शूटिंग जुलाई 2026 से शुरू होने की संभावना है। निर्माण कुमार मंगत पाठक कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह फिल्म पारंपरिक भूतिया कहानियों से अलग गॉथिक हॉरर की शैली में होगी और इसकी कहानी लंदन की पृष्ठभूमि पर आधारित रहेगी। सूत्रों का दावा है कि अजय देवगन इसमें एक रहस्यमयी और अलौकिक शक्तियों वाले किरदार में नजर आएंगे, जिसके लिए उनके लुक पर भी विशेष काम किया जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि रोहित जुगराज ने अपने करियर की शुरुआत राम गोपाल वर्मा के साथ की थी और 2003 की फिल्म ‘भूत’ में सहायक निर्देशक रहे थे। पोस्ट-प्रोडक्शन में ‘दृश्यम 3’ , नए नैरेटिव के साथ लौटेगी फिल्म ‘दृश्यम 3’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिल्म फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन चरण में है। बताया जा रहा है कि एडिटिंग, बैकग्राउंड स्कोर और अन्य तकनीकी कार्य तेजी से चल रहे हैं। हालांकि निर्माताओं ने अभी तक इस संबंध में कोई घोषणा नहीं की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक…‘इस बार हिंदी संस्करण की कहानी मलयालम ‘दृश्यम 3’ से अलग विकसित की गई है। यानी हिंदी दर्शकों के लिए एक नया नैरेटिव तैयार किया गया है, ताकि कहानी में ताजगी बनी रहे। कास्टिंग को लेकर भी कई चर्चाएं हैं। सूत्रों का दावा है कि तबु तीसरे पार्ट में भी अपनी भूमिका निभा सकती हैं। वहीं प्रकाश राज के वकील की भूमिका में और जयदीप अहलावत नए जांच अधिकारी के किरदार में नजर आने की चर्चा है। यह भी कहा जा रहा है कि पिछली फिल्म में अक्षय खन्ना के जांच वाले ट्रैक को इस बार नए अधिकारी के जरिए आगे बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, पूरी स्टारकास्ट और किरदारों को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फिल्म ‘धमाल 4’ के प्रमोशन में जुटी टीम, रिलीज से पहले होगा बड़ा प्रमोशनल अजय देवगन की ‘धमाल 4’ रिलीज से पहले प्रमोशनल चरण में पहुंच चुकी है। सूत्रों के अनुसार…‘फिल्म की टीम लगातार प्रचार गतिविधियों में हिस्सा ले रही है। अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, रवि किशन समेत अन्य कलाकार भी विभिन्न प्रमोशनल इवेंट्स में नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म को फैमिली ऑडियंस तक पहुंचाने के लिए ऑन-ग्राउंड इवेंट्स के साथ-साथ डिजिटल प्रमोशन पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।’ सूत्रों के मुताबिक…‘फिल्म की रिलीज डेट पहले तय कार्यक्रम में बदलाव के बाद 10 जुलाई कर दी गई। इंडस्ट्री में इसे बॉक्स ऑफिस रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है, हालांकि मेकर्स ने रिलीज डेट में बदलाव की वजह पर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।’ यह एक बड़े बजट की फिल्म है। इसकी शूटिंग जुलाई 2026 से शुरू होने की संभावना है। निर्माण कुमार मंगत पाठक कर रहे हैं। इसकी कहानी लंदन की पृष्ठभूमि पर बेस्ड होगी