Monday, 28 Sep 2026 | 09:16 PM

Trending :

EXCLUSIVE

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप करेंगे शादी:24 जून को अक्षिता संग लेंगे सात फेरे, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह से मुलाकत कर दिया निमंत्रण

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप करेंगे शादी:24 जून को अक्षिता संग लेंगे सात फेरे, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह से मुलाकत कर दिया निमंत्रण

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। आकाशदीप 24 जून को वाराणसी में शादी करेंगे। वे अपने ही जिले के डेहरी-ऑन-सोन स्थित मानिकपुर गांव की अक्षिता के साथ सात फेरे लेंगे। 21 जून को तिलक, 22 जून को मेहंदी और 23 जून को हल्दी की रस्म होगी। विवाह समारोह से जुड़े शादी के सारे रस्म आकाशदीप के पैतृक गांव बड्डी में ही संपन्न की जाएंगी। गांव में शादी को लेकर उत्सव जैसा माहौल बनने लगा है। आकाशदीप की बहन ने वाराणसी में शादी का किया खुलासा पिछले साल आकाशदीप की बहन ज्योति सिंह ने ये खुलासा किया था कि उनकी शादी एक या दो साल के अंदर हो जाएगी। उनकी शादी वाराणसी में ही होगी, क्योंकि वो भगवान शिव का भक्त हैं। आकाशदीप को जब भी समय मिलता है तो वो काशी विश्वनाथ जरूर जाते हैं। आकाशदीप ने खेल मंत्री श्रेयसी सिंह से मुलाकत कर उन्हें अपने शादी का कार्ड भी दिया है। उन्होंने खेल मंत्री को अपनी शादी का निमंत्रण पत्र सौंपकर उन्हें इस मांगलिक उत्सव में शामिल होने का सादर न्योता दिया। पैतृक गांव बड्डी में उत्सव और जश्न जैसा माहौल क्रिकेटर की शादी को लेकर उनके पैतृक गांव बड्डी में अभी से ही उत्सव और जश्न जैसा माहौल बनने लगा है। पूरे गांव को सजाया जा रहा है। रिश्तेदार और ग्रामीण इस शादी को लेकर बेहद उत्साहित हैं। खेल जगत से लेकर राजनीतिक गलियारों तक के कई दिग्गज इस हाई-प्रोफाइल शादी समारोह में शिरकत कर वर-वधू को अपना आशीर्वाद देने वाराणसी पहुंच सकते हैं। 16 साल की उम्र में पिता को खोया, फिर भाई का निधन बिहार के छोटे से गांव से टीम इंडिया तक पहुंचने वाले आकाश दीप का सफर आसान नहीं था। उन्होंने 16 साल की उम्र में पिता को खोया। उसके 6 महीने के अंदर भाई का भी निधन हो गया। पिता और भाई को खोने के बाद आकाश बहन के साथ दिल्ली चले गए और अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की। फिर बंगाल में क्लब क्रिकेट खेला। बाद में घरेलू क्रिकेट में बंगाल का प्रतिनिधित्व भी किया। क्रिकेट में करियर बनाने के लिए आकाश को न केवल अपने परिवार को छोड़ना पड़ा, बल्कि स्टेट भी छोड़ना पड़ा। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन पर बैन की वजह से उन्हें बंगाल जाना पड़ा। क्रिकेट को अपने दिल में नहीं होने दिया बैन 27 साल के आकाश दीप बिहार क्रिकेट एसोसिएशन पर बैन की वजह से खेल नहीं पाएं पर उन्होंने क्रिकेट को अपने दिल में बैन नहीं होने दिया। उन्हें क्रिकेट में करियर बनाने के लिए न केवल अपने परिवार को बल्कि अपने प्रदेश को भी छोड़ना पड़ा। वह बंगाल चले गए और वहां आसनसोल में अपने रिश्तेदार के घर पर रहकर बंगाल में क्रिकेट खेला और बाद में घरेलू क्रिकेट में बंगाल का प्रतिनिधित्व किया। उनके पिता एक शारीरिक शिक्षक थे, जबकि माता लड्डूमा देवी हाउस वाइफ हैं। उनका परिवार गांव में खेती करता है। ट्रायल देने के लिए बंगाल चले गए बाद में एक दोस्त के बुलाने पर वह डिवीजन के ट्रायल देने के लिए बंगाल चले गए। आकाश दीप यूनाइटेड क्लब से खेलने लगे। फिर उन पर बंगाल रणजी टीम के सहायक कोच सौराशीष लाहिरी की नजर पड़ी। उन्होंने आकाश दीप को नेट पर बॉलिंग के लिए बुलाया और आकाश की गेंदबाजी को देखकर बंगाल अंडर-23 टीम में शामिल कर लिया। 1 करोड़ रुपए में KKR ने IPL में आकाशदीप को खरीदा इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में आकाशदीप को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 1 करोड़ रुपए में खरीदा था। हालांकि, चोट और फिटनेस संबंधी कारणों से आकाशदीप इस साल IPL में नहीं खेल पाए थे। पिछले साल आकाश दीप को लखनऊ सुपर जायन्ट्स ने पिछले साल 8 करोड़ में खरीदा था। हालांकि, टीम ने उन्हें ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया है। आकाश दीप IPL 2024 तक 50 लाख की बेस प्राइस पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से खेल रहे थे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु टीम का रह चुके हैं हिस्सा भारतीय टेस्ट टीम में सेलेक्ट होने से पहले उन्हें साउथ अफ्रीका दौरे पर गई भारतीय वनडे टीम में चुना गया था। लेकिन वे डेब्यू नहीं कर सके। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू कैप मिलने की उम्मीद है। आकाश दीप IPL में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु टीम का हिस्सा रह चुके हैं। साल 2022 में आरसीबी ने उन्हें 20 लाख रुपए में खरीदा था। उन्होंने 7 IPL मैचों में 6 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 29 मैचों में 103 विकेट लिए हैं। आकाश दीप को लखनऊ सुपर जायन्ट्स ने पिछले साल 8 करोड़ में खरीदा था। एक ही मैच में 10 विकेट और बनाए थे अर्धशतक इंग्लैंड के खिलाफ 2025 में एजबेस्टन टेस्ट मैच में उन्होंने 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया था। इसके साथ ही उन्होंने 94 गेंदों पर 66 रन की पारी खेली थी। एक ही मैच में 10 विकेट और अर्धशतक बनाने वाले आकाश दीप दुनिया के 12वें और इंग्लैंड में ऐसा करने वाले पहले भारतीय नाइट वॉचमैन बने थे। उन्होंने अपनी ये उपलब्धि अपनी कैंसर पीड़ित बहन अखंड ज्योति को समर्पित किया था। उनकी बहन तीसरे स्टेज के कैंसर से जूझ रही है। आकाश दीप ने उनकी खुशी के लिए अपना अपना सर्वश्रेष्ठ देने की बात कही थी।

उम्र रोकने की दवा के पहली बार इंसान पर परीक्षण:ग्लूकोमा से पीड़ित एक मरीज की एक आंख की पुतली में लगाया गया इंजेक्शन

उम्र रोकने की दवा के पहली बार इंसान पर परीक्षण:ग्लूकोमा से पीड़ित एक मरीज की एक आंख की पुतली में लगाया गया इंजेक्शन

मेडिकल साइंस के सबसे महत्वपूर्ण लक्ष्यों में से एक ‘रिवर्स-एजिंग’ यानी बुढ़ापा रोकने की दवा का इंसानों पर पहला ट्रायल शुरू हो गया है। दावा है कि पहली बार उम्र के असर को उलटने वाला इंजेक्शन किसी इंसान को लगाया गया है। इसे लॉन्गेविटी साइंस में बड़ा मोड़ माना जा रहा है। अमेरिका के बोस्टन स्थित बायोटेक स्टार्टअप ‘लाइफ बायोसाइंसेज’ ने बताया कि उनके पहले मरीज को सेल्यूलर रीप्रोग्रामिंग का इंजेक्शन दे दिया गया है। परीक्षण के तहत यह इंजेक्शन ग्लूकोमा (काला मोतिया) से पीड़ित एक मरीज की एक आंख की पुतली में लगाया गया है। इस परीक्षण का मुख्य उद्देश्य उम्र बढ़ने के कारण कमजोर हो चुकी कोशिकाओं को फिर से युवा और सक्रिय बनाना है। अगले 6 महीने तक वैज्ञानिक इसके असर और साइड इफेक्ट्स पर नजर रखेंगे। इससे पहले चूहों और बंदरों पर हो चुका है सफल टेस्ट इस प्रयोग के पहले चरण में ग्लूकोमा से पीड़ित एक मरीज की एक आंख में सीधे यह प्रयोगात्मक जीन थेरेपी इंजेक्ट की गई है। अब डॉक्टर और वैज्ञानिक आने वाले कई महीनों तक मरीज की बारीकी से निगरानी करेंगे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह तकनीक इंसानी शरीर के लिए पूरी तरह सुरक्षित है या नहीं। इस थेरेपी में सबसे पहले मरीज की आंख में एक सिंगल जीन थेरेपी इंजेक्शन दिया जाता है। इसके बाद कुछ हफ्तों तक एंटीबायोटिक दवाओं का एक विशेष कोर्स कराया जाता है। यह एंटीबायोटिक दवा शरीर के भीतर जाकर उन तीन इलाज करने वाले जीनों के लिए ‘ऑन स्विच’ का काम करती है जो कोशिकाओं को रीप्रोग्राम (युवा) करना शुरू करते हैं। इससे पहले चूहों और बंदरों पर हुए टेस्ट में इसने उनकी रोशनी सफलतापूर्वक वापस लौटा दी थी। इस थैरेपी के लिए इंसानों की आंख को इसलिए चुना गया है, क्योंकि आंख शरीर के बाकी हिस्सों से अलग और सुरक्षित होती है। इससे साइड इफेक्ट्स पर नजर रखना भी आसान होता है। परीक्षण सफल रहा तो एजिंग थेरेपी का नया दौर लाइफ बायोसाइंसेज के सीईओ जेरी मैकलॉघलिन ने कहा कि यह उनकी कंपनी या एजिंग बायोलॉजी ही नहीं, पूरे चिकित्सा विज्ञान के लिए संभावित रूप से बड़ा और परिवर्तनकारी पल है। अगर यह क्लिनिकल ट्रायल सफल रहा, तो एजिंग थेरेपी में नया युग शुरू हो सकता है। लक्ष्य पूरे शरीर की कोशिकाओं को फिर से युवा और सक्रिय बनाना है, ताकि उम्र बढ़ने के साथ डीएनए के काम करने और उसके एक्सप्रेशन के तरीके में सुधार हो सके। अरबपतियों और फार्मा कंपनियों का निवेश इस तकनीक में अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस और ओपनएआई के सैम ऑल्टमैन समेत कई बड़े निवेशकों ने पैसा लगाया है। एली लिली और मर्क जैसी दवा कंपनियां भी इस आइडिया में निवेश बढ़ा रही हैं। इंसानों पर ट्रायल से पहले यह रिसर्च चूहों और बंदरों तक सीमित थी। ————- ये खबरें भी पढ़ें… रूस बुढ़ापा रोकने की तकनीक बना रहा:सुअर के अंदर इंसानी अंग उगाने पर काम जारी, ₹2.47 लाख करोड़ का एंटी एजिंग प्रोजेक्ट रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने बढ़ती उम्र और शरीर की कमजोरी को रोकने के लिए 26 अरब डॉलर यानी करीब 2.47 लाख करोड़ रुपए का बड़ा सरकारी प्रोजेक्ट शुरू किया है। ‘न्यू हेल्थ प्रिजर्वेशन टेक्नोलॉजीज’ नाम के इस प्रोग्राम में विशेष प्रजाति के सुअर के अंदर इंसानी अंग उगाने जैसे तकनीकों पर काम किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें… ‘जीन क्लॉक’ बताएगी किस उम्र में थमेगी जिंदगी:शोध में दावा- जीन गतिविधि से उम्र जानना पुराने तरीकों से ज्यादा कारगर वैज्ञानिकों ने एक ऐसी ‘मॉलिक्यूलर क्लॉक’ (आणविक घड़ी) तैयार की है, जो इंसानों की जीन गतिविधि के आधार पर उनकी वास्तविक जैविक (बायोलॉजिकल) उम्र और यहां तक कि उनकी मौत के संभावित समय की भविष्यवाणी कर सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

उम्र रोकने की दवा का पहली बार इंसान पर परीक्षण:ग्लूकोमा से पीड़ित एक मरीज की आंख की पुतली में लगाया गया इंजेक्शन

उम्र रोकने की दवा का पहली बार इंसान पर परीक्षण:ग्लूकोमा से पीड़ित एक मरीज की आंख की पुतली में लगाया गया इंजेक्शन

मेडिकल साइंस के सबसे महत्वपूर्ण लक्ष्यों में से एक ‘रिवर्स-एजिंग’ यानी बुढ़ापा रोकने की दवा का इंसानों पर पहला ट्रायल शुरू हो गया है। पहली बार उम्र के असर को उलटने वाला इंजेक्शन किसी इंसान को लगाया गया है। अमेरिका के बोस्टन स्थित बायोटेक स्टार्टअप ‘लाइफ बायोसाइंसेज’ ने बताया कि उनके पहले मरीज को सेल्यूलर रीप्रोग्रामिंग का इंजेक्शन दे दिया गया है। परीक्षण के तहत यह इंजेक्शन ग्लूकोमा (काला मोतिया) से पीड़ित मरीज की एक आंख की पुतली में लगाया गया है। इस ट्रायल का मुख्य उद्देश्य उम्र बढ़ने के कारण कमजोर हो चुकी कोशिकाओं को फिर से युवा और सक्रिय बनाना है। अगले 6 महीने तक वैज्ञानिक इसके असर और साइड इफेक्ट्स पर नजर रखेंगे। इससे पहले चूहों और बंदरों पर हो चुका है सफल टेस्ट अब डॉक्टर और वैज्ञानिक आने वाले कई महीनों तक मरीज की बारीकी से निगरानी करेंगे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह तकनीक इंसानी शरीर के लिए पूरी तरह सुरक्षित है या नहीं। इस थेरेपी में सबसे पहले मरीज की आंख में एक सिंगल जीन थेरेपी इंजेक्शन दिया गया है। इसके बाद कुछ हफ्तों तक एंटीबायोटिक दवाओं का एक विशेष कोर्स कराया जाएगा। यह एंटीबायोटिक दवा शरीर के भीतर जाकर उन तीन इलाज करने वाले जीनों के लिए ‘ऑन स्विच’ का काम करेगी, जो कोशिकाओं को रीप्रोग्राम (युवा) करना शुरू करते हैं। इससे पहले चूहों और बंदरों पर हुए टेस्ट में इसने उनकी रोशनी सफलतापूर्वक वापस लौटा दी थी। इस थैरेपी के लिए इंसानों की आंख को इसलिए चुना गया है, क्योंकि आंख शरीर के बाकी हिस्सों से अलग और सुरक्षित होती है। इससे साइड इफेक्ट्स पर नजर रखना भी आसान होता है। परीक्षण सफल रहा तो एजिंग थेरेपी का नया दौर लाइफ बायोसाइंसेज के सीईओ जेरी मैकलॉघलिन ने कहा कि यह उनकी कंपनी या एजिंग बायोलॉजी ही नहीं, पूरे मेडिकल साइंस के लिए संभावित रूप से बड़ा और परिवर्तनकारी पल है। अगर यह क्लिनिकल ट्रायल सफल रहा, तो एजिंग थेरेपी में नया युग शुरू हो सकता है। लक्ष्य पूरे शरीर की कोशिकाओं को फिर से युवा और सक्रिय बनाना है, ताकि उम्र बढ़ने के साथ डीएनए के काम करने और उसके एक्सप्रेशन के तरीके में सुधार हो सके। अरबपतियों और फार्मा कंपनियों का निवेश इस तकनीक में अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस और ओपनएआई के सैम ऑल्टमैन समेत कई बड़े निवेशकों ने पैसा लगाया है। एली लिली और मर्क जैसी दवा कंपनियां भी इस आइडिया में निवेश बढ़ा रही हैं। इंसानों पर ट्रायल से पहले यह रिसर्च चूहों और बंदरों तक ही सीमित थी, जो अब इंसानों तक पहुंच गई है। ————- ये खबरें भी पढ़ें… रूस बुढ़ापा रोकने की तकनीक बना रहा: सुअर के अंदर इंसानी अंग उगाने पर काम जारी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने बढ़ती उम्र और शरीर की कमजोरी को रोकने के लिए 26 अरब डॉलर यानी करीब 2.47 लाख करोड़ रुपए का बड़ा सरकारी प्रोजेक्ट शुरू किया है। ‘न्यू हेल्थ प्रिजर्वेशन टेक्नोलॉजीज’ नाम के इस प्रोग्राम में विशेष प्रजाति के सुअर के अंदर इंसानी अंग उगाने जैसे तकनीकों पर काम किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें… ‘जीन क्लॉक’ बताएगी किस उम्र में थमेगी जिंदगी: शोध में दावा- जीन गतिविधि से उम्र जानना पुराने तरीकों से ज्यादा कारगर वैज्ञानिकों ने एक ऐसी ‘मॉलिक्यूलर क्लॉक’ (आणविक घड़ी) तैयार की है, जो इंसानों की जीन गतिविधि के आधार पर उनकी वास्तविक जैविक (बायोलॉजिकल) उम्र और यहां तक कि उनकी मौत के संभावित समय की भविष्यवाणी कर सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

बांग्लादेश ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में हराया:दूसरा वनडे 5 विकेट से जीता; मुस्तफिजुर-तस्कीन ने 3-3 विकेट लिए

बांग्लादेश ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में हराया:दूसरा वनडे 5 विकेट से जीता; मुस्तफिजुर-तस्कीन ने 3-3 विकेट लिए

बांग्लादेश ने गुरुवार को ढाका स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही बांग्लादेश ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली। यह क्रिकेट इतिहास में पहली बार है, जब बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में हराया है। बांग्लादेश ने सीरीज का पहला मैच डकवर्थ लुइस नियम के तहत 86 रन से जीता था। ऑस्ट्रेलिया के 3 विकेट शून्य पर गिरे टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत किसी बुरे सपने की तरह रही। टीम ने बिना खाता खोले 3 विकेट गंवा दिए। पहले ओवर में तस्कीन अहमद ने मैथ्यू शॉर्ट को शून्य पर आउट किया। अगले ओवर में मुस्तफिजुर रहमान ने कूपर कॉनोली और मैट रेनशॉ को बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। टीम ने 22वें ओवर में 81 रन तक 6 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद मार्नस लाबुशेन और जेवियर बार्टलेट के बीच 7वें विकेट के लिए 103 रन की साझेदारी हुई। हालांकि 184 रन पर ही ऑस्ट्रेलिया का 7वां और फिर 8वां विकेट गिरा। डकवर्थ लुइस से बांग्लादेश को टारगेट मिला 42 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 187/8 था, तभी बारिश आ गई। इसके बाद डकवर्थ लुइस नियम के तहत बांग्लादेश को 41 ओवर में 192 रन का टारगेट दिया गया। ऑस्ट्रेलिया के लिए लाबुशेन ने सबसे ज्यादा नाबाद 55 रन बनाए। बार्टलेट 52 रन बनाकर आउट हुए। श्रीलंका के लिए मुस्तफिजुर और तस्कीन ने 3-3 विकेट लिए। तन्वीर इस्लाम ने 2 विकेट लिए। बांग्लादेश ने भी शून्य पर पहला विकेट गंवाया रनचेज में बांग्लादेश ने दूसरी गेंद पर ही तंजीद हसन तमीम का विकेट गंवा दिया। हालांकि इसके बाद नजमुल हुसैन शांतो (41) और सौम्य सरकार (42) के बीच दूसरे विकेट के लिए 86 रन की साझेदारी हुई। हालांकि इसके बाद टीम ने 144 रन तक 5 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद तौहीद ह्रदोय और मेहदी हसन मिराज ने 51 की नाबाद साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी। ह्रदोय ने 40* और मेहदी ने 22 रन बनाए। ———————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… 2027 वनडे वर्ल्ड कप 4 अक्टूबर से 21 नवंबर तक:54 में से 41 मैच साउथ अफ्रीका में होंगे; अगले महीने ICC ऐलान करेगी मेंस वनडे वर्ल्ड कप 2027 की संभावित तारीखें तय हो गई हैं। टूर्नामेंट 4 अक्टूबर से 21 नवंबर तक खेला जाएगा। क्रिकेट वेबसाइट ईएसपीएन क्रिकइंफों की रिपोर्ट के मुताबिक, मई में हुई अहमदाबाद ICC बोर्ड की बैठक में तारीखों पर सहमति बनी है। पूरी खबर पढ़ें…

सिग्नेचर मिसमैच मामले में अभिषेक बनर्जी से बंगाल सीआईडी ​​ने 4 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की | भारत समाचार

Fifa World Cup 2026 Opening Ceremony Live Updates: Mexico, USA, Canada FW26 Opening Ceremony Performances And Highlights. (Picture Credit: AP)

आखरी अपडेट:11 जून, 2026, 22:51 IST पश्चिम बंगाल सीआईडी ​​ने विधानसभा के एक प्रमुख प्रस्ताव पर हस्ताक्षरों में कथित विसंगतियों को लेकर कोलकाता में अभिषेक बनर्जी से चार घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की, जांच जारी है। टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी. (छवि: पीटीआई) तृणमूल कांग्रेस नेता और डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी से पश्चिम बंगाल सीआईडी ​​ने राज्य विधानसभा में प्रस्तुत एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव से जुड़े कथित हस्ताक्षर बेमेल मामले के संबंध में गुरुवार को चार घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा मामले में जांचकर्ताओं के सामने पेश होने के लिए बनर्जी को निर्देश देने के बाद कोलकाता में सीआईडी ​​मुख्यालय में लंबी पूछताछ हुई। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ चार घंटे से भी अधिक समय तक जारी रही क्योंकि जांचकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में प्रमुख विपक्षी पदों पर नियुक्तियों से संबंधित एक प्रस्ताव पर कई तृणमूल कांग्रेस विधायकों के हस्ताक्षर में कथित विसंगतियों के संबंध में जवाब मांगा। मामला किस बारे में है? सीआईडी ​​इन आरोपों की जांच कर रही है कि एक महत्वपूर्ण विधानसभा प्रस्ताव पर कुछ तृणमूल विधायकों के हस्ताक्षर उनके मूल हस्ताक्षरों से मेल नहीं खाते हैं। यह विवाद विधानसभा में महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियों से संबंधित एक प्रस्ताव से संबंधित है, जिसमें विपक्ष के नेता और विपक्षी बेंच के लिए आरक्षित अन्य पद भी शामिल हैं। प्रस्ताव के साथ जमा किए गए हस्ताक्षरों में कथित तौर पर विसंगतियां सामने आने के बाद मामला सीआईडी ​​को भेजा गया था। जांचकर्ताओं ने जांच के हिस्से के रूप में कई विधायकों से लिखावट के नमूने एकत्र किए हैं। प्रारंभिक निष्कर्षों में कथित तौर पर प्रस्ताव पर हस्ताक्षर और विधायकों के नमूना हस्ताक्षरों के बीच बेमेल होने का सुझाव दिया गया है। पेशी से पहले कई बार समन बनर्जी की उपस्थिति सीआईडी ​​द्वारा जारी समन की एक श्रृंखला के बाद हुई। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ने पहले स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं और नई दिल्ली में राजनीतिक व्यस्तताओं सहित पूर्व प्रतिबद्धताओं का हवाला देते हुए अतिरिक्त समय मांगा था। उन्होंने पहले के समन को नजरअंदाज कर दिया था, जिसके चलते सीआईडी ​​को कई नोटिस जारी करने पड़े और चेतावनी दी गई कि अगर वह पूछताछ से बचते रहे तो संभावित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एजेंसी ने कहा है कि विवादित प्रस्ताव और कथित हस्ताक्षर विसंगतियों के आसपास की घटनाओं के अनुक्रम को स्थापित करने के लिए बनर्जी से पूछताछ महत्वपूर्ण है। जांच जारी है अधिकारियों ने बनर्जी से पूछे गए सवालों के विवरण का खुलासा नहीं किया है या क्या उन्हें आगे की पूछताछ के लिए फिर से बुलाया जा सकता है। सीआईडी ​​जांच अभी भी जारी है, एजेंसी मामले से जुड़े दस्तावेजों, लिखावट के नमूनों और विधायकों के बयानों की जांच जारी रखे हुए है। चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना लेखक के बारे में न्यूज़ डेस्क न्यूज़ डेस्क उत्साही संपादकों और लेखकों की एक टीम है जो भारत और विदेशों में होने वाली सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं का विवरण और विश्लेषण करती है। लाइव अपडेट से लेकर एक्सक्लूसिव रिपोर्ट से लेकर गहन व्याख्याताओं तक…और पढ़ें न्यूज़ इंडिया सिग्नेचर मिसमैच मामले में अभिषेक बनर्जी से बंगाल सीआईडी ​​ने 4 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)अभिषेक बनर्जी सीआईडी ​​पूछताछ(टी)तृणमूल कांग्रेस नेता(टी)डायमंड हार्बर एमपी(टी)पश्चिम बंगाल सीआईडी ​​जांच(टी)हस्ताक्षर बेमेल मामला(टी)कलकत्ता उच्च न्यायालय का आदेश(टी)पश्चिम बंगाल विधानसभा संकल्प(टी)विपक्ष विवाद पोस्ट करता है

टीएमसी को नेतृत्व संकट का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि कल्याण बनर्जी मांग कर रहे हैं कि ममता उनमें और अभिषेक में से किसी एक को चुनें

टीएमसी को नेतृत्व संकट का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि कल्याण बनर्जी मांग कर रहे हैं कि ममता उनमें और अभिषेक में से किसी एक को चुनें

तृणमूल कांग्रेस गहरे नेतृत्व संकट का सामना कर रही है क्योंकि कल्याण बनर्जी कथित तौर पर मांग कर रहे हैं कि ममता बनर्जी उनमें और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी के बीच चयन करें। बड़े पैमाने पर इस्तीफे, भ्रष्टाचार के आरोपों पर बढ़ते सार्वजनिक आक्रोश और पार्टी के भीतर बढ़ती आंतरिक बेचैनी के बीच यह टकराव हो रहा है। अभिषेक बनर्जी को अब जांच का सामना करना पड़ रहा है, संकट गहरा रहा है और टीएमसी की भविष्य की दिशा के बारे में गंभीर सवाल उठ रहे हैं। ममता बनर्जी अब अपने सबसे कठिन राजनीतिक परीक्षणों में से एक का सामना कर रही हैं: क्या वह पुराने नेताओं का समर्थन कर रही हैं, अभिषेक के साथ खड़ी हैं, या पार्टी की एकता के व्यापक पतन को रोकने की कोशिश कर रही हैं। n18oc_ Indian18oc_politicsn18oc_plain-speakNews18 मोबाइल ऐप – https://onelink.to/desc-youtube आखरी अपडेट: 11 जून, 2026, 18:39 IST (टैग्सटूट्रांसलेट)अभिषेक बनर्जी(टी)अभिषेक बनर्जी जांच(टी)कल्याण बनर्जी(टी)कल्याण बनर्जी टीएमसी(टी)कल्याण बनाम अभिषेक(टी)ममता बनर्जी(टी)ममता बनर्जी संकट(टी)ममता कल्याण और अभिषेक में से किसी एक को चुनें(टी)सामूहिक इस्तीफे टीएमसी(टी)टीएमसी(टी)टीएमसी भ्रष्टाचार के आरोप(टी)टीएमसी संकट(टी)टीएमसी आंतरिक दरार(टी)टीएमसी नेतृत्व संकट(टी)टीएमसी पुराने रक्षक(टी)टीएमसी सार्वजनिक आक्रोश(टी)टीएमसी इस्तीफे(टी)टीएमसी उथल-पुथल(टी)तृणमूल कांग्रेस

विधायकों से जुड़े टीएमसी हस्ताक्षर जालसाजी मामले में अभिषेक बनर्जी सीआईडी ​​के समक्ष पेश हुए | न्यूज18

विधायकों से जुड़े टीएमसी हस्ताक्षर जालसाजी मामले में अभिषेक बनर्जी सीआईडी ​​के समक्ष पेश हुए | न्यूज18

सीएनएन नाम, लोगो और सभी संबंधित तत्व ® और © 2026 केबल न्यूज नेटवर्क एलपी, एलएलएलपी। एक टाइम वार्नर कंपनी। सर्वाधिकार सुरक्षित। सीएनएन और सीएनएन लोगो केबल न्यूज नेटवर्क, एलपी एलएलएलपी के पंजीकृत चिह्न हैं, जिन्हें अनुमति के साथ प्रदर्शित किया गया है। NEWS18.com पर या उसके हिस्से के रूप में CNN नाम और/या लोगो का उपयोग उनके संबंध में केबल न्यूज नेटवर्क के बौद्धिक संपदा अधिकारों का हनन नहीं करता है। © कॉपीराइट नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड 2026। सर्वाधिकार सुरक्षित। (टैग्सटूट्रांसलेट)अभिषेक बनर्जी(टी)अभिषेक बनर्जी सीआईडी(टी)कथित कदाचार(टी)बंगाल सीआईडी(टी)बंगाल राजनीति(टी)सीआईडी ​​प्रश्न अभिषेक बनर्जी(टी)सीआईडी समन(टी)कोर्ट ऑर्डर(टी)फर्जी हस्ताक्षर(टी)भारतीय राजनीति(टी)ममता बनर्जी(टी)मिस्ड समन(टी)एमएलए हस्ताक्षर जालसाजी(टी)राजनीतिक जांच(टी)हस्ताक्षर जालसाजी मामला(टी)टीएमसी(टी)टीएमसी संकट(टी)टीएमसी जालसाजी जांच(टी)टीएमसी उथल-पुथल(टी)तृणमूल कांग्रेस(टी)दो विधायक(टी)पश्चिम बंगाल सीआईडी(टी)पश्चिम बंगाल की राजनीति

जैकलीन के केस से जज ने खुद को अलग किया:सुकेश से जुड़े ₹200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुनवाई अब दूसरी बेंच करेगी

जैकलीन के केस से जज ने खुद को अलग किया:सुकेश से जुड़े ₹200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुनवाई अब दूसरी बेंच करेगी

सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा ने बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की उस याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया, जिसमें उन्होंने 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोप तय करने के दिल्ली अदालत के आदेश को चुनौती दी है। जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस अतुल एस. चांदुरकर की बेंच ने सुनवाई की शुरुआत में जैकलीन के वकील और प्रवर्तन निदेशालय (ED) को बताया कि मामला किसी अन्य बेंच के सामने लिस्ट किया जाएगा। जस्टिस मिश्रा ने कहा कि एक संबंधित मामले में उनके बेटे सरकार की ओर से पेश हो चुके हैं। उन्होंने मामले को 25 जून को ऐसी बेंच के सामने लिस्ट करने का निर्देश दिया, जिसमें दोनों में से कोई एक सदस्य न हो। दिल्ली की एक अदालत ने 30 मई को जैकलीन फर्नांडिस, कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर और 15 अन्य लोगों के खिलाफ 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोप तय करने का आदेश दिया था। जैकलीन 3 जून को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुई थीं। कोर्ट में सुनवाई के दौरान एक्ट्रेस ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह से गलत बताया था। क्या है 200 करोड़ का यह मामला यह पूरा मामला हाई-प्रोफाइल ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है। सुकेश पर आरोप है कि उसने दिल्ली की रोहिणी जेल के अंदर से ही फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह से 200 करोड़ रुपए की जबरन वसूली की थी। जांच एजेंसी ED का दावा है कि सुकेश ने इसी वसूली की रकम का एक बड़ा हिस्सा जैकलीन फर्नांडिस और उनके परिवार पर खर्च किया था। सुकेश ने जैकलीन को लुभाने के लिए करोड़ों रुपए के गिफ्ट दिए थे। ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट में आरोपी हैं जैकलीन प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस मामले की जांच के बाद दाखिल की गई अपनी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में जैकलीन फर्नांडिस को भी आरोपी बनाया था। ED का कहना है कि जैकलीन को सुकेश के आपराधिक बैकग्राउंड और जबरन वसूली के पैसों के बारे में पहले से जानकारी थी, इसके बावजूद उन्होंने उससे महंगे तोहफे लेना जारी रखा। इन गिफ्ट्स में लग्जरी गाड़ियां, महंगे ब्रांडेड बैग, कपड़े, ज्वेलरी और कई कीमती पेट्स (पालतू जानवर) शामिल थे। लीगल टीम की दलील- जैकलीन खुद पीड़ित हैं दूसरी तरफ, जैकलीन फर्नांडिस की लीगल टीम लगातार कोर्ट में यह दलील दे रही है कि एक्ट्रेस इस मामले में पूरी तरह निर्दोष हैं। उनके वकीलों का कहना है कि जैकलीन खुद सुकेश चंद्रशेखर की साजिश का शिकार हुई हैं और उन्होंने सुकेश को एक बिजनेसमैन समझकर उससे दोस्ती की थी। जांच के दौरान सुकेश और जैकलीन की कई निजी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। फिलहाल इस मामले में कोर्ट यह तय कर रहा है कि आरोपों के आधार पर केस को आगे कैसे बढ़ाया जाए।