Monday, 24 Aug 2026 | 06:01 PM

Trending :

EXCLUSIVE

कामयाबी के लिए अपनों को बदनाम गलत:पत्नी सुनीता के अफेयर के आरोपों पर गोविंदा बोले- दूरी बनाने के लिए बुराई करना जरूरी नहीं

कामयाबी के लिए अपनों को बदनाम गलत:पत्नी सुनीता के अफेयर के आरोपों पर गोविंदा बोले- दूरी बनाने के लिए बुराई करना जरूरी नहीं

गोविंदा ने पत्नी सुनीता आहूजा के उन आरोपों पर जवाब दिया है, जिनमें उन्होंने उनके कई अफेयर्स की बात कही थी। गोविंदा ने कहा कि सुनिता सार्वजनिक तौर पर उनके बारे में नकारात्मक बातें कर स्टारडम हासिल कर रही हैं। साथ ही एक्टर ने कहा कि क्या आपको कामयाबी के लिए दूसरों को बदनाम करना जरूरी है। ANI से बातचीत में सुनीता के कई लड़कियों से अफेयर के दावों पर गोविंदा ने कहा, “वह मुझे बहुत प्यार से गाली देती हैं और मैं उनके हाथ से खाता भी हूं। मुझे लगता है कि जो लोग जहां हैं और भगवान ने उन्हें जो भी भूमिका दी है, अगर वो वहां नहीं होते हम कामयाब नहीं हो सकते थे।” गोविंदा बोले- दूरी बनाने के लिए आरोप लगाना जरूरी नहीं गोविंदा ने इशारा किया कि उनके बारे में खुलकर बोलने के बाद सुनीता को स्टारडम मिला। उन्होंने कहा, “बहुत सी बातें ऐसी होती हैं, जो बयां नहीं की जातीं। क्या दूरी बनाने के लिए आरोप लगाने की जरूरत है क्या? लेकिन लोग मानते हैं कि ये निकलने का आसान रास्ता है।” उन्होंने सवाल किया, “कामयाबी के लिए अपने ही लोगों की बुराई जरूरी है क्या? यह थोड़ा आसान है। सुनीता तारीफ करती है फिर एक बुराई करती है। मुझे इसमें ज्यादा प्यार दिखाई देता है।” सुनीता ने कहा था- गोविंदा के कई अफेयर्स रहे सुनीता आहूजा हाल ही में ‘लॉक अप 2’ की कंटेस्टेंट बनी थीं। शो के दौरान उन्होंने गोविंदा के कथित अफेयर्स पर बात की थी। उन्होंने कहा था, “प्यार में आपको हर चीज सहन करने में सक्षम होना चाहिए। चीची (गोविंदा) के जवानी में कई अफेयर्स रहे हैं। तब मैंने नजरअंदाज किया था, लेकिन अब नहीं करूंगी। एक्ट्रेस कोमल के साथ स्पॉट हुए गोविंदा, सुनीता ने कहा था- कोमल से नफरत है सुनीता आहूजा कई मौकों पर गोविंदा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और धोखा देने के आरोप लगा चुकी हैं। अफेयर रूमर्स के बीच गोविंदा एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकर के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए हैं, जिनका नाम उनकी पत्नी सुनीता भी ले चुकी हैं। सुनीता ने कुछ समय पहले ही कहा था कि उन्हें कोमल नाम से नफरत है। सुनीता ने धोखा देने के आरोप लगाकर कहा था, मुझे कोमल नाम से नफरत है कुछ समय पहले ही सुनीता ने मिस मालिनी को दिए इंटरव्यू में गोविंदा के अफेयर रूमर्स पर बात करते हुए कहा कि जवानी में गलतियां होती हैं, लेकिन 63 की उम्र में ये सब सुनना ठीक नहीं है। जब इंटरव्यूअर ने बताया कि उनका नाम कोमल है, तो सुनीता ने कहा, ‘ये नाम थोड़ा गड़बड़ है। मुझे कोमल नाम से नफरत है। एक है कोमल, एक्स वाय जेड है कोई। मुझे उससे नफरत है।’ गोविंदा के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं कोमल गोविंदा 7 साल बाद बॉलीवुड कमबैक कर रहे हैं और अपने प्रोडक्शन की इस फिल्म से कोमल को भी लॉन्च कर रहे हैं। सिर्फ यही नहीं कोमल के गोविंदा की दूसरी फिल्म दुनियादारी में होने की भी खबरें हैं। गोविंदा ने जुलाई में अपकमिंग फिल्म रूपा से जुड़ी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोमल का मीडिया से परिचय करवाया और तारीफ कर कहा कि फिल्म देखने के बाद दर्शक उन्हें अच्छी एक्ट्रेस मानेंगे। सुनीता ने कहा- नई लड़कियों को शुगर डैडी चाहिए होता है, शक्ल होती नहीं इसी इंटरव्यू में सुनीता ने कहा था, ‘आजकल की जो लड़कियां आती है ना स्ट्रगल करने के लिए दे नीड अ शुगर डैडी जिसका जो उनका खर्चा चलाए। शकल दो कौड़ी की होती है, लेकिन हीरोइन बनना होता है। फिर क्या करती हैं फंसा लेती हैं, ब्लैकमेल करती हैं। ऐसी लड़कियां बहुत आती हैं, लेकिन तुम (गोविंदा) थोड़ी बेवकूफ हो, 63 के हो, सुंदर बीवी है, बच्चे हैं। तुम इस उम्र में ये सब नहीं कर सकते। जवानी में सब गलती करते हैं, लेकिन इस उम्र में नहीं।’ 1987 में हुई थी गोविंदा और सुनिता की शादी गोविंदा और सुनिता आहूजा ने 1987 में एक प्राइवेट समारोह में शादी की थी। उस समय गोविंदा बॉलीवुड स्टार बन चुके थे। दोनों ने गोविंदा के करियर को बचाने के लिए करीब दो साल तक अपनी शादी की बात छिपाकर रखी। बेटी टीना आहूजा के जन्म के बाद उन्होंने शादी को सार्वजनिक किया था। इसके बाद दोनों के बेटे यशवर्धन आहूजा का जन्म हुआ।

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रम्प की हार के 65% चांस:हारे तो मनमानी पर रोक लगेगी, नवंबर में होनी है वोटिंग

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रम्प की हार के 65% चांस:हारे तो मनमानी पर रोक लगेगी, नवंबर में होनी है वोटिंग

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। इप्सॉस-एएपीआई सर्वे के मुताबिक, चुनाव में ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी के हारने की आशंका 65% तक है। नवंबर में मिडटर्म के लिए वोटिंग होनी है। मिडटर्म चुनाव ट्रम्प के चार साल के कार्यकाल के बीच होने वाला बड़ा राजनीतिक इम्तिहान है। इसमें अमेरिकी संसद यानी कांग्रेस के साथ राज्यों और स्थानीय सरकारों के कई अहम पदों के लिए वोटिंग होगी। रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टियों के करीब 80% उम्मीदवार पहले ही तय हो चुके हैं। मिडटर्म में रिपब्लिकन पार्टी हारती है तो ट्रम्प राष्ट्रपति बने रहेंगे। लेकिन कांग्रेस में बहुमत खोने पर उनके फैसलों पर रोक-टोक बढ़ सकती है। टैरिफ, वीजा और दूसरे बड़े नीतिगत फैसलों को लागू करने में ट्रम्प को डेमोक्रेट्स के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। कार्यकाल के बाकी दो साल में उन्हें कांग्रेस के साथ ज्यादा तालमेल बनाकर चलना होगा। मिडटर्म में ट्रम्प की तीन सबसे बड़ी चुनौती… महंगाई, इमिग्रेशन और ईरान युद्ध 1. महंगाई: ट्रम्प की आर्थिक रेटिंग 32% पर​ फिसल गई अमेरिकी वोटरों की सबसे बड़ी चिंता महंगाई है। इप्सोस सर्वे में 54% लोगों ने महंगाई और अर्थव्यवस्था को वोट का बड़ा मुद्दा बताया। वहीं, एपी-एनओआरसी सर्वे में सिर्फ 32% लोगों ने माना कि ट्रम्प अर्थव्यवस्था अच्छी तरह संभाल रहे हैं। 69% अमेरिकियों को मौजूदा आर्थिक हालात खराब लगते हैं। इप्सोस सर्वे में 65% लोगों ने कहा कि रोजमर्रा का किराना महंगा पड़ रहा है, जबकि 48% को डर है कि अगले साल आर्थिक हालात और खराब हो सकते हैं। ईरान युद्ध: 20% वोटरों के लिए बड़ा मुद्दा ईरान युद्ध अब सिर्फ विदेश नीति का मामला नहीं है। इसका असर सीधे अमेरिकी लोगों की जेब पर पड़ रहा है। इप्सोस सर्वे में 20% वोटरों ने ईरान युद्ध को वोट का अहम मुद्दा बताया। अगर जंग लंबी खिंची और तेल महंगा हुआ तो पेट्रोल, ट्रांसपोर्ट और रोजमर्रा की चीजें महंगी हो सकती हैं। यानी ट्रम्प के सामने चुनौती है ईरान पर सख्ती भी दिखानी है और अमेरिकी लोगों को महंगाई से राहत का भरोसा भी देना है। इमिग्रेशन: 61% अमेरिकी ट्रम्प की नीति से नाराज 2024 में इमिग्रेशन ट्रम्प की बड़ी ताकत था, लेकिन अब तस्वीर बदलती दिख रही है। हालिया सर्वे में 61% अमेरिकियों ने ट्रम्प की इमिग्रेशन नीति का विरोध किया, जबकि समर्थन सिर्फ 39% रहा। दूसरे कार्यकाल की शुरुआत में ट्रम्प की इस नीति को 49% लोगों का समर्थन था। रिपब्लिकन वोटरों में भी समर्थन घटकर 80% रह गया है। सख्त डिपोर्टेशन और इमिग्रेशन कार्रवाई के बीच बढ़ती नाराजगी मिडटर्म चुनाव में ट्रम्प के लिए बड़ा नुकसान बन सकती है। ट्रम्प पर महाभियोग का खतरा बढ़ेगा अगर रिपब्लिकन कांग्रेस में बहुमत खो देते हैं, तो ट्रम्प पर महाभियोग की कार्रवाई का खतरा बढ़ सकता है। डेमोक्रेट्स दोनों सदनों में मजबूत होते हैं तो वे ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। कांग्रेस के पास टैरिफ और इमिग्रेशन से जुड़े कानूनों पर बड़ा अधिकार है। वह ट्रम्प के फैसलों पर कानून बनाकर रोक लगा सकती है और वीजा नीति को भी चुनौती दे सकती है। ईरान युद्ध में भी कांग्रेस सैन्य कार्रवाई और युद्ध के लिए फंडिंग पर ट्रम्प पर दबाव बना सकती है। यानी कांग्रेस का बहुमत गया तो ट्रम्प की मनमानी पर लगाम लग सकती है।

रिपोर्ट-होर्मुज खोलने पर ईरान से समझौता कर सकता है अमेरिका:बदले में ट्रम्प परमाणु समझौते की मांग छोड़ सकते हैं; सीजफायर की तैयारी

रिपोर्ट-होर्मुज खोलने पर ईरान से समझौता कर सकता है अमेरिका:बदले में ट्रम्प परमाणु समझौते की मांग छोड़ सकते हैं; सीजफायर की तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प होर्मुज खोलने के बदलने परमाणु समझौते की मांग छोड़ सकते हैं। द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रम्प चाहते हैं ईरान होर्मुज पूरी तरह खोल दें। इससे ईरान के साथ फिर से सीजफायर का रास्ता भी बन सकता है। ट्रम्प समझौते के बिना पीछे हटने को तैयार द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया कि ट्रम्प प्रशासन कई हफ्तों से इसके तैयार कर रहा है। उन्होंने वरिष्ठ सहयोगियों से निजी बातचीत में कहा है कि वे ईरान के साथ नया परमाणु समझौता किए बिना भी पीछे हट सकते हैं। ईरान ने भी होर्मुज खोलने के लिए कई शर्तें रखी हैं। इनमें अरबों डॉलर का भुगतान, अमेरिक नौसैनिक नाकाबंदी खत्म करना और इलाके से अमेरिकी सैनिकों की वापसी शामिल है। ईरान ने प्रतिबंध हटाने और उसकी जब्त संपत्तियां लौटाने की मांग भी की है। खबर अपडेट हो रही है…

‘रामायणम्’ की रिलीज का महा प्लान:विदेशों में 50 हजार और भारत में 9 हजार स्क्रीन पर होगी रिलीज

‘रामायणम्’ की रिलीज का महा प्लान:विदेशों में 50 हजार और भारत में 9 हजार स्क्रीन पर होगी रिलीज

नितेश तिवारी की ‘रामायणम्’ रिलीज से पहले ही ग्लोबल स्तर पर नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। फिल्म को भारत में करीब 9 हजार और अंतरराष्ट्रीय बाजार में 50 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज करने की योजना है। यह किसी भारतीय फिल्म की अब तक की सबसे बड़ी ग्लोबल थिएट्रिकल रिलीज होगी। मेकर्स ने फिल्म का इंग्लिश लिप-सिंक ट्रेलर जारी करते हुए अंतरराष्ट्रीय रिलीज के बड़े प्लान की जानकारी दी है। भारत और विदेशों के स्क्रीन काउंट को मिलाकर ‘रामायणम्’ की कुल ग्लोबल स्क्रीन संख्या 59 हजार के आसपास पहुंच सकती है। हालांकि यह आंकड़ा रिलीज के अंतिम समय में बदल सकता है। ‘पुष्पा 2’ और ‘RRR’ से कई गुना बड़ा है रिलीज का प्लान अगर तय स्क्रीन काउंट लागू होता है तो ‘रामायणम्’ हाल की बड़े भारतीय ब्लॉकबस्टर्स से काफी आगे निकल जाएगी। ‘पुष्पा 2: द रूल’ करीब 12-13 हजार और ‘RRR’ करीब 10-11 हजार स्क्रीन्स पर दुनियाभर में रिलीज हुई थीं। ‘रामायणम्’ का प्रस्तावित इंटरनेशनल रिलीज स्केल हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों से भी तुलना खींच रहा है। ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ की रिलीज करीब 52 हजार स्क्रीन्स पर बताई गई थी। ऐसे में ‘रामायणम्’ का संभावित स्क्रीन काउंट इसे नए स्तर पर पहुंचा सकता है। 50 भाषाओं में भी रिलीज होगी, AI लिप-सिंक का हुआ है यूज फिल्म ‘रामायणम्’ को दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचाने के लिए इसे 50 भाषाओं में रिलीज किया जा सकता है। इसके लिए नमित मल्होत्रा की DNEG की ओर से तैयार की गई AI तकनीक ‘ब्रह्मा AI’ का इस्तेमाल किया जा रहा है। इंग्लिश ट्रेलर में इसी तकनीक की झलक देखने को मिली है, जिसमें कलाकारों की मूल आवाज को बरकरार रखते हुए उनके संवादों को लिप-सिंक किया गया है। बता दें कि यह फिल्म 8 नवंबर को भारत में रिलीज होगी। हालांकि उससे दो दिन पहले 6 नवंबर को विदेशों में ग्रैंड लेवल पर रिलीज की जाएगी।

ईरान ने सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई का वीडियो जारी किया:जंग के बाद पहली बार दिखे, जमीन पर बैठे लोगों से बात करते नजर आए

ईरान ने सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई का वीडियो जारी किया:जंग के बाद पहली बार दिखे, जमीन पर बैठे लोगों से बात करते नजर आए

ईरान ने सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई का एक वीडियो जारी किया है। जंग के बाद पहली बार सामने आए इस वीडियो में खामेनेई जमीन पर बैठे लोगों से बात करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो ऐसे समय जारी किया गया है, जब उनकी तबीयत को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही थीं। ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी मेहर ने यह वीडियो जारी किया। फुटेज में खामेनेई सामान्य नजर आ रहे हैं और लोगों से बातचीत करते दिख रहे हैं। दरअसल, इजराइली मीडिया ने हाल ही में दावा किया था कि खामेनेई की हालत बेहद गंभीर है और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। इसके बाद ईरान की ओर से यह वीडियो जारी किया गया। हालांकि, वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया था, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। ईरानी मीडिया की ओर से वीडियो जारी किए जाने को खामेनेई की सेहत को लेकर चल रही अटकलों का जवाब माना जा रहा है। खबर अपडेट हो रही है….

साजन के सेट माधुरी को निहारते थे संजय दत्त:लॉरेंस डिसूजा बोले- कैमरे के पास आकर एक्ट्रेस को देखते थे, अफेयर पर कभी ध्यान नहीं दिया

साजन के सेट माधुरी को निहारते थे संजय दत्त:लॉरेंस डिसूजा बोले- कैमरे के पास आकर एक्ट्रेस को देखते थे, अफेयर पर कभी ध्यान नहीं दिया

1991 में रिलीज हुई फिल्म साजन अपनी कहानी, गानों और संजय दत्त, सलमान खान व माधुरी दीक्षित की तिकड़ी के कारण सुपरहिट रही। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान संजय और माधुरी के कथित अफेयर की खबरों ने भी सुर्खियां बटोरी थीं। अब फिल्म के निर्देशक लॉरेंस डिसूजा ने इन चर्चाओं पर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान टीम काम और मस्ती में व्यस्त थी, इसलिए उन्हें दोनों के रिश्ते की अफवाहों पर ध्यान देने का मौका नहीं मिला। हालांकि, निर्देशक ने दिलचस्प वाकया जरूर याद किया, जब संजय कैमरे से माधुरी के क्लोजअप देखते थे। साजन की शूटिंग के दौरान अफेयर की खबरें चर्चा में थीं फिल्म ‘साजन’ की शूटिंग के दौरान संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के कथित रिश्ते की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को पसंद आई थी और इसी वजह से उनके ऑफ-स्क्रीन रिश्ते को लेकर भी तरह-तरह की अटकलें लगाई गईं। हालांकि, फिल्म के निर्देशक लॉरेंस डिसूजा का कहना है कि सेट पर मौजूद लोगों के लिए ये चर्चाएं कोई बड़ी बात नहीं थीं। हाल ही में विक्की लालवानी को दिए इंटरव्यू में लॉरेंस डिसूजा ने कहा कि पूरी टीम फिल्म बनाने में इतनी व्यस्त और खुश थी कि उन्हें इस तरह की बातों पर ध्यान देने का मौका ही नहीं मिला। उनके मुताबिक, शूटिंग के दौरान सभी लोग खूब मस्ती करते थे और फिल्म कब पूरी हो गई, इसका भी उन्हें एहसास नहीं हुआ। माधुरी के क्लोजअप के दौरान कैमरे में देखते थे संजय हालांकि, निर्देशक ने संजय दत्त का एक दिलचस्प व्यवहार जरूर याद किया। लॉरेंस डिसूजा फिल्म के निर्देशक होने के साथ-साथ इसके कैमरामैन की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। उन्होंने बताया कि जब वह माधुरी दीक्षित के क्लोजअप शूट करते थे, तब कई बार संजय दत्त कैमरे के पास आकर उन्हें देखते थे। डायरेक्टर के मुताबिक, संजय कैमरे के जरिए माधुरी को देखते थे, लेकिन उन्होंने उस समय कभी यह सोचने की कोशिश नहीं की कि दोनों के बीच वास्तव में कुछ चल रहा है या नहीं। यानी सेट पर संजय का माधुरी के क्लोजअप देखना निर्देशक को जरूर याद रहा, लेकिन उन्होंने इसे किसी रिश्ते से जोड़कर नहीं देखा। 1993 में संजय दत्त की गिरफ्तारी के बाद अलग होने की खबरें आईं संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के कथित रिश्ते की चर्चाओं के बीच 1993 में संजय दत्त की गिरफ्तारी हुई। इसके बाद दोनों के अलग होने की खबरें सामने आईं। इंटरव्यू में जब लॉरेंस डिसूजा से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी खबरों के जरिए ही मिली थी। जब उनसे पूछा गया कि क्या माधुरी ने परिवार की आपत्ति के चलते संजय से दूरी बना ली थी, तो निर्देशक ने साफ कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने इस मामले पर किसी तरह की पुष्टि करने से इनकार किया। माधुरी के इनकार से संजय दत्त को फर्क नहीं पड़ा था 1993 में संजय दत्त ने भी माधुरी के साथ अपने कथित रिश्ते को लेकर बात की थी। उस दौरान माधुरी ने दोनों के बीच किसी तरह के संबंध की बात से इनकार किया था। संजय ने कहा था कि उन्हें माधुरी के बयान से कोई फर्क नहीं पड़ा, क्योंकि दोनों लंबे समय से सह-कलाकार रहे हैं। संजय ने यह भी बताया था कि वह अपने हर को-स्टार के साथ अच्छा तालमेल बनाने की कोशिश करते हैं। उनके मुताबिक, यही वजह थी कि माधुरी के साथ उनकी दोस्ती को रिश्ते के तौर पर देखा जाने लगा। अफवाहें छपने के बाद माधुरी से माफी मांगी थी संजय दत्त ने यह भी बताया था कि जब उनके और माधुरी के रिश्ते की खबरें मीडिया में आईं, उस समय माधुरी ‘खेल’ की शूटिंग के लिए केन्या में थीं। बाद में जब दोनों की ‘साजन’ की शूटिंग हुई तो संजय ने माधुरी से माफी मांगी थी। उन्होंने माना था कि इन खबरों की वजह से माधुरी को बिना किसी गलती के सार्वजनिक चर्चा का सामना करना पड़ा। संजय के मुताबिक, उन्होंने माधुरी से इस बात के लिए माफी मांगी और माधुरी ने भी इसे सहजता से लिया। संजय ने अफेयर के सवाल पर दिया था मजेदार जवाब जब संजय दत्त से सीधे पूछा गया कि क्या उन्होंने माधुरी को डेट किया था, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि काश ऐसा कुछ होता, लेकिन ऐसा नहीं था। संजय ने यह भी कहा था कि वह अपने हर को-स्टार के साथ दोस्ताना व्यवहार रखते हैं और लोग उसे अफेयर समझ लेते हैं। संजय और माधुरी ने ‘थानेदार’ (1990), ‘साजन’ (1991) और ‘खलनायक’ (1993) जैसी फिल्मों में साथ काम किया। करीब 26 साल बाद दोनों ‘कलंक’ (2019) में फिर स्क्रीन पर साथ नजर आए।

मृणाल ने क्रिकेटर यशस्वी संग डेटिंग पर तोड़ी चुप्पी:वायरल वीडियो के बाद अफवाहें तेज हुईं, एक्ट्रेस बोलीं- भाई आराम करो, Gen Z जरूरी मुद्दे उठाए

मृणाल ने क्रिकेटर यशस्वी संग डेटिंग पर तोड़ी चुप्पी:वायरल वीडियो के बाद अफवाहें तेज हुईं, एक्ट्रेस बोलीं- भाई आराम करो, Gen Z जरूरी मुद्दे उठाए

एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल इन दिनों अपनी कथित डेटिंग को लेकर चर्चा में हैं। दोनों को मुंबई के बांद्रा स्थित एक कैफे के आसपास देखे जाने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसके आधार पर दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें लगने लगीं। खास बात यह है कि यशस्वी उम्र में मृणाल से करीब 10 साल छोटे हैं। हालांकि, इस वायरल वीडियो के बाद दोनों के रिश्ते की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। अब मृणाल ठाकुर ने खुद इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया देकर स्थिति साफ करने की कोशिश की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल दावों को लेकर लोगों से कहा कि वे थोड़ा आराम करें और बिना पुष्टि के ऐसी बातें फैलाने से बचें। वायरल वीडियो से शुरू हुई डेटिंग की चर्चा मृणाल ठाकुर और यशस्वी जायसवाल के कथित रिश्ते की चर्चा जुलाई के आखिर में शुरू हुई थी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें मृणाल को मुंबई के बांद्रा वेस्ट इलाके के एक कैफे से निकलते हुए दिखाया गया। इसके बाद वीडियो को यशस्वी जायसवाल से जोड़ते हुए तरह-तरह के दावे किए जाने लगे। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे दोनों की डेटिंग का सबूत तक बताना शुरू कर दिया। हालांकि, उस समय उपलब्ध जानकारी में ऐसी किसी डेट की पुष्टि नहीं हुई थी। वीडियो को लेकर उठे सवाल वायरल क्लिप के आधार पर सोशल मीडिया पर यह दावा किया गया कि मृणाल और यशस्वी एक ही जगह पहुंचे थे और बाद में अलग-अलग वहां से निकले। इसी बात ने अफवाहों को और हवा दी। हालांकि, कुछ सोशल मीडिया चर्चाओं में यह भी दावा किया गया कि वायरल क्लिप को अलग-अलग वीडियो को जोड़कर तैयार किया गया था। इसलिए वीडियो को दोनों के रिश्ते का पक्का सबूत मानना सही नहीं था। अब मृणाल ने खुद दिया जवाब लगातार चल रही इन अफवाहों के बीच मृणाल ठाकुर ने अब सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने वायरल दावों को लेकर साफ तौर पर नाराजगी जताई और लिखा- ‘Bro relax’ यानी भाई, थोड़ा आराम करो। उनकी प्रतिक्रिया का अंदाज यह बताता है कि वह इस तरह की अटकलों को गंभीरता से नहीं ले रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया यूजर्स से बिना पुष्टि के किसी की निजी जिंदगी को लेकर निष्कर्ष निकालने से भी बचने का संदेश दिया। Gen Z से बोलीं- जरूरी मुद्दों पर वीडियो बनाओ मृणाल ने अपनी प्रतिक्रिया में Gen Z यानी युवा सोशल मीडिया यूजर्स को भी संबोधित किया। उन्होंने इशारों में कहा कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल सिर्फ सेलिब्रिटी की निजी जिंदगी को लेकर अफवाहें फैलाने के लिए नहीं होना चाहिए। युवाओं को महत्वपूर्ण और जरूरी मुद्दों पर वीडियो बनाने चाहिए। इस तरह मृणाल ने डेटिंग की अटकलों को हवा देने के बजाय बातचीत को दूसरे गंभीर मुद्दों की तरफ मोड़ने की कोशिश की। 10 साल छोटे हैं यशस्वी मृणाल ठाकुर का जन्म 1992 में हुआ है, जबकि यशस्वी जायसवाल 2001 में पैदा हुए। इस हिसाब से दोनों की उम्र में करीब 9-10 साल का अंतर है। यही उम्र का अंतर भी सोशल मीडिया पर दोनों की कथित डेटिंग को लेकर चर्चा का एक बड़ा कारण बना। हालांकि, उम्र के अंतर से ज्यादा महत्वपूर्ण बात यह है कि दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। यशस्वी भारत के युवा क्रिकेट स्टार यशस्वी जायसवाल भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए खिलाड़ियों में शामिल हैं। उन्होंने 2023 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था और इसके बाद टेस्ट क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी से खास पहचान बनाई। वह आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे हैं। मृणाल के साथ कथित रिश्ते की खबरों से पहले भी यशस्वी अपने क्रिकेट करियर को लेकर चर्चा में रहे हैं। मृणाल का करियर भी लगातार चर्चा में दूसरी तरफ मृणाल ठाकुर बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ फिल्मों में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। ‘लव सोनिया’, ‘सुपर 30’, ‘बाटला हाउस’, ‘जर्सी’ और ‘सीता रामम’ जैसी फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने अलग तरह के किरदारों से अपनी पहचान बनाई। 2026 में वह ‘दो दीवाने शहर में’ और ‘डकैत: ए लव स्टोरी’ जैसी फिल्मों में नजर आई हैं। फिलहाल अफवाहों पर लगा विराम मृणाल की प्रतिक्रिया के बाद इतना साफ है कि वायरल वीडियो के आधार पर दोनों के रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों को आधिकारिक पुष्टि नहीं मिली है। मृणाल ने भी अपनी प्रतिक्रिया में इन अफवाहों को बढ़ावा देने के बजाय उन्हें हल्के अंदाज में खारिज किया है। ऐसे में फिलहाल मृणाल ठाकुर और यशस्वी जायसवाल के बीच डेटिंग की खबर को सिर्फ सोशल मीडिया की अटकल के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।

ट्रोलिंग पर भड़की प्रिया रेवाड़ी बोलीं- गलत कहने पर पीटूंगी:मुझे गंदा बताने वाले चुपचाप बुलाकर पैसे उड़ाते हैं; डांस में 2 स्टेप जोड़ूंगी

ट्रोलिंग पर भड़की प्रिया रेवाड़ी बोलीं- गलत कहने पर पीटूंगी:मुझे गंदा बताने वाले चुपचाप बुलाकर पैसे उड़ाते हैं; डांस में 2 स्टेप जोड़ूंगी

हरियाणवी स्टेज डांसर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर प्रिया रेवाड़ी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। प्रिया ने कहा, झज्जर के मांडोठी गांव की अभ्रदता से जुड़ी पुरानी वीडियो शेयर की जा रही है। ट्रोलर्स ने ये बंद नहीं किया तो उन्हें पीटूंगी। ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता, दर्शकों में मेरी अभी भी डिमांड बनी हुई है। कार्यक्रमों में डांस को गंदा बताने वाले लोग ही वहां आकर पैसे उड़ाते हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर गंदी बातें बोलते हैं। फ्यूचर प्लानिंग पर प्रिया ने कहा, अब मैंने अपने डांस में दो नए स्टेप भी जोड़े हैं। अपना पुराना बैक स्टैप बंद नहीं करूंगी। मेरे प्रोग्राम घर में बैठीं महिलाएं भी देखती हैं। प्रिया ने आगे कहा… जो लोग कहते हैं डांस गंदा हैं, वहीं लोग चुपचाप शो करने के लिए बुलाते हैं। वे कहते हैं बस डांस चाहिए। मुझे अब भी कई प्रोग्राम करने के लिए फोन आ रहे हैं, मगर व्यस्तता के चलते कोई प्रोग्राम नहीं कर पा रही हूं। ट्रोलिंग पर क्या बोलीं प्रिया फ्यूचर प्लान के बारे में क्या बताया… दो नए डांस स्टेप लॉन्च किए: दैनिक भास्कर से बातचीत में प्रिया ने बताया कि मैंने कुछ ही दिन पहले अपनी स्किल में दो नए डांस स्टेप जोड़े हैं। इसके साथ ही मैं अपने पुराने बैक स्टेप ज्यों के त्यों रखूंगी और किसी के कहने पर उन्हें बदलने वाली नहीं हूं। अब अधिक काम मिल रहा: प्रिया ने कहा कि अब मेरे पास और अधिक काम आ रहा है। हरियाणा के साथ पंजाब से भी शो मिल रहे हैं। कुछ दिन बाद गुरुग्राम में भी एक शो होने वाला है। जिसमें मुझे विशेष रूप से बुलाया गया है। घरेलू महिलाएं भी डांस देख रही: प्रिया का कहना है कि अब घरेलू महिलाएं भी मेरा शो देख रही है। महिलाओं में भी डांस का क्रेज धीरे-धीरे बढ़ रहा है। कुछ लोग मेरे शरीर को लेकर चर्चा करते हैं कि मैंने कोई इंजेक्शन लिया है, मगर मेरा शरीर नेचुरचल है। कोई सर्जरी तक नहीं कराई। शरीर काटकर नहीं फेंक सकती प्रिया ने कहा- मेरे पहनावे और ट्रोलिंग पर लगातार टिप्पणी की जाती है। मैं शरीर को बदल नहीं सकती, जैसे है वैसा ही रहेगा। इसे काटकर तो फेंक नहीं सकती। वहीं, ट्रोलिंग पर कहा, मेरा शरीर है, मेरी मरजी। मैं चाहे कैसे भी वीडियो बनाऊ। प्रिया ने आगे कहा कि अब डांस प्रोग्राम की वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करना कम कर दिया है। शो के दौरान भी वीडियो बनाने पर डांस बंद कर देती हूं। ————- यह खबर भी पढ़ें… हरियाणवी डांसर प्रिया का खुलासा, हुड्‌डा ने धमकाया:बोला-मयूरी को गोलियां मरवा दूंगा, तुझे निकर नहीं कफन पहनाऊंगा; सपना को कह चुका लड़कियां बिगाड़ने वाली हरियाणवी कलाकारों को विदेशों से धमकियां मिल रही हैं। इसकी चर्चा लंबे समय से थी, लेकिन कोई भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं था। अब हरियाणी स्टेज परफॉर्मर प्रिया रेवाड़ी ने खुद सामने आकर इसका खुलासा किया। (पूरी खबर पढ़ें)

पीएम मोदी ने अमेरिकी उप-राष्ट्रपति से फोन पर बात की:भारत-अमेरिका साझेदारी मजबूत करने पर चर्चा, प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी

पीएम मोदी ने अमेरिकी उप-राष्ट्रपति से फोन पर बात की:भारत-अमेरिका साझेदारी मजबूत करने पर चर्चा, प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी

पीएम मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से फोन पर बातचीत की। मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, “अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का फोन आया। हमने प्रमुख क्षेत्रों में भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की।” उन्होंने वेंस को बेटे के जन्म पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। दरअसल, 19 जुलाई को जेडी वेंस तीसरी बार पिता बने थे। खबर अपडेट हो रही है…