Saturday, 05 Sep 2026 | 07:01 PM

Trending :

शाहिद कपूर एयरपोर्ट पर लाइन में खड़े थे:बुजुर्ग ने आगे जाने को कहा; एक्टर हो गए हैरान

शाहिद कपूर एयरपोर्ट पर लाइन में खड़े थे:बुजुर्ग ने आगे जाने को कहा; एक्टर हो गए हैरान

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे शाहिद से एक बुजुर्ग व्यक्ति ने उनसे आगे बढ़ने के लिए कहा, ताकि उनके आसपास भीड़ न लग जाए। सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में शाहिद एयरपोर्ट पर लाइन में खड़े नजर आते हैं। इसी दौरान उनके आगे खड़े एक बुजुर्ग व्यक्ति उनसे कहते हैं, ‘सर, प्लीज आगे बढ़िए, लोग आपके पास भीड़ लगा देंगे।’ इस पर शाहिद उनसे पूछते हैं, ‘आर यू श्योर?’ जवाब में बुजुर्ग व्यक्ति कहते हैं, ‘हां, 100 परसेंट।’ इसके बाद शाहिद आगे बढ़ जाते हैं। वीडियो पर यूजर्स ने शाहिद कपूर और बुजुर्ग व्यक्ति दोनों की तारीफ की। कुछ फैंस ने शाहिद की सादगी और विनम्रता को लेकर कमेंट किए। कॉकटेल 2 में शाहिद दिखाई देंगे वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद जल्द फिल्म कॉकटेल 2 में नजर आएंगे। यह 2012 में रिलीज हुई फिल्म कॉकटेल का सीक्वल है। पहले पार्ट में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी नजर आए थे। फिल्म के दूसरे पार्ट में शाहिद के साथ कृति सेनन और रश्मिका मंदाना दिखाई देंगी। फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। शाहिद आखिरी बार फरवरी में रिलीज हुई फिल्म ओ रोमियो में नजर आए थे। इस फिल्म में तृप्ति डिमरी, दिशा पाटनी और तमन्ना भाटिया भी नजर आई थीं। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी। लगभग ₹125–150 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में लगभग ₹92.86 करोड़ का कलेक्शन किया था।

अमीषा पटेल ने बॉलीवुड के ‘फेक PR’ पर तंज कसा:कहा- 2 फिल्में करने से कोई स्टार नहीं बनता; फिल्म गदर 3 भी कन्फर्म की

अमीषा पटेल ने बॉलीवुड के ‘फेक PR’ पर तंज कसा:कहा- 2 फिल्में करने से कोई स्टार नहीं बनता; फिल्म गदर 3 भी कन्फर्म की

एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने बॉलीवुड में बढ़ते PR कल्चर और नई पीढ़ी के स्टार्स पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पर कई पोस्ट शेयर किए। शनिवार को X पर अमीषा ने सबसे पहले नेगेटिव कंटेंट बनाने वाले यूट्यूबर्स को लेकर लिखा, ‘कभी भी उन कुछ नेगेटिव यूट्यूबर्स की बातों से दुखी या परेशान मत होइए, जो हर सुबह स्टार्स की आलोचना और नेगेटिव बातें करने के लिए उठते हैं। हम स्टार्स को उनसे परेशान होने के बजाय उनके लिए खुश होना चाहिए। आखिर हमारी बुराई करके ही उनका घर चल रहा है। हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।’ इसके बाद अमीषा ने दूसरे ट्वीट में लिखा, ‘खुद को सुपरस्टार तभी कहिए, जब आपने ऐसा काम किया हो, जिसने इतिहास बनाया हो और बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया हो। उससे पहले खुद को सुपरस्टार कहलवाने के लिए PR गेम खेलना बंद कीजिए। सॉरी, लेकिन यही कड़वी सच्चाई है।’ दो एवरेज फिल्मों से स्टार नहीं बनते: अमीषा अगले ट्वीट में अमीषा ने लिखा, ‘कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने आज तक अपने करियर में एक भी सोलो ब्लॉकबस्टर नहीं दी, फिर भी खुद को स्टार कहती हैं। साल में 2 एवरेज फिल्में करने और कुछ शूटिंग सेट्स पर मौजूद रहने से कोई स्टार नहीं बन जाता। उससे आप सिर्फ एक एक्टर बनते हैं, जो किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा होता है।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘ज्यादातर ऐसी एक्ट्रेसेस, जिनकी आज तक एक भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ₹200 करोड़ तक नहीं पहुंची, वो अपनी PR टीम से खुद को नंबर 1 और नंबर 2 कहलवा रही हैं। सच में? ये 2026 है, 2000 नहीं। आज के समय में ₹100 करोड़ कोई बड़ी बात नहीं है।’ अमीषा पटेल ने PR मशीनरी पर साधा निशाना PR मशीनरी को लेकर एक्ट्रेस ने लिखा, ‘कोई स्टार तभी ग्लोबल सुपरस्टार बनता है, जब वह दुनिया भर में बड़ी हिट फिल्में दे। किसी भी प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना हर एक्टर के लिए अच्छी बात होती है, चाहे वह दुनिया में कहीं भी हो, लेकिन सुपरस्टार वही बनता है, जिसने बड़े हिट दिए हों। इसलिए PR मशीनरी बंद कीजिए।’ अपनी फिल्मों का जिक्र करते हुए अमीषा ने लिखा, ‘कहो ना… प्यार है, गदर: एक प्रेम कथा और गदर 2… एक नहीं, बल्कि बतौर हीरोइन मैंने 3 सबसे बड़ी सोलो ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। इन तीनों फिल्मों की फुटफॉल भी सबसे ज्यादा रही। आज तक ये मेरे को-स्टार्स के करियर की भी सबसे बड़ी हिट फिल्मों में गिनी जाती हैं, लेकिन बाकी एक्ट्रेसेस की तरह मेरी फेक PR मशीनरी इतनी मजबूत नहीं है।’ अमीषा ने पोस्ट में गदर 3 को लेकर भी संकेत दिए। उन्होंने लिखा, ‘गदर 3 जरूर आएगी और जब आएगी, तो थिएटर्स में जबरदस्त हंगामा मच जाएगा। ऑडियंस के प्यार और भगवान के आशीर्वाद से गदर 3 जैसी फ्रेंचाइजी के लिए ₹500 करोड़ तो सिर्फ शुरुआत है। इस बार फिल्म का स्केल और कहानी पहले से भी ज्यादा बड़ी और धमाकेदार होगी। तैयार रहिए।’ वर्कफ्रंट की बात करें तो ‘भैयाजी सुपरहिट’ के बाद फिल्मों में 5 साल बाद वापसी करते हुए अमीषा गदर 2 में नजर आई थीं। ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।

बाप-बेटी के सिर पर रोड रोलर चढ़ने का VIDEO:बठिंडा में बजरी से स्लिप हुई स्कूटी, बीच रोड पर गिरे, पिता की मौत, बेटी गंभीर

बाप-बेटी के सिर पर रोड रोलर चढ़ने का VIDEO:बठिंडा में बजरी से स्लिप हुई स्कूटी, बीच रोड पर गिरे, पिता की मौत, बेटी गंभीर

बठिंडा में सड़क निर्माण के दौरान बाप-बेटी की स्कूटी फिसल गई। वह रोड पर गिर गए। इसी दौरान रोड समतल करने में जुटा रोलर पीछे की तरफ आया और बाप-बेटी के ऊपर चढ़ गया। बाप के सिर पर भारी भरकम रोड रोलर चढ़ने से सिर बुरी तरह कुचला गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 9 साल की बेटी बुरी तरह से घायल हो गई। उसे तुरंत इलाज के लिए एम्स रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, इसको लेकर अब 3 तरह की लापरवाही भी सामने आई है। घर के बाहर बिखरी बजरी से फिसली स्कूटी पुलिस के मुताबिक यह हादसा शुक्रवार को गणेशा बस्ती में हुआ। यहां गली नंबर 9 में रोड का निर्माण चल रहा था। इसी दौरान अफीम वाली गली के रहने वाले विशाल गुप्ता‎(35) अपनी बेटी मन्नत (9)‎के साथ स्कूटी पर जा रहे थे।‎ इसी दौरान एक घर के बाहर बिखरी बजरी की वजह से उनकी स्कूटी अचानक फिसल गई। रोड के बीच में गिरे, पीछे आता रोलर सिर पर चढ़ा स्कूटी फिसलते ही दोनों रोड में बीचोंबीच गिर पड़े। तभी पीछे की तरफ आ रहा रोड रोलर उनके ऊपर चढ़ गया। रोलर का पिछला पहिया दोनों के ऊपर से गुजरकर निकल गया। झटका लगा तो रोड रोलर का ड्राइवर तुरंत नीचे उतरा। हादसे का पता चलते ही वहां अफरातफरी मच गई। पुलिस बोली- जांच कर रहे, कार्रवाई होगी पुलिस के मुताबिक विशाल गुप्ता का सिर बुरी तरह से कुचले जाने की वजह से उसकी मौत हो गई है। बेटी की हालत भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस की तरफ से पूरे हादसे की जांच की जा रही है। थाना सिविल लाइन के SHO रविंदर सिंह ने कहा कि हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर जांच की गई है। इस मामले में मृतक के परिवार के बयान दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। हादसे के पीछे 3 बड़ी लापरवाही…

केदारनाथ में खराब मौसम के चलते उड़ानों पर असर:4000 बुकिंग कैंसिल, DGCA बोला- कोई चांस नहीं ले; IRCTC के जरिए टिकट

केदारनाथ में खराब मौसम के चलते उड़ानों पर असर:4000 बुकिंग कैंसिल, DGCA बोला- कोई चांस नहीं ले; IRCTC के जरिए टिकट

केदारनाथ जाने के लिए हेली सेवाओं पर खराब मौसम के चलते बार-बार असर पड़ रहा है। अब तक 4 हजार से ज्यादा हेलिकॉप्टर बुकिंग रद्द कर दी गई। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (UCADA) को सख्त निर्देश दिए हैं कि खराब मौसम में कोई भी उड़ान पहाड़ों पर ना जाए। DGCA ने केदारनाथ यात्रा शुरू होने से दो महीने पहले ही हेली यात्रा संबंधित गाइडलाइन पर सख्ती से अमल करने के निर्देश दिए थे। 2025 में चारधाम यात्रा में 5 हेली हादसों में 13 लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद यात्रा मानकों पर सवाल उठे थे। इस बार DGCA ने UCADA को कोई भी रिस्क लेने से मना किया है। मई में बारिश, बर्फबारी और तेजी से बदलते मौसम के कारण लगभग 40% उड़ानें प्रभावित हुई हैं। अभी केदारनाथ यात्रा में आठ हेली कंपनियां अपनी सेवाएं दे रही हैं, जिसकी बुकिंग IRCTC कर रही है। केदारनाथ में दोपहर बाद लगातार मौसम खराब हो रहा है, जिससे हेली सेवाओं को रोक दिया जा रहा है। ‘मौसम खराब होते ही हेली सेवा रोक देते’ UCADA के सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि इस बार सुरक्षा को लेकर ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि रुद्रप्रयाग की मंदाकिनी वैली में कुछ ऐसी जगहें हैं जहां बादल ऊपर से नीचे नहीं, बल्कि नीचे से ऊपर की तरफ आते हैं। हम कैमरों के जरिए लगातार निगरानी कर रहे हैं। जैसे ही मौसम खराब होने का पहला इंडिकेशन मिलता है, हम तुरंत फ्लाइंग बंद कर देते हैं। पिछले अनुभवों में देखा गया है कि बादलों के बीच से निकलने का चांस लेने पर अनहोनी हुई है। इस बार हम ऐसा कोई चांस नहीं ले रहे हैं। यात्रियों के फंसने पर अतिरिक्त उड़ानें भारी संख्या में टिकट कैंसिलेशन और रिफंड के सवाल पर चौहान ने बताया कि टिकट और रिफंड की प्रक्रिया हेलिकॉप्टर ऑपरेटरों के स्तर पर होती है, लेकिन नियमों के तहत रिफंड सुनिश्चित किया जा रहा है। मौसम के कारण जो यात्री खरसाली या अन्य जगहों पर फंस जाते हैं, उनका बैकलॉग क्लियर करने के लिए UCADA ऑपरेटरों को अतिरिक्त उड़ानें भरने की परमिशन दे रहा है, ताकि दर्शन में कोई बाधा न आए। DGCA के मानकों पर पायलटों की विशेष ट्रेनिंग सीतापुर के संकरे हवाई मार्ग (बॉटलनेक) और 10,000 फीट से ऊपर की ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए पायलटों की ट्रेनिंग सख्त की गई है। सीईओ ने बताया, DGCA ने यहां उड़ान भरने के लिए 8 टेकऑफ और लैंडिंग का मानक तय किया है, लेकिन UCADA ने सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इसे बढ़ाकर 10 टेकऑफ-लैंडिंग और 10 घंटे की अनिवार्य फ्लाइंग कर दिया है। इसके बाद ही पायलटों को यहां उड़ान की अनुमति मिल रही है। पायलट भटके या स्पीड तोड़ी तो खैर नहीं इस बार यात्रा में सुरक्षा के लिहाज से तीन बड़े तकनीकी बदलाव किए गए हैं। साफ और खराब मौसम के लिए अलग-अलग रूट (किलो रूट्स) बनाए गए हैं। सभी पायलटों को इन्हीं तय रास्तों से जाना होता है, जिससे उड़ान और लैंडिंग का समय बिल्कुल सटीक रहता है। सभी चॉपर में विशेष ट्रैकिंग डिवाइस लगाए गए हैं। यदि कोई पायलट तय रूट से थोड़ा भी लेफ्ट या राइट होता है, या स्पीड लिमिट क्रॉस करता है, तो तुरंत चेतावनी दी जाती है। यह डिवाइस एक महीने तक का पूरा डेटा (टेकऑफ का समय, रूट, स्पीड) स्टोर रखता है। केदारनाथ और बद्रीनाथ में परमानेंट एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के निर्माण के लिए एनओसी मिल गई है और काम शुरू हो गया है। फिलहाल टेंपरेरी एटीसी काम कर रहे हैं। ऑपरेटरों की मनमानी और नियमों के उल्लंघन पर आशीष चौहान ने सख्त लहजे में कहा, सभी 8 ऑपरेटर 100% एसओपी का पालन कर रहे हैं। जो भी इधर-उधर करने की कोशिश करता है, उसे तुरंत ग्राउंडेड कर दिया जाता है और उसकी फ्लाइंग रोक दी जाती है। अब तक फाइन लगाने की नौबत नहीं आई है क्योंकि फ्लाइंग बंद करने की कार्रवाई ही असरदार साबित हो रही है। धामों पर बनेंगे 2 से 3 नए हेलीपैड यात्रियों की बढ़ती संख्या और हेलिकॉप्टर की लैंडिंग में आ रही दिक्कतों पर UCADA ने बड़ा प्लान तैयार किया है। चौहान ने बताया कि जब तक यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ (एंड पॉइंट्स) पर जमीन नहीं बढ़ेगी, तब तक उड़ानें बढ़ाने का फायदा नहीं है। इसलिए, हर धाम के लिए 2 से 3 नए हेलिपैड बनाने के सर्वे पूरे कर लिए गए हैं। जैसे-जैसे ये हेलीपैड तैयार होते जाएंगे, उन्हें परमिशन दी जाती रहेगी। वहीं रुद्रप्रयाग के जिला पर्यटन अधिकारी एवं हेली नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि इस बार हेली सेवाओं के जरिए लगभग 12,100 यात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।

सेलिना जेटली ने पति पीटर हाग के खिलाफ FIR दर्ज:2 दिन पहले एक्ट्रेस ने बेटे की कब्र पर जाकर रोने का वीडियो शेयर किया था

सेलिना जेटली ने पति पीटर हाग के खिलाफ FIR दर्ज:2 दिन पहले एक्ट्रेस ने बेटे की कब्र पर जाकर रोने का वीडियो शेयर किया था

मुंबई पुलिस ने एक्ट्रेस सेलिना जेटली के पति पीटर हाग के खिलाफ FIR दर्ज की है। एक्ट्रेस ने उन पर मारपीट, नुकसान पहुंचाने, धमकी देने और लगातार परेशान करने के आरोप लगाए हैं। न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शुक्रवार को FIR दर्ज की गई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 85, 115(2), 351(2) और 352 के तहत मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई घरेलू हिंसा अधिनियम, 2005 के तहत चल रही कानूनी प्रक्रिया के अलावा की गई है। जांच में सहयोग नहीं करने के चलते मुंबई पुलिस ने पीटर हाग के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) भी जारी किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घरेलू हिंसा का मामला पहले भी दर्ज पिछले साल नवंबर में सेलिना जेटली ने अंधेरी कोर्ट में पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दायर करवाया था। कोर्ट डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, उन्होंने घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत अंतरिम राहत और एकतरफा राहत की मांग की थी। याचिका में सेलिना ने आरोप लगाया था कि उनके पति ने उन्हें काम करने से रोका, आर्थिक रूप से कमजोर किया और मुंबई स्थित घर अपने नाम करवाने का दबाव बनाया। उन्होंने कहा कि यह सब उस समय हुआ, जब वह अपने नवजात बच्चे और माता-पिता की मौत के बाद डिप्रेशन से गुजर रही थीं। एक्ट्रेस ने अपने पति पर इमोशनल, फिजिकल, सेक्सुअल, वर्बल और फाइनेंशियल अब्यूज का भी आरोप लगाया। उनका दावा किया कि उन्हें ऑस्ट्रिया में अपना घर छोड़कर भारत लौटने के लिए मजबूर किया गया और तब से उन्हें अपने बच्चों से मिलने नहीं दिया जा रहा है। बेटे शमशेर की कब्र पर रोती दिखीं वहीं, सेलिना ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया था। वीडियो में वह ऑस्ट्रिया में अपने दिवंगत बेटे शमशेर की कब्र पर रोती नजर आईं। सेलिना ने बताया कि वह पिछले दो हफ्तों से तलाक की सुनवाई के लिए ऑस्ट्रिया में थीं। उन्होंने आरोप लगाया था कि कोर्ट में पेश होने के बावजूद उन्हें अपने तीन बच्चों से मिलने नहीं दिया गया। एक्ट्रेस का कहना है कि बच्चों को उनसे दूर रखा जा रहा है और उनके खिलाफ भड़काया जा रहा है। सेलिना जेटली ने 2010 में शादी की थी सेलिना जेटली ने 2010 में पीटर हाग से शादी की थी। सेलिना ने 2012 में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। 5 साल बाद उन्हें फिर जुड़वां बच्चे हुए, जिनमें से एक की हाइपोप्लास्टिक हार्ट कंडीशन के चलते मौत हो गई। फिलहाल सेलिना के तीन बच्चे विंस्टन, विराज और आर्थर हैं। सितंबर 2025 में सेलिना ने आरोप लगाया था कि उन्हें शादी की 15वीं सालगिरह के तोहफे के बहाने पोस्ट ऑफिस ले जाकर तलाक का नोटिस थमाया गया।

विजय की सरकार बनने पर अब भी पेंच:TVK को 116 विधायकों का समर्थन, 2 अब भी बाकी; आज होने वाली शपथ कैंसिल

विजय की सरकार बनने पर अब भी पेंच:TVK को 116 विधायकों का समर्थन, 2 अब भी बाकी; आज होने वाली शपथ कैंसिल

तमिलनाडु में विजय सरकार बनाने पर राजनीतिक सस्पेंस अब भी बरकरार है। TVK चीफ और एक्टर विजय ने शुक्रवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का दावा पेश किया, लेकिन उनके पास महज 116 विधायकों का ही समर्थन पत्र था। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक बहुमत का आंकड़ा न होने के कारण आज होने वाला विजय का शपथ समारोह कैंसिल हो गया है। दरअसल, विजय ने राज्यपाल को TVK, कांग्रेस, CPI, CPI(M) के 116 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा था। IUML और VCK ने अब तक समर्थन पत्र नहीं दिया है। दोनों के पास 2-2 विधायक हैं। विजय को भी बहुमत के लिए महज 2 विधायक और चाहिए हैं। इससे पहले विजय ने 6 और 7 मई को भी सरकार बनाने का दावा पेश किया था। लेकिन राज्यपाल ने कहा कि 118 विधायकों का समर्थन दिखाए बिना वे सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं कर सकते। VCK ने दिन में समर्थन की बात कही, रात तक कोई एक्शन नहीं VCK चीफ थिरुमावलवन ने शुक्रवार सुबह सार्वजनिक रूप से कहा कि उनकी पार्टी TVK को समर्थन देगी। लेकिन देर रात तक राज्यपाल को समर्थन का औपचारिक पत्र नहीं सौंपा। इससे विजय की शनिवार को होने वाली CM पद की शपथ एक बार फिर टल गई। राज्यपाल कार्यालय से जुड़े सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार शाम को हुई बैठक में विजय के पास केवल 116 विधायकों का ही रिकॉर्ड था। तमिलनाडु में 4 मई को रिजल्ट के बाद का घटनाक्रम… तमिलनाडु में सरकार गठन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

ईरान ने परमाणु कार्यक्रम खत्म करने की मांग ठुकराई:बोला- एनरिच्ड यूरेनियम पर कोई समझौता नहीं, अमेरिका नाकेबंदी हटाए तो होर्मुज खोलेंगे

ईरान ने परमाणु कार्यक्रम खत्म करने की मांग ठुकराई:बोला- एनरिच्ड यूरेनियम पर कोई समझौता नहीं, अमेरिका नाकाबंदी हटाए तो होर्मुज खोलेंगे

अमेरिका के साथ जारी तनाव और बातचीत के बीच ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अपने परमाणु कार्यक्रम या हाईली एनरिच्ड यूरेनियम पर कोई समझौता नहीं करेगा। तेहरान ने यह भी कहा कि अगर अमेरिका नाकेबंदी हटाता है तो ईरान होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा खोल सकता है। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक ईरानी अधिकारियों का कहना है कि वे सभी मोर्चों पर युद्ध खत्म होने की स्थायी घोषणा चाहते हैं। उनका कहना है कि भविष्य में दोबारा युद्ध शुरू न होने की गारंटी भी मिलनी चाहिए। ईरानी अधिकारियों ने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान की संप्रभुता पर कोई बातचीत नहीं होगी। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स 1. ईरान बोला- होर्मुज में दखल दिया तो जंग फिर शुरू होगी: ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दी कि अगर उसने होर्मुज स्ट्रेट में फिर दखल दिया तो क्षेत्र में दोबारा युद्ध शुरू हो सकता है। 2. अमेरिका का दावा- 70 से ज्यादा जहाजों को रोका: US सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा कि उसने 70 से ज्यादा जहाजों को ईरानी बंदरगाहों तक पहुंचने या वहां से निकलने से रोका। अमेरिका के मुताबिक इन जहाजों में 13 अरब डॉलर से ज्यादा कीमत का तेल ले जाने की क्षमता थी। 3. UAE पर मिसाइल और ड्रोन हमलों का दावा: UAE ने कहा कि ईरान ने 2 बैलिस्टिक मिसाइल और 3 ड्रोन दागे, जिन्हें एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में नष्ट कर दिया। हमले में 3 लोगों के घायल होने की जानकारी दी गई। 4. ईरान-अमेरिका के बीच 30 दिन के समझौते पर चर्चा: रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों देश 30 दिन तक संघर्ष रोकने और होर्मुज स्ट्रेट को व्यापारिक जहाजों के लिए खोलने के प्रस्ताव पर बातचीत कर रहे हैं। परमाणु कार्यक्रम और एनरिच्ड यूरेनियम अभी सबसे बड़ा विवाद बना हुआ है। 5. होर्मुज संकट से तेल और सोने की कीमतों में उछाल: होर्मुज स्ट्रेट में तनाव बढ़ने के बाद ब्रेंट क्रूड 103 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया। वहीं अमेरिका-ईरान समझौते की उम्मीद से सोने की कीमतों में तेजी देखी गई। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

ईरान ने परमाणु कार्यक्रम खत्म करने की मांग ठुकराई:बोला- एनरिच्ड यूरेनियम पर कोई समझौता नहीं, अमेरिका नाकाबंदी हटाए तो होर्मुज खोलेंगे

ईरान ने परमाणु कार्यक्रम खत्म करने की मांग ठुकराई:बोला- एनरिच्ड यूरेनियम पर कोई समझौता नहीं, अमेरिका नाकाबंदी हटाए तो होर्मुज खोलेंगे

अमेरिका के साथ जारी तनाव और बातचीत के बीच ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अपने परमाणु कार्यक्रम या हाईली एनरिच्ड यूरेनियम पर कोई समझौता नहीं करेगा। तेहरान ने यह भी कहा कि अगर अमेरिका नाकाबंदी हटाता है तो ईरान होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा खोल सकता है। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक ईरानी अधिकारियों का कहना है कि वे सभी मोर्चों पर युद्ध खत्म होने की स्थायी घोषणा चाहते हैं। उनका कहना है कि भविष्य में दोबारा युद्ध शुरू न होने की गारंटी भी मिलनी चाहिए। ईरानी अधिकारियों ने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान की संप्रभुता पर कोई बातचीत नहीं होगी। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स 1. ईरान बोला- होर्मुज में दखल दिया तो जंग फिर शुरू होगी: ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दी कि अगर उसने होर्मुज स्ट्रेट में फिर दखल दिया तो क्षेत्र में दोबारा युद्ध शुरू हो सकता है। 2. अमेरिका का दावा- 70 से ज्यादा जहाजों को रोका: US सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा कि उसने 70 से ज्यादा जहाजों को ईरानी बंदरगाहों तक पहुंचने या वहां से निकलने से रोका। अमेरिका के मुताबिक इन जहाजों में 13 अरब डॉलर से ज्यादा कीमत का तेल ले जाने की क्षमता थी। 3. UAE पर मिसाइल और ड्रोन हमलों का दावा: UAE ने कहा कि ईरान ने 2 बैलिस्टिक मिसाइल और 3 ड्रोन दागे, जिन्हें एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में नष्ट कर दिया। हमले में 3 लोगों के घायल होने की जानकारी दी गई। 4. ईरान-अमेरिका के बीच 30 दिन के समझौते पर चर्चा: रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों देश 30 दिन तक संघर्ष रोकने और होर्मुज स्ट्रेट को व्यापारिक जहाजों के लिए खोलने के प्रस्ताव पर बातचीत कर रहे हैं। परमाणु कार्यक्रम और एनरिच्ड यूरेनियम अभी सबसे बड़ा विवाद बना हुआ है। 5. होर्मुज संकट से तेल और सोने की कीमतों में उछाल: होर्मुज स्ट्रेट में तनाव बढ़ने के बाद ब्रेंट क्रूड 103 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया। वहीं अमेरिका-ईरान समझौते की उम्मीद से सोने की कीमतों में तेजी देखी गई। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…